📱

Get Our Mobile App

Take your business learning on the go!

Download on the App StoreGet it on Google Play

How To Create Facebook Ads Sales Campaign in 2025 | Product Catalogue Facebook Ads Tutorial In Hindi

Marketing Fundas17:44

Transcription

Facebook एड्स कोर्स के इस वीडियो में आज हम सीखेंगे किस तरीके से हम सेल्स कैंपेन बना सकते हैं। Facebook एड्स के थ्रू सेल्स कैंपेन अगर आप बनाना सीख जाएं तो आप अपने बिजनेस के लिए सेल्स रेवेन्यू जनरेट कर सकते हैं। इससे आप इनकम जनरेट कर सकते हैं।

अगर आप सेल्स कैंपेन में महारत हासिल कर लें तो आपको इजीली किसी भी कंपनी में जॉब मिल सकती है। आप फ्रीलांसिंग कर सकते हैं। आप अपने खुद के बिज़नेस के लिए सेल्स जनरेट कर सकते हैं और हैंडसम इनकम कर सकते हैं। तो दोस्तों, उम्मीद करता हूं यह पूरा का पूरा Facebook एड्स का जो कोर्स है, आप अच्छे से सीख रहे होंगे और ये पर्टिकुलर वीडियो बहुत ही ज्यादा इंपॉर्टेंट है।

इससे पहले हमने आपको प्रोडक्ट कैटलॉग फीड क्रिएट करना सिखाया था। उम्मीद करता हूं प्रीवियस वीडियो आपने देखा होगा। और वो अगर आपने कंप्लीट कर लिया है प्रोसेस तो अब आप कैसे सेल्स कैंपेन क्रिएट करोगे स्टेप बाय स्टेप मैं आपको सिखाऊंगा। तो अच्छे से सीखिएगा। एक भी पॉइंट मिस नहीं होना चाहिए।

यहां पर आप देख सकते हैं कि हमने एक देखिए डमी वेबसाइट बना रखी है ई-कॉमर्स की। सिर्फ आपको अच्छे से Facebook सेल्स कैंपेन सिखाने के लिए हमने क्रिएट करी है। यह हमारा जो डैशबोर्ड है, जो एडमिन पैनल है वर्डप्रेस की वेबसाइट का, वूकॉमर्स वेबसाइट का, यह हमने क्रिएट करा। हमने आपको सीटीx फीड जो प्लगइन है, उसके थ्रू आपको यह यूआरएल फीड का यूआरएल क्रिएट करके सक्सेसफुली दिखाया था। अब इसका यूज़ करके हम पूरा कैंपेन बनाएंगे।

यहां पर अभी हम इस समय यह मेरा Facebook एड्स अकाउंट का डैशबोर्ड है और यहां पर मैं अभी कैंपेन बनाऊंगा। उससे पहले मैं आप लोगों को दिखाता हूं कि अभी हम हमने अपने Facebook प्रोफाइल के अंदर हूं पेज से मेटा बिज़नेस सूट में जाऊंगा। मेटा सूट, मेटा बिज़नेस सूट में जाने के बाद यहां पर ऑल टूल्स का ऑप्शन आता है, जहां से दोस्तों हम जाते हैं बेसिकली मैं आपको पूरा स्टेप बता रहा हूं। तो यहां से जनरली हम जाते हैं ऐड मैनेजर में और फिर ऐड मैनेजर में जाके बिजनेस पोर्टफोलियो अकाउंट चूज़ करके हम अपने डैशबोर्ड के अंदर आ जाते हैं और हम कैंपेन बनाना शुरू कर देते हैं।

मगर यहां पर कैंपेन बनाने से पहले आपको ऑल टूल्स में क्लिक करना है। ऑल टूल्स में क्लिक करने के बाद यहां पर एक ऑप्शन आता है। तो यहां पर यह ऑप्शन आप देख सकते हो सेल प्रोडक्ट्स एंड सर्विज का। कॉमर्स मैनेजर पर क्लिक करूंगा। कॉमर्स मैनेजर पर क्लिक करने के बाद यहां पर ऐड प्रोडक्ट्स पर क्लिक करूंगा। ऐड प्रोडक्ट्स पर क्लिक करने के बाद यहां पर दोस्तों यहां पर आप देखिए नीचे हमारा बिनेस पोर्टफोलियो अकाउंट जिसके अंदर हम कैंपेन बना रहे हैं, वो भी यहां पर शो हो रहा है क्योंकि लिंक्ड है। उसी उसी अकाउंट में हम कर रहे हैं। नेम प्रोडक्ट कैटलॉग का नेम। ठीक है? तो यहां पर नेक्स्ट करते हैं।

