Transcription
Facebook एड्स कोर्स विद AI.
दोस्तों, उम्मीद करता हूं हमारा यह जो Facebook एड्स का कोर्स है, इसमें हम Facebook एड्स के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स की मदद से आप कैसे अलग-अलग Facebook एड्स से रिलेटेड टास्क कर सकते हो ताकि आप ज्यादा प्रोडक्टिव हो सको। कम टाइम में आप ज्यादा काम कर पा रहे हो तो मतलब आप ज्यादा पैसा बना पाओगे या पैसा सेव कर पाओगे।
और आज की डेट में अगर आप AI टूल्स यूज नहीं करते तो हो सकता है आप अगर ऑर्डिनरी तरीके से काम कर रहे हो तो आप पीछे रह सकते हो या कहते हैं कि स्मार्ट वर्क नहीं कर रहे। जब हमारे पास इतने स्मार्ट टूल्स हैं और हम बहुत सारा काम मिनटों में कर सकते हैं तो क्यों उसके ऊपर हम घंटों लगा रहे हैं? इसीलिए इस साल जो भी हम कोर्स लेकर आ रहे हैं उसमें हम वो एड्स के साथ-साथ AI टूल्स का यूज़ करना भी उस प्लेटफार्म के लिए सिखा रहे हैं, जो कि इंपॉर्टेंट है। ऑर्डिनरी लेवल से अब डिजिटल मार्केटिंग नहीं सीखी जा सकती।
तो दोस्तों, मैं इस समय इस पर्टिकुलर वीडियो में यह बात नहीं कर रहा हूं कि मैं आपको कोई टूल बताऊंगा AI का और उससे मैं Facebook ऐड बनाना सिखाऊंगा। वो तो मैं इस कोर्स के अंदर आपको आगे अपकमिंग वीडियोस के अंदर सिखाऊंगा। ठीक है?
बट Facebook मतलब मेटा जब हम ऐड क्रिएट करते हैं, एक ऑप्शन देता है जिससे कि हम AI, इनके AI से मेटा के AI को यूज़ करके काफी सारी चीजें कर सकते हैं और ये हमारा काम बहुत आसान बना देता है और उसके अंदर हमारे एफर्ट्स कम हो जाते हैं। और एक पर्सन जिसको बहुत ज्यादा एक्सपीरियंस नहीं भी है। ठीक है? वो भी AI के इस मेटा एड्स के AI की मदद से ईजीली एड्स रन कर सकता है। और समय के संग जैसे-जैसे कैंपेन मैच्योर होते हैं या फिर आप उसके अंदर जो ट्वीट करते हो, चीजें चेंज करते हो, ठीक है? तो उससे आप चीजों को बेटर कर सकते हो, डे बाय डे ऑप्टिमाइज कर सकते हो। तो हम बात करेंगे Facebook एड्स AI ऑटोमेशन की मदद से कैसे आप रन कर सकते हैं। प्रैक्टिकली सिखाऊंगा स्टेप बाय स्टेप, अच्छे से सीखिएगा एंड तक। ठीक है?
अब जैसे कि आप देख सकते हो, इस समय मैं अपने Facebook एड्स अकाउंट में हूं। डैशबोर्ड में हूं। यहां से अगर हमें कोई भी कैंपेन क्रिएट करना होता है। तो हम यहां पर क्रिएट पे क्लिक करेंगे। क्रिएट पे क्लिक करने पे दोस्तों, यहां पर आप देख सकते हो हम कोई भी कैंपेन ऑब्जेक्टिव चूज़ करेंगे। जैसे कि मैं अभी ट्रैफिक ऐड चूज़ करता हूं और यहां पर कंटिन्यू करता हूं।
जैसे मैं यहां पर कंटिन्यू करूंगा तो यहां पर देखिए एक ऊपर ऑप्शन आ रहा है रिकमेंडेड सेटिंग्स में "Use preset campaign optimization to help meet your goals." ठीक है? यहां पर ये जो पहले से हुई सेटिंग्स जो हैं वो एडवांटेज प्लस ऑडियंस, एडवांटेज प्लस प्लेसमेंट्स। ये दोनों फीचर हमें मिलते हैं और हम इनका यूज़ कर सकते हैं AI ऑटोमेशन एड्स रन करने में जो Facebook ऐड हमें प्रोवाइड करता है।
