Transcription
नमस्कार दोस्तों, 22 फरवरी 2026, संडे की सुबह किसी ने नहीं सोचा था कि दुनिया का मोस्ट वांटेड ड्रग लॉर्ड एक ऐसी जगह पर छिपा होगा। मेक्सिको का एक छोटा सा पहाड़ी टूरिस्ट टाउन द टपल पहाड़। यहां पत्थर की सड़कें हैं, टूरिस्ट शॉप्स हैं। हरे-भरे पहाड़ हैं। लेकिन इसी खूबसूरत टाउन के बाहरी इलाके में जंगलों के बीच एक केबिन कॉम्प्लेक्स में छिपा था एल में।
एलमचो वो आदमी था जिसके सर पर अमेरिका ने $5 मिलियन का इनाम रखा हुआ था और यह आदमी इतना सीक्रेटिव था कि दुनिया के पास इसकी बस कुछ ही फोटो मौजूद थी। वो भी 1980 और 90ज में उसकी पुरानी अरेस्ट के वक्त ली हुई। कोई नहीं जानता था कि आज यह आदमी दिखता कैसा है।
लेकिन 20 फरवरी को मेक्सिकन इंटेलिजेंस को एक बड़ी इंपॉर्टेंट लीड मिलती है। एल मेंो की एक रोमांटिक पार्टनर के एसोसिएट को ट्रैक करते हुए अथॉरिटीज को पता चलता है कि वो एसोसिएट उस पार्टनर को तपपा के बाहर एक सेक्लूडेड रूरल प्रॉपर्टी पर ले गया था। वही खुफिया जगह है जहां एलचो छिपा हुआ था। 21 फरवरी उसकी पार्टनर वहां से निकल गई। लेकिन एलेंचो अपने बॉडीगार्ड्स के साथ वहीं रुका रहा। द कपल में 21 दे लेफ्ट द बिल्डिंग वाटे में स्टिल देयर।
यहीं पर मेक्सिकन फोर्सेस को वो ओपोरर्चुनिटी मिलती है जिसका वो सालों से इंतजार कर रहे थे। 22 फरवरी की सुबह अंधेरा छटने से पहले ही मेक्सिको की स्पेशल फोर्सेस, नेशनल गार्ड, एयरफोर्स और आर्मी ने मिलकर इस कंपाउंड को चारों तरफ से घेर लिया था। शक पैदा ना हो इसलिए मिशन को प्राइमरली ग्राउंड फोर्सेस से एग्जीक्यूट किया गया। हेलीकॉप्टर्स का बहुत लिमिटेड यूज़ हुआ।
जैसे ही सोल्जर्स कंपाउंड की तरफ आगे बढ़े कार्टेल के गन मैन ने फायरिंग शुरू कर दी। भारी गोलीबारी हुई। सिक्योरिटी फोर्सेस ने चार कार्टेल मेंबर्स को मार गिराया। लेकिन एल मेंचो अपने बॉडीगार्ड्स के साथ कंपाउंड से भागकर पास के जंगल में एक वुडन केबिन कॉम्प्लेक्स की तरफ निकल गया। सिक्योरिटी फोर्सेस उसका पीछा करती हैं और वहां पर दूसरी बार गोलीबारी होती है। फाइनली सोल्जर्स एलेंचो को गंभीर रूप से घायल हालत में दो बॉडीगार्ड्स के साथ पकड़ लेते हैं। उसे तुरंत एयरलिफ्ट करके मेक्सिको सिटी ले जाया जाता है। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो जाती है।
एक फॉर्मर डीईए के चीफ इस ऑपरेशन को ड्रग ट्रैफिकिंग की हिस्ट्री में सबसे सिग्निफिकेंट एकशंस में से एक बताते हैं। लेकिन कहानी यहां पर खत्म नहीं हुई। उसकी मौत के बाद जो हुआ वो किसी ने सपनों में भी नहीं सोचा था। एक ड्रग लॉर्ड की मौत पूरे देश को आग में झोंक देती है।
लेकिन सवाल यहां पर यह उठता है कि आखिर यह एलमेंचो था कौन? और इसका कार्टिल इतना पावरफुल आखिर कैसे बना? सन 1992 में कैलिफोर्निया में पुलिस ने एक बड़े छोटे-मोटे ड्रग डीलर को पकड़ा। वो हीरोइन में डील कर रहा था। उसे जेल भेजा गया और बाद में डिपोर्ट कर दिया गया। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह आदमी 20 साल बाद दुनिया का मोस्ट वांटेड ड्रग लॉर्ड बन जाएगा।
