Transcription
नमस्कार, जय हिंद, वंदे मातरम! प्यारे बच्चों, आज के इस विशेष सेशन में आपका स्वागत है।
आज की यह क्लास आपकी यूपी जीके और कंप्यूटर की प्रैक्टिस के लिए है। वीडियो को लाइक कर लीजिएगा। चैनल पर नए हैं, चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिएगा, क्योंकि प्रश्न यहीं से आएगा। पढ़ते रहेंगे आप मेरे साथ, तो आपको यकीन आएगा। लगातार आप हमारे साथ यूपी जीके और कंप्यूटर की प्रैक्टिस कर रहे हैं और अभी तकरीबन आपके 6700 प्रश्न हो चुके हैं, दोनों के मिलाकर। तो इसी तरीके से हम लगातार 2000 प्रश्नों तक यह प्रैक्टिस सेट बनाके रखेंगे और आपकी तैयारी आपके एग्ज़ाम तक बिल्कुल आसान हो जाएगी और बहुत आराम से आपका जो कंप्यूटर और यूपी जीके का सेक्शन है, उसमें आप 35 में से 35 की तैयारी कर पाएंगे।
रही बात आज के इस सेशन की पीडीएफ की, तो हम आपको पेड बैच में उपलब्ध कराते हैं। फिर चाहे आपका लोअर का हो, फॉरेस्ट गार्ड का हो, या फिर आपका यूपी जीके और कंप्यूटर का अलग से बैच बनाया गया है। वहां पर आपको यह सारी चीजें मिल जाएंगी। विधिवत तरीके से अगर आप हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं, तो स्क्रीन पर आपको WhatsApp नंबर दिया गया है। वहां पर आप मैसेज करिए, जहां पर आपको क्विक रिवीजन थ्योरी ई-बुक्स मिलेंगी, वन लाइनर्स मिलेंगे, पीवाईक्यूस मिलेंगे, एमसीक्यूस मिलेंगे, जिनके द्वारा आपकी तैयारी बहुत आसान हो जाएगी। जुड़ने के लिए आपको WhatsApp नंबर पर अपना एग्जाम का नाम लिखना है, या फिर यूपी जीके और कंप्यूटर लिख दीजिएगा।
इससे पहले कि आपका टॉपिक शुरू हो, हम बात करेंगे वनरक्षक एवं वन्य जीव रक्षक की बेस्ट बुक के बारे में, जो चक्षु प्रकाशन की है। इस बुक में आपको 15 प्रैक्टिस सेट मिलने वाले हैं, दो सॉल्वड पेपर मिलने वाले हैं। इस बुक में आपका एग्जाम पैटर्न भी दिया गया है। स्क्रीन पर आप इंडेक्स देख सकते हैं, जिसमें आपको दो प्रीवियस ईयर पेपर और 15 प्रैक्टिस सेट दिए गए हैं।
प्रीवियस ईयर पेपर का प्रश्न है कि अचानक कुमार अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व कहां स्थित? तो तीसरे का ऑप्शन ई सही है। इसकी व्याख्या दी गई है कि अचानक कुमार अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्यों में स्थित है। इसका लगभग 68% भाग छत्तीसगढ़ में तथा बाकी मध्य प्रदेश में स्थित है।
इसके अलावा चक्षु प्रकाशन की यूपी जीके की ऑब्जेक्टिव बुक भी आती है। इन बुक्स को लेने के लिए आप डिस्क्रिप्शन बॉक्स में दिए गए लिंक पर जा सकते हैं या फिर नजदीकी बुक स्टॉल से खरीद सकते हैं।
तो, अभी हम कंप्यूटर से आपका प्रैक्टिस सेट शुरू कर रहे हैं।
और पहला प्रश्न है आपका कि वर्ल्ड वाइड वेब और एचटीटीपी प्रोटोकॉल का आविष्कार टीम बर्नर्सली ने किस संस्थान में काम करते हुए किया था? तो सही उत्तर है आपका सीईआरएन (यूरोपियन ऑर्गेनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च)। पहले इसका नाम ऑर्गेनाइजेशन की जगह एक काउंसिल हुआ करता था। वर्तमान में इसके नाम में ऑर्गेनाइजेशन है। और एचटीटीपी प्रोटोकॉल का आविष्कार टीम बर्नर्सली ने 1989 और 1990 में किया था। उस समय वे जिनेवा, स्विट्जरलैंड स्थित सीईआरएन में कार्यरत थे। उन्होंने पहला वेब ब्राउज़र वर्ल्ड वाइड वेब और पहला वेब सर्वर एसटीटीपीडी भी बनाया था। एमआईटी, डारपा और बेल लैब्स अन्य प्रमुख तकनीकी अनुसंधान केंद्र रहे हैं, लेकिन डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू का विकास सीईआरएन में हुआ था।
अगला प्रश्न है आपका कि कंप्यूटर माउस का आविष्कार डगलस एंगलबर्ट ने किस वर्ष के आसपास किया था और इसके पहले प्रोटोटाइप में किस सामग्री का उपयोग किया गया था? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन ए, 1964 में लकड़ी (वुड)। डगलस एंगल ने 1964 में स्टैनफोर्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट में काम करते हुए पहले कंप्यूटर माउस का आविष्कार किया। इस पहले प्रोटोटाइप का बाहरी आवरण लकड़ी का बना था और इसमें दो धातु के पहिए लगे थे। इसका सार्वजनिक प्रदर्शन 1968 में किया गया था, जिसे तकनीकी इतिहास में "द मदर ऑफ ऑल डेमो" के रूप में जाना जाता है।
