Transcription
नमस्कार, जय हिंद दोस्तों! स्वागत है आपका आपके अपने YouTube चैनल पर।
आज का यह विशेष सेशन आपका यूपी जीके और कंप्यूटर की प्रैक्टिस का है। निरंतर हम प्रैक्टिस कर रहे हैं यूपी जीके और कंप्यूटर की। हर हफ्ता लगभग आपको तीन से चार यह प्रैक्टिस सेट दिए जा रहे हैं। और अगर आप यूपी ट्रिपल एससी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो इन दोनों सब्जेक्ट में आपका स्कोर अच्छा होना बहुत जरूरी है क्योंकि ये 35 नंबर कवर करते हैं।
तो वीडियो को लाइक कर लीजिएगा। चैनल पर नए हैं चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिएगा क्योंकि प्रश्न यहीं से आएगा। पढ़ते रहेंगे आप मेरे साथ तो आपको यकीन आएगा। पहले तो आप लोग कमेंट काफी किया करते थे। अभी हाल के कुछ दिनों में आपने कमेंट करना कम कर दिया है। व्यूज लगभग उतने ही आ रहे हैं। तो कमेंट करते रहिए। आपके अच्छे कमेंट हमारा अच्छा कंटेंट दोनों एक दूसरे के साथ जुड़े रहेंगे। तो हम दोनों का लाभ होता रहेगा और हम दोनों का मन बना रहेगा। आप लोगों के साथ हमारा जुड़ाव आपके कमेंट से ज्यादा बनता है। तो कमेंट अच्छे-अच्छे किया करिए। हमें भी लगता है कि जो हमारा कंटेंट है वह किसी के काम आ रहा है और हम प्रयास सही दिशा में कर रहे हैं।
रही बात आज के इस सेशन की पीडीएफ की तो स्क्रीन पर आपको WhatsApp नंबर दिख रहा होगा। वहां पर मैसेज करिए और आपको पीडीएफ हम उपलब्ध कराएंगे। लोअर पीसीएस का बैच भी अलग से चल रहा है। जहां पर सभी पीडीएफ उपलब्ध कराई जाती हैं। सभी सब्जेक्ट की बहुत कम फीस है। कंप्यूटर, यूपी, जीके और बाकी सभी सब्जेक्ट एनवायरमेंट, साइंस एंड टेक उन सबका कंटेंट हम आपको थ्योरी, वन लाइनर, पीवाईक्यू और एमसीक्यू फॉर्म में करा रहे हैं। जिससे आपकी तैयारी और रिवीजन दोनों एक साथ हो जाते हैं। तो जुड़ने के लिए आप WhatsApp नंबर पर मैसेज करिए।
इससे पहले कि आपका टॉपिक शुरू हो, हम बात करेंगे वनरक्षक एवं वन्य जीव रक्षक की बेस्ट बुक के बारे में जो चक्षु प्रकाशन की है। इस बुक में आपको 15 प्रैक्टिस सेट मिलने वाले हैं। दो सॉल्व पेपर मिलने वाले हैं। इस बुक में आपका एग्जाम पैटर्न भी दिया गया है। स्क्रीन पर आप इंडेक्स देख सकते हैं जिसमें आपको दो प्रीवियस ईयर पेपर और 15 प्रैक्टिस सेट दिए गए हैं। प्रीवियस ईयर पेपर का प्रश्न है कि अचानक कुमार अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व कहां स्थित? तो तीसरे का ऑप्शन ई सही है। इसकी व्याख्या दी गई है कि अचानक कुमार अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्यों में स्थित है। इसका लगभग 68% भाग छत्तीसगढ़ में तथा बाकी मध्य प्रदेश में स्थित है। इसके अलावा चक्षु प्रकाशन की यूपी जीके की ऑब्जेक्टिव बुक भी आती है। इन बुक्स को लेने के लिए आप डिस्क्रिप्शन बॉक्स में दिए गए लिंक पर जा सकते हैं या फिर नजदीकी बुक स्टॉल से खरीद सकते हैं।
बात करेंगे कंप्यूटर के 15 प्रश्नों की।
ब्लूटूथ नामक वायरलेस संचार प्रोटोकॉल का आविष्कार मूल रूप से 1994 में किस इंजीनियर द्वारा और किस कंपनी के लिए किया गया था? तो सही उत्तर है इसका ऑप्शन आपका बी जाप हटसन। ब्लूटूथ एक शॉर्ट रेंज वायरलेस संचार तकनीकी है जिसका आविष्कार 1994 में डच इंजीनियर जाप हटसन ने किया था। उन्होंने यह आविष्कार स्वीडन की दूरसंचार कंपनी एरिक्सन में काम करते हुए किया था। इसका उद्देश्य आर एस 232 डाटा केबल्स का एक वायरलेस विकल्प खोजना था। ब्लूटूथ नाम दसवीं शताब्दी के डेनिस राजा हेराल्ड ब्लूटूथ के नाम पर रखा गया। जिन्होंने स्कनेबियाई कबीलों को एग्जिट किया एकट किया था। ठीक उसी तरह से जैसे यह तकनीकी विभिन्न उपकरणों को जोड़ती है। तो ब्लूटूथ का आविष्कार किसने किया? डच इंजीनियर जाप हटसन ने 1994 में।
अगला प्रश्न है आपका कि विश्व के पहले व्यावसायिक रूप से उपलब्ध माइक्रोप्रोसेसर का आविष्कार किस कंपनी ने किया था और उसका नाम क्या था? तो सही उत्तर है आपका यहां पर ऑप्शन ए Intel 4004। 1971 में दुनिया का पहला व्यावसायिक रूप से उत्पादित माइक्रोप्रोसेसर Intel 4004 था। इसे Intel कॉरपोरेशन द्वारा 1971 में ही जारी किया गया था। इसे फेडरिको फागगिन, टेड हाफ और स्टेन मेजर के नेतृत्व में वाली टीम ने विकसित किया था। यह एक चार बिट प्रोसेसर था जिसे मूल रूप से एक जापानी कैलकुलेटर कंपनी के लिए डिजाइन किया गया था। बाद में Intel ने दोबारा उसे अधिग्रहित कर लिया।
