📱

Get Our Mobile App

Take your business learning on the go!

Download on the App StoreGet it on Google Play

7 Best Stocks Right Now | Portfolio Building Strategy & Masterclass

CIVIL BEINGS22:37

Transcription

अच्छा, ध्यान रखिएगा। इस वीडियो में मैं ना कि सिर्फ आपको सेवन स्टॉक्स बताऊंगा, बट इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटजी भी समझाने वाला हूं।

मेरे प्यारे दोस्तों, मैं आ चुका हूं फिर आपके साथ थर्सडे की डीप डाइव मास्टर क्लास लेकर के। आज की एक रियल में मास्टर क्लास होने वाली है। बड़े इत्मीनान से, आराम से आप सुनते रहिए मेरी बातों को, समझते रहिए, क्योंकि आज आपके बहुत बड़े फायदे की बात होने वाली है। इतना सारा आपके लिए जो मैंने रिसर्च किया है, डीप ड्राइविंग की है। आप देखिए जो हम रिसर्च लेवल है हमारा, हम जो रिसर्च करते हैं। आज एंड में मैं आपको मेरी फेवरेट किताबें लास्ट में, वो भी बताऊंगा। यह मेरी फेवरेट किताबें। इनके बारे में भी आपको बताऊंगा जो स्टॉक मार्केट से रिलेटेड है, फाइनेंस और इन्वेस्टिंग से रिलेटेड है।

आज की डीप ड्राइव वीडियो में, आज हम एक ऐसे सेक्टर और इस तरह के स्टॉक्स की बात करने वाले हैं बहुत डिटेल में, जिन्होंने निफ्टी को बहुत बढ़िया तरीके से बीट किया है। पिछले साल निफ्टी का रिटर्न रहा है 12 से 13% और हमारा सेक्टर और हमारे स्टॉक्स के रिटर्न रहे हैं अराउंड 80 से लेकर के 1120%। हर स्टॉक के मार्केट स्लो है, पर ये सेक्टर रॉकेट है और ऐसा नहीं है कि ये जो सेक्टर है, ये अभी ही ग्रोथ देगा और आगे नहीं देगा। मेरे जो स्टूडेंट्स हैं स्टॉक मार्केट के, वह सारे के सारे स्टूडेंट्स ने पिछले 5 सालों में 14 बैचेस, अभी 14th बैच जो है, वो लॉन्च हो रही है। तो पिछले 5 सालों में मैंने हमेशा से बोला है, दिस सेक्टर इज गोइंग टू बी द शो स्टॉपर सेक्टर फॉर इंडिया। इसके पीछे जिओपॉलिटिक्स है, गवर्नमेंट पॉलिसीज हैं, ऑर्डर फ्लोस हैं, इन्वेस्टर्स का और एक पॉजिटिव माइंडसेट भी है। बीच-बीच में जो मार्केट में डिप्स आते हैं, उसमें इन तरह के स्टॉक्स को जरूर आपको कंसीडर करना चाहिए।

देखिए, ये हैं बेंजामिन ग्राहम, द इंटेलिजेंट इन्वेस्टर। बहुत ही फेमस किताब है इनके ऑथर। इन्होंने इस किताब में बहुत प्यारी चीज समझाई है, "बीट द प्रोस एट देयर ओन गेम।" आप जब तक किताबें डिटेल में नहीं पढ़ेंगे, तब तक आपको पूरा ज्ञान नहीं मिल सकता। इसीलिए मैं किताबें बहुत पढ़ता हूं। आई रीड अ लॉट एंड लॉट ऑफ बुक्स। ऑलवेज आई एम अ वेरी वेरी एविड रीडर। आज हम सीखेंगे कि कैसे ऑपरेटर्स को बीट किया जा सकता है उनके ही गेम में। कैसे उनकी पोजीशंस को लिया जा सकता है पहले ही। और इस सेक्टर की मदद से मैं आपको यह समझाने की कोशिश करने वाला हूं। "टाइम इज द फ्रेंड ऑफ द वंडरफुल कंपनी बट इट इज एन एनिमी ऑफ द मिडकर्स।"

