Transcription
कई साल पहले दो तांगे वाले थे मियां मिट्ठू और मियां लट्टू। मिट्ठू शहर के अंदर तांगा चलाता था जहां ट्रैफिक में बार-बार रुकना पड़ता था और लट्टू शहर के बाहर जहां ट्रैफिक तो नहीं होता था लेकिन रास्ते उबड़ खाबड़ होते थे।
एक दिन मियां मिट्ठू को उदास देख लट्टू बोले, "क्या हुआ मिया?"
"अरे क्या बताएं, यह घोड़ा किसी दिन एक्सीडेंट करवाएगा। जब रोको तो जल्दी रुकता नहीं और रुकने के बाद स्पीड पकड़ने में काफी टाइम लगाता है।"
"अरे मेरा घोड़ा ठीक उल्टा है। सड़क पे थोड़ा सा चढ़ाव आते ही रफ्तार एकदम खत्म हो जाती है और फिर धक्का मार के इसको आगे बढ़ाना पड़ता है।"
"ऐसी बात है तो हम घोड़े बदल लेते हैं।"
"हां मिया, यह सही रहेगा।"
लेकिन घोड़े बदलने के कई दिनों बाद भी कुछ बदला नहीं लगता है। "हमारी करियर चॉइस ही बेकार है।"
तभी मियां लट्टू की नजर टांगों के पहियों पे गई। "दिक्कत घोड़े में नहीं पहियों में है।"
"कैसे? पहिए तो हमारे बराबर वजन के हैं।"
"वजन तो बराबर है, लेकिन तुम्हारे पहियों का ज्यादातर वजन किनारों पे है। वहीं मेरे पहियों का वजन उसकी पूरी एरिया पे फैला है। इसलिए हम दोनों के पहियों का मोमेंट ऑफ इनर्चिंग अलग है।"
"जैसे कि इनर्चिंग लाइन में मोशन के बदलाव को रेजिस्ट करता है, ठीक वैसे ही जब कोई बॉडी एक एक्सिस के अराउंड रोटेट करती है तो मोमेंट ऑफ इनर्टिया उसके रोटेशन को रेजिस्ट करता है। ये मोमेंट ऑफ इनर्टिया बॉडी के मास के साथ-साथ उसकी रोटेशन एक्सिस से दूरी पे भी निर्भर करता है।"
"मिया मिट्ठू के पहियों में मास सेंटर से दूर है, यानी इसका मूवमेंट ऑफ इनर्स ज्यादा है। मतलब घोड़े को पहिए घुमाने या रोकने में ज्यादा ताकत लगानी पड़ेगी। वही मिया लट्टू के पहियों में मास सेंटर से दूर नहीं है, बल्कि यूनिफॉर्म डिस्ट्रीब्यूटर है। यानी इसका मूमेंट ऑफ इनर्टिया कम है। मतलब यह जल्दी से घूमना भी शुरू कर देगा और जल्दी रुक भी जाएगा।"
"अगर हम घोड़ों के बजाय पहिए बदल ले तो हम दोनों की मुश्किलें हल हो सकती हैं।"
अब हाई मोमेंट ऑफ इनर्टिया वाले पहिया इस्तेमाल करके मियां लट्टू का तांगा उबड़ खाबड़ रास्तों को आराम से पार करने लगा और मियां मिट्टू का तांगा शहर के अंदर घोड़े पे ब्रेक लगाते ही जल्दी रुकने लगा। तो अब एक्सीडेंट होने का डर नहीं।
ऐसा दोस्त जो मदद भी करे और फिजिक्स भी समझ दे, किस्मत वालों को मिलता है। वीडियो पसंद आया, हमें सपोर्ट करना चाहते हो तो स्टोरी वाइस की मेंबरशिप जवाइन करो।