📱

Get Our Mobile App

Take your business learning on the go!

Download on the App StoreGet it on Google Play

Facebook AD Copy ChatGPT Full Tutorial 2025 | AI SE Facebook Ads Kaise Banaye | #facebookadcopy

Marketing Fundas10:58

Transcription

दोस्तों, Facebook ऐड कॉपी किस तरह हम क्रिएट कर सकते हैं, चैट जीपीटी की मदद से फ्री ऑफ कॉस्ट, स्टेप बाय स्टेप प्रैक्टिकल ट्यूटोरियल है। अच्छे से सीखिएगा दोस्तों, क्योंकि हम एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी चलाते हैं और हम मल्टीपल क्लाइंट्स के लिए Facebook एड्स की सर्विस देते हैं। उनके लिए एड्स रन करते हैं। तो अब तक आप समझ लीजिए कि कितना ज्यादा हमें एक्सपीरियंस होगा। मगर फिर भी हम भी जो नई टेक्नोलॉजी आई है AI टूल्स की, उनकी हेल्प लेके काम को और ज्यादा स्पीडाइज करते हैं। ज्यादा बेटर प्रोडक्टिविटी, ज्यादा आइडियाज, ज्यादा एफिशिएंसी और ये सब कुछ बहुत इजीली हो पाता है चैट जीपीटी जैसे टूल्स की मदद से।

तो दोस्तों, आज मैं आपको परफेक्ट तरीका बताने वाला हूं। कैसे आप चैट जीपीटी से आप अभी मेरी स्क्रीन पे देख सकते हैं। जब कभी भी हम एड्स क्रिएट करते हैं, Facebook ऐड के अंदर हमेशा तीन लेवल होते हैं: कैंपेन लेवल, एडसेट लेवल और ऐड लेवल। ऐड लेवल में जब हम क्रिएटिव्स वगैरह सेट करते हैं, उसके बाद एक ये जो ऑप्शन आता है प्राइमरी टेक्स्ट, हेडलाइन और डिस्क्रिप्शन। जब कभी भी हम इनको फिल करते हैं, तो यहां पर आप देखिए पांच प्राइमरी टेक्स्ट, पांच हेडलाइंस और पांच डिस्क्रिप्शन हमको डालना होता है।

अब यहां पर क्या होता है दोस्तों? क्योंकि हम जब भी हम एड्स रन करते हैं, अगर हमारे पास मल्टीपल क्रिएटिव्स हैं, तो हमें बहुत सारे ऐड कॉपीज़ चाहिए होते हैं। प्राइमरी टेक्स्ट चाहिए होता है, हेडलाइन और डिस्क्रिप्शन। और ऐसे ही नहीं चाहिए कि बस कुछ भी उठाया और लिख दिया ऑर्डिनरी सा। क्योंकि जितना इंपॉर्टेंट हमारा क्रिएटिव होता है, वीडियो हो गया, ग्राफिकल इमेज हो गई, उतना ही इंपॉर्टेंट उसके ऊपर क्या कैप्शन लिखा है, क्या प्राइमरी टेक्स्ट लिखा है, क्या हेडलाइन है, क्या डिस्क्रिप्शन है, वो सब मिलके एक परफेक्ट ऐड बनाता है और लोगों को अट्रैक्ट करता है ताकि वो हमारे प्रोडक्ट या सर्विस के लिए इंक्वायरी करें या वो बाय करें। तो इसलिए कैसे आप नए-नए आइडियाज जनरेट कर सकते हो, क्वालिटी कंटेंट लिख सकते हो चैट जीपीटी से, वो सीखेंगे।

तो यहां पर आप देख सकते हैं, मैं सेकंड स्क्रीन पे जाता हूं। मैंने ओपन AI, ओपन यहां पर चैट GPT ओपन कर रखा है। अब हमें ना बहुत कॉम्प्लिकेटेड काम नहीं करना है। हमें बहुत सिंपल काम करना है। हमें बहुत बड़ी-बड़ी बातें नहीं करनी, क्योंकि जो काम सरल भाषा में अगर मैं आपको समझा रहा हूं, आपको चीजें जल्दी और इजीली समझ में आएंगी। वैसे ही चैट जीपीटी के संग है, किसी भी AI टूल के संग है। अगर आप सिंपल प्रॉम्प्ट दोगे, पॉइंट टू पॉइंट इफेक्टिव बात बताओगे, वो उतने ही बेटर और जल्दी आपको रिजल्ट्स देगा। एक बार में हर चीज जनरेट करने की कोशिश मत करो कि मेरे को प्राइमरी टेक्स्ट भी दे दो, मेरे को डिस्क्रिप्शन भी दे दो, मेरे को हेडलाइन भी दे दो। एक-एक करके करते हैं ना।

