📱

Get Our Mobile App

Take your business learning on the go!

Download on the App StoreGet it on Google Play

(1-3)Top Lawyer Got Regressed Back In Time After Getting Killed By The President In Hindi

Manhwa Tales Hindi3:17:44

Transcription

एक ऐसा बंदा जिसने कोरिया वैलेडिक्टोरियन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी और बार एग्जाम में परफेक्ट स्कोर हासिल किया था, वह चाइल्ड लॉ फर्म का सबसे यंगेस्ट लीगल काउंसिल था। एक ऐसा अनपरेल्लड लॉयर जिसका केस जीतने का रेट 95% था, लेकिन यह सब चीजें भी हंग को बचा नहीं पाईं। हंग अपने पेट में लगे लोहे के सरिए को देख हाफ रहा था। तभी उसके सामने खड़ा बंदा बोलने लगा, “कि तुम्हें इतनी ज्यादा कोशिश नहीं करनी चाहिए थी।”

हंग ने भी गुस्से से अपने दांत भीते हुए पूछा, “कि तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया?” सामने से उस बंदे ने हंसते हुए कहा, “यह बात तो तुम मुझसे भी बेहतर तौर पर जानते हो। हमारा देश कोई अमेरिका नहीं है।” हंग भी गुस्से से कुछ बोलने जा ही रहा था कि तभी उसे खून की उल्टी होने लगी। सामने खड़े बंदे ने आगे कहा, “अगर तुम्हें जस्टिस को अपहोल्ड करने की इतनी ही चाह थी तो तुम्हें अमेरिका चले जाना चाहिए था। आखिर तुम्हें यहां इतनी सारी दिक्कतें खड़ी करने की क्या जरूरत थी?”

यह सुन, पसीने से लथपट हो चुका हंग बोलने लगा, “तो इसका मतलब कि तुम सब कमीने दुहान कंपनी से हो?” उस बंदे ने भी सीरियस एक्सप्रेशन के साथ कहा, “तुम्हें प्रेसिडेंट के कजिन को दुहान कंपनी में अकेला छोड़ देना चाहिए था। आखिर तुमने बाकियों की तरह उस केस को अवॉइड क्यों नहीं किया? ऐसी बेवकूफी करने की तुम्हें यही सजा मिलती है।”

यह सुन हंग ने पूछा, “आखिर इस केस में नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस इनवॉल्व क्यों हो रही है? क्या तुम्हारा काम इस देश को प्रोटेक्ट करने का नहीं है?” उस बंदे ने हंग की ओर बढ़ते हुए बताया, “लगता है तुम्हें कोई बड़ी गलतफहमी हो गई है। हमारा काम इस देश को बचाने का नहीं है, बल्कि हमारा काम इस देश के प्रेसिडेंट को बचाने का है।” इतना बोल उसने हंग के पेट में लगा वो सरिया खींच लिया। हंग भी अब अपने होश खोने लगा था। फिर उस बंदे ने अपने साथियों से उस जगह को क्लीन अप करने को बोला। साथी भी उसकी बात मान एक बड़ा सा ड्रम ले आए। उन्होंने ह्यूंग को उस ड्रम के अंदर डाल दिया और फिर उसमें पत्थर डालने लगे। और ऐसे ही ह्यूंग खत्म हो गया।

इसके बाद हमें योमरा का महल दिखाया जाता है। योमरा कोरियन यमराज होते हैं। अपने सिंहासन पर बैठे योमरा ने ह्यूंग की आत्मा देख पूछा, “तो इसका मतलब कि यह अपने वक्त से पहले ही यहां आ चुका है, राइट?” उसके सामने खड़े बंदे ने भी पूछा, “तो अब हमें क्या करना चाहिए?” एम्परर योमरा ने थोड़ा परेशान होते हुए कहा, “मरते वक्त इसे पूरी तरह से खून में बदल दिया गया था। अब तो इसकी बॉडी भी नहीं बची। यह थोड़ी दिक्कत की बात है ना? सिर्फ इसकी मौत अनएक्सेक्टेड थी, बल्कि यह एक ऐसा इंसान है जिसे मरना नहीं चाहिए था। हमने इसे पृथ्वी पर इसलिए भेजा था क्योंकि वहां करप्शन एकदम टॉप पर पहुंच गया था।”

यह सुन सामने खड़े बंदे ने भी उनकी बात से एग्री करते हुए कहा, “अगर यह ऐसे ही हमारे पास यहां आ गया तो काफी मुश्किल हो जाएगी।” योमरा ने बताया, “हां, मैं जानता हूं, इसलिए ही मैंने कहा कि यह एक दिक्कत की बात है। तो अब इस आत्मा के साथ क्या किया जाए? क्योंकि अब बात यहां तक पहुंच चुकी है तो हमारे पास भी एक्सपीडिएंट सॉल्यूशन यूज करने के अलावा और कोई चॉइस नहीं है।”

यह सुन सामने खड़े मिनिस्टर्स हैरान होकर पूछने लगे, “क्या आप इसे रिग्रेस करने के बारे में सोच रहे हैं? लेकिन यह तो कुछ ज्यादा ही हो जाएगा। बाकी के गॉड्स को यह चीज बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगी।” योमरा ने कहा, “मैं इसके कॉन्सिक्वेंसेस का सामना करने के लिए तैयार हूं।” सामने से उस बंदे ने बताया, “लेकिन अगर आपने इसे रिग्रेस कर भी दिया तो भी इसकी कुछ ज्यादा मदद नहीं होगी।” योमरा ने कहा, “हां, मैं जानता हूं, इसलिए मुझे इसे कुछ पावर भी देनी पड़ेगी ताकि यह खुद को प्रोटेक्ट कर पाए।” इतना बोल योमरा ने अपने हाथ से कुछ एनर्जी निकालकर ह्यूंग की आत्मा को जाने के लिए बोला। इससे हंग की आत्मा तुरंत ही आसमान में उड़ गई। पीछे से योमरा बोलने लगा, “इस बार तुम सर्वाइव करके ही रहोगे।”

तभी सीन किसी घर पे शिफ्ट होता है। हंग चौकते हुए नींद से उठ बैठा, लेकिन खड़े होते ही उसका सिर ऊपर लगी लकड़ी से टकरा गया। इससे हंग दर्द के मारे कांपने लगा। तभी किसी ने उससे पूछा, “क्या तुम पागल हो?” ह्यूंग भी एक उल्टा सिर लटका रही लड़की को देख डर के मारे चिल्लाने लगा। सामने से उस लड़की ने उसे गधा बुलाते हुए चुप होने को बोला। यह उसकी बड़ी बहन यूना होती है, जिसकी उम्र 17 साल है। यूना ऊपर के बेड से अपना सिर लटका कर बता रही थी, “हमें यह बंक लिए हुए एक महीने से भी ज्यादा हो चुका है। क्या तुम्हें अभी भी इसकी आदत नहीं लगी? मैं इस बात से सरप्राइज्ड हूं कि इतनी बार टकराने के बाद भी तुम्हारा सिर अभी तक ठीक कैसे है?”

वहीं हंग, जो कि अपनी 15 साल की उम्र में वापस आ चुका था, वह अपनी बड़ी बहन को देख चौंकते हुए पूछने लगा, “क्या तुम अभी भी जिंदा हो?” यह सुन यूना मुंह बनाकर बोलने लगी, “मुझे तुम्हें यह बताते हुए काफी अफसोस हो रहा है कि मैं अभी भी 17 साल की उम्र के बाद एकदम हेल्थी और जिंदा हूं। तुम्हारी मेरे मरने के बारे में सोचने की हिम्मत भी कैसे हुई?” वहीं हंग 17 साल की बात सुन चौंक गया। यह देख उसकी बहन उसे गधा बुलाकर पूछने लगी, “क्या तुम्हें बेसिक मैथ्स नहीं आती? अब अपना दिमाग ठीक करके जल्दी से सो जाओ।” हंग भी उसकी बात सुन वापस लेट गया। वह अपना मर्डर वाला सीन याद कर सोचने लगा कि क्या वह सिर्फ एक सपना ही था, लेकिन वह तो बहुत ही ज्यादा रियलिस्टिक था। आखिर यहां चल क्या रहा है?

