Transcription
जब भी तुम किसी से मिलते हो, किसी रूम में एंटर करते हो तो सबसे पहले लोग किस चीज को नोट करते हैं? तुम सोचोगे तुम्हारे जूते, तुम्हारे कपड़े, तुम्हारा फेस नहीं बल्कि सबसे पहले तुम्हारा वॉकिंग स्टाइल नोट किया जाता है कि तुम किस तरह से चल कर आ रहे हो।
और अगर सच कहूं तो 90% से ज्यादा लोग गलत वॉक करते हैं। इसको तुम खुद भी ऑब्जर्व कर सकते हो। किसी भी पब्लिक प्लेस में जाकर लोगों के वॉकिंग स्टाइल को नोट करो। तुम्हें खुद पता चल जाएगा कि लोगों के चलने का स्टाइल कितना फनी है।
लेकिन क्या तुमने कभी किसी लीडर को चलते हुए देखा है? एक मॉडल किस तरह से वॉक करता है। उनकी वॉक में ऐसा कॉन्फिडेंस नजर आता है, ऐसी कमांड नजर आती है, ऐसी एनर्जी नजर आती है कि हर कोई सिर्फ उन्हीं को देखता है। वो सिर्फ चलने के स्टाइल से ही दूसरों की नजरें अपने ऊपर ले आते हैं। तो अगर तुम भी समझते हो कि तुम्हारे चलने का स्टाइल इतना पावरफुल नहीं है, इतना स्ट्रांग नहीं है, तो आज की वीडियो तुम्हें एंड तक जरूर देखनी चाहिए।
अगर तुम अपने वॉकिंग स्टाइल को मास्टर कर लेते हो तो मैं तुमसे वादा करता हूं कि यह दुनिया तुमको इग्नोर कर ही नहीं पाएगी। क्योंकि आज मैं आपको ऐसा फार्मूला बताऊंगा जिससे आप अपने चलने के स्टाइल को एक लीडर जैसा बना लोगे। इस तरह से चलना सीख जाओगे कि सब लोग तुम्हें देखेंगे। तुम्हारे चलने के स्टाइल से ही तुम्हारा कॉन्फिडेंस नजर आने लगेगा। तुम भी अपने वॉकिंग स्टाइल को मॉडल जैसा बना लोगे। जो जब चलते हैं तो हजारों लोग उनके वॉकिंग स्टाइल को देखकर ही तालियां बजाते हैं। तो इस वीडियो को स्किप करने की गलती मत करना।
नंबर वन योर पोश्चर। बहुत सारे लोग जब चलते हैं तो इस तरह से चलते हैं जैसे वो मरीज हैं। जैसे वो बीमार हैं। उनका पोश्चर इतना खराब होता है कि वो झुके हुए होते हैं और यह स्टाइल कभी भी उनको कॉन्फिडेंट नहीं दिखाता। इसलिए अपने पोश्चर को बेहतर करो। सीधे खड़े हो। स्ट्रेट होकर चलो। कभी भी अपनी कमर को झुका कर मत चलो। अपने कंधों को झुका कर मत चलो। यह चीज दिखाती है कि तुम्हारे अंदर कॉन्फिडेंस नहीं है। तुम्हारे अंदर एनर्जी नहीं है। तुम एक वीक इंसान हो।
हमारे टाउन में एक लड़का है आकाश। और जब भी चलता है तो उसका पोश्चर इतना खराब होता है कि उसको देखने वाले उस पर हंसते हैं। उसके पीछे उसका मजाक उड़ाया जाता है। उसको कॉपी किया जाता है और यह चीज आपके साथ भी हो सकती है अगर आप अपना पोश्चर ठीक नहीं करते।
और अगला स्टेप ऐसा है जिसको बहुत सारे लोग मिस कर देते हैं। लेकिन तुम्हें जरूर पता होना चाहिए। नंबर टू वॉक विद हाई हेड। जितने भी लीडर्स होते हैं जितने भी पावरफुल लोग होते हैं वो जब चलते हैं तो उनका हेड हमेशा हाई होता है। वह कभी भी नजरें झुका कर नहीं चलते। वह कभी भी आई कांटेक्ट को अवॉइड नहीं करते।
बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जब चलते हैं तो उनके सामने कोई इंसान आता है तो वह अपनी नजरें नीची कर लेते हैं। वह दूसरों को फेस ही नहीं कर पाते। वो इतने शाई होते हैं अंदर से इतने अनकंफर्टेबल हो जाते हैं कि वह जल्दी-जल्दी चलने लगते हैं और अपनी आंखों को नीचे कर लेते हैं। यह चीज आपको इनसिक्योर दिखाती है। इसलिए जब भी चलो तो सामने वालों को फेस करो। अपना हेड हमेशा हाई रखो। यह चीज शो करवाती है कि तुम्हें पता है कि तुम कहां जा रहे हो, किस मकसद के लिए जा रहे हो। लेकिन अगर तुम नीचे सर झुका कर जा रहे हो, इधर-उधर देख रहे हो, तो यह चीज तुम्हारा इंप्रेशन खराब करती है। कोई भी तुम्हें सीरियस नहीं लेता क्योंकि तुम एक अंडर कॉन्फिडेंट इंसान नजर आते हो।
और अगला स्टेप ऐसा है जिसके बारे में तुम्हें कोई नहीं बताएगा। नंबर थ्री वॉकिंग स्पीड। देखो आप किस तरह से स्टेप लेते हो। कितनी स्पीड से चलते हो। यह चीज भी बहुत ज्यादा मैटर करती है। बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जो इतना तेजी से चलते हैं जैसे उनके पीछे पुलिस लगी हुई है। इतने हड़बड़ा कर चलते हैं जैसे उनको बहुत जल्दी है। और वहीं पर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इतना स्लो स्लो चलते हैं जैसे उनको किसी की कोई परवाह नहीं है। जैसे उनको कोई काम नहीं है। वो अपनी लाइफ में बहुत थके हुए हैं। बहुत डिप्रेस हैं।
आपने ये दोनों स्टाइल अवॉइड करने हैं। आपने इस तरह से चलना है कि आप ज्यादा स्लो भी ना चल रहे हो और ज्यादा फास्ट भी ना चल रहे हो बल्कि एक मीडियम रेंज के साथ चलना है। इस तरह से स्टेप्स लेने हैं जैसे हर चीज आपके कंट्रोल में है। आप सेटिस्फाइड होकर चल रहे हो। क्योंकि आपके चलने की स्पीड ही यह डिसाइड करती है कि देखने वाले आपका इमेज कैसा बनाएंगे।
अगर तुम ज्यादा कॉन्फिडेंट दिखना चाहते हो तो यह अगला पॉइंट तुम्हें जरूर जानना चाहिए। नंबर फोर ओपन हैंड्स। बहुत सारे लोग जब चलते हैं तो अपने हाथों को क्रॉस करके चलते हैं। अपने हाथों को पॉकेट्स में डाल लेते हैं। यह चीज उन्हें डरा हुआ फील करवाती है। दूसरे देखते हैं और समझते हैं कि शायद इस इंसान को कोई डर है, कोई खौफ है। जबकि एक लीडर हमेशा अपने हाथों को ओपन रखता है। जब चलता है तो हाथ इस तरह से मूव करते हैं जैसे वो पूरे एटीट्यूड के साथ चल रहा है।
इसलिए जब भी चलो तो अपने हाथों को अपने कंट्रोल में रखो। अपने हाथों को नेचुरली मूव होने दो। लेकिन इतना भी ज्यादा मूव ना करो जिससे तुम फनी लगने लगो। अपने हाथों को पॉकेट्स में डालने से अवॉयड करो। अगर डालना चाहते हो तो एक हाथ पॉकेट में डाल लो और एक हाथ बाहर ही रखो। यह स्टाइल तुम्हें ज्यादा कॉन्फिडेंट दिखाएगा, ज्यादा अट्रैक्टिव दिखाएगा और जब इस तरह से चलोगे तो हर कोई तुम्हें नोट करेगा।
