📱

Get Our Mobile App

Take your business learning on the go!

Download on the App StoreGet it on Google Play

Full Body Language Guide for Men - Gain Extreme Confidence Now!

thinkUp13:54

Transcription

वेल, अगर आप एक हाई स्टेटस, हाई वैल्यू और एक हाईली रिस्पेक्टेड अल्फा मेल बनना चाहते हो, तो यह वीडियो आपके लिए सबसे इंपॉर्टेंट और वैल्युएबल होने वाला है।

क्योंकि जब आप किसी कमरे में एंटर करते हो, तो लोग सबसे पहले क्या नोटिस करते हैं? आपके एक शब्द बोलने से भी पहले आपकी बॉडी लैंग्वेज।

आप जिस तरह से खड़े होते हैं, जिस तरह चलते हैं, या बैठते समय आप जो स्पेस लेते हैं, एक असली हाई वैल्यू अल्फा मेल को यह बात अच्छे से पता है।

इसलिए जब भी वह किसी रूम में एंटर करता है, वो एक राजा की तरह शान से चलता है।

और बिना एक शब्द के, वह सिर्फ अपनी पावरफुल, एनर्जेटिक और कॉन्फिडेंट बॉडी लैंग्वेज के दम पर लोगों को महसूस कराता है कि वह एक बॉस है।

पर दूसरी तरफ, जो लोग अपनी बॉडी लैंग्वेज को पावरफुल यूज नहीं कर पाते, वो दूसरों के सामने शाई, नर्वस और वीक लगते हैं।

इसलिए इस वीडियो में मैं आपको हाई कॉन्फिडेंट, हाई स्टेटस लोगों की एग्जैक्टली हर एक पावरफुल बॉडी लैंग्वेज सिखाने वाला हूं।

उनकी पैरों के मूवमेंट से लेकर चेहरे की एक्सप्रेशंस तक, जिसे यूज करके आप भी इजली खुद की एक पावरफुल, कॉन्फिडेंट और एक हाईली रिस्पेक्टेड बॉडी लैंग्वेज बना सकते हो।

ताकि आगे से कोई भी आपको इग्नोर करने की हिम्मत ना करें।

वेल, आपके बॉडी लैंग्वेज का 40 से 50 परसेंट हिस्सा आपके पैरों का है।

इसलिए आप कैसे खड़े होते हैं, कैसे चलते हैं, और बैठते समय आप अपने पैरों को कैसे रखते हैं, यह बहुत ज्यादा मैटर करता है।

आपकी बॉडी लैंग्वेज को डोमिनेंट या वीक दिखाने के लिए।

जैसे किसी के सामने अपने फीट क्लोजर, हैंड क्रॉस और बिल्कुल अटेंशन के साथ खड़े रहना, यह एक वीक और सबमिसिव स्टैंडिंग पोजीशन है।

इसलिए इसे उन सिचुएशंस में यूज किया जाता है जब आप सामने वाले से कमजोर या सामने वाला आपसे ज्यादा डोमिनेंट होता है।

लेकिन जब आप दूसरों के सामने पावरफुल और डोमिनेंट दिखना चाहते हो, तो अपने हाथ और पैर ऐसे रखो जैसे आप एक बॉस हो।

रिलैक्स और कॉन्फिडेंट के साथ।

और इसे करने के लिए आगे कुछ बहुत ही पावरफुल तरीके हैं।

पहला, वाइड पोचर स्टैंडिंग पोजीशन।

अपने दोनों पैर कंधे की चौड़ाई के बराबर दूरी पर जमीन पर मजबूती से टिके हुए।

ये एक हाई मैस्क्युलिन स्टैंडिंग पोजीशन है, जो स्टेबिलिटी, पावर और डोमिनेंस सिग्नल करता है।

इसलिए इसे तब यूज किया जाता है जब आप दूसरों के सामने खुद की एक पावरफुल प्रेजेंस क्रिएट करते हो।

क्योंकि इस स्टैंडिंग पोजीशन से आप बिना एक शब्द के लोगों को महसूस कराते हो कि आप कॉन्फिडेंट हो और आप रिस्पेक्ट डिमांड नहीं, बल्कि डिजर्व करते हो।