अगला प्रश्न है आपका कि सॉफ्टवेयर और उनके प्रकारों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। यूटिलिटी सॉफ्टवेयर एक प्रकार का एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है जो कंप्यूटर को वायरस से बचाता है। क्या यह सही है? लिंकर का मुख्य कार्य विभिन्न ऑब्जेक्ट फाइलों को जोड़कर एक एग्जीक्यूटेबल फाइल बनाना है। अगला है, इंटरप्रेटर पूरे प्रोग्राम को एक साथ मशीन भाषा में बदल देता है। तो इनमें से कौन से कथन सही हैं? आपसे पूछा गया है और सही उत्तर है आपका केवल एक और तीन। पूछा गया था कौन से कथन असत्य हैं। ठीक है? क्या पूछा गया था? कौन से कथन असत्य हैं? तो सही उत्तर है आपका बी, एक और तीन असत्य हैं, क्योंकि इंटरप्रेटर जो है आपका, यह आपका पूरे प्रोग्राम को एक साथ मशीन भाषा में नहीं बदलता, बल्कि लाइन दर लाइन बदलता है। इंटरप्रेटर कौन होता है? जैसे आपके प्रधानमंत्री आपके जाते हैं विदेश में। ठीक है? तो वहां पर वो एक इंटरप्रेटर साथ में ले जाते हैं। अगर रूस के राष्ट्रपति रूसी भाषा में कुछ कहते हैं, तो जो भारतीय इंटरप्रेटर होता है, वह लाइन दर लाइन इंटरप्रेटर करता है। ठीक है? इंटरप्रेटेट करता है प्रधानमंत्री मोदी को। ऐसे ही इंटरप्रेटर काम करता है प्रोग्रामिंग भाषा में, लाइन दर लाइन। ठीक है? असत्य पूछा गया था। कौन से कथन असत्य हैं? ध्यान रखिएगा। कथन एक असत्य है। यूटिलिटी सॉफ्टवेयर जैसे एंटीवायरस एक सिस्टम सॉफ्टवेयर है, ना कि एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर। यह सिस्टम के रखरखाव का कार्य करता है। कथन दो सत्य है। लिंकर विभिन्न मॉड्यूल और ऑब्जेक्ट फाइलों को लिंक करके एक्सई (एग्जीक्यूटेबल) फाइल तैयार करता है। कथन तीन असत्य है, क्योंकि इंटरप्रेटर कोड को लाइन दर लाइन मशीन भाषा में बदलता है, जबकि कंपाइलर पूरे प्रोग्राम को एक साथ अनुवादित करता है।
अगला प्रश्न है आपका कि आधुनिक मदरबोर्ड में सीएमओएस (CMOS) बैटरी का मुख्य कार्य क्या होता है? (कॉम्प्लीमेंट्री मेटल ऑक्साइड सेमीकंडक्टर)। तो इसका क्या होता है काम? सिस्टम के बंद होने पर सिस्टम क्लॉक, टाइम एंड डेट और बायोस (BIOS) की सेटिंग्स को सुरक्षित रखना। बी ऑप्शन आपका सही है। सीएमओएस एक छोटी बैटरी, प्राय सीआर 2030 कॉइन सेल होती है, जो मदरबोर्ड पर लगी होती है। इसका मुख्य कार्य सिस्टम के पावर ऑफ होने पर भी सिस्टम क्लॉक और बायोस को सेटिंग्स, जैसे बूट आर्डर को सुरक्षित रखने के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करना है। यदि यह बैटरी डिस्चार्ज हो जाती है, तो कंप्यूटर हर बार चालू होने पर समय भूल जाता है और डिफॉल्ट सेटिंग्स पर वापस आ जाता है।
अगला प्रश्न है आपका कि प्लॉटर किस प्रकार का डिवाइस है और इसका मुख्य उपयोग क्या है? तो सही उत्तर है आपका। यह एक प्रकार की आउटपुट डिवाइस है। उच्च गुणवत्ता वाले वेक्टर ग्राफिक्स, जैसे कि इंजीनियरिंग ड्राइंग और नक्शे छापने के लिए उपयोग में लाया जाता है। प्लॉटर एक विशेष प्रकार का आउटपुट डिवाइस है, जो बड़े प्रिंटर के समान कार्य करता है। सामान्य प्रिंटर पिक्सल के रूप में प्रिंट करते हैं, जबकि प्लॉटर पेन, पेंसिल या मार्कर का उपयोग करके निरंतर लाइन खींचते हैं। इनका मुख्य उपयोग इंजीनियरिंग ड्राइंग, आर्किटेक्चरल ब्लूप्रिंट और बड़े-बड़े भौगोलिक नक्शे छापने के लिए किया जाता है। बड़े-बड़े होर्डिंग्स जो आप देखते हैं नेताओं की या किसी एडवर्टाइजमेंट की, तो वह सब क्या हैं? वो आपके प्लॉटर से छपते हैं।
अगला प्रश्न है आपका कि एफटीपी (FTP) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। एफटीपी क्लाइंट-सर्वर आर्किटेक्चर पर काम करता है और डिफॉल्ट रूप से दो पोर्ट, पोर्ट 20 और 21 का उपयोग करता है। पोर्ट 21 का उपयोग डेटा ट्रांसफर के लिए किया जाता है। तीसरा बिंदु है कि एसएफटीपी (SFTP) एफटीपी का एक सुरक्षित संस्करण है, जो एसएसएच (SSH) यानी कि सिक्योर शेल पर काम करता है। तो यहां पर जो सही ऑप्शन है आपका, वह हो जाएगा ऑप्शन बी। एक और तीन कथन आपके सही हैं। दूसरा वाला गलत है। यह क्लाइंट-सर्वर मॉडल पर काम करता है और टीसीपी (TCP) पोर्ट 20 और 21 का उपयोग करता है। पोर्ट 21 का उपयोग कंट्रोल कमांड कनेक्शन के लिए होता है, जबकि पोर्ट 20 का उपयोग डेटा ट्रांसफर के लिए होता है। एसएफटीपी (SSH File Transfer Protocol) एक सुरक्षित प्रोटोकॉल है, जो डेटा इंक्रिप्शन के लिए एसएसएच का उपयोग करता है, जिससे नेटवर्क पर डेटा चोरी होने का खतरा नहीं रहता है।
