📱

Get Our Mobile App

Take your business learning on the go!

Download on the App StoreGet it on Google Play

Instagram Lead Generation Campaign | Facebook Ads Tutorial for Beginners Step by Step 2025 | #fbads

Marketing Fundas18:21

Transcription

दोस्तों, Instagram पे अगर आप चाहते हैं कि लीड जनरेट हो, कस्टमर्स आपको Instagram पे कनेक्ट करें, मैसेज करें और वहां से आप उनको कन्वर्ट करो। तो उसके लिए कैसे Facebook के थ्रू लीड जनरेशन कर सकते हैं। आज मैं आपको यह प्रैक्टिकली सिखाऊंगा स्टेप बाय स्टेप। इसलिए बिल्कुल भी इस वीडियो को एक मिनट के लिए भी मिस मत कीजिएगा।

बिकॉज़ मैं इधर आपको टिप्स, ट्रिक्स, स्ट्रेटजी सब बताऊंगा। जो हम अपनी डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी में अपने क्लाइंट्स के लिए लीड जनरेट करने के लिए यूज़ करते हैं। साथ के साथ अगर आपने Google आप अगर आपने Facebook और Instagram के ऊपर अच्छे से लीड जनरेट करना सीख लिया तो आप अपने बिज़नेस को ग्रो कर सकते हो या आप अपने क्लाइंट के बिज़नेस को ग्रो कर सकते हो। तो आइए देर नहीं करते फटाफट अच्छे से सीखते हैं प्रैक्टिकल लेवल पे।

तो दोस्तों यहां पर जैसा आप देख सकते हैं इस समय डैशबोर्ड पे हमने Facebook एड्स का अकाउंट ओपन कर रखा है। तो यहां पर न्यू कैंपेन जनरेट करने के लिए हम क्रिएट पे क्लिक करेंगे। क्योंकि हम लीड जनरेशन कैंपेन बना रहे हैं। तो कैंपेन ऑब्जेक्टिव हमारा लीड्स रहेगा। कंटिन्यू करेंगे। मैनुअल लीड्स कैंपेन पे क्लिक करेंगे और फिर कंटिन्यू करेंगे। हम मैनुअली आपको प्रोफेशनल की तरह कैंपेन बनाना सिखा रहे हैं। ऑटोमेटेड तरीके से नहीं।

यहां पर तीन लेवल है। कैंपेन लेवल, एडसेट लेवल और ऐड लेवल। यहां पर आप देख सकते हैं। सबसे पहले कैंपेन लेवल में हम सेट करेंगे डिजिटल मार्केटिंग प्लस एआई फ्यूजन कोर्स डेमो। ठीक है? मैंने एक नाम दे दिया दोस्तों क्योंकि यहां पर मैं आपको बिल्कुल रियलिस्टिक कैंपेन बनाना सिखा रहा हूं। ठीक है? लाइव केस स्टडी बता रहा हूं। क्योंकि हम एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी हैं। तो हम डिजिटल मार्केटिंग की सर्विज भी देते हैं अपने क्लाइंट्स को और साथ के साथ हम डिजिटल मार्केटिंग की ट्रेनिंग या कोर्सर्सेस भी प्रोवाइड करते हैं। लाइव कोर्सर्सेस विद सर्टिफिकेशन। तो ये इस कैंपेन में मैं बिल्कुल अपने कोर्सर्सेस को सेल किस तरीके से करूंगा? अपने कोर्सर्सेस के लिए किस तरीके से लीड जनरेट करूंगा वो आपको सिखाऊंगा ताकि एक बिल्कुल लाइव केस स्टडी यूज़ करूंगा तो आपको चीजें बहुत आसानी से समझ में आएंगी और आप भी इनको अपने प्रोडक्ट या अपने सर्विज के लिए यूज़ कर सकते हो।