अगला प्रश्न है आपका कि ऑपरेटिंग सिस्टम में वर्चुअल मेमोरी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। तीन कथन दिए गए हैं। वर्चुअल मेमोरी हार्ड डिस्क के एक हिस्से का उपयोग मुख्य मेमोरी के विस्तार के रूप में करती है। वर्चुअल मेमोरी की डाटा एक्सेस गति भौतिक रैम की तुलना में अधिक होती है। यह डिमांड पेजिंग नामक तकनीकी का उपयोग करके लागू की जाती है। तो यहां पर जो सही ऑप्शन है आपका वो हो जाएगा बी केवल एक और तीन। पहला क्या है? वर्चुअल मेमोरी हार्ड डिस्क के एक हिस्से का उपयोग मुख्य मेमोरी के विस्तार के रूप में करती है। कई बार मैंने आपको यह कथन बताया है और आपके पेपर में ऐसे प्रश्न आएंगे। यह डिमांड पेजिंग नामक तकनीकी का उपयोग करके लागू की जाती है। यह कथन एक सत्य है। जब रैम फुल हो जाती है तो ऑपरेटिंग सिस्टम हार्ड डिस्क के कुछ हिस्से का उपयोग रैम की तरह करने लगता है जिसे वर्चुअल मेमोरी कहा जाता है। वर्चुअल मेमोरी क्योंकि यह हार्ड डिस्क पर होती है कि डाटा एक्सेस गति भौतिक रैम की तुलना में थोड़ी धीमी होती है। ठीक है? तो यह दूसरा कथन आपका असत्य हो जाता है। तीसरा इसे डिमांड पेजिंग के माध्यम से लागू किया जाता है। यहां केवल आवश्यक पेजों को ही मुख्य मेमोरी में लाया जाता है।
अगला प्रश्न है आपका कि कंप्यूटर में स्पूलिंग तकनीकी का सबसे आम और प्रमुख उपयोग किस परिदृश्य में होता है? स्पूलिंग का फुल फॉर्म भी है साइमलटेनियस पेरिफेरल ऑपरेशंस ऑन लाइन। तो इसका सही उत्तर है आपका ऑप्शन बी। कई दस्तावेजों को एक साथ प्रिंटर पर प्रिंट करने के लिए भेजते समय स्पूलिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें डाटा को अस्थाई रूप से हार्ड डिस्क के एक बफर क्षेत्र में रखा जाता है। इसका सबसे प्रमुख उपयोग प्रिंटिंग में होता है क्योंकि प्रिंटर सीपीयू की तुलना में बहुत धीमा होता है। इसलिए सीपीयू प्रिंट कमांड को सीधे प्रिंटर को ना भेजकर स्पूलर को भेज देता है। इसमें सीपीयू प्रिंटिंग पूरी होने का इंतजार किए बिना अन्य कार्य कर सकता है और प्रिंटर अपनी गति से दस्तावेज छापता रहता है।
अगला प्रश्न है आपका कि आधुनिक इनपुट आउटपुट डाटा कैप्चर तकनीकियों आरएफआईडी रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन और बारकोड के बीच सबसे महत्वपूर्ण तकनीकी अंतर क्या है? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन बी आरएफआईडी टैग को पढ़ने के लिए स्कैनर के साथ सीधी लाइन ऑफ साइट की आवश्यकता नहीं होती है। जबकि बारकोड स्कैनर के लिए यह अनिवार्य है। आरएफआईडी यानी कि रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन रेडियो तरंगों का उपयोग करके डाटा संचालित करता है। इसलिए टैग स्कैनर की सीधी दृष्टि लाइन ऑफ साइड में ना होने पर भी जैसे डिब्बे के अंदर पढ़ा जा सकता है। फास्ट टैग इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। बारकोड स्कैनर प्रकाश लेजर या एलईडी का उपयोग करते हैं। इसलिए इन्हें बारकोड को सीधे देखना आवश्यक होता है। आरएफआईडी टैग में बारकोड की तुलना में अधिक डाटा स्टोर करने की क्षमता होती है और इन्हें बार-बार अपडेट भी किया जा सकता है।
अगला प्रश्न है आपका कि इंटरनेट की कार्यप्रणाली में डीएनएस डोमेन नेम सिस्टम का प्राथमिक कार्य क्या होता है? जिसे अक्सर इंटरनेट की फोन बुक कहा जाता है? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन सी। यह मानव द्वारा पढ़े जा सकने वाले डोमेन नामों जैसे google.com को मशीन द्वारा पढ़े जा सकने वाले IP एड्रेस जैसे 192.21 में अनुवादित कर देता है। इंटरनेट पर प्रत्येक डिवाइस और वेबसाइट का एक अद्वितीय IPपी एड्रेस होता है। जैसे 142.250.190.46 मनुष्यों के लिए इन संख्याओं को याद रखना कठिन है। इसलिए हम डोमेन नाम जैसे youtube.com का उपयोग करते हैं। dns डोमेन नेम सिस्टम वह सिस्टम है जो इन आसान डोमेन नामों को उनके संबंधित IP एड्रेस में बदलता है ताकि ब्राउज़र सही वेब सर्वर से कनेक्ट हो सके। डीएनएस आमतौर पर पोर्ट 53 पर कार्य करता है। ठीक है?