नेक्स्ट करने के बाद यहां पर आप देखिए एक ऑप्शन आएगा एमएफ। यह जो हमारे पिक्सल्स वगैरह हमने कनेक्ट कर रखे हैं, वो हैं। अपलोड प्रोडक्ट्स का यहां पर ऑप्शन आता है। अब अपलोड जो प्रोडक्ट्स हैं, यहां पर कनेक्ट टू अ डाटा फीड। ठीक है? यहां पर ऑलरेडी सेलेक्टेड है। मैं नेक्स्ट करूंगा।

अब दोस्तों, जैसे ही हमने नेक्स्ट पे क्लिक करा, यहां पर आप देखिए हाउ टू चूज़ हाउ टू अपलोड योर फाइल। तो, यहां पर ना सीधा हम यूआरएल डालेंगे। कंप्यूटर से नहीं हम सीधा यूआरएल डालेंगे जो हमने जनरेट करा था। ठीक है? अब यह जो यूआरएल ओपन हुआ है यहां पर कोड फॉर्म में इसको कॉपी करेंगे और यहां पर जाके हम इधर यहां पर हम अपने यूआरएल को पेस्ट करेंगे। देखिए यहां पर हमारा जो यूआरएल है वो पेस्ट हो गया है। अब हमें यहां पर सीधा करना है दोस्तों नेक्स्ट।

नेक्स्ट पर क्लिक करेंगे। अब यहां पर कंफर्म सेटिंग्स। यह हमारा नाम आ गया प्रोडक्ट कैटलॉग का न्यू डाटा फीड कैटलॉग प्रोडक्ट। उसके आगे अगर आपको कुछ रेफरेंस के लिए डालना है लाइक वेबसाइट का नाम या कुछ भी वो आप डाल सकते हो, डेट वगैरह जो आपको डालना है डाल सकते हो। यह हमारा यूआरएल आ गया। यहां पर जो डिफॉल्ट करेंसी आ रहा है, इसको हम क्लिक करेंगे और इसको हम अपना इंडियन रूपीस में करेंगे। ठीक है? जो भी आपकी कंट्री है आप उसमें जो करेंसी चलती है आप उसके अंदर कीजिए। सब सेट करा, अपलोड करा।

अब जैसे हमने अपलोड किया तो देखिए यहां पर पूरा सब कुछ सेट हो गया। मगर दोस्तों इसके लिए एक चीज का जरूर ध्यान रखना आपका जो पिक्सेल है वो कनेक्टेड होना चाहिए आपकी वेबसाइट से। अगर सेल्स कैंपेन चला रहे हो और आपने पिक्सेल ही अपनी वेबसाइट में नहीं अपडेट करा, वो कनेक्टेड ही नहीं है आपका ऐड अकाउंट तो यह कैंपेन चल ही नहीं सकता। क्यों? सेल्स का मतलब ही ट्रैकिंग है। ठीक है? तो वो जरूर करेक्ट होना चाहिए। नहीं तो यह एरर आ जाएगा। ठीक है?

और यहां पर तो फाइनली कैटलॉग बनाने के बाद अब हम अपना सेल्स कैंपेन क्रिएट करना शुरू करेंगे। ठीक है? तो सेल्स कैंपेन क्रिएट करने के लिए दोस्तों फिर दोबारा से मैं अपने ऐड मैनेजर अकाउंट में एक बारी लॉगिन कर लूंगा। ठीक है? बिजनेस पोर्टफोलियो अकाउंट जिसके अंदर मैंने अपना चूज करा है मतलब प्रोडक्ट कैटलॉग क्रिएट करा है उसी के अंदर ही मैं दोबारा से जाऊंगा। क्लिक करा। ठीक है?

