Transcription
रेडबुल बॉडी बनाने के लिए हर रोज सुबह-सुबह ढेर सारे फल खाता है और पूरे दिन खेत में काम करके कसरत करता है। उसके बाद जिम में जाकर बड़े-बड़े डंबल उठाता है। साथ ही हर रोज सवेरे उठकर 500 कि.मी. की दौड़ लगाता है।
एक दिन कुश्ती प्रतियोगिता के लिए ऑफर आते हैं और रेड बुल राजी हो जाता है। अगले दिन वह कुश्ती करने के लिए चला जाता है। तभी उसे एक कमजोर धीरे-धीरे जाती हुई गाय दिखाई देती है। फिर रेड बुल उसके कमजोर शरीर को देखकर मजाक उड़ाने लगता है। गाय उसे इग्नोर करते हुए धीरे-धीरे वहां से चली जाती है।
अखाड़े में जाने के बाद उसका सामना एक ताकतवर भैंसे से होता है। घंटी बजती है और लड़ाई शुरू हो जाती है और शुरू होते ही रेड बुल ने भैंसे को पलट दिया। भैंसे को हराकर ललकारने लगता है और बोला कोई और है जो मुझे हरा सके?
तभी उसकी नजर उसी कमजोर गाय पर जाती है जो प्रतियोगिता देखने आई थी। रेड बुल बोला, जाओ उसे पकड़ कर लाओ। मैं उससे मुकाबला लडूंगा। कुछ लोग बेचारी कमजोर गाय को टांग कर ले आते हैं। रेड बुल पहले हंसता है फिर बोलता है अब देखता हूं तुझे कौन बचाएगा। उसके बाद दोनों में मुकाबला शुरू हो जाता है।
तभी ऑडियंस बोलती है जीत का फैसला मुकाबले से नहीं वोटिंग से होगा। रेड बुल को जिताने वाले लाइक करके कमेंट में रेड बुल लिखेंगे और गाय को जिताने वाले लाइक करके सब्सक्राइब करेंगे। देखते हैं कमजोर गाय को कौन जीताता।