कैंपेन का नाम देने के बाद यहां पर एडवांटेज कैंपेन बजट को ऑन कर लेंगे। एडवांटेज कैंपेन बजट का मकसद है कम बजट में मैक्सिमम रिजल्ट्स आपको मिले। तो इसलिए इसको ऑन कर लीजिएगा। बजट में दो बजट है। डेली बजट एंड लाइफ टाइम बजट। लाइफ टाइम बजट समझाता हूं क्या होता है? दोस्तों मान लीजिए मेरा कोई वेबिनार होने वाला है। 10 दिन बाद वो वेबिनार है तो मैं 10 दिन के लिए एक पर्टिकुलर कैंपेन चलाना चाहता हूं और वो 10 दिन के बाद बंद हो जाए। तो मैंने लाइफ टाइम बजट सेट करूंगा। यहां पर मान लो मैंने ₹10,000 डाल दिए। अब क्या होगा कि मैंने लाइफ टाइम बजट सेट करा। ₹10,000 डाल दिए तो और डेट सेट कर दी कि अपने ऐड को शेड्यूल कर दिया। यहां से डेट सेट कर दी कि इस डेट को ऐड चालू हो इस डेट को एंड हो जाए। तो उतने दिन मेरा कैंपेन चलेगा। उसके 10 दिन मेरा ये बजट अपने आप डिवाइड हो जाएगा। 10 दिनों में कंज्यूम हो जाएगा और ऐड बंद हो जाएगा। तो कैंपेन हमेशा के लिए बंद। तो इसको कहते हैं लाइफ टाइम बजट या लाइफ टाइम कैंपेन।

तो यहां पर बट मैं आपको रिकमेंड करूंगा डेली बजट यूज़ कीजिए। बिकॉज़ डेली बजट में फायदा क्या होता है दोस्तों? के डेली बजट में आप डेली बजट को अप एंड डाउन कर सकते हो। अपने हिसाब से मैनेज कर सकते हो। कैंपेन को ऑल्टर कर सकते हो। बहुत सारी चीजें आप अपने हिसाब से कर सकते हो। और ये रिकमेंडेड तरीका भी है। बेस्ट तरीका है। तो यहां पर डेली बजट हमने सेलेक्ट कर लिया। डाल दिया ₹2000। अब आपकी मर्जी है। आप ₹500 लगाओ, ज्यादा लगाओ। ये आपके बजट के ऊपर डिपेंड है। इनिशियल लेवल पे कम से शुरू करो। ठीक है? और उसको धीरे-धीरे इनक्रीस करो और मल्टीपल कैंपेन में बजट डालो ना कि एक ही जगह पे सारा पैसा आप डूबा दो। तो यहां पर हम आगे बढ़ेंगे। नेक्स्ट करेंगे।

अब हम आ गए हैं एडसेट लेवल पे। दोस्तों एडसेट लेवल क्या होता है? कि एक पर्टिकुलर जगह जहां पर हम अपने कैंपेन के सेकंड स्टेज पे आते हैं। तो लोग क्या करते हैं? जो ज्यादातर लोग मिस्टेक करते हैं वो Google में भी करते हैं और Instagram में भी Facebook एड्स में भी करते हैं कि Google में ऐड ग्रुप होता है। Facebook में एडसेट होता है। अगर मेरा बिजनेस डिजिटल मार्केटिंग का है। बहुत ध्यान से सुनिएगा इस बात को। अगर मेरा बिज़नेस डिजिटल मार्केटिंग का है। मैं डिजिटल मार्केटिंग की सर्विज भी देता हूं। लाइक Google ऐड, Facebook ऐड, एसइओ सब चीजें और मैं पढ़ाता भी हूं, ट्रेनिंग भी देता हूं। डिजिटल मार्केटिंग के हम लाइव कोर्सर्सेस भी सेल करते हैं सर्टिफिकेशन वाले। अब मेरे को अगर दोनों के लिए लीड जनरेट करना है तो क्या मैं एक कैंपेन बना के ऐड एक एडसेट बनाऊंगा और उसी एडसेट के अंदर दो ऐड बना दूंगा। एक डिजिटल मार्केटिंग सर्विज का और एक कोर्सेस का? नहीं यह बिल्कुल गलत तरीका है। हमेशा भले आप एक कैंपेन बना रहे हैं मगर अगर आपकी मल्टीपल सर्विज है या मल्टीपल प्रोडक्ट कैटेगरीज हैं तो वहां पर हर प्रोडक्ट कैटेगरी या प्रोडक्ट के लिए या फिर अलग-अलग सर्विज के लिए अलग-अलग एडसेट बनाना है आपको। जैसे कि मैं डिजिटल मार्केटिंग सर्विज के लिए एक एडसेट बनाऊंगा और डिजिटल मार्केटिंग ट्रेनिंग लाइव कोर्स के लिए एक एडसेट बनाऊंगा। तो अभी मैं आपको एक पर्टिकुलर एडसेट बना के दिखा रहा हूं। वैसे आप मल्टीपल एडसेट क्रिएट कर सकते हो।