ऐसे ही सुबह हो जाती है। यूना चिल्लाते हुए बोल रही थी, “मैं लेट हो रही हूं। हंग जल्दी से बाहर निकल।” यह देख उसकी मां ने कहा, “कम से कम नाश्ता तो कर दी जाओ।” लेकिन यूना ने टोस्टर से एक ब्रेड लेते हुए कहा, “मेरे लिए इतना ही काफी है।” इतना बोल वह ह्यूंग के साथ स्कूल के लिए निकल गई। ह्यूंग को धीरे चलता देख यूना ने उसे स्लोप बुलाते हुए कहा, “अबे जल्दी करो। अगर तुम लेट हो गए तो इसकी जिम्मेदारी मैं नहीं लेने वाली, समझे?” लेकिन पीछे चल रहा ह्यूंग कुछ अलग ही विचारों में खोया हुआ था। वो खुद को देख सोचने लगा, “मेरे हाथ छोटे हो गए हैं और मैंने नेम टैग वाली यूनिफार्म पहन रखी है। मैं फिर से मिडिल स्कूलर बन चुका हूं। ऐसा लग रहा है मानो मेरा दिमाग घूम गया हो। आखिर यहां चल क्या रहा है? और सबसे जरूरी बात यह कि मेरी बहन अभी भी जिंदा है।”

मुझे याद है कि मेरी बहन की जिंदगी उतनी भी अच्छी नहीं थी। उसने एक ऐसे लड़के से शादी की थी जिसे वह हाई स्कूल में मिली थी, लेकिन वह लड़का किसी भी एंगल से बेस्ट हस्बैंड मटेरियल नहीं था। उनके दो बच्चे हुए, लेकिन उन्होंने बाद में डिवोर्स ले लिया और उसने अपने दोनों बेटों को भी एक्सीडेंट में खो दिया। फिर वह सब कुछ पीछे छोड़ खुद से ही शांत लाइफ जीने के लिए जापान मूव कर गई, लेकिन आखिर में वहां पर भी सुनामी आ गई और हमें उसकी बॉडी तक नहीं मिली। और अभी वही सिस्टर मेरे सामने जिंदा खड़ी है।

तभी कुछ याद करके वह चौंक गया। उसने मन ही मन कहा, “अगर मुझे अच्छे से याद है तो यूना उस लड़के से इसी वक्त के अराउंड मिली थी। वो लड़का एक सो कॉल्ड बुली था जो कि स्पोर्ट्स और फाइटिंग में अच्छा था और साथ ही दिखने में भी हैंडसम था। उसी कमीने ने मेरी बहन की जिंदगी खराब की थी और उसकी वजह से ही मेरी बहन मौत के मुंह में चली गई। मुझे नहीं पता कि यह हकीकत है या सिर्फ एक सपना, लेकिन मुझे उस लड़के को अपनी खुद की आंखों से चेक करना होगा।” इतना सोच वो भाग कर कहीं जाने लगा। पीछे से उसकी बहन भी चिल्लाते हुए पूछ रही थी, “तुम कहां जा रहे हो?” लेकिन हंग उसकी बात इग्नोर कर किसी जगह पर पहुंचकर बोलने लगा, “मुझे यकीन है कि वह यहीं कहीं था। आखिर वो है किधर?”

तभी उसे किसी की आवाज सुनाई दी जो कि माफी मांगते हुए बोल रहा था, “मेरे पास कोई पैसे नहीं हैं। प्लीज मुझे जाने दो।” हंग भी दीवार के पीछे छिपा उसे देखने लगा। वहां पर कुछ लोग एक लड़के को बुली कर उससे पैसे मांग रहे थे। वहीं एक और लड़का अपना फोन चलाते हुए उन्हें जल्दी करने को बोल रहा था। यह वही लड़का था जिसे हंग ढूंढ रहा था। इसका नाम है जो ह्यूक। उसे देख हंग ने एक्साइटेड होकर सोचा, “अगर यह वाकई में हकीकत है तो यही मेरा चांस है।” वहीं वो बुली हो रहा लड़का अभी भी बोल रहा था, “मेरे पास बिल्कुल भी पैसे नहीं हैं।” यह सुन वो बुलीज़ उसे और भी ज्यादा पीटने लगे। फिर जो ह्यूक ने उसके पास जाकर पूछा, “अबे क्या तू वाकई में पागल हो गया है?” उस लड़के ने तुरंत ही माफी मांगते हुए कहा, “प्लीज मुझे अबकी बार माफ कर दो। मेरे पास अभी कोई पैसे नहीं हैं।” सामने से जो ह्यूक ने कहा, “लंच से पहले मेरे पास $50 ले आना। अगर तुमने यह नहीं किया तो मैं तुम्हें वाकई में मार डालूंगा, समझे क्या?”

उसकी बात सुन उस बुली हो रहे लड़के ने बताया, “मेरे पास वाकई में अभी कोई पैसे नहीं हैं। मैं प्रॉमिस करता हूं कि मैं अगले दिन पैसे ले आऊंगा।” यह सुन वो लोग उसे फिर से पीटने लगे। वहीं दीवार के पीछे छिपा हंग उन्हें कमीना बोलते हुए सोच रहा था, “ऐसे तो यह लोग उस लड़के को वाकई में मार डालेंगे। जो ह्यूक तू वाकई में एक बहुत बड़ा कमीना है।” वहीं उस बुली हो रहे लड़के का नेम टैग भी जमीन पर पड़ा हुआ था।

इसके बाद हमें शाम के वक्त हंग के घर का सीन दिखाया जाता है। ह्यूंग गहरी सांस छोड़ते हुए सोच रहा था, “अब मैं क्या करूं? मैं इसे ऐसे ही नहीं छोड़ सकता। क्या मैं वाकई में कुछ नहीं कर सकता?” इतना बोल वो एक कागज पर सब कुछ लिखने लगा। उसने कुछ आईडिया सोचने की कोशिश करते हुए कहा, “मुझे अपनी बहन का फ्यूचर चेंज करने के लिए इसे अभी से रोकना होगा।” तभी उसकी नजर किसी चीज पर पड़ी। वह पास ही डस्टबिन में पड़े कागज को देख सोचने लगा कि आखिर यह लाल कलर की क्रिंजी चीज क्या है? इतना सोच उसने उस कागज को उठाकर पढ़ा तो यह किसी के द्वारा उसकी बहन को लिखा गया लव लेटर था। यह देख हंग भी शातिर मुस्कान के साथ हंसकर सोचने लगा, “लगता है कोई लड़का वाकई में यूना को लेकर सीरियस है। अब यह बेचारा कमीना कौन है जो खुद की बलि देने के लिए इतना डिटरमिंड है?” तभी उसे वह लेटर लिखने वाले बंदे का नाम दिखाई दिया। वो पार्क सियोक नाम देख सोच में पड़ गया। उसे याद आया कि उस बुली हो रहे लड़के के नेम टैग पर भी यही नाम था। तभी कुछ याद करके वह और भी सरप्राइज्ड हो गया। उसने उस बुली हो रहे लड़के को याद कर सोचा, “तभी मुझे वह लड़का कुछ जाना पहचाना सा लग रहा था।” फिर वह अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के एक प्रोसक्यूटर को याद कर मन ही मन बोलने लगा, “उसका नाम था पार्क सियोक जिसे स्कूल वायलेंस का ग्रिम रिपर कहा जाता था। मुझे और उसे साथ मिलाकर शील्ड और स्पियर कहा जाता था। वह एक ऐसा प्रोसक्यूटर था जो स्कूल वायलेंस के मामले में बिल्कुल भी दया नहीं दिखाता था। मैंने सुना है कि उसने आखिर में उन बंदों को भी जेल भिजवा दिया था जिसने उसे स्कूल के वक्त बुली किया था। मुझे इस बारे में और गहराई से पता लगाना होगा।”

फिर हमें अगले दिन स्कूल का सीन दिखाया जाता है। जो ह्यूक और उसकी गैंग फिर से पार्क सियोक को पिट रहे थे क्योंकि वह पैसे नहीं लाया था। सामने से पार्क सियोक ने उन्हें यह सब बंद करने को बोला। यह सुन जो ह्यूक ने गुस्से के मारे उसके बाल पकड़ लिए। वहीं दीवार के पीछे कैमरा लेकर खड़ा हंग मन ही मन बोल रहा था, “मैंने सोचा नहीं था कि मेरे डैड की हॉबी मुझे इस तरह से काम आएगी। लेकिन उन्हें तो अब तक यह भी पता नहीं होगा कि उनके पास भी एक कैमरा है।” इतना सोच उसने अपना कैमरा बंद कर कहा, “प्रप वर्क के लिए इतना काफी रहेगा। अब मेरा काम शुरू करने का वक्त आ गया है। अब शुरू होगा मेरा अपनी बहन की बिगड़ी हुई जिंदगी को फिक्स करने का प्रोजेक्ट।”

