📱

Get Our Mobile App

Take your business learning on the go!

Download on the App StoreGet it on Google Play

shutdown options || different options during shutdown computer #amrozinstitute

AMROZ INSTITUTE11:25

Transcription

हेलो हाय दोस्तों, स्वागत है आप एक बार फिर से हम रोज इंस्टीट्यूट के YouTube चैनल पर। दोस्तों, कंप्यूटर में से बहुत सारी चीजें होती हैं जो हमसे जाने-अनजाने में मिल जाती है, छूट जाती हैं। आज हम बात करने वाले हैं शटडाउन के साथ आने वाले कुछ ऑप्शंस के बारे में। लाइट को स्विच, यूजर, हाइबरनेट, स्टैंड बाय, लॉग ऑफ, साइन आउट, एक्स्ट्रा। दोस्तों, यह ऑप्शंस क्या होते हैं, इनका यूज किस प्रकार से किया जाता है, आज हम इस वीडियो के माध्यम से जानेंगे। तो दोस्तों, वीडियो को बिल्कुल एंड तक देखिए और बिल्कुल भी मिस ना करें।

हेलो दोस्तों, आपने जब कभी भी स्टार्ट पर क्लिक किया होगा तो आपको यहां पर ऑप्शन दिखाई दिया होगा शटडाउन का। आपको पता है शटडाउन पर क्लिक करने से क्या होता है? और कोर्स आपको पता है इस पर क्लिक करने से आपका कंप्यूटर ऑफ हो जाता है। शटडाउन को टर्न ऑफ भी कहते हैं। लेकिन क्या आपने यहां पर क्लिक करके इन सभी ऑप्शंस का यूज किया है? दोस्तों, क्या आपको इन सभी ऑप्शंस का यूज पता है? आज हम हमारे इस वीडियो के माध्यम से इन सभी ऑप्शंस के बारे में बताने वाले हैं।

आज हम बात करते हैं सबसे पहले रीस्टार्ट के बारे में। दोस्तों, रीस्टार्ट पर क्लिक करने से होगा क्या? आपका जो कंप्यूटर है वह शट डाउन हो जाएगा पर ऑटोमेटिकली स्टार्ट हो जाएगा। इसलिए कहते हैं रीस्टार्ट। रीस्टार्ट को रिबूट भी कहते हैं। क्या कहते हैं दोस्तों? रिबूट।

अब बात करते हैं स्लिप के बारे में। स्लिप क्या है? स्लिप पर क्लिक करने से आपका कंप्यूटर लो पावर स्टेज में चला जाता है। जो प्रोग्राम्स आपने ओपन किए हुए हैं, वह आपको ओपन कंडीशन में ही मिलेंगे अगर आप स्लिप पर क्लिक करते हैं। मैं इसको एग्जांपल्स के माध्यम से समझाना चाहूंगा।

जैसे मान लीजिए मैंने यहां से एक कंप्यूटर ओपन किया है। म्यूजिक ओपन किया, पिक्चर ओपन की। मैंने कुछ प्रोग्राम यहां पर ओपन किए हैं। अब मान लीजिए सेटल कि मुझे कुछ काम आ गया कुछ समय के लिए और मुझे अपने सिस्टम को ऐसे ही छोड़ना है। मैं चाहता हूं कि मेरे कंप्यूटर बंद ना हो लेकिन कम पावर यूज करें। तो ऐसी कंडीशन में हम अपने कंप्यूटर को स्लीप मोड पर क्लिक करके छोड़ देंगे। स्लीप मोड पर क्लिक करने से होगा क्या? आपका कंप्यूटर लो पावर स्टेट में चला जाएगा। अब यह उतनी पावर यूज नहीं कर रहा होगा जितनी पावर वह एक ऑन कंडीशन में करता है। कंप्यूटर भी आपको ऑन है। जैसे आप अपने कीबोर्ड पर कोई भी की प्रेस करेंगे, कोई भी चीज, तो आपका कंप्यूटर ऑटोमेटिक उसी पोजीशन पर स्टार्ट हो जाएगा जिस पोजीशन पर आपने अपने कंप्यूटर को छोड़ा था। यहां पर यह पासवर्ड मांग रहा है क्योंकि मैंने अपने कंप्यूटर में यूजर अकाउंट पासवर्ड दिया हुआ है। आप देखेंगे कि आपका काम एज इट इज जैसे आप छोड़कर गए थे, वैसा का वैसा आपको मिला है।

