📱

Get Our Mobile App

Take your business learning on the go!

Download on the App StoreGet it on Google Play

Get Out (2017) Movie Explained in Hindi ॥summarized हिन्दी ॥

Movie Willay11:42

Transcription

मूवी स्टार्ट होती है। हम देखते हैं एक ब्लैक आदमी को, जो कि एक सुनसान मोहल्ले से गुज़र रहा होता है और वो रास्ता भटक चुका होता है। तभी उसका पीछा एक सफेद गाड़ी करने लग जाती है, और वो सफेद गाड़ी उसके आगे खड़ी हो जाती है। वो ब्लैक आदमी अपना रास्ता बदल लेता है। तभी पीछे से एक अनजान आदमी आके उसे बेहोश कर देता है, और वो उसको उसी गाड़ी में डाल के चला जाता है।

उसके बाद सीन शिफ्ट होता है। हम देखते हैं एक कपल, रोज और क्रिश को। क्रिश एक बहुत ही अच्छा फोटोग्राफर है, और रोज क्रिश की गर्लफ्रेंड। क्रिश आज बहुत ही नर्वस होता है, क्योंकि वह आज पहली बार रोज के पेरेंट्स से मिलने जा रहा है। रोज ने अपने घर वालों को यह नहीं बताया है कि उसका बॉयफ्रेंड एक ब्लैक है। रोज़ क्रिश को समझाती है कि उनके पेरेंट्स बहुत पढ़े लिखे हैं, और उन्हें इंसान के कलर या कास्ट से बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता।

खैर, उसके बाद यह दोनों घर के रास्ते की ओर निकल पड़ते हैं। रास्ते में क्रिश कार के अंदर स्मोक करने की कोशिश करता है। रोज़ उसका सिगरेट पकड़ के खिड़की के बाहर फेंक देती है, और उसे समझाती है कि तुम स्मोक मत करो। तो यह सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसके बाद क्रिश अपना फोन निकाल के अपने इकलौते दोस्त रड को कॉल करने लग जाता है, जो कि एक डिटेक्टिव है। वो उसे बताता है कि आज वह रोज के पेरेंट्स से मिलने उसके घर जा रहा है। तभी थोड़ी देर बाद अचानक एक हिरन इन लोगों की कार के सामने आ जाती है, जिससे उस हिरन की मौत हो जाती है। तभी इन लोग एक पुलिस वाले को वहां बुला लेते हैं।

अब पुलिस वाला क्रिश की लाइसेंस आईडी कार्ड मांगने लग जाता है, जिस पर रोज़ भड़क जाती है, क्योंकि यह ड्राइव तो रोज़ कर रही थी। पुलिस वाला क्रिश के ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड से भी इसलिए मांग रहा था क्योंकि क्रिश एक ब्लैक था। पर क्रिश के लिए तो यह एक रोज़ की बात थी। फिर थोड़ी देर बाद क्रिश और क्रिश की गर्लफ्रेंड रोज़ के घर पहुंच जाते हैं। जहां हम रोज़ के पैरेंट, डिन और मेसी को देखते हैं, जो कि क्रिश का दिल खोल के स्वागत करते हैं। और डिन तो यह भी कहता है कि अच्छा हुआ तुमने हिरन को मार दिया, क्योंकि हिरन की तादाद बहुत ज्यादा बढ़ गई है। और डिन क्रिश को घर दिखाने लग जाता है, और वह अपने फादर की फोटो दिखाता है, जो कि ओलंपिक में रेस किए थे। लेकिन एक ब्लैक ने उन्हें हरा दिया था। यह सारी बात डीन क्रिश को बताते हैं, और डीना क्रिश को अपनी वाइफ का एक ऑफिस दिखाने लग जाते हैं, जो कि एक साइकेट्रिस्ट है। डीन भी एक न्यूरोसर्जन है।

घर घूमने के टाइम क्रिश देखता है डिन का माली, वाल्टर, और डिन के कुक, जॉर्जना को, जो कि दोनों ब्लैक होते हैं। इससे पहले कि क्रिश सोचे कि इन गुरु ने जानबूझकर ब्लैक्स को अपना नौकर बना के रखा हुआ है, डिन उसे बताता है कि यह दादा-दादा का ख्याल रखने के लिए लाए थे, जो कि अब इस दुनिया में नहीं है। उनके जाने के बाद यह घर के सदस्य जैसे हो गए हैं। इसलिए हमने इनको यहीं रख लिया, और हम बिल्कुल भी औरों की तरह रेसिस्ट नहीं हैं। अगर ओबामा तीसरी बार भी इलेक्शन लड़ते, तो डीन उसे ही वोट देता।