दोस्तों, मेरा नाम है सागर डुडेजा। मैं हूं एक एक्स आईएस ऑफिसर और आपका दोस्त। मैं हूं अभी एक टीचर और मुझे पढ़ाना बहुत पसंद है। मैं यूपीएससी के जो एस्पिरेंट्स हैं, उन्हें गाइड करता हूं, उन्हें पढ़ाता हूं। लाखों स्टूडेंट्स को ऑफलाइन ऑनलाइन पढ़ाता हूं और साथ ही साथ स्टॉक मार्केट में मेरी बहुत जबरदस्त रुचि है और इसीलिए मैं स्टॉक मार्केट में भी पढ़ता लिखता रहता हूं। रॉबर्ट एनॉट अपनी किताब में कहते हैं कि "इन्वेस्टिंग व्हाट्स कंफर्टेबल इज रेयरली प्रॉफिटेबल" और ये बात बहुत सत्य है इस पर्टिकुलर सेक्टर के लिए। आप सोच रहे होंगे, सेक्टर का पहले नाम बताओ, स्टॉक्स बताओ, बट ये डीप डाई वीडियो है और आपको पता है मुझे भूमिका बांधना बहुत पसंद है। आप लोगों के साथ इस तरीके से बातचीत करना बहुत पसंद है। तो स्टे विद मी।

चलिए, मैं आपको क्लूज़ देना शुरू कर देता हूं। ये सेक्टर है नेशनल सिक्योरिटीज का, एडवांस टेक्नोलॉजीस का। जब भी कभी टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट होता है दुनिया में, तो सबसे पहले इसी सेक्टर में उसको यूज किया जाता है। जब दुनिया में टेंशंस बढ़ती है, तो सैडली बट ट्रूली यह सेक्टर स्ट्रांग होता चला जाता है। कारगिल का युद्ध आपको पता होगा 1999 में जो हुआ था, इंडिया को समझ में आ गया था कि अपनी सुरक्षा के लिए सेल्फ रिलायंस होना बहुत जरूरी है। इंपोर्टेड पार्ट्स पे ओवरडिपेंडेंसी बहुत रिस्की होती है। तभी से सप्लाई चेन, आरएडी, डोमेस्टिक प्रोडक्ट्स पे फोकस बढ़ता चला गया। जी हां, आप बिल्कुल सही समझ रहे हैं। यह है डिफेंस सेक्टर।

डिफेंस सेक्टर के जबरदस्त स्टॉक्स की डिस्कशन अभी हम करने वाले हैं। बट अभी हम पहले यह समझने वाले हैं कि डिफेंस सेक्टर ही क्यों अभी हमने इस वीडियो के लिए चुना है डीप ड्राइव के लिए। जैसा कि आपने पिछली वीडियो में बहुत सारे हमारे दोस्तों ने कमेंट किया था कि एक सेक्टर को बहुत डिटेल में आप समझा दीजिए, जो भी इनमें से सबसे बढ़िया है, वो है डिफेंस सेक्टर। जैसे अपने घर का ताला हम पड़ोसी की चाबी से सिक्योर नहीं कर सकते, वैसे ही अपने देश की सुरक्षा इंपोर्टेड चाबियों से सिक्योर नहीं कर सकते। और ये माय डियर्स, ये सिर्फ इंडिया की कहानी नहीं है। यह ग्लोबल ट्रेंड है। 2 ट्रिलियन प्लस ऑन एन ईयर खर्चा होता है इस डिफेंस सेक्टर में पूरी दुनिया भर में।

जब हम डिफेंस की बात करते हैं, तो आपको लगता होगा कि क्या यार ये वॉर वॉर होता है तभी ऐसा होता है क्या? ऐसा नहीं है। जो भी न्यू डेवलपमेंट्स होते हैं टेक्नोलॉजीस, वो कहीं ना कहीं नेशनल सिक्योरिटी से भी रिलेटेड हो जाते हैं और वो डिफेंस में यूज़ होने लग जाते हैं। जब कभी भी ट्रेड वॉर्स, टेरिफ्स, बॉर्डर कॉन्फ्लिक्ट्स ये सब चीजें होती हैं, तब कंट्रीज अपना डिटरेंस बढ़ाती हैं। और यहीं से सेक्टर को कुछ महीनों की नहीं, कुछ सालों की विजिबिलिटी मिल जाती है।

अब कुछ यहां पे अपन बात करते हैं फैक्ट्स की। 2024, 2025 में इंडिया के जो एक्सपोर्ट्स हैं, वो हो चुके हैं 1.5 लाख करोड़ के। मजे की बात यह फाइनेंसियल ईयर 2020 से 90% का जंप है। ये सिर्फ नंबर नहीं है दोस्त। यह एक मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम की कहानी है। बजट साइड की बात करते हैं। फाइनेंसियल ईयर 25-26 में 6.81 लाख करोड़ सिर्फ डिफेंस के लिए रखा गया है, जो कि 9% का इंक्रीमेंट है। 9.5% बहुत बड़ा होता है यूनियन बजट में। यह डिफेंस सेक्टर दोस्तों इंडिया के लिए और हमारे पोर्टफोलियो के लिए भी एक बहुत बड़ी शील्ड है।

