📱

Get Our Mobile App

Take your business learning on the go!

Download on the App StoreGet it on Google Play

Get Out || film explained in Hindi / Urdu summarized हिंदी || Explainer Raja

Explainer Raja11:53

Transcription

दोस्तों, आज की कहानी इतनी जबरदस्त होने वाली है जिसमें एक गोरी लड़की को एक काले लड़के से प्यार हो जाता है। और वह उसे अपने पेरेंट्स से मिलवाने के लिए एक दिन अपने घर ले जाती है। लेकिन दोस्तों, इस अजीब घर में इस लड़के के साथ इतना भयानक मंजर हो जाता है जो आपको जरूर देखना चाहिए। तो आप वीडियो को लाइक और चैनल को सब्सक्राइब करके आखिर तक इस कहानी में मेरे साथ बने रहिएगा।

इस कहानी की शुरुआत होती है और हम एक ब्लैक आदमी को रात को टहलते हुए देखते हैं। लेकिन तभी एक कार उसका पीछा करने लगती है। तो वो ब्लैक आदमी दूसरी तरफ जाने लगता है कि तभी अचानक नीचे से उस पर हमला होता है, और उसे कोई बेहोश कर कार की डिक्की में डाल देता है। और इसके जस्ट अगले सीन में हम एक कपल, क्रिश और रोज को देखते हैं। क्रिश आज नर्वस था क्योंकि आज रोज क्रिश को अपने पेरेंट्स से मिलवाने के लिए अपने घर ले जा रही थी। और रोज उसे कहती है कि उसका आज तक कोई भी काला लड़का बॉयफ्रेंड नहीं रहा है। इस बात से क्रिश और भी नर्वस हो जाता है। पर रोज उसे समझाती है कि उसकी फैमिली बेहद ही अच्छी है, तो उन्हें तुम्हारे ब्लैक होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

खैर, वो अपना सामान पैक करके रोज के घर के लिए निकल जाते हैं। और रास्ते में क्रिश को स्मोक करने की इच्छा होती है। पर रोज उसकी सिगरेट गाड़ी से बाहर फेंक देती है और उसे समझाती है कि स्मोक करना सेहत के लिए ठीक नहीं है। तभी दोस्तों, रास्ते में जाते टाइम उनकी कार से एक हिरण टकरा जाता है। तो वो दोनों गाड़ी रोककर पुलिस को इन्फॉर्म करते हैं, और पुलिस आ जाती है। तभी पुलिस ऑफिसर, जो कि एक गोरा था, वो क्रिश को उसकी आईडी मांगता है। पर इस बात पर रोज उस ऑफिसर पर गुस्सा करती है क्योंकि क्रिश एक ब्लैक है, इसलिए वह ऑफिसर उसके साथ भेदभाव कर रहा था और उसकी आईडी मांग रहा था, जो रोज को बुरा लगता है।

अब इसके बाद वो दोनों रोज के घर पहुंच जाते हैं, जहां रोज के पेरेंट्स क्रिश से मिलकर बेहद ही खुश होते हैं। और रोज के पिता, डीन, क्रिश को अपना घर दिखाते हैं। और तभी क्रिश देखता है कि इनका माली, बोल्ट, और नौकरानी, जॉर्जी, दोनों ही ब्लैक हैं। तो वो सोचने लगता है कि इन्होंने ब्लैक को ही नौकर क्यों रखा है। और तभी डीन क्रिश को बताता है कि ये दोनों रोज के दादा-दादी के केयरटेकर थे, जिन्हें उनकी मौत के बाद अपने साथ ही रख लिया गया है। और अब ये इनकी फैमिली का ही हिस्सा बन चुके हैं। और यह बात क्रिश को भी अच्छी लगती है।

इसके आगे डीन क्रिश को अपनी वाइफ, मिसी, यानी कि रोज की मां, का ऑफिस दिखाता है, जो कि एक साइकाइट्रिक है। और डीन बताता है कि वो एक न्यूरोसर्जन है, यानी कि एक डॉक्टर है। और आगे वो क्रिश को अपने पिता की एक तस्वीर दिखाते हैं, जिन्होंने ओलंपिक में रेस की थी और वो एक काले व्यक्ति से हार गए थे। और यह भी कहते हैं कि उन्हें रंग और जाति से कोई फर्क नहीं पड़ता; अगर ओबामा तीसरी बार इलेक्शन लड़ेंगे तो वो उसे ही वोट देंगे।

