Transcription
इस बार प्लान में थोड़ा चेंज है। कमबैक इसी साल होगा। बिकॉज़ अब बात ईगो पे आ गई है। तो अब 2025 के 4 महीने रह गए हैं। और आज की वीडियो में मैं यही बताऊंगा कि कैसे तुम इन 4 महीनों में कमबैक करोगे। इसीलिए अगर तुम अपने कमबैक को लेकर सीरियस हो तो इस वीडियो को पूरा जरूर देखना।
4 महीने सिर्फ 120 दिन इतना ही टाइम चाहिए किसी भी इंसान को अपनी जिंदगी बदलने के लिए। तो सवाल यह नहीं है कि क्या तुम कर सकते हो? सवाल यह है कि क्या तुम ये 4 महीने अपनी पूरी जान लगाकर जी सकते हो? आज से 4 महीने बाद या तो तुम वही रहोगे जो आज हो टूटा हुआ खोया हुआ एवरेज जिंदगी जीने वाला या फिर तुम खड़े रहोगे एक नए इंसान की तरह एक ऐसे इंसान की तरह जिसने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा कमबैक किया तो चलो आज हम बनाते हैं वो 4 महीने का गेम प्लान जो तुम्हें तुम्हारे सबसे पावरफुल वर्जन में बदल देगा।
**सेक्शन वन: रियलिटी चेक**
अपनी सच्चाई का सामना करो। कमबैक शुरू करने से पहले सबसे पहला कदम है सच का सामना करना। देखो जिंदगी का सबसे बड़ा झूठ यह है कि मेरे पास अभी बहुत टाइम है। लेकिन सच्चाई यह है कि टाइम किसी का इंतजार नहीं करता। अगर तुमने पिछले 6 महीने सिर्फ स्क्रोलिंग में वेस्ट किए। अगर तुमने बार-बार एग्जाम की तैयारी अधूरी छोड़ी। अगर तुम हर रात खुद से वादा करके भी सुबह अलार्म पर उठ नहीं पाए तो इसका मतलब यह है कि कहीं ना कहीं तुम खुद से भाग रहे हो।
एक्सक्यूज बनाना आसान है। घर का माहौल सही नहीं है। मेरे पास रिसोर्सेज नहीं है। लोग मुझे सपोर्ट नहीं करते। लेकिन असली बात यह है कि तुम्हारी जिंदगी का स्टीयरिंग तुम्हारे हाथ में ही है। इसीलिए अपनी लाइफ तुम्हें अपने तरीके से चलानी होगी।
**स्टेप वन: ब्रूटल ऑनेस्टी विद योरसेल्फ।**
एक कागज उठाओ और लिखो। पिछले एक साल में तुमने ऐसी कौन-कौन सी आदत डेवलप की जो तुम्हें पीछे खींच रही है? कितना टाइम तुमने जेनुइनली ग्रोथ पर ध्यान दिया और कितना टाइम बस बर्बाद कर दिया। कौन से लोग या सिचुएशन तुम्हारे लिए सबसे बड़ा डिस्ट्रैक्शन बने।
उदाहरण: अगर तुम कहते हो मैं मेहनती हूं। लेकिन तुम्हारे फोन की स्क्रीन टाइम रिपोर्ट कहती है कि तुम रोज 6 घंटे सोशल मीडिया पर हो तो सच यह है कि तुम मेहनती नहीं हो। तुम एडिक्टेड हो। मगर तुम कहते हो मुझे पढ़ाई पर फोकस करना है। लेकिन हर दिन पढ़ाई से पहले तुम्हारा दिमाग YouTube वीडियोस और इंस्टा पर भटक जाता है। तो तुम्हें खुद को धोखा देना बंद करना होगा।