दूसरा, स्टैंडिंग विद आर्म्स अकिंबो।

एनिमल किंगडम में सबसे बड़ा और स्ट्रांग जानवर ही सबसे ज्यादा रिस्पेक्टेड होता है।

इसलिए हर जानवर अपनी अलग-अलग पावरफुल बॉडी जेस्चर का इस्तेमाल करता है खुद को दूसरों से बड़ा और ज्यादा डोमिनेंट दिखाने के लिए।

एज अ ह्यूमंस, हम भी एगजैक्टली ऐसे मल्टीपल पावरफुल बॉडी जेस्टर्स को यूज कर सकते हैं खुद को ज्यादा डोमिनेट दिखाने के लिए।

और उनमें से सबसे पावरफुल और हाई स्टेटस बॉडी जेस्चर है आर्म्स अकिंबो।

इसलिए आप देख सकते हो, हर एक पावरफुल लीडर और हाई स्टेटस लोग इस बॉडी जेस्चर को यूज करते हैं।

बेशक, यह एक पावरफुल बॉडी लैंग्वेज का हिस्सा है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से ना किया जाए, तो यह आपको वीक और नर्वस भी दिखा सकता है।

इसलिए इसे करने का सही तरीका जानना बहुत जरूरी है।

स्टेप वन: सीधे खड़े होकर कंधे पीछे और कॉन्फिडेंस के साथ अपने हाथों को कमर पर रखो।

नाना ऊपर, ना नीचे, बिल्कुल कमर पर।

स्टेप टू: एल्बोज को बिल्कुल सीधा बाहर पुश करो और गलती से भी एल्बोज को पीछे या सामने की तरफ मत रखो।

स्टेप थ्री: फोर फिंगर्स सामने की तरफ और सिर्फ थम्स को पीछे पॉइंट करो।

और मैक्सिमम इंपैक्ट के लिए इसके साथ वाइड पोचर स्टैंडिंग पोजीशन यूज करो।

पर ध्यान रखना, यह एक हाईली अग्रेसिव बॉडी पोस्चर है, जो सीधे-सीधे डोमिनेंस और अथॉरिटी को रिप्रेजेंट करता है।

इसलिए हमेशा इसे सही जगह सही से इस्तेमाल करना।

तीसरा, एक असली हाई वैल्यू अल्फा मैन बनने के लिए आपके बॉडी लैंग्वेज में डोमिनेंस के साथ-साथ अट्रैक्टिव होना भी बहुत ही जरूरी है।

लेकिन अगर आप अपनी बॉडी लैंग्वेज को क्लोज रखोगे, तो आप नर्वस और वीक लगोगे।

दूसरी तरफ, अगर वाइड रखोगे, तो ज्यादा डोमिनेंट और पावरफुल दिखोगे।

तो आखिर अट्रैक्टिव के लिए परफेक्ट बॉडी जेस्चर क्या है?

वेल, क्या आपने फॉरवर्ड फुट पोजीशन के बारे में सुना है?

ये एक परफेक्ट कॉमिनेशन है वाइड, मैस्कुलर और अट्रैक्टिव बॉडी जेस्चर का।

इसलिए रेड कार्पेट स्टेज पर ज्यादातर सेलिब्रिटीज इस पोस्चर को यूज करते हैं ताकि वो पावरफुल और अट्रैक्टिव दोनों लग सकें।

पर सवाल यह है, इस अट्रैक्टिव स्टैंडिंग पोजीशन के साथ अपने हाथों को कैसे रखें?

वेल, इसके लिए भी आपको एक मैस्कुलर और अट्रैक्टिव बॉडी पोस्चर का कॉमिनेशन बनाना होगा।

और इसे करने के लिए आप एक हाथ अपने पॉकेट पर और दूसरा हाथ नीचे रख सकते हो।

या अगर आप क्लासी लुक में हो, तो आप अपने हाथों को कॉन्फिडेंटली इस तरह भी रख सकते हो।

कई स्टडीज दिखाती हैं, एक मैन के लिए यह स्टैंडिंग पोजीशन सबसे अट्रैक्टिव है।

पर मोस्ट इंपॉर्टेंट, आपको सीधे खड़े होकर कंधे पीछे और कॉन्फिडेंस के साथ रहना होगा।