चाय पीते टाइम क्रिश बताता है कि वो जब छोटा था, तो उसकी मां भी कार एक्सीडेंट में मारी गई। अब क्रिश का हाथ हिलते देख मेसी समझ जाती है कि क्रिश को सिगरेट पीने की आदत है। मेसी कहती है कि अगर वह चाहे तो उसकी यह लत उसे हिप्नोटाइज करके छुड़वा सकती है। पर क्रिश समझदारी से उसे मना कर देता है, और तभी रोज़ का भाई, जेरेमी भी वहां आ जाता है। सभी साथ में डिनर करने लग जाते हैं।

तभी रोज़ का भाई, जेरेमी, क्रिश से बहुत ही अजीब सवाल पूछने शुरू कर देता है। जैसे वह बास्केटबॉल खेलता है कि नहीं, और उसे MMA पसंद है कि नहीं? और तुम ब्लैक हो, तो तुम्हें लड़ाई झगड़ा तो पक्का पसंद ही होगा। और इसके बाद जेरेमी क्रिश को फाइट के लिए भी चैलेंज करता है। मगर सभी लोग उसे चुपचाप बैठने के लिए बोल देते हैं। और उसी रात रोज़ बहुत गुस्सा होती है, क्योंकि उसकी फैमिली बहुत अजीब बिहेव कर रहे थे आज। लेकिन क्रिश उसकी फैमिली की बातों को दिल पर नहीं लगाता, और रोज़ सो जाती है। लेकिन क्रिश को यहां नींद नहीं आ रहा होता है। तो वह सिगरेट पीने के लिए घर से बाहर आ जाता है।

घर से बाहर आने के बाद क्रिश देखता है कि रोज़ के घर का मालिक, वाल्टर, बहुत तेजी से उसकी तरफ भागते हुए आ रहा होता है, और उसके साइड से गुज़र जाता है। दूसरी तरफ क्रिश देखता है कि रोज़ की कुक, जॉर्जना भी अपने आप को बहुत ही कपी तरीके से घर की विंडो में निहार रही थी। क्रिश को यह सब बहुत ही अजीब लगता है। तो वह सिगरेट पीना छोड़कर सीधा घर के अंदर चला जाता है। घर के अंदर जाते ही वह मेसी के ऑफिस में मेसी को बैठा हुआ देखता है, और मेसी उसे अपने पास आकर बैठने को बोलती है। तो क्रिश मेसी के पास जाकर बैठ जाता है। मेसी के हाथ में एक कप और एक स्पून होता है, जिसे वो लगातार घुमा रही होती है। मेसी क्रिश को पूछती है कि उस दिन क्या हुआ था? तुम्हारी मां का एक्सीडेंट कैसे हुआ था? मगर क्रिश इस बारे में बिल्कुल भी बात नहीं करना चाह रहा था। लेकिन फिर भी क्रिश मेसी की बातों का जवाब देते जा रहा था। असल में क्रिश को पता भी नहीं चलता, और मेसी उसे कप और स्पून की हेल्प से हिप्नोटाइज कर चुकी होती है। इस कारण वह बातों का ना चाहते हुए भी जवाब दे रहा था, और आखिर में मेसी उसको एक ऐसी कंडीशन में भेज देती है, जहां वो सिर्फ मेसी की बातें सुन पा रहा था, मगर वह कुछ कर नहीं सकता था। और क्रिश अपने आप को एक डार्क प्लेस में जाते हुए महसूस कर रहा था। तभी मेसी उसका आंख बंद कर देती है, और फिर क्रिश अगली सुबह अपने बिस्तर में घबरा कर जाता है। उसे लगता है कि उसने रात को बहुत ही बुरा सपना देखा था।

फिर क्रिश अगले दिन जॉर्जना को बहुत ही अजीब तरीके से फिर से अपने आप को आईने में निहारते हुए देखता है। और इसके बाद क्रिश जब वाल्टर से मिलता है, तो वाल्टर क्रिश से बहुत ही अजीब तरीके से बात कर रहा था। मतलब वो जवान हो के भी बूढ़ों की तरह बात कर रहा था। वाल्टर ने क्रिश को यह भी पूछा कि कल रात तुम्हारा मेसी के साथ हिप्नोटाइजेशन सेशन कैसा था? और क्रिश यहां समझ गया कि कल रात उसने कोई बुरा सपना नहीं देखा था, बल्कि सच में उसको कल रात हिप्नोटाइज किया गया था। और यह सारी बात जाके क्रिश रोज़ को बताता है कि कल रात उसकी मां ने उसको हिप्नोटाइज किया था। और इस कारण जब मैं सिगरेट पीने के बारे में सोच भी रहा हूं, तो मुझे उल्टी आने लग रही है।

