📱

Get Our Mobile App

Take your business learning on the go!

Download on the App StoreGet it on Google Play

Facebook Call Ads Campaign full Tutorial 2025 | Get Quality Call Leads FB Ads | #facebookcampaign

Marketing Fundas21:32

Transcription

Facebook एड्स कोर्स विद AI

आज हम सीखेंगे कैसे हम कॉल एड्स क्रिएट कर सकते हैं Facebook में। दोस्तों, बहुत से लोग सोचते हैं कि Google में कॉल एड्स जितना इफेक्टिव है, उतना बढ़िया जो रिजल्ट है Facebook एड्स में नहीं आता कॉल एड से। मगर ऐसा नहीं है क्योंकि या तो आप सही तरीके से Facebook में कॉल ऐड क्रिएट नहीं कर पा रहे या फिर अगर आप कॉल ऐड क्रिएट कर रहे हैं तो वहां पर बजट ऑप्टिमाइजेशन हो गया या सही इंडस्ट्री किस इंडस्ट्री के लिए कॉल ऐड परफेक्ट रहता है वो आप जज नहीं कर पा रहे।

मगर दोस्तों कॉल एड्स Facebook में भी आप इफेक्टिव तरीके से चला सकते हो। कम कॉस्ट में ज्यादा कॉल्स लेकर आ सकते हो। ज्यादा लीड्स लेकर आ सकते हो। और यही आज मैं आपको इस ट्यूटोरियल में प्रैक्टिकल लेवल पर सिखाऊंगा। मगर एक बात जरूर है के बहुत सारी ऐसी इंडस्ट्रीज होती है जहां पर कॉल एड्स की ज्यादा डिमांड होती है। वहां के लिए कॉल एड्स ज्यादा परफेक्ट होता है। कुछ इंडस्ट्रीज ऐसी होती है जहां पर कॉल ऐड उतना ज्यादा कहते हैं कारगर नहीं है या उसका उतना ज्यादा रिजल्ट नहीं आता। वहां पर दूसरे फॉर्मेट्स चाहे लीड हो गया या वीडियो हो गया या कन्वर्शन अलग-अलग तरीके के फॉर्मेट ज्यादा काम आते हैं।

तो इसलिए अगर आपकी वो इंडस्ट्री है जिसमें कॉल एड्स बहुत ज्यादा काम आते हैं। आप एज अ डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट अगर कॉल एड सीखते हैं तो आप कई तरीके के कैंपेन और क्वालिटी लीड जनरेट कर सकते हो कम कॉस्ट में। और आइए वही सिखाता हूं आपको स्टेप बाय स्टेप किस तरीके से टिप्स, ट्रिक्स, ट्रिक्स, स्ट्रेटजीस हर चीज मैं आपको बताऊंगा जो हम अपनी डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी में अपने क्लाइंट्स के लिए जो उनके एड्स चलाते हैं, हम यूज़ करते हैं। वही आपको बताऊंगा। साथ में कैंपेन बनाना भी सिखाऊंगा। आइए दोस्तों, अच्छे से सीखिएगा।

जैसे कि आप देखिए यहां पर मेरा डैशबोर्ड ओपन हो रखा है। न्यू कैंपेन क्रिएट करने के लिए मैं अपने Facebook ऐड अकाउंट्स में क्रिएट पे क्लिक करूंगा। और यहां पर क्योंकि मेरे को कॉल के थ्रू लीड जनरेट करना है तो इधर हम क्लिक करेंगे लीड्स पे। कैंपेन ऑब्जेक्टिव लीड्स हो गया। यहां पर मैं मैनुअल लीड कैंपेन चूज़ करूंगा ऑप्शन कि मैनुअली मैं आपको प्रॉपर कैंपेन बनाना सिखा रहा हूं। कंटिन्यू करेंगे।