आप जब मेरे साथ पढ़ रहे होते हैं तो सिर्फ आपके एमसीक्यू क्लियर नहीं होते हैं। जो मैं आपको एक्सप्लेनेशन बताता हूं, डिटेलिंग बताता हूं उससे आपका टॉपिक भी क्लियर हो जाता है और टॉपिक जब क्लियर हो जाता है, थ्योरी क्लियर हो जाती है तो पेपर में जब आप बैठते हैं तो आपके लिए पेपर बहुत आसान हो जाता है।
अगला प्रश्न है आपका कि कंप्यूटर नेटवर्किंग में एक प्रॉक्सी सर्वर मुख्य रूप से किस उद्देश्य के लिए कार्य करता है? और यहां पर जो सही उत्तर है आपका वो ऑप्शन बी है। एक क्लाइंट उपयोगकर्ता और इंटरनेट के बीच एक मध्यस्थ के रूप में कार्य करता है जो वेब पेजों को कैश करके गति बढ़ाता है और उपयोगकर्ता की पहचान आईपी को छिपा सकता है। प्रॉक्सी सर्वर आपके कंप्यूटर और इंटरनेट के बीच एक गेटवे या मध्यस्थ के रूप में कार्य करता है। जब आप किसी वेबसाइट के लिए अनुरोध भेजते हैं तो वह पहले प्रॉक्सी सर्वर के पास जाता है। प्रॉक्सी सर्वर आपकी ओर से वह वेब पेज प्राप्त करके आपको भेजता है। इससे आपका मूल IPपी एड्रेस छिप जाता है। प्रॉक्सी सर्वर बार-बार देखे जाने वाले वेब पेजों को कैश में स्टोर कर लेते हैं जिससे नेटवर्क की गति बढ़ जाती है और बैंडविथ बचती है।
अगला प्रश्न है आपका कि इतिहास में पहली बार वायरलेस सेल्यूलर फोन मोबाइल फोन से कॉल किस वर्ष की गई थी और इसका श्रेय किस इंजीनियर को जाता है जिन्होंने Motorola डायनाटेक प्रोटोटाइप का उपयोग किया था। तो सही उत्तर है आपका यहां पर ऑप्शन बी 1973 मार्टिन कूपर। दुनिया का पहला सार्वजनिक सेल्यूलर मोबाइल फोन कॉल 3 अप्रैल 1973 को किया गया था। यह ऐतिहासिक कॉल Motorola के शोधकर्ता और कार्यकारी मार्टिन कूपर ने न्यूयॉर्क शहर की एक सड़क से किया था। उन्होंने जिस उपकरण का उपयोग किया था, वह Motorola डायनाटेक का एक प्रोटोटाइप था जिसका वजन लगभग 1.1 किलोग्राम था। इसका ने आधुनिक मोबाइल संचार क्रांति की नींव रखी थी।
अगला प्रश्न है आपका कि MS Word में किसी टेक्स्ट की फॉर्मेटिंग जैसे रंग, फोंट, आकार और बोल्ड को कॉपी करके किसी अन्य टेक्स्ट पर सीधे लागू करने के लिए किस विशेष टूल और उसकी शॉर्टकट कुंजियों का उपयोग किया जाता है? तो यहां पर जो सही उत्तर है आपका वो है बी। फॉर्मेट प्रिंटर का उपयोग होता है। कॉपी करने के लिए कंट्रोल + शिफ्ट + C का उपयोग करते हैं। और वही फॉर्मेट प्रिंट करने के लिए किसी टेक्स्ट पर कंट्रोल + शिफ्ट + B का उपयोग करते हैं। MS Word में फॉर्मेट प्रिंटर एक बहुत ही उपयोगी टूल है जो टेक्स्ट के कंटेंट को नहीं बल्कि उसकी डिजाइन और स्टाइल को कॉपी करता है। टेक्स्ट की फॉर्मेटिंग कॉपी करने का शॉर्टकट कंट्रोल + शिफ्ट + C है। फॉर्मेटिंग को दूसरे टेक्स्ट पर पेस्ट लागू करने का शॉर्टकट कंट्रोल + शिफ्ट + V है। यदि आप होम टैब में फॉर्मेट पेंटर आइकॉन ब्रश पर डबल क्लिक करते हैं तो आप इस फॉर्मेटिंग को एक साथ कई जगहों पर लागू कर सकते हैं।
अगला प्रश्न है आपका कि MS Excel में जटिल गणितीय और वित्तीय पूर्वानुमान लगाने के लिए प्रयुक्त उन्नत टूल्स जैसे गोल सीक और सिनेरियो मैनेजर किस मेनू टैब और समूह के अंतर्गत पाए जाते हैं? तो यह पाए जाते हैं आपके डाटा टैब। व्हाट इफ एनालिसिस के अंतर्गत। MS Excel में व्हाट इफ एनालिसिस एक शक्तिशाली फीचर है जो उपयोगकर्ताओं को विभिन्न मानों का प्रयोग करके परिणामों में होने वाले बदलावों को देखने की सुविधा देता है। यह टूल डाटा टैब के अंतर्गत डाटा टूल समूह में स्थित होता है। इसके अंतर्गत तीन मुख्य टूल्स आते हैं। एक तो सिनेरियो मैनेजर, दूसरा गोल सीक और तीसरा डाटा टेबल। गोल सीक का उपयोग तब किया जाता है जब आप जानते हैं कि आपको क्या परिणाम चाहिए। लेकिन आपको यह नहीं पता कि उस परिणाम को प्राप्त करने के लिए इनपुट मान क्या होना चाहिए। तो इनपुट मान जानने के लिए इसका प्रयोग होता है।
अगला प्रश्न है आपका कि ऑपरेटिंग सिस्टम के मेमोरी मैनेजमेंट में पेजिंग की अवधारणा का मुख्य उद्देश्य क्या है? तो यहां पर जो सही उत्तर है आपका वह ऑप्शन बी है। मुख्य मेमोरी और प्रोसेस को समान आकार के छोटे ब्लॉक्स फ्रेम और पेज में विभाजित करना ताकि नॉन कंटीगुअस मेमोरी आवंटन किया जा सके। पेजिंग ऑपरेटिंग सिस्टम की एक मेमोरी मैनेजमेंट तकनीक है। यह मुख्य मेमोरी को समान आकार के भौतिक ब्लॉकों में विभाजित करती है जिन्हें फ्रेम्स कहा जाता है और लॉजिकल मेमोरी प्रोसेस को उसी आकार के ब्लॉकों में विभाजित करती है जिन्हें पेज कहा जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि एक्सटर्नल फ्रेगमेंटेशन बाहरी विखंडन की समस्या को दूर करता है क्योंकि प्रोसेस की मुख्य मेमोरी में लगातार स्थानों पर स्टोर करने की आवश्यकता नहीं होती है।