नंबर फाइव बी अ लीडर। बहुत सारे लोग जब ग्रुप में चलते हैं तो वो इतने इनसिक्योर होते हैं कि वो या तो बहुत ज्यादा पीछे होते हैं या साइड्स पर होते हैं। लेकिन एक लीडर हमेशा सेंटर में होता है। जो इंसान सेंटर में चलता है सबसे पहली नजर उसी पर पड़ती है। वही सबसे ज्यादा कॉन्फिडेंट लगता है। वही लीडर लगता है।
इसलिए जब भी लोगों के साथ चल रहे हो तो उनके सेंटर में चलो। आपने थॉमस शेलबी को देखा होगा। वह जब भी चलता है ग्रुप के सेंटर में चलता है। ग्रुप में जो इंसान सेंटर में होता है उसको इंपॉर्टेंट समझा जाता है। उसको लीडर समझा जाता है। अगर आप एक ऐसे इंसान हो जो किसी ग्रुप के साइड पर चलते हो मेन स्ट्रीम में आने से घबराते हो तो तुम एक ऐसे इंसान ही बनकर रहोगे जिसकी कोईेंस नहीं है जो उस ग्रुप में कोई भी इंपॉर्टेंट रोल नहीं रखता। इसलिए जब भी चलो पूरे कॉन्फिडेंस से सेंटर में आ जाओ और अपने वॉकिंग स्टाइल को कैसे बेहतर करना है, कैसे इंप्रूव करना है। इसके लिए तुम्हें अगले दो स्टेप्स जरूर जानने चाहिए।
नंबर सिक्स शोल्डर स्विंग। जब भी पावरफुल लोग चलते हैं, लीडर्स चलते हैं तो उनके शोल्डर्स नेचुरली स्विंग करते हैं और एक नेचुरल लुक देते हैं। यह चीज उनको ज्यादा मस्कुलर दिखाती है। ज्यादा कॉन्फिडेंट दिखाती है। अगर तुम अपने वॉकिंग स्टाइल को बेहतर करना चाहती हो तो अपने शोल्डर्स को रिलैक्स करो। उनको स्विंग करने दो। नेचुरली मूव करने दो। कभी भी अपने कंधों को अकड़ा कर मत चलो। यह तुम्हारा इंप्रेशन खराब करता है।
जब तुम अपने शोल्डर्स को स्विंग करते हुए चलते हो, एक नेचुरल लुक के साथ चलते हो, तो यह चीज तुम्हें ज्यादा कॉन्फिडेंट दिखाती है।
और यह लास्ट पॉइंट पूरी वीडियो से ज्यादा इंपॉर्टेंट है। नंबर सेवन, हील फर्स्ट। अपने वॉकिंग स्टाइल को बेहतर करने के लिए सबसे पहले अपनी हील रखो। अपनी एड़ी सबसे पहले रखो और फिर अपना पांव आगे रखो। यह छोटा सा स्टेप आपके पूरे वॉकिंग स्टाइल को चेंज कर देगा। आप पहले से ज्यादा कॉन्फिडेंस से चलने लग जाओगे।
जितने भी पावरफुल लोग होते हैं, वह इसी तरह से चलते हैं। वह पहले अपनी एड़ी रखते हैं, हील रखते हैं और फिर अपना पांव रखते हैं और उनके पांव बिल्कुल सीधे होते हैं। जैसे वो एक ट्रैक पर चल रहे हैं। उनके पांव ना ज्यादा बाहर की तरफ होते हैं और ना ज्यादा अंदर की तरफ होते हैं बल्कि वो जिस डायरेक्शन में जा रहे होते हैं, उनके पांव बिल्कुल सीधे उसी तरफ होते हैं। यह वॉकिंग स्टाइल उनको एक रिदमम में लेकर आता है और यही रिदमम उनको ज्यादा कॉन्फिडेंट दिखाता है। देखने वाले उनको नोट करते हैं और उनके वाकिंग स्टाइल को देखते हैं कि यह इंसान कैसे चल रहा है, कैसे मूव कर रहा है और तुमने चलना तो सीख लिया। अपने वॉकिंग स्टाइल को बेहतर कर लिया। लेकिन तुम्हें अपना एटीट्यूड कैसा रखना है? इसके लिए तुम यह वीडियो देख सकते हो। [संगीत]