Transcription
देखिए 2026 में YouTube से पैसे कमाना बहुत मुश्किल हो गया है और चैनल को ग्रो करना और भी ज्यादा मुश्किल हो गया है। लेकिन आज की इस वीडियो में मैं आपको एक ऐसी स्ट्रेटजी बताने वाला हूं जिसको हम कहते हैं माइक्रो निस स्ट्रेटजी। अगर आप इसका यूज करेंगे तो डेफिनेटली आपका चैनल भी जल्दी ग्रो होगा और आप पैसे भी काफी सही YouTube से कमा पाएंगे। कैसे कमाएंगे, कैसे ग्रो होगा? सारा का सारा एक्सप्लेन करूंगा इस वीडियो के अंदर। मैं गारंटी से कहता हूं आपकी सोच बदल दूंगा। अगर वीडियो पसंद आए लाइक कर देना, चैनल को सब्सक्राइब कर देना क्योंकि ऐसी वीडियो मैं आपके लिए हमेशा बनाता रहता हूं।
देखो ऐसा सच नहीं है कि जो चीज पहले चलती थी वो आज भी चलेगी। कोई चैनल 10 साल पहले बहुत बढ़िया चलता था वो आज भी रेलेवेंट रहेगा। या तो उसे कुछ चेंज करना पड़ेगा या जो नए क्रिएटर्स आ रहे हैं उनको तो कम से कम उस नए चेंज को अडॉप करना ही पड़ेगा। और अभी जो नया चेंज है वो है माइक्रोनस स्ट्रेटजी। इसको अगर आप अडॉप करते हैं एज ए न्यू क्रिएटर 2026 में अगर आप शुरुआत कर रहे हैं तो आपको डेफिनेटली फायदा होगा।
बिकॉज़ प्रॉब्लम पता है क्या है? आज के टाइम में एक तो पैसा कमाना इसलिए मुश्किल हो गया YouTube से क्योंकि पॉलिसीज बहुत सारी आ गई है। अब स्पॉन्सरशिप बहुत सोच समझ के करनी पड़ती है। बहुत सारे तरीके पैसे कमाने के बंद हो गए। लेकिन YouTube से बहुत सारे और नए तरीके भी पैसे कमाने के इजाद हुए हैं। उससे भी आप पैसे कमा सकते हैं। लेकिन सबसे बड़ी प्रॉब्लम है कंपटीशन। कंपटीशन इतना ज्यादा है कि आप जब भी कोई निश सेलेक्ट करेंगे क्योंकि निश के बिना अगर आप YouTube चैनल बना लेंगे तो तो भाई साहब आप फिर कुछ कर ही नहीं पाएंगे। लेकिन जब आप निश सेलेक्ट करते हैं तो वहां पे आप देखते हैं कि हर निश में भाई साहब लाखों लोग वीडियो क्रिएट कर रहे हैं। आप सोचते हैं यार मैं डिजिटल मार्केटिंग में वीडियो बनाऊंगा। भाई हजारों चैनल्स पड़े हैं। आप सोचते हैं यार मैं रेसिपीज की वीडियो बनाऊंगा। मुझे कुकिंग काफी अच्छी थी। लाखों चैनल ऑलरेडी पड़े हैं। आप सोचते हैं मैं न्यूज़ चैनल बना लूंगा। लाखों चैनल ऑलरेडी पड़े हैं। फिटनेस चैनल बना लूंगा। लाखों लोग ऑलरेडी फिटनेस का कंटेंट बना रहे हैं। तो बहुत ज्यादा कंपटीशन है। ऐसे में आप क्या करो? सारी ऑडियंस को कैटर करने की मत सोचो। अदरवाइज आप भी एक भीड़ में खो जाओगे। तो आपको अगर अटेंशन चाहिए जो कि किसी भी चैनल को ग्रो करने में सबसे पहला पॉइंट होता है अटेंशन। तो वो अटेंशन तब मिल सकती है जब आपका निश बिल्कुल माइक्रो हो।