मैं मैं आपको जितने भी कैंपेन बनाना इस Facebook एड्स कोर्स में सिखा रहा हूं वो मैं मैनुअल सिखा रहा हूं ताकि मैनुअली अगर आपको एड्स चलाने आ गए तो आप वाकई में एक ऐड प्रोफेशनल कहलाएंगे। आपको बेसिक से लेकर एडवांस तक सारी नॉलेज होगी और आपको एड्स को कंट्रोल करना है, अपने हिसाब से मैनेज करना आएगा। बट ऊपर वाला जो सिस्टम है, ये पूरा AI मॉडल सिस्टम है। तो अब मैं आपको क्योंकि कोर्स तो कोर्स में हम आपको हर चीज कवर कर रहे हैं। तो ये भी एक इंपॉर्टेंट चीज है जो आने वाले टाइम में हो सकता है AI का यूज़ ज्यादा हो। तो हम वो भी आपको सिखा रहे हैं।
तो यहां पर मैं रिकमेंडेड सेटिंग्स पे क्लिक करूंगा और कंटिन्यू करूंगा। जैसे मैंने यहां पर कंटिन्यू करा तो आप देखिए ये जो इंटरफ़ेस है कितना हद तक बदल गया। अब "See all preset settings" अगर मेरे को सेटिंग्स देखनी है तो यहां पर आ गई। ट्रैफिक कैंपेन है, बाइंग टाइप ऑक्शन है, कैंपेन स्पेंडिंग लिमिट नॉन एडेड। अभी ऐड नहीं करी गई है। ऑडियंस एडवांटेज प्लस। अब जो होता है ना डिटेल टारगेटिंग, ऑडियंस सेटिंग्स, ये सब चीजों में हमें अब एफर्ट्स नहीं लगाने पड़ेंगे ज्यादा क्योंकि यहां पर जो मेटा एड्स है, उसका AI सिस्टम काम करेगा। प्लेसमेंट्स भी कि Facebook पे दिखाना है, Insta पे दिखाना है, ऑडियंस नेटवर्क पे दिखाना है, थ्रेट्स पे दिखाना है, स्टोरीज पे दिखाना है, फीड पे दिखाना है, मार्केट प्लेस पे दिखाना है। कौन इतनी सारी प्लेसमेंट्स है, कब कहां किसको दिखाना है, वो सब भी अब Facebook का AI मैनेज करेगा। क्रिएटिव स्टैंडर्ड एनहांसमेंट्स।
चलिए, इसको क्लोज़ कर लिया। पढ़ लिया क्या होता है इसके अंदर। कैंपेन का एक नाम दे देते हैं। ठीक है? तो यहां पर हम एक नाम देता हूं। "MF Course Lead Ads" और ब्रैकेट में डाल देता हूं "AI Automation FB"। ठीक है? तो यहां पर हम चलिए आगे बढ़ते हैं। एक नाम डाल दिया हमने।
"Advantage campaign budget plus" इसको ऑन कर देंगे। बिकॉज़ हम यह तो बता दे कम से कम Facebook को कि भाई कम से कम पैसों में ज्यादा रिजल्ट लेकर आना है और हमारे कैंपेन को बढ़िया से उसके बजट को ऑप्टिमाइज करना। यहां पर हमारे पास जैसे बजट में दो ऑप्शन आ जाते हैं। डेली बजट, लाइफ टाइम बजट। अभी हम डेली बजट सेलेक्ट करेंगे। और डेली बजट में हम यहां पर यहां पर एक चीज़ आप और देखिएगा। यहां पर वैसे मैं इंडियन रूपीज़ में पेमेंट डालता हूं। यहां पर USD में आ रहा है। ठीक है? अब मैं $20 की जगह मैं यहां पर कर देता हूं $25, $10, $5, $20, $50 जो भी आपको करना है। ठीक है? यहां पर "Your maximum daily spend" इतना डॉलर है, "with your maximum weekly spend" इतना। एक एवरेज $20 का ऑन एवर खर्चा हो सकता है। बडिंग स्ट्रेटजी इसने हाईएस्ट वॉल्यूम रखी हुई है। चलिए आगे बढ़ते हैं। नेक्स्ट करते हैं।
अब एडसेट लेवल पे हम आ गए। अब एडसेट लेवल पे आप देख सकते हो इधर हमें यहां पर मैं एडसेट में दे देता हूं। "MF Digital Marketing + AI Fusion Course"। मेरे को इसकी लीड चाहिए अपने डिजिटल मार्केटिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जो हम लाइव कोर्स सेल करते हैं। लोग 3 महीने का लाइव कोर्स हमसे सीखते हैं डायरेक्ट और क्या कहते हैं उसका सर्टिफिकेशन मिलता है। तो वो वाला कोर्स के लिए मैं लीड जनरेट करना चाहता हूं। तो मैंने एडसेट का नाम दे दिया। बिकॉज़ मेरी मल्टीपल सर्विसेज़ हैं। तो मैं एक सर्विस को एक एडसेट में रखूंगा।
यहां पर मेरे को वेबसाइट लगाना है। मैसेज मैसेंजर, Instagram, WhatsApp किस पे चाहिए या यहां पर Instagram, Facebook या कॉल्स चाहिए। मैं अभी वेबसाइट रहने देता हूं। मैक्सिमम नंबर ऑफ लिंक। क्योंकि ये ट्रैफिक ऐड है तो हम चाहते हैं ज्यादा से ज्यादा क्लिक्स आए। यही मेरा परफॉर्मेंस गोल है। वैसे लैंडिंग पेज व्यूज़ भी हो सकता है। मैक्सिमम डेली यूनिक रीच भी हो सकता है। बट मैं यहां पर नंबर ऑफ़ मैक्सिमम लिंक लिख। ज्यादा से ज्यादा लोग मेरे लैंडिंग पेज या वेबसाइट पे आए। आगे बढ़ते हैं।
अब यहां पर जो आप देख रहे हो कंट्री मेरे को रखना है इंडिया। ठीक है? यूएस हटा देंगे। मैं इंडिया टारगेट करना चाहता हूं। "Advantage plus audience"। ठीक है? अब यहां पर जो है मेरा जो ऑडियंस टारगेटिंग है, वो मैं नहीं करूंगा। यहां पर मेरे बिहाफ पे जो Facebook का AI है। यहां पर लिखा भी हुआ है "Our AI finds audiences for your ads. If your if you add an audience suggestion, you will be you will guide our AI towards people that you think likely to respond." अगर मैं चाहूं कि कुछ ऑडियंस ऐड करना है तो यहां पर जाकर मैं कर सकता हूं। कुछ गाइडेंस वगैरह दे सकता हूं।
अब जैसे मैं एज ग्रुप में क्लिक करता हूं। जी मेरे को 65 साल नहीं, मेरे को तो 40 साल उम्र के लोगों तक को ही ऐड दिखाना है। 18 से 40 साल परफेक्ट ऑडियंस है जो मेरे डिजिटल मार्केटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कोर्स सीखना चाहते हैं। डिटेल टारगेटिंग में मैं यहां पर कुछ भी नहीं करूंगा। अगर मैं चाहूं तो कर सकता हूं इनको गाइड करने के लिए। ठीक है? बट मैं अभी इसको Facebook के ऊपर ही छोड़ देता हूं। मगर दोनों ऑप्शन है। आप यहां पर कुछ इंटरेस्ट या कुछ अपने ऑडियंस को टारगेट कर सकते हो। बट ये उसको एज अ सजेशन, एज अ गाइडेंस मानेगा। ठीक है? बाकी तो इनका AI सिस्टम ही काम करेगा।
क्योंकि आप ये मत सोचिए कि आपका कैंपेन कैसे है। हमारे जैसे कितने सारी कंपनीज़ हैं जो एड्स चलाते हैं। ठीक है? Facebook के पास जितनी इनसाइट्स है, डेटा इनके AI सिस्टम जितना स्मार्ट है, शायद उतने स्मार्ट हम नहीं हैं। ठीक है? तो जब तक आप मैनुअली कैंपेन रन नहीं करोगे जो मैं आपको सिखा रहा हूं, जो इतने सालों से हम करते आ रहे हैं अपने क्लाइंट्स के लिए, हम आज भी करते हैं और उससे बहुत बढ़िया रिजल्ट्स आते हैं। हम अपने क्लाइंट्स के लिए क्वालिटी लीड्स लेकर आते हैं। हम अपने क्लाइंट्स के लिए सेल्स लेकर आते हैं। और ये जो नया सिस्टम इंट्रोड्यूस हुआ है, इस पे भी हम अब एड्स वगैरह रन करके देखते हैं। फिर हम कंपेयर करते हैं कि रिजल्ट्स कैसे हैं, कहां बेटर है। तभी तो नई चीजों से हम इंट्रोड्यूस होंगे। तब हमें पता लगेगा कि वो किस तरह काम कर रही है, उनमें क्या कमियां है या उसकी क्या एडवांटेजेस है।
तो यहां पर जो प्लेसमेंट है, यहां पर जो प्लेसमेंट है वो भी हम इन्हीं के ऊपर छोड़ देंगे। ये भी पूरा का पूरा इनका AI सिस्टम देखेगा। नेक्स्ट करेंगे।
अब यहां पर हमारे पास अब हमें ऐड क्रिएट करना है। तो "MF Course Lead Add One"। यहां पर हम अपना Facebook पेज चूज़ करेंगे। जिस पर हम ऐड रन करना चाहते हैं, उसी से कनेक्टेड होना चाहिए हमारा Instagram अकाउंट Facebook पेज से, तभी Instagram पे ऐड चलेगा, वरना ऐड नहीं चल पाएगा। ठीक है?