यह कहानी शुरू होती है सन 1966 में मेक्सिको के मिशोआकन स्टेट के एगुललीला शहर से। एक ऐसा इलाका जहां गरीबी अपने चरम पर थी और जहां पहाड़ों में इललीगल मेरुआना के प्लांटेशंस लगे थे। इल्मेंचो का असली नाम था निमेसियो ओसेग्वेरा सिरवांटेस। इसकी फैमिली आवोकारडो की खेती करती थी और इसने अपने परिवार की मदद करने के लिए पांचवी कक्षा में ही स्कूल छोड़ दिया था। शुरुआत में इसने खेती में हाथ बटाया लेकिन जब तक ये 14 साल का हुआ तब तक इसका काम मे मैरवाना के खेतों की रखवाली करना बन गया था।
1980 में एक बेहतर जिंदगी की तलाश में यह अमेरिका चला जाता है और कैलिफोर्निया में जाकर रहने लगता है। द ग्रेट अमेरिकन ड्रीम के सपने तो इसने बहुत देखे लेकिन बेहतर जिंदगी की जगह अमेरिका में इसे मिला सिर्फ क्राइम। सन 1986 में सैन फ्रांसिस्को की पुलिस इसे चोरी का सामान और एक लोडेड गन रखने के जुर्म में गिरफ्तार करती है। ऑफिसर्स को शक था कि एक मैथ डीलर भी है। कुछ सालों तक चोरी छिपे बचते रहने के बाद 1992 में सैन फ्रांसिस्को के इंपीरियल बार में हीरोइन बेचते हुए अंडर कवर कॉप्स इसे पकड़ लेते हैं। 3 साल के लिए इसे जेल की सजा मिलती है। यह सिर्फ जनवरी 1997 में ही होता है कि मेंचो को पैरोल पर छोड़ दिया जाता है और मेक्सिको वापस डिपोर्ट कर दिया जाता है। इस वक्त इसकी उम्र थी 30 साल और यहीं पर कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आता है।
मेक्सिको वापस आने के बाद मेंचो एक पुलिस ऑफिसर बन जाता है। सही सुना आपने दोस्तों एक कॉन्विक्टेड ड्रग डीलर पुलिस ऑफिसर बन जाता है। कुछ सालों तक पुलिस की नौकरी करता है और इन सालों में पुलिस की इनर वर्किंग समझता है। इसे समझ आता है कि कैसे मेक्सिकन पुलिस को थोड़े से पैसों में खरीदा जा सकता है। कौन सा ऑफिसर कितने में बिकता है और सिस्टम में कहां-कहां छेद है। यही नॉलेज आगे चलकर इसके सबसे खतरनाक हथियारों में से एक बनने वाली थी।
इसी दौरान इसकी शादी होती है रोजा लिंडा गोंजालेस वैलेंसिया से। एक औरत जो पावरफुल कार्टिल फैमिली से आती थी और यह शादी ऑर्गेनाइज्ड क्राइम में इसकी एंट्री टिकट बन जाती है। शुरुआत में यह वैलेंसिया फैमिली के मिलेनियो कार्टेल में बॉडीगार्ड हिटमैन बना। लेकिन साल 2010 तक कार्टेल के सारे लीडर्स या तो मारे जा चुके थे या जेल में थे। मेंचो ने लीडरशिप मांगी जो उसे नहीं मिली तो उसने अलग होकर अपना ही अलग ग्रुप बना लिया। कार्टेल चार्लिस को नुएवा जरासियों यानी सीजे एनजी।
फास्ट फॉरवर्ड करते हैं 5 साल बाद 1 मई साल 2015 मेक्सिकन मिलिट्री ने एलचो को पकड़ने के लिए ऑपरेशन जालिस्को लॉन्च किया। मिलिट्री हेलीकॉप्टर्स का इस्तेमाल किया गया। लेकिन सीजे एनजी को पहले से ही खबर थी। कार्टेल गन मैन के पास आरपीजी 27 रॉकेट लांचर्स और बड़ी हैवी मशीन गंस थी। जब हेलीकॉप्टर्स इस कार्टेल पर अटैक करने आए, तो इन लोगों ने रॉकेट लांचरस और मशीन गंस से इस हेलीकॉप्टर को ही उड़ा दिया। लव यू। वी हर्ड अ बूम लाइक अ बॉम्ब। दे टूक डाउन द एयरक्राफ्ट। दे टूक इट डाउन। 18 मिलिट्री के लोगों में से सिर्फ नौ जिंदा बचे। वो भी सीरियसली वूम्ड। सोच कर देखो दोस्तों। एक ड्रग कार्टेल ने मिलिट्री हेलीकॉप्टर गिरा दिया।