अब यहां पर तीन लेवल है। कैंपेन लेवल, एडसेट लेवल, ऐड लेवल। अभी हम कैंपेन लेवल पे हैं। तो यहां पर हम एक नाम दे देते हैं। दोस्तों मैं आपको जो इस समय ऐड बनाना सिखा रहा हूं, कैंपेन बनाना सिखा रहा हूं, वहां पर मैं आपको लाइव केस स्टडी का एग्जांपल देके समझाऊंगा। जैसे कि आपको पता है कि डिजिटल मार्केटिंग की हम एजेंसी भी हैं, सर्विज भी देते हैं और हम डिजिटल मार्केटिंग की कोचिंग भी देते हैं। तो मैं अभी डिजिटल मार्केटिंग का जो हमारा एआई प्लस डिजिटल मार्केटिंग का फ्यूजन कोर्स है, हमारा लेटेस्ट कोर्स है जो इस समय हम बहुत ज्यादा डिमांड में है। लोग सीखते हैं। हमसे लाइव सीखते हैं। तो वही कोर्स का मैं कैंपेन क्रिएट करूंगा और आपको अच्छे से सिखाऊंगा। तो यहां पर मैं करता हूं एमएफ डिजिटल मार्केटिंग प्लस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स कैंपेन वन। ठीक है? नाम दे दिया हमने कैंपेन का।

एडवांटेज बजट कैंपेन बजट को हम ऑन कर देंगे। अब दोस्तों यहां पर हमने अपने बजट कैंपेन बजट प्लस ऑन कर दिया। क्यों कर दिया? बिकॉज़ हां, हमने Facebook को बताया कि आप हमारे बजट को सही से यूटिलाइज़ कीजिए। कम से कम कॉस्ट के अंदर बेस्ट रिजल्ट्स लेकर आइए। यह हमने इनको इंडिकेशन दे दी है। बजट दो तरीके के बजट होते हैं। डेली बजट, लाइफ टाइम बजट। लाइफट बजट कि कोई कैंपेन आपको एक पर्टिकुलर टाइम पीरियड तक चलाना है। एक हफ्ता, दो हफ्ते, 1 महीना। आपने लाइफ टाइम बजट चूज़ करा, अमाउंट डाल दिया 10,000 जो भी आपको डालना है उतने दिन में खर्च करना है और आपने कैंपेन चला दिया। उतने दिन ऐड चलेगा और बजट यूज़ हो जाएगा और कैंपेन हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। इसको कहते हैं लाइफट बजट। बट अगर आप सीख रहे हैं अच्छे से और आप बिगिनर हैं तो आप डेली बजट का यूज़ कीजिए। रिकमेंडेड भी है और बढ़िया तरीका होता है। डेली बजट हमने यूज़ करा। डेली बजट में जो भी आपको बजट डालना है 500, 1000, 2000 जो भी आपका डेली बजट है आप यहां पर डाल सकते हो। यहां पर हम आगे बढ़ेंगे। देखो ऐड स्ेड्यूलिंग का फीचर जो है वह लाइफ टाइम बजट में आएगा। डेली बजट में नहीं आता। नेक्स्ट करते हैं।