अगला प्रश्न है आपका कि किसी नेटवर्क डिवाइस जैसे स्विच में मैक एड्रेस टेबल या कैम टेबल का मुख्य उद्देश्य क्या है? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन बी। प्राप्त होने वाले डेटा फ्रेम्स को सही डिवाइस के पोर्ट पर फॉरवर्ड करने के लिए मैक एड्रेस को संबंधित पोर्ट से मैप करना। ईथरनेट नेटवर्क में स्विच एक मैक एड्रेस टेबल मेंटेन करते हैं। जब स्विच को कोई डेटा फ्रेम मिलता है, तो वह इस टेबल की जांच करता है, ताकि यह पता चल सके कि गंतव्य मैक एड्रेस किस भौतिक पोर्ट से जुड़ा है। इसके आधार पर स्विच फ्रेम को केवल उसी विशिष्ट पोर्ट पर फॉरवर्ड करता है, जिससे नेटवर्क में अनावश्यक ट्रैफिक कम होता है और डेटा सुरक्षित रूप से अपनी मंजिल तक पहुंचता है।
अगला प्रश्न है आपका कि दुनिया का पहला टैबलेट कंप्यूटर, जिसे डायनाबुक कहा गया, की परिकल्पना 1968 में किसने की थी, जिसका उद्देश्य बच्चों के लिए एक पोर्टेबल शैक्षिक उपकरण बनाना था? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन बी, एलन के। प्रसिद्ध कंप्यूटर वैज्ञानिक एलन के ने 1968 में डायनाबुक की अवधारणा प्रस्तुत की। उनका लक्ष्य सभी उम्र के बच्चों के लिए एक व्यक्तिगत कंप्यूटर, टैबलेट के आकार का बनाना था, जिसे वे शैक्षिक उपकरण के रूप में इस्तेमाल कर सकें। यद्यपि डायनाबुक उस समय एक वास्तविक उत्पाद नहीं बन पाया, लेकिन इसी अवधारणा ने आधुनिक लैपटॉप और टैबलेट जैसे एप्पल आईपैड के विकास की ठोस नींव रखी थी।
अगला प्रश्न है आपका कि थर्मल प्रिंटर की कार्यप्रणाली के संबंध में कौन सा कथन सही है? तो यहां पर जो सही कथन है आपका, वह हो जाएगा बी। यह एक विशेष थर्मोक्रोमिक कागज का उपयोग करता है, जो गर्म होने पर काला पड़ जाता है। अतः इसमें स्याही की आवश्यकता नहीं पड़ती है। डायरेक्ट थर्मल प्रिंटर रिबन, इंक कार्टेज या टोनर का उपयोग नहीं करते हैं। यह एक विशेष प्रकार के रसायन युक्त कागज, थर्मोक्रोमिक पेपर का उपयोग करते हैं। जब प्रिंटर का गर्म प्रिंट हेड उस कागज के संपर्क में आता है, तो कागज का वह हिस्सा ऊष्मा के कारण काला हो जाता है। इनका उपयोग आमतौर पर एटीएम रसीदें, पीओएस मशीनें और रसीद और बस ट्रेन टिकट छापने के लिए व्यापक रूप से किया जाता है।
अगला प्रश्न है आपका कि एमएस वर्ड (MS Word) में कंट्रोल + एल्ट + एफ (Ctrl+Alt+F) और कंट्रोल + एल्ट + डी (Ctrl+Alt+D) कीबोर्ड शॉर्टकट कुंजियों का उपयोग क्रमशः किन विशिष्ट कार्यों के लिए किया जाता है? तो सही उत्तर है आपका यहां पर ऑप्शन बी, फुटनोट डालने और एंड नोट डालने के लिए। एमएस वर्ड में संदर्भ जोड़ने के लिए फुटनोट और एंड नोट का उपयोग किया जाता है। कंट्रोल + एल्ट + एफ का उपयोग फुटनोट डालने के लिए किया जाता है। फुटनोट उसी पृष्ठ के सबसे निचली हिस्से में दिखाई देता है, जहां संदर्भ दिया गया हो। कंट्रोल + एल्ट + डी का उपयोग एंड नोट डालने के लिए किया जाता है। एंड नोट पूरे डॉक्यूमेंट के बिल्कुल अंत में दिखाई देता है। पेज ब्रेक के लिए कंट्रोल + एंटर और डायलॉग बॉक्स के लिए कंट्रोल + एफ का उपयोग होता है।
अगला प्रश्न है आपका कि एमएस एक्सेल (MS Excel) में यदि आप किसी सेल फार्मूले इंडेक्स (A1:C5, MATCH(MAX(B1:B5), B1:B5, 0), 3) दर्ज करते हैं, तो यह फार्मूला वास्तव में क्या खोजना चाहता है? मान लीजिए कि ए कॉलम में नाम और बी कॉलम में वेतन और सी कॉलम में विभाग है। तो सही उत्तर है आपका यहां पर ऑप्शन बी। यह बी कॉलम के अधिकतम वेतन वाले व्यक्ति का विभाग सी कॉलम लौटाएगा।
अगला प्रश्न, इसका पहले देख लेते हैं। यह इंडेक्स और मैच का एक नेस्टेड एडवांस फार्मूला है, जो कि लुकअप की सीमाओं को पार करता है। सबसे पहले, मैक्स (B1:B5) बी कॉलम (वेतन) में से सबसे अधिक मान निकालता है (मैक्सिमम सैलरी)। फिर मैच फंक्शन उस अधिकतम मान की सटीक पंक्ति संख्या खोजता है। जीरो का अर्थ है एग्जैक्ट मैच। अंत में, इंडेक्स (A1:C5, रो 3) उस विशिष्ट पंक्ति के तीसरे कॉलम (जो कि सी कॉलम में अर्थात विभाग का है) का नाम लौटा देता है।
