📱

Get Our Mobile App

Take your business learning on the go!

Download on the App StoreGet it on Google Play

Best GPU for Budget Gamers and Editors! Intel arc A750 review | HINDI

Gadget Capsule6:15

Transcription

आपको पता होगा, मार्केट के अंदर काफी सारे ग्राफिक कार्ड अवेलेबल हैं जिनके अंदर मेनली हैं एनवीडीया और एमडी के ग्राफिक कार्ड। आज हमारे पास में ग्राफिक कार्ड है, इंटेल की तरफ से आने वाला आरएक्स 750। कैसा है ये ग्राफिक कार्ड? अगर आप बजट सेगमेंट का पीसी बिल्ड करना चाह रहे हैं, तो आपके लिए कैसा रहेगा? सारी चीजों के बारे में बात करेंगे इस वीडियो के अंदर। उससे पहले, हम इस टाइप के गेमिंग रिलेटेड, टेक रिलेटेड कंटेंट बनाते रहते हैं, रिव्यूज बनाते रहते हैं, तो इस चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिएगा और साथ ही बेल आइकॉन पर भी क्लिक कर दीजिएगा ताकि आप हमारे वीडियो को मिस ना करें।

सबसे पहले देखते हैं इस कार्ड की डिजाइन। देखने में काफी स्लीक लगता है, मॉडर्न लगता है और बहुत ही ज्यादा फ्लैशी नहीं लगता है, जो कि मुझे काफी अच्छी चीज लगी। इस कार्ड को आए हुए थोड़ा टाइम हो गया है, बट आप में से काफी सारे लोगों को पता नहीं होगा, क्योंकि मेनली हम लोग क्या करते हैं? जब भी मार्केट में पीसी बिल्ड करने जाते हैं, तो हम लोग एनवीडीया फिर एएमडी ग्राफिक कार्ड को ही प्रेफर करते हैं। बट इंटेल ने आरएक्स सीरीज के साथ में इस ग्राफिक कार्ड को इंट्रोड्यूस किया है। तो अगर आप कोई बिल्ड कर रहे हैं, बजट सेगमेंट के अंदर, अगर आप पीसी बिल्ड करने का सोच रहे हैं, तो इसको कंसीडर कर सकते हैं।

सबसे पहले इसकी डीटेल्स को देखें, तो ये आरएक्स A750 एक्सएसपीजी आर्किटेक्ट पर बेस्ड है। अगर टेक्निकल स्पेस की बात करें, तो इसके अंदर आपको 28 कोर, 8GB VRAM आपको मिलती है और 2015 मेगाहट्र्ज बेस क्लॉक है। इस कार्ड का जो मेनली कम्पिटीटर्स है, वो है RTX 3060। तो उससे हमने कंपेयर करके देखा। हमने इसके ऊपर काफी सारे बेंचमार्क और गेमिंग टेस्ट भी किए और परफॉर्मेंस कैसी है, वो मैं आपको दिखा देता हूं।

सबसे पहले हमने किया 3DMark Time Spy, जिसके ऊपर स्कोर आया वो है 9680, जो कि अच्छा स्कोर है। उसके बाद हमने किया 3DMark Time Spy Extreme, जिसके अंदर 13000 स्कोर आया, जो कि अच्छा है। जिसके अंदर जो ग्राफिक स्कोर था, वो था 12387। इसके ऊपर हमने PCMark 10 बेंचमार्क टेस्ट भी किया, जिसके अंदर जो स्कोर आया है, वो है 8600। और इन सभी बेंचमार्क के अंदर जो हमने प्रोसेसर यूज़ किया है, वो है इंटेल का कोर i7 13700K प्रोसेसर।