इसके बाद सीन शिफ्ट होते हम देखते हैं कि रोज़ के घर एक पार्टी रखी होती है उसी दिन, और उस पार्टी में बहुत सारे गोरे आ रहे होते हैं। वो सब गोरे डीन के नौकर, वाल्टर से गले मिल रहे होते हैं। इतने सारे गोरों के बीच क्रिश को बहुत ही अजीब फील हो रहा था, और वो सब क्रिश को बहुत ही अजीब तरीके से देख रहे थे, और उससे बहुत ही अजीब-अजीब सवाल पूछ रहे थे। और कुछ महिलाएं क्रिश के बॉडी की तारीफ कर रही होती हैं। इन सब बीच में क्रिश को अपने जैसे ही एक ब्लैक दिखता है, जो कि पार्टी में आया था। वो ब्लैक लड़का अपना नाम क्रिश को लोगन बताता है। वो लड़का जवान होने के बावजूद भी कपड़े बूढ़ों की तरह पहन रखे थे। और उस ब्लैक लड़के की वाइफ एक गोरी महिला थी, जो कि उससे उम्र में भी काफी बड़ी थी। फिर क्रिश एक हेडसन नाम के आदमी से मिलता है, और वह आदमी क्रिश की खींची हुई फोटो की तारीफ करता है, और बताता है कि वह भी क्रिश की तरह एक फोटोग्राफर बनना चाहता था, लेकिन वो अंधा होने के कारण वह बन नहीं पाया।

सबसे मिलने के बाद क्रिश अपने रूम की ओर जाने लगता है। जैसे ही क्रिश अपने रूम के अंदर चले जाते हैं, तो सबके हावभाव बहुत ही ज्यादा बदल जाते हैं। सबका सर ऊंचा था, और सब क्रिश को ही देख रहे थे। जैसे ही क्रिश अपने रूम में पहुंचता है, क्रिश देखता है कि उसके फोन को चार्जर से हटा दिया है। और यह सब उसके साथ बार-बार हो रहा था। और क्रिश को ऐसा लगता है कि यह सब काम जॉर्जना कर रही है। इस चीज के लिए जॉर्जना क्रिश से माफी मांगते हुए उसे बताती है कि यह साफ सफाई करते वक्त उससे यह चीज गलती से हुआ है। और क्रिश उसे इस चीज के लिए माफ भी कर देता है। और क्रिश जॉर्जना को बोलता है कि इतने सारे गोरों के बीच में वह नर्वस है। और जॉर्जना उसे बोलती है कि यह सब बहुत ही अच्छे लोग हैं। यह सब बुरे लोग नहीं हैं। इसके बाद जॉर्जना मुस्कुराने लगती है, और जॉर्जना की आंख से आंसू भी आने लगता है। ये सब क्रिश को बहुत ही अजीब लगता है।

क्रिश ये सब बातें अपने दोस्त रड को फोन लगाकर बताने लगता है कि कैसे उसे हिप्नोटाइज कर कर उसके सिगरेट की लत छुड़वा दी गई। रड क्रिश की बात सुनकर उसे जल्द से जल्द उस घर से निकलने को बोलता है। उसे लगता है कि वो लोग क्रिश को हिप्नोटाइज कर कर उसे अपना गुलाम बना लेंगे। मगर क्रिश रड की बातों को सीरियसली नहीं लेता, और फिर क्रिश फिर से इस पार्टी में चला जाता है। इस बार वो लोग क्रिश को पूछते हैं कि अफ्रीकन होने के फायदे और नुकसान क्या-क्या हैं? मगर क्रिश इस बात का जवाब नहीं देता है, और क्रिश इस बात का जवाब देने के लिए लोगन से कहता है। और क्रिश चुपके से लोगन की फोटो ले लेता है, क्योंकि क्रिश को लग रहा था कि उसने लोगन को पहले भी कहीं देखा है। क्योंकि फोटो लेते टाइम जब फोन का फ्लैश ऑन था, तो वो फ्लैश लोगन के आंखों में पड़ जाता है। जैसे ही वो फ्लैश लोगन की आंखों में पड़ता है, लोगन के हावभाव ही चेंज हो जाते हैं। वो क्रिश पर अटैक कर देता है, और वह बार-बार क्रिश को यहां से जाने के लिए कहता है। और उसके नाक से खून भी आ रहा था। यहां क्रिश को समझ आ जाता है कि यहां कुछ ना कुछ दाल में काला है।