अगला प्रश्न है आपका कि लिनक्स (Linux) और अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम के संदर्भ में कर्नेल (Kernel) का मुख्य कार्य क्या है? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन बी। यह ऑपरेटिंग सिस्टम का मुख्य भाग है, जो सीधे कंप्यूटर हार्डवेयर के साथ संचार करता है और मेमोरी, सीपीयू आदि का प्रबंधन करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम में कर्नेल सिस्टम का कोर (हृदय) होता है। लिनक्स मूल रूप से एक कर्नेल ही है। यह कंप्यूटर हार्डवेयर, सीपीयू, मेमोरी, डिस्क, इनपुट-आउटपुट डिवाइस और सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन के बीच मध्यस्थ का कार्य करता है। मेमोरी मैनेजमेंट, प्रोसेस मैनेजमेंट और डिवाइस मैनेजमेंट कर्नेल के प्रमुख कार्य हैं। जीयूआई (GUI) जैसे जी केडीई (KDE) और वेब ब्राउज़र एप्लीकेशन स्तर के सॉफ्टवेयर हैं, कर्नेल नहीं।
अगला प्रश्न है आपका कि विश्व के प्रमुख सोशल मीडिया और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब (YouTube) की स्थापना किस वर्ष की गई थी और इसे गूगल (Google) ने किस वर्ष अधिग्रहित किया था? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन बी, स्थापना 2005 में और गूगल ने इसे 2006 में अधिग्रहित किया था। वीडियो शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब की स्थापना 14 फरवरी 2005 को स्टीव चैन, चार्ड हरले और जावेद करीम द्वारा की गई थी। यह तीनों पूर्व में पेपाल (PayPal) के कर्मचारी थे। इसकी अपार लोकप्रियता को देखते हुए गूगल ने नवंबर 2006 में 1.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर में इसका अधिग्रहण कर लिया। यूट्यूब पर अपलोड किया गया इतिहास का सबसे पहला वीडियो "मी एट द जू" सह-संस्थापक जावेद करीम ने अपलोड किया था।
अगला प्रश्न है आपका कि मशीन लर्निंग में सुपरवाइज्ड लर्निंग (Supervised Learning) का सबसे सटीक वर्णन कौन सा विकल्प करता है? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन बी। एल्गोरिथम को ऐसे डेटा सेट पर प्रशिक्षित किया जाता है, जिसमें इनपुट डेटा के साथ उसका सही आउटपुट पहले से दिया होता है। सुपरवाइज्ड लर्निंग मशीन लर्निंग का ही एक ऐसी श्रेणी है, जिसमें मॉडल को लेबल्ड डेटा पर प्रशिक्षित किया जाता है। उदाहरण के लिए, यदि हम कंप्यूटर को बिल्लियों और कुत्तों की पहचान करना सिखाना चाहते हैं, तो हम उसे हजारों तस्वीरें दिखाएंगे, जिन पर पहले से बिल्ली या कुत्ता का स्पष्ट टैग लगा होगा। अनसुपरवाइज्ड लर्निंग का और विकल्प सी, जो है, वह रीइंफोर्समेंट लर्निंग का वर्णन करता है। एल्गोरिथम को ऐसा डेटा दिया जाता है, जिसमें कोई लेबल नहीं होता है और वह स्वयं ही पैटर्न खोजता है। तो यह अनसुपरवाइज्ड लर्निंग है।
अगला प्रश्न है आपका कि हडूप (Hadoop) इकोसिस्टम के संदर्भ में मैप रिड्यूस (MapReduce) प्रोग्रामिंग मॉडल में मैप और रिड्यूस फेज के बीच होने वाली उस पृष्ठभूमि प्रक्रिया को क्या कहा जाता है, जिसमें मैप से प्राप्त आउटपुट को कुंजी के आधार पर व्यवस्थित और समूहीकृत करके रिड्यूस को भेजा जाता है? तो इसको कहते हैं सफलिंग (Shuffling) और सॉर्टिंग (Sorting)। बिग डेटा प्रोसेसिंग में मैप रिड्यूस एक महत्वपूर्ण फ्रेमवर्क है, जो विशाल डेटा को समानांतर रूप से प्रोसेस करता है। मैप फंक्शन डेटा को की-वैल्यू पेयर में जोड़ता है। इसके तुरंत बाद सफलिंग एंड सॉर्टिंग की प्रक्रिया स्वचालित रूप से होती है, जो समान कुंजियों वाले सभी डेटा को एक जगह समूहीकृत और क्रमबद्ध करती है। इसके बाद यह व्यवस्थित डेटा रिड्यूस फंक्शन को भेजा जाता है, जो इसे प्रोसेस करके अंतिम आउटपुट तैयार करता है।
तो, यह आपके कंप्यूटर के 15 प्रश्न कंप्लीट होते हैं। अब हम आगे देखेंगे यूपी जीके के 20 प्रश्न। बहुत ही इंपॉर्टेंट क्लास है। क्लास को अंत तक देखिएगा और अगर आप अभी तक वीडियो को लाइक नहीं किया है, तो लाइक कर लीजिए। चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया है, तो चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए।
अगला प्रश्न है आपका कि 1920 के दशक में उत्तर प्रदेश (तत्कालीन संयुक्त प्रांत) के अवध क्षेत्र में चले एका आंदोलन का मुख्य कारण क्या था और इसका प्रमुख नेतृत्वकर्ता कौन था? सही उत्तर है आपका ऑप्शन बी, जमींदारों द्वारा तय लगान से 50% अधिक लगान वसूली का विरोध और मदारी पासी इसके नेतृत्वकर्ता थे। एका आंदोलन 1921-22 के अंत में उत्तर भारत के हरदोई, बहराइच और सीतापुर जिलों में किसानों के द्वारा शुरू किया गया था। इसके मुख्य कारण जमींदारों और ठेकेदारों द्वारा स्वीकृत लगान से 50% अधिक लगान वसूलना। इस आंदोलन का नेतृत्व मदारी पासी नामक एक पिछड़ी जाति के नेता ने किया था।
