Transcription
Facebook एड्स कोर्स के बहुत ही इंपॉर्टेंट स्टेज पे हम पहुंच चुके हैं। जहां पर हम पिक्सल्स, कन्वर्ज़न, ट्रैकिंग ये सब चीजें सीखने वाले हैं।
दोस्तों, अब तक Facebook एड्स का जो हमारा एआई के संग हम कोर्स लाए हैं, हमने इसमें काफी कुछ कवर करा है। उम्मीद करता हूं आपने सारी चीजें सीखी होंगी और प्रैक्टिस करी होंगी अभी तक। इस कोर्स की खासियत यह है 2025 में बिल्कुल लेटेस्ट जो भी फीचर्स आए हैं उनके बेस पर हम आपको पूरा का पूरा कोर्स सिखा रहे हैं और इसके अंदर हम एआई के भी कई सारे वीडियोस लेकर आएंगे कि किस तरीके के किस तरीके से आप एi टूल्स की मदद से Facebook एड्स में हेल्प ले सकते हो प्रोडक्टिविटी बढ़ा सकते हो काम को आसान कर सकते हो एफिशिएंसी बढ़ा सकते हो।
मगर अब जो हम शुरू करने जा रहे हैं ये बहुत ही इंपॉर्टेंट है जो है Facebook पिक्सल्स। पिक्सल्स होता क्या है दोस्तों? दोस्तों जैसे Google के अंदर रीमार्केटिंग टैग होता है जिससे कि हम कन्वर्जन ट्रैकिंग करते हैं, वैसे ही Facebook में इसको पिक्सल्स बोला जाता है। पिक्सल एक पीस ऑफ कोड होता है। एक कोड है छोटा सा। उस कोड को हम अपनी वेबसाइट, ऐप या लैंडिंग पेज कहीं पर भी जहां पर हमें चाहते हैं कि हम कनेक्ट करें, हम Facebook ऐड अकाउंट के उस पिक्सेल को हम पुट करते हैं हमारी वेबसाइट में या लैंडिंग पेज में।
अब जब हम उसको डालेंगे तो वहां से वो हमारी वेबसाइट के संग हमारा वो पर्टिकुलर Facebook ऐड अकाउंट जहां से हमने पिक्सल लिया था वो कनेक्ट हो जाएगा। इससे फायदा क्या होगा कि अब जो भी हम एड्स रन करेंगे, जो भी विजिटर्स हमारी वेबसाइट पे आएंगे, ठीक है? या हमारी वेबसाइट के ऊपर कोई भी एक्टिविटी होगी, वो सारी चीजें हम ट्रैक कर पाएंगे। इससे बेनिफिट क्या होगा कि हम हमारे वेबसाइट के हमारे एड्स की परफॉर्मेंस, ठीक है? हमारे जो व्यूअर्स आ रहे हैं, यूज़र्स आ रहे हैं, उनका बिहेवियर और कई तरीके का डाटा इकट्ठा कर पाएंगे जिसके बेसिस पे हम बढ़िया से रीमार्केटिंग, रीिटारगेटिंग कर सकते हैं जिसके बेसिस पे हम कन्वर्जेंस बढ़ा सकते हैं। ठीक है? हमें ऐड टू कार्ड कहां, हमें ऐड टू कार्ड देखने हैं। हमको मतलब लीड फॉर्म कितने भरे गए या क्या एक्शन लिए गए? सेल्स कितनी आई ये सारी चीजें हम ट्रैक कर सकते हैं। और वो सारा डाटा जब इकट्ठा होता है और हमारा जो पिक्सल्स है वो ग्रो होता है तब हम और ज्यादा बेनिफिट ले सकते हैं। अपने काम को स्केल अप कर सकते हैं। बिना पिक्सल लगाए आप काम अपने एड्स को स्केल अप नहीं कर सकते हो। आप री मार्केटिंग नहीं कर सकते हो, कन्वर्ज़ बेहतर नहीं कर सकते हो।
तो दोस्तों, अच्छे से सीखिएगा। अब मैं आपको प्रैक्टिकली सिखाने जा रहा हूं कैसे आप pixel लगाओगे अपनी वेबसाइट में। ठीक है? इसके लिए देखो मैंने एक हमने आप लोगों को सिखाने के लिए एक डमी वेबसाइट भी बना रखी है marketing funs.co.in बट हमारी जो मेन वेबसाइट है वो मार्केटिंग फंड.com है। वहां पर जाकर आप हमें कभी भी कांटेक्ट कर सकते हैं सर्विज के लिए, पढ़ने के लिए, ट्रेनिंग के लिए, कोर्सर्सेस के लिए कैसे भी। तो इसके मैंने एडमिन पैनल ओपन कर रखा है। वर्डप्रेस का ये एडमिन पैनल है। ठीक है? तो एडमिन पैनल में जाके तो कोड लगाएंगे। मगर लगाने से पहले कोड चाहिए तो कोड मिलेगा कहां? तो जो भी ऐड अकाउंट आप यूज कर रहे हो। ठीक है? तो उसका आपको पिक्सल चाहिए। उसके लिए आपको क्या करना है? अपने ऐड अकाउंट में आइए Facebook के। यहां पर आपको ऑल टूल्स के अंदर क्लिक कर सकते हो। वहां पर भी आपको इवेंट मैनेजर मिल जाएगा। नहीं तो डायरेक्ट आप इवेंट मैनेजर पे क्लिक कर सकते हो।
इवेंट मैनेजर पर क्लिक करने के बाद यहां पर अभी देखो क्योंकि नया अकाउंट है तो कुछ चीजें सेट नहीं है। डाटा नहीं दिख रहा। कनेक्ट डाटा पे क्लिक करो। यहां पर क्लिक करने के बाद अभी आपसे पूछेगा आपको वेब मतलब वेबसाइट कनेक्ट करनी है, ऐप कनेक्ट करनी है, कोई ऑफलाइन डाटा है, कोई सीआरएम है या मैसेजिंग वगैरह WhatsApp, मैसेंजर है, या Instagram कनेक्ट करना है। हम क्या करेंगे? हम करेंगे वेबसाइट कनेक्ट या लैंडिंग पेज अगर आपका कोई आपने बना रखा है वो एस प्रोसीजर बाकी सबका भी ऑलमोस्ट सेम है। मैं आपको वेबसाइट का करके दिखा रहा हूं बिकॉज़ सबसे कॉमन है सबसे ज्यादा यूज़ होता है। नेक्स्ट करेंगे। नेक्स्ट करने के बाद क्रिएट अ न्यू डाटा सेट। तो यहां पर हम जो ये बना रहे हैं ना इसका हम एक नाम दे देंगे डाटा का। ठीक है? तो यहां पर हम नाम दे देंगे एमएफ मतलब मार्केटिंग फंडाज। वेब पिक्सल वन मैंने नाम दे दिया। यहां पर इसको हम क्रिएट करेंगे। ये हमारी कॉस्ट पर रिजल्ट को भी काफी डिक्रीज कर देता है। यहां पर देखिए बता रहा है। इसके बहुत फायदे हैं।
अब यहां पर चूज़ हाउ टू कनेक्ट योर वेबसाइट। कुछ ऑप्शंस हमको यह दिखाएगा। ओपन हो रहा है। तो इन ऑप्शंस में से हम कोई पर्टिकुलर ऑप्शन चूज करेंगे और आगे बढ़ेंगे। दोस्तों Facebook एड्स बहुत ही सिंपल है। अगर इसको आप अच्छे से प्रैक्टिस करो तो आप इसमें ईजीली प्रोफेशनलली एक्सपर्ट बन सकते हो। बट प्रैक्टिस इंपॉर्टेंट है। यहां पर सेटअप विद कन्वर्ज़ एपीआई गेटवे सेटअप विद पार्टनर इंटीग्रेशन सेटअप मैनुअली। तो मैं आपको मैनुअली सेटअप करना सिखा रहा हूं। यहां पर नेक्स्ट करेंगे। नेक्स्ट करने के बाद कन्वर्जन एपीआई मेटापिक्सल मेटापिक्सल ओनली। ठीक है? हमें कन्वर्जन एपीआई वाला नहीं करना है। ये रिकमेंडेड है। बट हम अभी सिर्फ मेटा पिक्सल ओनली वाला करेंगे। तो यहां पर हम मेटा पिक्सल ओनली को सेलेक्ट करेंगे और फिर नेक्स्ट करेंगे। ये देखिए ये सारे जो चेंजेस है ना ये लेटेस्ट ही आए हैं। ये पहले नहीं हुआ करते थे इस तरीके से। ठीक है? ये सब चीजें नई-नई अपडेट हो रही है। ठीक है? हमारे काम को और आसान बनाने के लिए।
