📱

Get Our Mobile App

Take your business learning on the go!

Download on the App StoreGet it on Google Play

पढ़ाई छोड़कर चीटिंग करके पास होने वाले बच्चे thundu full movie in hindi #short #movie #ytshort

GUDDO EXPLAIN0:55

Transcription

इनके जैसे बच्चे किसी और स्कूल में नहीं मिलेंगे, क्योंकि ये लोग पढ़ने से ज्यादा नकल करने में विश्वास रखते हैं। टीचर के स्टार्ट कहने पर एग्जाम तो नहीं, पर चिट्स बटोर शुरू हो जाता है। पेंसिल और इरेजर ये तो आम बात है; इन लोगों ने तो पेन की नोक से लेकर स्केल और जूते के अंदर तक चिट्स छुपा रखा था। इसके अलावा, एक लड़की ने कैलकुलेटर की मां-बहन एक करके उसके अंदर ऐसी-ऐसी खुफिया जगह पर चिट्स छुपाकर लाई थी कि पूछो ही मत। यहां तक कि उन लोगों ने तो जीसस को भी नहीं छोड़ा। पर इन सब से हटकर ये लड़की तो सबकी नानी है; उसने दिमाग लगाकर अपने मेहंदी के बीच-बीच में ही गणित के इक्वेशंस लिखकर लाई थी।

तभी एक लड़का चश्मिश से चिट्स मांगता है, पर इस दौरान हलचल से टीचर की नजर उस पर पड़ती है। इतने में ही एक लड़का मामले को संभालते हुए पेपर मांगता है; लेकिन टीचर पेपर देकर लौटते वक्त उसका हाथ लगकर बंटू का बोतल गिर जाता है। टीचर ने देखा कि उसने बोतल का मुंह टेप से सील करके ढक्कन के अंदर चिट्स छुपा रखा था। थोड़ी ही देर बाद लड़का अपने सारे नकल के साथ प्रिंसिपल रूम में आता है। तभी वहां प्रिंसिपल उसके पापा को बुलाकर जमकर उसकी कुटाई करते हैं। पर आदमी क्या करे, उसकी खुद की लगी पड़ी थी; वो खुद यहां आते समय ऑटो से एक स्कूटी वाले को ठोक कर आया था।