📱

Get Our Mobile App

Take your business learning on the go!

Download on the App StoreGet it on Google Play

Bidding Strategies in Facebook Ads 2025 | Bid Strategy Meta Ads | #biddingstrategies #fbadscourse

Marketing Fundas6:24

Transcription

Facebook एड्स कोर्स बडिंग स्ट्रेटजीस।

दोस्तों, हम Facebook एड्स कोर्स में हर एक बेसिक या एडवांस चीज कवर कर रहे हैं। और धीरे-धीरे हम कैंपेनस बनाने की तरफ बढ़ेंगे। तो कैंपेनस बनाएं और आपको प्रैक्टिकली हम एक-एक चीज सिखाएं। उससे पहले इंपॉर्टेंट है बडिंग स्ट्रेटजीस के बारे में जानना कि क्या होती हैं बडिंग स्ट्रेटजीस? क्यों इनका यूज़ होता है? क्यों यह ऑप्शन Facebook हमको देता है?

जैसे कि आप यहां पर देख सकते हैं अभी मेरी कंप्यूटर स्क्रीन पे मैं डैशबोर्ड में हूं जहां पर हम कैंपेन बनाते हैं। एक कोई भी नया जब हम कैंपेन बनाते हैं तो वहां पर हमारे पास सबसे पहले आता है कि हमको जो सेटिंग है। ठीक है? मतलब जो हमें कैंपेन का जो ऑब्जेक्टिव है कि हमें कैंपेन क्यों चलाना है? हमें अवेयरनेस लेकर आनी है। लोगों तक पहुंचाना है अपने ब्रांड को, अपनी कंपनी को या हमको ट्रैफिक लेकर आना है अपनी वेबसाइट पे, ऐप पे या किसी भी जो लिंक हम दे रहे हैं या हमें इंगेजमेंट लेकर आना है, लीड जनरेट करनी है, ऐप प्रमोशन करना है, सेल्स करना है। ठीक है? अगर कोई नए और ऑप्शन होंगे तो आ जाएंगे।

अब यहां पर ये स्ट्रेटजीस हमको ये स्ट्रेटजी, बिल्डिंग स्ट्रेटजीज़ हमें कब दिखती हैं? अब जो कैंपेन जो एडवांटेज कैंपेन बजट है अगर मैं इसको ऑफ कर दूंगा। ठीक है? तो यहां पर मेरे को स्ट्रेटजीस नहीं दिखेंगी। मगर अगर मैं इसको ऑन कर दूंगा तो यहां पर मेरे को जो बडिंग स्ट्रेटजीस हैं दिखनी स्टार्ट हो जाएंगी। यहां पर आप देख सकते हैं।

तो कैं एडवांटेज कैंपेन बजट क्या है? देखो पहले इसको कैंपेन बजट ऑप्टिमाइजेशन बोला जाता था। ठीक है? कैंपेन बजट अब कि हमारे कैंपेन के जो बजट है उसको ऑप्टिमाइज करेगा Facebook जिसको हम ऑन कर देते थे मतलब Facebook को हमने बता दिया कि भाई हमारे जो बजट को कैंपेन के बजट को आप ऑप्टिमाइज करोगे। अब इसने नाम बदल दिया है। अब ये इसने नाम दे दिया एडवांटेज कैंपेन बजट प्लस। जब हम इसको ऑन करते हैं तो हम अपना डेली बजट या टोटल कैंपेन बजट वगैरह सेट कर देते हैं। अब इसी के नीचे आता है कैंपेन बड स्ट्रेटजी। यहां पर हम जब एडिट पे जाएंगे तो आप देखिए यहां पर तीन ऑप्शन आ रहे हैं। हाईएस्ट वॉल्यूम, कॉस्ट पर रिजल्ट गोल और अदर ऑप्शन में बिड कैप आ रहा है।

हाईएस्ट वॉल्यूम क्या है? बेसिकली ये बाय डिफॉल्ट आता है जनरली हाईएस्ट वॉल्यूम का मतलब ये है कि जो भी हम बजट लगा रहे हैं और जो भी हम सेटिंग्स करेंगे Facebook हमको मैक्सिमम रिजल्ट लाके देने की कोशिश करेगा हमारे बजट में। मतलब हमारे बजट को ज्यादा से ज्यादा यूटिलाइज़ करेगा और कम बजट में ज्यादा बेटर रिजल्ट्स लाके देगा। यह हमने उसको इंस्ट्रक्शंस दे दिए या यह बिट स्ट्रेटजी हमने लगा दी।

