📱

Get Our Mobile App

Take your business learning on the go!

Download on the App StoreGet it on Google Play

Assam floods

Divya Gandotra Tandon0:52

Transcription

पूरी मीडिया सीजेपी के प्रोटेस्ट को कवर कर रही है, बट कोई भी बात नहीं कर रहा आसाम के बारे में।

जहां पर आसाम के लोग अपने ही घर से बेघर हो चुके हैं। हर साल आसाम नेचुरल डिजास्टर को फेस करता है। हर साल आसाम में कई बेगुनाह जानवर और इंसान अपनी जान गवा देते हैं।

अगर असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा जी मेरी यह वीडियो देख रहे हैं तो मेरी रिक्वेस्ट है आपसे प्लीज अपने डिपार्टमेंट से कहिए कि वो इंसान को इंसान की तरह देखें। क्योंकि वह हेलीकॉप्टर से जैसा खाना ड्रॉप कर रहे हैं, वह किसी भी इंसान के लिए खाने लायक नहीं है।

जब भी इस तरह का नेचुरल डिजास्टर आता है, तब लोग बेघर हो जाते हैं। कोई रास्ता नहीं बचता उनके पास। मेरी आपसे रिक्वेस्ट है कि कोई कम्युनिटी हॉल इन लोगों के लिए प्रोवाइड की जाए जहां पर इन्हें खाने-पीने की सुविधा मिले और साथ ही में मेडिकल असिस्टेंस भी दिया जाए।

मेरी रिक्वेस्ट है आपसे कि आप एक ऐसे मॉडल को अपनाइए, जिससे बाकी राज्यों के लिए भी एक एग्जांपल सेट हो। अभी तक आसाम के 12 डिस्ट्रिक्ट फ्लड की शिकार हो चुके हैं।