📱

Get Our Mobile App

Take your business learning on the go!

Download on the App StoreGet it on Google Play

Glow Up in 7 Days on a Zero Budget

Finally Fit Way8:12

Transcription

ब्रो, अगर तुम भी सोच रहे हो कि ग्लो-अप के लिए जिम, पार्लर या महंगा स्किनकेयर चाहिए, तो एक काम करो। यह मिथ अभी तोड़ दो, क्योंकि यह सोच गलत है। मैं तुम्हें 7 दिन का एक ऐसा नो-नॉनसेंस प्लान देने वाला हूं, जो ना पैसा मांगेगा, ना फैंसी चीजें। फ्री है, सिंपल है, और तुम खुद रिजल्ट फील करोगे। मिरर में भी और माइंडसेट में भी।

और हां, यह सिर्फ स्किन या फेस ग्लो-अप का एक नॉर्मल वीडियो नहीं है। यह तुम्हारे कॉन्फिडेंस, एनर्जी और ओवरऑल वाइब को नेक्स्ट लेवल ले जाएगा। इस वीडियो में मैं तुम्हें बताने वाला हूं डे-वाइज एक्शननेबल रूटीन, नेचुरल स्किन एंड हेयर केयर हैक्स, कॉन्फिडेंस और पॉश्चर इंप्रूव करने के टिप्स, वार्डरोब और माइंडसेट रिफ्रेश गाइड। और लास्ट में, तुम्हारा फुल ट्रांसफॉर्मेशन।

अगर तुम सीरियस हो अपना बेस्ट वर्जन बनने के लिए, तो यह वीडियो एंड तक देखना। वरना, ऑनेस्टली ब्रो, ये वीडियो तुम्हारे लिए नहीं है। मैं नहीं चाहता तुम्हारा टाइम ऐसे कंटेंट पे जाए, जहां तुम्हें रियल वैल्यू ना मिले।

**डे वन: स्किन केयर एंड हाइजीन**

ग्लो-अप का पहला और सबसे एसेंशियल स्टेप है क्लीनलीनेस। फेस पे सबसे पहले क्या नोटिस होता है? तुम्हारा चेहरा और तुम्हारी स्मेल, और ये चीजें डायरेक्टली तुम्हारे कॉन्फिडेंस को अफेक्ट करती हैं। दिन में दो बार फेस वॉश करो। अब तुम सोच रहे होगे, यह तो बेसिक है, लेकिन मेरे भाई, तुम्हारे फेस की स्किन हर दिन डर्ट, स्वेट और ऑयल से भर जाती है। अगर तुम्हें कोई ग्लोइंग लुक चाहिए, तो सबसे पहले अपने फेस को क्लीन करो।

सुबह उठते ही ठंडा पानी से अपने चेहरे को धोना। यह तुम्हारे फेस को फ्रेश फील कराएगा और तुम्हें एक एनर्जी बूस्ट मिलेगा। रात को सोने से पहले फेस को क्लीन करना जरूरी है, क्योंकि दिन भर की गंदगी स्किन में जम जाती है।

**ड्राई स्क्रब बनाओ**

हफ्ते में दो-तीन बार अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करना एक ऐसा स्टेप है, जो तुम्हें मार्केट वाले प्रोडक्ट्स की जरूरत के बिना ग्लो दे सकता है। हल्दी प्लस दही। हल्दी की एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज तुम्हारी स्किन को काम करती है, और दही तुम्हें एक नेचुरल ग्लो देता है।

कैसे लगाएं? छोटे सर्कुलर मोशंस में स्क्रब लगाओ अपने फेस पे। 5 से 10 मिनट तक जेंटली रब करते रहो, फिर थोड़ा पानी से धो लो। जब तुम यह रूटीन फॉलो करोगे, तुम्हें अपनी स्किन में एक क्लियर और रेडियंट फर्क दिखेगा।

जब तुम्हारा चेहरा साफ होता है, तुम अपने आप को ऑटोमेटिकली बेटर महसूस करते हो। तो क्लीन अपीयरेंस का असर सीधा तुम्हारे कॉन्फिडेंस और बिहेवियर पर पड़ता है। अब चलते हैं उस पार्ट पर, जो तुम्हारी ओवरऑल वाइब डिफाइन करता है।

**डे टू: हेयर केयर एंड ग्रूमिंग**

आज तुम्हारे हेयर और ग्रूमिंग पे काम करने का टाइम है। तुम्हें पता है ना, तुम्हारे बाल और फेस की ग्रूमिंग से तुम्हारा ओवरऑल लुक कितना चेंज हो सकता है? लेट्स डाइव इन।

