📱

Get Our Mobile App

Take your business learning on the go!

Download on the App StoreGet it on Google Play

UP GK 2026, Computer GK 2026 | UP ASO, Lower PCS, Forest Guard, AGTA, PCB Exam, Boring Technician

Quick Revision Classes37:36

Transcription

नमस्कार, जय हिंद, वंदे मातरम! प्यारे बच्चों, आज के इस सेशन में आपका स्वागत है। यूपी जीके और कंप्यूटर की प्रैक्टिस लगातार आप हमारे साथ कर रहे हैं और आपका उद्देश्य है 35 में 35 नंबर लाने का। तो यह सेशन आपके लिए इंपॉर्टेंट है और यहां से बहुत सारे प्रश्न आपकी परीक्षा में पूछे जाएंगे। लेखपाल की परीक्षा में एक 35 नंबर के सेट से 10 प्रश्न आए थे। तो यह बहुत ही महत्वपूर्ण आपके प्रैक्टिस सेट हैं। इनको जरूर देखिए और कंप्लीट करिए।

वीडियो को लाइक कर लीजिएगा। चैनल पर नए हैं, चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिएगा क्योंकि प्रश्न यहीं से आएगा। पढ़ते रहेंगे आप मेरे साथ तो आपको यकीन आएगा।

रही बात आज के इस वीडियो की पीडीएफ की तो आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं। स्क्रीन पर आपको WhatsApp नंबर दिख रहा है। वहां पर आप जाकर मैसेज करिए। अपने एग्जाम का नाम लिखिए या यूपी जीके और कंप्यूटर लिखिए। आपको फीस और पूरी चीजें बता दी जाएंगी कि किस प्रकार आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं और सुव्यवस्थित नोट्स पा सकते हैं।

तो चलिए शुरू करते हैं बिना वक्त गवाए आज का यह सेशन। इससे पहले कि आपका टॉपिक शुरू हो। आज हम बात करने वाले हैं यूपी ट्रिपल एससी सहायक बोरिंग टेक्ननीशियन की बेस्ट बुक के बारे में जो चच्चू प्रकाशन की है। इस बुक में आपको आपके नए एग्जाम पैटर्न के अनुसार 25 प्रैक्टिस सेट मिलने वाले हैं और यहां पर ये बुक है जो आपके सिलेबस के अकॉर्डिंग डिजाइन की गई है। पूरा एग्जाम पैटर्न आपको यहां पर स्क्रीन पर दिख जाएगा। 100 प्रश्न होंगे, 100 अंकों के होंगे और सबसे अच्छी बात यह है यहां पर कि आपको यहां पर पांच ऑप्शन वाला पैटर्न मिलने वाला है जो सामान्यता अन्य बुकों में अभी नहीं मिल रहा है।

पहला प्रश्न आप देख सकते हैं प्रैक्टिस सेट वन का फोकस दूरी का एसआई इकाई क्या है? आपसे पूछा गया है। दूसरा प्रश्न है कि निम्नलिखित में से किसकी कोई इकाई नहीं है? सभी 100 प्रश्नों की यहां पर आंसर की दी गई है। उसके बाद व्याख्या सहित उत्तर भी दिए गए हैं। पहले प्रश्न का उत्तर है कि फोकस दूरी की एसआई इकाई मीटर होती है। दूसरे प्रश्न का सही आंसर बी है और यहां पर बताया गया है कि घनत्व का मात्रक किलोग्राम प्रति मीटर होता है। दाब का मात्रक न्यूटन प्रति मीटर स्क्वायर अथवा पास्कल होता है। विस्थापन का मीटर होता है। और यह भी बताया गया है कि सापेक्षिक घनत्व की कोई इकाई नहीं होती है। क्योंकि सापेक्षिक घनत्व दो एक जैसी इकाइयों का अनुपात होता है। तो ये आपके नए सिलेबस पैटर्न पर आधारित किताब है। अगर आप लेना चाहते हैं तो डिस्क्रिप्शन बॉक्स में आपको लिंक मिल जाएगा या फिर आप नजदीकी बुक स्टॉल्स पे भी जाकर यह किताब खरीद सकते हैं।

तो शुरुआत करते हैं कंप्यूटर से। कंप्यूटर के विकास के इतिहास में चार्ल्स वेबवेज द्वारा आविष्कारित एनालिटिकल इंजन की कार्यप्रणाली के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। इसमें इनपुट के लिए पंच कार्ड का प्रयोग प्रस्तावित था। इसमें डाटा स्टोर करने के लिए मिल और प्रोसेसिंग के लिए स्टोर नामक घटक थे। तो बताइएगा इनमें से कौन से ऑप्शन आपके सही हैं और सही उत्तर है आपका केवल एक। इनपुट के लिए इसमें पंच कार्ड का प्रयोग प्रस्तावित था। चार्ल्स बेब्स द्वारा 1830 के दशक में एनालिटिकल इंजन का डिजाइन तैयार किया गया था जिसे दुनिया का पहला जनरल पर्पस कंप्यूटर माना जाता है। इसमें इनपुट और प्रोसेसिंग के लिए पंच कार्ड जिन्हें जोसेफ मैरी जैक ने लम के लिए बनाया था का प्रयोग प्रस्तावित था। दूसरा कथन असत्य है क्योंकि इसमें डाटा स्टोर करने वाले हिस्से को स्टोर और प्रोसेसिंग करने वाले हिस्से को मिल कहा जाता था।

अगला प्रश्न है आपका कि आधुनिक इंटरनेट आर्किटेक्चर में बीजीपी के अनुप्रयोग का सबसे सटीक विवरण क्या है? बीजीपी का अर्थ है कि बॉर्डर गेटवे प्रोटोकॉल। तो यहां पर जो सही उत्तर है आपका इन पांच ऑप्शन में से वो है आपका बी। यह इंटरनेट पर ऑटोनॉमस सिस्टम के बीच रूटिंग जानकारी का आदानप्रदान करता है। बॉर्डर गेटवे प्रोटोकॉल इंटरनेट का मुख्य रूटिंग प्रोटोकॉल है जिसे इंटरनेट का डाकघर भी कहा जाता है। यह अलग-अलग बड़े नेटवर्क जिन्हें ऑटोनॉमस सिस्टम या एएस कहा जाता है के बीच यह तय करता है कि डाटा पैकेट किसे सबसे तेज और सुरक्षित रास्ते से होकर अपनी मंजिल तक पहुंचेंगे। तो सबसे सुरक्षित और सबसे तेज रास्ता कौन सा है? है वह कौन तय करता है? बॉर्डर गेटवे प्रोटोकॉल तय करता है। एआरपी एड्रेस रेोल्यूशन प्रोटोकॉल का कार्य क्या है? जो ऑप्शन एक में लिखा है कि यह लोकल नेटवर्क के भीतर डाटा पैकेट को स्विच करने के लिए मैक एड्रेस को रिजॉल्व करता है। तो यह क्या कौन सा प्रोटोकॉल लगता है? एआरपी लगता है। यह ईमेल से सर्वर ईमेल क्लाइंट तक संदेशों को डाउनलोड करने का कार्य करता है। तो यह कौन सा है? यह पीओपी3 या आईएमएपी करता है और टीएलएसएसएल क्या करता है? सुरक्षित ब्राउजिंग प्रदान करता है। बीजीपी के बिना वैश्विक इंटरनेट सुचारू रूप से कार्य नहीं कर सकता क्योंकि यह पथ का निर्धारण करता है।