आगे बढ़ते हैं। एडसेट का हम नाम दे देते हैं दोस्तों। एडसेट समझ लो क्या होता है? जैसे Google एड्स के अंदर ऐड ग्रुप होता है वैसे Facebook के अंदर एडसेट होता है। अब मान लीजिए मेरा जो कैंपेन है वो डिजिटल मार्केटिंग मतलब मेरी कंपनी का मार्केटिंग फंडस का वो एक कैंपेन है लीड जनरेशन का। मगर मेरी सर्विज दो हैं। एक जैसे मैंने बताया हम डिजिटल मार्केटिंग की सर्विज देते हैं। लोग हमसे डिजिटल मार्केटिंग कराते हैं अपनी कंपनी के लिए। उनके लिए हम रिजल्ट लेकर आते हैं। दूसरा है कि हम ट्रेनिंग देते हैं। लाइव ट्रेनिंग देते हैं, सिखाते हैं। सर्टिफिकेशन देते हैं। अब मेरे को दोनों के ऐड बनाने हैं। तो मैं एक ही एडसेट में नहीं बनाऊंगा। मैं डिजिटल मार्केटिंग सर्विज का एक एडसेट बनाऊंगा और डिजिटल मार्केटिंग कोचिंग का ट्रेनिंग का एक एडसेट बनाऊंगा। ठीक है? एक में मल्टीपल सर्विज या मल्टीपल प्रोडक्ट कैटेगरीज कभी भी मर्ज मत करना दिक्कत हो जाएगी रिजल्ट नहीं आएंगे। ये एक प्रो टिप है। ठीक है? और यहां पर आपका बजट खराब होने से बचेगा। अब ऐड मैं क्योंकि कोचिंग का कर रहा हूं तो मैं एक ही ऐड सेट आपको बनाना सिखा रहा हूं। सेम आप इसी तरीके से मल्टीपल एडसेट बना सकते हो। एमएफ कोर्स एड सेट वन।

चलिए जी आगे बढ़ते हैं। कन्वर्जंस के अंदर हमें कई सारे ऑप्शंस हैं बट हम कॉल वाला ऑप्शन चूज़ करेंगे। क्यों करेंगे? बिकॉज़ हमें कॉल ऐड बनाना है। ठीक है? परफॉर्मेंस गोल यहां फिक्स है क्योंकि यहां पर हमारे पास ऑप्शन नहीं है। मैक्सिमाइज नंबर ऑफ़ कॉल्स ही हमारा गोल है कि ज्यादा से ज्यादा कॉल्स हमारे बिज़नेस के लिए आए। लीड जनरेट हो। यहां पर Facebook का जो पेज है वो मैं चूज़ कर लूंगा। मेरे को किस पेज पर ऐड चलाने है। मैंने अपना Facebook का पेज चूज़ कर लिया है। बजट एंड स्ेड्यूल यहां पर हमें कुछ नहीं करना। वैसे आप हर एडसेट लेवल पे उसका बजट और शेड्यूल शेड्यूलिंग वगैरह कर सकते हो। कैंपेन का बजट मान लो ₹5,000 है। पर आप उसके अंदर यह ₹6000 है कैंपेन का बजट डेली का। अब आप तीन एडसेट बना रहे हो तो आप हर एक एडसेट के अंदर भी अलग-अलग बजट सेट कर सकते हो उसी में से डिवाइड करके। ठीक है? हम यहां पर नीचे चलेंगे दोस्तों।

अब यहां पर हमारे पास ऑप्शन आता है ऑडियंस कंट्रोल का। अब ऑडियंस के अंदर हम ऑडियंस टारगेट करेंगे अलग-अलग तरीके से। तो यहां पर मैं स्विच टू ओरिजिनल ऑडियंस पे क्लिक करूंगा। देखो दो ऑडियंस आ रही है। एक यूज़ ओरिजिनल ऑडियंस, एक आ रहा है यूज़ एडवांटेज प्लस ऑडियंस। एडवांटेज प्लस ऑडियंस के अंदर आपको कुछ करना ही नहीं है। यहां पर Facebook का ए आप ही सारी ऑडियंस वगैरह टारगेट करेगा आपकी सेटिंग्स के हिसाब से। मगर हम करेंगे यूज़ ओरिजिनल ऑडियंस क्योंकि यहां पर अगर आपको मेटा एड्स एक्सपर्ट बनना है तो ऑडियंस टारगेटिंग तो बहुत इंपॉर्टेंट है। आपको खुद से करनी आनी चाहिए और ये एक बहुत ही स्ट्रांग अच्छा तरीका है।