तो यहां पर मैं डालूंगा एमएफ डिजिटल मार्केटिंग प्लस एआई कोर्स वन। ठीक है? एडसेट वन डाल दिया मैंने। ठीक है? अब यहां पर क्योंकि हमें Instagram लीड हमें Instagram पे हम चाहते हैं कि कस्टमर कनेक्ट हो। वहां पर हमसे चैट करें और हम अपने कस्टमर को वहां पर मतलब जो हमसे इंक्वायरी कर रहा है, लीड आई है उनसे कम्युनिकेट करके उनको क्लोज करें। तो हम चाहते हैं हमारे Instagram पे ज्यादा से ज्यादा लीड्स आए। तो उसके लिए हम यहां पर ऑप्शन Instagram चूज़ करेंगे। बाकी तो इस कोर्स के अंदर मैं आपको हर ऑप्शन के ऊपर सिखा रहा हूं। किस तरीके से आप लीड जनरेशन कर सकते हो। उम्मीद करता हूं आप हर तरीके का कैंपेन बनाना सीख रहे होंगे। यहां पर मैंने Instagram सेलेक्ट करा है।

अब दोस्तों यहां पर मार्केटिंग फंडास की जगह मैं अपना जो कोर्स मेरे को मार्केटिंग फंडास ऑफिशियल का जो पेज मेरे को सेलेक्ट करना है वो पेज मैंने यहां पर सेलेक्ट कर लिया है। और पेज सेलेक्ट करने के बाद हम यहां पर और Instagram देखो मेरा कनेक्टेड है। एक बात हमेशा ध्यान रखिएगा आप Facebook में Instagram पे एड्स तभी चला सकते हो जब आपके Facebook पेज से जो कि आपके अकाउंट के संग कनेक्टेड है उसके संग Instagram का पेज कनेक्टेड Instagram का अकाउंट आपके Facebook पेज से कनेक्ट होना चाहिए। ठीक है? अगर कनेक्टेड नहीं है तो ये नहीं होगा। तो इससे कनेक्ट नहीं है तो कर लीजिएगा। यहां पर जो परफॉर्मेंस गोल है वो है मैक्सिमम नंबर ऑफ लीड्स। मतलब ये बाय डिफॉल्ट है। इसमें कोई ऑप्शन नहीं मिला हुआ कि हम ये पर्टिकुलर कैंपेन चला रहे हैं और हमारा जो गोल है वो है कि ज्यादा से ज्यादा हमको बढ़िया लीड्स आए। ठीक है?