आइए, अब इनके स्टॉक्स को वन बाय वन एनालाइज करते हैं। सबसे पहला स्टॉक है Hindustan Aeronautics Ltd (HAL)। जैसा कि मैंने लास्ट वीडियो में बताया था कि HAL में मैंने खुद भी काम किया है बोर में। और वहां जो काम होता था, जैसे ओवरहॉल डिवीज़न, फैसिलिटीज़ मैनेजमेंट डिवीज़न जहां पे मैं था। उसके अलावा वहां पे और भी बहुत सारे डिवीजंस होते हैं। बहुत अच्छे से डिसिप्लिंड वे में HAL में काम होता है। तो क्या बनाता है HAL? HAL फाइटर्स बनाता है। हेलीकॉप्टर्स बनाता है। जब हम थे उस समय LCA तेजस बन रहा था। था। अब तो तेजस तैयार हो चुका है। लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर्स हैं, प्रचंड है, ध्रुव है। इंजंस के ओवरहॉल करते हैं। एयनिक्स में मास्टर्स हैं। अभी थोड़ा हाई वैल्यूएशन में जरूर है, लेकिन इसके फंडामेंटल्स बहुत स्ट्रांग हैं। मार्केट प्राइस थोड़ी ज्यादा हो रखी है क्योंकि पीई रेशियो बहुत बढ़ा हुआ आपको दिख रहा होगा अभी। बट उसके बावजूद भी दिस हैज़ गिवन अराउंड 100% रिटर्न्स इन द पास्ट ईयर। नाउ व्हाई दिस मैटर्स? बिकॉज़ इंडीजीनस क्रिएशन ऑफ एयरक्राफ्ट्स, फाइटर प्लेन्स इज द बैकबोन ऑफ द डिफेंस इंफ्रास्ट्रक्चर। एक प्रॉब्लम है, वो है स्लोअर कैपेसिटी। यानी कि स्लोली स्लोली मैन्युफैक्चरिंग होती है। तो इसीलिए जो आउटपुट निकलता है, वो बढ़िया तो निकलता है, लेकिन लेट निकलता है। वर्क फोर्स को बढ़ाने की जरूरत है HL को। जब वर्क फोर्स बढ़ेगी, डेफिनेटली यहां पे प्रोडक्शन का रेट भी बढ़ेगा।

क्या बेस्ट बाय पॉइंट्स हो सकते हैं? यह समझने के लिए, सीखने के लिए अभी के अभी WhatsApp करिए 876876876। देखिए, मेरी कोशिश यह रहती है कि मेरी वजह से किसी का भी एक भी रुपया वेस्ट ना हो। हम पूरी कोशिश करेंगे आपको बेस्ट से बेस्ट सिखाने की। व्हाट मेक्स मी डिफरेंट देन दी अदर्स इज दैट आई एम अ टीचर। मैं पढ़ाता ही हूं। मेरा काम ही है पढ़ाना। मैं दिन भर पढ़ाता हूं। और इसीलिए आप एक बार पढ़ के देखेंगे तो आपको समझ में अपने आप आ जाएगा। मैं आपको हर वो चीज सिखाऊंगा जिसके चलते आप बेस्ट बाय पोजीशंस को लोकेट कर सकते हैं, अच्छे स्टॉक्स पिक कर सकते हैं। आप वहां से वैल्यू इन्वेस्टिंग कर सकते हैं, लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म पोर्टफोलियो बिल्ड भी कर सकते हैं। अभी के अभी WhatsApp पे मैसेज करिए।

आगे हम और स्टॉक्स की बात करते हैं। WhatsApp नंबर है 876876876। उसके अलावा एक Telegram का ग्रुप है जहां पे रेगुलर अपडेट्स आती हैं। "Study to Win Exclusive" सर्च करिए Telegram में विदाउट एनी स्पेस और प्लीज जॉइन कर लीजिए ताकि आपको रेगुलर अपडेट्स मिलते रहें। मार्केट की रोज की खबर हर सुबह आपके दरवाजे तक, आपके फोन तक मिल जाएगी। कोई नया रिजल्ट आएगा, कुछ भी नई चीज आएगी, मार्केट की पल-पल की खबर आपको मिलती रहेगी। यू विल बी वेल अपडेटेड।

