📱

Get Our Mobile App

Take your business learning on the go!

Download on the App StoreGet it on Google Play

माघ कुंभ मेला 2026 | 10 जनवरी गंगा स्नान |Magh Kumbh Mela | 11 जनवरी से 20 जनवरी गंगा स्नान |GangaJi

SV Vlogger8:21

Transcription

हर हर गंगे! जय गंगे मैया! आप सभी लोगों का स्वागत है माघ मेला की एक और नई वीडियो में।

आप लोगों को इस वीडियो के द्वारा छोटी से छोटी बातें मालूम होने वाली हैं। अगर आप लोग आना चाहते हैं, आज है 10 जनवरी 2025। जितने भी लोग फिलहाल आना चाहते हैं माघ मेले में, आप लोगों को कब-कब आना चाहिए, कब नहीं आना चाहिए। कब आपको ज्यादा बढ़िया माहौल मिलेगा? कहां-कहां भंडारे मिलेंगे और कहां-कहां भंडारे नहीं मिलेंगे। आप लोगों को रन बसेरे कहां मिलेंगे और कहां आप लोग फ्री में रुक सकते हैं? कहां रुपए देके रोका जाता है और रन बसेरे आप लोगों को कैसे देखने को मिलेंगे। भंडारे कितनी लंबी लाइनें मिलेंगी, भाई सभी बातें आप लोगों को इसी वीडियो के द्वारा मिलने वाली हैं। कौन से गंगा इस घाट पर स्नान करने से आपको मोक्ष की प्राप्ति होगी, सभी पुण्य मिलेंगे। तो आप लोग बने रहना वीडियो पे बिल्कुल अंत तक।

मैं आज का पूरा माहौल दिखाऊंगा आप लोगों को, कहां-कहां पुलिस वाले मिलेंगे। कहां पर अपनी गाड़ी पार्क कर सकते हैं। अगर बाइक से जाते हैं तो बाइक ले जा सकते हैं कि नहीं या कार से जाते हैं तो कार ले जा सकते हैं कि नहीं। भाई कौन सी स्टेशन पे आकर उतरना होगा और कहां से कहां को भाई ऑटो पकड़ना होगा। वो सभी बातें इसी वीडियो के द्वारा बताने वाला हूं क्योंकि यहां पर लोग कुछ लोग पहली बार आ रहे हैं और कुछ लोग पहले पिछली साल आ चुके हैं महाकुंभ में, मगर आपको जानना बेहद जरूरी है। तो आप लोगों को सबसे पहले आना होगा प्रयागराज की धरती पर। प्रयागराज रेलवे स्टेशन पे उतरोगे, वहां से आप लोग ऑटो पकड़ोगे, वो भी उसका किराया रहेगा मेला तक का ₹30। आप लोग पैदल चलने की बिल्कुल भी मत सोचना, ऑटो पकड़ लेना। फिर आपको डायरेक्ट मेला तक ऑटो छोड़ देगा, आपको देने पड़ेंगे एक व्यक्ति के ₹30। ₹30 देने के बाद आप लोग उतरेंगे, आपको लगभग 3 से 4 किमी पैदल चलना होगा मेले में। जो लोग भाई 3 से 4 कि.मी., 5 कि.मी. पैदल चल सकते हैं, तो वह तो लोग मेले में आए। अन्यथा आपके लिए भाई ऑटो बुकिंग कर लेना है। पूरा मेला ऑटो घुमा देगा। क्योंकि अभी के टाइम पे थोड़ी कम भीड़ आपको मिलेगी, तो आपका ऑटो से मेला पूरा देख सकते हो। क्योंकि आप लोगों को आज भाई मेले का मैं फुल दृश्य दिखाने वाला हूं, फुल जानकारी के साथ कि आप लोगों को कैसे-कैसे आना होगा।