यह एक परफेक्ट बॉडी लैंग्वेज का फंडामेंटल है।

वेल, जब आप किसी कमरे में एंटर करते हो, तो लोग आपकी बॉडी लैंग्वेज में जो चीज सबसे पहले नोटिस करते हैं, वो है आपका चलने का तरीका।

यही एक चीज है जो सबसे ज्यादा डिफरेंशिएबल है।

मैंग्वेश को एक परफेक्ट मैस्कुलर वॉकिंग स्टाइल के साथ आप इजली बिना एक शब्द बोले लोगों के सामने खुद की एक पावरफुल और कॉन्फिडेंट प्रेजेंस क्रिएट कर सकते हो।

और याद रखना, फर्स्ट इंप्रेशन के लिए दूसरा मौका नहीं मिलने वाला।

इसलिए सबसे पहले एक परफेक्ट मैस्कुलर स्टाइल में चलना बहुत जरूरी है।

और इसके लिए आगे कुछ बहुत ही पावरफुल तरीके हैं।

पहला, वॉकिंग विद मैस्कुलर शोल्डर स्विंग।

वेल, आपने देखा होगा जब एक छोटा जानवर या इंसेक्ट स्ट्रेस में होता है या खतरा फील करता है, तो वह खुद को छोटा या सख्त कर लेता है।

एगजैक्टली ऐसे ही चलते वक्त, अगर कोई अपने कंधे बिल्कुल फिक्स्ड रखता है, तो वो मैस्कुलर शोल्डर स्विंग नहीं होता।

और यह उसे एक डरा हुआ, नर्वस इंसान दिखाता है।

जनरली, मर्दों में ज्यादा टेस्टोस्टरॉन होता है, इसलिए वाइड शोल्डर एक मैस्कुलर ट्रेट माना जाता है।

स्टडीज दिखाती हैं, एक वुमन वाइड शोल्डर वाले मर्दों को ज्यादा प्रेफर करती है।

और मर्द नैरो शोल्डर्स और वाइड हिप्स वाली वुमन को पसंद करते हैं।

यह शोल्डर टू हिप रेशियो हमारी पर्सीवड अट्रैक्टिव पर एक बड़ा इंपैक्ट डालता है।

इसलिए एक हाई स्टेटस अल्फा फीमेल चलते वक्त अपने हिप्स की वाइड मूवमेंट करती है अपनी फेमिनिटी दिखाने के लिए।

और एक हाई वैल्यू अल्फा मेल चलते वक्त वाइड शोल्डर स्विंग करता है अपनी मैस्कुलर दिखाने के लिए।

इसलिए अगर आप एक मर्द हो, तो चलते वक्त हमेशा एक असली मर्द की तरह अपने कंधे कॉन्फिडेंट के साथ स्विंग करते हुए चलो।

दूसरा, अगर आपको एक असली अल्फा बनना है, तो अपना सिर हमेशा ऊंचा रखो।

लाइफ की हर टफ सिचुएशन को कॉन्फिडेंटली फेस करो, ना कि कमजोर की तरह नीचे देखते हुए।

दुनिया को अवॉइड करो।

जब आप दूसरों के सामने सिर झुका कर चलते हो, तो आप खुद को लेजी, अंडर कॉन्फिडेंट और वीक दिखाते हो।

इसलिए किसी भी सिचुएशन या किसी के भी सामने हमेशा आपका सिर ऊंचा होना चाहिए।

हर वक्त बिना किसी कॉम्प्रोमाइज के।

तीसरा, खुद को हाई स्टेटस और कॉन्फिडेंस दिखाने का सबसे बढ़िया तरीका है आपका हाथ।

यह लिटरली आपका इंप्रेशन बना भी सकता है और इजली बिगाड़ भी सकता है।

जैसे इमेजिन करो, जब कोई लड़की आपको जज कर रही होती है या आप उसके पास जा रहे होते हो।

लेकिन तब अगर आप अपने हाथ पॉकेट्स में डालते हो या क्रॉस करते हो, जैसे ज्यादातर लोग करते हैं, तो यह आपकी पर्सनालिटी को उसके सामने शाई, नर्वस और वीक दिखाएगा।

कई स्टडीज से भी साबित हुआ है, क्लोज बॉडी लैंग्वेज जैसे चलते वक्त हाथ पॉकेट्स में रखना, लेस अप्रोचेबल और वीकनेस की निशानी है।