अब गेम्स के बारे में देखें, तो इसके अंदर हमने पहले ट्राई किया किंगडम कम, जो कि हाई सेटिंग्स के ऊपर हम उसे कर रहे थे और ऑलमोस्ट 50 फ्रेम्स हमें इजीली मिल रहे थे, हाई सेटिंग्स पे। उसके बाद हमने इस पर रेड डेड रिडेम्पशन 2 ट्राई किया, जिसके अंदर एवरेज जो एफपीएस है, वो मिल रहे थे 100 और 110 और जो मैक्सिमम एफपीएस थे, वो थे 150-60। हमने इसके ऊपर GTA 5 खेला, उसके अंदर ऑलमोस्ट 100-87 के आसपास में एफपीएस मिल रहे थे। आई थिंक कुछ लोग थे, इसके लिए वो फिक्स दिखा रहा था, हो सकता है उससे ज्यादा एफपीएस भी आपको मिल जाए। और जो काफी ग्राफिक इंटेंसिव गेम है, वो हमने इसके ऊपर खेला है साइबरपंक, जिसके अंदर आपको 60-70 एफपीएस इजीली मिल रहे थे, तो आप इजीली बिना किसी रुकावट के खेल सकते हैं। आप में से काफी सारे लोग वॉलंटाइन भी खेलते होंगे, एफपीएस गेम, तो उसके अंदर हमें ऑलमोस्ट अराउंड 400 एफपीएस कांस्टेंट मिल रहे थे और टेंपरेचर था वो भी 60-70 था। तो अब देख सकते हैं।

तो आपने देखा होगा कि ये गेम्स को इजीली हैंडल कर लेता है, आपको स्मूथ गेमप्ले देखने को भी मिलता है और कुछ गेम्स के अंदर ये हमने कंप्यूटर्स हैं, उनको भी पीछे छोड़ देता है, उनसे भी ज्यादा आपको एफपीएस मिलते हैं। तो अगर देखा जाए, प्राइस के हिसाब से उतना बड़ा कार्ड नहीं है। साथ ही मैं आपको बताना भूल गया कि इसके अंदर आपको रे ट्रेसिंग और एफएसआर का भी सपोर्ट मिल जाता है। तो जो भी गेम ये सपोर्ट करते हैं, उनके अंदर आप इनको यूज़ कर सकते हैं और जो ग्राफिक्स हैं, बहुत ही ज्यादा आपको अच्छे लगेंगे।

अगर आप RTX 3060 से प्राइस कंपैरिज़न करें, तो ये कार्ड आपको ऑलमोस्ट 21000 से 22000 के आसपास में ऑनलाइन मिल जाएगा, जबकि RTX 3060 के कार्ड हैं, वो आपको ऑलमोस्ट 28000 के अराउंड मिलते हैं। तो 5000 का प्राइस डिफरेंस है। अगर आप ₹5000 बचाना चाहते हैं और ऑलमोस्ट सिमिलर काइंड ऑफ़ परफॉर्मेंस लेना चाहते हैं, तो आप इस कार्ड को कंसीडर कर सकते हैं।

गेमिंग के अलावा अगर रेंडरिंग की बात करें, तो मैं इस कार्ड को यूज़ कर रहा था, उसके अंदर मैंने 4K रेंडर किया, तो बहुत इजीली कर दिया था, मुझे कोई भी प्रॉब्लम नहीं आई। टाइमिंग भी आपको स्क्रीन पर दिख जाएगा। तो रेंडरिंग ये इजीली कर देता है और वीडियो आउटपुट है वो भी अच्छा मिलता है। इंटेल के ग्राफिक कार्ड के साथ में ही आपको रियल टाइम परफॉर्मेंस देखने के लिए भी सॉफ्टवेयर मिलता है। वहां से आप स्क्रीनशॉट वगैरा ले सकते हैं या फिर गेमिंग को रिकॉर्ड करना चाहते हैं, आपने गेमप्ले को रिकॉर्ड करना चाहते हैं या फिर आपका परफॉर्मेंस कैसा कर रहा है, टेंपरेचर कैसा है, वो सारी चीजें आप इस सॉफ्टवेयर पे देख सकते हैं।

