📱

Get Our Mobile App

Take your business learning on the go!

Download on the App StoreGet it on Google Play

WARNING - She is a Death Trap (*Mature Audience Only*)

Mysterious Dunia34:09

Transcription

और भी जितने बच्चे थे, रोमा के भाई-बहन। इन सबों की कुटाई करता और इस टाइप की जब अपब्रिंगिंग किसी बच्चे को मिलती है, तो हम उसका दोष नहीं ठहरा सकते। उसके दिमाग में बहुत ही छोटी उम्र के अंदर एक ट्रॉमा लग जाता है, जो कि आने वाले टाइम में उसकी लाइफ को काफी परेशान करके रखता है। उसकी जिंदगी बर्बाद कर देता है, लिटरली।

खैर, रोमा और डेनिस दोनों गाड़ी से उतरे। गाड़ी बंद करी और ये दोनों उसी क्राउन की तरफ जाने लगे, जहां पर सैसन और यन अभी अपनी प्रैक्टिस शुरू करने वाले थे। और तभी सैसन और यन दोनों ने देखा कि सामने से दो लोग आ रहे हैं चलते हुए उनके पास। अब इस टाइम पर सैसन को तो सब कुछ पता था। लेकिन यन, जिसको कोई आईडिया नहीं था कि यहां पर अभी क्या होने वाला है।

सो, जैसे ही डेनिस और रोमा उसके पास पहुंचे, बिना हाय-हेलो के डेनिस ने सीधा यन से एक लाइटर मांगा, क्योंकि वह उस टाइम पर सिगरेट अपने मुंह के अंदर लगाए हुए था। यन खुद भी एक स्मोकर था, तो उसने तुरंत अपनी जेब के अंदर से लाइटर निकालकर डेनिस को दे दिया। डेनिस उस लाइटर को लेकर अपनी गाड़ी की तरफ गया। वहां अपनी सिगरेट लाइट करी। पीछे से उसने गाड़ी की डिग्गी खोली। उसके अंदर से बेसबॉल बैट निकाला। डिग्गी वापस बंद करी और वापस यन के पास आकर, बजाय उसका लाइटर वापस देने के, बल्कि उस बेसबॉल बैट के साथ उसने यन के मुंह के ऊपर एक खींचकर वार किया। यन बेचारा एक ही वार के अंदर नीचे जमीन पर गिर चुका था।

जी हां, आप इस टाइम तक समझ चुके होंगे कि वो कॉल जो सैसन ने करी थी यनशनाइडर को आज रात मैच की प्रैक्टिस करवाने के लिए, वो सैसन ने खुद नहीं करी थी। ना ही उसका कोई आने वाले दिनों में कोई मैच होने वाला था। बल्कि वो कॉल जानबूझकर यन को यहां बुलाने के लिए इस डेनिस ने सैसन से करवाई थी, ताकि यन इस ग्राउंड के अंदर उन्हें रात के टाइम पर अकेला मिले और वो उसके साथ बदला ले सके। एक बहुत ही फ्रेंडली मीटिंग एकदम से केओस में बदल गई।

जैसे ही यन नीचे जमीन पर गिरा, उसी टाइम रोमा और डेनिस ने मिलकर उसको बैट से पीटना शुरू कर दिया, उस बेसबॉल वाले से। इतने भयंकर उसके ऊपर वार किए कि लगभग अब यन बेसुध हो चुका था। यन को मारते-मारते डेनिस रुका। सैसन, जो कि साइड में खड़ी थी, सब कुछ देख रही थी। उसने हेल्प करने की बिल्कुल भी कोशिश नहीं करी। सैसन के पास गया, उसको एक लिप-किस करी और बोलने लगा कि देखो, मैं अपना प्यार तुम्हारे सामने प्रूव कर रहा हूं, तुम्हारे दुश्मन से बदला लेकर। यह काम डेनिस ने कई बार किया। बीच-बीच में रुकता, सैसन के पास जाता, उसको किस करता, उसको बोलता कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं और वापस आकर यन को मारना शुरू कर देता।