अब दोस्तों यहां पर जब मैंने सेट कर दिया तो सबसे पहला आएगा मैं नई ऑडियंस क्रिएट करूंगा। ठीक है? तो न्यू ऑडियंस क्रिएट करने के लिए पहले लोकेशन चूज़ करूंगा कि भाई मेरे को अपना कोर्स सेल करना है। तो मेरे को किस कंट्री में करना है? इंडिया में करना है, यूएस में करना है, कनाडा में कहीं पर भी करना है। तो मेरे को इंडिया में अपना कोर्स सेल करना है। तो मैं यहां पर इंडिया मेरा टारगेट हो रखा है। ठीक है? नहीं तो मैं यहां पर डाल भी सकता था कि इंडिया करूंगा तो इंडिया टारगेट कर सकता हूं। अब मान लो मेरे को पूरे इंडिया में ऐड नहीं चलाना। मेरे को सिर्फ दिल्ली, बॉम्बे ठीक है? चेन्नई ऐसे करके मेट्रो सिटीज में ऐड चलाना है। तो यहां पर जाकर मेट्रो सिटीज के नाम डालूंगा। उनको सेलेक्ट कर लूंगा। मान लो मेरे को एक पर्टिकुलर कुछ पिन कोड है। वहीं पर ही ऐड चलाना है। ठीक है? तो मैं वो सेलेक्ट कर लूंगा। मेरे एक एरिया में इंस्टट्यूट है। उस इंस्टट्यूट के 10 कि.मी. के अंदर ऐड चलाना है। मैं वो कर सकता हूं। तो कैसे मैं लोकेशन टारगेटिंग कर सकता हूं। सब चीजें मैंने आपको ऑलरेडी इस Facebook एड्स कोर्स विद ए के अंदर हर एक वीडियो डिटेल्ड में सिखाया हुआ है। इसी तरीके से आप अच्छे से सही ऑडियंस सॉरी लोकेशन टारगेटिंग कीजिएगा। ठीक है? अब यहां पर आप बल्क में भी लोकेशन टारगेट कर सकते हो। ठीक है? आपके बहुत सारे पिन कोड्स हैं। बहुत सारे आपके पास सिटीज है वो हैं। आप एक साथ भी टारगेटिंग कर सकते हो वर्ल्ड में।

अब यहां पर हम अपना एज टारगेट करेंगे। जो मैं लीड जनरेट करना चाहता हूं 18 साल से लेके जो मेरा टारगेट ग्रुप है जो टारगेट एज ग्रुप है वो मेरा 40 इयर्स तक का है। बिकॉज़ 18 साल से लेके 40 साल तक की उम्र के जो लोग हैं उनमें जॉब सीकर्स भी हैं जो जॉब तलाश कर रहे हैं। फ्रेशर्स भी हैं। उसमें स्टूडेंट्स भी हैं। उसके अंदर वो लोग भी हैं जो अपने ऑलरेडी जॉब कर रहे हैं। बट अपने को आप स्केल करना चाहते हैं, अपग्रेड करना चाहते हैं। उसके अंदर वो बिज़नेस ओनर्स भी हैं जो अपने बिज़नेस को ग्रो करना चाहता है, डिजिटल लेकर आना चाहते हैं, सेल्स चाहते हैं, लीड्स चाहते हैं। तो उन सबके लिए ये कोर्स है। तभी मैं वो मेरा टारगेट ऑडियंस है और उनको मैं ये कोर्स क्या ऐड दिखाऊंगा। उनको अगर इस कोर्स में दम लगेगा तो एनरोल करेंगे और हम इस तरीके से अपने लिए लीड भी जनरेट करेंगे और बिज़नेस भी जनरेट करेंगे। जेंडर क्योंकि जो मेरा कोर्स है वह मैन वुमेन दोनों के लिए है तो मैंने ऑल कर दिया है। अगर आपका ऐसा कोई बिजनेस है जो सिर्फ मैन के प्रोडक्ट बेचता है वुमेन की सर्विज है तो आप कोई भी एक जेंडर सेलेक्ट कर सकते हो। चलिए आगे बढ़ते हैं। लैंग्वेजज़ के अंदर ऑल लैंग्वेजज़ रहने देते हैं। अभी बाय डिफ़ॉल्ट।