**शैंपू और ऑयल फिक्स करो**

अपने हेयर टाइप के हिसाब से एक क्वालिटी शैंपू चूज़ करो। रेगुलर शैंपू सबके लिए काम नहीं करता। सोचो, क्या तुम्हारा शैंपू तुम्हारे बालों के लिए सही है? अगर डाउट है, तो आज ही बेटर ऑप्शन ट्राई करो।

ऑयल। अगर तुम ऑयलिंग नहीं कर रहे, तो तुम अपने बालों का बेस्ट लुक मिस कर रहे हो। रेगुलर ऑयलिंग से बाल सॉफ्ट, शाइनी और फुल ऑफ लाइफ लगते हैं। तुम खुद अपने बालों को देखकर सोचोगे, यह मेरे ही बाल हैं।

**फेस शेप के हिसाब से हेयर स्टाइल चूज़ करो**

क्या तुम जानते हो कि तुम्हारा फेस शेप तुम्हारे हेयर स्टाइल को अफेक्ट करता है? अगर फेस राउंड है, तो हाई वॉल्यूम स्टाइल्स बेस्ट होते हैं। स्क्वायर फेस के लिए साइड पार्टिंग या स्लीक स्टाइल्स परफेक्ट होते हैं। अपने फेस शेप के लिए परफेक्ट हेयर स्टाइल चूज़ करके तुम्हारा लुक एकदम फ्रेश और स्टाइलिश हो सकता है।

**बियर्ड ट्रिम या क्लीन शेप**

अगर तुम बियर्ड रखते हो, तो एक परफेक्ट ट्रिम तुम्हारा लुक शार्प और रिफाइंड बना देगा। अगर शेव करते हो, तो स्मूथ शेव के लिए एक शार्प रेजर का यूज करो, जो तुम्हें एक क्लीन और फ्रेश अपीयरेंस देगा।

**बोनस टिप:** आइब्राउस को क्लीन करना मत भूलना। तुम्हें लगता है कि आइब्राउस से फर्क नहीं पड़ता? गलत। क्लीन और शेप्ड आइब्राउस तुम्हारे फेस को डेफिनेशन देंगे और तुम्हारे ओवरऑल लुक को पॉलिश्ड बनाएंगे।

ग्रूमिंग से तुम्हारा लुक रिफाइंड और शार्प हो जाता है। और जब तुम्हारा अपीयरेंस क्लीन और पॉलिश्ड होता है, तुम्हारा कॉन्फिडेंस ऑटोमेटिकली बूस्ट हो जाता है। तुमने कभी सोचा था कि इतनी सिंपल चेंजेस तुम्हें ऐसे पावरफुल लुक दे सकती हैं? अब जब ग्रूमिंग का बेस सेट हो गया है, चलो अगले स्टेप्स पर चलते हैं।

**डे थ्री: वार्डरोब रिफ्रेश**

आज का दिन है अपने वार्डरोब को रिफ्रेश करने का। तुम्हारे कपड़े तुम्हारे कॉन्फिडेंस को कितना बूस्ट कर सकते हैं, तुम्हें पता है? तुमने कभी सोचा है कि रिंकल्ड कपड़े तुम्हारा लुक कितना डल बना देते हैं? प्रेस करना सिंपल है, लेकिन यह तुम्हारे ओवरऑल अपीयरेंस में एक ह्यूज डिफरेंस लाता है।

**टीशर्ट प्लस शर्ट कॉम्बो ट्राई करो**

प्लेन टीशर्ट के ऊपर ओपन शर्ट, इजी, स्टाइलिश और हर जगह चलेगा। फिटिंग पर ध्यान दो, वरना स्टाइल वेस्ट हो जाता है।

**तीन से चार बेस्ट आउटफिट्स रेडी रखो**

तुम्हारे वार्डरोब में तीन से चार परफेक्ट आउटफिट्स होने चाहिए, जो तुम्हें हर सिचुएशन में कॉन्फिडेंट फील कराएं। तुमने यह रेडी किए हैं? अगर नहीं, तो आज से स्टार्ट करो।

**बोनस टिप:** लूज और रिंकल्ड कपड़े तुम्हारे अपीयरेंस को डल बना देते हैं। फिट और क्लीन कपड़े ही तुम्हें एक शार्प और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। कपड़े सिर्फ पहनने के लिए नहीं होते, कॉन्फिडेंस बिल्ड करने के लिए होते हैं।

जब तुम्हारा लुक सॉर्टेड होता है, तुम्हारी वाइब ऑटोमेटिकली अपग्रेडेड लगती है।

**डे फोर: फिटनेस एंड पोश्चर**

आज तुम्हारे बॉडी और पोश्चर को ट्रांसफॉर्म करने का टाइम। तुम्हारे फिटनेस और पोश्चर का तुम्हारे ओवरऑल प्रेजेंस पे कितना इंपैक्ट पड़ता है? तुमने कभी सोचा है?