यह कार्टल इतना पावरफुल था कि बाद में मेक्सिको के अलग-अलग एरियाज में इसने दर्जनों बसेस, ट्रक्स और गैस स्टेशंस पर आग लगा दी। मेक्सिकन सरकार को इसे काबू करने के लिए 10,000 ट्रूप्स भेजने पड़े। एक फेडरल इन्वेस्टिगेटर ने तो यह तक कहा कि पावलो एस्कोबार के बाद किसी ड्रग माफिया ने अथॉरिटीज से ऐसी सीधी टक्कर नहीं ली है।
लेकिन सवाल यह कि यह सीजे एनजी इतना पावरफुल आखिर हुआ कैसे? इसका जवाब है दो केमिकल्स। मेथाम फेटुमिन और फेंटेनिन। सीजे एनजी कोई साधारण ड्रग कार्टल नहीं था। यह एक पैरामिलिट्री फोर्स की तरह ऑपरेट करता था। डीईए के एस्टीमेट्स के मुताबिक 2019 में अमेरिका में जो ड्रग्स एयर और सी से आ रही थी उनमें से कम से कम 1/3 सिर्फ इस एक ड्रग कार्टल की थी। 2018 तक सीजीएनजी के पास मेक्सिको भर में 100 से ज्यादा मैथ लैब्स थे। कोकेन और हीरोइन के मुकाबले मैथ में प्रॉफिट मार्जिनस कई गुना ज्यादा थे। और सबसे बड़ी बात कोकेन के लिए कोलंबियन सप्लायर्स पर डिपेंड करना पड़ता था। लेकिन मैथ पूरी तरीके से खुद बनाया जा सकता था चाइना से केमिकल्स इंपोर्ट करके।
कुछ एक्सपर्ट्स का एस्टीमेट है कि सीजेएनजी की वॉर चेस्ट $20 बिलियन से ज्यादा थी। मेक्सिको का एक पूरा का पूरा पोर्ट पोर्ट ऑफ मंजानियों इस कार्टिल ग्रुप के कंट्रोल में था। इसी पोर्ट से चाइना से आने वाले रॉ मटेरियल्स इंपोर्ट होते थे जिनसे मैथ बनती थी। यहां इस कहानी में एक बड़ा इंटरेस्टिंग पैटर्न है। सीजे एनजी ने पोर्ट ऑफ मंजानियों को इसलिए कंट्रोल किया क्योंकि एक सिंगल एक्सेस पॉइंट से सब कुछ मिल जाता था। केमिकल्स, लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन सब एक जगह पर।
और यही सिंगल एक्सेस पॉइंट वाली प्रिंसिपल दोस्तों मैंने एआईएस्ता बनाते हुए अप्लाई करी। आप में से बहुत से लोग पहले से ही एआई यस्ता को यूज़ कर रहे हैं लेकिन जिन लोगों को नहीं पता एआईएस्ता दोस्तों एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर चैट जीपीटी जेमिनाई क्लॉड ग्रोक डीपसी क्वेन perप्लेक्सिटी लामा दुनिया के 10 से ज्यादा टॉप एi मॉडल्स सब एक ही जगह पर मिलते हैं। एक सब्सक्रिप्शन एक इंटरफेस और पिछले कुछ महीनों में हमने बहुत कुछ इंप्रूव किया है। प्लेटफार्म की स्पीड तेज हो गई है। मेमोरी जैसे नए फीचर्स ऐड किए गए हैं और प्लेटफार्म और ज्यादा रिलायबल बन गया है।