अगला प्रश्न है आपका कि विश्व भर में लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग और मैसेजिंग ऐप WhatsApp की स्थापना किस वर्ष और किन दो व्यक्तियों द्वारा की गई थी? तो यह प्रश्न मैंने आपको कराया है और सही उत्तर हो जाएगा यहां पर ऑप्शन बी 2009 में की गई थी जॉन कॉम और ब्रायन एक्टन के द्वारा। वर्तमान में मार्क जुगरबर्ग ने इसको अधिग्रहित कर लिया है। WhatsApp की स्थापना 2009 में Yahoo के पूर्व कर्मचारियों जॉन कॉम और ब्रायन एक्टन ने की थी। फरवरी 2014 में Facebook अब मेटा ने इस कंपनी को लगभग 19 बिलियन अमेरिकी डॉलर में अधिग्रहित कर लिया था। Facebook के संस्थापकों का है जो 2004 में Facebook स्थापित हुआ था। Instagram के संस्थापकों का है जो 2010 में बना था। 2010 में केविन सिस्ट्रॉम और माइकल क्राइगर ने Instagram बनाया और जैक डोर्सी और इवान विलियम्स ने 2006 में Twitter बनाया था जो कि अब एक्स के नाम से जाना जाता है जिसे एलन मस्क ने अधिग्रहित कर लिया है।
अगला प्रश्न है आपका कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई और डीप लर्निंग के संदर्भ में एक आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क में मौजूद हिडन लेयर्स का प्राथमिक कार्य क्या होता है? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन बी। यह इनपुट डाटा से जटिल पैटर्न और फीचर्स को पहचानने और एक्सट्रैक्ट करने का कार्य करता है। डीप लर्निंग मॉडल मानव मस्तिष्क के न्यूरॉन की तरह काम करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। एक न्यूरल नेटवर्क में मुख्य रूप से तीन परतें होती हैं। इनपुट लेयर, हिडन लेयर्स और आउटपुट लेयर। इनपुट लेयर और आउटपुट लेयर के बीच मौजूद सभी परतों को हिडन लेयर्स कहा जाता है। इन हिडन लेयर्स का काम डाटा जैसे छवि, ध्वनि या टेक्स्ट का विश्लेषण करना, उसमें छिपे जटिल पैटर्न खोजना और निर्णय लेने के लिए गणितीय गणनाएं करना है।
अगला प्रश्न है आपका कि बिग डाटा स्टोरेज के लिए उपयोग होने वाले प्रसिद्ध हडूब फ्रेमवर्क में HDFS यानी कि हडूब डिस्ट्रीब्यूटेड फाइल सिस्टम का मास्टर स्लेव आर्किटेक्चर मुख्य रूप से किन दो घटकों पर आधारित होता है? तो यहां पर जो सही उत्तर है आपका वो ऑप्शन बी है। नेम नोड और डेटा नोड। HDFS बिग डाटा को स्टोर करने के लिए HADOOP का प्राथमिक स्टोरेज सिस्टम है। यह मास्टर स्लेव वास्तुकला पर काम करता है। आर्किटेक्चर पर नेम नोड यानी कि मास्टर यह मास्टर सर्वर है जो फाइल सिस्टम की डायरेक्टरी ट्री को प्रबंधित करता है और फाइलों तक पहुंचने का नियंत्रित करता है। डेटा नोड जो होता है स्लेव जिसको कहते हैं। यह वर्कर नोड्स है जो क्लस्टर में वास्तविक डेटा ब्लॉक्स के रूप में को स्टोर करता है और रीड राइट अनुरोधों को संभालता है।
अगला प्रश्न है आपका और कंप्यूटर जीके का आखिरी कि क्लाउड कंप्यूटिंग के सर्विस मॉडल्स में कौन सा मॉडल उपयोगकर्ताओं को भौतिक सर्वर वर्चुअल मशीन स्टोरेज और नेटवर्क जैसी बुनियादी आईटी अवसरचना किराए पर प्रदान करता है पे एज यू गो। तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन सी इंफ्रास्ट्रक्चर एज सर्विस आईएएस। इंफ्रास्ट्रक्चर एज सर्विस क्लाउड कंप्यूटिंग का वह मॉडल है जो इंटरनेट पर बुनियादी कंप्यूटिंग अवसरचना सर्वर स्टोरेज नेटवर्किंग हार्डवेयर प्रदान करता है। उदाहरण के लिए Amazon EC2, Google Compute Engine। PaaS यानी कि प्लेटफार्म एज अ सर्विस डेवलपर्स को एप्लीकेशन बनाने और परिनियोजित करने के लिए एक प्लेटफार्म ओएस डेटाबेस प्रदान करता है। SaaS सॉफ्टवेयर एज अ सर्विस में बनाया सॉफ्टवेयर इंटरनेट के माध्यम से ग्राहकों को दिया जाता है। जैसे Google Docs, Microsoft 365।
अब हम बात करेंगे यूपी जीके सेक्शन की जहां पर आपको 20 प्रश्न मिलने वाले हैं।
प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश के इतिहास किसान आंदोलन के संदर्भ में फरवरी 1918 में स्थापित उत्तर प्रदेश किसान सभा यूपी किसान सभा के गठन में निम्नलिखित में से किस स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता का योगदान नहीं था? तो सही उत्तर है आपका यहां पर ऑप्शन डी बाबा रामचंद्र। वर्ष 1918 में किसानों को संगठित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश किसान सभा का गठन किया गया था। इसकी स्थापना में गौरी शंकर मिश्रा, इंद्र नारायण द्विवेदी और पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रमुख भूमिका थी। बाबा रामचंद्र का संबंध इससे नहीं था। बाबा रामचंद्र ने बाद में 1920 में प्रतापगढ़ में अवध किसान सभा का गठन किया जो एक अलग संगठन था।
