Transcription
Facebook एड्स कोर्स के इस वीडियो में आज हम सीखेंगे प्लेसमेंट टारगेटिंग के बारे में।
दोस्तों Facebook के संग जुड़ा हुआ है Instagram। Facebook और Instagram अपने आप में ही बहुत बड़े प्लेटफॉर्म्स हैं। जहां पर फीड, रील्स, स्टोरीज और कई सारे ऐसे उनके मतलब पार्टनर नेटवर्क साइट्स भी हैं जो उनके संग जुड़ी हुई हैं। तो हमें अपने ऐड को किस प्लेसमेंट पे किस जगह पे शो करना है जहां पर हमें लगता है कि सबसे ज्यादा हमको हमारा कस्टमर है। हमको वहां से बेटर रिजल्ट आएंगे।
तो यहां पर प्लेसमेंट टारगेटिंग के पे हमें दो ऑप्शन मिलते हैं। एक ऑटोमेटिक और एक मैनुअल। अभी मैं आपको स्क्रीन पर ले जाऊंगा और दिखाऊंगा कि यहां पर आपको किन बातों का ध्यान देना है। बिकॉज़ जनरली लोग क्या करते हैं स्पेशली बिगिनर्स जिनको एक्सपीरियंस नहीं होता जब कोई ऐड रन करते हैं Facebook के ऊपर तो वो ऑडियंस टारगेट कर लेंगे, लोकेशन टारगेट कर लेंगे और प्लेसमेंट्स को एज़ इट इज़ रहने देंगे और आगे बढ़ जाएंगे।
दोस्तों जब कभी भी कुछ इंडस्ट्रीज के लिए तो स्पेसिफिकली ये चीज बहुत इंपॉर्टेंट है कि वो कहां पर अपना ऐड दिखा रहे हैं उससे फर्क पड़ता है कि उनको रिजल्ट कैसा आएगा और अगर आप मान लीजिए एक एग्जांपल दे रहा हूं कि 20 तरीके की प्लेसमेंट ऑप्शंस हैं और मेरे को सिर्फ पांच से छह जो प्लेसमेंट ऑप्शंस हैं वहीं पर ऐड दिखाना है तो मैं बाकी की 15 के ऊपर क्यों दिखाऊंगा वहां पर अपने बजट को क्यों खराब करूंगा हुआ तो सही प्लेसमेंट्स पे अपने एड्स को शो करना और जहां पर आपको नहीं दिखाना वहां पर नहीं दिखाना। इससे आपका पैसा जो है सही जगह यूटिलाइज होगा और बजट ऑप्टिमाइजेशन का यह एक और टेक्निक है।
हर एक सेटिंग जो आपको Facebook में या किसी भी और प्लेटफार्म Google ऐड हो, Lindin हो कहीं पर भी जब आपको मिलती है तो उन सेटिंग्स उन फीचर्स का सही इस्तेमाल और डिटेल इन डेप्थ अगर आप उसका यूज़ नहीं करना जानते हो तो आप एक प्रोफेशनल एक्सपर्ट नहीं हो। आप एक नॉर्मल ऐड चलाने वाले बंदे हो जो ऐड चला तो लेते हो बट उस ऐड से मैक्सिमम रिजल्ट कैसे लेकर आना है वो आपको नहीं आता। तो दोस्तों डिजिटल मार्केटिंग मार्केटिंग फंडास का मकसद ही यही है कि जो हम डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी में देश विदेश में अपने क्लाइंट्स के लिए काम करते हैं वही चीजें हम आपको सिखाएं और जितना हो सकता है आपको इन डेप्थ नॉलेज दें। तो इसलिए हम एक-एक चीज को ले रहे हैं और आपको अच्छे से उसमें हम आपको डिटेल में बता रहे हैं।
अब देखिए यहां पर जब हम एड्स रन करते हैं, कैंपेन बनाते हैं तो ऐड सेट का जहां पर ऑप्शन होता है जहां पर हम सारी ऑडियंस सेटिंग और सारी टारगेटिंग करते हैं। वहीं पर ही हमको नीचे ऑप्शन मिलता है। देखिए प्लेसमेंट्स का और यहां पर एडवांटेज प्लस प्लेसमेंट के आगे इधर एडिट का ऑप्शन आ रहा है। इधर मैं क्लिक करूंगा। दो ऑप्शन आ गए। एडवांटेज प्लेसमेंट्स जो रिकमेंडेड है मतलब यह कह रहा है कि प्लेसमेंट्स Facebook खुद अपने हिसाब से Facebook, Instagram कहां पर आपके जो भी कैंपेन है, सेटिंग्स हैं, टारगेटिंग है उसके हिसाब से Facebook खुद मैनेज कर लेगा, बेस्ट टू बेस्ट कर लेगा। अगर आप चाहते हो नहीं मेरे को मैनुअल मैनेज करना है तो यहां पर मैनुअल प्लेसमेंट्स पे जाइए।