**15 मिनट बॉडी वेट वर्कआउट करो**

पुश-अप्स, स्क्वाट्स, प्लैंक। 15 मिनट का वर्कआउट और तुम्हारे बॉडी में इतना चेंज आ सकता है। तुम्हें पता है कि बॉडी वेट एक्सरसाइजज़ से तुम्हारा स्ट्रेंथ और एंड्यूरेंस दोनों इंप्रूव होते हैं। ट्राई करके देखो, तुम खुद फील करोगे।

**सीधा खड़ा होना सीखो**

पोश्चर से तुम्हारा प्रेजेंस ड्रामेटिकली चेंज हो सकता है। शोल्डर्स बैक, चेस्ट आउट। कितना सिंपल है, लेकिन यह तुम्हें इंस्टेंटली टॉलर और मोर कॉन्फिडेंट दिखाता है। तुमने नोटिस किया है जब तुम सीधा खड़े होते हो, तुम्हारा इंप्रेशन कैसे इंप्रूव होता है?

**वॉक कॉन्फिडेंटली**

अपना मोबाइल नीचे रखो। सीधा चलने की प्रैक्टिस करो। तुम्हें लगता है वॉकिंग का क्या इंपैक्ट हो सकता है? जब तुम कॉन्फिडेंटली चलोगे, तुम्हारा बॉडी लैंग्वेज भी कॉन्फिडेंट हो जाएगा। ट्राई इट टुडे एंड फील द डिफरेंस।

फिटनेस और पोश्चर तुम्हारे कॉन्फिडेंस को एक नेक्स्ट लेवल तक ले जाते हैं। जब तुम्हारा बॉडी अलाइन हो, तुम्हारा माइंड भी अलाइन हो जाता है। तुम रेडी हो अपने बॉडी लैंग्वेज को पावर देने के लिए।

**डे फाइव: कॉन्फिडेंस एंड माइंडसेट**

आज का फोकस है अपने माइंडसेट को रिसेट करना और अपने कॉन्फिडेंस को बूस्ट करना। तुम्हें पता है तुम्हारे थॉट्स तुम्हारी रियलिटी को कितना शेप करते हैं।

**मिरर के सामने खुद से बात करो**

तुम्हें लगता है कि यह सिंपल है, लेकिन जब तुम "मैं इंप्रूव कर रहा हूं" बोलते हो, तुम अपने सबकॉन्शियस को प्रोग्राम कर रहे हो। तुमने कभी सोचा है कि ये डेली अफर्मेशन तुम्हारे कॉन्फिडेंस को कितना बूस्ट कर सकती है? ट्राई करके देखो, रिजल्ट्स तुम्हें सरप्राइज करेंगे।

**डेली एक मोटिवेशनल वीडियो देखो**

अगर तुम एक दिन भी मोटिवेशनल कंटेंट देखते हो, तुम्हारा माइंडसेट पूरी तरह से चेंज हो सकता है। तुमने नोटिस किया है कि जब तुम डेली कुछ पॉजिटिव देखते हो, तुम्हारा एनर्जी लेवल कैसे इनक्रीस होता है? ट्राई इट और अपने माइंडसेट को पावरफुल बनाओ।

**फेक कॉन्फिडेंस मत दिखाना**

रियल कॉन्फिडेंस कभी फेक नहीं होती। तुम्हारे लुक्स, तुम्हारी टॉक, दोनों क्लीन और ऑथेंटिक होने चाहिए। तुमने कभी ये फील किया है कि जब तुम अपने आप को जेन्युइन रखते हो, तुम्हारा कॉन्फिडेंस ऑटोमेटिकली हायर हो जाता है?