अब यहां पर नीचे चलते हैं। अब हम अपना ऑडियंस सेट करेंगे। स्विच टू ओरिजिनल ऑडियंस पे क्लिक करूंगा। एडवांटेज प्लस ऑडियंस का मतलब है कि Facebook का एआई सिस्टम ऑडियंस टारगेट खुद करेगा अपने हिसाब से। बट हम करेंगे मैनुअल। यूज़ ओरिजिनल ऑडियंस। हम अपनी ऑडियंस सॉरी खुद क्रिएट करेंगे। तो क्रिएट न्यू ऑडियंस पे हम यहां पर आए। अब सबसे पहले लोकेशन ही हमें टारगेट करना होता है। तो दोस्तों, अब मान लो मेरा जो डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स है, डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स पूरे इंडिया में मैं टारगेट करना चाहता हूं। बिकॉज़ आज की डेट में डिजिटल मार्केटिंग और एआई हर कोई सीखना चाहता है। बिकॉज़ ये एक ऐसा स्किल है जो आप अपने बिज़नेस, जॉब, फ्रीलांसिंग। ठीक है? अपने बिज़नेस को ग्रो करने के लिए, न्यू न्यू बिज़नेस ओपन करने के लिए, सेल्स के लिए, लीड्स के लिए, इन्फ्लुएंस मतलब हर तरीके से आप इस पर्टिकुलर कोर्स का फायदा उठा सकते हो। ठीक है? तो मैं पूरे इंडिया में अपना ऐड चलाना चाहता हूं। तो मैं इंडिया सेलेक्ट कर लूंगा। अगर मैं किसी और कंट्री में चलाना चाहता तो मैं कंट्री सेलेक्ट कर लेता। या मैं मान लो पूरे इंडिया में नहीं चलाना चाहता हूं। तो मैं यहां से जो भी सिटी स्टेट मेरे को डालना है, पिन कोड डालने हैं। मैं उन पर्टिकुलर एरियाज को भी टारगेट कर सकता हूं। उस लोकेशन को भी सिर्फ टारगेट कर सकता हूं। ठीक है? तो ये बहुत ही इजी है, सिंपल है। सीधा मैंने लिखा जी दिल्ली। तो यहां पर मैं दिल्ली सेलेक्ट कर लूंगा। अगर मैं कोई पिन कोड डालूंगा तो पिन कोड आ जाएगा। तो इस तरीके से हम अपने एरियाज को सेलेक्ट कर लेंगे।

आगे बढ़ते हैं। एज जो है लीड जनरेशन के लिए 18 साल से लेके मैं टारगेट करना चाहता हूं 40 साल तक के लोगों को। बिकॉज़ 18 से 40 साल का जो एज ग्रुप है ना ये वो एज ग्रुप है जहां पर फ्रेशर्स भी होते हैं, स्टूडेंट्स भी होते हैं, जॉब सीकर्स भी होते हैं, जॉब प्रोफेशनल्स होते हैं जो अपने करियर को अपग्रेड करना चाहते हैं, स्किल ऐड ऑन करना चाहते हैं। बिज़नेस ओनर्स भी होते हैं। ठीक है? तो यहां पर हर कोई जो मेरा पोटेंशियल जो मेरे को लगता है कि एज ग्रुप है वो सबसे ज्यादा यही है। तो अब जेंडर के अंदर मैं दोनों जेंडर टारगेट करूंगा मैन और वुमेन बिकॉज़ डिजिटल मार्केटिंग और एआई का जो स्केल है वो मैन वुमेन दोनों को आना चाहिए।