अगली है कॉस्ट पर रिजल्ट गोल। अब इसका मतलब क्या है? कि मान लीजिए मेरा रियलस्टेट का बिज़नेस है। मैं फ्लैट सेल करने के लिए प्लॉट सेल करने के लिए लीड जनरेट करता हूं। मैंने बहुत सारे कैंपेन चलाए। एक्सपीरियंस हो गया। मुझको पता है कि जब मैं पर्टिकुलरली इस तरीके के 2 बीएचके, के, थ्री बीएचके के फ्लैट्स के लिए लीड जनरेट करता हूं तो ऑन एन एवरेज जो लीड है मेरे को ₹200 ₹300 की आती है। क्योंकि मैंने इतने कैंपेन चला लिए, इतने सारे प्रोडक्ट्स की लीड जनरेट कर ली। तो मेरे को एक आईडिया है। तो वहां पर तो समझ में आता है कि मैं कॉस्ट पर रिजल्ट का ये ऑप्शन चूज़ कर लूंगा और यहां पर मैं फिर सेट कर दूंगा। ठीक है? के मतलब मेरे को क्या मतलब बजट खर्च करना है। मैं कितना पैसा दे सकता हूं या यह नहीं करना है तो मैं bcap लगा सकता हूं।

bidcap में क्या होता है कि यहां पर हम यह सेट कर देंगे कि मैं पर इंप्रेशन या क्लिक्स इतने रुपए से ऊपर नहीं देना चाहता हूं। यह मेरी हाईएस्ट बड है। इससे ऊपर नहीं दूंगा।

अब यहां तो तीन ही ऑप्शन आ रहे हैं। मगर अगर मैं यहां पर अपना कैंपेन ऑब्जेक्टिव बदल देता हूं। यहां पर मैं कैंपेन ऑब्जेक्टिव मान लो इंगेजमेंट कर देता हूं। तो क्या यहां पर कोई बदलाव आया? ठीक है? नहीं जी अभी नहीं आया। ठीक है? यहां पर अगर मैं इसको लीड्स कर देता हूं तो क्या यहां पर इसने कुछ चेंज करा। ठीक है? तो अभी बाय डिफॉल्ट तीन ही हमारे पास ऑप्शन इधर आ रहे हैं। सेल्स में करके देख लेते हैं। ठीक है? ठीक है?

अब सेल्स में देखिए हाईएस्ट वॉल्यूम कॉस्ट रिजल्ट रस अदर बड ऑप्शंस ये आ गए हैं। तो यहां पर देखो अकाउंट फ्रेश है। अकाउंट नया है। जैसे-जैसे मेरी स्पेंडिंग होगी, मल्टीपल कैंपेन चलेंगे। इसमें एड्स रन होंगे, तो बडिंग स्ट्रेटजीस के कई ऑप्शंस ओपन हो जाते हैं। ठीक है? जो हमें बाय डिफ़ॉल्ट अभी नहीं आ रहे हैं। ठीक है? और कई सारे तरीकों से हम अलग-अलग कैंपेन अलग-अलग ऑब्जेक्टिव के हिसाब से बड्स सेट कर सकते हैं।

अब अगर मैं यहां पर सेल्स की जगह ऐप प्रमोशन कर देता हूं तो ऐप प्रमोशन पे मेरे को क्या-क्या ऑप्शंस आ रहे हैं। ठीक है? तो इस तरीके से ऐसा हो सकता है कि जब आप अपना कैंपेन ऑब्जेक्टिव बदलो तो वहां पर बडिंग स्ट्रेटजीस में आपको कुछ ऑप्शन एक्स्ट्रा दिखे या कुछ ऑप्शन कम दिखें। ठीक है? ज्यादातर जो ज्यादातर कैंपेन में जो ऑप्शन दिखते हैं तीन वो मैंने आपको बताए।

जब आप कैंपेन रन करोगे तो आपको पता होना चाहिए ना कि भाई मेरा यह लिमिटेड बजट है। मैं तो इसमें हाईएस्ट वॉल्यूम वाली बिट स्ट्रेटजी रखना चाहता हूं या यहां पर मैं तो पर लीड लीड जनरेट कर रहा हूं। तो तो मेरे को यहां पर इतने से ज्यादा मैं लीड दे नहीं सकता हूं। बिड कैप लगानी है तो इससे ज्यादा मैं खर्चा कर नहीं सकता हूं। ये सब चीजें पता होंगी। तब तो आप अपने कैंपेन में इन चीजों को यूटिलाइज़ करोगे और बेस्ट रिजल्ट्स लेकर आओगे अपने बिज़नेस के लिए, अपने क्लाइंट के बिज़नेस के लिए।

तो दोस्तों उम्मीद करता हूं बडिंग स्ट्रेटजीस क्या होती हैं आपको समझ में आ गया होगा बहुत सिंपल हो गया पहले कई सारी होती थी अब इतना कॉम्प्लिकेटेड नहीं रहा Facebook मैक्सिमम तो Facebook का एi या जो इसका स्मार्ट सिस्टम है वही कैंपेन को मैनेज कर लेता है तो जितना ज्यादा से ज्यादा सिंपल बनाया जा रहा है मेटा के द्वारा इस सब को वो सब किया जा रहा है बट अब जब हम कैंपेन बनाएंगे तो आपको दिक्कत नहीं होगी आप अपने बिज़नेस के लिए अपने क्लाइंट के बिज़नेस के लिए कैंपेन बनाओगे तो आप सही बडिंग स्ट्रेटजी चूज़ करना सही बड स्ट्रेटजी चूज़ करोगे तो सही रिजल्ट्स आएंगे। ठीक है? उम्मीद करता हूं समझ में आया होगा। थैंक यू।

[संगीत]