लेकिन अब आप बस सोच कर देखिए। यन खुद एक एथलीट था। उसकी हाइट और बॉडी वेट काफी अच्छा खासा। लेकिन अब यह अटैक इतना सरप्राइजिंग था कि यन खुद को डिफेंड नहीं कर पाया। जबकि थोड़ी देर बाद वो बैट रोमा ने अपने हाथ में ले लिया और यन के दोनों पैरों को खोलकर बेचारे यन के प्राइवेट पार्ट्स के ऊपर उसने वो बैट मारना शुरू कर दिया। जबकि पीछे खड़ा हुआ डेनिस, वो उसके सिर के ऊपर लात ही लात मार रहा था। इतने भयंकर लातें कि बेचारे का स्कल पूरा फ्रैक्चर हो चुका था। थोड़े बहुत वार और करने के बाद, 19 साल का यन शनाइडर बेचारा वो उस जमीन के ऊपर, उसी ग्राउंड के ऊपर डेड पड़ा हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी। इस ग्राउंड के ऊपर वो अपनी स्टूडेंट सैसन को मैच प्रैक्टिस करवाने के लिए आया था।

जब इन सबको पता चला कि यशनाइडर मर चुका है, उसके बाद रोमा और डेनिस ने अपनी-अपनी जेब में रखा हुआ सूट निकाला, उसको लाइट किया और उसको फूंक कर फाइनली इन लोगों ने जश यूनाइडर की बॉडी को उठाकर अपनी गाड़ी, यानी कि मर्सिडीज के अंदर रखा और तीनों वापस इस गाड़ी के अंदर बैठे, इंक्लूडिंग सैसन भी और सबसे पहले गाड़ी चलाते हुए सैसन के घर गए। सैसन को उतारा। सैसन अपने घर में जा चुकी थी। यह गाड़ी सीधा डेनिस के पिता का एक बहुत ही बड़ा वेयरहाउस। उसके अंदर अच्छी खासी जगह पड़ी हुई थी। वहां पर लेकर गए इस गाड़ी को। शच नाइटर की बॉडी को उस वेयरहाउस के अंदर डंप किया। इस गाड़ी को वापस चलाकर डेनिस के घर पर पहुंचे। डेनिस और रोमा उस घर के अंदर जाकर आराम से मूवीज देखने लगे, सुट्टा फूंकने लगे, जैसे कि कुछ हुआ ही ना हो या फिर जो हुआ हो, वह बहुत ही रूटीन काम हो।

देर रात तक जब यन वापस नहीं आया, तो यन की बहन कैमिलिया उसको बहुत ज्यादा टेंशन होने लगी। उसने अपने माता-पिता के साथ भी डिस्कस किया कि यन उसको बोल कर गया था कि वो एक मैच प्रैक्टिस के लिए जा रहा है। लेकिन कहां जा रहा है, किसके साथ जा रहा है, उसने वो नहीं बताया और अभी देर रात हो चुकी है, वह घर पर भी नहीं आया। पूरी रात यन का परिवार यन को ढूंढता रहा, लेकिन वो नहीं मिला। अगले दिन तक पैनिक पूरा सेट हो चुका था। यह लोग सीधा पुलिस स्टेशन में गए। वहां जाकर यन को मिसिंग रिपोर्ट किया। पुलिस वालों को लगा कि हो सकता है एक्सीडेंट हुआ हो यन के साथ, तो आसपास के सभी हॉस्पिटल्स के अंदर यन की फोटो भेजी और पूछने लगे कि क्या आपके पास कोई एक्सीडेंटल केस आया है? लेकिन हर हॉस्पिटल वालों ने मना कर दिया। या फिर अब पुलिस वालों ने बोलना शुरू किया कि हो सकता है यन अपनी मर्जी से घर छोड़कर गया हो और हो सकता है कुछ दिनों बाद वह वापस भी आ जाए।