अब यहां पर हमको बनाना है हमारा सेल्स का कैंपेन। क्रिएट पे क्लिक करेंगे। सेल्स पे जाएंगे। ऑब्जेक्टिव सेल्स चूज़ करेंगे। कंटिन्यू करेंगे। कंटिन्यू करने के बाद अब यहां पर हम एक नाम दे देंगे। जैसे कि जो वेबसाइट है हम स्पाइसेस डेली स्पाइसेस के नाम से हमने साइट बनाई है। तो डेली स्पाइसेस सेल्स कैंपेन वन हमने नाम दे दिया सेल्स कैंपेन का।

अब दोस्तों कैंपेन बजट जो है, वह हम बजट लेवल पे ही कैंपेन के बजट को सेट करेंगे। डेली बजट ₹1000 या मान लो दो ₹2000 जो भी आपको डेली का बजट रखना है सेल्स के लिए आप रख सकते हो। कैंपेन बिट स्ट्रेटजी हम हाईएस्ट वॉल्यूम ही स्ट्रेटजी रखेंगे। कॉस्ट पर रिजल्ट आरओएस तो अभी अवेलेबल ही नहीं है बिकॉज़ नया अकाउंट है। बड कैप। ठीक है? यह सब चीजें तब हमें स्ट्रेटजी अपनानी चाहिए जब हमें काफी एक्सपीरियंस हो गया। हमने काफी कैंपेन चला लिए। हमें आईडिया है हमारी क्या बडिंग क्या कॉस्टिंग आ रही है। बट इनिशियल लेवल पे अगर आपको बेस्ट रिजल्ट चाहिए कम से कम कॉस्ट में ज्यादा सेल्स चाहिए आप हाईएस्ट वॉल्यूम स्ट्रेटजी ही चूज़ कीजिए। ठीक है?

अब यहां पर हम आएंगे आगे और नेक्स्ट करेंगे। नेक्स्ट करने के बाद हमें ऐड सेट पे हमें अपना एक एडसेट का नाम देना है। जैसे मैं यहां पर स्पाइसेस सेल एडसेट वन एक नाम दे दिया। तो एडसेट नाम देने के बाद कन्वर्ज़ंस के अंदर मैं वेबसाइट चूज़ करूंगा क्योंकि मेरे को वेबसाइट पर ही ट्रैफिक लेके जाना है और वहीं से कन्वर्ज़ लेकर आने हैं और परफॉर्मेंस गोल मेरा मैक्सिमम नंबर ऑफ़ कन्वर्ज़ंस ही रहेगा क्योंकि मैं चाहता हूं ज्यादा से ज्यादा सेल्स आए।

तो दोस्तों यहां पर जो परफॉर्मेंस गोल मैक्सिमाइज कन्वर्शन के बाद हमको डाटा सेट पर जो पिक्सेल है, जो भी आपने पिक्सेल लगाया अपनी वेबसाइट में वो आप चूज़ कर लीजिएगा। ठीक है? एक आ रहा हो अगर आपने एक ही लगाया है बाय चांस एक आ रहा है तो वो एक ऑटोमेटिकली बाय डिफ़ॉल्ट आप चूज़ कर लेना। ठीक है? तो उसके बाद कन्वर्ज़ जो सेटअप है यहां पर आपको बताना पड़ेगा के ऐड पेमेंट इनफो पे आप उसको कन्वर्ज़ मानोगे या क्या मानोगे? रजिस्ट्रेशन पे मानोगे इनिशिएट चेक आउट मैं परचेस पे मानूंगा। जब परचेस आएगी, सेल आएगी। मैं उसको मानूंगा कि हां, यह मेरा कन्वर्ज़ है, सेल हुई है। ठीक है? तो, वो कंप्लीट सेल्स मानी जाती है। ठीक है दोस्तों?