इसके बाद सीन किसी बिजी एरिया पे शिफ्ट होता है जहां काफी सारे कोचिंग सेंटर के बोर्ड्स लगे हुए थे। यह एक कॉम्पिटिटिव एग्जाम का कोचिंग सेंटर था। पार्क सियोक वहां से बाहर निकलते हुए बोल रहा था, “मुझे नहीं पता कि अगले दिन वह लोग मुझे कितना पिटेंगे। मैं वाकई में स्कूल जाना नहीं चाहता।” तभी किसी ने उसके सामने आकर कहा, “मुझे तुमसे मिलकर खुशी हुई।” सियोक भी यह सुन कंफ्यूज हो गया। सामने से हंग ने मुस्कुराते हुए पूछा, “तुम पार्क सियोक हो, राइट?” सियोक ने उसे हां में जवाब देकर पूछा, “लेकिन तुम कौन हो? तुम्हें मुझसे क्या काम है?” सामने से हंग ने बताया, “मैं यहां जो ह्यूक की वजह से आया हूं।”

उसकी बात सुन सियोक चौंकते हुए डर गया। यह देख हंग ने बताया, “यह वैसा नहीं है जैसा तुम सोच रहे हो। मैं यहां जो ह्यूक के ऑर्डर्स पर नहीं आया। अगर सच कहूं तो मैं उस कमीने से वाकई में नफरत करता हूं। वो एक स्कम बैग होने के बावजूद भी मेरी बड़ी बहन पर लाइन मार रहा है।” सियोक ने पूछा, “तुम्हारी बहन?” हंग ने कहा, “शायद तुम उसे जानते ही होंगे। उसका नाम है यूना।” यह सुन सियोक भी यूना को याद कर शर्मा गया। तभी हंग ने उससे पूछा, “क्या तुम अभी भी मेरी बहन को पसंद करते हो?” सियोक ने अपनी नजरें झुकाते हुए बताया, “अगर मैंने मना किया तो यह झूठ होगा।” यह सुन हंग एक्साइटेड होकर पूछने लगा, “तो क्या तुम किसी वक्त मेरी बहन से मिलना पसंद करोगे?” सियोक ने पूछा, “लेकिन मैं कैसे? यूना तो ऑलरेडी जो ह्यूक से काफी इंप्रेस हो चुकी है। और अगर मैं यूना से मिला तो जो ह्यूक मुझे मार डालेगा।” यह सुन ह्यूंग मुस्कुराते हुए बोलने लगा, “मुझे और तुम्हें अपनी बॉडी से फाइट करने की कोई जरूरत नहीं है, बल्कि हम अपने दिमाग से फाइट करेंगे। इसके लिए मेरे पास एक बहुत ही ग्रेट आईडिया है। क्या तुम उसे सुनना चाहोगे?” इतना बोल हंग उसे अपना प्लान बताने लगा। उसका प्लान सुन सियोक हैरान रह गया। वो उससे इंप्रेस होकर पूछने लगा, “तुम्हें यह सब चीजें कैसे पता?” हंग ने बताया, “बस इतना मान लो कि यह सब मेरे सपने में आया था।”

इसके बाद हमें फिर से स्कूल का सीन दिखाया जाता है। जो ह्यूक और उसकी गैंग फिर से सियोक से पैसे मांग रहे थे, लेकिन इस बार सियोक ने थोड़ा गुस्सा होते हुए कहा, “यह सब बंद करो। मैंने तुम्हें पहले ही बता दिया है कि मेरे पास अब कोई पैसे नहीं हैं। और तुम लोग जितने पैसे मांग रहे हो वह बिल्कुल भी कम नहीं है। तुम लोग मुझसे हर दिन 50 से लेकर $ जितने पैसे लेते हो। तुमने ऑलरेडी मुझसे $6000 से भी ज्यादा ले लिए हैं।” सामने से जो ह्यूक बोलने लगा, “क्या अब तू चोरी हुए पैसों का भी हिसाब रखने लगा है? हां, हम तुझसे पैसे ऐंट रहे हैं। तू इसके बारे में क्या ही कर लेगा? लगता है तेरा दिमाग वाकई में घूम गया है। अगर तू ऐसा ही करता रहा तो मैं तुझे वाकई में मार डालूंगा। क्या तुझे पता नहीं है कि हम कौन हैं? हम हैं प्रीमो गैंग।”

यह सुन सियोक ने अपने दांत भींच कर कहा, “अपनी बकवास बंद करो। प्रीमो गैंग? अजी घंटा! तुम लोग बस मामूली से थर्ड रेट बुलीज़ हो।” यह सुन जो ह्यूक ने गुस्से से भरते हुए उसके पेट में एक जोरदार मुक्का जड़ दिया। उसने बताया, “हमारी प्रीमो गैंग में 20 बंदे हैं। तेरे जैसे कीड़े को निपटाना हमारे लिए सिगरेट ढूंढने से भी आसान है। अब हम तुझे इज्जत से पीटेंगे ताकि तुम अपनी इस मोटी बुद्धि में कुछ सबक सीख सको।” इतना बोल वो लोग सियोक को पीटने लगे। वहीं सियोक भी पीटते हुए मन ही मन बोल रहा था, “जो ह्यूक, तुम बस इंतजार करो। मैं अपना बदला लेकर ही रहूंगा।”

इसके बाद सीन स्कूल के स्टाफ ऑफिस पर शिफ्ट होता है। सियोक यहां अपने टीचर से मदद मांगने आया था। उसकी कंप्लेंट सुन वो टीचर बोलने लगा, “हर किसी की जिंदगी मुश्किलों से भरी होती है। जरा एक बार मुझे ही देख लो। मेरी जिंदगी भी उतनी ही मुश्किल है।” सामने से सियोक ने उसे बताया, “उन लोगों ने मुझसे ऑलरेडी $6000 लूट लिए हैं। यहां तक कि उन्होंने प्रीमो गैंग नाम का ग्रुप भी बना लिया है और वो लोग गैंगस्टर्स की तरह एक्ट करते हैं। मुझे वाकई में लगता है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो मैं मर जाऊंगा।” लेकिन उसके टीचर ने उसकी बात पर ज्यादा ध्यान ना देते हुए पूछा, “क्या तुम इसे थोड़ा और नहीं सह सकते?” यह सुन सियोक ने पूछा, “आप कहना क्या चाहते हैं?” सामने से उस टीचर ने बताया, “मेरे हिसाब से बहुत सारे बंदों के परेशान होने की जगह किसी एक बंदे का परेशान होना बेहतर है।”

इसके बाद सियोक प्रोटेक्शन की रिक्वेस्ट करने के लिए पुलिस स्टेशन जा पहुंचा, लेकिन पुलिस वाले ने भी उसे यह बोलकर टाल दिया, “यह सब चीजें तुम्हें अपने पेरेंट्स या टीचर्स से बोलनी चाहिए।” यह सुन सियोक ने बताया, “मैं यहां इसीलिए आया हूं क्योंकि वह लोग मेरी बात बिल्कुल भी नहीं सुन रहे।” सामने से उस पुलिस वाले ने उसे बाहर निकलने का इशारा कर कहा, “हम काफी बिजी हैं, इसीलिए हमें परेशान करना बंद करो और अपने घर जाओ। अगर तुम वापस यहां आए तो मैं तुम्हें पब्लिक ड्यूटीज में इंटरफेयर करने के लिए जेल में डाल दूंगा।” सियोक भी वहां से बाहर निकल कर बोलने लगा, “सारे बड़े लोग एक जैसे ही हैं।” फिर उसने हंग की ओर देख पूछा, “क्या इतना काफी है?” हंग ने मुस्कुराते हुए बताया, “हां, बस अब हमें एक आखिरी काम करने की जरूरत है।”

फिर हमें रात का सीन दिखाया जाता है। कुछ बंदे किसी का घर ढूंढने की कोशिश कर रहे थे। यह जो ह्यूक और उसकी गैंग थी। जो ह्यूक हाथ में बैट पकड़े बोल रहा था, “आखिर उस कमीने सियोक की हेड काउंसलर से शिकायत करने की हिम्मत भी कैसे हुई? अब तो मैं उसे मार कर ही रहूंगा।” तभी उन्हें पार्क सियोक का घर भी मिल गया। उसके बंदे बातें करने लगे, “शायद यही उस सियोक का घर है।” जो ह्यूक ने उन्हें बकवास बंद करने को बोल कहा, “जल्दी से मुझे ऊपर उठाओ।” यह सुन उसके बंदों ने भी उसे दीवार पर चढ़ा दिया। थोड़ी ही देर में वो सियोक के कमरे के सामने जा खड़ा हुआ। सियोक भी किसी की आवाज सुन चौंक गया। उसके सामने जो ह्यूक हाथ में बैट लिए खड़ा था। वो इवल तरीके से स्माइल करते हुए बोल रहा था, “मैंने तुझे ढूंढ लिया।” सियोक के उसे देखकर होश उड़ गए। तभी जो ह्यूक ने उसके कमरे का ग्लास तोड़ दिया। फिर वह उस दरवाजे से अंदर आने लगा। वो सियोक से बोल रहा था, “मैंने तुझे वर्न किया था ना कि अगर तूने अपनी हरकतें बंद नहीं की तो मैं तुझे मार डालूंगा।” सियोक भी उसे देख डर के मारे कांपने लगा था। वो जो ह्यूक से पूछने लगा, “आखिर तुम क्या करने वाले हो?” जो ह्यूक ने चिल्लाकर अपना बैट घुमाते हुए बताया, “मैं यहां तुझे मारने के लिए आया हूं। तेरी हम लोगों के बारे में शिकायत करने की हिम्मत भी कैसे हुई? मर जा कमीने!” सियोक ने भी यह देख डर के मारे अपनी आंखें बंद कर लीं। तभी बाहर से पुलिस की गाड़ी का सायरन बजने लगा। यह सुन जो ह्यूक ने सियोक से कहा, “तू वाकई में किस्मत वाला है। मैं तुझे अगले दिन स्कूल में मिलूंगा। मरने के लिए तैयार रहना।” इतना बोल वो अपनी गैंग के साथ वहां से निकल गया। पीछे बैठा सियोक भी उसे कमीना बोल रहा था। तभी उसका फोन बजने लगा। उसने फोन उठाकर हंग से कहा, “ठीक है, चलो अब इन सब का अंत करते हैं। मां को यह सब पसंद नहीं आएगा, लेकिन हमें यह करना ही होगा।”