अब आते हैं हमारे कैंपेन के बहुत ही इंपॉर्टेंट पार्ट जिसको हम कहते हैं डिटेल टारगेटिंग। दोस्तों डिटेल टारगेटिंग के अंदर तीन ऑप्शंस आते हैं। डेमोग्राफिक्स, इंटरेस्ट एंड बिहेवियर। देखो डेमोग्राफिक्स में क्या है कि मैं अलग-अलग जो डेमोग्राफिक्स एजुकेशन फाइनशियल पेरेंट्स वर्क इस तरीके से मैं टारगेट कर सकता हूं। चलो एक एक एजुकेशन का एग्जांपल ले लेते हैं। मैंने यहां पर डाला फील्ड्स ऑफ स्टडी बीबीए। बीबीए सर्च करके आया बीबीए मार्केटिंग। अब जो लोग बीबीए सीख रहे हैं मार्केटिंग में तो उनको डिजिटल मार्केटिंग और एआई की स्किल तो ऐड ऑन करने से बहुत फायदा है करियर में। तो मैं उनको टारगेट करूंगा। ऐसे एमबीए हो गया और कोई भी इंडस्ट्री है तो मैं उसको मतलब टारगेट कर सकता हूं। एक एग्जांपल दिया है डेमोग्राफिक्स का। ऐसे मान लो अगर वर्क होता है। वर्क में जॉब टाइटल्स होते हैं। जॉब टाइटल में मैंने डाला मार्केटिंग मैनेजर्स। तो जो मार्केटिंग मैनेजर्स हैं उनको मैं टारगेट कर रहा हूं क्योंकि मार्केटिंग के लोगों को डिजिटल मार्केटिंग आज की डेट में आनी चाहिए। टारगेट करा।

अब ऐसे ही डेमोग्राफिक्स हमने कर लिया। डेमोग्राफिक्स में के अलावा इंटरेस्ट के हिसाब से हम टारगेट कर सकते हैं। तो जो मेरे को लगता है यहां पर मेरे को टारगेटिंग करनी है। जैसे बिज़नेस इंडस्ट्री में गए तो अलग-अलग आ गई। मेरे को मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग की लोगों को इंटरेस्ट रख अपने वालों को लोगों को टारगेट करना है तो उनको कर लूंगा। और कोई मेरे को लगता है तो उनको कर लूंगा। ठीक है? तो इस तरीके से मैं इंटरेस्ट के हिसाब से लोगों को टारगेट कर सकता हूं। ठीक है?

अब ऐसे बिहेवियर होता है। बिहेवियर में भी अलग-अलग तरीके के बिहेवियर हैं। जो जो लोग यहां पर देखिए डिजिटल एक्टिविटीज़ में ज्यादा इन्वॉल्व रहते हैं। उनको टारगेट कर सकता हूं। तो ये मेरे ऊपर है कि मैं किनको टारगेट करना चाहता हूं। मेरे को अपनी ऑडियंस को बहुत सोच समझ के सेलेक्ट करना है। ताकि जो मेरा पैसा है वो खराब ना जाए। जितनी सही ऑडियंस को मेरा ऐड देखेगा उतना ही बेटर मेरे को रिजल्ट आएगा। और सबसे आसान तरीका ऑडियंस टारगेटिंग का बता दूं कि आप अगर इन पर्टिकुलर सेक्शंस में जाके खोजना नहीं चाहते। आपको पता है कि आपको किनको ऐड दिखाना है। मान लो मैं कहता हूं कि जो सोशल मीडिया के लोग हैं, जो एसइओ के लोग हैं वो मेरे पूरा कंप्लीट डिजिटल मार्केटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कोर्स करें। अपने आपको अपग्रेड करें, सीखें। हाई जॉब अपॉर्चुनिटीज या फ्रीलांसिंग उनको मिलेगा या अपना बिज़नेस भी शुरू कर सकते हैं। तो यहां पर मैं सीधा सर्च कर देता हूं एसइओ तो एसइओ से रिलेटेड लोगों को टारगेट कर दूंगा। यहां मैं करता हूं सोशल मीडिया तो सोशल मीडिया मैनेजर, सोशल मीडिया इस तरीके से अलग-अलग लोगों को टारगेट कर सकता हूं। तो मैंने आपको कई सारे तरीके बता दिए ऑडियंस टारगेटिंग के। बट सारे नहीं कर रहे हैं जो आपको लगता है कि सबसे बेस्ट तरीका है उसमें से सबसे बेस्ट ऑडियंस स्पेसिफिक ऑडियंस आप चूज़ करो। इससे क्या होगा? आपका जो ऑडियंस है वो बहुत स्पेसिफिक है। बिल्कुल टारगेटेड है कि आपको पता है कि इनको दिखाना है। ये लोग लेंगे तो इस तरीके से अपना ऑडियंस टारगेट करो।

