Transcription
यह वीडियो उन लोगों के लिए बहुत ही अर्जेंट वीडियो है जो शॉर्ट क्रिएटर हैं। बिकॉज़ बहुत सारे शॉर्ट क्रिएटर ने मुझे कमेंट किया। उनके साथ एक प्रॉब्लम आ रही है और प्रॉब्लम यह है कि भाई उन्होंने अपने चैनल पर 1000 सब्सक्राइबर भी कंप्लीट कर लिए और लास्ट 90 डेज के अंदर 10 मिलियन शॉर्ट व्यूज भी कंप्लीट कर लिए। लेकिन उनका चैनल मोनेटाइज नहीं हो रहा। पता है क्यों? एक रूल की वजह से। और इस रूल के बारे में कोई भी YouTube पर बात नहीं कर रहा। YouTube शॉर्ट मोनेटाइजेशन का यह रूल क्या है? इसके बारे में मैं आपको कंप्लीट डिटेल दूंगा आज की इस वीडियो के अंदर। बिकॉज़ भाई साहब मोनेटाइजेशन के बिना तो हमारा काम चलता नहीं है। तो इसके सारे रूल हमें पता होने चाहिए। अगर वीडियो पसंद आए तो लाइक कर देना, चैनल को सब्सक्राइब कर देना क्योंकि ऐसी वीडियोस मैं आपके लिए हमेशा बनाता रहता हूं।
देखिए मैं आपको बता दूं आज के टाइम में YouTube पर दो तरीके से आप चैनल को मोनेटाइज करा सकते हैं। लॉन्ग वीडियो के थ्रू और शॉर्ट वीडियो के थ्रू। अब लॉन्ग वीडियो के केस में सबको पता है कि भाई 1000 सब्सक्राइबर कंप्लीट होने चाहिए और लास्ट 365 डेज के अंदर 4000 घंटे का वॉच टाइम कंप्लीट होना चाहिए। किन पर? आपकी पब्लिक लॉन्ग वीडियोस पर। जो अनलिस्टेड वीडियो है जो प्राइवेट है, डिलीटेड है उनका वॉच टाइम काउंट नहीं होगा।
अब शॉर्ट के केस में जो रूल है ना वो क्लियर नहीं है क्योंकि किसी यूटबर ने आपको बताया नहीं। तो मैं आपको बताता हूं दो ऐसे कारण है। एक कारण तो ऐसा है जो शायद आपको पता हो। लेकिन दूसरा जो रूल है ना उसके बारे में आपको नहीं पता। एक कारण तो यह है कि देखो YouTube में क्या होता है कि आपको लगता है कि हमारा वॉच टाइम कंप्लीट हो गया या शॉर्ट की अगर बात करें कि हमारे व्यूज कंप्लीट हो गए हैं। लेकिन आपने देखा होगा कि जो अर्न सेक्शन है जब आप वाईटी स्टूडियो में जाते हैं अर्न पे क्लिक करते हैं। वहां पे चाहे शॉर्ट के व्यूज हो और चाहे वॉच टाइम हो। इनको अपडेट होने में एक वीक का टाइम लगता है। एक वीक का टाइम लगता है। अब आज मान लो आपने यह देखा कि यार लास्ट 90 डेज में 10 मिलियन व्यूज मेरे शॉर्ट पर कंप्लीट हो गए और 1000 सब्सक्राइबर भी है। तो चलो मैं अपने चैनल को शॉर्ट के थ्रू मोनेटाइज करा लेता हूं। तो होगा क्या? भाई साहब से डे के बाद वो अपडेट होते हैं। दूसरी बात 90 डेज से पहले के जो शॉट्स आपके वायरल हुए हैं जिन शॉट्स पर उन पर अगर मान लो ज्यादा व्यूज भी आए वो व्यूज माइनस हो जाते हैं। ध्यान रखना लास्ट जो 90 डेज है जैसे आज मुझे अप्लाई करना है तो आज से पिछले जो 90 दिन है ना इनमें ही 10 मिलियन व्यूज होने चाहिए। इससे पहले के दिनों में अगर आपने ज्यादा व्यूज ले भी लिए होंगे तो वो माइनस हो जाएंगे। इस वजह से भी कई लोगों का क्राइटेरिया कंप्लीट नहीं हो पा रहा है।
और दूसरा जो मोनेटाइजेशन का रूल है ये मैं आपको क्लियर कर देता हूं जिसकी वजह से अक्सर प्रॉब्लम हो रही है। देखिए वो रूल ये कहता है जिस तरह लॉन्ग वीडियो में रूल काम करता है वैसे शॉर्ट में भी रूल काम करेगा। अगर शॉर्ट्स आपका अनलिस्टेड प्राइवेट डिलीट है उसके व्यूज काउंट नहीं होंगे। इसके अलावा अभी लोग क्या कर रहे हैं? अपने शॉट्स को Google एड्स के थ्रू भी प्रमोट कर रहे हैं। और उस पे क्या होता है? फिर व्यूज आते हैं। तो भाई साहब मैं आपको बता दूं जैसे लॉन्ग वीडियो में अगर आप Google एड्स के थ्रू प्रमोट करेंगे तो वॉच टाइम मोनेटाइजेशन के लिए काउंट नहीं होता। सेम वैसे ही अगर श्स को आप Google एड्स के थ्रू प्रमोट करेंगे और वहां से आप प्रमोट करके उस पर व्यूज लेंगे वो व्यूज भी मोनेटाइजेशन के लिए काउंट नहीं किए जाएंगे। मतलब आपके चैनल पर व्यूज तो रहेंगे बट मोनेटाइजेशन का जो क्राइटेरिया है लास्ट 90 डेज में 10 मिलियन व्यूज शॉर्ट पे आने चाहिए। और उसमें अगर मान लो 1 मिलियन व्यूज आपने Google ऐड के थ्रू लिए तो वो काउंट नहीं किए जाएंगे। यही प्रॉब्लम आ रही है आपको। इसी वजह से आपका जो शॉर्ट मोनेटाइजेशन का क्राइटेरिया है वो कंप्लीट नहीं हो रहा। आपको लग रहा है कि 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज कंप्लीट हो गए मेरे चैनल पे फिर भी चैनल मोनेटाइज नहीं हो रहा क्योंकि आपने Google एड्स के थ्रू प्रमोट करके व्यूज लिए हैं। तो ये चीज ध्यान रखो। ये रूल आपको पता होना चाहिए। अगर आप नए हो, आपने पहली बार यह रूल सुना है, तो मुझे कमेंट सेक्शन में लिख के बताइए। मैं मिलता हूं आपसे अगले वीडियो में नए टॉपिक के साथ। तब तक के लिए, जय हिंद।