इसके बाद हमें अगले दिन सुबह का सीन दिखाया जाता है। सियोक के पेरेंट्स उसके कमरे की हालत देख हैरान हो चुके थे। सियोक के फादर बोल रहे थे, “क्या एक आम से बच्चे को बुली करना उनके लिए इनफ नहीं था? यह कोई स्टूडेंट्स हैं या गैंगस्टर? हम अभी के अभी स्कूल जाएंगे।” पीछे खड़े हंग ने उन्हें मना करते हुए बताया, “अगर आप स्कूल गए तो वह लोग बस उनसे माफी मंगवाकर मामला निपटा देंगे।” यह सुन सियोक के फादर ने परेशान होकर पूछा, “तो अब मैं और क्या करूं? क्या तुम यह चाहते हो कि हम उन्हें ऐसे ही जाने दें?” हंग ने बताया, “नहीं, ऐसा करने की भी कोई जरूरत नहीं है। सियोक और मैंने इसके लिए कुछ प्रिपरेशंस करके रखी हैं क्योंकि हमें लगा ही था कि ऐसा कुछ होगा।” यह सुन सियोक के फादर ने पूछा, “कैसी प्रिपरेशंस?” हंग ने बताया, “हम उन बंदों को हेल से भी बदतर एक्सपीरियंस दिलवाएंगे।”

इसके बाद हमें सुप्रीम प्रोसक्यूटर्स ऑफिस का सीन दिखाया जाता है। वहां बैठे बंदे ने उनसे पूछा, “तुम लोगों को क्या काम है?” सियोक के फादर ने उसे बताया, “हम एक कंप्लेंट फाइल करवाना चाहते हैं।” यह सुन सामने से उस बंदे ने बताया, “यह तो तुम लोग पुलिस स्टेशन पर भी कर सकते हो।” तभी हंग ने कहा, “हां, हमें पता है, लेकिन हम प्रोसक्यूटर की ऑफिस पर डायरेक्टली भी कंप्लेंट फाइल कर सकते हैं।” यह सुन उस बंदे ने गहरी सांस लेते हुए पूछा, “तुम लोगों को क्या चाहिए? यह बच्चे कौन हैं? क्या तुम लोग यहां बच्चों की फाइटिंग को लेकर कंप्लेंट फाइल करवाने आए हो? यह कोई किंडरगार्टन नहीं है।” तभी सामने से हंग ने बोलना शुरू किया, “हैबिटुअल स्पेशल एक्सटॉर्शन, स्पेशल इंटिमिडेशन, हैबिटुअल स्पेशल वायलेंस, रेजिडेंस स्ट्रेस, पासिंग, और डैमेज ऑफ पर्सनल प्रॉपर्टी।” उसकी बातें सुन उस बंदे का मुंह खुला का खुला रह गया। फिर हंग ने उसकी तरफ एक पैकेज बढ़ा दिया। उसने उसमें से कुछ फोटो और पेनड्राइव निकाल कर देते हुए बताया, “यह इस केस से जुड़े कुछ सबूत हैं और साथ ही एक और चीज।” यह सुन उस बंदे ने परेशान होकर पूछा, “क्या अभी और भी है?” हंग ने उसे हां में जवाब देकर एक कागज निकालते हुए बताया, “यह है डेरिलिक्शन ऑफ ड्यूटीज का एक्यूजेशन।” उस कागज को देख वह बंदा परेशान होकर पूछने लगा, “तो क्या इसका मतलब तुम लोग पुलिस के खिलाफ भी रिपोर्ट लिखवाना चाहते हो?” सामने से सियोक और हंग ने एक साथ उसे हां में जवाब दिया।

ऐसे ही रात हो जाती है और सियोक अपनी कोचिंग से वापस घर जा रहा होता है। तभी किसी ने उसे आवाज लगाई। यह जो ह्यूक और उसकी गैंग होती है। जो ह्यूक ने सीरियस एक्सप्रेशन के साथ कहा, “मैंने सुना है तुमने मेरे खिलाफ कोई कंप्लेंट फाइल की है।” इतना बोल वो लोग सियोक को उठाकर कहीं ले जाने लगे। थोड़ी ही देर में वो लोग किसी अनजान जगह पर पहुंच गए। उन्होंने सियोक को ले जाकर वहां पटक दिया। फिर जो ह्यूक एक कटर निकाल कर बोलने लगा, “क्या तूने वाकई में मेरे खिलाफ कंप्लेंट फाइल की है? तू वाकई में पागल हो गया है? क्या तुझे वाकई में लगा था कि मैं इस मामले को ऐसे ही जाने दूंगा? अब तो मैं तुझे खत्म करके ही रहूंगा। तो चलो सबसे पहले इसकी पैर से शुरुआत करते हैं।” यह सुन सियोक डरते हुए उन्हें रुकने को बोलने लगा। तभी किसी ने जो ह्यूक के मुंह पर टॉर्च मार के उसे आवाज लगाई। यह पुलिस वाले होते हैं। वो जो ह्यूक पे अपनी टीज़र गन ताने बोल रहे थे, “अभी के अभी रुक जाओ, वरना हम तुम्हें शूट कर देंगे। तुरंत ही अपना हथियार नीचे फेंको।” जो ह्यूक भी पुलिस को देख हैरान रह गया। उसे समझ नहीं आ रहा था कि आखिर उन लोगों को इस बारे में कैसे पता चला। तभी सामने से सियोक ने हंसते हुए उसे अपना फोन दिखाकर कहा, “ऐसा इसकी वजह से हुआ है। दरअसल उसने पहले से ही इमरजेंसी नंबर पर कॉल मिला दिया था।” यह देख जो ह्यूक गुस्से से उसे गाली देने लगा। सियोक ने आगे बताया, “मैंने शुरुआत से ही 119 पे कॉल मिला दिया था और तुम्हें तो पता ही होगा कि 119 हर कॉल को रिकॉर्ड करता है, राइट? तुम्हें जितनी गालियां देनी हो उतनी दो। अगर तुम्हारी जगह मैं होता तो मैं भी गालियां देता।”

इसके बाद हमें वापस से प्रोसक्यूटर की ऑफिस का सीन दिखाया जाता है। वहां पर किसी डिवाइस में रिकॉर्डिंग चल रही थी जिसमें सियोक अपने टीचर से जो ह्यूक से बचाने के लिए मदद मांग रहा था। ह्यूक ने रिकॉर्डिंग सुन रहे उस प्रोसक्यूटर बंदे को बताया, “मैं एक मदद मांग रहे स्टूडेंट की रिक्वेस्ट ना मानने के लिए डेरिलिक्शन ऑफ ड्यूटीज और उन बंदों के गुनाहों को नजरअंदाज करने के लिए एक्सेसरी टू रॉबरी की कंप्लेंट करना चाहता हूं। यह काफी सीरियस ऑफेंसेस हैं।” उसकी बात सुन उस बंदे ने भी पूछा, “तो अब तुम क्या चाहते हो?” तभी हंग का फोन बजने लगा। उसने फोन पर कुछ इंफॉर्मेशन पाकर उस बंदे को बताया, “जो ह्यूक को अटेमप्टेड मर्डर के आरोप में अरेस्ट कर लिया गया है। उसे पास ही के पहाड़ों पर सियोक को मारने की कोशिश करते हुए पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया है।” यह सुन उस प्रोसक्यूटर ने अपने सिर पर हाथ रख लिया। हंग ने उससे पूछा, “अब तुम क्या करोगे?” सामने से उस बंदे ने बताया, “मैं जो तुम चाहो वही करूंगा।” यह सुन हंग ने बोलना शुरू किया, “सबसे पहले तो मैं यह चाहता हूं कि तुम सच बोलो। दूसरा मैं यह चाहता हूं कि तुम उन बंदों के सारे विक्टिम्स को इकट्ठा करो और हर किसी को कंप्लेंट फाइल करने में मदद करो।” उस प्रोसक्यूटर ने भी हंग की बात मान ली। फिर हमें अगले…