जिस टाइम पर पुलिस वाले यन का परिवार और यन के वह सभी दोस्त जिनके साथ यन रहता था, वह सभी यन को ढूंढ रहे थे, उसी टाइम पर डेनिस अपने घर मौजूद था। वो अपने घर से बाहर निकला। अपनी गाड़ी स्टार्ट करी। सीधा उसी दोस्त काई के पास गया, जिससे उसने पहले वो आईडिया मांगा था कि किसी का मर्डर कैसे करते हैं। काई के पास जाकर उसने बहुत ही कैजुअली काई से पूछा कि किसी बॉडी को डिस्पोज कैसे किया जाता है। अब एक काई, इसने भी बहुत ही कैजुअल वे में, ऐसा लग रहा है जैसे कोई हलवा मांग रहा हो, इस वे में उसने डेनिस को समझाना शुरू किया कि देखो, वैसे तो बहुत सारे तरीके हैं बॉडी डिस्पोज करने के, लेकिन सबसे बढ़िया तरीका रहता है कि उसके छोटे-छोटे पीसेस करो। उसको किसी बड़े सारे पॉट के अंदर डालो। अलग-अलग पॉट्स के अंदर डाल के ऊपर सीमेंट डाल दो और किसी आसपास के नदी या फिर नहर के अंदर डिस्पोज कर दो। ना तो वह कभी बॉडी मिलेगी, ना ही कभी कोई क्राइम प्रूव हो पाएगा। इनफैक्ट, यह आईडिया देने के बाद काई ने तो अपना ऑफर तक रख दिया कि अगर तुम्हारे पास कोई बॉडी है, तो मैं तुम्हारी हेल्प कर सकता हूं, उसको डिस्पोज करने में। और डेनिस ने भी मना नहीं किया कि ठीक है, चलो तुम मेरे साथ चलो, हम उस बॉडी को डंप करेंगे।

काई, डेनिस और रोमा, ये तीनों उसी गाड़ी के अंदर बैठकर पास ही के एक हार्डवेयर स्टोर में गए। काफी सारा सामान लिया इन्होंने, टूल्स वगैरह लिए बॉडी को काटने के लिए और उन सभी टूल्स को लेकर वापस ये उसी वेयरहाउस में पहुंचे, जहां उन्होंने पिछली रात यंगनाइडर की बॉडी को डंप किया था। वापस उस बॉडी को गाड़ी के अंदर लोड करके, यह काई के एक दोस्त का अपार्टमेंट खाली पड़ा हुआ था, इस बिल्डिंग के अंदर, जो बिल्डिंग अभी आपकी स्क्रीन के ऊपर आ रही होगी। इस बिल्डिंग की बेसमेंट के अंदर यह बॉडी को लेकर गए और वहां जाकर इन लोगों ने अब काम शुरू किया।

आने वाले दो दिनों तक ना सिर्फ रोमा, काई और डेनिस, बल्कि यहां पर सैसन खुद इंक्लूड थी। जैसे ही यह बॉडी इस अपार्टमेंट की बेसमेंट में पहुंची, सैसन भी मौके पर पहुंच चुकी थी और इन चारों लोगों ने मिलकर बेचारे यशनाइडर की बॉडी को काटना शुरू किया और टोटल टोटल 14 पीसेस किए। इनमें से एक को भी उस बॉडी को देखकर या फिर उसके पीसेस को देखकर कुछ अजीब फील नहीं हुआ। यह सेशन भी कुछ कम नहीं थी। इसका भी एक बहुत ही बड़ा मेजर रोल था इस पूरे कांड के अंदर। जैसे-जैसे ये लोग बॉडी को कट करते जा रहे थे, उसमें से जो भी माल निकलता, खून निकलता, इस सेशन का काम था उस खून को साफ करना। ब्लीच इसके पास बहुत बड़ी मात्रा में मौजूद था। इसने उस ब्लीच से सारे फर्श के ऊपर लगा हुआ वो खून साफ करना शुरू किया।