अब इसके बाद वो सभी मिलकर चाय पीने लगते हैं। तो चाय पीते टाइम क्रिश बताता है कि उसकी मां कार एक्सीडेंट में मारी गई थी। और तभी चाय पीने के बाद क्रिश का हाथ हिलते हुए देख मिसी समझ जाती है कि उसको स्मोक करने की लत है। तो मिसी कहती है कि अगर वो चाहे तो हिप्नोटाइज करके उसकी ये लत छुड़वा सकती है। पर क्रिश समझदारी से इस बात को टाल देता है। और फिर रोज का भाई, जिमी, भी यहां आ जाता है और सब मिलकर खाना खाने लगते हैं। पर तभी जिमी क्रिश से अजीब व्यवहार करने लगता है और क्रिश से एक फाइट करने के लिए चैलेंज करता है। पर डीन उसे डांट कर चुप करवा देता है। और इन सब से रोज को भी गुस्सा आ जाता है क्योंकि आज उसकी फैमिली बड़े ही अजीब तरीके से बिहेव कर रही थी। पर क्रिश कुछ भी दिल पर नहीं लेता है।

लेकिन आज रात क्रिश को नींद नहीं आ रही थी, तो वो उठकर सिगरेट पीने घर से बाहर जाता है। लेकिन वो जैसे ही बाहर जाता है तो वह सामने देखता है कि बोल्ट बड़ी ही तेजी से उसकी तरफ भागता हुआ उसके पास आता है, जिससे क्रिश घबरा जाता है। और फिर अचानक ही बोल्ट दूसरी तरफ मुड़ जाता है, जो कि बड़ा ही अजीब था। और इसके बाद ही क्रिश की नजर पड़ती है जॉर्जी पर, और जॉर्जी भी अपने आप को शीशे में बड़े ही अजीब तरीके से देख रही थी, जो क्रिश को काफी अजीब लगता है। फिर क्रिश घर के अंदर चला जाता है, जहां उसे मिसी मिलती है और वो क्रिश को अपने पास बैठने को कहती है और उस रात के बारे में पूछती है जब उसकी मां की डेथ हुई थी। पर क्रिश उस रात के बारे में कोई भी बात नहीं करना चाहता था। और यहां मिसी के हाथ में एक कप और चम्मच थी। मिसी उस चम्मच को लगातार उस कप में घुमा रही थी। और इधर क्रिश न चाहते हुए भी मिसी की सारी बातों का जवाब दे रहा था।

दरअसल दोस्तों, मिसी ने उस कप और चम्मच से ही क्रिश को हिप्नोटाइज कर लिया था, और क्रिश की बॉडी एकदम ही पैरालाइज्ड हो चुकी थी और वो हिल भी नहीं पा रहा था। और आखिर में क्रिश एक ऐसी कंडीशन में चला जाता है जहां वह मिसी की बातें सुन सकता था पर कुछ कर नहीं पा रहा था। वो अपने आपको एक डार्क प्लेस में बंद फील कर रहा था। और तभी मिसी उसकी आंखें बंद कर देती है। और फिर अगली सुबह क्रिश अपने बिस्तर से घबराकर उठता है, तो उसे लगता है कि रात को उसने बुरा सपना देखा था। और उस दिन क्रिश फिर से जॉर्जी को शीशे में अपने आप को अजीब तरीके से निहारते हुए देखता है।

अब इसके बाद जब क्रिश बोल्ट से मिलता है तो बोल्ट क्रिश से बेहद ही अजीब बात करता है, यानी कि बोल्ट जवान होकर भी बूढ़ों की तरह बातें कर रहा था। और उसने क्रिश से यह भी पूछा कि मिसी के साथ तुम्हारा हिप्नोटाइज सेशन कैसा रहा। और दोस्तों, इस बात से क्रिश भी समझ जाता है कि उसने कल रात को सपना नहीं देखा था, बल्कि उसे रियल में हिप्नोटाइज किया गया था। और वह इसके बारे में तुरंत ही जाकर रोज से बात करता है कि उसकी मां ने कल रात क्रिश को हिप्नोटाइज किया था, जिसकी वजह से उसे सिगरेट पीने के बारे में सोचकर ही उल्टी आ रही है।