सेकंड है भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)। क्या बनाते हैं ये? यह रेडार्स बनाते हैं, कम्युनिकेशन डिवाइसेस बनाते हैं। एयनिक्स में भी यह काम करते हैं। इंडिया के बड़े-बड़े डिफेंस सिस्टम के इलेक्ट्रॉनिक्स बनाते हैं। यानी कि ब्रेंस बिहाइंड दोज़ मशीनंस। इनकी जो ऑर्डर बुक है, अभी ये आ रही है 71,650 करोड़ की एज ऑफ अप्रैल 1, 2025 एंड दे आर विनिंग मोर ऑर्डर्स इन द मंथ ऑफ़ जुलाई एंड आल्सो इन अगस्त। व्हाई इट मैटर्स? बिकॉज़ हर प्लेटफार्म, चाहे वो एयर हो, सी हो या वो लैंड हो, उन्हें BEL टाइप के मैन्युफैक्चरर्ड इलेक्ट्रॉनिक्स की जरूरत है। प्लस डोमेस्टिकली मैन्युफैक्चर होने से निरंतर सर्विसेज भी मिलती रहती है। BEL ने भी HL की तरह 80 से 100% की छलांग लगाई है पिछले एक साल में। क्यों है ये अट्रैक्टिव? डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स में एब्सोल्यूट लीडर एंड कंप्लीटली डेप्ट फ्री ऑर्गेनाइजेशन। दैट्स BEL फॉर यू।

नेक्स्ट वी विल टॉक अबाउट भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL)। दोस्तों, मैं इन्हें कहता हूं, "दे आर इंडियास मिसाइल मास्टर।" पीटर लिंच कहते थे, "नो व्हाट यू ओन एंड नो दैट व्हाई यू ओन इट।" मुझे बिल्कुल पता है कि मैं इसे ओन क्यों करता हूं, क्योंकि BDL ओन करता है इंडिया का मिसाइल टेक्नोलॉजी फ्यूचर। गाइडेड मिसाइल्स होती हैं और जो एडवांस्ड सिस्टम्स होते हैं जो अपने टारगेट को भेजते हैं एकदम एग्जैक्ट पिन पॉइंटेड लोकेशन पे। ये मास्टर हैं उनके। इनकी ऑर्डर बुक दिख रही है 23,300 करोड़ की। जो क्वार्टर वन का रिजल्ट आया है, उसने मार्केट एस्टीमेट्स को बीट कर दिया। 500 करोड़ और पाइपलाइन में आने का इस साल ही चांसेस लग रहे हैं। बट फिर से वही बात आ जाती है यार। काम बहुत है इनके पास, लेकिन वही बात है यार, थोड़ा स्लो डिलीवरी है। धीरे-धीरे प्रोडक्ट बनता है, तो ऐसे में टाइम ज्यादा लगता है। इसीलिए इस स्टॉक का बेस्ट बाय पोजीशन हमेशा लोएस्ट होना चाहिए। कभी भी बहुत हाई प्राइसिंग में इसको नहीं लेना चाहिए।

अगला स्टॉक है दोस्तों, मेज़गॉन डॉक शिप बिल्डर्स। क्या बनाते हैं ये? ये फ्रंट लाइन नेवल एसेट्स बनाते हैं। डिस्ट्रॉयर्स बनाते हैं, स्टेल्थ फ्रिगेट्स बनाते हैं। जैसे कि P15B, P17A, ये सब अभी आपको नहीं भी पता होंगे, तो इट्स ओके। सबमरींस बनाते हैं। इनका जो काम होता है ना, एक बार में इनकी ऑर्डर बुक फिल होती है, तो सालों साल चलती है। क्योंकि एक-एक सबमरीन या बड़ी-बड़ी चीजों को बनाने में दे टेक अ लॉट ऑफ टाइम एंड एनीथिंग लाइक दिस सॉर्ट, इट विल टेक अ लॉट ऑफ़ टाइम। अब इनके साथ दिक्कत क्या होती है? माइलस्टोन स्लिपेज हो सकता है कि जब वो डेडलाइन थी, उस डेडलाइन पे वो कंप्लीट नहीं कर पाए। उसके अलावा गवर्नमेंट पॉलिसीज पर डिपेंड कर जाता है। लेकिन क्योंकि गवर्नमेंट की पॉलिसी है आत्मनिर्भर बनना डिफेंस सेक्टर में, स्पेशली तो इसीलिए इसका फायदा इन्हें मिल तो सकता है। इन्होंने भी पिछले साल लगभग 100% का रिटर्न दिया है। जैसा कि वारेन बफे साहब कहते हैं कि "यू शुड ऑलवेज बाय अ वंडरफुल कंपनी एट अ वेरी फेयर प्राइस।" तो वेट फॉर दैट फेयर प्राइस। लर्न सीखिए फेयर प्राइसेस को निकालना ताकि आप कॉन्फिडेंट रहें अपने इन्वेस्टमेंट कि यार, आज मैंने अगर खरीदा है, तो यह स्टॉक कल को भागेगा जरूर।