दिन का सीन दिखाया जाता है। किसी कैफे में बैठा हंग, सियोक से इंप्रेस होकर पूछ रहा था, "क्या तुमने चश्मे पहनना छोड़ दिया?" सियोक ने उसे हां में जवाब देकर बताया, "अब जबकि वह खो ही गए हैं, तो मैंने डिसाइड कर लिया है कि मैं कांटेक्ट्स पहनूंगा। वैसे भी चश्मे बहुत अनइंग होते हैं।"

वैसे अब जो ह्यूक के साथ क्या होगा? हंग ने बताया, "शायद उसे कम से कम 10 साल की जेल तो होंगी ही।" यह सुन सियोक हैरान होकर पूछने लगा, "क्या वाकई में?" हंग ने बताया, "जब कोई हमारी तरह एग्जैक्ट क्रिमिनल ऑफेंसेस की लिस्ट बनाकर कंप्लेंट करता है, तो पुलिस को हर ऑफेंस के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन करनी पड़ती है। और जब ऐसा होता है, तो आरोपी के लिए बचना और भी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि उसे फेलनी की तरह कैटेगराइज किया जाता है। उसकी सजा 10 साल से भी ज्यादा हो सकती है। वह कम से कम 20 साल तो होना ही चाहिए, क्योंकि हमने हर क्राइम के लिए अलग से कंप्लेंट फाइल की है। मान लो कि अगर उसके 50 विक्टिम्स हैं और अगर हर विक्टिम को एक सेपरेट ऑफेंस के तौर पर कंसीडर किया जाए, तो उन सबके कंप्लेंट फाइल करने पर, अगर हर किसी का 4 महीने गिना जाए, तो भी उसकी सजा 200 महीने होंगी। हालांकि हकीकत में कोर्ट उन केसेस को ग्रुप अप करके सजा सुनाती है, इसलिए सजा उतनी भी एक्सट्रीम नहीं होंगी। लेकिन फिर भी इससे उसे मिलने वाली सजा तो बढ़ ही जाएगी। और ऊपर से कंपनसेशन का मामला तो पूरा अलग ही है।"

यह सुन सियोक ने पूछा, "क्या तुम शुरू से ही स्कूल और टीचर सबको टारगेट कर रहे थे?" हंग ने उसे हां में जवाब देकर बताया, "मैंने वही ट्रिक्स यूज़ की है जिसे मैंने किसी से सीखा था।" सामने से सियोक ने पूछा, "भला वह कौन है?" हंग ने मुस्कुरा कर बताया, "है कोई।" इतना बोल वो कंफ्यूज बैठे सियोक को देख मन ही मन बोलने लगा, "कौन से तुम्हारा क्या मतलब? यह सब मैंने तुमसे ही सीखा है।" स्कूल वायलेंस के ग्रिमरी पर तभी वहां पर कोई और भी आ पहुंचा। यह यूना होती है। सियोक यूना को देख शर्मा गया। हंग अपनी बहन को देख पूछने लगा, "तुमने इतना लेट क्यों किया?" सामने से यूना ने गुस्सा होकर पूछा, "तेरे जैसा बिना पैसों वाला बंदा इतनी महंगी आइसक्रीम क्यों खा रहा है?" यह सुन ह्यूंग रोने का नाटक कर बोलने लगा, "तो दे दो ना थोड़े पैसे।" तभी सियोक ने भी खड़े होते हुए यूना को ग्रीट किया। उसे देख यूना ने पूछा, "तुम कौन हो?" हंग ने उसका इंट्रोडक्शन देते हुए बताया, "यह सियोक है। यह तुम्हारी ही स्कूल में है। उसने कहा था कि वह तुम्हारी स्कूल में क्लास में टॉप करता है। क्या तुम इसे नहीं जानती? यह मुझे रिसेंटली पढ़ाई करने में मदद कर रहा है।" यह सुन यूना ने भी सियोक से इंप्रेस होते हुए उसे खुद का इंट्रोडक्शन देकर ग्रीट किया। सियोक ने भी उसे ग्रीट किया।

थोड़ी देर बाद ह्यूंग कैफे से बाहर निकलकर अपनी बहन को हंसते हुए देख बोलने लगा, "मैं यही देखना चाहता हूं। मेरा अपनी बहन की बिगड़ी हुई जिंदगी फिक्स करने का प्रोजेक्ट सक्सेसफुल रहा। गुड लक सियोक और यूना।" ऐसे ही रात हो जाती है। और हमें ह्यूंग के घर का सीन दिखाया जाता है। वहां कमरे में यूना काफी मेहनत से कुछ ढूंढ रही होती है, लेकिन उसे वो चीज नहीं मिल रही थी। तभी ह्यूंग ने पूछा, "क्या तुमने अपनी लिटरेचर स्टडी गाइड को चेक किया?" यह सुन यूना गुस्सा होकर पूछने लगी, "क्या तुम अभी तक सोए नहीं? मेरी बातें सुनना बंद करो, वरना मैं तुम्हें मार डालूंगी।" हंग भी उसकी बात सुन मुस्कुराते हुए सोचने लगा, "यह बहुत ही अच्छा है।" वहीं यूना को भी वह सियोक का लिखा हुआ लाल कलर का लव लेटर मिल गया।

फिर हमें कुछ वक्त बाद का सीन दिखाया जाता है। यूना अपने फोन पर सियोक का मैसेज देख काफी खुश हो गई। उसने सियोक के साथ डिनर करने का प्लान बनाया। वहीं उसकी बातों से परेशान हो रहा हंग बोलने लगा, "क्या तुम अपना फोन वाइब्रेट पे नहीं रख सकती?" यूना ने उसे मना करते हुए पूछा, "अगर मैंने कोई मैसेज मिस कर दिया, तो क्या उसकी जिम्मेदारी तुम लोगे?" हंग भी अपनी बहन का फ्यूचर बदलकर काफी खुश था। अब उसने यह भी एक्सेप्ट कर लिया था कि यह कोई सपना नहीं है। तभी उनकी मां ने उन्हें खाना खाने के लिए बुलाया। थोड़ी देर बाद वह भी खाना खाने पहुंच गए। वो इतना सारा खाना देखकर काफी खुश हो गए। वो खाना खाते हुए उसकी तारीफें करने लगे। तभी ह्यूंग के फादर ने उससे पूछा, "वैसे तुम रिसेंटली स्कूल क्यों नहीं जा रहे? क्या कुछ चल रहा है?" यह सुन ह्यूंग भी खाना खाते हुए रुक गया। उसने मन ही मन सोचा, "लगता है स्कूल वालों ने घर पर कॉल कर दिया है, क्योंकि मैं सियोक की प्रॉब्लम में उलझा होने की वजह से कुछ दिनों से स्कूल नहीं गया।" इतना सोच वह झिझकते हुए अपने फादर को जवाब देने लगा। यह देख उसके फादर ने बताया, "मैं तुम्हें डांट नहीं रहा, मैं बस तुम्हारा रीजन जानना चाहता हूं।" हंग की मां ने भी उनसे एग्री किया। वहीं हंग परेशान होकर सोचने लगा, "अब मैं क्या करूं? मैं सच तो बता नहीं सकता, क्योंकि उनको मेरी बातों पर यकीन नहीं होगा। लेकिन मैं स्कूल में भी अपना वक्त बर्बाद करना नहीं चाहता, और वह भी तब जब वहां पर कोई ऐसा नहीं है जिससे मुझे दोस्ती करने की जरूरत हो।" इतना सोच उसने अपने फादर को बताया, "मेरे लिए स्कूल में सीखने को कुछ भी नहीं बचा है।"