तो यहां पर कोड आ गया है। कोड को हमें जस्ट कॉपी करना है। कॉपी कर लिया। मगर अब इसको हमें वेरीफाई कब होगा? पहले हम हमारे एडमिन पैनल में जाएंगे। कोड लगाने के लिए अपीरेंस में जाएंगे। अपीरेंस में अपीरेंस में जाने के बाद थीम फाइल एडिटर और राइट साइड में यहां पर नीचे आएंगे और यहां पर हेडर डॉट php का ऑप्शन आ रहा है उसको क्लिक करेंगे। यहां पर कोड आ गया क्योंकि हमें जो ये कोड लगाना है वो हेड में लगाना है। यहां पर आप देख भी सकते हैं। ये जो पिक्सेल कोड है हेडर सेक्शन ऑफ योर वेबसाइट। ठीक है? कॉपी पेस्ट करना है जो कोड नीचे दे रखा है इन्होंने इंस्ट्रशंस भी दे रखी है। तो यहां पर देखिए हेड सेक्शन शुरू हो गया है। तो हेड सेक्शन जहां स्टार्ट हो रहा है और जहां खत्म हो रहा है उसके बीच में आप कोड लगा सकते हो। मैं यहीं पर ही कोड लगा दूंगा। पेस्ट कर दिया मैंने कोड। बट कोड पेस्ट करने के बाद एक बात ध्यान रखिएगा आपको इस फाइल को जो आपने अपडेट करा है उसको अपडेट फाइल जरूर कीजिएगा। अगर आप अपडेट फाइल नहीं करते हो तो ये डाटा सेव नहीं होगा। ये कोड नहीं लगेगा। मैंने सेव करा। यहां पर आ गया है फाइल एडिटेड सक्सेसफुली।
यहां पर मैं वापस जाऊंगा पिक्सल में। दोस्तों अब यहां पर हम नीचे डाटा सोर्सेस में आए और यहां पर देखिए एमएफ वेब पिक्सल वन करके जो मैंने पिक्सल बनाया था ये मेरी आईडी आ गई है। यहां पर आप देख सकते हैं जो मेरा पिक्सल है वो लग चुका है। तभी ये आया है। अगर नहीं लगा होता तो ये चीज आती ही नहीं। ठीक है? अब यहां पर तो मैंने लगा दिया। यहां पर भी शो हो गया। मगर वेबसाइट में भी तो दिखाना है आपको कि वेब वेबसाइट में मेरा पिक्सल लगा कि नहीं लगा। तो यहां पर एक एक्सटेंशन होता है Chrome का मेटा पिक्सल हेल्पर। इसको मैं अपने Chrome में एक्सटेंशन को ऐड कर लूंगा। ऐड एक्सटेंशन पे क्लिक करेंगे। यहां पर एक्सटेंशन ऐड हो गया है। इसको पिन कर लेंगे। ठीक है। अब यहां पर एक बारी हम वेबसाइट पे जाएंगे और इसको वेबसाइट को रिफ्रेश कर लेंगे। वेबसाइट को रिफ्रेश करा। इसने अपने आप ही दिखा दिया कि एक पिक्सल लगा हुआ है। क्लिक करेंगे। यहां पर देखिए मेटा पिक्सल जो मैंने लगाया था। इसकी जो आईडी है लास्ट में 809 430 ठीक है। अब देखते हैं क्या वही आईडी है ये। 809430 तो अब इससे वेरीफाई हो गया है कि हां मेरा पिक्सेल जो है वो लग चुका है। ठीक है? ट्रबल शूट करना है। ट्रबल शूट करके देख लो।
अब इसके बाद जो स्टेज आता है ये इस तरीके से आपको क्लियर हो गया कि पिक्सल कैसे कोड निकालने हैं, वेबसाइट में लगाना है और उसको चेक करना है। यह हमारा काम कंप्लीट हो चुका है। अब हमारा फर्दर आगे जिस कोर्स में हम आपको सिखाएंगे कैसे इवेंट सेटअप कर सकते हैं और कई सारे तरीकों से पिक्सल की कई-कई फीचर्स और कस्टम ऑडियंस बनाना है ये सब चीजें आपको सिखाएंगे। तो अभी बहुत इंपॉर्टेंट चीजें आनी बची है पूरे कोर्स में। फिर हम आपको प्रैक्टिकली कैंपेन एक-एक कैंपेन बनाना सिखाएंगे। तो दोस्तों उम्मीद करता हूं वीडियो पसंद आया होगा और ऐसे ही अब आप आगे अच्छे से सीखिएगा। [संगीत]