अगला प्रश्न है आपका कि कंप्यूटर पेरीिफेरल्स और आउटपुट डिवाइस के संदर्भ में लेजर प्रिंटर की कार्यप्रणाली में फ्यूजर का मुख्य कार्य क्या होता है? तो सही उत्तर है आपका यहां पर ऑप्शन सी। यह कागज पर टोनर पाउडर इंक को पिघलाकर स्थाई रूप से चिपकाने के लिए ऊष्मा और दबाव का प्रयोग करता है। लेजर प्रिंटर एक नॉन इंपैक्ट प्रिंटर है जो इलेक्ट्रो फोटोग्राफिक तकनीकी पर काम करता है। लेजर प्रिंटिंग प्रक्रिया में कई चरण होते हैं। चार्जिंग, एक्सपोजिंग, डेवलपिंग, ट्रांसफॉर्मिंग, ट्रांसफरिंग और अंततः फ्यूजिंग। फ्यूजर असेंबली में आमतौर पर दो रोलर होते हैं। एक हीट रोलर गर्म और दूसरा प्रेशर रोलर दबाव। जब टोनर लगा कागज इन रोलर्स के बीच से गुजरता है तो टोनर पिघलकर कागज के रेशो में स्थाई रूप से सेट हो जाता है। यही कारण है कि लेजर प्रिंटर से निकलने वाला कागज तुरंत छूने पर थोड़ा गर्म महसूस होता है।

अगला प्रश्न है आपका कि MS Word में मेल मर्ज सुविधा के उपयोग के दौरान आवश्यक तीन मुख्य घटकों का सही संयोजन क्या है? प्रश्न को एक बार ध्यान से सुनिएगा कि MS Word में मेल मर्ज सुविधा के उपयोग के दौरान आवश्यक तीन मुख्य घटकों का सही संयोजन कौन सा है? तो सही उत्तर है आपका यहां पर ऑप्शन ए मेन डॉक्यूमेंट, डेटा सोर्स और मर्ज डॉक्यूमेंट। ठीक है? मेल मर्ज MS Word का एक शक्तिशाली फीचर है जिसका उपयोग एक ही पत्र लेबल या लिफाफे को अलग-अलग प्राप्तकर्ताओं को भेजने के लिए किया जाता है। मेन डॉक्यूमेंट इसमें वह मूल टेक्स्ट और ग्राफिक्स होते हैं जो हर प्राप्तकर्ता के लिए समान होते हैं। जैसे पत्र का ढांचा है। डेटा सोर्स का यहां पर अर्थ है कि यह वह फाइल है। जैसे एक्सेल शीट या एसएस डेटाबेस जिसमें प्राप्तकर्ताओं के नाम, पते आदि की सूचना होती है। मर्ज डॉक्यूमेंट क्या होता है? जब मेन डॉक्यूमेंट और डेटा सोर्स को मिलाया जाता है तो उत्पन्न होने वाला अंतिम परिणाम मर्ज डॉक्यूमेंट कहलाता है।

अगला प्रश्न है आपका कि MS Exl के फंक्शनंस के संदर्भ में VLOOKUP फंक्शन काम करते समय यदि रेंज lookOKUP आर्गुमेंट को ट्रू सेट किया जाए तो इसका क्या प्रभाव होता है? सही उत्तर है आपका ऑप्शन बी। यह निकटतम या अनुमानित मैच खोजेगा। बसशर्ते पहला कॉलम आरोही क्रम में शॉर्ट किया गया हो। वी lookOKUP फंक्शन का सिंटेक्स VL lookOKUP lookuअप वैल्यू कॉमा टेबल एरे कॉमा कॉल इंडेक्स नंबर कॉमा रेंज lookuअप होता है। रेंज lookuअप में दो मान हो सकते हैं। एक तो ट्रू या वन दूसरा फाल्स या जीरो। ट्रू का अर्थ है एप्रोक्समेट मैच यानी कि अनुमानित मिलान। यदि सटीक मान नहीं मिलता है तो यह खोजे जाने वाले मान से ठीक छोटा सबसे बड़ा मान लौटाता है। फाल्स का अर्थ है एग्जैक्ट मैच सटीक मिलान। यदि सटीक मान नहीं मिलता है तो यह नॉट अलाउड एरर देता है। एनए ऑपरेटिंग सिस्टम की मेमोरी मैनेजमेंट तकनीकी के अंतर्गत पेजिंग और सेगमेंटेशन के बीच का प्राथमिक अंतर क्या है? तो सही उत्तर है आपका यहां पर ऑप्शन ए पेजिंग लॉजिकल मेमोरी को समान आकार के ब्लॉक में बांटती है। जबकि सेगमेंटेशन इसे प्रोग्राम की आवश्यकता के अनुसार परिवर्तनीय आकार के ब्लॉक में बांटता है। पेजिंग एक मेमोरी प्रबंधन योजना है जो प्रोसेस की मेमोरी के फिक्स साइज ब्लॉक में विभाजित करती है और मुख्य मेमोरी को भी उसी आकार के ब्लॉक में बांटती है। इससे एक्सटर्नल फ्रेगमेंटेशन की समस्या खत्म होती है। सेगमेंटेशन क्या है? लॉजिकल एड्रेस स्पेस को अलग-अलग आकार के सेगमेंट्स जैसे मेन प्रोग्राम, स्टक, डाटा में विभाजित करता है। यह यूजर के दृष्टिकोण से अधिक निकट है। पेजिंग में इंटरनल फ्रेगमेंटेशन हो सकता है। यदि प्रोसेस का अंतिम पेज फ्रेम को पूरी तरह से नहीं भरता। जबकि सेगमेंटेशन एक्सटर्नल फ्रेगमेंटेशन का शिकार होता है।