अगला प्रश्न है आपका कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की क्रांतिकारी चरण के दौरान अक्टूबर 1924 में हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (HRA) की स्थापना उत्तर प्रदेश के किस शहर में की गई थी? लखनऊ, इलाहाबाद, कानपुर, वाराणसी। सही उत्तर है आपका कानपुर। हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (HRA) एक क्रांतिकारी संगठन था, जिसकी स्थापना अक्टूबर 1924 में कानपुर में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापक सदस्यों में राम प्रसाद बिस्मिल, सचिंद्रनाथ सानियाल और योगेश चंद्र चटर्जी शामिल थे। इसी संगठन के सदस्यों ने 9 अगस्त 1925 को प्रसिद्ध काकोरी ट्रेन एक्शन को अंजाम दिया था। बाद में 1928 में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में इसका नाम बदलकर एचएसआरए (HSRA) कर दिया गया था।
अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश की वास्तुकला के संदर्भ में लखनऊ स्थित बड़ा इमामबाड़ा, जिसे आसफी इमामबाड़ा भी कहते हैं, का निर्माण किस नवाब ने करवाया था और इसके केंद्रीय हाल की वास्तुकला की सबसे बड़ी विशेषता क्या है? सही उत्तर है आपका ऑप्शन बी, नवाब आसफुद्दौला। इसके निर्माण में बिना किसी बीम या खंभे के सहारे किया गया था। बड़ा इमामबाड़ा का निर्माण अवध के नवाब असफुद्दौला ने 1784 में अकाल राहत परियोजना के तहत करवाया था। इसकी वास्तुकला की सबसे बड़ी खासियत इसका केंद्रीय हाल है, जो 50 मीटर लंबा और 15 मीटर ऊंचा है। यह हाल बिना किसी लोहे के गार्डर, बीम या खंभे के सहारे खड़ा है। इसकी छत ईंटों का आपस में फंसाकर बनाई गई है। इसमें भूलभुलैया भी स्थित है, जो पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है।
अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश की चित्रकला शैली के संदर्भ में बुंदेलखंड शैली को विकसित करने में किन शैलियों के मिश्रण का प्रमुख योगदान रहा है? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन सी, राजपूताना और मुगल चित्रकला शैली का मिश्रण। बुंदेलखंड शैली का विकास मुख्य रूप से ओरछा (मध्य प्रदेश) और यूपी की सीमा और झांसी के राजाओं के संरक्षण में हुआ। यह शैली मुगल और राजपूताना (राजस्थानी) चित्रकला शैलियों का एक सुंदर समन्वय है। इस शैली की चित्रों में चटकीले रंगों का प्रयोग और रामायण, महाभारत तथा कृष्ण लीला के प्रसंगों का चित्रण बहुतायत में मिलता है।
अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित लोक नृत्यों और उनसे संबंधित क्षेत्रों का सही से मिलान करें। तो कर्मा, आपका जो कर्मा है, वह सोनभद्र और मिर्जापुर। राई, यह आपका बुंदेलखंड में। चरकुला, ब्रिज क्षेत्र में और नटवरी, पूर्वांचल में। तो ए ऑप्शन आपका सही है। कर्मा, यह सोनभद्र और मिर्जापुर में खरवार जनजाति द्वारा किया जाने वाला नृत्य है। राई, यह बुंदेलखंड क्षेत्र की महिलाओं द्वारा, विशेषकर बेड़िया समुदाय की महिलाओं के द्वारा किया जाने वाला मयूर नृत्य है। चरकुला, यह ब्रिज क्षेत्र का एक प्रसिद्ध लोक नृत्य है, जिसमें महिलाएं सिर पर कई दीपकों से बना पहिया रखकर नृत्य करती हैं।
अगला प्रश्न है आपका कि हिंदी साहित्य के महान रचनाकार और उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद, मूल नाम जिनका धनपत राय श्रीवास्तव था, का जन्म उत्तर प्रदेश के किस गांव में हुआ था और उनकी अंतिम अपूर्ण रचना कौन सी थी? तो इनका जन्म जो है, वह लम्ही, वाराणसी में हुआ और अपूर्ण रचना मंगलसूत्र थी। मुंशी प्रेमचंद का जन्म 31 जुलाई 1880 को वाराणसी के पास लम्ही गांव में हुआ था। उनका मूल नाम धनपत राय श्रीवास्तव था। उर्दू में वे नवाब राय के नाम से लिखते थे। गोदान उनका अंतिम पूर्ण उपन्यास था, जबकि उनका अंतिम उपन्यास मंगलसूत्र उनके निधन के कारण अपूर्ण रह गया था। इसे बाद में उनके पुत्र अमृत राय ने पूरा किया। मगहर में कबीर दास जी का निर्माण स्थल है और अगौना गांव में आचार्य रामचंद्र शुक्ल का जन्म हुआ था।
