Transcription
संसद में आज भी हंगामे के आसार। बजट पर जारी रहेगी चर्चा।
वहीं स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भी सदन में देखा जा सकता है विरोध। सत्र शुरू होने के बाद से ही लगातार स्थगित होती जा रही है दोनों सदनों की कार्यवाही। विपक्ष सरकार पर लगा रहा है सवालों से बचने का आरोप।
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की जेल या बेल पर आज होगा फैसला। पटना की अदालत में आज कोतवाली और बुद्धा कॉलोनी थाना से जुड़े मामलों में होगी सुनवाई। मंगलवार को 31 साल पुराने केस में मिली जमानत के बाद आज बाकी मामलों में राहत मिलने की है उम्मीद। फिलहाल बेयूर जेल में बंद है सांसद पप्पू यादव।
तेलंगाना में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी। दांव पर लगी है कांग्रेस, बीजेपी और बीआरएस की साख। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर वोटरों की दिखाई दे रही है लंबी कतारें। राज्य की सत्ता पर काबिज कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टियों के बीच कड़े मुकाबले की है उम्मीद।
उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र जारी। प्रदेश की योगी सरकार आज पेश करेगी प्रदेश का वार्षिक बजट। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा के पटल पर रखेंगे बजट का प्रस्ताव। बजट के युवाओं, किसानों और बुनियादी ढांचे पर केंद्रित रहने की है उम्मीद। विपक्ष ने बजट के साथ ही तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए कस ली है कमर।
यूपी के साथ-साथ राजस्थान विधानसभा का भी बजट सत्र जारी। आज वित्त मंत्री दिया कुमारी पेश करेंगी भजन लाल सरकार का बजट। युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों और नई योजनाओं का हो सकता है बड़ा ऐलान। राज्य की आर्थिक स्थिति और भविष्य के रोड मैप को लेकर आज विधानसभा की कार्यवाही पर टिकी हैं जनता की निगाहें।
केरल में आज शिक्षा के क्षेत्र में जुड़ेगा नया अध्याय। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन आज स्कॉलर कनेक्ट पोर्टल करेंगे ल्च। राज्य के शोधकर्ताओं और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों को एक मंच पर लाने की है बड़ी कोशिश। इसके जरिए उच्च शिक्षा में नवाचार और वैश्विक संवाद को मिलेगा बढ़ावा।
आज छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक। मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय करेंगे बैठक की अध्यक्षता। महानदी भवन में होने वाली इस मीटिंग में जुटेंगे कैबिनेट के सभी मंत्री। राज्य की कई जन कल्याणकारी योजनाओं पर लग सकती है मुर। बजट सत्र के दौरान विपक्षी हमलों का जवाब देने और विकास कार्यों की गति बढ़ाने पर भी होगी चर्चा।
कुलदीप सिंह सिंर की याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई। उन्नाव कस्टोडियल डेथ मामले में अदालत कर रही है रोजाना सुनवाई। आज भी बचाओ पक्ष और अभियोजन के बीच होगी बहस। जेल में बंद पूर्व विधायक सिंगर की अपील पर आज के घटनाक्रम पर सबकी निगाहें।
आज ताज नगरी आगरा में आएंगे विदेशी मेहमान। थाईलैंड की राजकुमारी श्री वन नारी। नारी रत्ना करेंगी ताजमहल का दीदार। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट पर है प्रशासन। पर्यटकों के प्रवेश को लेकर किए गए हैं विशेष इंतजाम। सेशल्स के राष्ट्रपति के दौरे के बाद आज राजकुमारी का दौरा। पर्यटन के लिहाज से है खास।
उत्तर भारत में दिख रहा है पश्चिमी विक्षोभ का असर। दिल्ली, एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में सुबह के वक्त छाई रहेगी हल्की धुंध। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप खिलने की है उम्मीद। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में गरज के साथ बारिश की जारी की गई है चेतावनी।
बिहार और यूपी में साफ रहेगा मौसम। अब धीरे-धीरे कम होने लगा है ठंड का असर। जबकि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में रात को बरकरार रहेगी ठंड। दक्षिण में केरल, तमिलनाडु में हल्की बारिश के हैं आसार। वहीं गुजरात और महाराष्ट्र में साफ रहेगा मौसम। प्रशासन ने धुंध वाले इलाकों में गाड़ी चलाने वालों को सावधानी बरतने की दी है सलाह।