तकरीबन 2 दिनों तक इस अपार्टमेंट में रहने के बाद, डेनिस इस अपार्टमेंट से बाहर निकला। अपने पिता के पास गया। वहां जो उनकी कंपनी में एक वैन जो काम कर रही थी, उस वैन को मांगा। यह वैन लेकर वापस इस अपार्टमेंट में आया। अब यह वैन खाली नहीं थी। इसके अंदर पहले से ही उसने बाजार में रुक कर काफी सारे गमले खरीद लिए, भारी-भारी गमले जो कि कंक्रीट के बने होते हैं, आपने देखा भी होगा, हम लोग घरों में यूज़ करते हैं। वो गमले काफी सारे खरीदे और ना सिर्फ गमले, बल्कि बहुत सारे सीमेंट के कट्टे, बहुत सारे रेती वगैरह और क्रेशर वगैरह के कट्टे अपने साथ लेकर इस वैन के अंदर रखकर वो इस अपार्टमेंट में वापस पहुंचा। नीचे गया। बेसमेंट में सारा सामान उन्होंने अनलोड किया और उन गमलों के अंदर बॉडी के पीसेस रख-रख के, एक-एक गमले के अंदर एक-एक पीस रख के ऊपर से मसाला बनाकर सीमेंट और रेती क्रेशर का वो सारा मसाला अंदर भरा और पैक करके पूरा सील करके वो वापस गमले उन लोगों ने रखने शुरू किए।

लेकिन यहां दिक्कत यह थी कि बेचारे यशनाइडर का जो टॉर्सो था, जो उसका पेट और ये छाती वाला हिस्सा था, इस हिस्से को इन लोगों ने कुछ ज्यादा बारीक पीसेस के अंदर नहीं काटा और वो बड़ा सारा हिस्सा किसी एक गमले में आने के लिए तैयार नहीं था। वो एक गमले के अंदर फिट ही नहीं हो रहा था। सो इन लोगों ने सोचा कि क्यों ना इस हिस्से को बाद में कहीं डंप करेंगे। बाकी ये जो 13 हिस्से हैं, इनको पहले ठिकाने लगा कर आते हैं। सो इन लोगों ने वो 13 गमले अपने साथ अपने वैन के अंदर रखे और ये चारों लोग सीधा नैका रिवर के ऊपर बने हुए एक ब्रिज पर पहुंचे और बिना किसी के आवाजाही के, जब इनको लगा कि कोई इन्हें नहीं देख रहा, यह चारों लोग वैन से उतरे। पीछे वाला दरवाजा खोलकर जितने भी गमले उन्होंने रखे थे, उन गमलों को उठा-उठाकर नैका रिवर के अंदर फेंकना इन्होंने शुरू कर दिया।

उसको डंप करके आने के बाद फाइनली इनका वो टॉर्सो बचा हुआ था, जो कि अपार्टमेंट के उस बेसमेंट के अंदर रखा हुआ था। उस टॉर्सो को देखकर इन चारों ने डिस्कस किया कि इसको भी हम बारीक-बारीक पीसेस के अंदर काटेंगे। लेकिन फिलहाल अभी नहीं, बाद में इसको थोड़े टाइम के लिए यहीं रखो। लेकिन ऐसे नहीं, इसको एक डस्टबिन, यह बाहर जाकर एक बड़ा सारा जो डस्टबिन वाला बॉक्स होता है, उस डब्बे को लेकर आए। उस डब्बे के अंदर इस टॉर्सो को रखा। डस्टबिन का ढक्कन ऊपर से बंद किया और इस अपार्टमेंट से निकल चुके।