अगला प्रश्न है आपका कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई और मशीन लर्निंग के इकोसिस्टम में डीप लर्निंग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। यहां पर दो कथन दिए गए हैं। यह आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क पर आधारित है जो मानव मस्तिष्क की कार्यप्रणाली से प्रेरित है। क्या यह सही है? मुझे लगता है आपको इसका उत्तर पता होगा क्योंकि कई बार ऐसे प्रश्न मैं आपको करवा चुका हूं। दूसरा बिंदु है कि मशीन लर्निंग के विपरीत डीप लर्निंग मॉडल में फीचर एक्सटेंशन एक्सट्रक्शन का कार्य मॉडल स्वयं कर लेता है और इसके लिए मानव हस्तक्षेप की कम आवश्यकता होती है। तो सही उत्तर है आपका यहां पर सी एक और दो दोनों सही है। डीप लर्निंग मशीन लर्निंग का एक उन्नत उपक्षत्र है यानी कि सबसेट है जो कई लेयर्स वाले आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क का उपयोग करता है। पारंपरिक मशीन लर्निंग में डाटा से फीचर्स विशेषताओं को निकालने के लिए एक इंसान डाटा साइंटिस्ट की आवश्यकता होती है। जबकि डीप लर्निंग एल्गोरिथ्म जैसे सीएनएन बड़ी मात्रा में डाटा फीड किए जाने पर सुचालित रूप से पदानुक्रमित विशेषताओं को सीख लेते हैं। डीप लर्निंग का उपयोग मुख्य रूप से इमेज रिकग्निशन प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण जैसे एनएलपी जैसे चैट जीपीटी और सेल्फ ड्राइविंग कारों में किया जाता है।

अगला प्रश्न है आपका कि बिग डाटा प्रोसेसिंग के लिए प्रसिद्ध ओपन सोर्स फ्रेमवर्क हडप के दो मुख्य घटक कौन से हैं जो स्टोरेज और प्रोसेसिंग दोनों को संभालते हैं? तो सही उत्तर है आपका यहां पर ऑप्शन बी एचडीएफएसब डिस्ट्रीब्यूटेड फाइल सिस्टम और मैप रिड्यूस। एक अपाचे ओपन सोर्स फ्रेमवर्क है जो कमोडिटी हार्डवेयर के क्लस्टर पर बड़े डेटा सेट के वितरित भंडारण और प्रोसेसिंग की अनुमति देता है। एचडीएफएस यानी कि हडूप डिस्ट्रीब्यूटेड फाइल सिस्टम इसका स्टोरेज घटक है जो बड़े डेटा को छोटे ब्लॉक्स में तोड़कर विभिन्न नोट्स पर स्टोर करता है। मैप रिड्यूस इसका प्रोसेसिंग घटक है जो डाटा के बड़े सेट पर समानांतर रूप से गणना करता है। मैप डाटा को फ़िल्टर और सॉर्ट करता है और रिड्यूस परिणामों को संक्षेप में प्रस्तुत करता है। यद्यपि बाय एआरएन यानी कि येट अनादर रिसोर्स नेगोशिएटर भी हडूप का हिस्सा है। रिसोर्स मैनेजमेंट के लिए लेकिन आधारभूत स्टोरेज और प्रोसेसिंग एसडीएफएस और मैप रिड्यूस ही है।

अगला प्रश्न है आपका कि टेबलेट और स्मार्टफोनस में उपयोग होने वाले प्रोसेसर्स मुख्य रूप से रैम आर्किटे एआरएम आर्किटेक्चर पर आधारित होते हैं। जबकि डेस्कटॉप पीसी में X86 आर्किटेक्चर का प्रयोग होता है। मोबाइल उपकरणों में एआरएम के एकाधिकार का मुख्य कारण क्या है? यह आपसे पूछा गया है और सही उत्तर है आपका यहां पर ऑप्शन बी। एआरएम आर्किटेक्चर को अत्यधिक कम बिजली की खपत और कम हीट जनरेशन के लिए डिजाइन किया गया है जो बैटरी चलित उपकरणों के लिए आदर्श है। एआरएम आर्किटेक्चर को अत्यधिक कम बिजली खपत और कम हीट जनरेशन के लिए डिजाइन किया गया है। एआरएम का अर्थ है एडवांस्ड रिस्क मशीनंस। रिस्क का यहां पर अर्थ है रिड्यूस्ड इंस्ट्रक्शन सेट कंप्यूटिंग। डिजाइन निर्देशों को सरल रखता है। सरल निर्देशों के कारण प्रोसेसर में ट्रांजिस्टरों की संख्या कम हो जाती है। जिसके परिणाम स्वरूप ऊर्जा की खपत और हीट का उत्पादन बहुत कम होता है। स्मार्टफोन और टेबलेट बैटरी से चलते हैं। इनमें कूलिंग फैन लगाने की जगह नहीं होती है। इसलिए पावर एफिशिएंसी सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है। डेस्कटॉप में उपयोग होने वाले एक्स86 आर्किटेक्चर सीआईएससी कॉम्प्लेक्स इंस्ट्रक्शन सेट कंप्यूटिंग पर आधारित है जो तेज और शक्तिशाली है। लेकिन अधिक बिजली खपत करता है और गर्म होता है। देखिए आप लोग कहते रहते हैं कठिन-कठिन प्रश्न तो एडवांस लेवल के प्रश्न लेकर आया हूं। तो थोड़ा आपके लिए दिक्कत हो सकती है।

अगला प्रश्न है आपका कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स जैसे Facebook और या Instagram उपयोगकर्ताओं के न्यूज़ फीड को अनुकूलित करने के लिए उन्नत एल्गोरिथ्म का उपयोग करती है। इनमें से किस अवधारणा का उपयोग करके प्लेटफार्म में यह निर्धारित करता है कि उपयोगकर्ता को कौन सी पोस्ट सबसे ऊपर दिखानी है? तो सही उत्तर है आपका यहां पर एंगेजमेंट और एफिनिटी स्कोरिंग। सोशल मीडिया एल्गोरिथ्म जैसे Facebook का शुरुआती एड रैंक मशीन लर्निंग का उपयोग करके कंटेंट को रैंक करते हैं। एफिनिटी उपयोगकर्ताओं और कंटेंट क्रिएटर के बीच का संबंध जैसे आप कितनी बार उनकी प्रोफाइल देखते हैं या मैसेज करते हैं। एंगेजमेंट पोस्ट का वजन जैसे वीडियो पर कमेंट्स और शेयर का मूल्य केवल लाइक करने से अधिक होता है। टाइम डिके पोस्ट कितनी पुरानी है? इन सभी फैक्टर का उपयोग करके रिलेवेंस स्कोर निकाला जाता है जिससे पोस्ट रैंक होती है।