इसलिए आपने जरूर देखा होगा, हर एक पावरफुल लीडर और पॉलिटिशियन अपने हाथों को कॉन्फिडेंटली स्विंग करते हुए चलते हैं।

लोगों को उनकी पावर और डोमिनेंस दिखाने के लिए।

इसलिए चलते वक्त शोल्डर के साथ अपने हाथों को भी फ्रीली स्विंग करते हुए चलो।

और अगर आप इस पावरफुल वॉकिंग स्टाइल को और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाना चाहते हो, तो अपना एक हाथ स्विंग करो और दूसरा पॉकेट में रखो।

पर मोस्ट इंपॉर्टेंट, आपका थंब बाहर होना चाहिए, बिल्कुल जैसे जेम्स बॉन्ड।

ये आपकी अट्रैक्टिव को और ज्यादा एनहांस करेगा।

चौथा, सीधे होकर स्लो और नॉन रिएक्टिव हेड मूवमेंट के साथ चलो।

क्योंकि चलते वक्त, जब आप हर डायरेक्शन में अपना सिर मूव करते हो, तो आप लोगों को यह दिखाते हो कि आपके आसपास सब कुछ आपसे और आपके पर्पस से ज्यादा इंपॉर्टेंट है।

इसलिए एक राजा की तरह हमेशा अपने बेस पर सीधा देखते हुए कॉन्फिडेंट के साथ चलो।

वेल, अब तक आपने एक असली हाई वैल्यू मैन की तरह चलना और लोगों के सामने कॉन्फिडेंटली एक बॉस की तरह खड़े रहना सीख लिया है।

लेकिन अगर आप बैठते वक्त गलती कर जाओ, तो उनके सामने आपका सारा कॉन्फिडेंस एक ही सेकंड में जमीन पर आ जाएगा।

इसलिए जरूरी है कि आप बैठते वक्त भी ऐसे बैठो जैसे आप एक बॉस हो।

बिल्कुल रिलैक्स्ड और कॉन्फिडेंट के साथ।

और इसे करने के लिए भी आगे कुछ बहुत ही पावरफुल बॉडी पोस्चर्स हैं।

पहला, बॉस लेवल कॉन्फिडेंस के साथ अपने हाथों से थोड़ा स्पेस लो।

और बैठते वक्त कॉन्फिडेंटली स्पेस लेते हुए किसी चीज पर अपने हाथों को सपोर्ट देते हुए बैठो।

जैसे अगर आप टेबल के पास हो, तो टेबल पर।

या अगर आप सिर्फ चेयर पर बैठे हो, तो अपने पैरों पर।

और उठते वक्त भी एग्जैक्ट सेम प्रोसेस फॉलो करो।

ये सिंपल सिटिंग और स्टैंडिंग पोजीशन आपके बॉडी लैंग्वेज को एक हाई स्टेटस और डोमिनेटिंग लुक देगा।

पर इसे करते वक्त आपको कुछ मोस्ट इंपॉर्टेंट बातों का ध्यान रखना होगा।

जैसे बैठते वक्त अपना सिर नीचे मत झुकाओ।

बॉडी सीधी रखो और फेस पर एक कॉन्फिडेंट स्माइल रखो।

यह आपको निडर और एक हाईली कॉन्फिडेंट इंसान दिखाएगा।

दूसरा, द लेग ओवर क्रॉस पोजीशन।

वेल, बहुत से लोगों में आज एक बड़ा मिसकंस्ट्रूड मिनेट पोस्चर बन सकता है।

एग्जांपल के तौर पर, आप इस वीडियो को देख सकते हो, फर्क बिल्कुल साफ है।

पर सवाल यह है, एक परफेक्ट मैस्कुलर क्रॉस लेग पोस्चर कैसे करें?