बर्थ 27 अगस्त 2007 का दिन आ चुका था और अब तक भी यह टॉर्सो, यह पूरा धड़, जो थी, यह धड़ उस डस्टबिन के अंदर उसी बेसमेंट के अंदर पड़ा हुआ था, लेकिन अब इसने बहुत गंदी तरीके से सड़ना शुरू कर दिया और वो जो उसकी बदबू थी, वो उस बेसमेंट से निकलकर आसपास के पूरे इलाके के अंदर फैल चुकी थी और सभी लोग जो उस बेसमेंट के आसपास से निकलते या फिर और भी लोग जो इस बिल्डिंग के अंदर रह रहे थे, लगभग उनकी नाक जल चुकी थी। उसने अपना काम करना तक बंद कर दिया होगा, इतनी गंदी बदबू। इससे परेशान होकर लोगों ने जांचना शुरू किया कि आखिर यह बदबू आ कहां से रही है। आसपास रहने वाले लोगों को लग रहा था कि हो सकता है कोई जानवर वगैरह मर गया हो और उसकी लाश ऐसे सड़ रही हो और उसी की बदबू आ रही है हमें भी।

इस बदबू को ढूंढते-ढूंढते फाइनली यह लोग एक फ्लैट के आगे खड़े थे, जिसकी बेसमेंट का रास्ता वो नीचे की तरफ जा रहा था। लेकिन जाने के अंदर हिम्मत किसी की भी नहीं। सो फाइनली इन लोगों ने इस फ्लैट के ओनर लैला के, जो कि काई का बहुत अच्छा दोस्त था, लैला के को कांटेक्ट किया। उस लैला के ने कहा कि ठीक है, मैं तो नहीं आ सकता, मैं अभी बाहर हूं। लेकिन मैं अपने केयरटेकर को भेज देता हूं, वह जाकर देख लेगा कि आखिर क्या बीमारी है। सो वो केयरटेकर थोड़ी देर बाद जैसे ही इस अपार्टमेंट के पास आया, तकरीबन 30 फुट वो दूर था इस बेसमेंट के रास्ते से। लेकिन तभी वह समझ चुका था कि यहां कुछ बहुत बड़ी गड़बड़ है। स्मेल कोई जानवर की नहीं है जो सड़ रहा हो, बल्कि यहां कुछ बीमारी और ही है। उस केयरटेकर को भी अंदर जाने में अकेला डर लग रहा था। सो उसने तुरंत पासी के एक फोन बूथ के ऊपर जाकर अथॉरिटीज को फोन किया। कुछ ही देर बाद पुलिस वालों की गाड़ियां चांव करते हुए इस बेसमेंट के पास पहुंच चुकी थी और फाइनली केयरटेकर ने दरवाजा खोला। उस दरवाजे को खोलते ही जो असली स्मेल थी, वो अब बाहर आई। पुलिस वालों के नाकों को सड़ा रही थी। लिटरली काफी सारे पुलिस वालों ने तो उल्टियां तक कर दी।

खैर, जैसे तैसे पुलिस वाले नीचे गए। लाइट ऑन करी और अंदर का हाल देखकर वो भी बहुत-बहुत ज्यादा हैरान। फर्श के ऊपर बहुत सारे खून के निशान, उसको साफ करने के निशान, जैसे पोछा मारते हैं, बाद में वो लाल-लाल सा रह जाता है, धब्बा सा। वैसे-वैसे काफी सारे निशान थे और कोने के अंदर एक डस्टबिन पड़ा हुआ था और सबको क्लियरली पता चल रहा था कि यह स्मेल उस डस्टबिन से आ रही है। तीन पुलिस वाले उस डस्टबिन को तलाशने लगे। जब भी बाकी पुलिस वाले इस घर को तलाश रहे थे, इस घर में उनको काफी सारे कपड़े मिले, जो कि पूरे तरीके से खून से लदे हुए थे। और यह कपड़े किसी और के नहीं, बल्कि यश नाइडर के ही थे। जैसे उस डस्टबिन को बाहर लाया गया, उसको खोलकर एक्चुअल में देखा गया, तो हर कोई हैरान था, क्योंकि अंदर एक धड़ पड़ा हुआ था, जो कि पूरे तरीके से काला हो चुका था, फूला हुआ था, उसके अंदर लिटरली हर जगह पर कीड़े पड़ चुके थे, अंदर तक कीड़े घुसे हुए थे, उसको खोखला कर रहे थे। लेकिन जैसे-जैसे पुलिस वालों ने उस धड़ को बाहर निकालकर एविडेंस बैग के अंदर डाला और उसको नियरेस्ट हॉस्पिटल में पहुंचाया और बाकी के जो कपड़े मिले थे, उन कपड़ों से उसकी पहचान करवाई गई और यह कपड़े पहचानने वाले सबसे पहले यशनाइडर के माता-पिता थे। जी हां, वो इन कपड़ों को देखकर बहुत बुरी तरीके से रोने लगे। उनका डीएनए मैच किया गया, ना सिर्फ ब्लड सैंपल के साथ, बल्कि उस टॉर्सो के साथ भी, जो कि परफेक्ट मैच था। इस बात में कोई डाउट नहीं था कि यह बॉडी यश राइडर की ही है।

जल्दी ही पुलिस वालों ने लैला के को अपने पास बुलाया और लैला ने बताया कि उसका यह फ्लैट उसके दोस्त काई ने दो-तीन दिनों के लिए मांगा था, क्योंकि उसको यहां पर रुकना था। सो जल्दी पुलिस वाले काई तक पहुंच गए और काई के जब उसके दो पट्टे लगे पुलिस वालों के, तो काई ने भी सब कुछ हग दिया। सब कुछ बता दिया कि कैसे-कैसे रोमा, डेनिस और सैसन, इन चारों ने मिलकर कांड बैठाया था और जल्दी ही इन चारों को गिरफ्तार भी कर लिया गया।

अब पूछताछ शुरू की गई और पूछताछ में सामने आया कि कैसे-कैसे उन लोगों ने कांड बैठाया, जिसके बाद इस मर्डर ने पूरे नेशन के अंदर, पूरे जर्मनी के अंदर बहुत सुर्खियां बटोरी। इस मर्डर को द सीमेंट मर्डर के नाम से जाना जाने लगा। काई ने तो यहां तक कह दिया कि इस पूरे कांड के अंदर चार नहीं, बल्कि पांच लोग इनवॉल्व थे। पांचवा डेनिस का पिता, क्योंकि उसको शायद पता था कि उसके बेटे ने क्या कांड किया है। तभी उसने वह वैन भी दी और अपने वेयरहाउस में उस बॉडी को रखने की जगह भी दी। शायद हो सकता है उसके पिता भी इस काम के अंदर इनवॉल्व हो। पुलिस वालों ने तुरंत डेनिस के पिता को भी उठाया, लेकिन एट द एंड कोई भी सबूत खास कुछ मिला नहीं उसके पिता के खिलाफ, इसलिए उसको छोड़ दिया गया। इन चारों का मेडिकल करवाया गया। लेकिन तीन मेडिकल बिल्कुल नॉर्मल थे। बट डेनिस उस डेनिस के मेडिकल के अंदर डीप डिप्रेशन और पैथोलॉजिकल जेलसी, यह सब चीजें सामने आई, जिस वजह से उस पूरे केस को जुवेनाइल माना गया।

फरवरी 2008 के अंदर इस केस का ट्रायल शुरू हुआ और जब भी इसकी डेट्स पड़ती, इसकी तारीखें लगती, इस केस की, तो यन का पूरा परिवार कोर्ट रूम के अंदर आकर बैठता। लेकिन बार-बार उनको कोर्ट रूम से बाहर जाना पड़ता, क्योंकि जैसे ही यह चारों अपने किया हुआ कांड जज साहब के सामने बता रहे होते, तो बेचारे यन के माता-पिता, वो ये चीजें नहीं सुन पा रहे थे कि उनके बेटे के साथ यह सब कुछ हुआ, इसलिए मजबूरन उनको कोर्ट से बाहर आना पड़ता, ताकि अंदर ट्रायल आराम से चल सके।