यह सुन उसके फादर ने अपनी चॉपस्टिक्स टेबल पर रख दी। उन्होंने हंग से पूछा, "क्या तुम यह कहना चाहते हो कि तुम्हें अपनी स्कूल करिकुलम में जो भी है वह सब आता है?" हंग हां में जवाब देकर बोलने लगा, "मुझे वह सब ऑलरेडी आता है जो मेरे टीचर्स मुझे पढ़ा रहे हैं। इसलिए मुझे स्कूल में सिर्फ रीलर्न करने जाने में कोई पॉइंट नहीं दिखता।" तभी उसकी मां ने पूछा, "कहीं ऐसा इस वजह से तो नहीं है ना कि कोई तुम्हें बुली कर रहा हो?" उसके फादर ने भी उसे खुलकर बोलने को कहा। यूना भी गुस्से से पूछने लगी, "कौन है वह कमीना?" हंग ने उन्हें बताया, "ऐसी कोई बात नहीं है। एक्चुअली ऐसा इसीलिए है क्योंकि मैंने डिसाइड कर लिया है कि मैं लॉयर बनना चाहता हूं।" यह सुन वो तीनों ही हैरान रह गए। दरअसल लोगों को लगता है कि उन्हें जुडिशरी एग्जाम देने के लिए कॉलेज जाना पड़ता है, लेकिन असल में उन्हें जुडिशरी एग्जाम देने के लिए सिर्फ किसी लॉ कोर्सेस के 35 क्रेडिट घंटे की ही रिक्वायरमेंट होती है। हंग ने उन्हें आगे बताया, "मैं जानता हूं कि आप लोग किस बारे में परेशान हैं। लोग जीईडी पर लुक डाउन करते हैं, लेकिन यह तो बस समाज का सेट किया हुआ नजरिया है।" हंग की मां अभी भी इस बारे में थोड़ी हिचकिचा रही थी। तभी हंग ने अपने फादर से पूछा, "क्या आप मुझे एक शर्त पर यह करने दे सकते हैं? साल के अंत तक मैं जीईडी पास करके सीसेट की एग्जाम दूंगा।" यह सुन उसके फादर सोच में पड़ गए। फिर उन्होंने हंग से कहा, "तुम्हारे फादर के तौर पर मैं चिंतित हूं कि कहीं तुम फेल ना हो जाओ, लेकिन साथ ही मेरा यह भी मानना है कि फेलियर्स एक्सपीरियंस करना जिंदगी का एक इंपॉर्टेंट हिस्सा है। तो फिर ठीक है, अगर तुम यही करना चाहते हो तो उसे पूरी मेहनत से करना।"

इसके बाद हमें ह्यूंग के स्कूल का सीन दिखाया जाता है। कुछ लड़के ह्यूंग के पास खड़े पूछ रहे थे, "क्या तुम अभी भी पढ़ाई कर रहे हो? चलो स्कूल स्टोर पर चलते हैं। मैं तुम्हें कुछ नाश्ता भी दिलवाऊंगा।" दूसरा लड़का भी उसे चलने के लिए बोल रहा था। लेकिन हंग ने उन्हें मना करते हुए बताया, "मैं थोड़ा बिजी हूं, इसलिए तुम लोग चले जाओ।" यह सुन वो लड़के बोलने लगे, "अभी तो एग्जाम का सीजन भी नहीं आया।" हंग ने उन्हें चुप होने को बोल बताया, "अब मेरे पास सीसेट के एग्जाम में ज्यादा वक्त नहीं बचा।" सीसेट की बात सुन वो लड़के हैरान रह गए। ऐसे ही रात हो जाती है और हमें किसी स्टडी रूम का सीन दिखाया जाता है। हंग वहां बैठा पढ़ाई कर रहा था। उसे वो क्वेश्चंस काफी हार्ड लग रहे थे। उसने मन ही मन सोचा, "पहले तो यह काफी इजी हुआ करते थे। वैसे सोचा जाए तो मैं अभी पहले वाली बॉडी में ही हूं।" तभी कुछ फील करके वह सरप्राइज्ड हो गया। उसे कुछ अजीब सा फील हो रहा था। हंग तुरंत ही खड़ा हो गया। उसने मन ही मन सोचा, "आखिर ये अजीब सी फीलिंग क्या है?" इतना सोच वह आसपास देखते हुए मन ही मन बोलने लगा, "मुझे पक्का यकीन है कि मैंने कुछ अजीब फील किया था।"

थोड़ी देर बाद वह उस स्टडी रूम की छत पर जा पहुंचा। उसने वहां लगे एक वेंडिंग मशीन से कुछ ड्रिंक भी खरीद ली। फिर उसका ढक्कन खोलते हुए ह्यूंग ने गहरी सांस लेकर कहा, "लगता है रिसेंटली मैं काफी कमजोर फील कर रहा हूं। शायद मैं कुछ ज्यादा ही पढ़ाई कर रहा हूं।" इतना बोल वो ड्रिंक पीने लगा। फिर उसने कहा, "प्रोबेब्ली वो मेरा ओवर एग्जॉशन या वैसा ही कुछ होगा।" इतना बोल उसने अपनी ड्रिंक का कैन दूर पड़े डस्टबिन की ओर फेंक दिया, लेकिन वह कैन डस्टबिन के कोने पर टकरा गया। यह देख ह्यूंग इरिटेट होकर बोलने लगा, "कुछ भी ठीक नहीं हो रहा।" इतना बोल उसने डस्टबिन के पास पड़े एक और कैन को उठाते हुए पूछा, "अब इसे यहां किसने छोड़ दिया? क्या लोगों को कचरा डस्टबिन में फेंकना इतना मुश्किल लगता है?" इतना सोच उसने वो कैन उठा लिया, लेकिन तभी उसे वापस से वही अजीब फीलिंग होने लगी। उसे कोई कैन पकड़ा हुआ बंदा दिखाई देने लगा। इससे ह्यूंग पूरी तरह से चौंक गया। उसने तुरंत ही वह कैन वापस छोड़ दिया। वो हाफते हुए सोचने लगा, "अभी-अभी यह क्या था? आखिर मैंने वह क्या देखा? आखिर मेरे साथ हुआ क्या?" फिर उसने खुद को शांत करने की कोशिश कर कहा, "शायद वो मेरा हेलुसिनेशन होगा। मुझे यकीन है कि वह बस मेरे दिमाग में ही था।" इतना सोच उसने वो कैन फिर से उठा लिया, लेकिन ऐसा करते ही उसे फिर से वही अजीब फीलिंग होने लगी। उसे अपने दिमाग में एक सीन दिखाई देने लगा जिसमें कोई बंदा वही कैन पकड़े हुए अपने टीचर को गालियां दे रहा था, क्योंकि उसकी वजह से उसे पढ़ाई करनी पड़ रही थी। वो इस सब से काफी फ्रस्ट्रेटेड था। उसके दोस्त ने भी उसे समझाते हुए कहा, "हम वीकेंड पर काफी मजे करेंगे।" उस लड़के ने भी अपने दोस्त की बात से एग्री कर वो कैन डस्टबिन की ओर फेंकते हुए कहा, "चलो अब वापस चलते हैं।" लेकिन उसका कैन डस्टबिन से टकरा कर नीचे जमीन पर गिर गया।

"क्यों ऐसे विज़ंस देख?" हैरान होकर सोचने लगा, "मुझे ऐसे विज़ंस क्यों दिखाई दे रहे हैं? शायद यह इसीलिए है क्योंकि मैं थक्का हुआ हूं। यह सिर्फ मेरी इमेजिनेशन का ही कोई हिस्सा होगा।" इतना सोचते हुए उसने वापस से अपनी स्टडी टेबल पर पहुंचकर सोचा, "तो चलो अब फिर से स्टडी करते हैं। मुझे काफी सारी चीजें पढ़नी है।" तभी उसका हाथ उस टेबल पर टच हो गया। इससे उसे फिर से वही अजीब फीलिंग होने लगी। इस बार उसे उसी टेबल का विज़न दिखाई देता है। वहां पर कोई बंदा काफी मेहनत से पढ़ाई कर रहा था। वह बहुत ही परेशान दिख रहा था। हंग भी उसे देख सोचने लगा, "क्या यह मुझे पास्ट का विज़न दिखाई दे रहा है? आखिर मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है?" इतना सोच वो उस स्टडी रूम को चलाने वाले बंदे के पास जा पहुंचा। हंग ने उससे पूछा, "क्या आप मुझे बता सकते हैं कि जिस टेबल पर मैं बैठा हूं उसे कौन यूज़ करता था?" उस बंदे ने ह्यूंग को जवाब देते हुए बताया, "वह एक ऐसे बंदे के द्वारा यूज किया जाता था जो सीसेट में दो बार फेल हो गया था। वह ऐसे पढ़ाई करता था जैसे उस पर उसकी जान डिपेंड करती हो, और आखिर में उसे फेमस मेडिकल स्कूल में एडमिशन भी मिल गया।" हंग ने आगे पूछा, "क्या वो चश्मे और बर्ड्स कट किया हुआ कोई मोटा बंदा था?" यह सुन वो बंदा पूछने लगा, "तुम्हें यह कैसे पता? क्या तुम उसे जानते हो?"

