Transcription
तो आपको खबर तो मिल ही गई होगी कि भारत के एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान ने रिजाइन कर दिया है।
इसी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होती है जहां पर जेपी नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह और साथ ही में सीजेपी के स्पोक्सपर्सन वहां पे मौजूद होते हैं और यह कहते हैं कि हमारी सारी मांगे एक्सेप्ट कर ली है सरकार ने जिसमें यह भी कहा गया था कि ₹1 करोड़ का कंपनसेशन उन परिवारों को दिया जाएगा जिन परिवारों ने अपने बच्चे खो दिए। इसके अलावा यह कहा गया था कि प्रोटेस्टर्स के अगेंस्ट में जो भी एफआईआर दर्ज हुए हैं उन्हें वापस लिया जाए। उसे भी सरकार ने एक्सेप्ट कर लिया है, जो कि बहुत ही बड़ी बात है।
बट अभी ना कुछ ऐसा हुआ है जो बहुत ज्यादा सीरियस है और आपका नैरेटिव चेंज करने के लिए बहुत यूज़फुल है। तो बेसिकली हुआ क्या? जैसे ही यह चीज अनाउंस हुई कि सरकार ने बात मान ली है, उसके बाद प्रोटेस्टर्स के बीच के ही कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस पर पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने रिटेलिएट करते हुए लाठी चार्ज और टियर गैस छोड़ दिया। जिसके बाद इस तरह से नैरेटिव बिल्ड किया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने यह एक्शन सबसे पहले लिया।
तो अभी जो भी दिल्ली में है, इस समय सेफ रहिए, सुरक्षित रहिए और किसी के भी बहकावे में मत आइए। क्योंकि दिल्ली पुलिस ने एक डॉक्यूमेंट रिलीज़ करते हुए यह कहा है कि इसी प्रोटेस्ट के अंदर प्रोटेस्टर्स के भेष में 400 से ज्यादा क्रिमिनल्स मौजूद हैं, जिन्हें फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम के जरिए रिकॉग्नाइज़ किया गया है।
अच्छा, धर्मेंद्र प्रधान ने रिजाइन कर दिया है। अब आप अगला एजुकेशन मिनिस्टर कौन चाहते हैं? कमेंट में जरूर बताइएगा।