फिर हम कुछ टाइम बाद देखते हैं कि मेसी लोगन को थेरेपी दे रही होती है, जिससे लोगन बिल्कुल ही ठीक हो जाता है। वो सबको सॉरी बोलकर वहां से चला जाता है। और फिर क्रिश भी रोज़ के साथ घर से बाहर आकर रोज़ को बोलता है कि उसे यहां कुछ ठीक नहीं लग रहा है। वो यहां से जाना चाहता है। रोज़ उसे बोलती है, ठीक है हम चलेंगे, और वह उसे यहां रिलैक्स फिर कराने लग जाती है। दूसरी तरफ हम देखते हैं कि रोज़ का फादर, डेन, बोली लगा रहा होता है, और यह बोली और किसी की नहीं, क्रिश की ही होती है। और यह बोली हेडसन जीत जाता है। और फिर हम रोज़ और क्रिश को वापस घर आते हुए देखते हैं। तब तक सब लोग जा चुके होते हैं।

घर आने के बाद क्रिश लोगन की फोटो अपने दोस्त रड को भेजता है। रड फोटो देख के बताता है कि यह आदमी लोगन नहीं, आंद्रे है, जिसे उसने उस पार्टी में देखा था। और दोस्तों यह लोगन वही आदमी है, जो मूवी की स्टार्टिंग में किडनैप हुआ था। रड क्रिश को यह भी बताता है कि आंद्रे पिछले 6 महीने से गायब है। और तभी क्रिश का फोन वापस ऑफ हो जाता है। रोज़ भी वहां आ जाती है, और क्रिश उससे कहता है कि हमें यहां से फौरन निकलना होगा। रोज़ पैकिंग करने लग जाती है, और फिर क्रिश फिर अलमारी खोल कर देखने लग जाता है, जिसमें रोज़ की पुरानी फोटो पड़ी होती है। जिसमें रोज़ अलग-अलग ब्लैक मैन के साथ थी। इसमें वाल्टर और जॉर्जना के साथ ही उसकी भी फोटो थी। जिस पर क्रिश को समझ आ जाता है कि रोज़ के बहुत सारे बॉयफ्रेंड रह चुके हैं। मगर रोज़ ने तो क्रिश से कहा था कि वह उसका पहला बॉयफ्रेंड है। इससे क्रिश जल्दी से घर के बाहर जाने के लिए सीढ़ी से नीचे उतरता है। तभी रोज़ की फैमिली उसका रास्ता रोक लेती है। क्रिश यहां गुस्से में आकर रोज़ को कार की चाबी देने को बोलता है, और रोज़ यहां हड़बड़ाहट में कार की चाबी ढूंढने लग जाती है। हमें यहां पता चलता है कि कार की चाबी तो रोज़ के पास ही है। मगर रोज़ उसे उस कार की चाबी नहीं देती है। क्रिश यहां से भागने की भी कोशिश करता है। मगर मेसी फिर से कप और स्पून को घुमाने लगती है, जिससे वो हिप्नोटाइज हो के वापस गिर जाता है, और वो तीनों क्रिश की बॉडी को वहां से ले जाने लगते हैं।

फिर अगले दिन रड क्रिश को फिर से कॉल लगाने लग जाता है, मगर सामने से जवाब ना मिलने पर अपने डिपार्टमेंट के ऑफिसर्स के पास जाता है, और उन्हें बताता है कि उसका दोस्त किडनैप हो गया, और कुछ गोरे लोग उसे हिप्नोटाइज करके उसे अपना गुलाम बनाना चाहते हैं। रड की ये सब बात सुनकर वो लोग उसका मज़ाक बनाने लग जाते हैं। दूसरी तरफ क्रिश को गुस्सा आता है, और वह अपने आप को बंधा हुआ पाता है। उसके सामने एक टीवी रखी होती है, जिसमें रोज़ का दादा दिखता है, और वह उसे बताता है कि उसके परिवार ने साइंस का एक ऐसा जुगाड़ कर दिया कि एक इंसान का दिमाग दूसरे इंसान के दिमाग में फिट कर सकते हैं। और फिर टीवी पर फिर से वही कप और स्पून दिखता है। जिसे सुनने के बाद फिर से क्रिश बेहोश हो जाता है।