सबसे पहले मेले में प्रवेश करते समय अपना सामान का ध्यान रख लेना कि हमारी सामान कितना है, कैसा है। वो आप लोग पूरा ध्यान रखना। अगर अपने साथ में चार लोग हो या पांच लोग हो, भाई पहले तो हाथ पकड़ के चलना और इसी के साथ-साथ अगर आपके साथ में बच्चे हैं या फिर कोई बुजुर्ग है, उनका आपका भाई बहन जो भी है या फिर मम्मी पापा कोई बुजुर्ग हैं, तो भाई उनकी जेब में या फिर उनके पास अपना फोन नंबर दे दो। कोई जब जो लोग अपने घर पे आ सकते हैं खुद से, भाई आपस में अपना फोन नंबर बांट लेना ताकि आप लोगों को कोई दिक्कत परेशानी ना हो। कहते हैं महाकुंभ में आने के बाद लोग बिछड़ अक्सर जाते हैं। तो आप लोग पूरी तैयारियों के साथ अपना काम करना ताकि आप लोगों को कोई दिक्कत कोई परेशानी ना रहे।

अब भाई बात कर लेते हैं उन भंडारों की ताकि आप लोगों को खाना भी मिल जाए। देखो सुबह आओगे आप लोग। आपकी ट्रेन सुबह लगभग आ जाएगी 8:00 बजे या फिर 9:00 बजे तक आ जाओगे आप लोग। फिर उसके बाद आप लोग गंगा स्नान कर लेना। पहले गंगा स्नान करना, उसके बाद खाना खाना। भाई भंडारे आप लोगों को बता देता हूं, इतने ज्यादा भंडारे चलते हैं और सुबह से लेके शाम तक भंडारे चलते हैं, वह भी निशुल्क। उसमें कोई रुपया पैसा आग देने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि बहुत सारे भंडारे भाई चलते रहते हैं यहां पर।

अब इसके साथ खाने के बाद अगर जो लोग आना चाहते हैं, तो फिलहाल ध्यान रखना लगभग 2 दिन का या 3 दिन का टाइम निकाल के आना क्योंकि भाई हो सकता है कि एक दिन में मेला ना घूम पाओ, तो भाई दूसरे दिन फुल एंजॉय करो क्योंकि भाई आ रहे हो काफी दूर से। अगर मेला आपने नहीं घूमा तो भाई कोई अच्छा नहीं रहेगा। तो आप लोग आओगे जब तो फुल तैयारियों के साथ फुल भाई टाइम निकाल के आओ। जब भाई एक रात रुकोगे तो रुकने की बात मैं बता देता हूं आप लोगों को। रुकने की जो प्रक्रिया रहेगी आप लोगों की, वो सरकार द्वारा भाई बनाए गए हैं टेंट सिटी बनाई जाती आती है रुकने के लिए, वहां फ्री में रुक सकते हैं और आपके पास आधार कार्ड होना जरूर चाहिए। अगर फ्री में नहीं रुकने को मिले, तो भाई कुछ रेन बसेरे ऐसे हैं जिसका प्राइस जाता है रात के लिए ₹100, तो वह देके भी आप लोग रुक सकते हैं रात में, कोई दिक्कत कोई परेशानी नहीं है।

अब इसके साथ में आप लोगों को एक बढ़िया बात बता देता हूं कि अगर आप लोग फ्री के भंडारे में खाना ना खाना चाहें, तो आप लोगों को यहां कितने रुपए में खाना मिल जाएगा। क्योंकि जो भंडारे की लाइनें होती हैं, वो लगभग 1/2 कि.मी., 1 कि.मी. लंबी लाइन लग जाती हैं, तब जाकर के खाना मिलता है। अगर लोग भाई इंतजार कर लें इतनी देर तो, तो भाई भंडारे का भी खाना खा सकते हैं। अन्यथा भाई ₹100, ₹150 में भरपेट खाना खा सकते हो कहीं किसी भी ठेले पे।

और इसके बाद आप लोग जब गंगा स्नान कर जाएं, तो अगर चारप लोग हैं या फिर अकेले हो, भाई अकेले हो तो भाई दिक्कत बहुत ज्यादा पड़ जाती है। तो आप लोग दो या तीन लोग हो, तो एक-एक करके गंगा स्नान कराना। एक बार में दो लोग कराना, बाद में एक व्यक्ति को फिर से गंगा स्नान करा लाना है। जो सामान रहेगा, वो अपने सामान के पास भाई बैठे रहना, उसका भाई ध्यान रखना क्योंकि चोरी अक्सर होती रहती है मेले में। तो ध्यान रखें आप लोगों को पूरा ध्यान रखना पड़ेगा।