अब आपको इस पॉइंट पर आकर लग रहा होगा कि यह केस यहीं खत्म हो गया। आज तो वीके ने एक बहुत ही नॉर्मल सा केस बताया। इसके अंदर तो कुछ खास कोई ट्विस्ट नहीं था। लेकिन यह केस यहां खत्म नहीं हुआ। बल्कि इस केस का एक ऐसा सच बाहर निकल कर आया, जो कि किसी ने भी एक्सपेक्ट नहीं किया था। अभी तक तो आप लोगों ने भी एक्सपेक्ट नहीं किया होगा। और जब मैंने उसको जाना, जब मेरे को उसके बारे में पता चला, तो सच में मैं भी बहुत ज्यादा हैरान था, क्योंकि इस सच ने केस की पूरी बेसलाइन ही बदल दी। उसकी सारी टाइमलाइंस बदल दी कि ऐसे इस वजह से सब कुछ हुआ।

जी हां, अभी तक आपको पता था कि सैसन का बॉयफ्रेंड डेनिस, उसको बहुत ज्यादा जेलसी हो रही थी, क्योंकि सैसन वर्जिन नहीं थी और उसके साथ सात लोगों ने ऐसा-ऐसा कुछ पहले भी किया था, संबंध बनाए थे और उनमें से ही यह एक यशनाइडर भी था। बट कोर्ट के अंदर खड़े होकर इस सेशन ने खुद एडमिट किया कि यन ने उसके साथ कभी भी कोई संबंध नहीं बनाए। कभी भी कोई जबरदस्ती करने की कोशिश ही नहीं करी। इनफैक्ट, यह सैसन खुद बहुत-बहुत ज्यादा पसंद करती थी यशनाइडर को और उसने काफी बार यशनाइडर के सामने अपने प्रपोजल भी रखे, लेकिन यन ने हमेशा उसको एज अ स्टूडेंट ही ट्रीट किया, कभी भी उसके प्रपोजल्स को एक्सेप्ट नहीं किया और इस वजह से वो बहुत ज्यादा ऑबसेस्ड हो चुकी थी यशनाइडर के साथ, वो किसी भी हद तक जाकर यशनाइडर को पाना चाह रही थी, लेकिन फिर भी यन ने इग्नोर किया और सब कुछ मना करता रहा, क्योंकि यन को अपना फ्यूचर आगे का दिख रहा था। इन सब चीजों में पढ़कर, कर वह अपना फ्यूचर नहीं खराब करना चाहता था। इसीलिए इस सेशन को बहुत ज्यादा गुस्सा आया और जब डेनिस उसे मिला और डेनिस ने उसको कंट्रोल करना शुरू किया और फाइनली जब उसने नाम पूछे कि बता तेरे साथ किस-किस लोगों ने संबंध बनाए हैं, तो इस सैसन ने उसमें यंगनाइडर का भी नाम लिख दिया कि मेरे साथ इस यंगनाइडर ने तो जबरदस्ती संबंध बनाए थे। उसका रेप किया था, बलात्कार किया था। ऐसा-ऐसा कुछ बताकर सैसन ने इस डेनिस को और ज्यादा भड़का दिया और डेनिस ने ठान लिया कि वह इस यंगशनाइडर का तो मर्डर करके ही मानेगा, जबकि ऐसा कुछ था ही नहीं। यशनाइडर ने कभी भी सैसन के साथ कोई संबंध नहीं बनाए। इस सैसन ने सिर्फ अपनी पर्सनल दुश्मनी निकालने के लिए कि आखिर इस यंगनाइडर ने उसका प्रपोजल रिजेक्ट कैसे कर दिया। रिमेंबर, मैंने आपको बताया था कि यह बहुत ज्यादा एक्स्ट्रोवर्ट लड़की है। अगर यह रूम में बैठी है, तो सबको पता होना चाहिए कि यह बैठी है यहां पर। इससे बातें करें, सभी लोग, यह चाहती थी और जैसे ही यश राइडर ने इसका प्रपोजल रिजेक्ट किया, तो इस सेशन के ईगो के ऊपर बात आ चुकी थी कि आखिर उसने मना कैसे कर दिया, उससे बदला लेकर रहेगी और बदला कुछ इस तरीके से लिया गया।