इस पर क्लिक करने से, स्लिप पर क्लिक करने से तो आपको क्या फायदा हुआ? स्लिप पर क्लिक करने से पर क्लिक करने से यह फायदा हुआ है कि मेरा जो प्रोग्राम जैसा था वैसा का वैसा रहा है, प्लस मेरा कंप्यूटर ने उस कंडीशन में कम पावर यूज की। मतलब स्लिप पर क्लिक करने से आपका कंप्यूटर लो पावर स्टेट में चला जाता है।

अब बात करते हैं लॉक के बारे में। यह लॉक क्या होता है? इस पर क्लिक करने से क्या होगा? दोस्तों, लॉक का बेहतर यूज तभी कर पाते हैं जब आपके कंप्यूटर में यूजर अकाउंट पासवर्ड बना हुआ हो या यूजर अकाउंट बना हुआ हो और आपने उसमें पासवर्ड दिया हुआ हो। लॉक पर क्लिक करने से आपके जो कंप्यूटर होता है, वह लॉक कंडीशन में चला जाता है। इसका यूज कैसे करेंगे? लॉक मान लीजिए आप अपने कंप्यूटर का अभी यूज नहीं कर रहे हैं और आप अपने कंप्यूटर को ऐसे ही छोड़ना चाहते हैं लेकिन आप चाहते हैं कि कोई दूसरा पर्सन आपके कंप्यूटर को एक्सेस ना कर सके, यूज ना कर सके। तो आप उसको क्या लॉक पर क्लिक करके छोड़ दो। तो यहां पर देखिए पासवर्ड मांग रहा है। कोई भी पर्सन इसको ओपन करना चाहेगा कंप्यूटर को, तो उसको पासवर्ड पता होना चाहिए। जब तक उसको पासवर्ड नहीं पता होगा, वह आपके कंप्यूटर का यूज नहीं कर पाएगा। मैं फिर पर क्लिक करके इस कंप्यूटर को ओपन कर लेता हूं।

अलार्म मैंने से पासवर्ड डाल दिया है जो पासवर्ड मैंने डाला था। तो आपके माइंड में क्वेश्चन आ सकता है, क्वेश्चन आ सकता है कि सर, यह जो लॉक होता है और स्लिप होता है, इन दोनों में क्या डिफरेंस है? क्योंकि पासवर्ड तो आपने यहां पर भी डाला था और पासवर्ड हमने लॉक में भी डाला था, देखा था आपने। तो दोस्तों, डिफरेंस होता है कि स्लिप होता है, उस पर क्लिक करने से आपको जो कंप्यूटर है एक लो पावर स्टेट में चला जाता है, जबकि लॉक पर क्लिक करने से कंप्यूटर ऑन कंडीशन में रहता है। एज इट इज वहां पर पावर कंजप्शन में कोई चेंज नहीं आते हैं। आपका कंप्यूटर जैसा पावर पहले यूज कर रहा था, वैसे ही पावर वह अब यूज कर रहा होता है।