अब जब आप ये सब जो आप कर रहे हो ये सब जब आप टारगेटिंग करोगे तो यहां पर सबसे इंपॉर्टेंट टारगेटिंग हमारी जो आती है ठीक है? डेमोग्राफिक्स, इंटरेस्ट एंड बिहेवियर। सबसे इंपॉर्टेंट हिस्सा है यह कैंपेन का डिटेल टारगेटिंग कि कैसे आप अपनी सही ऑडियंस परफेक्ट ऑडियंस फाइंड आउट करके सेलेक्ट करोगे ताकि अननेसेसरी अदर ऑडियंस को ऐड ना दिखे क्योंकि बजट लिमिटेड होते हैं। ज्यादा बजट उन ऑडियंस को दिखाने में ऐड जा रहा है जो आपके काम का नहीं है। तो आपको रिजल्ट कैसे आएंगे? तो इसलिए स्पेसिफिकली अपनी ऑडियंस को टारगेट करो। ठीक है? जो आपको लगता है कि हाई पोटेंशियल है और आपके लिए अ वो वहां से बिज़नेस जनरेट हो सकता है।

तो जैसे मान लो मेरा डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स है विद ए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डिजिटल मार्केटिंग हम एक साथ सिखा रहे हैं। तो इस कोर्स के लिए मेरे को पहले मैं डेमोग्राफिक्स में जाता हूं। ठीक है? यहां सर कई तरीके हैं। इसे मैं एजुकेशन के हिसाब से चूज़ कर सकता हूं कि जी जो लोग बीबीए कर रहे हैं मार्केटिंग के अंदर। तो बीबीए मार्केटिंग वाले लोगों को मैंने टारगेट कर लिया। क्योंकि यार जो बीबीएस कर रहा है वो डिजिटल मार्केटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी एक ऐड ऑन स्केल ऐड अपने करियर में ऐड कर सकता है। ऐसे एमबीए हो गया या कोई भी और फील्ड जो मुझे लगता है इसके अंदर काम की है। ऐसे ही यहां पर वर्क के अंदर जो लोग जॉब टाइटल्स के हिसाब से मैं टारगेट कर सकता हूं। सेल्समैन तो यहां पर अलग-अलग मेरे पास ऑप्शंस आ गए सेल्स से रिलेटेड। ठीक है? तो जैसे सेल्स डेवलपमेंट मैनेजर होते हैं कंपनियों के अंदर उनको कंपनी की सेल्स ग्रो करनी होती है तो उनको डिजिटल मार्केटिंग एआई आना चाहिए। तो इस तरीके से डेमोग्राफिक से मैंने टारगेट करा है।

डेमोग्राफिक्स के अलावा हमारे पास ऑप्शन आता है इंटरेस्ट का। इंटरेस्ट में भी हम टारगेट कर सकते हैं अलग-अलग इंडस्ट्रीज के हिसाब से। जैसे एडवरटाइजिंग मार्केटिंग में जो लोग हैं उनके लिए डिजिटल मार्केटिंग एक बहुत ही बढ़िया स्किल है। एआई एक बहुत ही बढ़िया स्किल है। तो मैं इन लोगों को अपना ऐड दिखाना चाहता हूं। या फिर उसके अंदर भी अगर मैं और टारगेटिंग करना चाहता हूं वो भी मैं कर सकता हूं। यहां पर देखो और बहुत सारे ऑप्शंस आते हैं। तो दोस्तों इंटरेस्ट के हिसाब से अगर बिहेवियर के हिसाब से अब मान लीजिए लोग जो लोग डिजिटल एक्टिविटीज के अंदर ज्यादा एक्टिव रहते हैं उनको टारगेट कर सकता हूं। या जो लोग कहते हैं ना अडॉप्टर्स होते हैं के जिन लोगों को मजा आता है कि अर्ली टेक्नोलॉजी को हम अडॉप्ट करें उन लोगों को मैं टारगेट कर सकता हूं। इस तरीके से बिहेवियर के हिसाब से भी मैं चीजों को टारगेट कर सकता हूं। ठीक है?