ऑडियंस टारगेट करने के बाद आप क्रिएट करने के बाद आप सेव कर लो अपनी ऑडियंस को क्योंकि फ्यूचर में अगर आप कोई कैंपेन चलाते हो और आपको पता है इस ऑडियंस ने आपके लिए बहुत अच्छे रिजल्ट्स लाए हैं। तो आप क्या करोगे? उस ऑडियंस को दोबारा से टारगेट कर लोगे। बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्रिएट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ठीक है? आगे बढ़ते हैं।

अब दोस्तों प्लेसमेंट क्या है? एडवांटेज प्लस अब इधर दो ऑप्शन है। एडवांटेज प्लस प्लेसमेंट और एक मैनुअल प्लेसमेंट। एडवांटेज प्लस प्लेसमेंट को पहले ऑटोमेटिक प्लेसमेंट भी कहा जाता था। पहले मैं समझाता हूं प्लेसमेंट क्या होता है? फिर बताऊंगा डिफरेंस। मैनुअल प्लेसमेंट पे क्लिक करूंगा। अब यहां पर देखो दोस्तों यहां पर Facebook और Instagram दो ऑप्शन आ रहे हैं। मेरे को ऐड कहां चलाना है? मेरे को देखना है तो मैं अपने हिसाब से प्लेटफार्म हटा सकता हूं। उस प्लेटफार्म में भी मेरे को किसी पर्टिकुलर एरिया पे ऐड दिखाना है नहीं दिखाना है या कहां दिखेगा कहां नहीं दिखेगा हर चीज मैं यहां से सेलेक्ट कर सकता हूं रिमूव कर सकता हूं। बट यहां पर मैं आपको सलाह दूंगा कि आप एडवांटेज प्लस पे जाओ। क्यों? एडवांटेज प्लस पे दोस्तों फायदा ये होता है कि हमने अपनी सारी सेटिंग्स कर ली। अब Facebook को पता है कि उसके इतने सारे प्लेटफॉर्म्स हैं। इतनी सारी ऑडियंस है। ठीक है? तो किस ऑडियंस को किस प्लेटफार्म पे कब किस फॉर्मेट पे ऐड दिखाना है वो अपने आप देख लेगा। ये बेस्ट तरीका है। आगे करते हैं। बाकी आपकी मर्जी है। आप मैनुअल भी कर सकते हो। नेक्स्ट करेंगे।

अब दोस्तों यहां पर हम अपने नेक्स्ट स्टेप पे आ गए हैं। ऐड हम क्रिएट करेंगे। एक बात मैं आपको बहुत बढ़िया सी टिप दे रहा हूं कि जब कभी भी आप एक एडसेट बनाते हो तो उसमें कम से कम दो ऐड या तीन ऐड बनाओ क्योंकि एक पर्टिकुलर सर्विस या प्रोडक्ट के लिए जो आप एडसेट बना रहे हो उसके अलग-अलग एड्स हो किसी में कोई क्रिएटिव यूज़ है। किसी में कोई क्रिएटिव यूज़ है। किसी के अंदर अलग डिस्क्रिप्शन ऑफर्स यूएसपी है। एक में अलग है। ताकि आपको भी पता लगे किस तरीके की क्रिएटिव्स या ऐड कॉपीज आपके लिए काम कर रही है और कौन सी नहीं कर रही है। ठीक है? और इससे मदद मिलती है Facebook को कि जो बेस्ट परफॉर्म कर रहा है वो उसको बूस्ट करेगा। वहां पर आपका बजट यूटिलाइज करेगा ना कि जो परफॉर्म नहीं कर रही उसके ऊपर।

