📱

Get Our Mobile App

Take your business learning on the go!

Download on the App StoreGet it on Google Play

Savdhan YouTubers! Poora Game Bigad Gaya

Technical Yogi4:37

Transcription

जितने भी बड़े क्रिएटर आज की टाइम में YouTube पर काम कर रहे हैं, वह एक प्रॉब्लम झेल रहे हैं, लेकिन उसके बारे में बात नहीं कर रहे। कोई बात नहीं कर रहा।

लेकिन मैं इस वीडियो में खुल के बात करने वाला हूं इस प्रॉब्लम के बारे में ताकि जो नया क्रिएटर है वो पहले से सावधान हो जाए कि भैया 2026 में अब काम करना कैसे है? बिकॉज़ जितने भी क्रिएटर इस प्रॉब्लम को झेल रहे हैं ना वो भाई साहब किसी को कुछ बता नहीं रहे। बस प्रॉब्लम को झेले जा रहे हैं। उनके करियर दांव पे लगे हुए हैं।

अच्छा कुछ समझदार क्रिएटर हैं। उन्होंने अपने काम करने का तरीका बदल लिया है। और जो नहीं बदल रहे हैं वो तो भाई साहब यूं समझिए धीरे-धीरे बर्बाद हो रहे हैं। YouTube से कोई पैसा नहीं कमा रहे हैं।

चलिए बात करते हैं इस प्रॉब्लम के बारे में। अगर वीडियो पसंद आए तो लाइक करना, चैनल को भी सब्सक्राइब करना क्योंकि ऐसी जो अपडेट्स होती है, ऐसी जो प्रॉब्लम्स होती है उनसे मैं आपको हमेशा अवगत कराता रहता हूं।

देखो अगर आप एक नए क्रिएटर हैं तो मैं आपको पहले ही समझा दूं। इस वीडियो का मकसद आपको डीमोटिवेट करना बिल्कुल नहीं है। मैं प्रॉब्लम बताऊंगा क्या चल रही है और सॉल्यूशन भी बताऊंगा कि 2026 में हमें कैसे अपना काम करने का तरीका बदलना है ताकि आपको ये प्रॉब्लम ना आए।

सबसे पहले बात करते हैं प्रॉब्लम आखिर चल क्या रही है? एज ए ऑडियंस आपने देखा होगा कि आज 6 महीने पहले से देख लो आप 6 महीने से अब जितने भी क्रिएटर पहले बहुत सारी स्पोंसर वीडियो बनाते थे वो काफी कम हो गई है। स्पोंसरशिप आना बिल्कुल बंद हो गया है ना के बराबर आ रही है।

अब आप कहेंगे ऐसा हो क्यों रहा है? तो इसमें कई सारी बातें इसका सॉलशन भी बताऊंगा फिर और आप पैसा कैसे निकालोगे? तो देखो सबसे पहली प्रॉब्लम तो यह है कि बहुत सारी ऐसी एप्लीकेशनेशंस बहुत सारी ऐसी वेबसाइट्स थी जिनको गवर्नमेंट ने बैन कर दिया और गवर्नमेंट बैन कर देगी तो भैया वो स्पॉनसर तो आएगी नहीं वो कंपनियां ही बंद हो गई जैसे गैंबलिंग थी कोई प्रedic्शन ऐप थी बहुत सारा रेस्ट्रिक्शन आ चुका है तो उन्होंने स्पॉनसरशिप देना बंद कर दिया।

दूसरा क्या था कुछ ऐसी वेबसाइट्स भी थी जिनको गवर्नमेंट ने बैन तो नहीं किया लेकिन उन पर जब वो वीडियो बनाती थी क्रिएटर्स से कहती थी कि भाई पैसा ले लो वीडियो बनाओ उन वीडियो पर स्ट्राइक आ रही थी तो कंपनी को नुकसान हो रहा भाई ब्रांड क्या करेगा? आपको पैसा देगा एज ए क्रिएटर कि भाई पैसा ले लो और आप वीडियो बना दो। लेकिन आपको अगर स्ट्राइक आ गया तो आप तो उसको पैसा वापस दोगे नहीं और उसको जो उसका आरओआई है वो भी नहीं निकलेगा। यानी ब्रांड को फायदा ही नहीं होगा। तो उन्होंने भी स्पॉनसरशिप देना बंद कर दिया।

कुछ लोग हालांकि यूं भी कह रहे हैं कि भाई देश पूरे वर्ल्ड में काफी सारी वॉर चल रही है तो उतनी ज्यादा फंडिंग नहीं आ रही ब्रांड के पास। तो ब्रांड पैसा खर्च ही नहीं कर रहा है। जिसके पास पैसा है वो भी बचा के चल रहा है।