फिर जब क्रिश को अगली सुबह होश आता है, तो वह अपने सामने टीवी में उसी आदमी, हेडसन को देखता है, जिसने उसे बोली में खरीदा था। दोस्तों, मैं अब आपको बताना चाहता हूं कि रोज़ की फैमिली ने बेसिकली एक ऐसा तरीका खोज निकाला था, जिससे अमीर गोरा अगर बूढ़ा हो जाए, तो अपना दिमाग दूसरे के शरीर में डाल के फिर से जवान हो सकता था। दोस्तों, इस प्रोसेस में सबसे पहले जवान आदमी को हिप्नोटाइज किया जाता था, जिससे वो जवान आदमी अपनी बॉडी पर अपना कंट्रोल खो देता था। और फिर डीन, जो एक डॉक्टर है, वो बूढ़े आदमी का दिमाग निकाल के जवान आदमी में ट्रांसफर कर देता था। और इस प्रोसेस में जवान आदमी का प्रेम सून हो जाता था। और बिल्कुल ऐसा ही लोगन, वाल्टर और जॉर्जना के साथ भी किया गया है। इसी कारण यह बिल्कुल ही अजीब बिहेव कर रहे थे। यानी कि अब क्रिश की बॉडी में भी हेडसन का दिमाग ट्रांसप्लांट किया जाना था। यानी कि हेडसन ने इसीलिए क्रिश को खरीदा था।

और अब इसके बाद क्रिश वापस वही कप और स्पून देखता है, जिससे उसे हिप्नोटाइज कर दिया जाता है। दूसरे रूम में अब डीन हेडसन के ब्रेन का ऑपरेशन शुरू कर देता है। वहीं दूसरी तरफ जेरेमी क्रिश के पास आता है, उसे खोलने लगता है। उसी वक्त क्रिश उस पर अटैक कर देता है, और उसे मारकर बेहोश कर देता है। क्योंकि दोस्तों क्रिश ने अपने कान में रुई डाल दी थी, जिसे उसके सामने जब वापस कप और स्पून चलाया गया, तो वह बेहोश नहीं हुआ। इसी को देख के डीन को कुछ गड़बड़ लगता है। वह जेरेमी को ना आते देख क्रिश के पास जाने लगता है, और क्रिश मौका देखते ही उसके गर्दन में हिरन का सींग घुसा देता है, और उसे वहीं पर खत्म कर देता है। बाहर जाते ही क्रिश को मेसी दिखाई देती है, और फिर से उसे वो हिप्नोटाइज करने की कोशिश करती है। मगर क्रिश इस बार कप और स्पून को गिराकर तोड़ देता है, और मेसी पर हमला कर उसे भी मार देता है।

अब अगले सीन में हम देखते हैं कि रोज़ अपने कमरे में बैठ के गाना सुन रही होती है, और अपने अगले शिकार को लैपटॉप में देख रही होती है। तो क्रिश वहां से अपनी कार लेकर भागने लगता है। तो जॉर्जना उसके कार से टकरा जाती है। जॉर्जना पर दया कर क्रिश अपने कार में उसे बैठा लेता है। दोस्तों, इसके आगे हमें पता चलता है कि जॉर्जना और वाल्टर और कोई नहीं, रोज़ के दादा-दादी हैं। यानी कि इनकी बॉडी में और किसी की नहीं, रोज़ की दादा-दादी का ब्रेन ट्रांसप्लांट किया गया है। और इसके बाद जॉर्जना क्रिश पर यह कहकर हमला कर देती है कि तुमने मेरी सारी फैमिली मेंबर्स को मार डाला है। और यहां इसी बीच गाड़ी पेड़ से जाकर टकरा जाती है, और यहां दादी यानी जॉर्जना की कहानी भी खत्म हो जाती है। और यहां इसी बीच रोज़ भी गन लेकर आ जाती है, और यहां रोज़ का दादा, वाल्टर भी क्रिश पर हमला कर देता है। यहां क्रिश अपनी फोन की फ्लैश वाल्टर के चेहरे पर मारता है, और जैसा कि लोगन के साथ हुआ था, वैसा ही वाल्टर के साथ भी होता है। वो अपने असली रूप में आ जाता है, और वो रोज़ से गन लेकर रोज़ पर ही गोली चला देता है, और फिर अपने आप को ही खत्म कर लेता है। लेकिन रोज़ यहां अभी भी तड़प रही थी, और क्रिश उसे मानने वाला था कि यहां पर पुलिस आ जाती है। और दोस्तों, यह और कोई नहीं, क्रिश का दोस्त रड ही था। तो क्रिश उसके साथ जाने लगता है, और यहां रोज़ की पूरी फैमिली खत्म हो जाती है। क्रिश ये सब चीज़ से बिल्कुल ही बच जाता है, और इसी एंडिंग सीन के साथ ये मूवी यहीं पर खत्म हो जाती है।