अगला स्टॉक जो है, वो हम लोगों के बीच में, जैसे हम लोग का स्टॉक मार्केट का ग्रुप है, तो उसमें बहुत फेमस है, वो है गार्डन रीच शिप बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE)। अमेजिंग रिटर्न्स हैं। पिछले 5 साल में, पिछले 1 साल में तो 100% है, लेकिन 5 साल में इट्स लाइक 1000% यानी कि 10 गुना। इनकी जो आज की डेट में ऑर्डर बुक है, अच्छा ये भी वही काम करते हैं, सबमरींस, फ्रिगेट्स, ये सब बनाने का। और इनकी अभी की ऑर्डर बुक जो मुझे दिख रही है, मैसिव है। मैसिव पाइपलाइन है, वो है 22,680 करोड़ की। तो प्रॉफिट ग्रोथ भी बहुत जबरदस्त है। 29.5 सीएजीआर है ओवर द पीरियड ऑफ़ फाइव इयर्स। इसीलिए मैं GRSE को बोलता हूं, "दे आर द शिप बिल्डिंग स्पेशलिस्ट्स।"

अभी तक जो स्टॉक्स हो गए, टोटल पांच हो गए हैं। HL, BEL, BDL, Mazagon Dock Shipbuilders और GRSE। आगे वाले स्टॉक्स बताने से पहले, जैसा कि मैंने आपसे वादा किया था कि मैं आपको अपनी जो फेवरेट बुक्स है, वो आपसे शेयर करूंगा। आपको बताऊंगा कि आपको कौन-कौन सी किताबें पढ़नी चाहिए। मैं आपको बहुत ज्यादा ओवर बर्डन नहीं करना चाहता। मैं आपको एक बार दिखा जरूर दे रहा हूं। आप चाहें तो इसका स्क्रीनशॉट ले लीजिए इन किताबों का जो मैं पढ़ता हूं। तो ये वो किताबें हैं, ये सारी की सारी।

अब मैं अगर आपको टू स्टार्ट विद बोलूं कि अगर आपको स्टार्ट ही करना है, तो इस प्यारी सी किताब से शुरू करिए। ये बहुत प्यारी है किताब, "The Little Book of Common Sense Investing"। इट्स लाइक अ समरी बुक ऑफ मेनी मेनी मेनी बुक्स। बहुत प्यारी किताब है ये। इसको आप पढ़ सकते हैं टू स्टार्ट विद, "The Little Book of Common Sense Investing"। उसके अलावा अगर आप ये फिनिश कर देते हैं, जैसे अब वीडियो जो आएगी अगले थर्सडे को आएगी, तो अगर आप ये फिनिश कर देते हैं, तो मैं आपको एक और किताब बताना चाहता हूं। वो है सेम एज एवर, मॉ्गन हाउसल की किताब है ये, "Timeless Lessons on Risk, Opportunity & Living a Good Life"। यानी कि नॉट ओनली अबाउट द स्टॉक मार्केट। इट्स अबाउट लिविंग अ गुड लाइफ आल्सो। तो ये फाइनेंस इन जनरल, स्टॉक मार्केट, सभी से रिलेटेड है। तो ये दो किताबें आप इनको देखिए। उसके अलावा आपने जो स्क्रीनशॉट ले लिया होगा, तो आपको दिख गई होंगी सारी किताबें, तो वो भी आप देख सकते हैं। बट टू स्टार्ट विद, इससे शुरू तो करिए। देखिए, आपको इंटरेस्ट आने लगेगा।

देखिए, वारेन बफे साहब कहते हैं कि "रिस्क कम्स फ्रॉम यू व्हेन यू डोंट नो व्हाट यू आर डूइंग।" और डिफेंस सेक्टर में हम अपनी आंखों से देख पा रहे हैं कि क्या हो रहा है। तो ऐसी कोई चीज नहीं है जो हमसे छुपी हुई हो। आपने अगर यहां तक वीडियो देखी है, तो बहुत-बहुत कांग्रेचुलेशंस। यू आर वेरी वेरी पेशेंट लर्नर, पेशेंट लिसनर और स्टॉक मार्केट आप ही लोगों को अवार्ड देता है। व्हेन यू आर पेशेंट इनफ टू लिसन टू ऑल द अदर व्यूज बिफोर इन्वेस्टिंग योर हार्ड अर्न मनी। मैं हफ्ते में सिर्फ एक ही वीडियो बनाता हूं और उस एक वीडियो में मैं चाहता हूं कि आप मेरे साथ बने रहिए।