अब यहां पर मैं एक नाम दे देता हूं लाइक एमएफ [संगीत] कोर्स ऐड वन। एक नाम दे दिया ऐड का। अब यहां पर भी मार्केटिंग फंड ऑफिशियल Facebook पेज और Instagram मेरा कनेक्टेड है। सेलेक्टेड हो रखा है। तो यहां पर अब हम नीचे आएंगे इधर देखिए एड्स यहां पर आ रहा है सिंगल इमेज और वीडियो या क्राउज़ ऐड। तो जो भी हमको चलाना है तो यहां पर मैं सिंगल इमेज अभी आपको यूज़ करके बताऊंगा डमी के लिए। ठीक है? तो यहां पर हम क्रिएटिव अपलोड करेंगे। इमेज ऐड पे क्लिक करेंगे। तो अभी कोई भी एक डमी इमेज यूज़ कर लेता हूं। ठीक है? तो यहां पर मैंने एक डमी यूज़ डमी इमेज यूज़ कर ली। ठीक है?

अब उस इमेज के ऊपर प्राइमरी टेक्स्ट और कॉल टू एक्शन देंगे। प्राइमरी टेक्स्ट जैसे मैं यहां पर दे देता हूं। डिजिटल मार्केटिंग प्लस एआई फ्यूज़ कोर्स यहां पर मैंने डाला। ठीक है? अब इसके नीचे हम डाल देते हैं के जैसे ये जो कोर्स है डिजिटल मार्केटिंग प्लस एi फ्यूजन कोर्स ये 3 मंथ्स 3 मंथ्स लाइव कोर्स है। ठीक है? 3 मंथ्स लाइव कोर्स। ठीक है? फिर 3 मंथ्स लाइव कोर्स हमने डाला। 3 मंथ्स लाइव कोर्स के बाद हम यहां पर कर देते हैं विद ग्लोबली। ट्रस्टेड ब्रांड और यहां पर अगर हमें और प्राइमरी टेक्स्ट ऐड करने हैं कि अलग-अलग ऑप्शंस हम दें Facebook को तो यहां से हम और कर सकते हैं। ठीक है?

कॉल टू एक्शन में लर्न मोर, सब्सक्राइब, अप्लाई क्या आपको करना है? तो यहां पर आप लर्न मोर रहने दो क्योंकि जब कोई क्लिक करेगा तो सीधा हमारे Instagram पे जाएगा क्योंकि Instagram पे हम चाहते हैं कि लोग जाए और वहां से हमको कनेक्ट करें। ठीक है? मैसेज वगैरह करें। तो ये हमने करा नेक्स्ट करेंगे। डन। ठीक है? अब यहां पर आप देख सकते हैं। तो यहां पर हमने सारा का सारा बना लिया। क्रिएटिव वगैरह यूज़ हो गया। डन हो गया। आप देखिए यहां पर पब्लिश करते हैं। तो जब हम यहां पब्लिश कर रहे हैं तो हमारा ऐड ये पूरा का पूरा पब्लिश हो गया है। मतलब होने वाला है ऐड पब्लिश और जैसे ही ये पब्लिश हो जाएगा तो मैं आपको ले जा के दिखाता हूं अंदर। ठीक है? ये देखिए यहां पर मेरा सब पब्लिश हो गया। एक बारी ऐड सेट बंद करते हैं। ऐड बंद करते हैं। कैंपेन में चलते हैं। यहां पर आप देखिए एमएफ डिजिटल मार्केटिंग एआई कोर्स कैंपेन वन। तो यहां पर आप देखिए कैंपेन में अभी मैंने जैसे ही यह रिव्यू वगैरह में जाएगा तो यह इस तरीके से एक्टिव शो कर देगा अगर अप्रूव्ड हो गया तो तो हमने तो अभी डमी बनाया है सारी चीजें इसी तरीके से आप भी स्टेप बाय स्टेप कर सकते हो अपना कैंपेन बना सकते हो और लीड जनरेट कर सकते हो उम्मीद करता हूं उसे समझ में आया होगा थैंक यू [संगीत]