**स्टेप टू: मिरर टेस्ट**
आईने के सामने खड़े हो जाओ और खुद से सवाल पूछो। क्या मैं अपनी जिंदगी के उस लेवल पर हूं जहां मुझे होना चाहिए था? क्या मेरी हैबिट्स मुझे मेरी ड्रीम लाइफ की तरफ ले जा रही है या दूर कर रही है? क्या मैं अपनी पूरी पोटेंशियल का इस्तेमाल कर रहा हूं? 90% लोग इन सवालों के ऑनेस्ट आंसर नहीं देना चाहते क्योंकि सच कड़वा होता है। लेकिन यही कड़वा सच तुम्हें बदलने की ताकत देगा।
**स्टेप थ्री: एक्सेप्ट द रिस्पांसिबिलिटी।**
इस दुनिया में दो तरीके के लोग होते हैं। पहले वो जो अपने हालातों के लिए दूसरों को ब्लेम करते हैं और दूसरे वो जो अपने हालातों की पूरी जिम्मेदारी खुद लेते हैं। अगर तुम्हें 4 महीने में कमबैक करना है तो तुम्हें दूसरे कैटेगरी में आना पड़ेगा। मतलब अगर फेल हुए तो मानो कि मैं रिस्पांसिबल हूं। अगर वीक बॉडी है तो मानो कि मैं रिस्पांसिबल हूं। अगर कॉन्फिडेंस टूट चुका है तो मानो कि मैं रिस्पांसिबल हूं। क्योंकि अगर तुम जिम्मेदारी लोगे तभी तुम्हारे पास उसे बदलने की ताकत आएगी।
रियलिटी चेक आसान नहीं है। लेकिन यही तुम्हारा पहला स्टेप है कमबैक की तरफ। आज जब सब सो जाएं तो 30 मिनट अकेले बैठकर अपनी लाइफ का पोस्टमार्टम करो। लिख डालो कहां फेल हुए? क्यों फेल हुए और अब तुम्हें कहां जाना है। याद रखो जो इंसान अपनी असली सच्चाई देख लेता है वो कभी हार नहीं सकता क्योंकि उसे पता है कि अब आगे किस डायरेक्शन में चलना है।
**सेक्शन टू: फोर मंथ्स इक्वल टू फोर पिलर्स।**
कमबैक कोई मैजिक ट्रिक नहीं है। यह एक सिस्टमैटिक प्रोसेस है और यह प्रोसेस मैंने चार पिलर्स में डिवाइड किया है। अगर तुम इन चार पिलर्स को अगले 4 महीने तक फॉलो करते हो तो चाहे तुम्हारे हालात कितने भी खराब क्यों ना हो, तुम अपनी लाइफ का सबसे बड़ा कमबैक कर सकते हो।
**मंथ फर्स्ट: माइंडसेट रिसेट**
सोच बदलो सब बदल जाएगा। जिंदगी बदलने से पहले दिमाग बदलना जरूरी है क्योंकि तुम्हारा दिमाग ही तुम्हारी रियलिटी क्रिएट करता है। हर सुबह जल्दी उठो 5:00 से 6:00 बजे। क्यों? क्योंकि सुबह का टाइम तुम्हें क्लेरिटी देता है और डिसिप्लिन शुरू होता है सुबह की जीत से। अगर तुम दिन की शुरुआत जीतते हो तो दिन का एंड भी जीतते हो। जर्नलिंग शुरू करो। हर सुबह एक पेज लिखो। कल क्या गलत किया? आज क्या सही करना है? इससे तुम्हें खुद की सच्चाई रोज दिखेगी। नेगेटिव सोच और नेगेटिव लोगों से डिस्टेंस बनाओ। कोई ऐसा दोस्त जो हर वक्त तुम्हें गिराता है, मजाक उड़ाता है, तुम्हें कमजोर महसूस कराता है, उससे दूर हो जाओ। क्योंकि तुम्हारा माइंड वही बनता है जो तुम्हारे आसपास का एनवायरमेंट उसे फीड करता है। अगर तुम्हारा दिमाग तुम्हें बोलता है मैं नहीं कर सकता तो समझ लो ये तुम्हारे दुश्मन की वॉइस है। तुम्हारी नहीं। तुम्हारे पहले मंथ का मिशन है उस वॉइस को साइलेंस करना।
**मंथ टू: हेल्थ ट्रांसफॉर्मेशन**
स्ट्रांग बॉडी इक्वल्स टू स्ट्रांग कमबैक। दूसरा महीना पूरा फोकस है हेल्थ और बॉडी पर क्योंकि सच मानो वीक बॉडी में स्ट्रांग स्पिरिट नहीं टिक सकती। वर्कआउट रोज 45 मिनट मिनिमम। अगर जिम अफोर्ड नहीं कर सकते तो घर पर पुश अप्स, स्क्वाट्स, प्लैंक से शुरुआत करो। स्लोली तुम खुद में फर्क देखोगे। एनर्जी बढ़ेगी, कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और माइंड शार्प होगा। फूड डिसिप्लिन, जंक फूड, ऑयली स्नैक्स, कोल्ड ड्रिंक्स सब कट करो। सिंपल खाओ लेकिन क्लीन खाओ। फ्रूट्स, दाल, राइस, ओट्स, मिल्क। क्योंकि तुम्हारी बॉडी वही बनती है जो तुम खाते हो। स्लीप रूटीन। रात 10-1:00 बजे तक सो जाओ। मोबाइल को दूर रखकर सोना सीखो। नींद पूरी नहीं हुई तो फोकस, एनर्जी और मोटिवेशन सब गायब हो जाएगा। सोचो अगर तुम्हारी बॉडी खुद तुम्हारे खिलाफ काम कर रही है तो तुम दुनिया से कैसे लड़ोगे? इसीलिए दूसरे महीने का मिशन है अपनी बॉडी को अपना बेस्ट वेपन बनाना।
**मंथ थ्री: स्किल एंड करियर फोकस**
ग्रोथ मोड ऑन। तीसरा महीना है अपने फ्यूचर को बिल्ड करने का। क्योंकि सिर्फ स्ट्रांग माइंडसेट और बॉडी से काम नहीं चलेगा। तुम्हें कुछ ऐसा क्रिएट करना होगा जो तुम्हें आगे बढ़ाए। करियर स्किल और अपॉर्च्युनिटीज में। डीप वर्क सेशन रोज कम से कम 4 से 5 घंटे पूरी लगन के साथ काम करो। चाहे तुम स्टूडेंट हो, जॉब सीकर हो या एंटरप्रेन्योर हो। इस टाइम को स्केर्ड मानो। नो फोन, नो डिस्ट्रैक्शन, सिर्फ ग्रोथ। वन स्किल मास्टरी। सोचो अगले 5 साल में कौन सा स्किल तुम्हें सबसे आगे ले जाएगा। उदाहरण: पब्लिक स्पीकिंग, कोडिंग, डिजिटल मार्केटिंग, डिजाइनिंग, एआई टूल्स या कॉम्पिटिटिव एग्जाम प्रिपरेशन। उस पर रोज प्रैक्टिस करो। कंसिस्टेंसी यहां पर सबसे बड़ा हथियार है। बिल्ड समथिंग। सिर्फ सीखना नहीं इंप्लीमेंट करना शुरू करो। स्टूडेंट हो तो टेस्ट दो, नोट्स बनाओ। जॉब के लिए तैयारी कर रहे हो तो प्रोजेक्ट्स बनाओ। एंटरप्रेन्योर बनना है तो छोटे साइड हसल शुरू करो। तीसरे मंथ में तुम्हारा काम है अपने सपनों को सिर्फ सोच से निकालकर शेप देना। क्योंकि सपने जब एक्शन से जुड़ते हैं तब वो रियलिटी बनते हैं।
**मंथ फोर: डिसिप्लिन एंड एग्जीक्यूशन**
बीस्ट मोड ऑन। अब आता है फाइनल मंथ जहां तुम सब कुछ एग्जीक्यूट करोगे। यह वो महीना है जहां तुम्हें बीस्ट मोड में जाना है। नो एक्सक्यूज ओनली एक्शन। इस महीने थक गया हूं। कल कर लूंगा जैसे एक्सक्यूज को पूरी तरह एलिमिनेट करना है। हर दिन अपने प्लान का 100% फॉलो करना है। एक हैबिट ट्रैकर बनाओ। हर दिन चेक करो कि तुमने क्या-क्या किया। अगर कोई टास्क मिस हो जाए तो अगले दिन डबल करो। अगर एग्जाम आ रहा है तो फुल मॉक टेस्ट करो। अगर कोई स्किल सीखी है तो फुल प्रोजेक्ट रेडी करो। अगर फिटनेस गोल है तो फुल ट्रांसफॉर्मेशन विज़िबल होना चाहिए। चौथा महीना वो महीना है जहां तुम दूसरों को नहीं खुद को प्रूव करते हो। यह वो महीना है जहां तुम्हारा कमबैक पूरा होता है।
4 महीने सिर्फ 120 दिन। लेकिन अगर तुमने इन चार पिलर को फॉलो कर लिया तो तुम्हारी पूरी आइडेंटिटी बदल जाएगी। माइंडसेट रिसेट, बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, स्किल मास्टरी और डिसिप्लिन एग्जीक्यूशन। ये चार स्टेप्स मिलाकर तुम्हें वहां ले जाएंगे जहां तुम हमेशा जाना चाहते थे। और उस दिन लोग कहेंगे यह वही इंसान है। 4 महीने में कितना बदल गया और तुम मुस्कुराओगे और कहोगे हां यही है मेरा कमबैक।
**सेक्शन थ्री: डेली रूटीन फार्मूला।**
तुम्हारी जिंदगी तुम्हारे डेली रूटीन से बनती है। लोग कहते हैं एक दिन में क्या फर्क पड़ता है? लेकिन सच यह है कि एक दिन अगर सही जिया जाए तो पूरी जिंदगी बदल सकता है। इसीलिए मैं तुम्हें देता हूं एक डेली रूटीन फार्मूला जो तुम्हें बीस्ट मोड में डाल देगा।
**सुबह का हिस्सा: विन द मॉर्निंग, विन द डे।**
5:30 बजे जगो। अलार्म को स्नूज़ मत करो। स्नूज़ करना मतलब तुम्हारी जिंदगी को भी डिले करना। जैसे ही उठो एक लाइन को रिपीट करो। आज का दिन मेरा कमबैक डे है।
6:00 बजे वर्कआउट स्टार्ट कर दो। 30-45 मिनट का। रनिंग, स्किपिंग, पुश अप, स्क्वाट्स, प्लैंक्स कुछ भी करो लेकिन बॉडी को एक्टिव करो। रूल याद रखो। स्वेट इन द मॉर्निंग, साइन ऑल डे।
7:00 बजे रीडिंग प्लस जर्नलिंग 30 मिनट। 15 मिनट कोई पावरफुल किताब पढ़ो मोटिवेशन बायोग्राफी सक्सेस स्टोरीज और 15 मिनट जर्नल लिखो कल मैंने क्या गलत किया आज मुझे क्या सही करना है मेरी लाइफ का अल्टीमेट गोल क्या है। उसके बाद 8:00 बजे हेल्दी ब्रेकफास्ट एनर्जी देने वाला खाना खाओ ब्रेड जैम ऑयली समोसा नहीं ओट्स फ्रूट्स एग्स मिल्क ये तुम्हें पूरे दिन एक्टिव रखेंगे।