और मैनुअल प्लेसमेंट्स पर जाने के बाद यहां पर आप देख सकते हो चार ऑप्शन आ रहे हैं। Facebook, Instagram, ऑडियंस, नेटवर्क और मैनेजर मैसेंजर। फिर Facebook हमें पता है। Instagram हमें पता है। ऑडियंस नेटवर्क क्या है? जैसे Google के संग पार्टनर वेबसाइट्स जुड़ी होती है वैसे ही इनके संग भी बहुत सारी वेबसाइट्स एप्स वगैरह जुड़ी होती हैं। तो वहां पर हमें ऐड दिखाना नहीं दिखाना हमारी मर्जी है। मान लो मेरा तो प्रोडक्ट ही Instagram के लिए तो मैं Facebook ऑडियेंस मैनेजर मैसेंजर पे ऐड क्यों दिखाऊंगा? मैं तो सिर्फ Instagram पे दिखाऊंगा। तो यहां पर इस तरीके से अगर मान लीजिए मेरे को इन सिर्फ Instagram पे ऐड दिखाना है तो मैं Facebook, ऑडियंस, नेटवर्क और मैसेंजर बंद कर दूंगा।
अब ये चीज ऑटोमेटिक प्लेसमेंट्स में थोड़ी ना होती। जब मुझे क्लियरली पता है कि मेरा जो ऐड है वो सिर्फ Instagram पे दिखना चाहिए तो मैं यहां सीधा जाऊंगा ना और हटाऊंगा ना सब कुछ। क्यों मैं अपना पैसा लगाऊंगा? मेरा डेली वैलिडिटी ₹500 है। मैं सिर्फ Instagram पे दिखाऊंगा। और यहां पर एक बार सेलेक्ट कर लेते हैं इनको दोबारा से।
अब देखिए प्लेसमेंट्स में ये आ गया। यह हमें बता रहा है प्लेसमेंट्स में। पहले फीड के बारे में बता रहा है। Facebook फीड, Facebook प्रोफाइल फीड, Instagram फीड। ये सिर्फ फीड कौन-कौन सी कहां-कहां फीड में ये हमारे ऐड दिखाएगा वो दिखा रहा है। ठीक है? तो Instagram फीड, Instagram प्रोफाइल फीड, Facebook मार्केट प्लेस फीड, Facebook वीडियोस फीड ऐसे करके सारी फीड इसने दिखा दी।
अब यहां पर कुछ ऐसी जगह हैं जिनको अगर आपको जो जहां पर ये नहीं शो करेगा। अब ये कैंपेन में भी कई बारी कई तरीके के ऐसे कैंपेन होते हैं, ऐड होते हैं जहां पर आपको कुछ ऑप्शंस तो आएंगे ही नहीं। ठीक है? अब मान लो अगर आप कोई वीडियो ऐड चला रहे हो तो उसमें कई सारे ऐसी फीड ऐसे ऑप्शंस होंगे जो आपको ऑटोमेटिकली नहीं आएंगे क्योंकि वो तो उसके लिए बना ही नहीं है ना कैंपेन वहां पर दिखाने के लिए। फिर स्टोरीज रील्स का दिखाएगा कहां-कहां दिखाना है। अब मान लो मैसेंजर की स्टोरीज पे आपको नहीं दिखाना। तो हटाओ बंद करो इसको। ठीक है?
अब इनस्ट्रीम एड्स में कहां दिखाना है? कहां नहीं दिखाना? सर्च रिजल्ट्स में, मैसेजेस में, एप्स और साइट्स में जो मैंने बताया कि इनके संग जुड़ी हुई है ऑडियंस नेटवर्क की। अगर आपको वहां नहीं दिखाना है पूरा ही हटाओ यहां से। तो इस तरीके से प्लेसमेंट को आप मैनेज कर सकते हो, कंट्रोल कर सकते हो। ठीक है?
तो दोस्तों, आप समझ रहे हो कि कितना फर्क पड़ रहा है कि इतनी सारी जगह हैं बट मेरे को ऐड तो सिर्फ Instagram पे दिखाना था या सिर्फ Facebook पे दिखाना था। ठीक है या सिर्फ मैसेंजर पे दिखाना था तो मैं बाकी सब जगह क्यों पैसा दे रहा था क्योंकि हर किसी का बजट चाहे दिन का ₹500 हो चाहे 5000 हो चाहे ₹00 हो मगर बजट तो फिर भी लिमिटेड है उड़ाने को तो आप कितना भी उड़ा दो तो इन छोटी-छोटी बातों को हमेशा ध्यान रखना और जैसे मैंने आपको बताया प्लेसमेंट्स तो सेट कर रहे हो मगर मैंने ऑलरेडी इस कोर्स में आपको एक वीडियो दिया है Facebook Instagram जो अलग-अलग एड्स होते हैं। उनके इमेज के साइज़ज़, एड्स के स्पेसिफिकेशंस एंड साइज़ज़ इमेज के, क्राउज़ल के, वीडियो के वो सब मैंने आपको बताया है, दिया है कहां से देखना है। क्योंकि जब कभी भी आप क्रिएटिव बनाते हो आप फॉर्मेट तो 10 सेलेक्ट कर लो। मगर 10 अलग-अलग फॉर्मेट्स के हिसाब से आपने क्रिएटिव और उनके रेश्यो या डायमेंशंस तो बनाए नहीं। तो आपका ऐड कैसे शो हो जाएगा वहां पर? ये भी तो आपको देखना पड़ेगा। तो इन बातों का ध्यान प्लेसमेंट टारगेटिंग में जरूर रखना।
अब आपको मैनुअल करना है या आपको ऑटोमेटिकली Facebook के ऊपर छोड़ देना है। यह आपको देखना है। उम्मीद करता हूं अच्छे से समझ में आया होगा। भूलोगे नहीं। थैंक यू।
[संगीत]