अब यहां पर दोस्तों, हमें एडसेट में कोई बजट चूज़ नहीं करना। सीधा हम आएंगे हमारा ऑडियंस जो है, ऑडियंस को हम चूज़ करेंगे। तो ऑडियंस चूज़ करने के लिए यहां पर जो हमारे पास ऑप्शन आ रहा है, डिटेल टारगेटिंग से पहले हम अपना लोकेशन चूज़ करेंगे। तो यहां पर इंडिया। अब मान लीजिए मेरे को अपने जो प्रोडक्ट्स हैं वो सेल करने हैं। ठीक है? नॉर्थ इंडिया के अंदर। ठीक है? और जो मैं स्पाइसेस है वो मैं लेकर आ रहा हूं साउथ इंडिया से। और मैं नॉर्थ इंडिया के अंदर मार्केटिंग अपने प्रोडक्ट सेल करना चाहता हूं। तो यहां पर मैं लोकेशनेशंस चूज़ कर सकता हूं। जैसे कि मान लो मैं दिल्ली, इंडिया। ठीक है? पंजाब उत्तर प्रदेश ऐसे करके मैं जो भी एरियाज टारगेट करना चाहता हूं वो मैं एरियाज टारगेट कर सकता हूं। ठीक है? सिटी हो, स्टेट हो तो आप भी एरियाज, पिन कोड वाइज़, कंट्री वाइज़ आप टारगेट कर सकते हो।

यहां पर अब हमको अपना एक एज ग्रुप चूज़ करना है। यहां पर मैं 25 साल से लेके 50 साल तक के एज ग्रुप को टारगेट करूंगा। जेंडर मेल फीमेल दोनों रहने दूंगा। डिटेल टारगेटिंग के अंदर अब बेसिकली मेरे को अब डिटेल टारगेटिंग होता है जहां पर हमें अपना परफेक्ट ऑडियंस टारगेट करना है जो हमें पता है कि हमारे मसाले स्पाइसेस वगैरह खरीदेंगे। ठीक है? अब यहां पर मैं जो लोग कुक हैं उनको अपना ऐड दिखाना चाहता हूं। शेफ जो लोग शेफ है रेस्टोरेंट ओनर्स को कैफे ओनर्स कैफे मैं टारगेट कर लेता हूं। इंटरेस्ट से भी हम टारगेट कर सकते हैं।

अब इंटरेस्ट के अंदर जो इंडस्ट्री आ रही है जैसे फूड एंड ड्रिंक्स की इंडस्ट्री आ रही है। तो इधर हम क्लिक करेंगे। अब यहां पर जो इंडस्ट्री है लाइक फूड एंड बेवरेजेस एनर्जी ड्रिंक जूस नहीं इनको टारगेट नहीं करना। कुकिंग फूड वालों को हम कर सकते हैं। रेसिपीज वालों को कर सकते हैं। कुजीन फूड ड्रिंक वालों को कर सकते हैं। ठीक है? तो इस तरीके से हम इंडियन कुजीन तो जो हमको लगता है यहां पर हम रेस्टोरेंट्स के अंदर भी जा सकते हैं। कॉफी हाउसेस, फास्ट फूड रेस्टोरेंट्स। तो इस तरह हम अपने ऑडियंस को टारगेट करेंगे। मैंने तो डमी करके दिखाया है। बट आपको तो परफेक्ट तरीके से एक-एक ऑडियंस को बहुत सोच समझ के डिटेलिंग के अंदर करना है। ऑडियंस बहुत ज्यादा ब्रॉड नहीं होनी चाहिए। पता लगे हमारा पैसा वेस्ट हो रहा है। उन लोगों को भी ऐड दिख रहा है जहां हमें दिखाना नहीं है। बहुत ज्यादा नैरो नहीं होनी चाहिए। पता लगे रीच नहीं आ रही। तो सही ऑडियंस परफेक्ट ऑडियंस राइट ऑडियंस अगर आपने टारगेट कर ली तो आप सेल्स निकाल जाओगे। यही है गुरु मंत्र।

अब दोस्तों यहां पर हम आगे बढ़ते हैं और ऑडियंस को डिटेल्ड ऑडियंस को हर तरीके की अगर टारगेटिंग को आप और डिटेल में सीखना चाहते हो तो इसी कोर्स में पहले ही हमने हर एक सेक्शन बहुत डिटेल में आपको अच्छे से सिखाया एक्सप्लेन करा है प्रैक्टिकल लेवल पे।

