Transcription
ही गैस मेरा नाम अब्दुल रशीद और आप देख रहे हैं द इंडियन बजट गेमर। आज का जो वीडियो होने वाला है ना, वह बहुत ही ज्यादा कड़ा होने वाला है। यहां पर पता है आपको याद होगा कि इंटेल ग्राफिक्स कार्ड की मार्केट में कूद चुका है। लेकिन प्रॉब्लम पता है यहां पर एक ये थी कि इंटेल की जो टीम है ना, वह बहुत सारे लोगों को इंटेल ग्राफिक्स कार्ड नहीं दे रही है, एटलीस्ट इंडिया में तो नहीं दे रही है। और जिनको ग्राफिक्स कार्ड मिले भी हैं, तो उनके लिए यह गाइडलाइन है कि जो है आप वीडियो तब तक पोस्ट नहीं कर सकते जब तक इंटेल अप्रूव ना करेगा। तो यहां पर अनबॉक्स रिव्यू आने के जो चांसेस हैं ना, वो बहुत ही कम देखने को मिल रहे थे। तभी यहां पर एंट्री होती है इसकी। ये क्या है, वो भी मैं आपको बताता हूं।
मैं यहां पर ये जुगाड़ में था कि यार मुझे इंटेल का कोई GPU मिल जाए। मैं नहीं चाहता था कि मुझे इंटेल की तरफ से मिले, कि मैं किसी के प्रेशर में आकर बहुत ही लिप-अप करके वाला वीडियो डालूं। मैं चाहता था भाई बिल्कुल कंप्लीट वीडियो डाला जाए ताकि आप लोगों के लिए वह हेल्पफुल हो, एंड ऑफ़ कोर्स, मैं ब्रांड के लिए भी काम करता हूं, लेकिन आपके लिए पहले काम करता हूं, ब्रांड से बाद में। तभी यहां पर मेरे पास एक ईमेल आता है। वो बोलता है कि भैया मेरे पास इंटेल का आर्क A750 है, आपको चाहिए तो बताओ, मैं आपको भेज सकता हूं रिव्यू करने के लिए। क्योंकि एक्चुअली में जो बंदा था, उसने ये GPU ना एक इंटरनेशनल गिवअवे में जीता था। तो उसने मेरे से बोला कि भैया हम आपको GPU बेच दे रहे हैं, इनके कोई बंदा खरीदना चाहता है तो यहां पर मैं उसका ईमेल, यहां पर मैं उसका फ़ोन नंबर दे रहा हूं। डायरेक्ट जाकर कांटेक्ट कर लेना। GPU मैं अपने एंड से आप लोग को शिप कर दूंगा। तो कोई शिपिंग रिलेटेड, स्कैम रिलेटेड कोई प्रॉब्लम नहीं होने वाली।
नौ, एक काम करते हैं, फटाफट इसे GPU को अनबॉक्स करते हैं। देखते हैं यहां पर आपको क्या-क्या चीज देखने को मिलती है। रुक जा बहन, मैंने यहां पे एड्रेस लिखा है। यहां पे जो आपको पैकेजिंग देखने को मिलती है, वो काफी अच्छी है और यह मिल जाता है इंटेल का आर्क GPU का बॉक्स है। तो पैकेजिंग वाइज़ तो इंटेल ने काफी अच्छा काम किया है। अच्छा देखने वाली चीज यह भी है कि यह किसी बोर्ड पार्टनर का GPU नहीं है। आगे ऑफ नौ, आई थिंक ASRock जो है इंडिया में इंडिया के GPUs बना रहा है। [संगीत] एक नंबर का GPU। अब देख सकते हो, फर्स्ट इंप्रेशन, डिजाइन है और बहुत ज्यादा स्लीक है। मैं आपको बता रहा हूं इन पर्सन, पता नहीं वीडियो में कैसा लग रहा हूं, लेकिन बहुत ही ज्यादा स्लीक है। बैक प्लेट पे भी काफी अच्छा काम किया है। नॉर्मली जो ब्रांड होते हैं, वो बैकप्लेट को उतना ज्यादा तवज्जो नहीं देते, लेकिन इंटेल ने काफी अच्छा काम किया है। तो अगर आपने PC में इसको ऐसे भी लगाते हो ना, तो ये दिखता रहता है। तो ऐसा नहीं लगता कि GPU उल्टा लगा हुआ है, सीधा लगा हुआ है। बाकी बहुत सारे पोर्ट्स मिलते हैं। अच्छी चीज दी है कि यहां पर इसको भी कोटिंग कर दी गई है ब्लैक कलर से और यहां पर आपको 8 प्लस 6 पावर पिन कनेक्टर की जरूरत पड़ेगी इसको चलाने के लिए। और हां ये जो लोगो आप यहां पर देख रहे हो ना, जब