अगला प्रश्न है आपका कि इंटरनेट के विकास के क्रम में वर्ल्ड वाइड वेब और इंटरनेट के बीच के अंतर को स्पष्ट करने वाला सबसे सही कथन कौन सा है? तो यहां पर जो सही उत्तर है आपका वो हो जाएगा बी। इंटरनेट कंप्यूटर नेटवर्कों का एक वैश्विक भौतिक नेटवर्क है। जबकि डब्ल्यूडब्ल्यू उस नेटवर्क पर चलने वाली एक सूचना साझाकरण सेवा है जो एचटीटीपी प्रोटोकॉल का उपयोग करती है। इंटरनेट नेटवर्कों का नेटवर्क है। यह हार्डवेयर राउटर केबल और टीसीपी आईपी जैसे आधारभूत प्रोटोकॉल से बना विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर है। इंटरनेट की शुरुआत 1969 में अर्पनेट से मानी जाती है। वर्ल्ड वाइड वेब इंटरनेट पर उपलब्ध कई सेवाओं में से एक है। अन्य सेवाएं ईमेल, एफटीपी आदि है। यह हाइपरलिंक किए गए दस्तावेजों का एक संग्रह है। का आविष्कार 1989 में टीम वर्नसली ने सीएआरएन स्विट्जरलैंड में किया था। तो जो वर्ल्ड वाइड वेब है डब्ल्यू डब्ल्यू इसका आविष्कार किसने किया था? टीम वर्नसली ने किया था स्विट्जरलैंड में 1989 में। अतः इंटरनेट सड़क प्रणाली की तरह है और उस चलने वाली ट्रकों वाहनों में से एक है। तो क्या है? इंटरनेट एक सड़क प्रणाली की तरह काम करता है और जो वर्ल्ड वाइड वेब है उस पर चलने वाले ट्रक या वाहनों की तरह काम करता है।

बात करते हैं सिस्टम सॉफ्टवेयर में बूटिंग प्रक्रिया के दौरान कंप्यूटर हार्डवेयर घटकों की प्रारंभिक जांच करने और ऑपरेटिंग सिस्टम को मेमोरी में लोड करने के लिए जिम्मेदार फर्मवेयर प्रोग्राम को क्या कहा जाता है? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन बी बेसिक इनपुट आउटपुट सिस्टम या यूईएफआई। जब कंप्यूटर को पावर ऑन किया जाता है तो मदरबोर्ड पर एक रोम चिप में स्टोर फर्मवेयर सक्रिय होता है जिसे बेसिक इनपुट आउटपुट सिस्टम या बायoस कहा या आधुनिक सिस्टम में यूईएफआई यूनिफाइड एक्सटेंसिबल फर्मवेयर इंटरफेस कहा जाता है। बायoस सबसे पहले पोस्ट पावर ऑन सेल्फ टेस्ट करता है जो यह सुनिश्चित करता है कि कीबोर्ड रैम डिस्क ड्राइवर आदि हार्डवेयर ठीक से जुड़े हुए हैं और काम कर रहे हैं। पोस्ट सफल होने के बाद बायoस बूट डिवाइस जैसे हार्ड डिस्क के पहले सेक्टर एमबीआर को पढ़ता है और ऑपरेटिंग सिस्टम के बूट लोडर को रैम में लोड करता है। सीएमओएस यह बैटरी समर्थित मेमोरी है जहां बायoस की सेटिंग्स जैसे दिनांक समय आदि स्टोर होते हैं।

अगला प्रश्न है आपका कि निम्नलिखित में से कौन सी डिवाइस कंप्यूटर नेटवर्क में ओएसआई मॉडल की नेटवर्क लेयर तीन पर काम करती है और अलग-अलग नेटवर्कों के बीच पैकेट के रूट करने के लिए लॉजिकल एड्रेसिंग का उपयोग करती है। तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन सी राउटर। राउटर ओएसआई मॉडल की तीसरी लेयर पर काम करने वाली एक इंटेलिजेंट नेटवर्किंग डिवाइस है। यह डाटा पैकेट्स को एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क तक भेजने का काम करता है। इसके लिए यह पैकेट के हेडर में मौजूद IPपी एड्रेस को लॉजिकल एड्रेस को पढ़ता है। हब लेयर वन पर काम करता है और डेटा को ब्रॉडकास्ट करता है। स्विच और ब्रिज लेयर टू पर काम करते हैं और मैक एड्रेस के आधार पर डेटा को फॉरवर्ड करते हैं।

अगला प्रश्न है आपका कि सॉलिड स्टेट ड्राइव पारंपरिक हार्ड डिस्क ड्राइव एसडी से बहुत तेज होते हैं। एसएसडी में डाटा को स्टोर करने के लिए किस तकनीकी का प्रयोग किया जाता है? तो सही उत्तर है आपका यहां पर नैंड फ्लैश मेमोरी चिप्स। क्या नैंड फ्लैश मेमोरी चिप्स का इस्तेमाल किया जाता है एसएसडी में। सॉलिड स्टेट ड्राइव एसएसडी में कोई मूविंग पार्ट नहीं होता है। डाटा को इलेक्ट्रॉनिक रूप से नॉन वोलेटाइल नैंड फ्लैश मेमोरी चिप्स के ग्रिड में स्टोर किया जाता है। क्योंकि इसमें यांत्रिक घटक नहीं होते हैं इसलिए डाटा तक पहुंचने में विलंब लगभग शून्य होता है। जिससे यह एसडी से कई गुना तेज होती है। एसडीडी हार्ड डिस्क ड्राइव डाटा को चुंबकीय रूप से घूमने वाले प्लेटर्स पर स्टोर करता है। ऑप्टिकल लेजर बीम का उपयोग सीडी डीवीडी और ब्लू रे डिस्क में किया जाता है।