अब दोस्तों ये सब हमने करा। मगर एक और आसान तरीका है। एक और आसान तरीका है वो ये है। मान लो मेरे को सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन वाले लोगों को टारगेट करना है। अब वहां तो कोई अंदर ऑप्शन नहीं दिख रहा। तो मैंने क्या करा? मैंने डाला एसइओ। यहां पर मेरे सामने ऑप्शंस आ गए। एसइओ ऑनलाइन। मैंने डाला सोशल मीडिया मैनेजर्स। ऑप्शन आ गया। मैं सोशल मीडिया मैनेजर्स को एक सेकंड। ठीक है? तो सोशल मीडिया मैनेजर्स को मैंने टारगेट करा। इस तरीके से मैं टारगेटिंग कर सकता हूं। ठीक है? सर्च करके भी जो मेरे को लगता है मेरे लिए परफेक्ट ऑडियंस है उसको मैं टारगेट कर सकता हूं। मैंने आपको अलग-अलग तरीके बता दिए सही ऑडियंस को टारगेट करने का। मैंने तो ये डमी करके दिखाया। बट दोस्तों, आपको अच्छे से करना है। बिकॉज़ यह एरिया, यह टारगेटिंग ही आपके लिए बेस्ट रिजल्ट्स लेकर आएगी। जितनी बेटर ऑडियंस टारगेटिंग करोगे, उतने बेटर आपको रिजल्ट्स [संगीत] आएंगे।

आगे बढ़ते हैं। अब यहां पर ऑप्शन आता है दोस्तों, देखो प्लेसमेंट्स का। ये अच्छे से समझिएगा बहुत जरूरी है। दो तरीके के प्लेसमेंट है। एडवांटेज प्लस प्लेसमेंट्स या जिसको पहले ऑटोमेटिक प्लेसमेंट्स बोला करते थे। अब है और दूसरा है मैनुअल प्लेसमेंट्स। पहले प्लेसमेंट समझ लो होता क्या है? मैंने क्लिक करा मैनुअल प्लेसमेंट्स पे। अब मैनुअल प्लेसमेंट पे गया तो यहां पर देखो कई ऑप्शंस आ रहे हैं। Facebook, inा, ऑडियंस, नेटवर्क, मैसेंजर, थ्रेट्स। अब यहां पर भी कौन-कौन से प्लेटफॉर्म्स पे आप ऐड शो कर सकते हो। डिपेंड करता है आपने कौन सा कैंपेन टाइप या ऑब्जेक्टिव चूज़ करा है। ठीक है? तो यहां पर हमने क्योंकि कॉल करा है तो Facebook और Instा पे ही हम कॉल ऐड चला सकते हैं। तो यहां पर भी अगर मेरी मर्जी है जी मैं Facebook पे ऐड नहीं चलाना चाहता हूं। सिर्फ inा पे चलाना चाहता हूं तो इंस्टा सेलेक्ट हो गया या मैं दोनों पे चलाना चाहता हूं या मैं inा पे नहीं या Facebook पे चलाना चाहता हूं आप सेलेक्ट कर सकते हो उसके अलावा भी यहां पर कि जैसे मान लो Facebook मार्केट प्लेस पे आपको ऐड नहीं चलाना है तो आप यहां से हटा सकते हो तो ये सारी टारगेटिंग मैनुअल टारगेटिंग यहां चलाना है वहां चलाना है कहां नहीं चलाना है ये सब चीजें आप खुद से कंट्रोल कर सकते हो बट ये तब फायदा है जब आपको काफी एक्सपीरियंस आपने काफी कैंपेस चलाए हैं आपने हर तरीके की टेस्टिंग कर रखी है रिजल्ट रिजल्ट्स अच्छे लाए हुए हो तो बढ़िया है। नहीं तो सबसे बेस्ट तरीका मैं आपको बताता हूं। इसके अंदर आप एडवांटेज प्लस प्लेसमेंट्स को आप यूज़ करो। ये रिकमेंडेड भी है जिसको हम पहले ऑटोमेटिक प्लेसमेंट्स कहते थे। क्योंकि एडवांटेज प्लस के अंदर Facebook टारगेट करेगा आपकी सेटिंग्स और ऑडियंसेस के हिसाब से कि कब किस टाइम किस प्लेटफार्म पे आपका ऐड दिखना चाहिए। ठीक है? ताकि वो आपको बेस्ट से बेस्ट रिजल्ट्स आके दे पाए। अब यहां पर हम आगे बढ़ते हैं।