अब समझेंगे कि भैया माइक्रो निश हम कैसे डिसाइड कर सकते हैं। अब देखिए माइक्रो निश स्ट्रेटजी आप कैसे डिसाइड करेंगे। उसका एक सिस्टम समझाता हूं आपको सीधा सा। मान लीजिए आप एक फिटनेस कोच हैं। आप सोचते हैं यार मैं एक फिटनेस का चैनल क्रिएट करता हूं 2026 में। डेफिनेटली आपको बहुत सारा कंपटीशन मिलेगा क्योंकि फिटनेस के अंदर बहुत सारा कंटेंट ऑलरेडी क्रिएट हो चुका है। तो आप क्या करिए इस लिस्ट को थोड़ा सा और डीपर जाके सोचिए और आप एक है ना एक छोटी ऑडियंस को कैटर करने का ट्राई कीजिए स्टार्टिंग में। यानी आपका एक मोटो ऐसा होना चाहिए कि यार मैं एक काम करता हूं जो बिजी मॉम्स है जिनकी एज 35 प्लस है वो कैसे वेट लूज कर सकती है मैं सिर्फ इसके अबाउट ही कंटेंट बनाऊंगा। तो अब आपका चैनल ऐसा ही होना चाहिए कि भैया मैं 35 प्लस की जो बिजी मॉम्स है वो घर पे अपना होम वर्कआउट से कैसे वेट लॉस करती है मैं उसी के इर्द-गिर्द कंटेंट बनाता हूं। इससे ये होगा कि अब जो एक्चुअल में 35 प्लस वुमन है और जो बिजी मॉम्स हैं उनको भी अपना वेट तो लूज करना ही है। उनको लेकिन एक स्पेसिफिक कोई ऐसा चैनल मिल नहीं रहा है। वो सारे फिटनेस क्रिएटर्स को देख रही है। और अगर आपका चैनल कुछ ऐसा डालता है कि भाई मैं इस तरह का वो करूंगा तो डेफिनेटली वो आप पे ट्रस्ट करेंगे। फिर आपका ही चैनल देखेंगी और आपको सब्सक्राइब कर लेंगी।
इस तरह से क्या हो सकता है सर? ट्रेवल की अगर मान लो आपको चैनल बनाना है तो आप सोचिए कि मुझे ट्रेवल के चैनल बनाना है। अब ट्रेवल में भाई बहुत सारा कंटेंट है। तो आप दिमाग लगाइए कि मैं बजट बैग पैकर्स के लिए कंटेंट बनाऊंगा कि जो बजट सोलो बैक पैकर है वो कैसे ट्रेवल कर सकते हैं। तो क्या होगा? बजट जो सोलो बैक पैकर होंगे ना उनके लिए आपको एक स्पेशल चैनल हो जाएगा। तो वो उसको जल्दी सब्सक्राइब करेंगे क्योंकि एक ट्रस्ट बिल्ड होता है।
ऐसे ही आप रेसिपीज पे काम कर सकते हैं। मान लीजिए आप कुकिंग का चैनल बनाना चाहते हैं तो आप एक इस पे सबनिस्ट सोच सकते हो बिल्कुल माइक्रोनिस्ट कि यार मैं सिर्फ उन लोगों के लिए एक कंटेंट बनाऊंगा जो डायबिटिक है। डायबिटिक अपना जो डाइट्स है वो कैसे बना सकते हैं? कैसे रेसिपी बना सकते हैं? यानी मेरी सारी जो रेसिपीज होंगी वो डायबिटिक पेशेंट के लिए होंगी। तो डायबिटिक पेशेंट के लिए एक स्पेशल आपकी कैटेगरी हो जाएगी।
आप सोचो कोई एक ब्रांड्स है जो बहुत सारे अलग-अलग टाइप के प्रोडक्ट बनाता है। उनका कोई एक हीरो प्रोडक्ट है। बाकी प्रोडक्ट वो बस बनाए जा रहा है। बनाया जा रहा है। बनाया जा रहा है। और एक ऐसा ब्रांड है वो सिर्फ शूज बनाता है। इसके अलावा कुछ नहीं बनाता। मैं गारंटी से कहता हूं जो सिर्फ शूज बनाता है। उस ब्रांड की ब्रांड वैल्यू बहुत ज्यादा होगी। उन लोगों में जो शूज खरीदना चाहते हैं। ऐसे ही चैनल है तो ऐसे आपको अपना एक माइक्रोनीज सोचना पड़ेगा ताकि आपकी ऑडियंस भले ही छोटी हो लेकिन स्पेसिफिक हो और उनके लिए आपका चैनल भी स्पेसिफिक हो। डेफिनेटली आपको बहुत जल्दी ग्रोथ मिलेगी।