आप इसको PC पे लगाओगे तो ये लोगो ग्लो भी होता है। हालांकि आज केवल व्हाइट कलर का लोगो है। तो ठीक है। मैं आपको बता दूं अगर आप इसको नॉर्मली सर्च करते हो तो आप इंटेल आर्क A750 भी सर्च कर सकते हो ऑनलाइन। करेंटली ये GPU ना बहुत ही ज्यादा इंटरेस्टिंग है इंडियन मार्केट में। उसके पीछे का रीज़न ये है कि इसके जो प्राइसिंग है, वो है लगभग 31000 से लेकर 33000 के आसपास। तो काफी अच्छा है, अफोर्डेबल मैं कह सकता हूं। मिड रेंज सेगमेंट में आता है। लेकिन यहां पर पता है प्रॉब्लम है। प्रॉब्लम यहां पर ये है कि इसी प्राइस रेंज में आपको देखने को मिलता है NVIDIA का RTX 3060 और AMD का RX 6700 XT जो कि बहुत-बहुत एडवांस्ड है और बहुत ही पावरफुल GPUs हैं। तो एक काम कर दो, उनको भी फ्रेम में ले आते हैं। ये आ गया हमारा [संगीत] 6700। सॉरी, आपको लगभग 35000 का मिल जाता है 6700, आपको लगभग 32-33000 का भी मिल जाता है। तो यहां पर 33000 की रेंज में ना ये तीनों ही GPU आपको अलग-अलग ब्रांड की तरफ से मिलते हैं। आई नो यहां पर इंटेल का ये पहला GPU है एंड आई रियली अप्रिशिएट कि इंटेल ने GPU सेगमेंट में कदम रखा। क्योंकि एंड ऑफ़ कोर्स इससे फायदा हम जैसे कस्टमर को होगा, क्योंकि हमें ज्यादा कंपटीशन मिलेगा, प्राइसिंग कॉम्पिटेटिव मिलेगी और क्या बोलते हैं, प्राइस परफॉर्मेंस रेश्यो ना वो अच्छा मिलेगा। लेकिन एट दी एंड ऑफ़ दी डे आप चीजों को अप्रिशिएट तो करते हो लेकिन आपकी प्रायोरिटी होती है कि आपको अच्छी चीज मिले। डेफिनेटली वही मैंने सोचा है ये फेयर चीज होगी यार, कंपेयर करना तीनों ही ब्रांड के ग्राफिक्स कार्ड की, कौन आपको बेस्ट वैल्यू ऑफर करता है। इस वीडियो को बनाने का मेरा मुख्य मकसद ये नहीं है कि इंटेल को उठाकर बेस्ट कर देना, कि भाई ये तो कूड़ा है, बकवास है। ऐसा नहीं है। बहुत सारी चीजों में इंटेल के GPUs आगे भी हैं। कंपैरिज़न वीडियो बनाना ये मेरे लिए ज्यादा इम्पॉर्टेंट है। जो लोग इसके स्पेक्स के बारे में जानने में इंटरेस्टेड हैं, यहां पे कुछ स्पेक्स लिख दे रहा हूं, आप लोग वीडियो पॉज़ करके पढ़ सकते हो। बाय दी वे मैं आपको बता दूं, इसको चलाने के लिए ना क्या बोलते हैं, लेटेस्ट आर्किटेक्चर की जरूरत पड़ेगी, यानी कि PCI-E 4.0 की जरूरत पड़ेगी, प्लस आपको रेजिबल बार इनेबल करना पड़ेगा फॉर मैक्सिमम परफॉर्मेंस। हालांकि तीनों ही ब्रांड के ग्राफिक्स कार्ड में ये चीज एप्लीकेबल है। एंड वीडियो में सबसे कम MB में ज्यादा और इंटेल में सबसे ज्यादा, आई थिंक। खैर, यहां पर अब एक काम करते हैं, इसको अपने PC पे लगाते हैं, जो कि है Ryzen 9 5950X, 128GB RAM और हमारे तीनों ये ग्राफिक्स कार्ड हैं। तो आइडेंटिकल स्पेक्स हैं और थोड़े बहुत यहां पर गेम्स टेस्ट करते हैं। और बाय दी वे ये GPU आपको अच्छी वैल्यू ऑफर करे या ना करे, एक चीज आपको जरूर अच्छी वैल्यू ऑफर करती है, जो कि हमारे स्पॉन्सर है। अगर आप भी विंडोज 11 कीस खरीदना चाहते हो तो आप हमारे SP की वेबसाइट को चेक कर सकते हो, जहां पर आपको OEM की और रिटेल की बहुत ही कम प्राइस में देखने को मिल जाती है। वहीं अगर हमारा गिवअवे कोड यूज़ करते हो, जो कि TIV350 है, तो एडिशनल डिस्काउंट भी देखने को मिल जाएगा। वीडियो के डिस्क्रिप्शन में इनकी