Transcription
[संगीत] रामगढ़ चुपालू घाटी सैनी होटल स्थित तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत।
रामगढ़ चुपालू घाटी सैनी होटल स्थित तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार व्यक्ति और एक कार को चपेटे में लिया। दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार पर सवार दो व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं।
जानकारी अनुसार दुल्मी निवासी अपने बाइक पर सवार होकर रामगढ़ काम करने की ओर जा रहा था। वहीं रांची से रामगढ़ की ओर आ रही तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को पीछे की ओर से जोरदार धक्का मारकर भाग निकला और भागने के दौरान एक ओर कार को भी अपने चपेटे में लिया। जिसके बाद हाईवा चालक मौका देखकर घटना स्थल से भाग निकला।
घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और एक तरफ सड़क जाम कर दिया गया है। सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस थाना प्रभारी नवीन पांडे, एएसआई उपेंद्र कुमार घटना स्थल पहुंचकर ट्रैफिक विधि व्यवस्था बनाने में जुटे हैं। सूचना पर रामगढ़ सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटुस भी अपने सहयोगी के साथ घटना स्थल पहुंचकर राहत कार्य में जुटे हैं।
रामगढ़ ब्यूरो मंसूर खान की रिपोर्ट। अपडेट खबरों को देखने के लिए देखते रहें खबर 365 न्यूज़। साथ ही लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें।