Transcription
दोस्तों, जब भी हम नया स्मार्टफोन लेने की सोचते हैं, तो अक्सर हमारे दिमाग में एक सवाल आता है: फोन का प्रोसेसर कैसा है? या फिर इसका प्रोसेसर कितना पावरफुल है? इस स्मार्टफोन में हम जो काम करने वाले हैं, क्या उस काम के लिए कैपेबल है? और कई सारे सवाल।
लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर विचार किया है कि यह प्रोसेसर क्या है और यह कैसे काम करता है? अगर नहीं, तो आज का वीडियो आपके लिए है। साथ ही, यह भी जानेंगे कि आपके स्मार्टफोन के लिए एक अच्छे प्रोसेसर का चुनाव क्यों जरूरी है और हर प्राइस रेंज में कौन सा प्रोसेसर आपके लिए बेहतर हो सकता है। आप इस वीडियो में अंत तक बने रहिए और मैं इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देने वाला हूं।
अब तक आपने सब्सक्राइब नहीं किया है, तो जल्दी से कर लीजिए और बेल आइकन को दबाकर 'ऑल' पर क्लिक कर दीजिए, ताकि नए वीडियो का अपडेट सबसे पहले आपको मिले। नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम है प्रिंस और आप देख रहे हैं टेक तत्व विचार।
तो सबसे पहले जानते हैं कि मोबाइल प्रोसेसर क्या होते हैं। मोबाइल प्रोसेसर को हम अक्सर SoC (System on Chip) भी कहते हैं। यह आपके स्मार्टफोन का दिल और दिमाग होता है। एक SoC एक ही चिप पर कई इंपॉर्टेंट कंपोनेंट को इंटीग्रेट करता है, जैसे कि CPU (सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट), GPU (ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट) और अदर को-प्रोसेसर। यह चिप आपके फोन को फास्ट, पावर एफिशिएंट और मल्टीटास्किंग के लिए सक्षम बनाती है।
तो यह मोबाइल प्रोसेसर काम कैसे करता है? जब आप अपने फोन में कोई भी ऐप ओपन करते हैं, जैसे गेम खेलते हैं या कोई वीडियो देखते हैं, तो प्रोसेसर उस डेटा को प्रोसेस करता है और आपके फोन के बाकी कंपोनेंट के साथ कोऑर्डिनेशन बिठाता है, ताकि आपको एक्सपीरियंस कमाल का मिले। वहीं, CPU को आप फोन का प्राइमरी ब्रेन कह सकते हैं। यही वो यूनिट है जो सभी मेन इंस्ट्रक्शंस को प्रोसेस करता है।
स्मार्ट फोन्स में CPU मल्टी-कोर होता है, जैसे कि डुअल-कोर, क्वाड-कोर या ऑक्टा-कोर, जो मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाता है। अब ये डुअल-कोर, क्वाड-कोर और ऑक्टा-कोर का क्या मतलब है? देखो, डुअल-कोर में दो कोर होते हैं, जो एक समय में दो अलग-अलग काम को संभालते हैं। यह बेसिक यूजर्स के लिए अच्छा है, जो सिर्फ कॉल, मैसेजिंग और हल्के ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं।
क्वाड-कोर में चार कोर होते हैं, जो मल्टीटास्किंग और थोड़ी ज्यादा परफॉर्मेंस की जरूरत को पूरा करते हैं। गेमिंग और मल्टीमीडिया ऐप्स के लिए यह बढ़िया होता है। ऑक्टा-कोर में आठ कोर होते हैं, जिसमें से चार हाई-परफॉर्मेंस टास्क और चार पावर एफिशिएंट टास्क को संभालने के लिए होते हैं। यह हाई-एंड गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग के लिए परफेक्ट है।
मल्टी-कोर प्रोसेसर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह एक ही समय में कई टास्क को प्रोसेस कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप म्यूजिक सुनते हुए ब्राउजिंग कर रहे हैं और बैकग्राउंड में कोई ऐप अपडेट हो रहा है, तो मल्टी-कोर प्रोसेसर इन सभी टास्क को आसानी से हैंडल कर सकता है। कोर की संख्या जितनी ज्यादा होगी, उतना ही बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूथ मल्टीटास्किंग आपको मिलेगी।
तो यह कहानी है CPU की, लेकिन GPU की कहानी और इंटरेस्टिंग है। पूछो कैसे? अरे भैया, गेम्स! GPU का काम ग्राफिक्स को प्रोसेस करना होता है। यह गेमिंग और वीडियो रेंडरिंग जैसे कामों के लिए बहुत जरूरी होते हैं। GPU आपके फोन को ग्राफिक हैवी टास्क में स्मूथ और एफिशिएंट बनाता है। जैसे, अगर आप COD Mobile या PUBG जैसे गेम खेलते हैं, तो GPU इन गेम्स को स्मूथली चलाने में मदद करता है।
इसके अलावा, कुछ फोन में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के लिए भी अलग से प्रोसेसर होते हैं, जो फोटोग्राफी, वॉयस असिस्टेंट और अन्य AI-बेस्ड फीचर्स को बेहतर बनाते हैं। इसके लिए भी अलग से पावर लगेगा।