9:00 बजे डीप वर्क सेशन फर्स्ट 2 से 3 घंटे। ये तुम्हारा सबसे प्रोडक्टिव टाइम है चाहे एग्जाम प्रिपरेशन हो कोडिंग हो या कोई स्किल। डिस्ट्रैक्शन बंद करो और लेजर फोकस मोड में आओ। रूल याद रखना फोन साइलेंट, सोशल मीडिया बंद, सिर्फ ग्रोथ पे ध्यान दो।
उसके बाद 12:30 बजे लंच प्लस स्मॉल वॉक। लंच सिंपल रखो। हल्का और क्लीन। उसके बाद 10 मिनट वॉक करो ताकि दिमाग फ्रेश हो जाए।
1:30 बजे पावर नैप 20 मिनट का। छोटा सा नैप लो। इससे तुम्हारा दिमाग रिचार्ज होगा। लेकिन ध्यान रखना 20 मिनट से ज्यादा नहीं वरना सुस्ती आ जाएगी।
2:00 बजे डीप वर्क सेशन सेकंड 2 घंटे। यह टाइम भी स्किल बिल्डिंग या पढ़ाई के लिए परफेक्ट है। अगर मॉर्निंग में थ्योरी पढ़ा था तो अब प्रैक्टिकल करना।
उसके बाद 4:00 बजे रिफ्रेश एंड रिफ्लेक्शन 30 मिनट। हल्की वॉक, थोड़ी स्ट्रेचिंग या मेडिटेशन करो। 5 मिनट बैठकर सोचो आज अभी तक मैंने क्या हासिल किया।
6:00 बजे साइड प्रोजेक्ट एक्स्ट्रा लर्निंग 2 घंटे। कोई छोटा प्रोजेक्ट बनाओ। स्टूडेंट हो तो मॉक टेस्ट दो। जॉब सीकर हो तो रिज्यूे इंप्रूव करो। Lindin प्रोफाइल बनाओ। एंटरप्रेन्योर बनना है तो छोटे बिजनेस आईडिया टेस्ट करो।
उसके बाद 8:00 बजे डिनर प्लस फैमिली टाइम। डिनर हल्का खाओ। फैमिली या पॉजिटिव लोगों के साथ 30 मिनट बिताओ। लेकिन नेगेटिव से दूर रहो।
**रात का हिस्सा: क्लोज द डे लाइक अ विनर।**
9:00 बजे रिफ्लेक्शन प्लस रीडिंग। 30 मिनट। पूरे दिन का हिसाब लिखो। मैंने क्या अच्छा किया? कहां टाइम वेस्ट हुआ? कल मुझे और बेहतर कैसे बनना है? 10-15 मिनट को इंस्पायरिंग किताब पढ़ो।
10:30 स्लीप प्रिपरेशन। मोबाइल को दूर रख दो। कमरे की लाइट लो कर दो। कल के लिए छोटी सी टू डू लिस्ट बनाकर सो जाओ।
**व्हाई दिस रूटीन वर्क्स।**
मॉर्निंग वर्कआउट प्लस जर्नलिंग इक्वल्स टू माइंडसेट स्ट्रांग। डीप वर्क सेशन इक्वल्स टू स्किल एंड करियर ग्रोथ। साइड प्रोजेक्ट इक्वल्स टू एग्जीक्यूशन एंड कॉन्फिडेंस। नाइट रिफ्लेक्शन इक्वल्स टू सेल्फ अवेयरनेस और इंप्रूवमेंट। अगर तुम 4 महीने तक यह रूटीन फॉलो कर लेते हो तो तुम्हें खुद यकीन नहीं होगा कि तुम वही इंसान हो जो अभी मिरर में खड़ा है। रूटीन डिसिप्लिन से बनता है और डिसिप्लिन तुम्हें लेजेंड बनाता है।
**सेक्शन फोर: स्ट्रगल एंड सैक्रिफाइसेस।**
अब बात करते हैं उस हिस्से की जो हर कमबैक का सबसे पेनफुल लेकिन सबसे जरूरी स्टेप है सैक्रिफाइस। सुनो यह आसान नहीं होगा। अगर तुम सोच रहे हो कि बस थोड़ी मेहनत से, थोड़ी कोशिश से तुम 4 महीने में अपना जीवन पलट दोगे, तो यह गलतफहमी है। कमबैक का मतलब है अपने कंफर्ट ज़ोन को तोड़ना और कंफर्ट ज़ोन टूटता है सैक्रिफाइस से।