वेबसाइट और कूपन कोड दिया हुआ है, जाकर चेक कर सकते हैं। नौ, यहां पर अगर आप बेंचमार्क देखते हो तो ये चीजें आप वो ठीक नहीं देखने को मिलती हैं, एटलीस्ट इंटेल के केस में। क्योंकि इंटेल लिटरली हर गेम में बहुत NVIDIA और AMD से पीछे है और काउंटर स्ट्राइक गेम में तो भाई AMD और NVIDIA ने तो फीड दी, यानी कि ये दोनों ही ग्राफिक्स कार्ड इंटेल के GPU से लगभग 100% आगे, जो कि एक बहुत ही बड़ा मार्जिन है। अब इतने सारे बेंचमार्क देखने के बाद एक चीज तो क्लियर हो जाती है यार, इंटेल का GPU आगे ऑफ नौ उतनी अच्छी वैल्यू तो ऑफर नहीं करता। ये सब सीन क्या हुआ है, उसके बारे में आपको बताता हूं। देखो यार, इंटेल अभी इसमें नया-नया अपना ग्राफिक्स कार्ड निकाल रहा है। ऐसा नहीं है कि ये ग्राफिक्स कार्ड पावरफुल नहीं है। ये ग्राफिक्स कार्ड बहुत पावरफुल है। अगर आप गेम खेलते हो, आप खेल सकते हो। लेकिन पता है मसाला क्या है? मसाला ये है कि ड्राइवर जो इसके बनाए हैं ना इंटेल ने, वो जो है केवल अभी DX12 के लिए और वूल्वल्का API के लिए ऑप्टिमाइज़ हैं। पुराने गेम्स खेलते हो जो कि DX10 बेस्ड है या DX11 बेस्ड है ना, वो इतने अच्छे से सपोर्ट नहीं करते। डेफिनेटली वही, काउंटर स्ट्राइक जैसा गेम अगर आप इस GPU पे खेलते हो तो लिटरली केवल 300 FPS मिलते हैं, जो कि अच्छी चीज नहीं है। और उसी जगह पर AMD का RX 6700 XT और NVIDIA का RTX 3060 आपको 500-500+ FPS देता है, जो कि बहुत ज्यादा होते हैं और मैं मानता हूं कि गेमिंग के लिए उतने FPS सफिशिएंट भी होते हैं। तो ड्राइवर यहां पर काफी बड़ा लोचा है। इंटेल के GPUs पावरफुल जरूर हैं, लेकिन अभी उस तरह से ऑप्टिमाइज़ नहीं हैं कि अपना फुल हार्डवेयर को यूटिलाइज़ कर सकें। तो 32000 में मुझे नहीं लगता भाई खरीदना चाहिए किसी को। आगे ऑफ नौ आपको तो नहीं खरीदना चाहिए। जो लोग कम धंधा करते हैं या जिनकी प्रायोरिटी है गेमिंग करना, भाई ये ले लो 6700, मच मच बेटर परफॉर्मेंस और वैल्यू ऑफर करता है। कम करते हुए, 3D रेंडरिंग वाला काम करते हो, जहां पर NVIDIA के कोड होते हैं, तो यार RTX 3060 ले लो, कोई बहुत पीछे नहीं है, लेकिन स्टिल आपका काम करवा देगा। ये GPU केवल उन्हें ही कंसीडर करना चाहता हूं, जो लोग अब 1080p वाला काम करते हैं, जैसे कि स्ट्रीमर्स हो गए, वो लोग अपने लिए स्ट्रीमिंग वाला PC बिल्ड करना चाहते हैं, तो इंटेल के GPU के साथ जा सकते हैं या ऐसे लोग जिनको एक्सपेरिमेंट ज्यादा अच्छा लगते हैं, चाहते हैं भाई हमें फर्स्ट जेन प्रोडक्ट यूज़ करने हैं, देखना है हमें कैसा एक्सपीरियंस रहता है। तो भाई अगर आपके पास पैसा उबल रहा है ना तो इस ग्राफिक्स कार्ड को ले लो। मैं तो रिकमेंड नहीं करता, सीधी बात। इनके साथ अगर आप ये GPU को लेना चाहते हो ना, मैं बंदे का नंबर दे दूंगा, आप उससे जाकर नेगोशिएट कर सकते हो। डील हो जाती है तो मैं आपके घर में शिप कर दूंगा, कोई मसाले वाली चीज नहीं है। आई होप यहां पर रिटेलर बुरा नहीं मानेगा मेरी इन बातों का, क्योंकि जो बातें मैंने बोली वो बिल्कुल सच है। वैसे वीडियो में आशा करता हूं वीडियो अच्छा लगा। अगर आपको ये वीडियो अच्छा लगा तो इस वीडियो को जल्दी से लाइक करें, सब्सक्राइब करें हमारे चैनल को देखने के लिए। थैंक यू। [संगीत]