लेकिन अभी तक का सबसे बड़ा अपडेट कुछ दिन पहले ही लांच किया है इमेज स्टूडियो। दुनिया के टॉप इमेज जनरेशन एआईएस एक जगह पर। इमेजिन करो आपको एक प्रोफेशनल फोटो चाहिए। लेकिन आपके पास ना कोई फोटोग्राफर है ना कोई कैमरा। इमेज स्टूडियो के जरिए आप यह सिर्फ एक क्लिक में कर सकते हो कुछ इस तरीके से। यहां हाइपर रियलिस्टिक इमेजेस जनरेट करना पॉसिबल है बिना किसी वाटरम्क के। दुनिया के टॉप एi मॉडल्स की इमेजेस को भी आप साइड बाय साइड कंपेयर कर सकते हो। यहां Google के नैनो बनाना Pro से लेकर चाइना के बेस्ट इमेज जनरेशन मॉडल सी ड्रीम तक सब मिलेंगे। आप सबसे साथ में काम करवा सकते हो और जो इमेज आपको पसंद आए उसे खुद सेलेक्ट कर सकते हो। इतना ही नहीं अगर आपको इमेज को एडिट करना है हमने एक बिल्ट इन एडिटर भी वेबसाइट में ही डाल दिया है। चाहे बैकग्राउंड रिमूव करना हो, किसी इमेज को अपस्किल करना हो, स्टाइल बदलना हो या कुछ ऐड करना हो, सब कुछ एक ही जगह पर पॉसिबल है।
इसके अलावा चीजों को और आसान बनाने के लिए हमने टेंपलेट्स भी ऐड करी है। सिर्फ एक क्लिक में आप अपना प्रोफेशनल फोटो शूट करा सकते हो। अपने कमरे को रीडेकोरेट कर सकते हो। नया हेयर स्टाइल ट्राई ऑन कर सकते हो। और इसे इस्तेमाल करते वक्त आपकी इमेजेस का डाटा ट्रेनिंग के लिए कभी इस्तेमाल नहीं होता। आपकी प्राइवेसी पूरी तरीके से प्रोटेक्टेड रहती है अनलाइक कि बाकी जो फ्री एi की एप्स हैं। आप खुद ट्राई करके देखो। एफएस्टा का लिंक नीचे डिस्क्रिप्शन और पिंट कमेंट में मिल जाएगा। और अगर आप एफएस्ट का एनुअल प्लान खरीदते हो तो आपको एक बहुत बड़ा डिस्काउंट भी मिलेगा सेम लिंक में। लेकिन ज्यादा देर मत करना क्योंकि ये लिमिटेड टाइम डिस्काउंट है और याद रखना यह इमेज स्टूडियो का सिर्फ वर्जन 1.0 है। आने वाले टाइम में हम इसे और भी ज्यादा पावरफुल और भी ज्यादा यूज़फुल बनाने वाले हैं। एक छोटे से टीजर के तौर पर बताऊं तो अगले ही महीने हम एआईएफstस्ता में एजेंटिक कैपेबिलिटीज भी ऐड करने वाले हैं।
अभी के लिए अब टॉपिक पर वापस आते हैं। लेकिन मैथ से भी ज्यादा खतरनाक एक और प्रोडक्ट था जिससे सीजीएनजी ने अपना फ्यूचर बना लिया। एक ऐसा प्रोडक्ट जो इतना डेडली है कि इसके सिर्फ 2 मिलीग्राम से एक इंसान की जान जा सकती है। इसकी बात मैं आगे वीडियो में करता हूं लेकिन इससे पहले सवाल यह कि आखिर मेक्सिको में यह कार्टिल्स इतने पावरफुल कैसे हुए कि वो सरकार से सीधे टक्कर लेने लगे।
इमेजिन करो दोस्तों एक मेक्सिकन शहर का मेयर है जिसकी सैलरी है 30,000 पेसोस महीने की। एक रात को इसके घर पे एक एसयूवी आती है। अंदर बैठे हैं कार्टेल के आदमी। एक हाथ में ब्रीफ केस है जिसमें 5 लाख पैसोस है और दूसरे हाथ में एक गन। यह कार्टल के आदमी मेयर को सीधा कहते हैं प्लाटा ओप्लोमो। इसका मतलब है या तो पैसे लो या गोली खाओ। यह कोई इमेजिनरी स्टोरी नहीं है दोस्तों। यह कहानी हर हफ्ते हर महीने सैकड़ों शहरों में रिपीट होती है मेक्सिको में।
आप सोचोगे ये सिस्टम बना कैसे? इसकी जड़ आती है दोस्तों एक पॉलिटिकल पार्टी तक। पीआरआई। इसका इंग्लिश में फुल फॉर्म हुआ इंस्टीट्यूशनल रेवोल्यूशनरी पार्टी। एक ऐसी पार्टी जिसने मेक्सिको पर 71 साल के लिए एक सिंगल वन पार्टी की तरह राज किया। 1929 से लेकर साल 2000 तक पीआरआई की सेंट्रल गवर्नमेंट इतनी कमजोर थी कि उसने ऑर्गेनाइज्ड क्राइम को खत्म करने की बजाय उन्हीं से ही डील करना शुरू कर दिया। इसे प्लाज़ा सिस्टम कहते हैं। रूल्स बड़े सिंपल थे। ये कार्टल्स पब्लिक वायलेंस को लिमिटेड रखेंगे। पीआरआई ऑफिशियल्स को धमकाएंगे नहीं और बदले में मेयरर्स से लेकर गवर्नर्स तक सबको मोर दीदा मिलेगा। यानी कि रिश्वत। इमेजिन करके देखो दोस्तों। पूरा देश हफ्ता वसूली पर चल रहा हो।