**सैक्रिफाइस वन: कंफर्ट हैबिट्स छोड़नी होगी।**
लेटाइट मूवीज और सीरीज बिंग वॉच करना बंद करना होगा। तीन से 4 घंटे मोबाइल स्क्रोल करना बंद करना होगा। बेवजह गॉसिप और टाइम पास बंद करना होगा। हर बार जब तुम अपने बेड पर लेट कर Instagram स्क्रोल करते हो तो याद रखना तुम अपनी सक्सेस को नीचे स्क्रोल कर रहे हो।
**सैक्रिफाइस टू: टॉक्सिक लोगों को छोड़ना होगा।**
वो दोस्त जो तुम्हें हर वक्त पार्टी में बुलाते हैं। मजाक उड़ाते हैं। तुम्हें सीरियस नहीं लेते। उनसे दूर हटना होगा। वो लोग जो तुम्हारे सपनों को छोटा दिखाते हैं। कह देते हैं तुमसे नहीं होगा। उनसे दूरी बनानी होगी। तुम्हारे साथ कौन है? यह तुम्हें डिफाइन करता है। अगर तुम ईगल्स के साथ उड़ना चाहते हो तो तुम्हें पिजंस के झुंड से निकलना होगा।
**सैक्रिफाइस थ्री: शॉर्ट टर्म प्लेजर छोड़ना होगा।**
आज मजे लेने के लिए कल की सक्सेस मत बर्बाद करो। पार्टी, गेमिंग, एंडलेस चैटिंग यह सब तुम्हें आज खुशी देंगे लेकिन कल पछतावा देंगे। टेंपरेरी फन तुम्हें परमानेंट लूजर बना सकता है। और टेंपरेरी सैक्रिफाइस तुम्हें परमानेंट रिस्पेक्ट दिला सकता है।
**सैक्रिफाइस फोर: ओल्ड आइडेंटिटी को छोड़ना होगा।**
वो इमेज जो तुमने खुद बना रखी है। मैं वीक हूं, मैं लेजी हूं, मैं एवरेज हूं। यह सारी आइडेंटिटी कचरे में फेंकनी होंगी। क्योंकि कमबैक का मतलब है खुद को दोबारा डिफाइन करना। तुम्हारा अतीत चाहे कैसा भी हो वो तुम्हारा फ्यूचर डिसाइड नहीं करता। लेकिन अगर तुम अतीत को पकड़ कर बैठे हो तो तुम्हारा कमबैक कभी नहीं होगा।
अब साफ सुन लो तुम्हें अकेलापन महसूस होगा। तुम्हें लगेगा कि तुम कुछ मिस कर रहे हो। तुम्हें लगेगा कि बाकी सब एंजॉय कर रहे हो और तुम बोरिंग लाइफ जी रहे हो। लेकिन याद रखो विनर सैक्रिफाइस नाउ टू सेलिब्रेट लेटर। लूजर सेलिब्रेट नाउ एंड रिग्रेट फॉर एवर। स्ट्रगल्स एंड सैक्रिफाइस ही वो प्राइस है जो तुम्हें अपने कमबैक के लिए चुकानी होगी। और यह प्राइस हर किसी के बस की बात नहीं है। लेकिन अगर तुम यह प्राइस देने के लिए रेडी हो तो तुम्हारा कमबैक कोई नहीं रोक सकता।
4 महीने सैक्रिफाइस करके देखो। 4 महीने अपने कंफर्ट ज़ोन को डिस्ट्रॉय करके देखो। 4 महीने सिर्फ डिसिप्लिन और फोकस के साथ जी कर देखो। तुम्हें खुद यकीन नहीं होगा कि यह वही जिंदगी है जहां तुम हार मानने वाले थे। सैक्रिफाइस दर्द देगा। लेकिन यही दर्द तुम्हें लेजेंड बनाएगा।