अब बात करते हैं कि microsis 2026 में कैसे ज्यादा बढ़िया है। देखिए इसमें मैं आपको तीन चार पॉइंट बताऊंगा। पहला पॉइंट तो क्या है कि एल्गोरिदम को भी क्लेरिटी मिल जाती है कि ये चैनल स्पेसिफिक इस तरह के ऑडियंस के लिए है और एल्गोरििदम आज के टाइम पे काम भी ऐसे कर रहा है। उसको सब्सक्राइबर व्यूज से मतलब नहीं है। वो ऑडियंस का जो बिहेवियर है ऑडियंस जो सर्च कर रही है ऑडियंस जिस तरह का कंटेंट देखना चाहती है उसको उसी तरह का कंटेंट दिखाता है। भले ही आपका चैनल नया हो। तो जब ऑडियंस की बिल्कुल क्लेरिटी मिल ही गई एल्गोरििदम को कि भाई ये चैनल तो सिर्फ इस स्पेसिफिक ऑडियंस के लिए तो डेफिनेटली वो एक राइट ऑडियंस को ही आपका चैनल पुश करेगा।
पहला दूसरा फायदा ये है कि आपको रिटेंशन ज्यादा मिलेगा। क्यों मिलेगा? क्योंकि ट्रस्ट जल्दी बिल्ड होगा जैसा मैंने आपको बताया। तो जैसे मैं ही हूं। मान लीजिए मुझे कोई काम सीखना है और मुझे एक स्पेसिफिक चैनल मिल जाए। मान लो मेरे को एक्सेल सीखना है और मेरे को एक ऐसा चैनल मिल जाए जो सिर्फ एक्सेल के बारे में बात करते हैं। तो मेरा ट्रस्ट जल्दी बिल्ड होगा। तो क्या होगा? मैं उसके व्यूअर से सब्सक्राइबर में कन्वर्ट बहुत जल्दी हो जाऊंगा। हो सकता है एक दो वीडियोस हो जाऊं क्योंकि मुझे लगेगा यार ये पूरा मुझे सिखा देगा। तो ये एक फायदा है।
तीसरा फायदा ये है कि आपको ना लॉयल सब्सक्राइबर मिलेंगे। आपकी वीडियो पर एवरेज व्यूज काफी सही आएंगे और आप थोड़ा लीक से हटके काम कर रहे हो। भीड़ से भी आप अलग हो जाओगे। और चौथा फायदा है मोनेटाइजेशन का। देखो इसमें क्या होगा? मोनेटाइजेशन बेनिफिट ज्यादा होंगे आपको। क्यों होंगे? एक तो आपके लॉयल सब्सक्राइबर हो गए। आपको सुपर चैट मिल सकती है, सुपर थैंक्स मिल सकती है। आपकी मेंबरशिप भी लोग ज्वाइन कर सकते हैं कि आप उनको कुछ स्पेशल फर्क दें। इसके अलावा ब्रांड्स को भी क्लियर हो गया कि यार इस चैनल की स्पेसिफिक ये वाली ऑडियंस है और इस ऑडियंस के लिए जितने भी ब्रांड प्रोडक्ट बनाते हैं वो सभी आपके पास आ जाएंगे स्पोंसरशिप लेके। तो इससे आपको मॉनिटरी बेनिफिट भी ज्यादा होगा। तो ये चार बेनिफिट होंगे 2026 में। अगर आप कोई माइक्रोस स्ट्रेटजी पे काम करोगे तो।