इसी के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण सूचना और बता देता हूं। अगर आप लोग मेले में घूम जाए या फिर आपका कोई साथी घूम जाए, तो यहां जो भाई बिजली वाले पोल दिखाई दे रहे हैं आपको, पूरे मेले में नजर आएंगे। इन पोलों पे सेक्टर नंबर और पोल संख्या पड़ी हुई है। तो भाई पुल संख्या के नीचे खड़े होके फोन नंबर कर दें, फोन लगा दें ताकि भाई वह वहां पर आ सकता है आपका व्यक्ति। तो अच्छी तरह से आप लोग जब मेले में जाएं, पूरा का पूरा अपना भाई टीम बना लें ताकि आप लोगों को कोई दिक्कत कोई परेशानी ना रहे।

और भाई मैं तो यही कहना चाहूंगा कि छोटे बच्चे को तो ना ही ले जाएं। अगर कोई एक साल का दो साल का बच्चा है, उसे ना ले जाएं। भाई आप भी परेशान हो जाओगे और उस बच्चे को भी परेशान कर दोगे। इस साथ में एक बात और बता देता हूं। जितनी हमारी माताएं बहनें जाएंगी मेले में, तो आप लोगों के लिए चेंजिंग रूम देख लो, बहुत सारे बनाए गए हैं। लगभग यहां पर हजारों में चेंजिंग रूम है। तो आप लोग जब भी गंगा स्नान करें, तो चेंजिंग रूम में ही करें। और इसके साथ जो लैट्रिन बाथरूम है, बिल्कुल निशुल्क हैं। भाई कोई दिक्कत कोई परेशानी नहीं है। आपको कोई रुपया पैसा देने की आवश्यकता नहीं है।

अब भाई आप लोग जब आएंगे यहां पर, तो आपको यह मेला बहुत ही ज्यादा अच्छा लगेगा क्योंकि जो लोग पहली बार आते हैं, वो उनके यादगार पल बन जाते हैं। अब यह भी ध्यान रखना, कभी-कभी बहुत ज्यादा भीड़ हो जाती है। कभी करोड़ों श्रद्धालु, कभी लाखों में रह जाते हैं। तो कभी ज्यादा और कभी कम भीड़ रहती है यहां पर।

जब भी आप लोग गंगा स्नान करने जाएं, तो प्रसाद चढ़ाना चाहते हैं, तो प्रसाद भी चढ़ा सकते हैं। यहां पर प्रसाद ₹50 का, ₹20 का, ₹30 का, ₹100 का, ₹150 का प्रसाद मिल जाएगा। यहां पर अगर साधुओं के जो नागा साधु होते हैं, उनका अगर काफिला देखना चाहते हो, सबसे ज्यादा बेहतरीन आप लोगों को देखने को मिलेंगे काफिले। तो आप लोग वो भी देख सकते हो और यहां आने के बाद आप लोगों को थोड़े भाई आतंकी लौंडे मिल जाएंगे। मगर उनसे किसी से पंगा नहीं लेना है। और खासतौर से ध्यान रखना, कोई भाई गलत काम तो इस मेले में आके करना ही नहीं। क्योंकि पुलिस वाले यहां पर लगभग 10,000 पुलिस वाले तैनात हैं, उससे भी ज्यादा। बहुत सारे आर्मी वाले भी हैं और बहुत सारे यहां पर भिखारी भी आप लोगों को नजर आएंगे। मगर भीख आप लोग देना चाहे किसी को, रुपए ₹10, ₹20 देना चाहे तो दे सकते हैं, अन्यथा कोई दिक्कत कोई परेशानी नहीं है। जितने भी फूल मालाएं वाले यहां पर देखने को मिल जाएंगे आप लोगों को। अगर आपकी इच्छा है तो ले सकते हैं, अन्यथा कोई दिक्कत नहीं है। मगर फिर भी आप लोग किसी पे ज्यादा भरोसा मेले में मत करना। क्योंकि काफी लोगों के साथ पिछली साल जो है फ्रॉड हो चुका था मां कुंभ में। तो अभी के टाइम पे यहां पर सभी तरह के लोग यहां पर आप लोगों को मौजूद नजर आएंगे।

