Transcription
Facebook एड्स कोर्स के इस वीडियो में आज आप सीखेंगे किस तरीके से हम इवेंट सेटअप कर सकते हैं।
दोस्तों, इससे पहले हमने पिक्सेल इंटीग्रेट करना सीखा हमारी वेबसाइट से। अब जब हमने पिक्सेल इंटीग्रेट कर लिया, तो उसके बाद ऑब्वियसली जो भी हमारी वेबसाइट के ऊपर विजिटर्स आएंगे, वो सब चीजें ट्रैक होंगी और एड्स वगैरह से भी जो ट्रैफिक आएगा या कोई भी चीज, वो इजीली हम ट्रैक कर पाएंगे।
मगर अगर हमें कोई स्पेसिफिक इवेंट या आप कह लीजिए डिजायर्ड गोल जो हम चाहते हैं कि ये चीज अगर हमारी वेबसाइट पे हो, तो वो हम ट्रैक कर पाएं। चाहे वो लीड फॉर्म हो सकता है, किसी को इंक्वायरी आ रही है, या कोई सेल हो रही है, ऐड टू कार्ट हो रहा है, या कुछ डाउनलोड हो रहा है, या कोई व्यू हो रहा है। ठीक है? या किसी पर्टिकुलर ब्लॉक पे जा रहा है। ठीक है? ऐसे कई सारी चीजें अलग-अलग इवेंट्स कहलाती हैं। और किसी भी पर्टिकुलर इवेंट को अगर हम ट्रैक करना चाहते हैं, तो हम इवेंट सेटअप हमें करना होता है।
तो अब मैं आपको स्टेप बाय स्टेप इवेंट सेटअप करना सिखाऊंगा, जो बहुत इंपॉर्टेंट वीडियो है। इससे आप बहुत अच्छे से कन्वर्जंस को ट्रैक कर सकते हो, अपने डिजायर्ड गोल्स को ट्रैक कर सकते हो। तो यहां पर आप देखिए स्क्रीन के ऊपर, इस समय मैं इवेंट मैनेजर के अंदर हूं, जहां पर हमने पिक्सेल सेट करा था और हमारा पिक्सेल प्रॉपर्ली सेटअप हो गया था और यहां पर मैंने आपको शो भी कराया था, वो वर्क कर रहा है।
अब यहां पर आ गया है एमए पिक्सेल, जो मैंने क्रिएट करा था। इस पे मैं क्लिक करूंगा। यहां पर आप देख सकते हैं मेरा जो ट्रैकिंग है, क्योंकि वेबसाइट पे टोटल इवेंट मतलब पेज व्यूज अभी हमने इवेंट कर रखा है, तो यहां पर शो हो रहा है। बट प्रॉपर इवेंट सेटअप करने के लिए हमें सेटिंग्स में जाना होगा। सेटिंग्स में जाके नीचे आएंगे। नीचे हमें एक यहां पर ऑप्शन मिलेगा इवेंट सेटअप का। ठीक है? यहां पर ओपन इवेंट सेटअप टूल।
यहां पर मेरे को एक यूआरएल डालना है। अब देखो मेरी वेबसाइट पे मैं आया। मेरी वेबसाइट पे कांटेक्ट अस के पेज पे जब भी कोई कस्टमर जाएगा, उसको वेबसाइट बनानी है, डिजिटल मार्केटिंग सर्विस लेनी है, कुछ भी या कोचिंग लेनी है, तो वो हमारा इंक्वायरी फॉर्म भरेगा। अभी ये डमी मैं भर देता हूं यहां पर। तो हमने डमी के लिए भरा। अब बंदा इसको जैसे सबमिट करेगा, तो हमने यहां पर एक थैंक यू पेज लगा रखा है। जब भी कोई फॉर्म सबमिट हो, इंक्वायरी फॉर्म सबमिट हो, कांटेक्ट अस फॉर्म सबमिट हो, तो आप एक थैंक यू यूआरएल जरूर दें। इवन जब कोई पर्सन बाय भी करे कोई प्रोडक्ट और जब वो सक्सेसफुली बाय हो जाए, तो एक थैंक यू का पेज आना चाहिए। उस यूआरएल को आप कर लो कॉपी।
कॉपी करने के बाद, क्योंकि मैं चाहता हूं कि जितनी बार भी कोई मेरी वेबसाइट पर आकर इंक्वायरी कर रहा है, वो फॉर्म भर रहा है और जितनी बार ये थैंक यू का पेज ट्रिगर हो रहा है, तो थैंक यू का पेज जो है, वो यूआरएल मैं यहां पर डालूंगा। ऐड इवेंट पे क्लिक करूंगा। ठीक है?