**सेक्शन फाइव: द फाइनल पुश।**
इमेजिन करो आज से 4 महीने बाद तुम सुबह उठकर मिरर में खुद को देखते हो। तुम्हारे सामने वही इंसान है लेकिन अब चेहरा अलग है। उसकी आंखों में लेजीनेस नहीं है। फायर है। उसके सोल्डर्स झुके नहीं है। कॉन्फिडेंस से सीधे खड़े हैं। उसकी वाइब एक वॉरियर जैसी है जिसने खुद को हराकर दुनिया जीतना शुरू किया है। यह तुम्हारा फाइनल टेस्ट है।
4 महीने का यह सफर आसान नहीं होगा। तुम थकोगे, तुम टूटोगे। तुम्हें लगेगा छोड़ दो। लेकिन वहीं पर असली कमबैक डिसाइड होता है। जब तुम्हारा दिमाग कहे बस कर और मत कर। तब तुम्हें बोलना है। चुप रहे। अभी असली फाइट बाकी है। जब तुम्हारे दोस्त कहे इतना सीरियस क्यों हो रहा है? थोड़ा एंजॉय कर तब तुम्हें याद रखना है मैं अभी सैक्रिफाइस कर रहा हूं ताकि कल सेलिब्रेट कर सकूं। जब तुम्हें लगे यह पॉसिबल नहीं है तब तुम्हें खुद से कहना है इंपॉसिबल सिर्फ डिक्शनरी में होता है। मेरी लाइफ में नहीं।
विजुअलाइज द विक्ट्री। सोचो 4 महीने बाद एग्जाम में तुम्हारा नाम टॉपर लिस्ट में है। जिम में तुम्हारा ट्रांसफॉर्मेशन सबको शॉक कर रहा है। करियर में तुम्हारा प्रोग्रेस सबको इंस्पायर कर रहा है। और तुम्हारी फैमिली, तुम्हारे दोस्त सब लोग तुम्हें देखकर कह रहे हैं यार यह कैसे कर लिया तूने? और उस पल तुम्हारे होठों पर हल्की सी मुस्कान होगी क्योंकि तुम जानते हो यह सब 4 महीने पहले लिए गए एक फैसले की वजह से और वो फैसला था कमबैक करने का फैसला।
**द बीस्ट मोड फाइनल वर्ड्स**
आज से अभी से मैं खुद से यह वादा करता हूं अगले 120 दिन मैं डिस्ट्रैक्शन को खत्म कर दूंगा। अगले 120 दिन मैं एक्सक्यूज नहीं एक्शन लूंगा। अगले 120 दिन मैं अपनी पूरी ताकत लगा दूंगा अपने कमबैक के लिए। मैं यह लड़ाई दूसरों से नहीं लड़ रहा। यह लड़ाई मैं खुद से लड़ रहा हूं और इस बार मैं जीत कर ही दम लूंगा क्योंकि 4 महीने बाद मैं वही इंसान नहीं रहूंगा। मैं वो इंसान बनूंगा जिसे कोई रोक नहीं पाएगा। दिस इज माय ग्रेटेस्ट कमबैक।
जिंदगी हर किसी को मौका देती है कमबैक करने का। लेकिन विनर वो होते हैं जो उस मौके को पकड़ लेते हैं। तो आज से ही शुरू करो। 4 महीने बाद तुम्हारी कहानी लोगों के लिए इंस्पिरेशन होगी और तुम खुद कहोगे आई वाज नॉट बोर्न टू बी एवरेज। आई वाज बोर्न टू बी अ लेजेंड।
वीडियो पसंद आई हो तो लाइक कर देना। और भाई कमबैक इसी साल करना है। बात ईगो पे आ गई है। तो कमेंट में लिख दो कमबैक इसी साल होगा।