अगला प्रश्न है आपका कि कंप्यूटर मॉनिटर और वीडियो डिस्प्ले के विकास में प्रयुक्त होने वाली तकनीकों में ओएलडी का पूर्ण रूप क्या है जो बिना किसी बैक लाइट के प्रकाश उत्पन्न करती है। तो सही उत्तर है आपका यहां पर ऑप्शन बी ऑर्गेनिक लाइट इमिटिंग डायोड। ओएलडी का अर्थ है ऑर्गेनिक लाइट इमिटिंग डायोड। यह डिस्प्ले तकनीकी कार्बनिक यौगिकों की एक फिल्म का उपयोग करती है जो विद्युत प्रवाह लागू होने पर प्रकाश उत्सर्जित करती है। एलसीडी यानी कि लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले के विपरीत ओएलडी स्क्रीन को बैक लाइट पीछे से रोशनी की आवश्यकता नहीं होती है। प्रत्येक पिक्सल स्वयं का प्रकाश उत्पन्न करता है। यही कारण है कि ओएलडी स्क्रीन पर ट्रू ब्लैक पूर्ण काला रंग बहुत शानदार दिखता है क्योंकि काले हिस्से में पिक्सल पूरी तरह से बंद हो जाते हैं जिससे बैटरी की भी बचत होती है।

अब कंप्यूटर कंप्लीट होता है और हम बढ़ेंगे यूपी जीके की तरफ और यहां से बहुत सारे प्रश्न आपकी परीक्षा में पूछे जाएंगे। तो अंत तक बने रहिएगा और कमेंट सेक्शन में जब आप जाएं तो वीडियो को हाइप जरूर कर दें। वीडियो का हाइप करने का ऑप्शन आता है कमेंट सेक्शन में। वहां पर जाकर इतना सहयोग कर सकते हैं आप हमारा। आपके लिए कंटेंट हम बेहतरीन लाएंगे इसकी गारंटी है। लेकिन आपसे एक सहयोग अपेक्षित है। कमेंट सेक्शन में जाएं तो वीडियो को हाइप करें, कमेंट करें। अच्छे-अच्छे कमेंट्स लिखें और इसके अलावा वीडियो को लाइक करें।

अब शुरू करते हैं यूपी जीके। प्रश्न है आपका कि जून 2026 तक की आधिकारिक घोषणाओं और उत्तर प्रदेश बजट 202627 के अनुसार राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आस्था के साथ विकास संकल्प के तहत आठ जिलों की 33 परियोजनाओं की को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं में सर्वाधिक सात परियोजनाएं किस जिले के लिए स्वीकृत की गई है? तो यह आपसे पूछा गया है और इसका जो सही उत्तर है आपका वह है ऑप्शन बी मिर्जापुर। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूर्वांचल और बुंदेलखंड के आठ जिलों में 33 परियोजनाओं पर लगभग 79 करोड़ खर्च करने का लक्ष्य रखा है। इन 33 परियोजनाओं में सर्वाधिक सात परियोजनाएं मिर्जापुर जिले में स्थित हैं। इसके अलावा चित्रकूट और बांदा में छह-छह भदोही में पांच, महोबा में तीन, सोनभद्र में और हमीरपुर में दो-दो तथा सीतापुर, नैमिसारण्य और लखनऊ में एक-एक परियोजना है। इनके विकास का जिम्मा उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को सौंपा गया है।

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना जिसके लिए वर्ष 2026 के बजट में 1000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। दो कथन दिए गए हैं। पहला कथन है कि इसका उद्देश्य युवाओं को स्वयं का उद्यम स्थापित करने हेतु 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करना है। दूसरा है इस योजना के तहत कोलटरल फ्री बिना किसी गारंटी ऋण की व्यवस्था है और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास रखी गई है। तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन सी एक और दो दोनों। बजट 2026 के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। रोजगार सृजन के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं युवा की घोषणा की गई है। इसके तहत राज्य के युवाओं को स्वरोजगार के लिए 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा ताकि वे रिस्क लेकर अपना स्टार्टअप या उद्यम शुरू कर सकें। इस योजना के तहत बैंकों को कोलटरल गारंटी देने की आवश्यकता नहीं है। इसमें आवेदन हेतु न्यूनतम आयु 21 वर्ष और न्यूनतम शिक्षा आठवीं पास या आईटीआई प्रमाण पत्र है।

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश के भौतिक विभाजन के संदर्भ में भाबर और तराई क्षेत्रों की विशेषताओं से संबंधित निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है? तो यहां पर जो सही ऑप्शन है आपका वो है ऑप्शन डी। भाबर क्षेत्र की मिट्टी अत्यधिक उपजाऊ होती है और यहां सघन कृषि की जाती है। भाबर क्षेत्र शिवालिक पहाड़ियों के ठीक नीचे कंकड़, पत्थर और बजरी से बना है। इसकी संरंद्रता इतनी अधिक होती है कि छोटी नदियां इसमें भूमिगत होकर अदृश्य हो जाती हैं। पत्थरों की अधिकता के कारण यह क्षेत्र कृषि के लिए सर्वदा अनुपयुक्त है। यहां केवल बड़े पेड़ों की जड़े ही नीचे तक पहुंच पाती हैं। इसके विपरीत तराई क्षेत्र भाबर के दक्षिण में महीन अवसादों से बना है। जल भराव के कारण यह दलदली होता है, लेकिन यहां की मिट्टी अत्यधिक उपजाऊ होती है। जिससे यह गन्ना और धान की खेती का प्रमुख केंद्र है।

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के अंतर्गत कत्थक नृत्य के दो प्रमुख घरानों, लखनऊ और बनारस

के मध्य शैलीगत भिन्नता के संबंध में सबसे उचित वर्णन कौन सा है? तो सही उत्तर है इसका ऑप्शन आपका ऑप्शन बी। बनारस घराना शुद्ध नृत्य और नटवरी बोलों कृष्ण के नृत्य पर जोर देता है, जबकि लखनऊ घराना अभिनव अभिनय यानी कि भाव प्रदर्शन, नजाकत और श्रृंगार रस के लिए प्रसिद्ध है।

कत्थक उत्तर प्रदेश का एकमात्र शास्त्रीय नृत्य है। इसके तीन प्रमुख घराने हैं। एक है लखनऊ घराना, दूसरा है बनारस और तीसरा है जयपुर।

लखनऊ घराना अवध के नवाब वाजिद अली शाह के संरक्षण में विकसित हुआ। यह मुख्य रूप से दरबारी संस्कृति से प्रभावित था। इसलिए इसमें नजाकत यानी कि एलगेंस, भाव यानी कि एक्सप्रेशन और ठुमरी गायन के साथ श्रृंगार रस की प्रधानता होती है। शंभू महाराज, लच्छू महाराज, बिरजू महाराज इसके दिग्गज हैं।

बनारस घराना जानकी प्रसाद द्वारा स्थापित है। इसका विकास मंदिरों के प्रांगण और घाटों पर हुआ। इसमें नटवरी नृत्य यानी कि भगवान कृष्ण से संबंधित बोल का अधिक प्रयोग होता है और यह चक्करदार टुकड़ों और तत्काल यानी कि फुटवर्क के लिए जाना जाता है।