अब यहां पर आप देख सकते हैं, इधर ये मेरे पेज को इसने ओपन कर दिया यूआरएल को। अब मैं ट्रैक यूआरएल पे क्लिक करूंगा। ट्रैक यूआरएल पे सेट अ इवेंट। इसको मैं लीड मानूंगा। जब भी कोई थैंक यू का पेज आएगा, मतलब कि लीड आ गई होगी। तो इसको मैंने लीड यहां पर करा है कि इस पर्टिकुलर जितनी बार भी इवेंट होगा, ट्रिगर होगा, इसको मैं एक लीड मानूंगा। यहां पर यूआरएल इक्वल्स टू वो यूआरएल आ रहा है। मतलब जब भी ये पर्टिकुलर यूआरएल ट्रिगर होगा, तो मेरे को पता लग जाएगा। कन्वर्ज़ काउंट हो जाएगा। वो कह रहा है इस कन्वर्ज़ को क्या आपको कोई वैल्यू देनी है? तो मैं डू नॉट इंक्लूड वैल्यू, क्योंकि मेरा कोई प्रोडक्ट तो बिक नहीं रहा है, तो मैं डू नॉट इंक्लूड अ वैल्यू कर देता हूं। यहां पर मैं कंफर्म कर देता हूं। ठीक है? सेटअप कंप्लीट। द लीड इवेंट इज लाइव। ठीक है?
तो दोस्तों, यहां पर मैंने ये सब बना दिया है। देखो यहां पर लीड का आ भी गया है। अब मैं यहां पर फिनिश सेटअप को फिनिश करूंगा। ठीक है? यहां पर आप देख सकते हैं, मैंने पूरा कंप्लीट कर लिया है। ये जो मेरा लीड का जो मैंने इवेंट सेट करा है, इसको मैं यहां पर फिनिश का ऑप्शन आ गया। फिनिश करूंगा। वाज़ द इवेंट सेटअप टूल हेल्पफुल? यस कर दूंगा। हेल्पफुल था। ठीक है? और यहां पर अभी मैं स्किप कर देता हूं।
अब इधर एक बारी मैं रिफ्रेश कर लेता हूं। ठीक है? और एक बार जरा लीड हम डाल के भी देख लेते हैं। करके देख लेते हैं। ठीक है। कांटेक्ट अस पर गए। फॉर्म भरते हैं। सबमिट करा। तो यहां पर थैंक यू का फॉर्म आ गया। तो अब देखते हैं क्या हमारा जो इवेंट है, वो ट्रिगर हुआ है? नहीं हुआ है? इवेंट सेटअप हुआ है कि नहीं हुआ है? ओवरव्यू में गए।
तो दोस्तों, यहां पर देखिए आप के अब इधर इवेंट में हमारा सेकंड जो इवेंट है, हमने क्रिएट करा था लीड, वो शो हो रहा है। एक्टिव है और यहां पर हमने दो-तीन बार वो फॉर्म भरा था, तो यहां पर तीन लीड्स भी शो कर रहा है। यहां पर आप देखिए। ठीक है? अब यहां पर हम डिटेल्स में जाकर भी देख सकते हैं।
तो दोस्तों, अब इधर बात क्या है कि जब आप पहली बार चीजें सेटअप करते हैं, कोई इवेंट बनाते हैं, तो उसका जो डाटा है, कुछ टाइम ले लेता है। आधा घंटा, एक घंटा, थोड़ा ज्यादा कई बारी डाटा रिफ्लेक्ट करने में। तो बट जो प्रोसेस मैंने आपको सिखाया है, उसी सेम प्रोसेस से आपको अगर यूआरएल वाला करना है, तो यूआरएल वाला इवेंट सेटअप कर सकते हो। बटन वाला करना है, तो बटन वाला करके स्पेसिफिकली किसी बटन को आप टारगेट कर सकते हो और वहां पर कोई क्लिक करेगा, तो उसको इवेंट मान लिया जाएगा। आप उसका भी इवेंट क्रिएट कर सकते हो। तो दो ऑप्शन हैं, या तो यूआरएल से या बटन से।
तो इस तरीके से इवेंट सेटअप करना आप सीख गए होंगे। बट जितना प्रैक्टिस करोगे चीजों को, उतना ही ज्यादा आपके लिए स्मूथ हो जाएगा, इजी हो जाएगा। उम्मीद करता हूं अच्छे समझ में आया होगा। आइए बढ़ते हैं इस कोर्स में आगे। थैंक यू। [संगीत]