📱

Get Our Mobile App

Take your business learning on the go!

Download on the App StoreGet it on Google Play

Narrow Audience Targeting Facebook Ads 2025 | Audience Targeting Facebook Ads 2025 | #narrowaudience

Marketing Fundas7:17

Transcription

Facebook एड्स कोर्स के इस वीडियो में आज आपको सिखाएंगे कैसे हम नैरो ऑडियंस टारगेटिंग कर सकते हैं।

दोस्तों होता क्या है? कई बार जब हम एड्स रन करते हैं तो वहां पर हम डिटेल टारगेटिंग में जाके ऑडियंस तो टारगेट कर लेते हैं। ठीक है? इंटरेस्ट के बिहाफ पे, बिहेवियर के बिहाफ पे और हम एड्स रन कर देते हैं। बट बहुत सारे लोगों को मैंने ऐसे देखा है या हमारे क्लाइंट से भी ऐसी मिस्टेक हुई है। बिकॉज़ हम एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी चलाते हैं। तो हमारे एम्प्लाइजज़ भी हैं, क्लाइंट्स भी हैं। हम भी ऐड रन करते हैं। इतना एक्सपीरियंस हो गया है इन चीजों को देखते हुए। ये एक बहुत बड़ी मिस्टेक है जो मैक्सिमम लोग कर जाते हैं कि अपनी ब्रॉड ऑडियंस को ही टारगेट कर देते हैं। तो वहां पर क्या है ना जिन लोगों को ऐड दिखाने का फायदा नहीं है वहां पर हम क्यों उनको ऐड दिखा के अपने बजट को अननेसेसरीली खराब करते हैं। इससे हमारा बजट ना कह लीजिए ओवरस्पेंड हो रहा है जहां नहीं होना चाहिए। तो बेस्ट रिजल्ट्स कैसे आएंगे? कैसे कॉस्टिंग कम होगी? तो नैरो टारगेटिंग का ऑप्शन है, बड़ा छोटा सा फीचर, बड़ा इफेक्टिव फीचर है। आइए समझाता हूं। बिकॉज़ हर एक कैंपेन में आपको इसकी, ज्यादातर कैंपेन में इसको, इसमें इस इस फीचर की आपको जरूरत पड़ सकती है। अच्छे से सीखिएगा, समझिएगा।

तो जैसे आप मेरी कंप्यूटर स्क्रीन पे अभी देख सकते हो। इससे पहले अभी मैं अभी एड सेट लेवल पे हूं। एक जब हम Facebook एड्स कैंपेन बनाते हैं तो पहले कैंपेन लेवल आता है। ठीक है? उसके बाद एडसेट लेवल आता है जो मेन जहां पर हम सारी सेटिंग्स करते हैं। तो यहीं पर हम अपनी ऑडियंस टारगेट करते हैं डिटेल टारगेटिंग से। यहां पर आप देखो इधर, यहां पर ऑप्शन आ गया है डिटेल टारगेटिंग का। ये रहा। तो इधर ऐड डेमोग्राफिक्स। यहां पर अगर कोई भी अपनी ऑडियंस टारगेट करता है तो डेमोग्राफिक्स, इंटरेस्ट और बिहेवियर के हिसाब से करता है। जो कि मैंने इससे पहले वाले वीडियो में इस कोर्स में आपको सिखाया है। प्रॉपर डिटेल टारगेटिंग क्या है आपको बताया है। अब डिटेल टारगेटिंग का एक एग्जांपल लेके नैरो टारगेटिंग कैसे करनी है वो समझाता हूं जो बहुत जरूरी है।

चलो इंटरेस्ट के बेस पे करते हैं। यहां पर मैं सीधा सर्च करता हूं। मार्केटिंग। ठीक है? अब मान लो मेरा डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स है। मैंने यहां पर टारगेटिंग कर ली मार्केटिंग मैनेजमेंट या एक सेकंड हम मैंने ना ऑनलाइन एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग को सेलेक्ट कर लिया। एक एग्जांपल दे रहा हूं। ठीक है? क्योंकि मेरा सब ऑनलाइन से रिलेटेड है। अब यहां पर जो ऑडियंस आप यहां पर देख रहे हो जो मैंने अभी यहां पर अपनी ऑडियंस टारगेट करी है ये कितनी बड़ी ऑडियंस है। अब लोगों का जो बजट होता है वो पर डे का कितना होता है? 1000, 2000, 3000, 4000, 5000। ठीक है? चलो बहुत बड़ा बिज़नेस है तो बहुत ज्यादा हो सकता होगा। पर मैक्सिमम मैं लोगों की बात कर रहा हूं जो स्टार्ट कर रहे हैं यार। ठीक है? तो यहां पर इतने। अब मेरा डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स है। मैं ऑनलाइन एडवरटाइजिंग मार्केटिंग में जो लोग इंटरेस्ट रखते हैं मैं सबको ही ऐड दिखा दूं। करोड़ों लोगों को ऐड दिखा दूं। पता नहीं बजट चला जाएगा और रिजल्ट भी कुछ आना नहीं है।

