Transcription
मुन्ना रोड पर मटकते हुए स्कूल से वापस घर जा रहा था। रोड पर भरे पानी में पानी उछालते हुए मजा ले रहा था।
तभी उस पानी का छींटा एक जा रहे रेड बुल के शरीर पर चला जाता है। मुन्ना उसे देखकर डर गया और ताकतवर रेड बुल गुस्से से डांटने लगा और बदला लेने के लिए वह नन्हे से मुन्ना को उठाकर पानी में पटक देता है। मुन्ना का हाल खराब हो जाता है और वह अपनी मां को फोन करके बुलाता है।
उसकी मां गुस्से में लाल भागते हुए वहां आ जाती है। गाय ने दूर खड़ी होकर देखा कि रेड बुल तो बहुत ताकतवर है। वह उसे देखकर डर जाती है। लेकिन मुन्ना की जान बचाने के लिए जाना तो पड़ेगा। गाय जैसे तैसे हिम्मत करके जाती है और रेड बुल को बहुत डांटती है। लेकिन रेड बुल को यह गुस्सा नागवार गुजरा और रेड बुल ने उसे उठाकर पटक दिया। गाय का शरीर कमजोर होने के कारण वहीं उसकी मौत हो जाती है।
वहीं पर एक दादा यह पूरी घटना को देखते हुए मुन्ना के पास आता है और रेड बुल से बदला लेने के लिए उसे बॉडी बिल्डर बनाने के लिए अपने साथ ले जाता है। दादा बोला, "तुम्हें अपनी मां का बदला लेने के लिए मैं ट्रेनिंग दूंगा।"
दादा के साथ मुन्ना हर रोज सुबह उठकर ढेर सारा कीवी खाता है और हजारों किलो की लकड़ियों का बोझ लेकर पूरा खेत दौड़ता था। कुछ दिन बाद वह इतना पहलवान बन गया कि बड़े से बड़ा पेड़ उठाकर अकेले ले जाता है।
अब दादा रेड बुल से बदला लेने के लिए घर से निकल पड़ता है। दोनों का सामना होता है और मुन्ना अपनी मां को याद करके खून और भी गर्म कर लेता है। देखते ही देखते कुछ ही देर में लाखों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लड़ाई शुरू होती है और दोनों भयंकर पुटमाट कर रहे थे। लेकिन मुन्ना इतना गुस्से में था कि वह रेड बुल को आसमान में टांग लिया। तभी दादा बीच में आकर लड़ाई रुकवा देता है।