साल 2000 में पीआरआई की सत्ता खत्म हुई तो यह पूरा सिस्टम बिखर गया। 2006 में प्रेसिडेंट फिलिपे कालदेरोन ने कार्टिल्स के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया। आई से दिस इज अ फाइट ऑफ़ ऑल मेक्सिकंस बिकॉज़ क्रिमिनल्स डोंट डिस्क्रिमिनेट दे हर्ट ऑल ऑफ़ सोसाइटी। हजारों सोल्जर्स को डिप्लॉय किया गया और अमेरिका की मदद से मेक्सिको के टॉप 37 ड्रग किंगप्स में से 25 को मार गिराया गया या फिर पकड़ा गया। लेकिन इस वॉर ऑन ड्रग्स में दिक्कत यह हुई कि एक ड्रग लीडर को खत्म करो तो दूसरा उसकी जगह ले लेता था। एक किंग पिन को हटाओ तो दो और आ जाते थे। इससे दर्जनों छोटे और ज्यादा खतरनाक गैंग्स पैदा होने लगे। दे टपल ड्रग किंगप एंड हिट सो हार्ड द मेनी शट इनू स्मूला ओट्रावायलेंट गैंग्स।
बढ़ते वायलेंस की वजह से 2018 में प्रेसिडेंट बनते हैं आंद्रेस मैनुअल लोपेस ओबरादोर जिन्हें एएमएलओ कहते हैं। इन्होंने एक नया नारा दिया हग्स नॉट बुलेट्स यानी कि हम गोलियों से नहीं बल्कि प्यार से सिस्टम को साफ करेंगे। इन्होंने कहा कार्टेल से लड़ाई छोड़कर गरीबी और बेरोजगारी खत्म करेंगे तो क्राइम अपने आप ही कम हो जाएगा। लेकिन अनफॉर्चनेट चीज यह थी कि इसकी इंप्लीमेंटेशन भी फेल रही। ना जंग काम आई ना गले लगना और इसके पीछे कारण कुछ और भी था।
इस पूरी कहानी की सबसे शॉकिंग बात यह है कि अमेरिकन लोग इन ड्रग्स के विक्टिम थे। लेकिन अमेरिका खुद इस ड्रग क्राइसिस का आर्किटेक्ट था। और यह किसी एक गलती की वजह से नहीं बल्कि बार-बार की गई गलतियों की चैन जहां हर बार अमेरिका ने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मारी।
पहला साल 1980 में सीआईए ने निकारा गोवा की सोशलिस्ट सरकार के खिलाफ कॉन्ट्रा रेबल्स को सपोर्ट किया। इन कॉन्ट्रास को ट्रेनिंग और पैसा मेक्सिकन ड्रग कार्टेल से मिलता था। वाशिंगटन पोस्ट ने जुलाई 1990 में एक्सपोज किया कि कैसे सीआईए ने वेराक्रूस के पास मेक्सिको के सबसे बड़े ड्रग लॉर्ड राफेल कारो क्वीन तेरो की रांच पर कॉन्ट्रा रेबल्स को ट्रेन किया। यानी सीआईए ओपनली एक ड्रग ट्रैफिकर की प्रॉपर्टी को यूज कर रही थी और यह कोई कंस्परेसी थ्योरी नहीं थी क्योंकि अमेरिका की अपनी सेनेट इन्वेस्टिगेशन अप्रैल 1989 की कैरी कमिटी रिपोर्ट में भी यह चीज साबित हुई। अमेरिका ने अपने पॉलिटिकल एजेंडा के लिए खुद इन ड्रग कार्टल्स को इतना ताकतवर बनाया और आज यही उसके सबसे बड़े दुश्मन बन गए।