इसके अगले सीन में हम देखते हैं कि आज रोज के घर एक पार्टी है जिसमें बहुत सारे गोरे अमीर लोग आते हैं। और वहां डीन के नौकर, बोल्ट, के गले लग रहे थे। और इतने सारे गोरे लोगों में क्रिश को अजीब फील हो रहा था। और ज्यादातर लोग क्रिश से बेहद ही अजीब सवाल पूछ रहे थे, और कुछ महिलाएं क्रिश की बॉडी की तारीफ कर रही थीं। और इन सब लोगों के बीच क्रिश को अपने जैसा एक ब्लैक लड़का दिखाई देता है। तो वो लड़का अपना नाम लोगन बताता है। उसने कपड़े भी बूढ़ों की तरह पहन रखे थे, और इसकी वाइफ एक गोरी महिला थी जो उससे उम्र में काफी बड़ी थी। और फिर क्रिश एक हेडसन नाम के आदमी से मिलता है। वो क्रिश द्वारा क्लिक की गई फोटोज़ की तारीफ करता है और बताता है कि वह भी एक फोटोग्राफर बनना चाहता था, लेकिन वो अंधा है।

अब सबसे मिलने के बाद क्रिश अपने रूम में जाने लगता है। और क्रिश के जाते ही सबके हावभाव बदल जाते हैं। और क्रिश अपने रूम में देखता है कि उसका फोन किसी ने चार्जर से हटा दिया है, और ऐसा उसके साथ बार-बार हो रहा था। और उसे लगता है कि यह जॉर्जी का काम है। अब इसके बाद जॉर्जी क्रिश से इस बात के लिए माफी भी मांगती है और कहती है कि सफाई करते टाइम गलती से हो गया था। अब क्रिश उसे माफ भी कर देता है और कहता है कि वो अपने आसपास इतने गोरे लोगों को देखकर नर्वस है। पर जॉर्जी कहती है कि ये सभी लोग बहुत ही अच्छे हैं और स्माइल करने लगती है। तभी क्रिश देखता है कि स्माइल करते हुए जॉर्जी की आंख में आंसू भी आ जाते हैं, जो बेहद ही अजीब था।

और इसके आगे क्रिश अपने फ्रेंड, रोड, को लेकर यहां की सारी बात बताता है कि कैसे उसे हिप्नोटाइज करके उसकी सिगरेट की लत छुड़वा दी गई है। पर यहां रोड क्रिश से कहता है कि उसे जल्द ही वहां से निकलना चाहिए क्योंकि रोड को लगता है कि वो लोग क्रिश को हिप्नोटाइज करके उसे अपना गुलाम बना लेंगे। पर क्रिश इस बात को ज्यादा सीरियस नहीं लेता है। फिर कुछ टाइम बाद क्रिश पार्टी में जाता है। वहां सभी लोग क्रिश से पूछते हैं कि अफ्रीकन होने के फायदे और नुकसान क्या-क्या हैं। तो क्रिश इस बात का जवाब देने के लिए लोगन को कहता है, और चुपके से क्रिश लोगन की फोटो क्लिक कर लेता है क्योंकि क्रिश को लग रहा था कि उसने लोगन को पहले भी कहीं देखा है। अब फोटो क्लिक करते टाइम फ्लैश ऑन थी, तो फ्लैश पढ़ते ही लोगन के हावभाव बदल जाते हैं और वो क्रिश पर अटैक कर देता है और बार-बार क्रिश को यहां से जाने के लिए कहता है। और यहां क्रिश को लगता है कि कुछ तो दाल में काला है। लेकिन दोस्तों, आगे पता चलेगा कि ये तो पूरी दाल ही काली है।

अब इसके बाद हम देखते हैं कि कुछ टाइम बाद मिसी लोगन को थेरेपी देती है जिससे लोगन बिल्कुल पहले जैसा हो जाता है, और लोगन सबसे सॉरी बोलकर वहां से चला जाता है। अब क्रिश भी रोज के साथ घर से थोड़ी दूर जाकर बात करने लगता है और कहता है कि यहां उसे कुछ ठीक नहीं लग रहा है, वो यहां से जाना चाहता है। तो रोज भी उसकी बात मान लेती है और क्रिश को रिलैक्स फील करवाती है। दूसरी तरफ हम देखते हैं कि एक ऑक्शन चल रही थी, और दोस्तों, ये ऑक्शन किसी और की नहीं बल्कि क्रिश की ही थी, यानी कि क्रिश की यहां पर बोली लगाई जा रही थी। और यहां हेडसन क्रिश को खरीद लेता है। और इसके बाद क्रिश और रोज वापस आते हैं, तब तक सभी लोग जा चुके थे।

अब क्रिश घर आकर लोगन की फोटो अपने फ्रेंड, रोड, को सेंड करता है, और रोड उसे बताता है कि ये आदमी लोगन नहीं बल्कि आंद्रे है, जिसे इन दोनों ने एक पार्टी में देखा था। और दोस्तों, लोगन वही आदमी है जिसे मूवी की स्टार्टिंग में किडनैप किया गया था। और रोड यह भी बताता है कि आंद्रे पिछले छह महीनों से गायब है। और तभी क्रिश का फोन ऑफ हो जाता है, और रोज भी वहां आ जाती है। तो क्रिश कहता है कि उन्हें अभी यहां से चलना होगा। तो रोज पैकिंग करने लगती है, और इधर क्रिश अलमारी खोलता है और देखता है कि यहां रोज की बहुत सारी फोटोज़ थीं जो अलग-अलग ब्लैक लोगों के साथ थीं। इसमें बोल्ट और जॉर्जी के साथ ही लोगन की भी फोटो थी, जिससे क्रिश को समझ आ जाता है कि रोज के बहुत सारे और भी बॉयफ्रेंड रह चुके हैं, जबकि रोज ने तो कहा था कि क्रिश उसका पहला बॉयफ्रेंड है।

तो अब क्रिश जल्दी से नीचे जाता है, जहां रोज की फैमिली उसका रास्ता रोक लेते हैं। और क्रिश गुस्से में रोज से कार की चाबी मांगता है। तो रोज घबराकर कार की चाबी ढूंढने लगती है। लेकिन दोस्तों, बाद में हमें पता चलता है कि कार की चाबी रोज के पास ही थी, लेकिन वो देना नहीं चाहती थी। तो अब क्रिश वहां से भागने की कोशिश करता है, तो यहां मिसी उसी कप और चम्मच से क्रिश को हिप्नोटाइज कर लेती है, और क्रिश वापस खुद को पैरालाइज्ड फील करता है, और वो तीनों क्रिश की बॉडी को वहां से ले जाने लगते हैं।

और अगले दिन रोड क्रिश को कॉल करके परेशान हो जाता है, पर सामने से कोई भी रिप्लाई नहीं मिलने पर वह अपने डिपार्टमेंट के ऑफिसर के पास जाता है और उन्हें बताता है कि कुछ गोरे लोगों ने उसके फ्रेंड को हिप्नोटाइज कर लिया है और शायद किडनैप कर लिया है। पर वो ऑफिसर रोड की बात पर विश्वास नहीं करते हैं और उसका मजाक बनाने लगते हैं। अब दूसरी तरफ क्रिश को होश आता है, तो वह अपने सामने टीवी पर एक वीडियो देखता है, जो कि रोज के दादा की थी, और वो उस वीडियो में बताता है कि उनके परिवार ने साइंस का एक ऐसा अजूबा कर दिया जिससे किसी इंसान के दिमाग को दूसरे इंसान की बॉडी में ट्रांसप्लांट कर सकते हैं। और फिर टीवी पर वही कप और चम्मच दिखते हैं, जिसे देखकर क्रिश फिर से पैरालाइज्ड हो जाता है। और फिर जब अगली सुबह क्रिश को होश आता है तो वो टीवी पर उसी आदमी, हेडसन, को देखता है जिसने क्रिश को ऑक्शन में खरीद लिया था।

