📱

Get Our Mobile App

Take your business learning on the go!

Download on the App StoreGet it on Google Play

How To Link and UnLink Facebook Page from Instagram Account | #facebookadscourse #fbads2025

Marketing Fundas4:05

Transcription

Facebook एड्स कोर्स के इस वीडियो में आज हम आपको सिखाएंगे किस तरीके से आप अपने Facebook पेज को लिंक कर सकते हैं Instagram अकाउंट से।

दोस्तों देखिए, अगर आप चाहे ऑर्गेनिकली पोस्टिंग करना चाहते हैं, क्रॉस पोस्टिंग करना चाहते हैं मतलब कि आप Instagram पे कोई कंटेंट डाल रहे हैं तो उसको आप चाहो कि Facebook पेज पे भी चला जाए, पेज पे डाल रहे हैं तो Instagram अकाउंट पे चला जाए। वो भी इसी तरीके से होगा।

अगर आप चाहते हैं एड्स रन कर रहे हैं तो आप अगर Facebook एड्स रन कर रहे हैं साथ के साथ आपको Instagram एड्स भी रन कर रहे हैं तब भी आपको दोनों को लिंक करना पड़ेगा। तो इसलिए Facebook एड्स अगर आपको सीखना है Instagram एड्स सीखना है तो दोनों को कनेक्ट करना आना चाहिए।

तो मैं बहुत ही सिंपल जो स्टेप्स हैं इसके, बहुत ही जल्दी आप लिंक कर सकते हो। फॉलो कीजिए। प्रैक्टिकली सिखा रहा हूं। जैसे कर रहा हूं कीजिए। आपका अकाउंट भी लिंक हो जाएगा। और कैसे अनलिंक करना है अकाउंट को। ठीक है? वो भी मैं आपको वहीं बता दूंगा।

तो दोस्तों, आइए चलते हैं कंप्यूटर स्क्रीन पर और सीखते हैं। तो यहां पर जैसे कि आप देख सकते हैं कंप्यूटर स्क्रीन पर यह मेरा अकाउंट ओपन हो रखा है। पहले मैं अपने पेज पे जाता हूं जो पेज मेरे को लिंक करना है। तो यहां पर मैंने अपना जो पेज है Facebook का वो ओपन कर लिया है। और यहां पर मेरा Instagram का जो अकाउंट है वो मैंने बना रखा है।

अब दोनों ही नए अकाउंट, जो Facebook का आप देखो बिल्कुल नया हमारा Instagram का ये अकाउंट है। ऐसे ही Facebook का अगर आप देखोगे जो हमारा पेज है। ठीक है? दोनों यह भी बहुत नया है। तो यह दोनों नए क्रिएट करे गए हैं ताकि आपको शुरुआत से अच्छे से हर चीज सिखा सकें। इन दोनों को हम लिंक करेंगे एक दूसरे के संग।

तो यहां पर सेटिंग्स में मैं जाऊंगा Facebook पेज की। सेटिंग्स में जाने के बाद नीचे स्क्रॉल करेंगे। लेफ्ट साइड में परमिशंस के अंदर लिंक्ड अकाउंट्स का ऑप्शन दिखेगा। इधर क्लिक करेंगे। यहां पर क्लिक करने के बाद हम Instagram वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे और यहां पर कनेक्ट अकाउंट। कनेक्ट अकाउंट जैसे करा तो यहां पर कनेक्ट करने के लिए इधर ऑप्शन आ रहा है राइट साइड में कनेक्ट का। इधर क्लिक कर क्लिक कीजिए।

"Allow access to Instagram message inbox" कंफर्म करेंगे। अगर नहीं Allow करना तो इसको आप ऑफ भी कर सकते हो, बट हम कंफर्म करते हैं, आगे बढ़ते हैं। अब यहां पर क्या है जो Instagram का हमें लॉग इन करना पड़ेगा। ठीक है? तो यहां पर हमने Instagram के संग लॉग इन करा। क्योंकि आप जब तक लॉग इन नहीं करेंगे यहां पर आकर तब तक आप कनेक्ट नहीं कर सकते।

तो दोस्तों ये प्रोसेस हो रहा है थोड़ा सा। हां, अब देखिए दोस्तों यहां पर Instagram कनेक्टेड आ गया। तो मार्केटिंग फंडास ऑफिशियल का जो Facebook पेज है वो कनेक्ट हो चुका है मार्केटिंग फंड ऑफिशियल Instagram अकाउंट से। यहां पर आप देख सकते हो। डन।

अब यहां पर क्या होता है कि जो मेरी जो Instagram अकाउंट है और जो मेरा Facebook का अकाउंट है वो मेरी सेम ही आईडी से बना हुआ है और वो दोनों मैंने ओपन कर रखे हैं। इस वजह से जब मैंने लॉगिन करा तो उसे ऑटोमेटिकली कनेक्ट कर लिए। कनेक्ट करने के बाद कई बार क्या होता है अगर आपका ऑटोमेटिकली कनेक्ट नहीं हो रहा तो Instagram का यूजरनेम पासवर्ड आपको डालना पड़ेगा और ये फिर कनेक्ट हो जाएगा। तो ऐसी कोई दिक्कत नहीं है इसके अंदर। ठीक है?

तो ये देखिए, अब यहां पर जो मेरा Instagram का है अकाउंट कनेक्ट हो चुका है। अब जैसे मैंने आपको बोला था डिस्कनेक्ट करना है। डिस्कनेक्ट बहुत सिंपल है। वैसे आप सेटिंग्स में आओ, लिंक्ड अकाउंट्स में आओ। Instagram पे आओगे तो आपको ये दिखेगा। देखिए मैं क्लिक करके दिखा देता हूं। यहां पर मैं लिंक्ड अकाउंट्स पे क्लिक करा, सेटिंग्स में वापस आया। तो क्योंकि ये कनेक्टेड हैं तो इसलिए यहां पर डिस्कनेक्ट अकाउंट का ऑप्शन दे रहा है।

तो मैं जैसे डिस्कनेक्ट अकाउंट पे क्लिक करूंगा तो यहां पर "Yes, disconnect" करूंगा और ये डिस्कनेक्ट हो जाएंगे। तो इस तरीके से आप अपने Facebook पेज को और Instagram अकाउंट को कनेक्ट कर सकते हैं, लिंक कर सकते हैं। और इसी तरीके से आप यहां पर जाके डिस्कनेक्ट पे क्लिक करके कंफर्म करके उसको अलग भी कर सकते हैं। बहुत ही सिंपल है और यूज़फुल है। उम्मीद करता हूं अब आपने कर लिया होगा, सीख गए होंगे। थैंक यू।

[संगीत]