नेक्स्ट करते हैं। अब दोस्तों मैं यहां पर ऐड आ गया। अब ऐड के अंदर हमने यहां पर एक ऐड नेम देंगे। एक बात ध्यान रखना जब आप एक पर्टिकुलर वो ऐड सेट बनाते हो तो एक एडसेट के अंदर एक ऐड नहीं बनाना। कम से कम दो या तीन ऐड बनाने हैं। बिकॉज़ होता क्या है? जब आप ऐड बनाते हो तो अलग क्रिएटिव्स का यूज़ करना। किसी में इमेज, किसी में वीडियो, किसी में क्राउज़ अलग-अलग तरीके के कॉपीराइटिंग करना है। ये सब चीजें आप ट्राई करोगे। पता नहीं कौन सी चीज़ ज्यादा काम करेगी। कौन सा आईडिया ज्यादा क्लिक करेगा। तो इसलिए मल्टीपल ऐड बनाओ ताकि Facebook को भी ऑप्शन मिले कि ये ऐड नहीं परफॉर्म कर रहा है। तो चलो ये वाला दिखाओ। ये ज्यादा कर रहा है तो इसको और ज्यादा दिखाओ। ऐसे ऐड का नाम दे देते हैं। डिजिटल मार्केटिंग प्लस AI कोर्स ऐड वन। ठीक है? नाम दे दिया हमने।

अब यह नाम देने के बाद दोस्तों हमारे पास Facebook का पेज आ गया। ठीक है? और Instagram अकाउंट आ गया। क्रिएट ऐड में नीचे सिंगल इमेज वीडियो ऐड आ गया। ठीक है? अब जो भी हमको क्रिएटिव अपलोड करना है यहां पर हम जाएंगे। अगर इमेज है तो इमेज यहां से अपलोड होगी। वीडियो है तो नीचे से होगी। चलो मैं वीडियो यहां पर डाल लेता हूं। तो मैंने ऑलरेडी आप लोगों के लिए एक वीडियो बना रखा है। ये वीडियो सेलेक्ट करेंगे। नेक्स्ट करेंगे। तो यहां पर आप देखिए प्रॉपर एक वीडियो बनाया हुआ है। मार्केटिंग फंडस की टीम आपके लिए लेकर आई है डिजिटल मार्केटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का फ्यूज कोर्स। इस कोर्स में आप डिजिटल तो ये वीडियो हमने स्पेशली अपने कोर्स के लिए बनाया है। लाइव डिजिटल मार्केटिंग एआई का जो हम कोर्स पढ़ाते हैं इंडिया इंडिया के बाहर मल्टीपल कंट्रीज के अंदर हम सिखाते हैं लोगों को। स्किप एंड कंटिन्यू करेंगे। ये मेरा ऐड तैयार होता जा रहा है।