तो दोस्तों, अब मैं आपको बता दूं कि रोज की फैमिली ने एक ऐसा तरीका खोज लिया था जिससे अमीर गोरे लोग जब बूढ़े हो जाएं तो वो अपना दिमाग दूसरी बॉडी में डालकर फिर से जवान हो सकते थे। और इसमें सबसे पहले जवान आदमी के दिमाग को हिप्नोटाइज किया जाता था, जिससे वो अपनी बॉडी पर अपना कंट्रोल खो देता था। और फिर डीन, जो एक डॉक्टर था, वो उस जवान आदमी की बॉडी में एक बूढ़े आदमी का ब्रेन ट्रांसप्लांट कर देता था। और इस प्रोसेसिंग में जवान आदमी का दिमाग खराब हो जाता था। और ऐसा ही लोगन, बोल्ट, और जॉर्जी के साथ भी किया गया है, और इसी कारण ये सब अजीब व्यवहार कर रहे थे। और अब क्रिश की बॉडी में भी हेडसन का ब्रेन ट्रांसप्लांट किया जाना था, यानी कि हेडसन ने इसीलिए क्रिश को खरीदा था।

अब इसके बाद क्रिश वापस वही कप और चम्मच देखता है जिससे उसे हिप्नोटाइज कर दिया जाता है। और दूसरे रूम में डीन हेडसन के ब्रेन का ऑपरेशन शुरू कर देता है। और अब जिमी क्रिश के पास आता है और उसे खोलने लगता है, कि तभी क्रिश जिमी पर अटैक कर देता है और उसे बेहोश कर देता है क्योंकि दोस्तों उसने अपने कानों में रुई ठूंस ली थी, जिस वजह से वो कप और चम्मच की आवाज से हिप्नोटाइज नहीं हुआ था। अब उसके आगे डीन भी क्रिश के पास आने लगता है, तो उसी पल हिरण के सींग से क्रिश डीन पर हमला कर देता है और उसे खत्म कर देता है। और बाहर जाते ही क्रिश को मिसी दिखाई देती है, जो अपने कप और चम्मच उठाने दौड़ती है, पर क्रिश उन्हें भी तोड़ देता है और मिसी पर हमला कर उसे भी मार देता है।

अब हम देखते हैं कि रोज अपने रूम में गाने सुन रही थी और लैपटॉप पर अपने अगले शिकार की फोटो देख रही थी। तो क्रिश वहां से कार लेकर भागने लगता है, पर यहां जॉर्जी उसकी कार से टकरा जाती है, और जॉर्जी पर दया कर वह उसे भी अपनी कार में बिठा लेता है। लेकिन दोस्तों, इसके आगे हमें पता चलता है कि जॉर्जी और बोल्ट और कोई नहीं बल्कि रोज के दादा और दादी हैं, यानी कि इनकी बॉडी में रोज के दादा-दादी का ब्रेन ट्रांसप्लांट किया गया है। और तभी जॉर्जी को होश आता है तो वो क्रिश पर यह कहकर हमला कर देती है कि तुमने मेरी सारी फैमिली को मार दिया है। और इसी बीच कार एक पेड़ से टकरा जाती है, और यहां दादी, यानी जॉर्जी, की भी कहानी खत्म हो जाती है। और तब तक रोज भी गन लेकर वहां आ जाती है, और बोल्ट, यानी कि रोज का दादा, क्रिश पर हमला कर देता है। कि तभी क्रिश अपने फोन की फ्लैश बोल्ट पर चलाता है, और जैसा कि लोगन के साथ हुआ था, ठीक वैसा ही बोल्ट पर होता है, वह अपने असली रूप में आ जाता है। तो बोल्ट रोज से गन लेता है और रोज पर ही गोली चला देता है और फिर अपने आप को ही खत्म कर लेता है। लेकिन यहां पर रोज अभी तक तड़प रही थी, तो उसे मारने ही वाला था कि वहां पुलिस आ जाती है, और दोस्तों, यह और कोई नहीं बल्कि क्रिश का फ्रेंड, रोड, ही था। तो क्रिश उसके साथ जाने लगता है, और यहां रोज की पूरी फैमिली खत्म हो जाती है, और क्रिश इन सब से बच जाता है। और इसी एंडिंग सीन के साथ ये मूवी यहीं पर खत्म हो जाती है। तो दोस्तों, वीडियो को लाइक और चैनल को सब्सक्राइब करके जुड़ जाइए हमारे साथ। मिलता हूं ऐसी एक नई कहानी के साथ, तब तक के लिए आप अपना ख्याल रखिएगा। धन्यवाद