📱

Get Our Mobile App

Take your business learning on the go!

Download on the App StoreGet it on Google Play

समंदर में देखी गईं 5 रहस्यमयी जलपरियाँ | 5 Mysterious Mermaids Spotted in the Ocean,

143 history9:07

Transcription

दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं समंदर में देखी गई पांच जलपरियों के बारे में। दोस्तों जलपरी एक ऐसा प्राणी है जिसका आधा शरीर इंसान का और आधा शरीर मछली का होता है। आपने इसके बारे में कहानियों और फिल्मों में तो सुना ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह हकीकत में भी मौजूद हो सकती है?

दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने समंदर में जलपरियों को देखने का दावा किया है। कुछ ने तो इन्हें अपने मोबाइल या कैमरे में कैद भी किया है। कोई कहता है कि उसने 3000 फीट गहराई में जलपरी देखी, कोई समंदर के किनारे तो कोई समंदर के बीचों-बीच। लेकिन सवाल उठता है, क्या जलपरियां सच में होती हैं या यह सिर्फ कहानियों और फिल्मों तक ही सीमित हैं? आज हम आपको पांच ऐसी रहस्यमई घटनाओं के बारे में बताएंगे जिनमें लोगों ने जलपरियों को देखने का दावा किया है।

तो दोस्तों, वीडियो को शुरू करने से पहले चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें, क्योंकि सब्सक्राइब बटन आपके लिए बिल्कुल फ्री होता है, लेकिन आपके एक क्लिक से हमें बहुत मदद मिलती है। तो चलिए वीडियो को करते हैं स्टार्ट।

नंबर एक: यह घटना 27 मई 2013 को इजराइल के किरियतम तटीय क्षेत्र में घटी थी। उस दिन कुछ पर्यटक समुद्र के किनारे घूमने आए थे। एक पर्यटक ने अपने मोबाइल फोन से कुछ अजीब सा देखा और उसे रिकॉर्ड करना शुरू किया। यह दृश्य उस समय का था जब एक पत्थर के ऊपर एक रहस्यमय आकृति बैठी हुई थी, जो पहली नजर में इंसान जैसी दिख रही थी। हालांकि, दूर से देखने पर यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं था। जैसे ही पर्यटकों ने इस आकृति को देखा, उन्होंने अपने मोबाइल फोन से ज़ूम करके रिकॉर्ड किया। जब कैमरा ज़ूम किया गया तो यह स्पष्ट हुआ कि यह कोई इंसान नहीं, बल्कि जल परी जैसी आकृति थी, जिसके निचले हिस्से में मछली की पूंछ थी। इसके अलावा, यह आकृति एक अजीब तरीके से बैठी हुई थी और उसे देखकर पर्यटक और आसपास के लोग हैरान हो गए। वे धीरे-धीरे जलपरी को ध्यान से देख रहे थे और कुछ लोग तो उसे अपनी आंखों से पहचानने की कोशिश भी कर रहे थे। जैसे ही कुछ और लोग आसपास आए और शोर मचाना शुरू किया, जलपरी ने महसूस किया कि लोग उसे देख रहे हैं। इसके बाद वह जल्दी से पानी में कूद कर गायब हो गई। यह पूरा दृश्य कुछ सेकंड्स के भीतर हुआ और जलपरी की अचानक पानी में कूदने के बाद सभी लोग हैरान रह गए। यह वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इसे असली जलपरी का साक्षात्कार मानने लगे। हालांकि, कुछ लोग इसे सिर्फ एक भ्रम या समुद्र के किसी अन्य जीव का भ्रमित चित्र समझते रहे। किरियतयाम क्षेत्र पहले भी जलपरी देखे जाने की अफवाहों का गवाह रहा था, इसलिए इस वीडियो ने फिर से जलपरी के अस्तित्व पर बहस को ताजा कर दिया।