वेल, इसके लिए आपको कुछ पावरफुल सिटिंग स्टेप्स फॉलो करना होगा।

स्टेप वन: बैक को सीधा और शोल्डर को बिल्कुल रिलैक्स्ड रखो।

फिर अपने राइट लेग को उठाकर उसे लेफ्ट लेग के ऊपर क्रॉस करो।

पर ध्यान रखना, आपकी नीज बिल्कुल अलाइन और कंफर्टेबल होना चाहिए।

और यह जरूर इंश्योर करना कि आपका लोअर लेग ग्राउंड को कंफर्टेबल टच कर रहा हो।

स्टेप टू: अपने हाथों से ज्यादा स्पेस लेने की ट्राई करो।

अगर आप एक काउच पर बैठे हो, तो अपने एक हाथ को थोड़ा फैला कर रखो और दूसरा अपने नीज पर रखो।

पर अगर आप चेयर पर बैठे हो, तो कॉन्फिडेंटली स्पेस लेते हुए अपने एल्बोज को चेयर के आर्म रेस्ट पर रखो।

और अपने दोनों हाथों से ऐसा शेप बनाओ।

यह एक हाईली पावरफुल और डोमिनेटिंग बॉडी पोस्चर है, जो ज्यादातर हाई स्टेटस और रिच लोग यूज करते हैं।

इसलिए इसे इस्तेमाल करते वक्त आपका ड्रेसिंग स्टाइल और कॉन्फिडेंस भी हाई स्टेटस होना बहुत जरूरी है।

पर याद रखना, इस बॉडी लैंग्वेज को किसी भी तरह के रिलेशन में यूज मत करना।

नहीं तो यह आपको उनकी नजर में एरोगेंट दिखा सकता है।

तो अब सवाल यह है, उनके सामने एरोगेंट दिखे बिना कॉन्फिडेंटली कैसे बैठे?

वेल, इसके लिए तीसरा पॉइंट है, अपने दोनों पैर जमीन पर रखो, कंधे की चौड़ाई के बराबर दूरी पर और घुटने बाहर की तरफ कॉन्फिडेंटली स्पेस लेते हुए।

वेल, आपको पता ही होगा, एक मैन के लिए यह सबसे कंफर्टेबल सिटिंग पोजीशन है।

इसलिए इस सिटिंग पोजीशन से एक मैन ऑटोमेटिक ज्यादा कॉन्फिडेंट और रिलैक्स्ड लगता है।

पर मोस्ट इंपॉर्टेंट, सीधे होकर कंधे पीछे और कॉन्फिडेंस के साथ बैठो।

और कभी किसी के सामने झुककर या अपने हाथों और पैरों को बंद करके मत रहो।

यह एक परफेक्ट मैस्क्युलिन बॉडी लैंग्वेज की फाउंडेशन है।

अगर आप सच में एक हाई वैल्यू अल्फा मैन बनना चाहते हो, तो आप में एक स्ट्रांग लीडरशिप स्किल होना बहुत जरूरी है।

और इसके लिए सबसे इंपॉर्टेंट चीज है एक स्ट्रांग कम्युनिकेशन।

और कई स्टडीज से यह साबित हुआ है, एक स्ट्रांग कम्युनिकेशन के लिए 55 पर बॉडी लैंग्वेज, 38 पर वॉइस टोन और सिर्फ 7 पर ही आपका शब्द मैटर करता है।

इसका सिंपली मतलब यह है, आपके बातों में चाहे कितना भी दम हो, अगर आपका बॉडी लैंग्वेज और वॉइस टोन वीक है, तो आपको असली रिस्पेक्ट नहीं मिलने वाला।

पर एक परफेक्ट मैस्कुलर वॉइस टोन के लिए एक डिटेल्स अभी बात करते हैं।

सबसे इंपॉर्टेंट चीज, बॉडी लैंग्वेज की किसी से बात करते वक्त, एक परफेक्ट बॉडी लैंग्वेज तीन मोस्ट इंपॉर्टेंट चीजों पर डिपेंड करता है: आपका पोस्चर, फेशियल एक्सप्रेशंस और आपका हैंड मूवमेंट्स।

इसलिए अब तक मैंने हाई स्टेटस लोगों की एगजैक्टली हर एक पावरफुल बॉडी पोस्चर के बारे में आपको ऑलरेडी डिटेल में बताया है।

और यह भी बताया है कि परफेक्ट फेशियल एक्सप्रेशंस के लिए आपके फेस पर एक कॉन्फिडेंट और फियरलेस स्माइल होना बहुत जरूरी है।

तो अभी बचता है आखिरी और सबसे इंपॉर्टेंट पॉइंट, हैंड मूवमेंट्स।

जो इतना पावरफुल है कि यह आपकी किसी भी बात को 50 परसेंट ज्यादा इफेक्टिव और इंपैक्टफुल बना सकता है।