अब यहां पर मैं एक लाइव केस स्टडी लेता हूं हमारे बिज़नेस की। जैसे कि हम लाइव डिजिटल मार्केटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का फ्यूजन कोर्स सिखाते हैं। हमारे लाइव बैचेस चलते हैं। ठीक है? विद सर्टिफिकेशन। तो अगर मेरे को उसका ऐड के लिए, ठीक है? मैंने एक वीडियो बनाई है। अब उसके लिए मेरे को हेडलाइन भी चाहिए, डिस्क्रिप्शन भी चाहिए और प्राइम टेक्स्ट भी चाहिए। अब वो मैं लिखवाऊंगा इससे बिल्कुल प्रैक्टिकली जैसे मैं अपने ऐड के लिए लिखवाता हूं। वही मैं आपको करके दिखाऊंगा। और आप जिस भी इंडस्ट्री से हो, वहां आप भी सेम तरीके से आप इसको फॉलो कर सकते हो।

अब देखिए, मैं इसको बोलता हूं पहले तो ग्रीटिंग करते हैं। हाय, एक कम्युनिकेशन की शुरुआत करते हैं। ठीक है? "How can I assist you?" ठीक है? तो यहां लिखेंगे "Act as an expert and provide me 10 options of primary text for my ad. My business is live training or coaching for my digital marketing plus AI fusion course." ठीक है? मैंने बस सिंपल सा बोला। आप Facebook ऐड एक्सपर्ट की तरह एक्ट करो। 10 ऑप्शंस प्रोवाइड करो प्राइमरी टेक्स्ट के। और जो मेरा ऐड है, वो डिजिटल मार्केटिंग और AI के फ्यूज़ कोर्स है, मेरे लाइव क्लासेस का।

अब इसने मेरे को ऑप्शंस दिए: "Unlock the future of marketing. Join our live training to master Digital Marketing + AI Fusion. Limited spots available." "Ready to elevate your marketing skills? Discover the power of AI and Digital Marketing. Transform..." अब ऐसे करके देखिए, 10 बेहतरीन इसने मेरे को प्राइमरी टेक्स्ट दिए हैं। अब उसके अंदर से जो मुझको बेस्ट लगते हैं, मैं उनको यूज़ करूंगा। और इवन ये एक 10 क्या, मैं इससे 100 तरीके के प्राइमरी टेक्स्ट ले सकता हूं, अलग-अलग प्रॉम्प्ट देके, अलग-अलग इसको इनपुट देके। ठीक है? इस किसी में बोलूंगा मुझे कुछ ऐसा प्रोवाइड साथ में दो। कुछ यूनिक दो, कुछ इसमें कीवर्ड्स का यूज़ करो। ऐसे करके मैं और ज्यादा इससे ऑप्शंस ले सकता हूं। मगर ऑलरेडी ये कॉपीराइटिंग, कॉपीराइटिंग क्या होता, नॉर्मल कंटेंट नहीं लिख रहा। इफेक्टिव कंटेंट लिख रहा है, जो सामने वालों को पॉइंट टू पॉइंट बात बता रहा है।

तो इसने प्राइमरी टेक्स्ट लिखा। अब हम इसे लिखवाएंगे इफेक्टिव हेडलाइंस। अब हेडलाइंस के लिए मैं इसको फिर प्रॉम्प्ट देता हूं। "Also provide me 10 options for headlines for the above ad." अब जो अब पीछे ऊपर मैंने ऐड के लिए जो प्राइमरी टेक्स्ट मांगा, उसी के लिए मैं पावरफुल हेडलाइंस मांग रहा हूं। आप देखिए: "Master AI-Driven Digital Marketing." "Unlock the Power of AI in Marketing." "Live Training: Digital Marketing + AI." "Transform Your Marketing Skills Today."