कॉन्फिडेंस अपने थॉट से शुरू होता है। जब तुम अपने माइंड को पॉजिटिव और फोकस्ड रखते हो, तुम्हारा अपीयरेंस और बॉडी लैंग्वेज भी नेचुरली चेंज हो जाता है। तुम रेडी हो अपने थॉट्स को एंपावर करने के लिए।

**डे सिक्स: न्यूट्रिशन एंड हाइड्रेशन**

आज का फोकस है अपने बॉडी को अंदर से नरिश करना। तुम्हें पता है तुम्हारा डाइट और हाइड्रेशन तुम्हारे ग्लो को कितना इन्फ्लुएंस करते हैं। तुम अपने बॉडी को किस तरह से फ्यूल दे रहे हो, ये सब कुछ बदल सकता है।

**हर दिन तीन से 4 लीटर पानी पी**

तुमने कभी सोचा है कि पानी तुम्हारी स्किन और एनर्जी लेवल्स पे कैसे इफेक्ट डालता है? जब तुम तीन से चार लीटर पानी पीते हो, तुम्हारा बॉडी फ्रेश और हाइड्रेटेड रहता है। तुमने नोटिस किया है जब तुम ज्यादा पानी पीते हो, तुम्हारा मूड और एनर्जी लेवल बेटर हो जाता है।

**घर का खाना खाना है**

नो चिप्स, नो स्ट्रीट फूड। अपने बॉडी को जंक फूड से दूर रखो। तुम्हारा बॉडी घर के खाने से नेचुरली, हेल्दी और स्ट्रांग फील करेगा। तुमने फील किया है कि घर का खाना तुम्हें ज्यादा सेटिस्फाइड और एनर्जी रखता है।

**फ्रूट ले सकते हो अगर अवेलेबल हो**

फ्रूट से तुम्हें एसेंशियल विटामिन्स मिलते हैं, जो तुम्हारे बॉडी को ग्लो और एनर्जी दे सकते हैं। अगर अवेलेबल हो, एक फ्रूट तुम्हारा डे ट्रांसफॉर्म कर सकता है। तुमने कभी सोचा है एक सिंपल फ्रूट तुम्हारा मूड कैसे चेंज कर सकता है?

**सात से आठ घंटे की नींद जरूरी है**

नींद का इंपैक्ट तुम्हारी ओवरऑल हेल्थ और ग्लो पे कितना होता है? जब तुम अच्छी नींद लेते हो, तुम्हारा बॉडी रेस्ट, रिपेयर और रिजुमिनेट होता है। तुमने नोटिस किया है जब तुम वेल रेस्टेड होते हो, तुम्हारा बॉडी नेचुरल ग्लो और एनर्जी से फुल रहता है।

तुम्हारा डाइट और हाइड्रेशन डायरेक्टली इंपैक्ट करते हैं तुम्हारा ग्लो और कॉन्फिडेंस को। जब तुम अपने बॉडी को प्रॉपर फ्यूल और रेस्ट दोगे, तुम्हारा इंटरनल और एक्सटर्नल अपीयरेंस दोनों इंप्रूव हो जाएंगे।

**डे सेवन: फाइनल टचेस**

आज तुम्हारा ट्रांसफॉर्मेशन कंप्लीट होने वाला है, या शायद यह सिर्फ एक पावरफुल बिगिनिंग हो। सुबह उठकर सब कुछ रिपीट करो। अब तुम्हें पता चल गया होगा कि सिर्फ एक रूटीन कितना पावरफुल हो सकता है।

पर एक सवाल, क्या तुम इसको डेली फॉलो करके रियल ग्लो मेंटेन कर सकते हो?

**एक बिफोर एंड आफ्टर फोटो क्लिक करो**

तुम सोच रहे होंगे, एक फोटो क्या करेगा? ट्राई करो। तुम्हें पता चलेगा कि ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ लुक का नहीं, एटीट्यूड का भी हुआ। तुम्हारा एक्सप्रेशन भी चेंज होगा। कॉन्फिडेंट और शार्प।

**अपना डेली रूटीन सेट करो**

सात दिन का एफर्ट तभी मैटर करेगा, जब तुम इसे लाइफस्टाइल बनाओ। अब तुम्हारा चैलेंज यह है। क्या तुम इस ग्लो को डेली मेंटेन कर पाओगे? कमेंट करो, "मैं रेडी हूं ग्लो-अप के लिए।" लेट्स सी, कौन सी है अपने चेंज को कमिट करने के लिए।

क्या तुम वो बंदा हो जो सिर्फ वीडियो देखकर भूल जाता है, या वो बंदे हो जो एक्शन भी लेते हैं?

नेक्स्ट स्टेप: ग्लो-अप हो चुका है। अब बॉडी भी अपग्रेड करो, बिना किसी जिम के। देखो यह नेक्स्ट वीडियो: "एक्सरसाइज विदाउट इक्विपमेंट टू बिल्ड मसल इन थ्री वीक्स।" यहीं से रियल ट्रांसफॉर्मेशन शुरू होती है। वीडियो पर क्लिक करो और देख जाओ।