अब बात आती है कि एक बढ़िया माइक्रोस आप कैसे अपना डिसाइड करेंगे। तो बेसिकली ऐसे डिसाइड करेंगे इसका जब आप प्लान करेंगे चैनल बनाने से पहले तो आप सबसे पहले सोचेंगे कि यार आपकी ऑडियंस कौन होनी चाहिए। आप किस तरह की ऑडियंस के लिए काम करेंगे। अच्छा आपको एक बार ऑडियंस समझ में आ गया यार मेरे को इस तरह की ऑडियंस के लिए काम करना है। अब आपको थोड़ा दिमाग लगाना है। थोड़ा आप एआई वगैरह की चैट जीपीटी वगैरह की मदद ले सकते हैं कि यार इस तरह की ऑडियंस का मेन पेन पॉइंट क्या है? क्या प्रॉब्लम उनको ज्यादा होती है? और फिर इस प्रॉब्लम का सॉलशन क्या है वो भी आप देंगे और उनकी सिचुएशन भी देखेंगे कि उनको कोई मेडिकल कंडीशन है या उनको कोई बजट प्रॉब्लम है या उनकी एज क्या है जो भी आपके कंटेंट के इर्द-गिर्द सिचुएशन है इस तरह से जैसे मान लीजिए मेरे को प्लान करना होता मैं अगर मान लो बहुत अच्छा कुक हूं मुझे रेसिपीज पे काम करना है तो मैं सोचता कि यार मैं उन लोगों को कैटर करूंगा जिनको शुगर ज्यादा है या थोड़ा डायबिटिक पेशेंट है। अब मेरे दिमाग में आ गया। अब मेरे दिमाग में आता उनका मेन प्रॉब्लम क्या तो भाई मेन प्रॉब्लम ये है कि यार जो जिनको शुगर है, डायबिटीज है वो भी अच्छा-अच्छा खाना खाना चाहते हैं। वो भी भाई साहब कुछ पकवान खाना चाहते हैं, ये खाना चाहते हैं, वो खाना चाहते हैं। डॉक्टर लेकिन उनको मना करता है भाई कार्ब्स ज्यादा है, शुगर ज्यादा है। अब मैं इसका सोलशन निकालता हूं कि मैं ऐसी कुछ रेसिपी क्रिएट करूं जो उनका जो प्रॉब्लम है वो भी सॉल्व हो जाए और उनका जो डायबिटिक वाला जो सीन है उसमें ज्यादा प्रॉब्लम ना हो। मतलब डायबिटीज के लिए काफी सही फूड हो। मैं उसकी रेसिपी की फिर कंटेंट बनाना स्टार्ट कर दूंगा। इस तरह से आप अपना जो है माइक्रोनीज सेलेक्ट कर सकते हैं। इस तरह से आप प्लान कर सकते हैं।
सेम वैसे ही जैसे मान लो मैं फाइनेंस का कंटेंट बनाना है तो मैं सोचूंगा यार मैं फाइनेंस मैं सोचता हूं कि यार मैं इस तरह के जैसे मान लो कॉलेज स्टूडेंट है मान लो इनको मैं सिखाना चाहता हूं फाइनेंस। अब मेरे को लगेगा इनका पेन पॉइंट का पैसा बहुत कम रहता है। कम पैसे में कैसे मैं उनको इन्वेस्टमेंट सिखा सकता हूं। ऐसा कुछ आपको प्लान करना पड़ेगा। सबसे पहले आप किस ऑडियंस को केटर करना चाहते हैं? उनका मेन पेन पॉइंट कौन सा है? कौन सी प्रॉब्लम उनकी बढ़ी है? और उसका सॉलशन क्या है? और उनकी सिचुएशन क्या है? यह माइंड में रख के आप अपना एक माइक्रोस स्ट्रेटजी स्टार्ट कर सकते हैं।
मैं आपको एक चीज क्लियर कर दूं। आने वाले कुछ सालों में जो भाई साहब ऐसे बड़े-बड़े चैनल है ना जो बहुत सारी बातें करते हैं वो देख लेना थोड़ा-थोड़ा धीरे-धीरे डाउन हो जाएंगे। जो माइक्रोनेस स्ट्रेटजी वाले चैनल होंगे वो ज्यादा आगे ग्रो करेंगे। लोग Google को सर्च ना करके उन पे ज्यादा ट्रस्ट करेंगे। भले ही वो एक्सपर्ट ना हो लेकिन अपनी ऑडियंस के एक्सपर्ट वो जरूर बन जाएंगे। अगर आपकी कोई ओपिनियन है इस बारे में तो मुझे कमेंट सेक्शन में लिख के बताना और आपको मेरी यह सलाह कैसी लगी वो भी बताना। चलो मिलता हूं अगली वीडियो में नए टॉपिक के साथ।