अब देखिए, अच्छी खासी इसने मेरे को हेडलाइंस भी दी। अब चाहे वो Google ऐड है, चाहे Facebook ऐड है, हर जगह हेडलाइंस या कीवर्ड्स वगैरह अगर हमें चाहिए होते हैं, तो वहां पर एक लिमिट होती है कि आप इतने कैरेक्टर तक ही डाल सकते हो। इधर लिमिट लगा सकते हो कि आगे उसको लिख सकते हो, "Words should not exceed like three words, four words" या कैरेक्टर्स हैं, तो 50 कैरेक्टर्स, 70 कैरेक्टर्स। आप यहां पर एक लिमिट लगा दो। क्या होता है? जितने शॉर्ट और सिंपल हेडलाइन होगी ना, उतनी ही मतलब सामने वाले को अट्रैक्ट करेगी और वो सामने वाला क्लिक करेगा हमारे हेड के ऊपर। ठीक है? अब हेडलाइन हो गई। हेडलाइन के ऑप्शंस आ गए। ऐसे मैं और भी ऑप्शंस जनरेट करा सकता हूं इससे।

चलिए, अब डिस्क्रिप्शन मांगते हैं इससे। "Also provide me 5 options for 5 options of descriptions for the same for the above head and the character limit should be under 200." अब देखिए, यहां पर पांच डिस्क्रिप्शन भी इसने दे दी। तो "Join our live training and master AI-powered digital marketing." "Discover AI..." अब यहां पर दोस्तों, इसने एक जेनेरिक डिस्क्रिप्शन दी। मगर अगर हम इसको बोलते हैं कि इसमें आप इंक्लूड कीजिए डिस्काउंट अप टू अप टू इतना परसेंट, ठीक है? या हमारी कुछ USPज़, हम इसको हमारी USPज़ तो हम जानते हैं ना, ये थोड़ा जानता है, ये जनरल इफेक्टिव कंटेंट जानता है। या हम कोई उसके अंदर ऑफर ऐड कराना चाहते हैं, ऑफर मैं क्या दे रहा हूं, तो मुझे पता है ना, तो वो चीजें भी आप इसको प्रॉम्प्ट में लिख सकते हो कि इसमें ये इंक्लूड करके चलो, ये इंक्लूड करके चलो। तो क्या करना है, कहां लिमिट लगानी है, क्या उसको बोलना है कि इसके साथ-साथ इस पार्ट पार्ट को भी इंक्लूड करो। तो ये सारी चीजें कुछ आपको भी इनपुट देने होते हैं। क्या चाहिए, क्या नहीं चाहिए। तब जाकर वो इफेक्टिव प्रॉपर ऐड के लिए परफेक्ट ऐड कॉपी बना के आपको देता है।

बट बेसिकली, इतना ही आसान है। जितना दिखा ना आपको, इतना ही आसान है ऐड कॉपी बनाना। फ्री ऑफ कॉस्ट। हेडलाइंस बनाओ, प्राइमरी टेक्स्ट बनाओ, डिस्क्रिप्शंस बनाओ, उनको यूज़ करो और अपने एड्स के लिए नए-नए आइडियाज़ जनरेट करो। क्योंकि दोस्तों क्या होता है, मैक्सिमम लोग जो ऐड चला रहे हैं इंडिया के अंदर, ऑब्वियसली हर किसी की इंग्लिश या वोकैबलरी या आइडियाज सबके पास बहुत भरभर के नहीं होते। बट क्या है, इस जैसे AI प्लेटफॉर्म्स, ChatGPT जैसों के पास लाखों करोड़ों आइडियाज होते हैं। बस टाइम क्या है कि हमें यहां टाइम देना है। अच्छे से अपनी बात को कहना है। अलग-अलग तरीके से इससे हमारे जो सॉल्यूशंस हैं, जो जवाब में लेने हैं और जो हमें अपने काम के लिए परफेक्ट लगता है, उसको और इंप्रूव कराना है, तो और इंप्रूव करा के यूज़ करना है। और घंटों के काम मिनटों में होंगे और होते हैं। इसने प्रूफ करके दिखाया है।

उम्मीद करता हूं यह वीडियो वैल्यूएबल रही होगी। जब आप कभी भी Facebook एड्स के लिए जब भी ऐड रन करोगे, तो कंटेंट के लिए कोई कंटेंट राइटर की जरूरत नहीं पड़ेगी। कॉपीराइटर की जरूरत नहीं पड़ेगी। वो काम आप खुद आप उस क्वालिटी का कर सकते हो। बस थोड़ी सी प्रैक्टिस चाहिए। तो प्रैक्टिस तो आप अपनी मेहनत अपने काम के लिए करोगे ही। उम्मीद करता हूं। थैंक यू दोस्तों।

[संगीत]