दूसरा 1994 का नाफ्ता नॉर्थ अमेरिकन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट। इसके अनुसार यूएस, कनाडा और मेक्सिको के बीच ट्रेड रिस्ट्रिकशंस कम कर दी गई। जिन ऑफिशियल्स ने वार्निंग दी थी कि नाफटा बॉर्डर को ड्रग्स के लिए भी खोल देगा, उनको कांग्रेस की डिबेट्स में चुप करा दिया गया। इस ट्रेड एग्रीमेंट से पहले एक दिन में बॉर्डर से करीब 7,500 ट्रक्स गुजरते थे। लेकिन इसके बाद यह बढ़कर 12,000 ट्रक्स हो गए। हर ट्रक को चेक करना फिजिकली इंपॉसिबल था। इसलिए ड्रग्स की ट्रेड और भी ज्यादा बढ़ गई। यानी अमेरिका ने खुद ही ड्रग्स के लिए हाईवे खोल दिया था। नाफटा का एक और भी खतरनाक साइड इफेक्ट होता है। अमेरिका मेक्सिको में अपने सस्ते क्रॉप्स डंप करना शुरू कर देता है। मेक्सिको के फार्मर्स के लिए कॉर्न की कीमत 65% से ज्यादा गिर गई। 1991 से लेकर 2007 के बीच करीब 20 लाख किसानों को मेक्सिको में इसकी वजह से खेती छोड़नी पड़ी और यही बेरोजगार किसान आगे चलकर इन ड्रग कार्ट्स के फुट सोल्जर्स बन गए।
तीसरा है हथियार। 2014 से लेकर 2018 के बीच में मेक्सिको में रिकवर की गई फायर आर्म्स में से 70% हथियार अमेरिकन थे। बॉर्डर रीजन में 6,700 गन डीलर्स हैं। यह होता है हर मील पर तीन गन डीलर्स। मेक्सिकन सरकार का एस्टीमेट है कि हर साल 2 लाख फायर आर्म्स अमेरिका से स्मगल होती हैं।
चौथा पॉइंट सबसे अब्सर्ड है। अमेरिकन एजेंसीज ने ऑपरेशन फास्ट एंड फ्यूरियस के तहत जानबूझकर 2000 से ज्यादा हथियार मेक्सिको जाने दिए। यूएस एजेंसीज का इंटेंशन था कि इन गंस को ट्रैक करके क्रिमिनल ऑर्गेनाइजेशंस तक पहुंचेंगे। लेकिन यूएस एजेंसीज इन वेपन्स को ट्रैक ही नहीं कर पाई और बाद में यही गंस अमेरिकनंस के खिलाफ इस्तेमाल होने लगी। तो यहां पर अमेरिका का रोल समझ रहे हो आप दोस्तों। पहले कार्टल्स को ग्रो होने दो। फिर बॉर्डर खोल दो और फिर 2 लाख से ज्यादा गंस भी भेज दो। फिर जब इन्हीं गंस से लोग मरने लगे तो 2000 गंस और भेज दो। यह कहकर कि यह तो हमारा प्लान है। ऐसे फालतू प्लांस तो सिर्फ अभिषेक बच्चन को आते ऐसे धूम फिल्मों में वी मेक यू रब अगेन।
अब आते हैं उस प्रोडक्ट पर जिसका जिक्र मैंने पहले किया था। वो प्रोडक्ट जिससे सीजे एनजी ने अपना फ्यूचर बना लिया। यह है फेंटानिल। फेंटेनिल एक सिंथेटिक ओपियोड है। एक बहुत ही खतरनाक ड्रग जो हीरोइन से 50 गुना ज्यादा पावरफुल है। इमेजिन करो आप अपनी हथेली पर रेत के कुछ दाने रखते हो। बस इतनी सी ही मात्रा सिर्फ 2 मिलीग्राम्स काफी है एक इंसान को मारने के लिए। और इसकी इकोनॉमिक्स और भी कमाल की है। एक फेंटेनिल पिल बनाने में लगते हैं 10 सेंट्स यानी 8 से ₹9 जबकि यही पिल बिकती है 10 से $30 में 1000 से $3000 में। एक ड्रग कार्टेल जो इसे बनाने का काम कर रहा है उनकी प्रोडक्शन कॉस्ट सिर्फ $500 की आती है और उससे कमाई $20 मिलियन तक की हो जाती है।
इसका नुकसान भी इतना ही हैरान कर देने वाला है। 2023 में अमेरिका में अप्रोक्समेटली 73ाउ ड्रग ओवरडोज डेथ्स सिर्फ सिंथेटिक ओपीड्स की वजह से हुई थी। इनमें से लगभग 70% डेथ्स के पीछे कारण सिर्फ और सिर्फ फेंटनिल था। इवन ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर अनन्या सूद अगर आपको याद हो दोस्तों, इनकी डेथ भी यूएस अथॉरिटीज के अनुसार एक्सीडेंटल फेंटेनिल ओवरडोज की वजह से हुई थी। तो आप इमेजिन कर सकते हो कि यह मुद्दा कितना सीरियस है और इस ड्रग का हानिकारक असर कितना खौफनाक।