नंबर दो: यह घटना 2007 में ग्रीनलैंड के तट से 3000 फीट गहरे पानी के नीचे घटित हुई थी। एक ड्राइविंग टीम समुद्र के जीवों का अध्ययन करने के लिए अंडर वाटर पनडुब्बी में उतरी थी। जैसे ही वे गहरे पानी में गए, उन्होंने अचानक एक अजीब और रहस्यमय आवाज सुनी, जो किसी के चिल्लाने या गाने जैसी लग रही थी, लेकिन यह आवाज बहुत ही अजीब और स्पष्ट थी। यह आवाज गहरे पानी के अंदर से आ रही थी और टीम के सदस्य हैरान थे कि यह आवाज किस स्रोत से आ रही थी। आप भी इस आवाज को एक बार ध्यान से सुनिए। इसके बाद, टीम के सदस्यों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया। तभी एक अजीब घटनाक्रम घटित हुआ। अचानक कैमरे के सामने एक हाथ आया और उसने शीशे को छूने की कोशिश की। यह हाथ इंसान के हाथ जैसा तो दिखाई दे रहा था, लेकिन इसके साथ कुछ अजीब था। यह हाथ जलपरी के हाथ की तरह था, जिसमें उंगलियों के बीच परत छड़ी हुई थी और आकार में भी कुछ असामान्य था। यह दृश्य कुछ ही सेकंड में घटित हुआ और जब टीम के सदस्य इस पर ध्यान दे पाए तो वह हाथ अचानक गायब हो गया, जैसे ही वह शीशे से टकराया। जब बाद में टीम ने वीडियो को झूम करके देखा तो उन्हें यह महसूस हुआ कि यह हाथ इंसान के हाथ जैसा था, लेकिन उसमें जलपरी जैसी विचित्रताएं भी थी। यह दृश्य बहुत रहस्यमय था, क्योंकि वह हाथ 3000 फीट गहरे पानी में आया था और यह सवाल उठता है कि इस गहरे पानी में आखिरकार किस प्रकार के जीव का हाथ हो सकता है? क्या यह जलपरी का था या फिर किसी और अज्ञात समुद्री जीव का? यह घटना इतनी रहस्यमय और डरावनी थी कि इसे देखकर टीम के सदस्य पूरी तरह से चौंक गए थे। बाद में जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इसे बहुत से टीवी शो ने जलपरी के साक्षात्कार के रूप में दिखाया और यह बहस का विषय बन गया। क्या यह वास्तव में जलपरी का हाथ था या फिर कोई और समुद्र के गहरे हिस्से में छिपा हुआ रहस्यमय जीव था? यह सवाल आज भी अनुत्तरित है।

नंबर तीन: यह घटना 12 अक्टूबर 2007 को ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ के पास हुई थी। एक व्यक्ति समुद्र के नीचे गोता लगाकर आसपास के खूबसूरत दृश्यों का आनंद ले रहा था। चारों ओर रंग बिरंगी मछलियां तैर रही थीं और पानी के अंदर की दुनिया बेहद शांत और मंत्रमुग्ध करने वाली थी। उसी दौरान उस व्यक्ति की नजर अचानक एक ओर पड़ी। हल्का धुंधलापन लिए एक आकृति उसकी ओर बढ़ रही थी। जैसे-जैसे वह नजदीक आई, उसकी शक्ल और आकार स्पष्ट होने लगे। यह कोई आम समुद्री जीव नहीं था, यह एक जलपरी थी। वह बड़ी ही धीमी गति से पानी में तैर रही थी और सीधे उस व्यक्ति के ठीक सामने से ऊपर की ओर गुजर गई। जलपरी का आकार किसी सामान्य इंसान से कहीं बड़ा था और उसका शरीर पानी में बेहद सहजता से हिल रहा था। वीडियो में यह जलपरी पूरी तरह स्पष्ट नजर आ रही थी। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच बहस छिड़ गई। क्या यह सचमुच पहली बार कैमरे में कैद हुई एक असली जलपरी थी? यह वीडियो अब तक का सबसे स्पष्ट और करीब से लिया गया जलपरी का दृश्य माना जाता है। इसमें जलपरी को पूरी तरह से देखा जा सकता है और इसकी गति भी एक वास्तविक समुद्री जीव की तरह लगती है। आपका क्या मानना है? क्या यह इंसानों के लिए जलपरियों का पहला स्पष्ट सबूत था? अपने विचार कमेंट में जरूर बताएं।