अब बात करते हैं नेक्स्ट ऑप्शन के बारे में जिसका नाम है लॉग ऑफ। दोस्तों, लॉग ऑफ क्या है? यहां पर सबसे पहले आपको बताना चाहूंगा कि लॉग ऑफ को साइन आउट के नाम से भी जाना जाता है। जो हमारी लेटेस्ट विंडोज है, चाहे विंडोज 10 हो, 11 हो, उसमें आपको यह साइन आउट के नाम से भी शो हो सकता है। तो लॉग ऑफ या साइन आउट। इस पर क्लिक करने से होगा क्या? कई बार ऐसा होता है कि हमारे कंप्यूटर को मल्टीपल यूजर यूज करने होते हैं। यह मैं कहूं कि जैसे कई बार कुछ ऐसे ऑफिस होते हैं जहां पर शिफ्ट वाइज काम होता है। एक शिफ्ट चल रही है, दूसरी शिफ्ट चाहिए। एक से चल रही है और उसमें जो काम कर रहा है, उसका काम हो गया। अब अपने कंप्यूटर को बंद करके जाएगा। वह अपने कंप्यूटर को बंद नहीं करना चाहे तो कर सकता है। लेकिन कई बार कुछ ऐसे ऑफिस होते हैं जहां पर कंप्यूटर बंद नहीं करते हैं। तो हम क्या कर सकते हैं? ऐसी कंडीशन में अपने कंप्यूटर को बंद नहीं करके हम उसको लॉग ऑफ कर देंगे। लॉग ऑफ से क्या हुआ? लॉग ऑफ से यह हुआ कि जितने भी प्रोग्राम्स आपने ओपन किए होंगे, जैसे मैंने सारे ओपन कर रखे हैं और मैं चाहता हूं कि मेरे सारे प्रोग्राम ऑटोमेटिक बंद हो जाए और लॉग ऑफ स्क्रीन पर मेरा कंप्यूटर चला जाए। आपसे क्वेश्चन में दोबारा पोस्ट करता हूं कि भाई लॉग ऑफ क्या है या लॉग ऑफ से क्या होता है? तो मैं आपको बताना चाहूंगा कि लॉग ऑफ पर क्लिक करने से जो सेशन आपका चल रहा होता है, जो आपका काम चल रहा होता है, वह काम ऑटोमेटिक ऑफ हो जाता है, वह काम ऑटोमेटिक बंद हो जाता है और आपका कंप्यूटर एक नए यूजर के लिए रेडी रहता है। जैसे ही दोबारा कोई यूजर या आप उसे अपने कंप्यूटर को ओपन करेंगे तो आप देखेंगे कि आपका जो काम पहले चल रहा था, वह सारा का सारा ऑटोमेटिक क्या हो गया है? क्लोज हो गया है। क्यों क्या हो गया है? क्लोज हो गया है। तो यह था आपका बेनिफिट्स लॉग ऑफ से।

तो दोस्तों, अपने समझेंगे स्लीप, यू हैव, रीस्टार्ट का क्या यूज है, लॉग ऑफ है, यह लॉग ऑफ का यूज है। अब हम बात कर रहे हैं स्विच यूजर। अगर आपके कंप्यूटर में एक से ज्यादा यूजर अकाउंट बने हुए हैं, अगर आपके कंप्यूटर में एक से ज्यादा यूजर अकाउंट बने हुए हैं और आप एक यूजर अकाउंट से दूसरे यूजर अकाउंट में जाना चाहते हैं, तो आप स्विच यूजर का यूज कर सकते हैं। किसका यूज कर सकते हैं दोस्तों? स्विच यूजर का। स्विच यूजर का यूज तभी हो पाएगा जब आपके कंप्यूटर में एक से ज्यादा यूजर अकाउंट हो। फॉर एग्जांपल, कि मैं स्टार्ट पर गया, यहां पर जाकर मैंने स्विच यूजर किया। मेरे कंप्यूटर में दो यूजर अकाउंट हैं, एडमिन और एक स्टूडेंट। तो मैं अभी एडमिन पर वर्क कर रहा हूं और मान लीजिए मुझे अभी स्टूडेंट में वर्क करना है, तो मैं स्टूडेंट यूजर को क्लिक करके वर्क कर सकता हूं।

आपकी जानकारी के लिए मैं एक चीज और बताना चाहूंगा कि अगर आपने एक यूजर अकाउंट के अंदर कोई काम किया हुआ है या आप एक यूजर अकाउंट के अंदर कोई काम कर रहे हैं, तो जब आप यहां से स्विच होंगे दूसरे यूजर अकाउंट में, मान लीजिए एडमिन चला गया। मैं यहां पर पासवर्ड एंटर किया। मेरा हमें एडमिन यूजर अकाउंट में आ गया और मान लीजिए मैं यहां पर भी कोई काम ओपन किया, जैसे मैंने वर्ड ओपन की है। और मैं वापस अपने स्टूडेंट यूजर फॉर्म में जाना चाहता हूं, तो होगा क्या? जो काम आपने ऑन कंडीशन में छोड़ा था, वह आपको ऑन कंडीशन में ही मिलेगा। मैं स्विच यूजर से आप केवल यूजर इधर से उधर जा सकते हैं, लेकिन आप जो काम कर रहे होंगे, जो रनिंग प्रोग्राम्स आपके उसी अकाउंट के अंदर होंगे, वह ऑटोमेटिक क्लोज नहीं होंगे। जैसे कि स्टूडेंट काम करने वाले काम ओपन किया था, वह मेरा एज इट इज ओपन कंडीशन में है। और अभी देखिएगा, मैं स्विच यूजर पर क्लिक करके एडमिन यूजर अकाउंट में जा रहा हूं। यहां पर पासवर्ड एंटर कर रहा हूं, तो आप देखेंगे कि यहां पर आपने जो वर्क है, MS Word ओपन किया था, वह आपको ऑन कंडीशन में मिलेगा। तो यह था दोस्तों स्विच यूजर। इसका यूज करके आप एक यूजर स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