सो आप मुझे बताइए कि आपने ऐसे कौन से टॉक्सिक रिलेशनशिप्स और देखे हैं अपने आसपास? जरूर देखे होंगे या फिर जो लोग अभी भी मेरी वीडियोस देख रहे हैं, बहुत सारे ऐसे लोग हैं, बहुत सारे ऐसे कपल्स हैं, जो कि एक ऐसे रिलेशनशिप के अंदर बंधे हुए हैं, जो ना चाहते हुए भी चल रहा है। धक्का लगा रहे हैं वो इस रिलेशनशिप को, क्योंकि या तो किसी की मजबूरी हो जाती है रिलेशनशिप चलाने की, या फिर किसी को मजबूर किया जाता है रिलेशनशिप चलाने के लिए। मोस्ट ऑफ द केसेस में रिलेशनशिप ऐसे आगे जाकर टॉक्सिक बन जाते हैं और वह आगे जाकर क्राइम में बदलने में देर नहीं लगाते। सो अगर आप भी ऐसे किसी रिलेशनशिप के अंदर फंसे हुए हैं, तो आप उसके बारे में अपने घर वालों के साथ, अपने पेरेंट्स के साथ जरूर डिस्कस करें, या फिर आप चाहिए तो किसी अथॉरिटी से जाकर हेल्प भी ले सकते हैं। वो जरूर आपकी हेल्प करेंगे। ऐसे एनजीओस हैं, बहुत ज्यादा है। अगर आप मेरे साथ भी डिस्कस करना चाहें, तो वो भी कर सकते हैं। यह मेरी इंस्टाग्राम आईडी का लिंक आपको डिस्क्रिप्शन में भी मिल जाएगा। हो सकता है मैं आपको कोई सजेशन दे पाऊं। वैसे मैं कोई इसमें काउंसलर नहीं हूं, लेकिन हो सकता है फिर भी कुछ हेल्प कर पाऊं, क्योंकि मैंने बहुत सारे ऐसे केसेस देखे हैं, उनके बारे में स्टडी किया है। सो डिस्कस कर सकते हैं, बस। यह मेरी इंस्टाग्राम आईडीज का लिंक आपको डिस्क्रिप्शन में भी मिल जाएगा।

इस केस से रिलेटेड कुछ खास फोटो या फिर फुटेज नहीं है, क्योंकि मैंने आपको पहले ही बताया, यह केस जर्मनी का है और वहां से कोई भी क्राइम होता है, तो उसकी कोई भी फोटो या वीडियोस, इनफैक्ट विक्टिम या फिर कल्पिट की भी फोटो वीडियोस बाहर नहीं आती कभी भी, वो हमेशा ब्लर करके ही बाहर निकालते हैं पब्लिक में। सो इस केस से रिलेटेड कुछ भी मेरे पास खास है नहीं। लेकिन फिर भी आप इंस्टाग्राम पर आकर मेरा ब्रॉडकास्ट चैनल ज्वाइन कर सकते हैं। यह मेरे इंस्टाग्राम आईडीज का लिंक आपको डिस्क्रिप्शन में मिल जाएगा। वहां आकर उस ब्रॉडकास्ट चैनल को ज्वाइन जरूर कर लीजिएगा। लिंक नीचे डिस्क्रिप्शन में है। आपके हाथ से फॉलो बटन जरूर क्लिक हो जाना चाहिए।

खैर, पिछली वीडियो का शाउट आउट वी. दीपिका 2 को एंड कमेंट "मी टू" गेट अ शाउट आउट इन नेक्स्ट वीडियो। मिलते हैं अगली वीडियो में। यह वीडियो देखने के लिए, धन्यवाद।