लेकिन ये चीज क्लियर है। आपने देखा होगा जो लोग पहले रोज स्पॉनसरशिप करते थे अब उनके पास स्पॉनसरशिप नहीं है। अब एज ए ऑडियंस तो आपको लगेगा अरे बढ़िया है क्रिएटर के पास स्पॉनसरशिप नहीं है तो हमें क्या दिक्कत है? बढ़िया है पैसा नहीं कमा रहा।

लेकिन मैं टेक्निकल योगी पे ये वीडियो बना रहा हूं। और मुझे पता है कि मेरी ऑडियंस भी क्रिएटर है। अगर वो न्यू क्रिएटर है तो देखो भाई बिना स्पॉनसरशिप के आप YouTube पे लंबे टाइम तक टिक नहीं पाओगे। क्योंकि एडसेंस की अर्निंग वैसे ही ऑलरेडी लो है।

तो अब क्या है कि जो आप देख रहे हो कि जितने भी क्रिएटर थे जो कभी यह कहते थे ना हम यह नहीं करेंगे वो नहीं करेंगे। उन्होंने भी क्या किया अपने कोर्स ल्च कर दिए। अपने प्रोडक्ट ल्च कर दिए। कईयों ने अपनी सर्विस ल्च कर दी। क्यों? क्योंकि भाई जो जितने भी पुराने क्रिएटर हैं ना वो अपना एक सेटअप बनाने में बहुत सारा पैसा इन्वेस्ट करके रखे होते हैं। तो उनको पैसा तो चाहिए। टीम होती है। टीम को सैलरी देनी होती है। इक्विपमेंट लाने हैं। सॉफ्टवेयर का ही बहुत सारा आजकल तो जो है सब्सक्रिप्शन में पैसा चला जाता है। वो सब खर्चा निकलेगा कैसे? तो पैसा तो बनाना पड़ेगा।

तो अब नए क्रिएटर को मेरी एक ये सलाह है कि या तो यह हो सकता है। ऐसा तो नहीं चलेगा कि हमेशा ऐसा ही चलता रहेगा। स्पॉनसरशिप कम रहेगी। हो सकता है मार्च के बाद जब फाइनेंसियल ईयर बदलेगा तो कुछ चीजें बदल जाए। कुछ स्पोंसरशिप और ज्यादा आने लग जाए। अभी स्पों्स है लेकिन बहुत कम है।

तो न्यू क्रिएटर को मैं पहले ही क्लियर कर देता हूं। आप जो भी कंटेंट बना रहे हो ना कुछ ऐसा कंटेंट बनाइए जिसमें भविष्य में आप अपनी कोई सर्विस ल्च कर सके कोई कोर्स ल्च कर सके कोई प्रोडक्ट ल्च कर सके ताकि आपको इनकम हो।

इसके अलावा जो YouTube एफिलिएट वाला जो अभी शॉपिंग फीचर आया है इसके अंदर काफी पोटेंशियल है YouTube खुद भी इसे बहुत प्रमोट कर रहा है और प्रोडक्ट लोग बाय भी कर रहे हैं और इससे इनकम भी काफी अच्छी हो रही है। आज मैं भी बहुत सारे शॉट्स बनाता हूं। पे प्रोडक्ट टैक करता हूं तो उस पे काफी सही इनकम हो जाती है तो एक बैलेंस बन जाता है।

तो न्यू क्रिएटर को मेरी यही एडवाइस है कि देखिए आरपीएम के चक्कर में मत पड़िए। आरपीएम देखकर कोई इनिश चूज़ मत करिए। अभी एडसेंस की अर्निंग रियल में लो हुई है। स्पॉनसरशिप काफी कम है। अगर फ्यूचर में एक लॉन्ग टर्म विज़न आप देख के चले हो। तो कंटेंट ऐसा बनाना कि फ्यूचर में आपका प्रोडक्ट भी सेल हो सके। आप कोई सर्विस भी ल्च कर सको। और जितने भी आप शॉर्ट बनाते हो उनमें कोई ना कोई प्रोडक्ट के बारे में जरूर बात करो ताकि प्रोडक्ट को टैग कर सको और उससे एक इनकम जनरेट हो सके।

तो नए क्रिएटर को मेरी यही सलाह है। बाकी आपकी कोई ओपिनियन है इसके बारे में तो मुझे कमेंट सेक्शन में लिख के बताइए। मिलता हूं अगली वीडियो में नए टॉपिक के साथ। तब तक के लिए, जय हिंद।