अगला प्रश्न है आपका कि मध्यकालीन वास्तुकला की सरकी शैली, जिसका मुख्य केंद्र उत्तर प्रदेश का जौनपुर शहर था, की सबसे विशिष्ट पहचान क्या थी? अब तो यह प्रश्न आपको रट गया होगा। इतनी बार मैंने आपको करवा दिया है। सही उत्तर है आपका मस्जिदों में मीनारों का पूर्णतः अभाव होना और विशाल पिलोन का प्रयोग होना।

जौनपुर की स्थापना फिरोज शाह तुगलक ने की थी और बाद में यह सरकी राजवंश मलिक सरवर द्वारा स्थापित की राजधानी बना, जिसे पूर्व का सिराज कहा जाता था। सरकी वास्तुकला की सबसे खास बात यह थी कि उनकी मस्जिदों में अजान देने के लिए मीनारें नहीं बनाई जाती थीं, जो कि इस्लामी वास्तुकला का आम हिस्सा है। इसके बजाय मुख्य प्रार्थना कक्ष के प्रवेश द्वार के दोनों ओर बहुत ऊंचे ढलान वाले और भव्य टावर जिन्हें पिलान कहा जाता है, बनाए जाते थे, जो पीछे के मुख्य गुंबद का लगभग छिपा देते थे। इसका सबसे शानदार उदाहरण जौनपुर की अटाला मस्जिद है, इब्राहिम शाह सरकी द्वारा निर्मित और जामा मस्जिद है।

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय बोलियों और साहित्यकारों की सूची सूची एक और सूची दो पर विचार करें और सही सुमेलित युग्म का चयन करें। अमीर खुसरो की खड़ी बोली हिंदवी, मलिक मोहम्मद जायसी की अवधि, भिखारी ठाकुर की भोजपुरी और सूरदास की ब्रजभाषा। तो यहां पर आपका ऑप्शन सही हो जाता ए।

मलिक मोहम्मद जायसी अमेठी रायबरेली क्षेत्र ने अपनी प्रसिद्ध रचना पद्मावत ठेट अवधी भाषा में लिखी थी। इंपॉर्टेंट है बार-बार पूछी जाती है परीक्षा में। पद्मावत भक्ति काल के कवि सूरदास मथुरा आगरा क्षेत्र ने सूरसागर की रचना ब्रज भाषा में की थी। ब्रज भाषा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रमुख बोली है। अमीर खुसरो कासगंज पटियाली को खड़ी बोली हिंदवी का प्रथम कवि माना जाता है। भिखारी ठाकुर छपरा बलिया सीमा क्षेत्र को भोजपुरी का शेक्सपियर कहा जाता है, जिनकी प्रसिद्ध रचना विदेश या भोजपुरी में है।

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश के खनिज संसाधनों उनकी प्राप्त स्थलों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? तो यूरेनियम तो ललितपुर से, कोयला सिंगौली सोनभद्र से, सिलिका सैंड कांच बालू शंकरगढ़ प्रयागराज से, तांबा गुरमा कनाथ मिर्जापुर से। तो यहां पर जो आपका नहीं सुमेलित है वो डी है, क्योंकि तांबा जो है यह मुख्य रूप से ललितपुर के सोनराई क्षेत्र में पाया जाता है। गुरमा कनाथ मिर्जापुर वास्तव में चूना पत्थर के लिए प्रसिद्ध है, जिसका उपयोग चुर्क सीमेंट बनाने में होता है। चुर्क सीमेंट फैक्ट्री में होता है। ठीक है?

अगला प्रश्न है आपका कि कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि निर्यात क्षेत्र स्थापित किए हैं। निम्नलिखित में से कौन सा जिला आम के निर्यात क्षेत्र का हिस्सा नहीं है? तो सही उत्तर है आपका यहां पर ऑप्शन सी आगरा।

उत्तर प्रदेश में विशिष्ट उत्पादों के लिए तीन कृषि निर्यात क्षेत्र बनाए गए हैं। लखनऊ [नाक से की जाने वाली आवाज़] और आसपास के क्षेत्र आम दशहरी आम के निर्यात के लिए, यहां से आम को नवाब ब्रांड के नाम से निर्यात किया जाता है। अब काकोरी ब्रांड नाम से जाना जाता है। सहारनपुर आम और लीची के निर्यात के लिए है। आगरा आलू के निर्यात के लिए, यहां से आलू ताज ब्रांड के नाम से भेजा जाता है। अतः आगरा आम के निर्यात क्षेत्र में नहीं आता है।

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था के ऐतिहासिक विकास के संदर्भ में राज्य में पंचायतों को संवैधानिक दर्जा प्राप्त होने 73वें संशोधन के पश्चात उत्तर प्रदेश पंचायत विधि संशोधन अधिनियम किस वर्ष लागू किया गया? तो सही उत्तर है आपका सी ऑप्शन 1994।

73वां संविधान संशोधन अधिनियम 1992 केंद्र स्तर पर 24 अप्रैल 1993 को लागू हुआ। इस केंद्रीय अधिनियम के अनुपालन में राज्य के पंचायत कानूनों उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1947 और क्षेत्र समिति एवं जिला परिषद अधिनियम 1961 में संशोधन करने के लिए उत्तर प्रदेश पंचायत विधि संशोधन अधिनियम 1994 पारित किया गया। यह राज्य अधिनियम 22 अप्रैल 1994 से उत्तर प्रदेश में लागू हुआ। इसके तहत राज्य में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक ढांचा और महिलाओं के लिए 1/3 आरक्षण सुनिश्चित किया जा सका।

अगला प्रश्न है आपका कि यह वन्य जीव अभयारण्य उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती, बलरामपुर और गोंडा जिलों के जंगलों में फैला है, जो भारत, नेपाल की सीमा पर स्थित है। यहां थारू जनजाति के कई गांव स्थित है और इसे प्रोजेक्ट टाइगर के तहत बफर जोन माना जाता है। यह विवरण उत्तर प्रदेश के किस अभयारण्य का है? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन बी स्वेलादेव वन्यजीव अभयारण।

सुलादेव वन्यजीव अभयारण उत्तर प्रदेश के बलरामपुर, गोंडा और श्रावस्ती जिलों में 452 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। यह अभयारण्य भारत, नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के किनारे स्थित है और भाबर तराई इकोसिस्टम का हिस्सा है। हाल ही में बाघों की अनुपस्थिति के कारण इसे टाइगर हैबिटेट के रूप में महत्व मिला है। यहां मुख्य रूप से थारू जनजाति का निवास है। सुहागी, बरवा, महाराजगंज और कतरनिया घाट बहराइच में स्थित है।