अगला प्रश्न है आपका कि कामायनी, आंसू और लहर जैसी कालजयी रचनाओं के रचयिता जयशंकर प्रसाद का संबंध उत्तर प्रदेश के किस शहर से था, जो हिंदी साहित्य के छायावाद के चार प्रमुख स्तंभों में से एक माने जाते हैं? तो सही उत्तर है आपका वाराणसी (सी ऑप्शन)। महाकवि जयशंकर प्रसाद का जन्म 30 जनवरी 1889 को वाराणसी के एक प्रतिष्ठित सुंघनी साहू परिवार में हुआ था। वे हिंदी काव्य में छायावाद के प्रवर्तकों में से एक हैं। छायावाद के अन्य तीन स्तंभ सुमित्रानंदन पंत, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला और महादेवी वर्मा हैं। उनका महाकाव्य रचना कामायनी 1936 को हिंदी साहित्य की सर्वश्रेष्ठ कृतियों में गिना जाता है।
अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश में स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। आगरा का किला उत्तर प्रदेश का पहला स्मारक था, जिसे यूनेस्को की सूची में शामिल किया गया ताजमहल के साथ। फतेहपुर सीकरी को 1986 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। सारनाथ का बौद्ध स्तूप यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में पूर्ण रूप से शामिल है। तो यहां पर जो सही उत्तर है आपका, वह ए हो जाएगा। केवल एक और दो आपके सत्य हैं। तीसरा गलत है। वर्तमान में यूपी के तीन मूर्त सांस्कृतिक स्थल हैं। एक तो ताजमहल, आगरा का किला और दूसरा, तीसरा है फतेहपुर। सारनाथ, वाराणसी अभी यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में है। इसे पूर्ण विश्व धरोहर स्थल घोषित नहीं किया गया है। फतेहपुर सीकरी, आगरा के पास को 1986 में इस सूची में शामिल किया गया था। 1983 में उत्तर प्रदेश के दो स्मारकों, ताजमहल और आगरा के किले को एक साथ यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था।
अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा विकसित किए जा रहे पर्यटन सर्किटों में से बुद्ध सर्किट में निम्नलिखित में से कौन सा स्थान शामिल नहीं है? तो सही उत्तर है आपका डी ऑप्शन, देवा।
शरीफ। कपिलवस्तु, कुशीनगर और श्रावस्ती। यह आपके बुद्ध सर्किट में शामिल है।
देवा शरीफ बाराबंकी जिले में स्थित है और यह प्रसिद्ध सूफी संत हाजी बारिस अली शाह की मजार है। यह सूफी सर्किट का हिस्सा हो सकता है लेकिन बुद्ध सर्किट का नहीं।
बुद्ध सर्किट उन स्थानों का समूह है जो भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े हैं। उत्तर प्रदेश में बुद्ध सर्किट के प्रमुख स्थल सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती, कपिलवस्तु, कौशांबी और संकसा, फर्रुखाबाद है।
अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी जनजातियों में से एक थारू जनजाति के सामाजिक रीति-रिवाजों के संबंध में कौन सा कथन असत्य है? तो थारू जनजाति में बदला विवाह की प्रथा प्रचलित है। सही है। यह लोग दीपावली के त्यौहार को शोक के पर्व के रूप में मनाते हैं। सही है। थारू समाज मूल रूप से घोर प्रतिसत्तात्मक है। जहां महिलाओं की स्थिति बहुत निम्न है। इन्हें बजहर नामक एक पारंपरिक पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन सी।
थारू समाज मात्र सत्तात्मक व्यवस्था के तत्व पाए जाते हैं। थारू महिलाओं की समाज और परिवार में मजबूत स्थिति होती है और उन्हें संपत्ति में भी अधिकार प्राप्त होता है। यह जनजाति दीपावली को अपने पूर्वजों के स्मरण और शोक के दिन के रूप में मनाती है जिसे वे रोटी देना कहते हैं। थारू लोग मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों, लखीमपुर, खीरी, बहराइच, श्रावस्ती आदि में निवास करते हैं।
अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश की अपवाह प्रणाली नदियों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। गोमती नदी का उद्गम फ्लोयर झील पीलीभीत से होता है जो कि एक मैदानी उद्गम है। बिल्कुल सही बात है। हिंडन नदी यमुना की एक प्रमुख सहायक नदी है। यह भी सही बात है। रात्ती नदी गोरखपुर शहर से होकर बहती है और अपनी विनाशकारी बाणों के कारण इसे गोरखपुर का शोक कहा जाता था। यह भी सही कथन है। तो आपके तीनों कथन सही हो जाएंगे।
डी ऑप्शन रा्ती नदी नेपाल से निकलती है और गोरखपुर इसके तट पर है। इसे इसके मार्ग बदलने और बाण के कारण शोक कहा जाता था। हिंडन नदी शिवालिक पहाड़ियों से निकलती है और नोएडा के पास यमुना नदी में मिल जाती है। गाजियाबाद इसी नदी के तट पर स्थित है।
अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं और बांधों को उनके संबंधित जिलों से मिलान करें। सही उत्तर है आपका यहां पर ऑप्शन ए माता टीला बांध ललितपुर में रिहंद बांध आपका सोनभद्र में मेजा बांध मिर्जापुर में और अर्जुन बांध महोबा में।
माता टीला बांध बेतवा नदी पर बना है ललितपुर में और मध्य प्रदेश की सीमा पर है स्थित। रिहंद बांध गोविंद बल्लभ पंत सागर यह रिहंद नदी पर सोनभद्र जिले के पिपरी में स्थित है। यह यूपी का सबसे बड़ा बहु उद्देशीय परियोजना है। मेजा बांध यह बेलन नदी पर मिर्जापुर जिले में मिट्टी का बना बांध है। अर्जुन बांध यह अर्जुन नदी पर महोबा जिले में स्थित है।
अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश की भौतिक संरचना और मृदा के संबंध में राज्य के किस भौगोलिक क्षेत्र में मुख्य रूप से भाबर और तराई क्षेत्र पाए जाते हैं और इसकी क्या विशेषता है? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन सी उत्तरी शिवालिक तलहटी क्षेत्र, कंकरीली, पथरीली और दलदली भूमि।
भाबर क्षेत्र हिमालय शिवालिक के ठीक नीचे स्थित है जो कंकड़ पत्थरों से बना है। यहां नदियां अक्सर पत्थरों के नीचे विलुप्त हो जाती हैं। सहारनपुर से पीलीभीत तक इसका विस्तार है। तराई क्षेत्र भाबर के ठीक दक्षिण में स्थित है जहां विलुप्त नदियां पुनः सतह पर आती हैं। जिससे यह क्षेत्र नम और दलदली हो जाता है। तराई क्षेत्र गन्ना और धान की खेती के लिए अत्यंत उपयुक्त है।
अगला प्रश्न है आपका कि वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का एकमात्र दुधवा राष्ट्रीय उद्यान मुख्य रूप से किन प्रजातियों के संरक्षण के लिए विश्व प्रसिद्ध है और यह किस जिले में स्थित है? तो सही उत्तर है आपका यहां पर ऑप्शन बी बाराहसिंघा एक सिंह वाले गैंडा और बाग लखीमपुर खीरी।
दुधवा नेशनल पार्क लखीमपुर खीरी जिले में भारत नेपाल सीमा पर स्थित है। इसे 1977 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था और 1987-88 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। यह मुख्य रूप से बाघ, बारसिंघा और 1984 में असम से पुनर्वासित किए गए एक सींग वाले गैंडों के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है।
अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश में पाए जाने वाले खनिज और उनकी प्राप्ति स्थल वाले जिले का कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन डी तांबा प्रयागराज इलाहाबाद।
प्रयागराज इलाहाबाद का शंकरगढ़ क्षेत्र सिलिका सैंड कांच बालू के लिए विश्व प्रसिद्ध है। उत्तर प्रदेश भारत में डायस्पोर का एक प्रमुख उत्पादक राज्य है जो बुंदेलखंड क्षेत्र महवा में प्रचुर मात्रा में मिलता है। राज्य में एकमात्र यूरेनियम भंडार ललितपुर में है।
अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था के त्रिस्तरीय ढांचे में क्षेत्र पंचायत का प्रमुख कौन होता है और उसका चुनाव कैसे होता है? तो सही उत्तर है आपका यहां पर ऑप्शन बी ब्लॉक प्रमुख।
प्रमुख क्षेत्र पंचायत क्षेत्र पंचायत के चुने हुए सदस्यों द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से चुना जाता है। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था है। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत। क्षेत्र पंचायत के सदस्यों का चुनाव बीडीसी मेंबर्स जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से किया जाता है। अक्सर प्र के चुनाव के साथ में होता है। यह चुने हुए सदस्य अपने बीच से एक अध्यक्ष चुनते हैं जिसे ब्लॉक प्रमुख कहा जाता है। अतः इसका चुनाव अप्रत्यक्ष होता है। बीडीओ यानी कि ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर क्षेत्र पंचायत का प्रशासनिक अधिकारी होता है। राजनीतिक प्रमुख नहीं।
अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है। कृषि क्षेत्र के बाद राज्य में सबसे अधिक रोजगार प्रदान करने वाला दूसरा सबसे बड़ा उद्योग कौन सा है? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन बी हथकर्घा और वस्त्र उद्योग।
उत्तर प्रदेश में कृषि के बाद हतकरघा और वस्त्र उद्योग सबसे बड़ा रोजगार प्रदाता है। वाराणसी की सिल्क साड़ियां भदोही की कालीन मऊ और आजमगढ़ के हतकर उत्पाद राज्य की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान देते हैं। चीनी उद्योग राज्य की सबसे बड़ा कृषि आधारित संगठित उद्योग है।
अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए स्थापित उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम यूपीएसआईडीसी का मुख्यालय कहां स्थित है? तो यह मुख्यालय आपका कानपुर में स्थित है।
उत्तर प्रदेश के राज्य औद्योगिक विकास निगम की स्थापना 1961 में हुई थी। इसका मुख्यालय कानपुर में स्थित है। इसका मुख्य कार्य राज्य में औद्योगिक क्षेत्रों का विकास करना, जमीन का अधिग्रह और आवंटन करना है। कानपुर को ऐतिहासिक रूप से उत्तर भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है। इसलिए इसे औद्योगिक विकास का केंद्र बिंदु बनाया गया था।
अगला प्रश्न है आपका कि करंट अफेयर्स का प्रश्न है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भूमि सर्वेक्षण को पारदर्शी बनाने, लंबित सीमा सीमांकन मामलों को सुलझाने और अवैध अतिक्रमण को रोकने के लिए हाल में कौन सा उन्नत तकनीकी संचल संचालित अभियान शुरू किया गया है? तो सही उत्तर है आपका यहां पर सी ऑप्शन डीजी रोवर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हाल ही में राजस्व प्रशासन में सुधार के लिए डीजी रोवर अभियान लांच किया गया है। यह जीएनएसएस ग्लोबल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम तकनीकी पर आधारित एक उन्नत भूमि सर्वेक्षण पहल है। इस अभियान के तहत राज्य की सभी तहसीलों में आधुनिक उपकरणों की मदद से भूमि की सटीक पैमाइश की जा रही है। इससे भूमि विवादों में कमी आएगी और सरकारी तथा निजी जमीनों पर अवैध कब्जों को रोका जा सकेगा।
अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 202627 के अपने ऐतिहासिक बजट में किन तीन प्रमुख शहरों में उन्नत शहरी बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए एक नई विशेष योजना की शुरुआत करते हुए ₹750 करोड़ का भारी भरकम आवंटन किया है? तो सही उत्तर है आपका यहां पर ऑप्शन बी मेरठ, मथुरा, वृंदावन और कानपुर।
उत्तर प्रदेश सरकार ने 2026-27 के लिए अपने ऐतिहासिक 9.12 लाख करोड़ के बजट में शहरी विकास पर भारी जोर दिया है। इस दिशा में मेरठ, मथुरा, वृंदावन और कानपुर में विश्वस्तरीय शहरी बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए एक नई योजना शुरू की गई है। इसके लिए बजट में 750 करोड़ का विशेष आवंटन किया गया है। इसका उद्देश्य इन शहरों को आधुनिक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना और यहां पर्यटन तथा औद्योगिक निवेश को आकर्षित करना है।
तो आज का यह कंटेंट आपका पूरा होता है। वीडियो को लाइक करिएगा और चैनल पर नए हैं तो चैनल को सब्सक्राइब करिएगा और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करिएगा और कमेंट करके हमें बताइएगा कि आज का यह सेशन आपको कैसा लगा। हमारा प्रयास रहता है कि निरंतर आपको एक अच्छा मॉक टेस्ट देने का जो आपके एग्जाम से ओरिएंटेड हो। जो नया आयोग का पैटर्न है उससे मिलाजुला हो और हमें लगता है कि हम उसमें सफल हो रहे हैं क्योंकि जो अभी आपके हाल में पेपर हुए हैं उनमें हमारे मॉक टेस्ट से काफी प्रश्न आए थे और नोट्स भी हम आपको लगातार प्रोवाइड करवा रहे हैं। फिर चाहे लोअर पीसीएस का हो यूपी जीके कंप्यूटर या फॉरेस्ट गार्ड का हो। अगर आप भी अच्छे से तैयारी कर रहे हैं और भी अच्छे से करना चाहते हैं, सुव्यवस्थित नोट्स पाना चाहते हैं तो आज ही हमारे साथ जुड़िए। आपको बहुत अच्छा कंटेंट हम उपलब्ध कराएंगे और आपकी तैयारी को एक नया आयाम देंगे। रही बात पीडीएफ नोट्स की तो स्क्रीन पर आपको WhatsApp नंबर दिख रहा होगा जहां पर आप मैसेज कर सकते हैं और हमारे साथ जुड़ सकते हैं। सारी जानकारी आपको WhatsApp नंबर पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। तो अच्छे से सोच विचार कर आप अच्छे नोट्स के लिए अगर खोज रहे हैं, खोज में हैं तो हम आपकी वो सहायता करेंगे और उस खालीपन को दूर करेंगे जहां आपके पास अच्छे नोट्स नहीं होते हैं और अपडेटेड कंटेंट नहीं होता है। हम आपको लगातार अपडेटेड कंटेंट भी उपलब्ध कराएंगे। बहुत कम फीस में आपको लगातार हम नोट्स उपलब्ध करवाते रहेंगे। तो अगर आप सुव्यवस्थित नोट्स चाहते हैं और डेली यह जो मॉक टेस्ट मैं कराता हूं सप्ताह में आपके तीन से चार हो जाते हैं तो उनकी पीडीएफ भी हम आपको उपलब्ध कराएंगे। तो आज के लिए बस इतना ही मिलेंगे फिर किसी अन्य वीडियो में जब तक अपना ख्याल रखिए। जय हिंद। जय।