फिर सीन हंग के घर पर शिफ्ट होता है। हंग अपने कंप्यूटर पर बैठा बोल रहा था, "मुझे कुछ रिसर्च करनी होंगी।" इतना बोल उसने साइकोमेट्री के बारे में सर्च किया। यह एक ऐसी एबिलिटी होती है जिसमें हम किसी चीज की पास्ट की मेमोरीज या उस चीज के ओनर की कोई स्ट्रांग मेमोरी पढ़ सकते हैं। "लगता है मुझे यह एबिलिटी रिग्रेशन होते वक्त मिली है। लेकिन क्या मुझे इसके बारे में वाकई में खुश होना चाहिए?" इतना बोल वो अपने पास पड़े यूना के वॉलेट को देखने लगा। फिर उसने तुरंत ही उसे टच कर लिया। ऐसा करते ही उसे वो अजीब फीलिंग फिर से होने लगी। वो वहां का नजारा देख इंप्रेस्ड हो गया। वह बोलने लगा, "इस बार तो यहां पर नंबर्स भी दिखाई दे रहे हैं। चलो नंबर एक को सेलेक्ट करके देखते हैं।" इतना बोल उसने नंबर एक सेलेक्ट कर लिया। ऐसा करते ही उसे यूना और सियोक का किसिंग सीन दिखाई देता है। यह देख हंग मुंह बनाते हुए बोलने लगा, "शुरुआत का सीन ही इतना घटिया कैसे हो सकता है? कहीं मैंने अपनी बहन को बचाने के चक्कर में एक यंग लड़के का फ्यूचर तो बर्बाद नहीं कर दिया ना? मुझे वाकई में सियोक के लिए सॉरी फील हो रहा है।" लेकिन तभी उसे जो ह्यूक का बुली करने वाला सीन याद आ गया। उसे याद कर ह्यूंग सोचने लगा, "यह बात अच्छी है कि यह सियोक है। अगर मैंने कुछ ना किया होता तो उसकी जगह जो ह्यूक होता।" तभी कुछ देखकर वह सरप्राइज्ड हो गया। वो उन सीनंस के आखिर में दिखाई देने वाले नंबर्स देख सोचने लगा, "आखिर यह नंबर्स क्या चीज है?" इतना सोच उसने उन नंबर्स को अरेंज करने की कोशिश की, तो कोई तारीख निकल कर सामने आई। यह देख हंग ने सोचा, "यह जरूर वक्त को रिप्रेजेंट करता होगा। फॉर्चूनेटली इसके पॉसिबल कॉम्बिनेशंस बहुत ज्यादा नहीं हैं। मुझे कुछ टेस्ट्स करने होंगे।" इतना बोल वो अपनी एबिलिटी के साथ एक्सपेरिमेंट्स करने लगा।

थोड़ी देर बाद उसने अपने एक्सपेरिमेंट्स को समराइज किया। उसने कहा, "सबसे पहला तो यह कि मैं मेमोरीज तभी पढ़ सकता हूं जब मैं उस चीज को टच कर रहा हूं या उसके काफी करीब हो। दूसरा यह कि पावरफुल मेमोरीज ज्यादा आगे होती है और फालतू की मेमोरीज या तो गायब हो जाती है या धुंधली होती है। तीसरा यह कि स्पेसिफिक टाइम तभी चूज़ किया जा सकता है जब वहां पर काफी सारी स्ट्रांग मेमोरीज या किसी टाइम से रिलेटेड कोई फीलिंग हो। चौथा यह कि फालतू की मेमोरीज पढ़ने के लिए मेरे पास उस मोमेंट से रिलेटेड कोई एक्यूरेट इन होनी चाहिए। आखिर मुझे ऐसी एबिलिटी कैसे मिल गई?" तभी यूना वापस घर पहुंच गई। उसे देख हंग बोलने लगा, "डिजनरेसी की भी कोई हद होती है।" यह सुन यूना ने पूछा, "तुम कहना क्या चाहते हो?" हंग ने उसे बताया, "तुम्हारे कान अभी भी गीले हैं, तो तुम्हारी फर्स्ट किस कैसी रही?" यह सुन यूना एम्बैरेस होकर पूछने लगी, "क्या सियोक ने तुम्हें बता दिया?" हंग ने शातिर मुस्कान के साथ बताया, "मैं तो बस तुक्का लगा रहा था, लेकिन लगता है तीर निशाने पर लगा है।" यह सुन यूना भड़कते हुए बोलने लगी, "चुप कर! अगर तुमने यह बात किसी को भी बताई तो यह अच्छा नहीं होगा।" हंग ने भी मुंह बनाकर कहा, "अगर मुझे $10 मिले तो शायद ऐसा हो सकता है।" ऐसे ही मजाक मस्ती करते हुए वह अपने बेड में लेट गया। वो थोड़ा परेशान होकर सोच रहा था, "मैं पढ़ाई नहीं कर पा रहा क्योंकि जब भी मैं फोकस करता हूं तो मुझे काफी सारी मेमोरीज दिखाई देने लगती है। तो क्या इसका मतलब यह हुआ कि यह एबिलिटी फोकस करने से एक्टिवेट होती है? क्या मुझे इसके एक्सपेरिमेंट्स करने चाहिए?"

इसके बाद हमें ह्यूंग की स्कूल का सीन दिखाया जाता है। वहां खड़ा एक टीचर स्टूडेंट्स को एग्जाम खत्म होने पर कांग्रेचुलेट कर रहा था। स्टूडेंट्स ने भी एग्जाम खत्म होने पर चैन की सांस ली। वहीं हंग अपने डेस्क को टच करके फोकस करने की कोशिश कर रहा था। ऐसा करते ही उसे काफी सारे मैथ्स के फार्मूलाज़ दिखाई देने लगे। यह देख उसने मुस्कुराते हुए सोचा, "तो इसका मतलब मैं इसे ऐसे भी यूज कर सकता हूं। यह तो मैंने जितना सोचा था उससे भी ज्यादा यूज़फुल होगा।" तभी किसी ने उसे आवाज लगाई। उसके क्लासमेट्स उसे बता रहे थे, "एक मेपल टेल्स नाम की गेम ट्रेंड में चल रही है। क्या तुम हमारे साथ उसे खेलने आना चाहोगे? मैंने सुना है कि वह काफी मजेदार है।" हंग ने भी सोचा, "क्योंकि अब मेरी एबिलिटी की वजह से पढ़ाई आसान हो चुकी है, तो शायद मुझे भी थोड़ा मजा कर लेना चाहिए।" इतना सोच उसने उन लड़कों के साथ जाने के लिए एग्री कर लिया। तभी उसके आगे की डेस्क पर बैठे किसी का पाउच गिर गया। हंग ने भी वह पाउच उठाने के लिए अपना हाथ बढ़ा दिया। उसने वह पाउच उस मियोंग नाम की लड़की की ओर वापस बढ़ा दिया। मियोंग ने भी पाउच लेते हुए ह्यूंग को थैंक यू बोला। हंग ने कहा, "थैंक यू की कोई जरूरत नहीं है।" तभी मियोंग के उस पाउच को टच करने से उसे वापस से वही अजीब फीलिंग होने लगी। वहां पर उसने कुछ ऐसा देखा जिससे वह काफी परेशान हो गया। वहीं मियोंग उसे पूछ रही थी, "क्या तुम पाउच छोड़ सकते हो?" हंग ने भी यह सुन अपने विचारों से बाहर आते हुए उसे छोड़ दिया। फिर मियोंग ह्यूंग को ग्रीट कर वहां से निकल गई। वहीं पीछे खड़ा हंग सोचने लगा, "अभी-अभी वह क्या था? मुझे इस बात को वेरीफाई करना ही होगा।" इतना सोच उसने अपने उन क्लासमेट से माफी मांगकर बताया, "मुझे अभी कुछ जरूरी काम आ गया है।" यह सुन उनमें से एक लड़का बोलने लगा, "तुम फिर से स्टडी करने जा रहे हो, राइट?" दूसरे लड़के ने उसकी बात नकारते हुए कहा, "यह जरूर किसी लड़की का चक्कर है।" वहीं हंग वहां से बाहर निकल कर सोच रहा था, "उसकी लड़की के चक्कर वाली बात पूरी तरह से गलत भी नहीं है। यह कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे मैं इग्नोर कर सकूं।" इतना सोचते हुए वह क्लब रूम के सामने जा खड़ा हुआ। तभी वहां पर कोई आ गया। एक टीचर उसे देख पूछने लगा, "भला हमारे क्लास का टॉपर यहां क्या कर रहा है?" हंग ने भी उसे मिस्टर पार्क बुलाते हुए ग्रीट किया और बताया, "मैं मियोंग का इंतजार कर रहा हूं। वो 1 घंटे से अंदर ही है।" उसकी बात सुन मिस्टर पार्क ने दरवाजा खटखटाते हुए मिस्टर ली को आवाज लगाकर बताया, "हंग मियोंग का इंतजार कर रहा है।" यह सुन मिस्टर ली ने भी दरवाजा खोल दिया। तभी वह हंग को देख सरप्राइज्ड हो गया। ह्यूंग ने उससे माफी मांगते हुए बताया, "मैंने मियोंग से प्रॉमिस किया था कि मैं उसके साथ कहीं जाऊंगा। अगर हम लेट हुए तो थोड़ी दिक्कत हो जाएगी, इसलिए क्या आप प्लीज मियोंग को जाने दे सकते हैं?" मिस्टर ली ने भी हिचकिचाते हुए उसे हां में जवाब दिया। फिर उसने आवाज लगाकर मियोंग को बाहर बुलाया। मियोंग भी उसकी बात सुन बाहर आ गई। मिस्टर ली उसे अजीब नजर से घूर रहा था। उसने मियोंग के करीब जाकर पूछा, "क्या यह तुम्हारा बॉयफ्रेंड है? लेकिन इसकी वजह से तुम स्टडीज में लापरवाही बिल्कुल भी मत करना।" मियोंग ने भी उसे हां में जवाब दिया। तभी मिस्टर ली मियोंग को पकड़ कर बोलने लगा, "मैं काफी मेहनत से तुम्हें एक्स्ट्रा क्लास पढ़ा रहा हूं, राइट?" मियोंग भी उसके ऐसा करने से काफी अनकंफर्टेबल फील कर रही थी। वहीं उस मिस्टर ली की हरकतें देख हंग मन ही मन बोलने लगा, "यह तो वाकई में एक खतरनाक कमीना है।" इसके बाद वो लोग वहां से निकल गए।