अब दोस्तों जब ऑडियंस बना लोगे, क्रिएट कर लोगे, उसको सेव कर लो। जैसे मैं यहां पर डाल देता हूं स्पाइसेस सेल्स ऐड। तो अब मान लीजिए अगर इस इस ऑडियंस से मैंने जो ऐड रन करा उससे मेरे को बहुत अच्छे रिजल्ट्स आए। मेरी सेल बहुत अच्छी आई। और मान लो कुछ टाइम बाद तीन- 4 महीने के बाद फिर दोबारा से मैं एड्स रन करना चाहता हूं। सेल्स चाहता हूं। तो पता लगता है कि मैं ऑडियंस क्यों दोबारा बनाऊं? जो मेरे पास वो ऑडियंस है जो विनिंग ऑडियंस है जिसने मेरे को अच्छे रिजल्ट दिए हैं। तो मेरे पास अगर वो सेव है तो मैं उसको यूज़ कर लूंगा। तो यह सब मेहनत बच जाएगी।

अब यह हमने करा। आगे बढ़ेंगे। अब प्लेसमेंट्स के अंदर हम आ गए हैं। यहां पर एडवांटेज प्लस ऑन हो रखा है। दोस्तों एडवांटेज प्लस क्या है? ऑटोमेटिक प्लेसमेंट्स है बेसिकली। हमने सारी सेटिंग्स कर ली, ऑडियंस टारगेटिंग कर ली। सब कुछ कर लिया। अब हम ऐड क्रिएट करेंगे। प्लेसमेंट का मतलब है Facebook, Insta, थ्रेड या उनके अलग-अलग जो फीड्स होते हैं, अलग-अलग रील्स, प्लेसेस होते हैं। कहां पर? यह हमारे के जो एड्स है शो करेगा। किन ऑडियंस को शो करेगा? किस टाइम शो करेगा? यह इसी के ऊपर छोड़ दो। इन्हीं का यह सिस्टम बेस्ट है इसके लिए।

आगे बढ़ते हैं। ऐड क्रिएट करते हैं। नेक्स्ट करेंगे। नेक्स्ट करने के बाद हम फाइनल स्टेप पे आ गए हैं ऐड पे। तो यहां पर हम डाल देते हैं डेली स्पाइसेस सेल्स ऐड वन। हमने हमेशा एक बात ध्यान रखना ऐड हमेशा मल्टीपल बनाना है। वीडियो का यूज़ करके एक ऐड बनाओ। इमेजज़ का यूज़ करके एक ऐड बनाओ। क्राउचर्स को यूज़ करके एक ऐड बनाओ ताकि अलग-अलग एड्स होंगे, अलग-अलग प्राइमरी टेक्स्ट होंगे, क्रिएटिव्स होंगे। तो कौन सी चीज़ ज्यादा पब्लिक को पसंद आ रही है, किससे ज्यादा रिजल्ट्स आ रहे हैं? आपको भी आईडिया लग जाएगा और Facebook को भी ऑप्शंस मिल जाएंगे कि अच्छा यह वाला ऐड परफॉर्म नहीं कर रहा, यह वाला दिखाओ, यह वाला ज्यादा परफॉर्म कर रहा है। इसको और ज्यादा बूस्ट करो। इससे आपका पैसा खराब होने का चांस कम हो जाता है बजट ऑप्टिमाइजेशन का और रिजल्ट लाने का यह वन ऑफ़ द बेस्ट तरीका है। इसको एबी टेस्टिंग भी बोलते हैं और अलग-अलग मेथड्स, ऑडियंसेस, क्रिएटिव्स ट्राई भी करना जरूरी होता है। क्योंकि आपको भी नहीं पता व्हाट इज़ द परफेक्ट फार्मूला या किस टाइम पब्लिक किस तरीके की चीज़ पसंद कर रही है।

अब यहां पर नीचे हम आएंगे। ऑलरेडी हमारा Facebook का पेज और Instagram अकाउंट कनेक्टेड है। अगर हमने थ्रेड्स की प्रोफाइल भी कनेक्ट कर रखी होती अपने Facebook पेज के संग तो वो भी शो हो रही होती है बट हमने नहीं कर रखी। अगर आप थ्रेट्स के ऊपर भी ऐड चलाना चाहते हो थ्रेड प्लेटफार्म के ऊपर तो उसको आप कनेक्ट कर लेना Facebook के संग। हमारे Facebook और Insta कनेक्टेड है।