फेंटेनिल क्राइसिस में सीजे एनजी का रोल बहुत बड़ा रहा है। 2013 में एलेंचो के बेटे एल मेंटो ने कहा था कि वह फेंटेनिल का एक एंपायर बनाना चाहते हैं। यह अमेरिका में फेंटेनिल एपिडेमिक शुरू होने से ठीक पहले की बात है। सितंबर 2024 में यूएस कोर्ट ने एल मेंटो को गिल्टी भी पाया था और मार्च 2025 में इसे उम्र कैद की सजा भी सुनाई गई थी। बेटा जरूर जेल में था लेकिन इस पॉइंट तक बाप अभी भी आजाद था। एटलीस्ट 22 फरवरी 2026 की सुबह तक।
अब यहां जो ऑपरेशन होता है जिसकी मैंने वीडियो में शुरू में बात की थी। इसमें एलचो अपनी इंजरीज के बाद मारा जाता है। लेकिन इसकी मौत की खबर फैलते ही सीजे एनजी पूरे मेक्सिको में तबाही मचा देता है। कार्टेल का एक सीनियर लीडर एल तली जो एल मेंचो का राइट हैंड मैन था उसने कोऑर्डिनेटेड अटैक्स का आदेश दिया। इसने हर एक सोल्जर को मारने के बदले $2000 मेक्सिकन पेसोस यानी लगभग $100 का इनाम रखा। सोच कर देखो एक बार फिर से यह कितनी अजीबोगरीब चीज है कि एक कार्टेल अपने ही देश की आर्मी के सोल्जर्स को मारने के लिए बाउंट रख रहा है।
इसके बाद कार्टेल के गन मैन ने 20 अलग-अलग स्टेट्स में एक साथ आग लगाई। गाड़ियां जलाई गई। हाईवेज ब्लॉक किए गए। बिजनेसेस को तबाह किया गया। 250 से ज्यादा रोड ब्लॉक्स लगाए गए। स्कूल्स बंद हो गए। फ्लाइट्स कैंसिल हो गई। मेक्सिको का दूसरा सबसे बड़ा शहर गवाडालाखारा एक गोस्ट टाउन बन गया। ब्रकिंग न्यूज़ कमिंग इन फ्रॉम मेक्सिको। ग्वाडलाहारा इज विटनेसिंग अनयुषुल सीन्स टु नाइट विथ लार्ज पार्ट्स ऑफ़ द सिटी अपीयरिंग ऑलमोस्ट डिजर्टेड अमिड राइजिंग टेंशन्स।
सिक्योरिटी एनालिस्ट का कहना है कि सीजेएनजी मेंबर्स के इस वायलेंट रिस्पांस में नार्को टेररिज्म के साइंस दिखते हैं। यह 1980 के कोलंबिया जैसा सिनेरियो हो सकता है जब पावलो एस्कोबार ने स्टेट के खिलाफ जंग छेड़ दी थी। अभी ऐसा लग रहा है कि सभी मेन सीजेएनजी के कमांडर्स एकजुट होकर मेक्सिकन स्टेट पर ही अटैक कर रहे हैं। अपने ही देश पर हमला बोल रहे हैं। कुछ सिक्योरिटी एनालिस्ट के अनुसार अगर कार्टिल इस ऑपरेशन को अपने खात्मे की कोशिश के तौर पर देख रहा है तो मेक्सिकन देश के खिलाफ टोटल वॉर शुरू कर सकता है।
अब सवाल यह है कि आगे क्या होगा? एलचो की सक्सेशन लाइन टूट चुकी है। उसका बेटा अमेरिका में जेल में बंद है। उसकी पत्नी नवंबर 2021 में मेक्सिको में मनी लॉन्ड्रिंग चार्जेस पर गिरफ्तार हो चुकी है। उसके दो भाई भी मेक्सिकन जेल्स में सड़ रहे हैं। बस चार बचे हुए सीजेएनजी कमांडर्स में सक्सेशन वॉर अब छिड़ सकती है।