स्टार्टिंग के अंदर जब ये कार्ड लॉन्च हुआ था, तो उतना ज्यादा यूजर फ्रेंडली नहीं था, काफी सारे आपको ड्राइवर के इश्यूज़ भी आ रहे थे। बट अब इसको जबकि यहां पे एक साल से ज्यादा हो गया है, तो ड्राइवर सपोर्ट काफी अच्छा है। मैंने खुद यूज़ करके देखा, मुझे अभी तक कोई भी प्रॉब्लम नहीं आई है। ऑलमोस्ट मैंने इसको एक महीने तक यूज़ कराया है और इस पे गेम भी खेले हैं, इसके ऊपर मैंने रेंडरिंग भी करी है, एडिटिंग भी करी है, तो मुझे ऐसी कोई प्रॉब्लम नहीं आई है। हां, हां, जब आप इंस्टॉल करते हैं, तो थोड़ी सी चीज आपको करनी पड़ती है, जैसे कि आपको जो पुराने सॉफ्टवेयर हैं, एनवीडीया से रिलेटेड, एएमडी से रिलेटेड, वो आपको रिमूव करने पड़ेंगे इसको इंस्टॉल करने से पहले। बाकी और कोई भी प्रॉब्लम मुझे फेस करनी नहीं पड़ी।

मैंने आपको प्राइस के बारे में ऑलरेडी बता दिया है, बट एक चीज ये कंसीडर करने वाली है कि मार्केट में जब भी कंप्यूटर पार्ट्स बढ़ेंगे, तो प्राइस बहुत ज्यादा नीचे नहीं गिरती है। तो अगर मार्केट में एनवीडीया और एएमडी के अलावा एक और कंपटीटर आ जाता है ग्राफिक कार्ड के अंदर, तो प्राइस थोड़ी सी कम्पेटिटिव हो जाएगी, आपको प्राइस के अंदर फायदा मिलेगा, प्राइस थोड़ी सी कम मिलेगी। उस चीज का फायदा उठाने के लिए हम लोगों को थोड़े से ग्राफिक कार्ड बाय करने पड़ेंगे, जो कि मैंने अभी तक बहुत ज्यादा नहीं देखे हैं। मैंने खुद के पर्सनल यूज़ के हिसाब से बताऊं या फिर मैं अपने दोस्तों के बारे में बताऊं, तो कोई भी इस कार्ड को अभी तक यूज़ नहीं करता है। वो इसलिए कि लोगों को इसके बारे में पता नहीं है। बट अगर आप एक पीसी बिल्ड कर रहे हैं, प्राइस बहुत ज्यादा नहीं है, आप कम्पेटिटिव प्राइस के अंदर अच्छा पीसी बिल्ड करना चाह रहे हैं, तो ये कार्ड एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

तो ये था इंटेल के आरएक्स 750 के बारे में। आपको कैसा लगा वीडियो? आप हमें कमेंट क्षेत्र में बता सकते हैं। अगर आपके कुछ सुझाव हैं या फिर आप कुछ पूछना चाहते हैं इस कार्ड के बारे में, तो वो भी आप कमेंट क्षेत्र के अंदर पूछ सकते हैं। अगर आप मेरे पर्सनली यूज़ के हिसाब से बात करें, तो मैंने स्टार्टिंग से यूज़ किया है, मैंने इस पे काफी सारे गेम्स खेले, जो कि मैंने आपको वीडियो के अंदर दिखाए, उनके अंदर भी मुझे कोई खास ही प्रॉब्लम नहीं आई। आप पहले जब ड्राइवर अपडेट नहीं हुए थे, उससे पहले थोड़े से एफपीएस में दिक्कत आ रहे थे, बट जब से ग्राफिक्स अपडेट आया है, तब से मुझे ऐसी कोई भी प्रॉब्लम नहीं आई है। आई होप आपको ये वीडियो पसंद आया होगा। वीडियो पसंद आया तो वीडियो को लाइक कीजिएगा, शेयर कीजिएगा। अगर आपने इस चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया है, तो वो भी कर लीजिएगा। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में, तब तक टेक केयर, गुड बाय। [संगीत]