यहां पर आप तीन ऑप्शंस देखिए। प्राइमरी टेक्स्ट, हेडिंग एंड कॉल डिस्क्रिप्शन। प्राइमरी टेक्स्ट में हम डालते हैं बेस्ट डिजिटल मार्केटिंग। प्लस एआई फ्यूजन कोर्स लर्न बिकम डिजिटल मार्केटिंग एंड एआई एक्सपर्ट ग्लोबली ग्लोबली रनाउंड नेम या ग्लोबली ट्रस्टेड नेम ऐसे करके कुछ मैंने ये सब डाला हेडलाइन दिया लाइव क्लासेस विद सेशंस। ठीक है। कॉल डिस्क्रिप्शन गेट 20% डिस्काउंट फॉर फर्स्ट 10 स्टूडेंट्स। क्लियर? अब यहां पर एक चीज देखिए। मल्टीपल प्राइमरी टेक्स्ट आप ऐड कर सकते हो। मल्टीपल हेडलाइंस वगैरह आप ऐड कर सकते हो। मल्टीपल डिस्क्रिप्शनंस ऐड कर सकते हो। उसका कारण है। क्यों? क्योंकि आपके पास अगर मल्टीपल ऑप्शंस होंगे उसमें अलग-अलग ऑफर्स, अलग-अलग यूएसपीस, अलग-अलग लिखने का तरीका, अट्रैक्ट करने का तरीका और अलग-अलग तरीके के ऐड होंगे तो Facebook के पास एक विनिंग फार्मूला निकल आएगा कि ये काम नहीं कर रहा, ये कर रहा है, ये काम नहीं कर रहा, ये कर रहा है। तो जो बेस्ट परफॉर्मिंग ऐड, क्रिएटिव्स या कंटेंट होगा वो उसका कॉम्बिनेशन यूज़ करेगा ताकि आपको बेस्ट रिजल्ट्स आए। ठीक है? यह तो मैं डमी के लिए एक-ए डाला है। आप जितना ज्यादा हो सके उतने ज्यादा इन चीजों को यूज करो। बढ़िया कंटेंट लिखवाओ। कॉपीराइटिंग करो ताकि सामने वाला देखे और क्लिक करने पे मजबूर हो जाए। कॉल करने पे मजबूर हो जाए। डन करेंगे।

डन करने के बाद यहां पर आपको जो आपका फोन नंबर है, ठीक है? तो वो आप यहां पर डाल सकते हो। ठीक है। नंबर डाला और इनेबल कॉल बैक रिक्वेस्ट। अगर आपको ऑन करनी है कॉल बैक रिक्वेस्ट तो आप इसको यहां से ऑन कर सकते हो। ठीक है? ये सब करने के बाद पब्लिश करेंगे। अब जैसे कि यह पब्लिश होने के प्रोसेस में जा रहा है। दोस्तों जब यह पब्लिश हो जाएगा तब यह रिव्यू में भी जाता है। ताकि अगर हमारा ऐड अप्रूव्ड है कोई दिक्कत नहीं है तो हमारा जो कैंपेन है वो रन होना शुरू हो जाएगा। ठीक है? और यहां पर आप देख सकते हो हमने जो कैंपेन बनाया है। ठीक है? डीएम प्लस एआई कोर्स ऐड प्रोसेसिंग रिव्यू के बाद एक्टिव हो जाएगा चलना शुरू हो जाएगा। इस तरीके से एक्टिव लिखा आएगा।

तो दोस्तों इस तरीके से आप कॉल ऐड बनाइए। इन टिप्स ट्रिक्स का यूज़ कीजिए। बेस्ट रिजल्ट्स लेकर आइए। कोई भी दिक्कत है, सीखना है अपने बिज़नेस के लिए। आपको डिजिटल मार्केटिंग करानी है, आप हमसे कांटेक्ट कीजिए। बिना हेजिटेट करे नंबरों पर कॉल कीजिए, WhatsApp कीजिए। हमारी टीम आपको पूरी तरह हेल्प करेगी, गाइड करेगी। थैंक यू। [संगीत]