अब यहां पर जब मैंने ये टारगेट कर लिया अपना ब्रॉड ऑडियंस टारगेट कर लिया तो यहां पर आया है डिफाइन फर्दर। डिफाइन फर्दर बेसिकली नैरो ऑडियंस। मतलब अपनी ऑडियंस को अब और आगे मैं डिफाइन करूंगा। मेरे को क्या ऑडियंस चाहिए जिसको हम पहले नैरो ऑडियंस कहते थे। अब इसको डिफाइन फर्दर बोलते हैं। तो अब यहां पर मैं क्लिक करूंगा डिफाइन फर्दर पे। अब यहां पर एंड मस्ट आल्सो मैच। तो मैं यहां पर सर्च करूंगा एसइओ। एसइओ एंड ऑनलाइन मार्केटिंग एंप्लयरर्स ऑनलाइन मार्केटिंग जॉब टाइटल्स। ठीक है? जॉब टाइटल्स वालों को सेलेक्ट करूंगा। सर्च इंजन अह ऑप्टिमाइजेशन में जो स्ट्रेटजिस्ट है उनको सेलेक्ट करूंगा। अब यहां पर एक बारी और हम एसइओ सर्च करते हैं। ठीक है? जो एसइओ करते हैं जो जॉब टाइटल्स हैं। ठीक है? अब मैंने पहले ऑनलाइन अ मार्केटिंग और इससे रिलेटेड मैंने अपनी ऑडियंस डिफाइन करी। उसके बाद मैंने उसको फिर फर्दर डिफाइन करा या नैरो डाउन करा कि जो एसइओ में इंटरेस्ट रखते हैं, जॉब करते हैं, स्ट्रेटजिस्ट हैं। ठीक है? उनको टारगेट करो। अब यहां पर क्या हुआ? यहां पर देखो जो मेरी ऑडियंस है अह 3 लगभग 3000 कुछ ठीक है? 43000 50000 के आसपास 11000 इस तरीके से मेरी डिफाइन होती जा रही है। अब यहां पर मैं और कुछ ऐड करूंगा तो लगभग 2 लाख 4 लाख 5 लाख 10 लाख मेरी ऑडियंस होगी। तो जब मेरे को एसइओ से रिलेटेड कोई कोर्स बेचना था या मेरे को एसइओ से रिलेटेड कोई टूल लोगों को दिखाना है तो मैं क्यों सारे जो डिजिटल मार्केटर या ऑनलाइन में जो इंटरेस्ट रखते हैं या डिजिटल मार्केटिंग में इंटरेस्ट रखते हैं उनको ऐड दिखाऊंगा। ऑब्वियसली मैं अपनी ऑडियंस को नैरो डाउन करूंगा ना।

अब इसी में एक एग्जांपल ले लो। चलो ऑनलाइन मार्केटिंग की जगह मैं इन सबको कैंसिल करता हूं। ठीक है? ये कैंसिल करा। अब यहां पर इसको भी कैंसिल करता हूं। यहां पर पहले मैं डालता हूं डिजिटल मार्केटिंग। ठीक है? डिजिटल मार्केटिंग मैंने करा। अब डिजिटल मार्केटिंग में जो लोग इंटरेस्ट रखते हैं मैंने सेलेक्ट कर लिया। अब भैया डिजिटल मार्केटिंग में जो लोग इंटरेस्ट रखते हैं यहां एस्टेटेड ऑडियंस तो 3 करोड़ लगभग 4 करोड़ के आसपास आ रही है। मैं क्यों सबको ऐड दिखाऊंगा? ठीक है? अब यहां पर मैंने क्या करा कि मेरा ना जो प्रोडक्ट है वो एक सोशल मीडिया का कोर्स है। सोशल मीडिया मैनेजर जो लोग बनना चाहते हैं या सोशल मीडिया मार्केटिंग में जो इंटरेस्ट रखते हैं उनको दिखाऊं। तो अब मैं यहां पर आया। यहां पर मैंने डिफाइन फर्दर करा। डिफाइन फर्दर में मैंने डाला सोशल मीडिया ठीक है जॉब टाइटल्स सोशल मीडिया मार्केटिंग ठीक है सोशल मीडिया मार्केटिंग मैनेजर सोशल मीडिया मैनेजर ठीक है सोशल मीडिया स्ट्रेटजिस्ट ऐसे करके मैंने ऑडियंस नैरो डाइन करी और फिर से वो लाखों की ऑडियंस आ गई। क्यों मैं 4 करोड़ को दिखाऊं जब मेरे को वो कोर्स है मेरा जो लोगों को सोशल मीडिया मैनेजर बनने में एक्सपर्ट बनने में हेल्प करेगा तो जो लोग ऑलरेडी सोशल मीडिया में इंटरेस्ट रखते हैं या जो सोशल मीडिया में जॉब करते हैं उनको अपग्रेड होना है। ठीक है? और ज्यादा वैल्यू चाहिए या लोग सीखना चाहते हैं उन सबको मेरा ऐड दिखे। तो मेरा जो ऑडियंस है एस्टेटेड ऑडियंस देखो जो करोड़ों में था वो कम हो गया। ये तो बहुत कम है। इसको मेरे को पढ़ाना पड़ेगा और चीज़ ऐड करूंगा। ये लाखों में जाना चाहिए कम से कम। ठीक है? ये नहीं है कि चारप करोड़ की जगह आप 500 लोगों का 3000 लोगों को दिखा रहे हो। इतना भी नैरो नहीं करना। मतलब ठीक रखना है। तो इस तरीके से आप अपनी ऑडियंस को नैरो डाउन कर सकते हो या डिफाइन फर्दर कर सकते हो। एग्जैक्टली कुछ भी इंटरेस्ट का डाल के किसी को भी नहीं दिखाना। ठीक है?

उम्मीद करता हूं ये वीडियो आपको वैलुएबल लगा होगा। इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान रख के आप अपने बजट को ऑप्टिमाइज करोगे। बेटर रिजल्ट्स लेकर आ पाओगे। अच्छे से Facebook एड्स सीखोगे ताकि लोगों को लगे कि यह जो पर्सन है वो एक्चुअल में Facebook एड्स एक्सपर्ट है। इसको सब कुछ पता है। तो दोस्तों अच्छे से सीखना। थैंक यू दोस्तों।