अच्छा, ध्यान रखिएगा। इस वीडियो में मैं ना कि सिर्फ आपको सेवन स्टॉक्स बताऊंगा, बट इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटजी भी समझाने वाला हूं। चलिए, अगले स्टॉक की बात करते हैं। वो है सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया। यह बनाते हैं एमुनेशंस, रॉकेट्स व्हिच इज पिनाका इकोसिस्टम, लटरिंग म्यनिशंस जो कि काफी सारे गाइडेड मिसाइल्स में लगा रहता है। और इनके फ्रेश सिग्नल्स जो हैं, वो यह हैं कि इनकी जो ऑर्डर बुक है, वो है 15,000 से 17,000 करोड़ की रेंज में। आज की डेट में फ्रेश मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के ऑर्डर्स इन्हें मिले हुए हैं। यह बनाते हैं एक नाग अस्त्र। उस नाग अस्त्र के 450 यूनिट्स की डिलीवरी करनी है इन्हें आर्मी को। क्यों मैटर करता है यह? यह एक हाई कंजम्पशन कैटेगरी है जिसमें एक बार अगर मान लो आर्म्स इकट्ठे हो गए, बंदूके हो गई, मिसाइल्स हो गए, फिर उसको एमुनेशन चाहिए और ये आप बात समझिएगा जिसमें स्पीड चाहिए फायरिंग करने के लिए, आपको बुलेट्स चाहिए, मिसाइल्स चाहिए, गाइडेड मिसाइल्स ज्यादा से ज्यादा चाहिए। ये प्राइवेट सेक्टर अच्छे से कर सकता है। प्राइवेट सेक्टर की कंपनियां इन कामों को अच्छे से कर सकती हैं। पब्लिक सेक्टर की कंपनियां इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप कर सकती है, बड़ी चीजें बना सकती है और छोटी-छोटी और जो लार्ज स्केल में चीजें चाहिए, वो ये प्राइवेट सेक्टर जैसी कंपनीज़ कर सकती हैं, जैसे एमुनेशंस हो गया। रिस्क हमेशा रहेगा। वेरी हाई एक्सपेक्टेंसी रहेगी इन कंपनीज़ के साथ टू डिलीवर वेरी गुड। उसके अलावा इनका कंपटीशन आ सकता है क्योंकि एमुनेशंस बनाने की और भी कंपनियां भारत में अपनी रुचि दिखाने लग रही हैं। बहुत सारी रशियन कंपनियां हैं, जैपनीज़ कंपनियां हैं जो आना चाहती है भारत में करने के लिए। तो भाई देखना होगा कि अभी तो फिलहाल बहुत अच्छा है, लेकिन फ्यूचर में हमें ट्रैक करते रहना होगा।

नेक्स्ट है Zen Technologies। ये क्या बनाते हैं? ये बनाते हैं कॉम्बैट ट्रेनिंग सिमुलेटर्स। लाइव फायर रेंजेस होते हैं ना, लाइव वो वाले बनाते हैं और एंटी ड्रोन सॉल्यूशन होते हैं। कोई ड्रोन उड़ रहा होता है, तो उसको बीच में ही उड़ाना, यह बनाते हैं। अभी ये अनमैंड एयर व्हीकल्स, रोबोटिक्स इन सब में भी वेंचर कर चुके हैं। सबसे अच्छी बात यह है Zen Technologies कि ये जो ट्रेनिंग या कॉम्बैट के जो मॉड्यूल्स हैं, ये जो ट्रेनिंग या कॉम्बैट के सिमुलेटर्स हैं, ये स्केलेबल हैं। दिस हैज़ आल्सो गिवन 80 टू 90% रिटर्न्स इन द पास्ट वन ईयर।

लास्ट में मैं कुछ और स्टॉक्स आपको बताना चाहता हूं। एक है MTR Technologies, जरा चेक करिएगा। MTR, Larsen & Toubro LNT Defence भी है। BEML है। सर्च करिए, देखिए ध्यान से अच्छे से, वीडियो बहुत लंबी हो जाएगी। Astra Microwave Products है। Paras Defence & Space है। इन सभी कंपनीज़ को बढ़िया तरीके से ट्रैक करिए।