अब दोस्तों मेरा कोई रेस्टोरेंट तो है नहीं जिसका मेरे पास पेज वगैरह होगा तो मैं तो मार्केटिंग फंडास के पेज और Instagram को यूज़ कर रहा है डमी से खाने के लिए। ठीक है? तो यह हमने कर लिया। क्या मेरा कोई स्पाइसेस का बिज़नेस तो है नहीं दोस्तों। तो यहां पर ऑलरेडी हमारे Facebook पेज और Instagram कनेक्टेड है।

तो अब दोस्तों यहां पर हम नीचे आएंगे। अब क्या है कि हमें यहां पर क्लिक करना है एडवांटेज प्लस कैटलॉग एड्स। ठीक है? तो यहां पर जो Facebook है क्योंकि हमारे अकाउंट से हमने अपना प्रोडक्ट कैटलॉग कनेक्ट कर रखा है। तो जब हमने जैसे एडवांटेज प्लस कैटलॉग करा। अब आप देखो कि फटाफट Facebook के एआई सिस्टम ने हमारी वेबसाइट से उठा के हमारी जो फीड हमने बनाई थी वो प्रोडक्ट्स और उसकी चीजें डिस्क्रिप्शन वगैरह सब शो करना शुरू कर दिया। ठीक है? तो यहां पर हमको कोई अलग से इमेज या अलग से कुछ भी क्रिएटिव वगैरह नहीं बनाना। यहां पर हमारी फीड ही एज अ ऐड शो होगी। तो फीड प्रॉपर होनी चाहिए। वेबसाइट में प्रोडक्ट, उसकी डिस्क्रिप्शन, उसके प्राइसेस हर चीज उसकी इमेजज़ या वीडियो जो भी है वो परफेक्ट तरीके से आपकी होनी चाहिए ताकि जितनी दमदार फीड होगी उतना ही बढ़िया हमारे ऐड कैंपेन बनेगा।

तो यहां पर हमने सीधा चूज़ करा हमारा एडवांटेज प्लस कैटलॉग एड्स। अब यहां पर आगे बढ़ेंगे। वेबसाइट यूआरएल आप देना चाहो तो आप दे सकते हो। जैसे मैं अपनी वेबसाइट का यहां पर यूआरएल दे देता हूं। ठीक है?

आगे बढ़ते हैं दोस्तों। यहां पर देखो जो कैटलॉग का जो सोर्स है ऐड सोर्स जो है वो कैटलॉग प्रोडक्ट्स है। ठीक है? जो हमने कैटलॉग क्रिएट करा था। आपको क्रिएट करके सिखाया था। ये देख रहे हो ये पूरा कैटलॉग आ गया। देखिए आप। ठीक है? तो ये डमी हमने पूरा बनाया था और इस तरीके से ये आ रहा है। बहुत इजी है। बस उन स्टेप्स को फॉलो करना है जो मैंने आपको कैटलॉग फीड वाले वीडियो में सिखाए हैं और सेल्स कैंपेन में सिखा रहा हूं। सब कुछ इजीली हो जाएगा।

तो यह सब हमने किया। पब्लिश करेंगे। तो जैसे कि आप देख रहे हैं इस तरीके से पूरा का पूरा हमारा जो कैंपेन है वो पब्लिश हो गया। सेल्स कैंपेन बन गया है। ठीक है? तो अब दोस्तों आप भी सेल्स कैंपेन क्रिएट कर सकते हो। उम्मीद करता हूं यह वीडियो आपको अच्छे से समझ में आया होगा। देखिए हमारा जो कैंपेन है ये यहां पर पब्लिश हो चुका है। यह प्रोसेस में भी रिव्यू में चला जाएगा। ऐप ऐड अप्रूव्ड हो जाएगा तो हमारे कैंपेन चलने शुरू हो जाएंगे।

इस तरीके से आप भी अब अपने सेल्स की जर्नी शुरू कर सकते हैं और आपको किसी भी तरीके से Facebook एड्स, मेटा एड्स, Google एड्स कुछ भी अगर आपको प्रॉब्लम आ रही है, आप अपने बिज़नेस के लिए हमारी हेल्प चाहते हैं, आप हमसे सीखना चाहते हैं लाइव तो उसके लिए हमारे दिए हुए नंबरों पे कॉल करें। WhatsApp करें। आप हमसे कनेक्ट कर सकते हैं। वी आर ऑलवेज रेडी फॉर योर हेल्प। थैंक यू।

[संगीत]