जब भी आप लोग आ, तो बहुत सारा सामान साथ में ना लाएं। बहुत सारे कपड़े साथ में ना लाएं क्योंकि भाई आप भी घोड़े बन जाओगे, कोई दिक्कत नहीं रहेगी क्योंकि आपको भाई लाद के चलना पड़ेगा पूरे मेले में। भाई 10 से 15 कि.मी. तो मान के चलो मेले में चलना ही चलना पड़ेगा क्योंकि मेला ही इतना ज्यादा बड़ा रहता है, बहुत ज्यादा बड़ा। अगर मेले में चले नहीं, तो भाई मजा भी वही नहीं आएगा। और आप लोग जब पीपे पुल पे पार कर रहेगे, वो भाई रंगीन नजारा आप लोगों को देखने को मिलेगा, बहुत ही ज्यादा।

और इसके साथ-साथ आप लोगों को ध्यान रखना होगा अपने सामान का। जो भी आपका सामान है, जो भी आपके साथ में लोग हैं, उनका ध्यान रखना होगा। आपको ही जो लोग व्यक्ति समझदार हैं, वो भाई अपनी टीम बना लें अच्छी तरह से। आप लोगों को देख सकते हो, सामान हर जगह तरह-तरह के सामान बेचना शुरू हो जाते हैं। भाई यहां से ले जाना भी चाहिए कुछ क्योंकि यादगार पल बन जाएगा। कुछ लोग मैंने देखा है यहां पर भाई 1000 कि.मी. दूर, 500 कि.मी. दूर से आते हैं और यहां मेला भाई काफी रौनक के साथ देखते हैं।

फिर आपको यहां पर रुकने की व्यवस्था अच्छी खासी मिल जाएंगे क्योंकि सरकार द्वारा बहुत सारे रन बसेरे बनाए गए हैं। बहुत सारी कथाएं भागवत चलती रहती हैं। तो आप लोग उनमें भी रुक सकते हैं। कोई दिक्कत कोई परेशानी नहीं है। इसके साथ-साथ आप लोग अगर कोई परेशानी मालूम पड़ रही है, कोई अगर आपसे सामान छीन रहा है, कोई भी कुछ कर रहा है, तो आप लोग डायरेक्ट पुलिस वालों को बता सकते हैं क्योंकि यहां पर इतने ज्यादा पुलिस वाले तैनात हैं, बहुत ज्यादा। आपको कोई दिक्कत है, कोई परेशानी है तो कह सकते हो।

बाकी अगर कम बजट में भाई यहां पर यात्रा करना चाहते हो या गंगा स्नान करना चाहते हो, तो ध्यान रखना कि भाई गंगा स्नान करते के बाद भाई भंडारे वाली लाइन में लग जाओ। आपका खर्चा ज्यादा आएगा ही नहीं क्योंकि ज्यादा जो खर्चा आता है, वो खाने का आता है। अगर आपने भंडारे में खाना खा लिया, तो आपको कोई दिक्कत कोई परेशानी देखने को नहीं मिलेगी। अगर रहने की बात कर रहे हैं, तो अपने साथ आधार कार्ड जरूर लेके जाना। हो सकता है आपको रेन बसेरे में फ्री में भी जगह मिल सकती है या फिर ₹50 देके मिल जाएगी जगह। जितने भी लोग वोटिंग करना चाहते हैं गंगा स्नान के बाद, तो ₹50 से लेके ₹500 तक का टिकट रहता है, वह रहता है भीड़ के अनुसार। अगर ज्यादा भीड़ है, तो ज्यादा महंगा टिकट रहेगा और कम भीड़ है, तो कम रहेगा चार्ज। तो सभी तरह का यहां पर माहौल चलता रहता है।