अब बात करते हैं हमारे नेक्स्ट ऑप्शन के बारे में जिसका नाम है हाइबरनेट। दोस्तों, यह हाइबरनेट होता क्या है? हाइबरनेट के बाद मैं आपको बताना चाहूंगा कि वैसे बहुत ही अच्छा यूज है हाइबरनेट का। हाइबरनेट एक ऐसी कंडीशन में, एक ऐसा मोड, एक ऐसी सिचुएशन है जिस पर क्लिक करने से आपका कंप्यूटर रनिंग प्रोग्राम के साथ ऑफ हो जाता है। रनिंग प्रोग्राम के साथ ऑफ हो जाता है। मींस, मान लीजिए मेरे पास यह वर्ड ओपन है। मैंने प्रोग्राम यह कंप्यूटर यहां पर ओपन किया है। मैं यहां पर यह पिक्चर ओपन किया है। अब आपने देखो, मेरे पास 300 ग्राम से, 10 मेरा और दो प्रोग्राम है। मैं चाहता हूं कि मेरा काम एज इट इज इसी सिचुएशन पर मेरा कंप्यूटर बंद हो जाए, मेरी प्रोग्राम बंद ना हो। इस कंडीशन में आप हाइबरनेट कर दिया और शट डाउन कर देंगे। कंप्यूटर ऑफ हो जाएगा, लेकिन आपके प्रोग्राम भी हो जाएंगे। लेकिन अगर आप हाइबरनेट कर दोगे, तो आपका कंप्यूटर ऑफ हो जाएगा, लेकिन आपके प्रोग्राम ऑफ नहीं होंगे। और अब जब कभी भी आप अपने कंप्यूटर को दोबारा ओपन करेंगे, ऑन करेंगे, आपके वह प्रोग्राम्स आपको रनिंग कंडीशन में मिलेंगे। देखो, मेरा कंप्यूटर यहां पर आपको गया। मैंने यह स्विच ऑफ कर दिए। अब जब कभी भी मैं आज, कल, जब भी मेरा टाइम है, मेरे पास, मैं अपने कंप्यूटर को यहां से ऑन करूंगा। मैंने अपने कंप्यूटर ऑन किया है, तो जो प्रोग्राम्स मैंने रनिंग कंडीशन में छोड़े थे, वह मुझे आज भी रनिंग कंडीशन पर ही मिलेंगे। यह होता है मेरा हाइबरनेट।

अब आप यह सोचेंगे कि स्लीप में भी यह होता था कि हमारा जो प्रोग्राम होते थे, वह रनिंग कंडीशन में रहते थे। लेकिन दोस्तों, हाइबरनेट और स्लीप में डिफरेंस है। स्लीप मोड में कंप्यूटर ऑन कंडीशन में रहता है, माना कि लो पावर स्टेज में रहता है। लेकिन जो हाइबरनेट होता है, इस हाइबरनेट कंडीशन में आपका जो कंप्यूटर है, वह टोटली ऑफ हो जाता है और आपके प्रोग्राम्स एंड कंडीशन में मिलते हैं। आपके सामने आएगी। यहां पर अपना यूजर अकाउंट पर डालेंगे, अगर आपने कोई यूजर अकाउंट बना रखा है, उसमें पासवर्ड दे रखे हैं। दोस्तों, तो देखा दोस्तों, यह वही प्रोग्राम्स हैं, जिन प्रोग्राम्स के साथ में अपने कंप्यूटर को हाइबरनेट किया था। मींस, हाइबरनेट पर क्लिक करने से आपका जो कंप्यूटर है, वहीं प्रोग्राम्स के साथ बंद हो जाता है और जब आप अपने कंप्यूटर को ऑन करते हैं, तो आपको सिर्फ उन्हीं प्रोग्राम्स के साथ ओपन कंडीशन में मिलता है।

तो यह था मेरा आज का हमारा वीडियो। आई होप आपको यह अच्छा लगा होगा। समझ आया होगा। हम आपके लिए लाते रहेंगे ऐसे ही और मजेदार वीडियो। सबसे ऊंची लहरें। डे बाय डे और टेक केयर।