अमेरिका में ट्रंप सरकार ने कार्टल्स को फॉरेन टेररिस्ट ऑर्गेनाइजेशनंस डिक्लेअ कर दिया है और बात सिर्फ डिक्लेरेशन तक नहीं रुकी है। सितंबर 2025 में अमेरिकन मिलिट्री ने कुछ ऐसा किया जो पहले कभी नहीं हुआ था। उन्होंने इंटरनेशनलॉटर्स में एलेजिड ड्रग ट्रैफिकिंग वेसल्स पर बॉम्ब्स गिराने शुरू कर दिए। ऑपरेशंस सदर्न स्पीयर के तहत अब तक 44 स्ट्र्राइक्स में कम से कम 150 लोग मारे जा चुके हैं। अमेरिका बिना किसी ट्रायल के बिना किसी सबूत के खुले समुद्र में बोट्स पर बम गिरा रहा है। ह्यूमन राइट्स ग्रुप्स के अनुसार ये इंटरनेशनल लॉ के अंदर गैरकानूनी है और बहुत से विक्टिम्स सिविलियन फिशरमैन थे।
9 जनवरी 2026 को ट्रंप ने फोक्स न्यूज़ पर कहा था कि वो कार्टल्स पर जमीनी हमले भी करेंगे। वी आर गोइंग टू स्टार्ट नाउ देयर लैंड विथ रिगार्ड टू द कार्ट्स द कार्ट्स आर रनिंग मेक्सिको इट्स वेरी टू वाच एंड सी व्हाट्स हैपन टू दैट कंट्री। और अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी ने कार्टिल्स को वेस्टर्न हेमिस्फयर का अलकायदा भी बताया है। इसी वजह से मेक्सिकन प्रेसिडेंट क्लॉडिया शाइन बाउ पर कार्टेल्स पर एक्शन लेने का प्रेशर बढ़ रहा है। एलेंचो की किलिंग उनकी सरकार की सबसे बड़ी सफलता है। उनको यह दिखाना था कि मेक्सिको अपने बलबूते पर कार्टेल्स से लड़ सकता है और अमेरिकन फोर्सेस की मदद की यहां पर कोई जरूरत नहीं है।
लेकिन असली सवाल तो यहां पर यह है कि क्या इस सब के बाद अब फाइनली मेक्सिको में ड्रग कार्टल्स खत्म होंगे या नहीं? इतिहास यह दिखाता है कि हर बार जब भी एक ड्रग लॉर्ड हटा है मेक्सिको में दो और आ खड़े हुए हैं। असलियत में इसका सलूशन रूट कॉजेस को एड्रेस करना है। जब तक अमेरिका में डिमांड है मेक्सिको में सप्लाई बनी रहेगी। जब तक अमेरिकन गंस बॉर्डर क्रॉस करके मेक्सिको आ रही हैं तब तक मेक्सिकन कार्टल्स लड़ते रहेंगे। जब तक मेक्सिको में लोकल पुलिस ऑफिसर्स की मंथली सैलरी से ज्यादा उन्हें कार्ट्स पे करेंगे तब तक करप्शन शायद नहीं रुकेगा। और जब तक फेंटेनिल और मेथ के रॉ मटेरियल्स चाइना से आते रहेंगे तब तक यह सप्लाई चेन शायद नहीं टूटेगी। यह सिर्फ मेक्सिको या सिर्फ अमेरिका की अकेले की प्रॉब्लम नहीं है। यह एक शेयर्ड क्राइसिस है जिसका सॉल्यूशन भी शेयर्ड ही होगा।
आज से कुछ महीने बाद जून 2026 में फीफा वर्ल्ड कप के चार मैचेस मेक्सिको के इसी शहर में होने वाले हैं। यानी कि दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्टिंग इवेंट दुनिया के सबसे खतरनाक कार्टिल के इलाके में होगा। ये कहानी है एक ऐसे ड्रग लॉर्ड की जिसने पूरी सरकार को अपनी जेब में रख लिया।
लेकिन ऐसा सिर्फ मेक्सिको में नहीं होता दोस्तों। अमेरिका में भी एक आदमी था जिसने दुनिया के सबसे पावरफुल लोगों को प्रेसिडेंट्स, प्राइम मिनिस्टरर्स, प्रिंसेस, बिलियर्स सबको अपनी मुट्ठी में रख लिया था। उसका नाम था जेफ्री एपस्टीन। एपस्टीन की कहानी मेक्सिकन ड्रग कार्टल से भी ज्यादा डिस्टर्बिंग है क्योंकि इसने सिर्फ क्राइम नहीं बल्कि पूरे सिस्टम को ब्लैकमेल किया। यह पूरी कहानी आप जान सकते हैं इस वाली वीडियो में यहां क्लिक करके और एआई फियस्ता को डाउनलोड करना मत भूलना। लिंक डिस्क्रिप्शन में मिल जाएगा। बहुत-बहुत धन्यवाद।