अब यहां पर हमारा वेबसाइट का यूआरएल ऑलरेडी इसने ले लिया है बिकॉज़ वो हमारा सेट था। यहां पर "Add creative" हमें सेट करना है। तो यहां पर हम अपना इमेज, वीडियो जो भी हमें लगाना है। यहां पर हम अपना सोर्स यूआरएल भी दे देंगे। वेबसाइट का लिंक लगा देते हैं। हम अपनी डमी वेबसाइट लगाएंगे। अभी हमने एक डमी वेबसाइट बनाई है आप लोगों को सिखाने के लिए। तो हम उसका यूज़ करेंगे।
यहां पर मेरे पास वीडियो है जिस वीडियो का हम यूज़ करेंगे। ठीक है? तो हमने अपने एड्स की वीडियो को अपलोड हो रही है। यहां पर आप देख सकते हो अभी अपलोड हो रही है। सारे स्टेप्स जो हैं मेजरली हमको उनको सेट करना है और ऑडियंस का, बजट ऑप्टिमाइजेशन का, प्लेसमेंट का। ये तीन मेजर जो चीजें होती हैं वो Facebook का AI सिस्टम खुद देखेगा। वहां पर हमें अपना ज्यादा दिमाग नहीं लगाना।
वीडियो अपलोड हो चुकी है। प्रोसेस हो रही है। कुछ सेकंड के अंदर कंप्लीट हो जाएगी। अब दोस्तों, जैसे ही ये वीडियो कंप्लीट होगा हमारा, हम आगे इसको क्लोज करते हैं। नेक्स्ट करेंगे। ठीक है? ये वीडियो हमारा अपलोड हो गया। "Skip and continue"। यहां पर आप देख सकते हो ऐड। नेक्स्ट करेंगे।
अब यहां पर हम कुछ प्राइमरी टेक्स्ट। टाइटल में डमी के लिए कंटेंट लिख रहा हूं। बट आपको बढ़िया से मल्टीपल अलग-अलग प्राइमरी टेक्स्ट बनाने हैं। अलग-अलग हेडलाइंस बनानी है। अलग-अलग डिस्क्रिप्शन बनाने हैं। अपने कॉम्पिटिटर्स के एड्स देखो। उनसे इंस्पायर हो। उनसे कुछ बेहतर बनाओ। बढ़िया कॉपीराइटिंग करो। USP दो, ऑफर्स दो। ठीक है? ताकि सामने वाला अट्रैक्ट हो। तो क्रिएटिव चाहे इमेज है, चाहे वीडियो है, चाहे क्राउज़ है, वो तो बेस्ट होना ही चाहिए। साथ के साथ जो आप कंटेंट लिख रहे हो, प्राइमरी टेक्स्ट, हेडलाइन और डिस्क्रिप्शन वो भी A1 होना चाहिए।
अभी मैं डमी के लिए लिख देता हूं। "Digital Marketing + AI Fusion Course 3 Months Live Course. Become Certified Digital Marketer"। यहां पर हेडलाइन मैं डाल देता हूं "Live Classes. Join Today"। डिस्क्रिप्शन "AI with Course. Enroll. Enroll Today for 20% Discount"। ठीक है? ये अभी मैंने डमी के लिए कुछ कंटेंट लिख दिया। बढ़िया सा। नेक्स्ट करेंगे। डन।
तो यहां पर आप देख सकते हो। ठीक है? जो कंटेंट वगैरह लिखा है, इस तरीके से हमारा ऐड वगैरह डिस्प्ले होगा। ठीक है दोस्तों? पब्लिश करेंगे।
तो दोस्तों, फाइनली उस जो प्रोसेस है, हमने कंप्लीट करा। हमारा ऐड पब्लिश हुआ। अब ऐड पब्लिश होने के बाद यहां पर आप देखिए अभी हमारा ऐड जैसे रिव्यू में जाएगा, एक्टिव हो जाएगा, अप्रूव्ड हो जाएगा, मेट चल जाएगा तो यहां पर आप देख सकते हो के "MF Lead Ads AI Automation"। इस तरीके से आप अपना कैंपेन रन कर सकते हैं। थैंक यू।