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश का कौन सा शहर है, ऐतिहासिक रूप से नॉर्थ इंडिया का मैनचेस्टर कहलाता था और 19वीं सदी के अंत में लाल इमली और एल्गिन मिल की स्थापना के साथ कपड़ा एवं चमड़ा उद्योग का सबसे बड़ा केंद्र बना था? तो सही उत्तर है यहां पर आपका ऑप्शन सी कानपुर।

कानपुर तत्कालीन इसका स्पेलिंग यह हुआ करती थी सी ए डब्ल्यू एन पी ओ आर ई। ब्रिटिश काल के दौरान भारत के प्रमुख औद्योगिक शहरों में से एक था। यहां बड़े पैमाने पर सूती वस्त्र उद्योग की स्थापना हुई। एल्गिन मिल 1864 और मर मिल ने इसे उत्तर भारत का मैनचेस्टर बना दिया। इसके अतिरिक्त ब्रिटिश सेना के लिए जूते और काठी की आपूर्ति के कारण यह चमड़ा उद्योग का भारत का सबसे बड़ा केंद्र बन गया। लाल इमली ऊनी वस्त्र के लिए एशिया की सबसे बड़ी मिल थी। लेकिन वर्तमान में यह सब बंद हो चुका है और कानपुर अब कपड़ों के मामले में बहुत पीछे हो गया है।

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश की जनसंख्यिकी 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य में साक्षरता दर में अत्यधिक विषमता देखी जाती है। निम्नलिखित जिलों को उनकी साक्षरता दर के अनुसार अवरोही क्रम में सबसे अधिक से सबसे कम में व्यवस्थित करें। गौतम बुध नगर, औरैया, कानपुर नगर, श्रावस्ती। तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन ए। सबसे पहले आता है आपका गौतम बुद्ध नगर, फिर आता है कानपुर नगर, फिर आता है औरैया और फिर आता है श्रावस्ती।

जनगणना 2011 के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल साक्षरता दर 67.68% है। राज्य में सर्वाधिक साक्षरता दर वाले जिले क्रमशः है गौतम बुद्ध नगर 80%, कानपुर नगर लगभग 79.65%, औरैया 78.95%, इटावा 78.41%, गाजियाबाद 78.1%। राज्य में सबसे कम साक्षरता वाला जिला श्रावस्ती है 46.74%। तो सही अवरोही क्रम गौतम बुध नगर, कानपुर नगर, औरैया, श्रावस्ती हो जाएगा।

अगला प्रश्न है आपका कि गंगा नदी प्रणाली के संदर्भ में उत्तर प्रदेश में गंगा की सहायक नदियां पश्चिम से पूर्व के क्रम में किस प्रकार मिलती हैं? तो सही उत्तर है आपका यहां पर ऑप्शन ए रामगंगा, गोमती, घाघरा, गंडक।

गंगा उत्तर प्रदेश में बिजनौर से प्रवेश करती है और बलिया से होकर बिहार में जाती है। यह प्रवाह मुख्य रूप से पश्चिम उत्तर पश्चिम से पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर है। बाएं तट से मिलने वाली नदियों को पश्चिम से पूर्व सही क्रम है। रामगंगा कन्नौज के पास मिलती है। गोमती गाजीपुर के पास मिलती है। घाघरा बिहार के छपरा में मिलती है, लेकिन यूपी में पूर्व की ओर बहती है। गंडक यूपी बिहार सीमा बनाते हुए हाजीपुर में मिलती है। अतः भौगोलिक दृष्टि से पश्चिम से पूर्व का सही क्रम है रामगंगा, गोमती, घाघरा और गंडक।

अगला प्रश्न है आपका कि लखनऊ की विश्व प्रसिद्ध चिकनकारी कला के संबंध में वखिया और मुर्री शब्द किस चीज को संदर्भित करते हैं? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन बी टंकों के विशिष्ट प्रकार के लिए। टांकों के।

चिकनकारी लखनऊ की प्रसिद्ध पारंपरिक सफेद धागे की कढ़ाई कला है। माना जाता है कि इसे नूरजहां ने भारत में लोकप्रिय बनाया। इसमें सुई धागे से लगभग 32 विभिन्न प्रकार के टांके का प्रयोग किया जाता है। इन टांकों के अलग-अलग नाम होते हैं, जिनमें बखिया, शैडो वर्क, मुर्री, चावल के दाने के आकार का टांका, टेपची, जली, हूल और फंदा सबसे प्रसिद्ध हैं। अब बखिया और मुर्री कढ़ाई के टांकों के प्रकार हैं। अतः ठीक है।

अगला प्रश्न है आपका कि आर्थिक संरचना के दृष्टिकोण से वर्तमान में उत्तर प्रदेश के सकल राज्य घरेलू उत्पाद में विभिन्न क्षेत्रों के योगदान का अवरोही क्रम क्या है? बजट 2026 27 के अनुमानों के आधार पर। तो सही उत्तर है आपका प्रथम स्थान पर तृतीयक क्षेत्र, उसके बाद प्राथमिक क्षेत्र, फिर आता है आपका द्वितीयक क्षेत्र।

भारत की तरह उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी मुख्य रूप से सेवा संचालित हो गई है। राज्य की जीएसडीपी में सबसे बड़ा योगदान लगभग 48 से 50% तृतीयक क्षेत्र का है, जहां पर सेवाएं हैं, व्यापार है, परिवहन है। ऐतिहासिक रूप से यूपी में कृषि प्राथमिक क्षेत्र का योगदान द्वितीयक स्थान से अधिक रहा है, लगभग 24 से 25%। हालांकि विनिर्माण में तेजी के साथ द्वितीयक क्षेत्र भी लगभग 25 से 26% के करीब पहुंच गया है। परंपरागत और सुरक्षित उत्तर के रूप में विशेषकर यूपीपीसीएस के पिछले पैटर्न के आधार पर तृतीयक क्षेत्र, प्राथमिक क्षेत्र, फिर आता है द्वितीयक क्षेत्र। हालांकि आधुनिक परिदृश्य में द्वितीयक और प्राथमिक लगभग समान स्तर पे है। सर्वाधिक योगदान सेवा क्षेत्र का ही है।

अगला प्रश्न है आपका कि फतेहपुर सीकरी के स्मारकों के वास्तुकला विवरण के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है? तो सत्य नहीं है वो है आपका डी। जोधाबाई का महल पूरी तरह से इस्लामी वास्तुकला ईरान शैली में बना है, जिसमें हिंदू प्रतीकों का सख्त निषेध है। यह आपका गलत है।