अगला प्रश्न है आपका कि भारतीय स्वतंत्रता 15 अगस्त 1947 के ऐतिहासिक अवसर पर संयुक्त प्रांत वर्तमान उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल के रूप में किसने शपथ ली थी? जो स्वतंत्र भारत के इतिहास में किसी भी राज्य की पहली महिला राज्यपाल भी थी। तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन बी सरोजनी नायडू। भारत की कोकिला कही जाने वाली सरोजनी नायडू ने 15 अगस्त 1947 को संयुक्त प्रांत यूपी के राज्यपाल का पदभार ग्रहण किया था। वे स्वतंत्र भारत में किसी भी राज्य की राज्यपाल बनने वाली प्रथम महिला थी। उनका कार्यकाल 2 मार्च 1949 उनके निधन तक रहा। सुचेता कृपलानी उत्तर प्रदेश और भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री थी। विजय लक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष बनी थी जो बनी थी 1953 में।
अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश की वास्तुकला के संदर्भ में विश्व धरोहर ताजमहल के निर्माण में प्रयुक्त पिट्राड्यूरा तकनीकी का सटीक अर्थ क्या है? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन बी सफेद संगमरमर पर कीमती और अर्ध कीमती रंगीन पत्थरों जैसे लैपिस लाजुली, जेड का जटिल जड़ाई करनी। पेट्राड्यूरा एक सजावटी कला है जिसकी उत्पत्ति इटली में हुई थी जिसे मुगलों ने अपनी वास्तुकला में अपनाया। इस तकनीक में संगमरमर के पत्थर को उकेर कर उसमें तराशे गए रंगीन कीमती और अर्ध कीमती पत्थरों को फूल पत्तियों के आकार में जड़ा जाता है। भारत में इसका पहला बड़ा प्रयोग एतमादुद्दौला के मकबरे आगरा में हुआ। लेकिन ताजमहल में इस कला का चरमोत्कर्ष देखने को मिलता है।
अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में गंगा नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक चुनार का किला प्राचीन काल में किस चक्रवर्ती सम्राट द्वारा बनवाया गया? जिसके बाद शेरशाह सूरी और मुगलों ने भी सामरिक उपयोग किया था। तो सही उत्तर है आपका यहां पर ऑप्शन बी उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य। पौराणिक और ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार मिर्जापुर स्थित चुनार के किले का निर्माण उज्जैन के महान सम्राट विक्रमादित्य ने अपने भाई भद्रह के लिए करवाया था। यह किला विंध्य पर्वतमाला की एक पहाड़ी पर गंगा नदी के किनारे स्थित है। मध्यकाल में यह किला सामरिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण था। शेरशाह सूरी ने हुमायूं को हराकर इस किले पर अधिकार किया था और बाद में 1575 में अकबर ने इसे मुगल साम्राज्य में मिला लिया।
अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश के किस प्रसिद्ध सूफी संत और कवि ने अवधी भाषा में अपने सुप्रसिद्ध महाकाव्य पद्मावत की रचना की थी? जिनका गहरा संबंध अमेठी जिले के जायस नामक स्थान से रहा है। तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन सी मलिक मोहम्मद जायसी। मलिक मोहम्मद जायसी 16वीं शताब्दी भक्तिकाल की निर्गुण प्रेमाश्रेय धारा के एक महान सूफी कवि थे। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जायस नामक स्थान पर हुआ था। जिसके कारण उनके नाम में जायसी जुड़ा। उन्होंने 1540 ईसवी के आसपास पद्मावत की रचना की थी जो अवधी भाषा का एक श्रेष्ठ महाकाव्य है। यह चित्तौड़ के राजा रतन सेन और रानी पद्मनी की कथा पर आधारित है। वीडियो और आरओआरओ में पूछा गया है। पद्मावत बहुत ज्यादा पूछी जाने वाली रचना है। तो इसको याद रखिएगा।
अगला प्रश्न है आपका कि आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह कहे जाने वाले साहित्यकार और नाटककार भारतेंदु हरिश्चंद्र का जन्म 1850 में उत्तर प्रदेश के किस शहर में हुआ था? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन ए वाराणसी। भारतेंदु हरिश्चंद्र का जन्म 9 सितंबर 1850 को वाराणसी (काशी) के एक प्रतिष्ठित वैश्य परिवार में हुआ था। उन्होंने खड़ी बोली हिंदी को साहित्य की भाषा बनाने में अभूतपूर्व योगदान दिया। इसलिए उन्हें आधुनिक हिंदी साहित्य का पितामह कहा जाता है। उनकी प्रमुख रचनाओं में भारत दुर्दशा, अंधेर नगरी, सत्य हरिश्चंद्र आदि शामिल है। लेकिन उन उनकी जो मृत्यु है वह 34 वर्ष की अल्पायु में हो गई थी। इतनी कम उम्र में इतना कुछ हासिल करना और इतना कुछ बनाकर चले जाना कि पीढ़ियां पढ़ रही हैं।
अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश के विरासत स्थलों में से एक फतेहपुर सीकरी में स्थित विश्व के सबसे ऊंचे प्रवेश द्वारों में से एक बुलंद दरवाजा का निर्माण मुगल सम्राट अकबर ने अपनी किस ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष में करवाया था? तो सही उत्तर है आपका गुजरात विजय 1602 में जो हुई थी। बुलंद दरवाजा फतेहपुर सीकरी में जामा मस्जिद का मुख्य प्रवेश द्वार है। इसकी जमीन से लगभग 54 मीटर ऊंचाई है। मुगल सम्राट अकबर ने इसे 1602 ईस्वी में अपनी सफल गुजरात विजय (1573) की स्मृति में बनवाया था। यह लाल बलुआ पत्थर से बना है और इसे सफेद तथा काले संगमरमर से सजाया गया है। यह वास्तुकला की मुगल फारसी शैली का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश के मथुरा ब्रज क्षेत्र में मनाई जाने वाली विश्व प्रसिद्ध
लठमार होली का मुख्य आयोजन फाल्गुन मास में किस विशिष्ट स्थान पर होता है? जहां की महिलाएं पुरुषों पर लाठियां बरसाने की अनूठी परंपरा निभाती हैं? तो सही उत्तर है आपका यहां पर ऑप्शन सी बरसाना।
लठमार होली मथुरा जिले के बरसाना राधा रानी के जन्म स्थान कस्बे की एक अनूठी और विश्व प्रसिद्ध परंपरा है। इस परंपरा में नंदगांव भगवान कृष्ण का गांव के पुरुष जिन्हें हुरियारे कहा जाता है, बरसाना आते हैं और बरसाना की महिलाएं हुरियारों पर लाठियों से प्रहार करती हैं। जबकि पुरुष ढाल से अपना बचाव करते हैं। यह त्यौहार प्रेम और हंसी ठिठोली का प्रतीक है और हर साल होली से कुछ दिन पहले आयोजित किया जाता है। यह महीना याद रखिएगा क्योंकि नए जो बच्चे हैं उनको यह महीना याद नहीं रहेगा। फाल्गुन मास किसी परीक्षा में सिर्फ यह महीना पूछा जाएगा।
अगला प्रश्न है आपका कि यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल और विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक जमावड़ा माने जाने वाला प्रयागराज के महाकुंभ मेले का आयोजन कितने वर्षों के अंतराल पर किया जाता है? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन 12 वर्ष।
प्रयागराज त्रिवेणी संगम में महाकुंभ मेला पूर्ण कुंभ हर 12 वर्ष के अंतराल पर आयोजित किया जाता है। यह तब आयोजित किया जाता है जब बृहस्पति वृषभ राशि में और सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। छह वर्ष के अंतराल पर अर्ध कुंभ का आयोजन होता है। 144 वर्षों के बाद महापूर्ण कुंभ का विशेष संयोग बनता है। कुंभ मेले को 2017 में यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया था।
अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश के भौगोलिक परिदृश्य और नदियों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। यमुना नदी उत्तर प्रदेश राज्य में सहारनपुर जिले फैजाबाद बेहट नामक स्थान से प्रवेश करती है। चंबल नदी उत्तर प्रदेश के इटावा के पास मुरादगंज में यमुना नदी में मिल जाती है। गंडक नदी उत्तर प्रदेश और नेपाल के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और बिहार कुशीनगर महाराजगंज सीमा के बीच सीमा निर्धारित करती है। तो सही उत्तर है आपका यहां पर डी। एक, दो और तीन। यह तीनों कथन आपके सत्य हैं।
यमुनोत्री से निकलने वाली यमुना नदी शिवालिक पहाड़ियों को पार करके उत्तर प्रदेश में सबसे पहले सहारनपुर जिले के फैजाबाद वर्तमान बेहट तहसील क्षेत्र नामक स्थान पर प्रवेश करती है। चंबल नदी मध्य प्रदेश से होकर आती है और इटावा के पास मुरादगंज में यमुना में विलीन हो जाती है। गंडक नदी जिसे नारायणी भी कहा जाता है, नेपाल से निकलती है और यूपी बिहार की प्राकृतिक सीमा बनाते हुए पटना के पास गंगा में मिल जाती है।
अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित और बेतवा नदी पर निर्मित उस अंतरराज्यीय बहुउद्देशीय बांध परियोजना का नाम क्या है? जिसे माता टीला बांध के नाम से जाना जाता था। लेकिन अब इसे एक नया नाम दिया गया है। अथवा बेतवा पर स्थित प्रमुख संयुक्त बांध कौन सा है? तो सही उत्तर है आपका यहां पर ऑप्शन बी राजघाट बांध जिसे रानी लक्ष्मीबाई सागर कहते हैं। इससे बनी हुई झील को।
राजघाट बांध बेतवा नदी पर ललितपुर यूपी में और चंदेरी एमपी की सीमा पर स्थित उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकार की एक संयुक्त परियोजना है। इस परियोजना से बने जलाशय को रानी लक्ष्मी सागर के नाम से जाना जाता है। ध्यान दें माता टीला बांध भी बेतवा नदी पर ललितपुर में ही राजघाट के थोड़ा नीचे स्थित है। रिहंद बांध गोविंद वल्लभ पंत सागर सोनभद्र में रिहंद नदी पर है। बाणसागर परियोजना सोन नदी पर है। यूपी, एमपी और बिहार की संयुक्त परियोजना है।
अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश के आगरा और इटावा जिलों और मध्य प्रदेश व राजस्थान की सीमा में विस्तारित राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य मुख्य रूप से किन दो लुप्तप्राय जीवों के संरक्षण के लिए स्थापित किया गया है? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन बी घड़ियाल और गंगा डॉल्फिन।
राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य 1979 में स्थापित किया गया था। ध्यान रखिएगा कभी-कभी वर्ष पूछ लेता है एग्जाम में सीधे। यह उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के त्रि-बिंदु पर चंबल नदी के साथ स्थित है। यह मुख्य रूप से गंभीर रूप से लुप्तप्राय घड़ियालों की आबादी की रक्षा के लिए बनाया गया था। इसके साथ ही यह लाल मुकुट वाले रूफ टर्टल और भारत के राष्ट्रीय जलीय जीव गंगा डॉल्फिन का भी प्राकृतिक आवास है।
अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध पीलीभीत टाइगर रिजर्व जिसे 2020 में निर्धारित समय से पहले बाघों की संख्या दोगुनी करने के लिए प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय TX2 पुरस्कार मिला था। भारत के किस विशिष्ट पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा है? तो यह हिस्सा है तराई आर्क लैंडस्केप का।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और शाहजहांपुर जिलों में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है। यह हिमालय की तलहटी में स्थित तराई आर्क लैंडस्केप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो दलदली घास के मैदानों और घने साल के जंगलों से बना है। इस रिजर्व को 10 साल के लक्ष्य के मुकाबले केवल 4 वर्षों में 2014 से 2018 बाघों की संख्या 25 से 65 दो गुनी से अधिक करने के लिए वैश्विक TX2 अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश की जलवायु और मृदा के संदर्भ में राज्य के किस भौतिक भौगोलिक क्षेत्र में लाल मिट्टी बहुतायत में पाई जाती है जिसका निर्माण मुख्य रूप से प्राचीन विंध्यन चट्टानों के टूटने से हुआ है? तो विंध्यन चट्टानें किस तरफ होंगी इलाके में यूपी की यह आपको पता होना चाहिए तो बहुत आसानी से आप इसका उत्तर कर पाएंगे। सही ऑप्शन है आपका ऑप्शन सी बुंदेलखंड और बघेलखंड का पठारी क्षेत्र।
मुख्य रूप से मिर्जापुर, सोनभद्र और झांसी उत्तर उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग यानी बुंदेलखंड, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा चित्रकूट और बघेलखंड, मिर्जापुर, सोनभद्र के हिस्से के पठारी क्षेत्र में लाल मिट्टी पाई जाती है। इस मिट्टी का निर्माण विंध्यन प्रणाली की चट्टानों ग्रेनाइट, नीस के अपचय से हुआ है। आयरन ऑक्साइड की उच्च मात्रा के कारण इसका रंग लाल होता है। यह मिट्टी कम उपजाऊ होती है और मुख्य रूप से दलहन और तिलहन की खेती के लिए उपयुक्त होती है।
अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश में खान और खनिजों के वितरण के संबंध में मिर्जापुर जिले का गुरुमा कनाच बापूारी क्षेत्र मुख्य रूप से किस खनिज के बहत खनन के लिए प्रसिद्ध है? तो सही उत्तर है आपका यहां पर ऑप्शन बी चूना पत्थर।
उत्तर प्रदेश में चूना पत्थर का सर्वाधिक भंडार मिर्जापुर जिले के गुरुमा कनाच और बापूारी क्षेत्रों तथा सोनभद्र जिले के कजराहाट क्षेत्रों में पाया जाता है। यही कारण है कि सोनभद्र चुकला और मिर्जापुर क्षेत्र में कई बड़े सीमेंट कारखाने स्थापित किए गए हैं क्योंकि चूना पत्थर सीमेंट उद्योग का प्रमुख कच्चा माल है। कोयला सोनभद्र सिंगरोली में, यूरेनियम और तांबा ललितपुर सोनराई में पाया जाता है।
अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास और विनिर्माण के संदर्भ में भारतीय रेलवे की आधुनिक और तीसरी रेल कोच फैक्ट्री मॉडर्न कोच फैक्ट्री MCF राज्य के किस स्थान पर स्थापित की गई है? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन बी रायबरेली लालगंज।
भारतीय रेलवे का आधुनिक कोच कारखाना मॉडर्न कोच फैक्ट्री उत्तर प्रदेश की रायबरेली जिले की लालगंज में स्थित है। इसकी स्थापना 2012 में हुई थी और यहां उन्नत लिंक हॉपमैन कोच बनाए जाते हैं। जिनका उपयोग शताब्दी, राजधानी और वंदे भारत जैसी ट्रेनों में होता है। वाराणसी मढुआ डी में बनारस लोकोमोटिव वर्क्स बीएलडब्ल्यू पूर्व में डीएलडब्ल्यू स्थित है। जहां डीजल और इलेक्ट्रिक इंजन बनते हैं।
अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश की राज व्यवस्था और स्थानीय नगरीय प्रशासन के संदर्भ में वर्ष 2018 में राज्य सरकार द्वारा किस शहर को उत्तर प्रदेश का 17वां और सबसे नवीनतम नगर निगम घोषित किया गया था? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन सी शाहजहांपुर।
उत्तर प्रदेश में वर्तमान में कुल 17 नगर निगम कार्यरत हैं। अप्रैल 2018 में योगी आदित्यनाथ आदित्यनाथ की सरकार द्वारा शाहजहांपुर को राज्य का 17वां नगर निगम घोषित किया गया था। इससे पहले 2017 में अयोध्या और मथुरा वृंदावन को नगर निगम का दर्जा दिया गया था। नगर निगम का जो प्रमुख महापौर होता है, जिसे सीधे जनता द्वारा चुना जाता है।
अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और हिंदुस्तान शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध किराना घराने के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। तो सही उत्तर है आपका यहां पर ऑप्शन डी। एक, दो और तीन आपके तीनों कथन सत्य हैं।
इस घराने के नाम पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सामली मुजफ्फरनगर जिले के कैराना कस्बे से पड़ा है। उस्ताद अब्दुल करीम खान और उस्ताद अब्दुल वाहिद खान को इस घराने का संस्थापक माना जाता है। भारत रत्न से सम्मानित महान गायक पंडित भीमसेन जोशी का गायन संबंध इसी किराना घराने से था। कथन एक सत्य है। किराना घराना भारतीय शास्त्रीय संगीत के सबसे प्रमुख घरानों में से एक है। इसकी उत्पत्ति उत्तर प्रदेश के कैराना सामली जिला जो पहले मुजफ्फरनगर में था से हुई है। इस गायकी शैली को लोकप्रिय बनाने और स्थापित करने का श्रेय उस्ताद अब्दुल करीम खान को जाता है। पंडित भीमसेन जोशी, गंगूबाई हंगल और सवाई गंधर्व जैसे दिग्गज कलाकार इसी घराने की परंपरा से ताल्लुक रखते थे जो स्वरों की शुद्धता पर अत्यधिक बल देता है।
अगला प्रश्न आपका करंट अफेयर से जुड़ा हुआ है। पूछा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छोटे शहरों और कस्बों को स्मार्ट सिटी के तर्ज पर आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए किस नई शहरी विकास योजना को मंजूरी दी गई है? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन ए नवयुग पालिका योजना।
मार्च अप्रैल 2026 में उत्तर प्रदेश सरकार ने छोटे शहरों और कस्बों के बुनियादी ढांचे को स्मार्ट बनाने के उद्देश्य से नवयुग पालिका योजना को हरी झंडी दी है। इस योजना के तहत नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में नागरिक सुविधाओं, स्वच्छता और डिजिटल गवर्नेंस का आधुनिकीकरण किया जाएगा। यह बड़े स्मार्ट शहरों की तरह ही कस्बों में भी जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल है।
अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश के किस कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने वर्ष 2026 में 56 कद्दू विदेशी कद्दू की एक नई और अत्यधिक उन्नत किस्म विकसित करने में सफलता प्राप्त की है? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन बी आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या कुमारगंज।
आचार्य नरेंद्र देव एवं कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने शोध के माध्यम से विदेशी कद्दू यानी 56 कद्दू की उन्नत किस्म विकसित की है। यह नई किस्म राज्य के किसानों के लिए कम समय और कम लागत में अधिक पैदावार देने में सक्षम है। इस शोध का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में बागवानी फसलों की विधीकरण को बढ़ावा देना और किसानों की आय बढ़ाना है।
तो आज का यह कंटेंट आपका कंप्लीट होता है। सेशन को लाइक करिएगा और कमेंट करके हमें बताइएगा कि आज का सेशन आपको कैसा लगा। हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं कि आपके लिए अच्छे से अच्छा और सुव्यवस्थित कंटेंट लेकर आए और उम्मीद करते हैं आप भी अच्छे-अच्छे कमेंट करते रहेंगे। इससे क्या होता है? लेनदेन बना रहता है थोड़ा आपका थोड़ा हमारा। तो अच्छे-अच्छे कमेंट करते रहा करिए और वीडियो को हाइप भी कर दिया करिए। कमेंट बॉक्स में जब भी जाएं।
रही बात आज के इस सेशन की पीडीएफ की तो आपको यूपीजीके और कंप्यूटर का जो बैच बना है स्पेशल वहां पर प्रोवाइड करवा दी जाएगी। लोअर पीसीएस में प्रोवाइड करवा दी जाएगी। और अगर आप भी हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं तो स्क्रीन पर आपको व्हाट्सएप नंबर दिया गया है। वहां पर मैसेज करिए और आपको यह सारी पीडीएफ हम आपको उपलब्ध कराएंगे। लोअर पीसीएस का भी बैच चल रहा है। पीईटी का भी बैच चल रहा है। और पीईटी में अभी ऑफर चल रहा है। 249 का बैच आपको सिर्फ 199 में मिल रहा है। स्क्रीन पर आपको व्हाट्सएप नंबर दिया गया है। आप मैसेज करिए। आपको सुव्यवस्थित कंटेंट हम उपलब्ध कराएंगे और बिल्कुल नए नोट्स होंगे। पीईटी के लिए जो डिजाइन किए गए होंगे और माइंड मैप्स के साथ और फ्लो चार्ट के साथ पीईटी के जो नोट्स हैं वो इसी प्रकार से हम डिजाइन कर रहे हैं। जिससे आपकी तैयारी में आपको और लाभ मिलेगा। अगर आप लोअर पीसीएस की तैयारी कर रहे हैं तो भी आप पीईटी बैच से जुड़ जाइए क्योंकि वहां पर आपको जो हिस्ट्री है, ज्योग्राफी है, पीईटी के नोट्स आपके काम आने वाले हैं।
तो आज के लिए बस इतना ही मिलेंगे फिर किसी अन्य वीडियो में तब तक अपना ख्याल रखिए। जय हिंद, जय।