अब चलिए, मैं आपको समझाता हूं कैसे करना है इनमें इन्वेस्टमेंट। क्या तरीके होंगे? प्रोज़ एंड कॉन्स क्या-क्या हो सकते हैं? कब चेक करने हैं। पहली चीज तो यह है कि आप बनाइए सबसे पहले एक वॉच लिस्ट। वॉच लिस्ट में इन सारे स्टॉक्स को रखिए जो हमने 111 अभी डिस्कस करें। USTok का यूज़ मैं करता हूं। आप भी कर सकते हैं। नीचे लिंक है, उससे आप जॉइन करते हैं। तो कहीं पे भी कोई भी दिक्कत होती है आपको ब्रोकरिंग प्लेटफार्म में, तो हम आपको हैं। हम बैठे हैं। वी विल बी द पॉइंट ऑफ कांटेक्ट। आप हमारे थ्रू जुड़ सकते हैं। बिकॉज़ वी आर SEBI Registered। इसलिए आपको कोई तकलीफ नहीं होने देंगे, अगर आप हमारे थ्रू जुड़ते हैं तो।

सबसे पहली चीज तो यह है कि जब स्टॉक भागने लग जाए, तब आप उसके पीछे मत भागिए। तब आप शांति से बैठिए। लेट दैट, अभी जो मैं सेक्टर बता रहा हूं, अभी आप देख रहे होंगे भाग रहा है। आराम से रिलैक्स हो के वेट करिए, क्योंकि जो चीज ऊपर जाती है, वो नीचे जरूर आती है। तो फियर ऑफ मिसिंग आउट, जिसको हम FOMO कहते हैं। आप इसको अवॉइड करिए। जिसको FOMO होगा, वो मार्केट से बाहर जाएगा। चार्ली मुंगर कहते हैं हमेशा से कि "The big money is not in buying or selling. The big money is in waiting."

देखिए, डिफेंस के जो कॉन्ट्रैक्ट्स होते हैं ना, वो हमेशा मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट्स होते हैं। तो शॉर्ट टर्म नॉइज़ से अगर आप डिस्ट्रैक्ट नहीं होंगे, तो यह सेक्टर आपको बहुत उम्दा रिजल्ट्स दे सकता है आने वाले दो-तीन सालों में। तो इसमें एक कांसेप्ट होता है, जिसे हम कहते हैं स्टैगर्ड एंट्री। स्टैगर्ड एंट्री पोजीशंस लेने का मतलब होता है कि एक बार में हम सारे के सारे स्टॉक्स को जितनी अपनी मान लो आपके पास 5 लाख है, 10 लाख है, आपने पूरा ही लगा दिया। ऐसा नहीं करना है। अगर आप डिफेंस में 10 लाख के स्टॉक्स लेना चाहते हैं, लेट्स से, तो आप क्या करिए? आपको मालूम है कि पिछले एक साल में मार्केट लेट्स से तीन बार नीचे गया हुआ है, मुझे दिख रहा है। अब अगर ये तीन बार डिप मारा है, तो ये प्रोबेबल है कि अगले एक साल में भी तीन बार डिप मार सकता है। यानी कि डिफेंस स्टॉक की बाइंग पोजीशन अगले साल हो सकता है कि तीन बार आपको और मिले। तो बी प्रिपयर्ड फॉर दैट। यू हैव टू हैव कैश फॉर दैट। तो इसीलिए अभी आप 1/3, फिर उसके बाद 1/3, फिर 1/3 आप बाय कर सकते हैं। हमेशा प्रिपेयर हो जाएं बेस्ड ऑन द हिस्ट्री। जो हिस्ट्री रही है, दैट विल रिपीट एंड यू हैव टू प्रिपेयर योरसेल्फ फॉर व्हाटएवर इट इज कमिंग। सो ऑलवेज बाय ऑन डिप्स, नॉट ऑन हाइप्स।