जोधाबाई का महल हबीर महल फतेहपुर सीकरी का सबसे बड़ाय भवन है। इसमें शुद्ध हिंदू वास्तुकला, विशेष रूप से गुजराती और राजस्थान शैली का प्रभाव है। इस महल के खंभों, छज्जों और कोष्ठकों पर हिंदू प्रतीक जैसे कमल, घंटी, चैन और स्वास्तिक रूप स्पष्ट रूप से उकेरे गए हैं, जो अकबर की सहसूर्ण नीति को दर्शाते हैं।

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश के थारू जनजाति के सामाजिक सांस्कृतिक जीवन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। तीन कथन दिए गए हैं और इनमें से कौन से सही है? आपसे पूछा गया है। थारू समाज मूल रूप से मातृसत्तात्मक परंपराओं से प्रभावित रहा है। यह जनजाति दीपावली के पर्व को शोक के रूप में मनाती है। इसका मुख्य भोजन चावल है और यह जाड़ यानी कि मदिरा का सेवन करते हैं। तो सही उत्तर है आपका यह तीनों कथन बिल्कुल सही है।

जन थारू जनजाति उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी जनजाति है और जो मुख्य रूप से तराई क्षेत्र गोरखपुर से लखीमपुर खीरी तक में निवास करती है। थारू समाज में महिलाओं को ऊंचा दर्जा प्राप्त है और संपत्ति के अधिकार सहित कई मात्र सत्तात्मक तत्व दिखाई देते हैं। कृषि इनका मुख्य पेशा है। चावल मुख्य भोजन है और यह चावल से बनी शराब का सेवन करते हैं, जिसको जाड़ कहते हैं।

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश से गुजरने वाले एक्सप्रेसवे उनकी अनुमानित लंबाई जुड़े जिलों के संबंध में कौन सा युग्म सही है? सही नहीं है। पूछा गया है कौन सा युग्म आपका सही सुमेलित नहीं है? तो जो गंगा एक्सप्रेसवे है वह वाराणसी से बलिया तक नहीं जाता है। यह आपका सही सुमेलित नहीं है।

गंगा एक्सप्रेसवे आपका उत्तर प्रदेश के पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ता है। यानी कि मेरठ से लेकर आपको प्रयागराज जोड़ेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ता है। इसकी कुल अनुमानित लंबाई लगभग 594 कि.मी. है। यह वाराणसी से बलिया तक नहीं जाता। पूर्वांचल एक्सप्रेस के एक अलग लिंग सड़क बलिया तक जाती है। आगरा लखनऊ 302 कि.मी., पूर्वांचल 340.8 कि.मी. और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे 296 कि.मी. की विवरण पूर्णतः सत्य है।

अगला प्रश्न है आपका कि प्राकृतिक वनस्पतियों के वर्गीकरण के आधार पर उत्तर प्रदेश के मैदानी भागों में मुख्य रूप से कौन से वन पाए जाते हैं? जिनमें साल, सागोन, शीशम और महुआ के वृक्ष प्रमुखता से मिलते हैं? तो सही उत्तर है आपका यहां पर ऑप्शन बी उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन।

उत्तर प्रदेश की जलवायु उष्णकटिबंधीय मानसूनी है और वर्षा मुख्य रूप से जुलाई से सितंबर तक होती है। मैदानी भागों और मध्य क्षेत्रों में जहां वर्षा 70 से 100 सेंटीमीटर के बीच में होती है, वहां उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन पाए जाते हैं। यह वृक्ष गर्मी के मौसम शुष्क मौसम की शुरुआत में नमी से बचाने के लिए अपने पत्ते गिरा देते हैं। तो यह पर्णपाती कहलाते हैं। साल, सागोन, नीम, पीपल, महुआ, शीशम इसके मुख्य उदाहरण हैं। तराई क्षेत्रों में जहां वर्षा अधिक होती है 100 से 150 सेंटीमीटर, वहां नम पर्णपाती वन पाए जाते हैं।

अगला प्रश्न है और आज का अंतिम कि उत्तर प्रदेश की कृषि प्रणाली में मेंथा की खेती के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सर्वाधिक उपयुक्त है? तो सही उत्तर है आपका सी बाराबंकी, रामपुर और कन्नौज जिसके उत्पादन के प्रमुख केंद्र हैं और उत्तर प्रदेश भारत के कुल मेंथा तेल उत्पादन का 80% से अधिक हिस्सा उत्पादित करता है।

मेंथा जिसे पीपरमिंट भी कहते हैं, एक महत्वपूर्ण औषधीय एवं सगंध फसल है। उत्तर प्रदेश भारत का अग्रणी मेधा मेंथा उत्पादक राज्य है, जो देश के कुल उत्पादन का भारी हिस्सा लगभग 80 से 90% पैदा करता है। बाराबंकी जिला इसे मेंथा कैपिटल के रूप में जाना जाना जाता है। इसे बुंदेलखंड में नहीं बल्कि तराई और मध्य पश्चिमी यूपी जहां सिंचाई की अच्छी सुविधाओं में उगाया जाता है। यह मुख्य रूप से जायद के मौसम की फसल है, जिसे गेहूं की कटाई के फरवरी मार्च बाद बोया जाता है और मानसून आने से पहले काट लिया जाता है।

तो आज का यह कंटेंट आपका कंप्लीट होता है। वीडियो को लाइक कर लीजिएगा। चैनल पर नए हैं चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिएगा और अपने दोस्तों के साथ वीडियो शेयर करिएगा। कमेंट करके बताइएगा कि आज का यह सेशन आपको कैसा लगा और अपने दोस्तों के साथ शेयर करिएगा और कमेंट करने जब आप जाते हैं तो वहां पर वीडियो हाइप करने का ऑप्शन होता है, तो आप जरूर किया करिए। वीडियो को लाइक किया करिए। इतना सहयोग तो आप करते रहिए। हम आपके लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे कि अच्छा से अच्छा कंटेंट लेकर आए। रही बात आज के इस वीडियो की पीडीएफ की या हमारे चैनल पर उपलब्ध अन्य वीडियोस की पीडीएफ की, तो स्क्रीन पर आपको WhatsApp नंबर दिख रहा होगा। वहां पर मैसेज करके आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं और सुव्यवस्थित नोट्स प्राप्त कर सकते हैं, जो आपकी तैयारी के लिए महत्वपूर्ण होंगे। तो आज के लिए बस इतना ही मिलते हैं अन्य वीडियो में तब तक के लिए जय हिंद जय।