इसलिए हर एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन, पॉलिटिशियन और इन्फ्लुएंस इस बॉडी लैंग्वेज को यूज करते हैं उनकी बातों को ज्यादा इंपैक्टफुल बनाने के लिए।

पर इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप बात करते वक्त अपने हाथों को किसी भी डायरेक्शन में मूव करते रहो।

नहीं, यह आपको और ज्यादा नर्वस और वीक दिखाएगा।

असल में, एक इफेक्टिव हैंड मूवमेंट्स का कॉमिनेशन चार मेन चीजों पर डिपेंड करता है: पॉइंट्स, स्वीप्स, फ्रेम्स और कट्स।

जो आपके बातों से बिल्कुल अलाइन होना चाहिए।

जैसे पहला है पॉइंट।

यह तब यूज होता है जब आप दूसरों का अटेंशन किसी पर्सन या आपके वर्ड्स पर ले जाना चाहते हैं।

और इसके लिए दो तरह के हैंड मूवमेंट्स का यूज होता है: एक फिंगर पॉइंट, दूसरा हैंड पॉइंट।

फिंगर पॉइंट आप तब यूज कर सकते हो जब आप किसी वर्ड को इंपॉर्टेंस देना चाहते हो।

एग्जांपल, जब आप बोलते हो, "मुझे यह बात क्लियर करनी है," यहां फिंगर पॉइंट एमफसा इज करता है कि यह इंपॉर्टेंट है।

और हैंड पॉइंट आप तब यूज कर सकते हो जब आप किसी पर्सन को पॉइंट करना चाहते हो।

पर याद रखना, कभी किसी पर्सन को फिंगर से पॉइंट आउट मत करना।

यह आपको एरोगेंट और अग्रेसिव दिखाएगा।

दूसरा है स्वीप्स।

यह जनरली ब्रॉड स्टेटमेंट्स के लिए यूज होता है।

एग्जांपल, "हम सोच भी नहीं सकते कि दुनिया में कितनी पॉसिबिलिटीज हैं।"

यहां स्वीप एक ब्रॉड पॉसिबिलिटी को रिप्रेजेंट करता है।

तीसरा है फ्रेम्स।

यह जनरली किसी सेंटेंस में टाइमलाइन, लेंथ या वेट को रिप्रेजेंट करता है।

एग्जांपल, "यह प्रोजेक्ट दो फेजेस में कंप्लीट होगा: पहला फ जनवरी से मार्च तक और दूसरा फेज अप्रैल से जून तक।"

यहां सिंपली टाइमलाइन को रिप्रेजेंट किया गया है।

चौथा है कट्स।

यह जनरली नॉन-नेगोशिएबल सेंटेंसेस में यूज होता है।

एग्जांपल, "मैं यह अलाउ नहीं करूंगा," या "दिस इज इनफ।"

आप दुनिया में किसी भी ग्रेट स्पीकर को देख सकते हो, वह सब के सब इन जेस्चर का कॉमिनेशन ही यूज करते हैं अपनी कम्युनिकेशन और बॉडी लैंग्वेज को ज्यादा स्ट्रांग और पावरफुल बनाने के लिए।

तो दोस्त, यह था आपको ज्यादा कॉन्फिडेंट, ज्यादा अट्रैक्टिव और हाईली रिस्पेक्टेड बनाने के लिए एक कंप्लीट मैस्कुलर बॉडी लैंग्वेज गाइड।

अब चॉइस आपके हाथ में है।

अगर आप सच में एक हाई वैल्यू अल्फा मैन बनना चाहते हो, तो इन पॉइंट्स को सीरियसली लो।

हमेशा क्लोज बॉडी लैंग्वेज से दूर रहो, धीरे चलो, धीरे बोलो और ज्यादा आई कांटेक्ट बनाए रखो।

मैं गारंटी देता हूं, अगर आप इन इंपॉर्टेंट पॉइंट्स का इस्तेमाल समझदारी से करोगे, तो जल्दी ही आप एक ऐसा पावरफुल बॉस बनोगे, जिसे हर कोई इज्जत और सम्मान की नजर से देखने पर मजबूर होगा।

थैंक्स फॉर वाचिंग।