नंबर चार: यह घटना 20 अक्टूबर 2013 की है, जब कुछ जर्मन पर्यटक मलौरका, स्पेन के तट पर नाव से समुद्री यात्रा का आनंद ले रहे थे। वे अपने कैमरे से समुद्र के सुंदर दृश्यों को रिकॉर्ड कर रहे थे। तभी अचानक उनमें से एक यात्री ने कैमरा एक चट्टान की ओर मोड़ा और वहां कुछ अजीब देखा। एक नीले रंग की रहस्यमय आकृति जो चट्टान पर बैठी थी। वह आकृति सूरज की रोशनी में बैठी थी और अपने शरीर को धीरे-धीरे हिला रही थी। उसकी हरकतें इंसानों जैसी थीं, लेकिन यह कोई सामान्य व्यक्ति नहीं लग रहा था। दूर होने की वजह से कैमरे में दृश्य पूरी तरह साफ नहीं था, लेकिन इतना स्पष्ट था कि वह कोई साधारण समुद्री जीव नहीं था। इस वीडियो को रिकॉर्ड 20 अक्टूबर को किया गया था, लेकिन इसे अगले दिन ऑनलाइन अपलोड किया गया। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इसे अब तक का सबसे रहस्यमय और स्पष्ट जलपरी का फुटेज बताया। हालांकि, कुछ लोगों का मानना था कि यह किसी अन्य समुद्री जीव की गलत पहचान हो सकती है। लेकिन बड़ा सवाल यह है, क्या यह वीडियो असली है या सिर्फ एक मजाक? क्या इसमें दिखाई गई आकृति सच में जलपरी थी या फिर यह किसी तरह का एडिट किया गया वीडियो है? इस पर लोगों की राय बंटी हुई है। आपको क्या लगता है? यह वीडियो सच है या सिर्फ एक धोखा? अपनी राय नीचे कमेंट में जरूर दें।

नंबर पांच: 10 अक्टूबर 2017 को हवाई के समुद्र तट पर एक दिल दहला देने वाला नजारा देखने को मिला। एक भयानक तूफान के बाद जब लहरें शांत हुई, तब समुद्र किनारे पर एक अजीबोगरीब शव बहकर आया। पहले तो इसे एक मछली समझा गया, लेकिन जब लोगों ने करीब से देखा तो सबके रोंगटे खड़े हो गए। यह कोई साधारण जीव नहीं था, यह आधा इंसान और आधा मछली जैसा दिख रहा था। इसका ऊपरी शरीर पूरी तरह इंसानों जैसा था, दोनों हाथ सामान्य इंसानी हाथों की तरह थे, लेकिन शरीर पर झुर्रियां पड़ चुकी थीं और त्वचा सिकुड़ी हुई थी, जैसे यह कई दिनों से मृत पड़ा हो। इसका चेहरा बेहद डरावना था, ढंसी हुई आंखें, खुला हुआ मुंह और लाल सुनहरे उलझे बाल जो अब सूख चुके थे। ऐसा लग रहा था जैसे यह किसी गहरे समुद्री रहस्य का हिस्सा रही हो। इसका निचला हिस्सा पूरी तरह मछली की पूंछ की तरह फैला हुआ था, जो यह साबित कर रहा था कि यह कोई साधारण समुद्री जीव नहीं था। इस दृश्य को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। एक स्थानीय व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से इसका वीडियो रिकॉर्ड किया और यह जल्दी ही वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर इस जलपरी की वास्तविकता को लेकर बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने इसे सच्ची जलपरी माना, जबकि कुछ ने इसे किसी तरह की एडिटिंग या मूर्तिकला बताया। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह था, अगर यह सच में एक जलपरी थी, तो क्या समुद्र में और भी ऐसी रहस्यमई और अनदेखी चीजें छिपी हुई हैं? या फिर यह किसी बड़े रहस्य का सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा था?

धन्यवाद दोस्तों, आपने इस वीडियो को अंत तक देखा। इसके लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। तो दोस्तों, आपको इस वीडियो में दिखाई गई पांच जलपरियों के बारे में क्या लगता है? क्या यह सच में मौजूद है या सिर्फ एक मिथक? क्या यह वीडियो असली है या एडिटिंग का कमाल? मैं आपकी राय जरूर जानना चाहूंगा, क्योंकि हमारे सभी व्यूअर्स बहुत ही इंटेलिजेंट हैं और हर वीडियो में अपनी बेहतरीन राय सांझा करते हैं। तो दोस्तों, कमेंट में अपनी राय जरूर दें। और अगर आपको यह वीडियो पसंद आया हो तो लाइक करें और चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें। फिर मिलेंगे एक और रोमांचक वीडियो में, तब तक के लिए बाय और धन्यवाद।