बेंजामिन ग्राहम अपनी किताब में कहते हैं कि "मार्जिन ऑफ़ सेफ्टी।" यह उनकी किताब का सेंट्रल कांसेप्ट है। आप सोचते होंगे बहुत ज्यादा मैं पढ़ाता हूं। आई एम सॉरी। मैं मैं किताबों के बारे में बहुत बात करता हूं। आई लव रीडिंग बुक्स। सो इसीलिए बातों बातों में वो बात आ जाती है। खैर, जैसे मैं एग्जांपल देता हूं। जैसे मैंने अभी थोड़ी देर पहले BDL के स्टॉक प्राइस की बात की थी। मार्जिन ऑफ़ सेफ्टी का मतलब ये होता है कि एक टाइम था जब BDL अपने पीई रेशियो 28 पे था। ठीक है? आज इसका पीई रेशियो जो मुझे दिख रहा है, वो है 22। यानी कि अपने हिस्टोरिकली हाई से अब ये नीचे है। तो एक मार्जिन ऑफ़ सेफ्टी आपके पास कितने पीई रेशियो की हो गई? छह की हो गई। मार्जिन ऑफ़ सेफ्टी ये हर जगह देखी जाती है। ये ROCE में देख सकते हैं आप, ROE में देख सकते हैं आप। आप इसको अलग-अलग इंडिकेटर्स और भी होते हैं। आप उन सारे इंडिकेटर्स में मार्जिन ऑफ़ सेफ्टी देख करके इन्वेस्ट कर सकते हैं कि हां यार, आई एम स्टिल सेफ। इफ इफ आई एम इन्वेस्टिंग राइट नाउ। सो दिस इज़ नॉट एन इन्वेस्टमेंट एडवाइस बाय द वे। आई मैं ये नहीं कह रहा हूं कि BDL को जाके खरीद लीजिए क्योंकि इसका पीई रेशियो कम है। आपको सीखना होगा अच्छे से, बहुत डिटेल में, बहुत डेप्थ में। एक तो 12 घंटे की वीडियो मैंने खुद भी बना रखी है YouTube पे। आप देखिए उसको, सीखिए, सोचिए। अगर आप और सीखना चाहते हैं, तो WhatsApp करिए 876876876 पे।

अपने पोर्टफोलियो में सेक्टर वाइज डायवर्सिफिकेशन करिए। ये क्या होता है सेक्टर वाइज डायवर्सिफिकेशन? जैसे डिफेंस सेक्टर है। अब डिफेंस सेक्टर में सबमरीन बनाने वाली तीन कंपनियां हैं। तो आप उनमें से बेस्ट एक को चुनिए। डिफेंस सेक्टर में एमिनेशंस बनाने वाली दो कंपनियां हैं, उनमें से एक को चुनिए। डिफेंस सेक्टर में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एयनिक्स की दो कंपनियां हैं, उनमें से एक को चुनिए। तो ऐसे करके वो जो बेहतर-बतर उसमें से भी बेहतर चुनना आना चाहिए। तो जो मैंने 14 कंपनियां आपको 12 कंपनियां बताई, उनमें से आपने चार चुन ली। तो आपने डिफेंस सेक्टर में भी हर तरह की चीज का, जैसे ऐसा नहीं कि आपने Mazagon Dock भी ले लिया, तो Cochin Shipyard भी ले लिया, Garden Reach भी ले लिया। ये सभी तो सेम ही हुए। इनमें कोई खास फर्क तो है नहीं। सभी एक जैसे ही टाइप के हैं। थोड़ा बहुत आगे पीछे तो ऊपर जाएंगे तो शायद सब जाएंगे, नीचे जाएंगे तो सब आएंगे। तो आपको सेक्टर वाइज भी बफरकेशन करना चाहिए। जब आप म्यूचुअल फंड्स में भी इन्वेस्ट करते हैं, तो ये जरूर चेक करिए। एज अ टिप मैं आपको दे रहा हूं कि सेक्टर वाइज बफरकेटेड है कि नहीं वो म्यूचुअल फंड। तो अगर एक सेगमेंट में टेंपरेरी स्लोडाउन भी आएगा ना दोस्त, तब भी आपके बाकी स्टॉक्स जो होंगे, वो चलते रहेंगे। पोर्टफोलियो को स्टेबलाइज रखना बहुत जरूरी है। तो आई होप आप इन सब बातों का ख्याल रखेंगे। यह सेक्टर को लेवरेज की तरह लेंगे और अपने पोर्टफोलियो को बहुत शानदार सॉलिड बनाएंगे।

मैं आशा करता हूं कि मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको बहुत अच्छी लगी होगी। आप प्लीज अपने ही एंड पे अपने तरीके से बाय सेल कॉल्स लीजिए। यह वीडियो कोई बाय सेल कॉल रिकमेंडेशन नहीं होती। यह आपको नॉलेज देने के लिए, सिखाने के लिए, इंफॉर्मेशन और एजुकेशन देने के लिए। लास्ट में मैं चाहूंगा आप कमेंट करिए कि आपकी इनमें से कौन सी फेवरेट कंपनी है। अगर आपको सेक्टर वाइड बफरकेशन करने बोला जाए, तो कौन सी ऐसी कंपनीज़ आप खुद चुनेंगे, यह भी बताइए कमेंट में। मिलता हूं मैं फिर से आपसे अगले थर्सडे को इसी तरह की एक शानदार वीडियो लेकर के। डीप ड्राइव करेंगे अपन साथ में। जय हिंद, जय नॉलेज।