अब सवाल आता है कि स्मार्टफोन में प्रोसेसर का इतना इंपॉर्टेंस क्यों है और इसको समझना बहुत जरूरी है। जैसे एक ह्यूमन बॉडी को बिना हार्ट और ब्रेन के इमेजिन नहीं किया जा सकता, ठीक वैसे ही बिना प्रोसेसर के स्मार्टफोन को इमेजिन नहीं किया जा सकता। प्रोसेसर आपके फोन की परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और ओवरऑल यूजर एक्सपीरियंस को डिफाइन करता है।
एक अच्छा प्रोसेसर आपके फोन को फास्ट, स्मूथ और पावर एफिशिएंट बनाता है। अगर प्रोसेसर कमजोर है, तो आपका फोन लैग करेगा, बैटरी जल्दी खत्म होगी और ओवरऑल परफॉर्मेंस स्लो हो जाएगी। सीधी बात यह है कि फोन में सब कुछ टॉप ले लिया आपने अपने बजट के हिसाब से, लेकिन प्रोसेसर कमजोर है, तो फिर सब बेकार समझो, क्योंकि आप उस टॉप क्लास फीचर्स का मजा ले ही नहीं पाओगे।
और यह वाली गलती आपसे ना हो जाए, इसीलिए आपके बजट और जरूरत के हिसाब से कौन सा प्रोसेसर सबसे सही रहेगा, जिसका आप फोन लेते समय ध्यान रख सकते हो और अच्छे प्रोसेसर का चुनाव कर सकते हो।
पहले तो 10,000 के नीचे वाले स्मार्टफोंस के लिए MediaTek Helio G सीरीज या Unisoc जैसे प्रोसेसर से बच के रहना। इसके बजाय, आप Qualcomm Snapdragon 400 या 600 सीरीज के प्रोसेसर वाले फोन देख सकते हैं।
अगर आपका बजट 10,000 से 15,000 के स्मार्टफोंस का है, तो इस प्राइस रेंज में Snapdragon 695, 720G और MediaTek Dimensity 6020, 6300 जैसे प्रोसेसर्स को कंसीडर कर सकते हो। यह चिपसेट्स अच्छी परफॉर्मेंस, 5G सपोर्ट और रोजमर्रा के कामों को आसानी से हैंडल कर सकते हैं। कैजुअल गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए परफेक्ट है।
अगर आपका बजट इससे भी ज्यादा, 15,000 से 20,000 के बीच है, तो Snapdragon 732G, 730G या MediaTek Dimensity 810 जैसे प्रोसेसर्स के साथ जा सकते हो। यह प्रोसेसर्स एक्सीलेंट परफॉर्मेंस, 5G कैपेबिलिटीज और स्मूथ मल्टीटास्किंग देते हैं। गेमिंग और डिमांडिंग टास्क के लिए यह बढ़िया ऑप्शन है।
वहीं, 20,000 से 25,000 के सेगमेंट में Snapdragon 7 Gen 1, 7 Gen 2 या MediaTek Dimensity 7200 बेस्ट ऑप्शन है। यह हाई-परफॉर्मेंस, एफिशिएंट मल्टीटास्किंग और सुपीरियर गेमिंग एक्सपीरियंस देते हैं। परफॉर्मेंस और अफोर्डेबल का एक अच्छा बैलेंस चाहिए, तो इन्हें कंसीडर कर सकते हो।
अगर आप 25 से 30,000 के स्मार्टफोंस का सोच रहे हैं, तो इस रेंज में MediaTek Dimensity 8300 Ultra और Snapdragon 7 Gen 3 (अपग्रेडेड मॉडल) को कंसीडर कर सकते हो। यह फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस देते हैं, हैवी मल्टीटास्किंग, हाई-फ्रेम रेट गेमिंग और AI टास्क के लिए आइडियल है।
लेकिन अगर आपके पास है मोटा पैसा और आप 30,000 से ऊपर के स्मार्टफोंस के बारे में सोच रहे हैं, तो प्रीमियम स्मार्टफोंस के लिए, जो 30,000 से ऊपर आते हैं, Snapdragon 8 Gen 2 और 8 Gen 3 एक्सीलेंट चॉइस है। यह टॉप-नॉच परफॉर्मेंस, एडवांस्ड AI कैपेबिलिटीज और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करते हैं। MediaTek का Dimensity 9200 भी अच्छा ऑप्शन है।
लेकिन प्रीमियम सेगमेंट में, क्वालकॉम के साथ प्रोसेसिंग स्पीड और मल्टीटास्किंग कैपेबिलिटीज में सुधार हुआ है। एडवांस्ड पावर मैनेजमेंट टेक्निक्स जो आई हैं, इससे डिमांडिंग टास्क करते हुए भी बैटरी ड्रेन कम होता है। डेडिकेटेड AI कोर्स के साथ फोटोग्राफी, रियल-टाइम लैंग्वेज ट्रांसलेशन और पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस में इंप्रूवमेंट हुआ है।
अब 5G टेक्नोलॉजी स्टैंडर्ड बन चुकी है, जो फास्टर डाउनलोड और अपलोड स्पीड देती है। मुझे उम्मीद है, जब आप नया फोन खरीदने जाएंगे, तो प्रोसेसर को समझकर सही फैसला ले पाएंगे और एक बेहतर SoC का चुनाव कर पाएंगे।
तो अगर आपको यह वीडियो पसंद आई हो और फ्यूचर में इसी तरह की इंफॉर्मेशन वीडियो देखना चाहते हैं, तो हमारे चैनल टेक तत्व विचार को सब्सक्राइब जरूर कीजिए। कमेंट में अपने सवाल और सुझाव लिख दीजिए। मैं मिलता हूं आपसे अगले वीडियो में। थैंक्स फॉर वाचिंग, कीप लर्निंग एंड स्टे क्यूरियस।
[संगीत]