बाहर पहुंचकर मियोंग ह्यूंग से पूछने लगी, "तुमने ऐसा क्यों किया?" हंग ने पूछा, "ऐसे से तुम्हारा क्या मतलब?" मियोंग ने पूछा, "तुमने मेरा इंतजार क्यों किया? यहां तक कि तुमने तो झूठ भी बोला।" उसकी बात सुन हंग जवाब देने में हिचकिचाने लगा। यह देख मियोंग बोलने लगी, "यह सरप्राइज की बात है कि क्लास का टॉपर भी हकलाता है।" वहीं हंग सोच रहा था, "अब मुझे याद आया कि मेरी ओरिजिनल जिंदगी में मैंने इस लड़की से कभी बात नहीं की थी।" इतना सोच उसने मियोंग से पूछा, "क्या अब यह बात तुम खुद बोलोगी या मुझे ही बोलना पड़ेगा?" यह सुन मियोंग चौंक कर बोलने लगी, "तुम किस बारे में बात कर रहे हो? वैसा कुछ भी नहीं हुआ।" यह सुन हंग ने पूछा, "तो फिर तुम इतना सरप्राइज्ड क्यों हो? मैंने तो अभी कोई बात मेंशन भी नहीं की, और मुझे तो यह भी नहीं पता कि वह बात क्या है।" यह सुन मियोंग रोने लगी। हंग ने उससे कहा, "तुम जब चाहो तब मुझे बता सकती हो।" तभी मियोंग ने बोलना शुरू किया, "मुझे मदद करने वाला कोई नहीं है। मेरे फादर अल्कोहलिक और गैंबलिंग के एडिक्ट हैं।" यह सुन हंग अपने होठ भींच कर सोचने लगा, "ऐसे कमीने कुछ चंद पैसों के लिए भी सेटल हो जाते हैं।" फिर उसने मियोंग से पूछा, "और तुम्हारी मां के बारे में क्या?" मियोंग ने बताया, "वह कब की गुजर चुकी है।" यह सुन हंग ने सोचा, "यह तो बहुत ही खराब हालात है। अगर ऐसा ही है तो इसकी रिपोर्ट पुलिस से करना फिजूल होगा।" फिर उसने मियोंग से पूछा, "वो कमीना लीसंग तुम्हारे साथ कुछ गलत कर रहा था, राइट?" मियोंग उसकी बात सुन रोते हुए बताने लगी, "अगर तुम नहीं होते तो अभी भी वह मेरे साथ वैसा ही करता। वह हर रोज मुझे बुलाता है और मुझे हर बार काफी डर लगता है।" यह सुन ह्यूंग गुस्से से भरते हुए सोचने लगा, "उस कमीने की अपने स्टूडेंट के साथ इतनी गंदी हरकत करके खुद को टीचर बुलाने की हिम्मत भी कैसे होती है? मैं इस केस को अकेले हैंडल नहीं कर सकता। मुझे किसी की मदद चाहिए होगी।"

फिर हमें अगले दिन ह्यूंग की स्कूल का सीन दिखाई देता है। लीसंग चिल्लाते हुए हंग से आगे आने को बोल रहा था। यह सुन कुछ स्टूडेंट्स पूछने लगे, "क्या मिस्टर ली फिर से ह्यूंग को पीटने वाले हैं?" तभी लीसंग ने ह्यूंग को नीचे झुकने को बोला। हंग भी उसकी बात मान नीचे झुक गया। वहीं कुछ स्टूडेंट्स उसे देख बोल रहे थे, "मिस्टर ली ने पिछली बार भी हंग को हिट किया था। आखिर वह ऐसा क्यों कर रहे हैं?" तभी लीसंग गुस्से से बोलने लगा, "क्या अब तुम्हें मेरी बात समझ आ रही है? तुमसे किसने बोला था कि तुम हाई स्कूल लेवल का मैथ्स सीख सकते हो?" हंग ने सीरियस एक्सप्रेशन के साथ जवाब दिया, "ऐसा इसलिए क्योंकि मेरे लिए अब सीखने को और कुछ भी नहीं बचा है।" यह सुन लीसंग और भी ज्यादा भड़क गया। वो उस डंडे से हंग को पीटने लगा। फिर हमें थोड़ी देर बाद स्कूल स्टोर का सीन दिखाई देता है। मियोंग अपनी कुछ और क्लासमेट्स के साथ लंच खरीद रही थी। वहीं हंग उसे देख सोच रहा था, "लगता है वो लीसंग रिसेस के दौरान मियोंग को काफी कम बुलाता है। तुम परेशान मत होना मियोंग, मैं हमेशा तुम्हारा ख्याल रखूंगा।" ऐसे ही थोड़ी देर बाद स्कूल की छुट्टी हो जाती है। हंग भी अंगड़ाई लेकर बोलने लगा, "आखिरकार यह खत्म हुआ।" तभी उसने देखा कि कोई लड़की मियोंग को बता रही थी कि मिस्टर ली ने उसे घर जाने से पहले ऑफिस में आने को बोला है। मियोंग ने भी उसे ठीक है कहा। यह देख हंग मन ही मन लीसंग को गाली देने लगा। ऐसे ही कुछ वक्त बीत जाता है और ऑफिस के बाहर खड़ा हंग सोच रहा होता है कि आखिर मियोंग को इतनी देर क्यों लग रही है। तभी वहां पर वो मिस्टर पार्क नाम का टीचर आ पहुंचा। उसने हंग से पूछा, "क्या तुम फिर से मियोंग का इंतजार कर रहे हो?" हंग ने उसे हां में जवाब देते हुए बताया, "वह थोड़ी लेट हो रही है।" मिस्टर पार्क ने हंग से कहा, "बहुत ज्यादा लवी डवी भी मत होना, ठीक है?" हंग ने भी हंसते हुए उसकी बात मान ली। फिर मिस्टर पार्क ने ऑफिस के अंदर जाते हुए मिस्टर ली से पूछा, "आप अभी तक मियोंग को जाने क्यों नहीं दे रहे? हंग फिर से उसका इंतजार कर रहा है।" हंग का नाम सुन ही लीसंग काफी गुस्सा हो गया। वहीं मिस्टर पार्क उससे बोल रहा था, "अगर ऐसा ही चलता रहा तो हंग इंतजार करते हुए ही जम जाएगा।" लीसंग ने भी अपनी जगह से खड़े होकर हंसते हुए कहा, "हमारा बस हो ही गया है। मैं मियोंग को वापस भेजने ही वाला था।" इतना बोल वो मियोंग के पास जाकर चिढ़ते हुए पूछने लगा, "क्या तुम उस कमीने के साथ उस तरह के रिलेशनशिप में हो? क्या तुम डेटिंग और वह सब कर रहे हो? थोड़ा बचकर रहना, मैं तुम्हारी हर चीज देख रहा हूं।" मियोंग भी उसके ऐसा करने से कांप रही थी। फिर वो वहां से बाहर निकल आई। हंग ने उससे पूछा, "तुम्हारे लिए यह सहना काफी मुश्किल रहा होगा, राइट? लेकिन तुमने काफी अच्छा किया। चलो अब यहां से चलते हैं। क्या तुम कुछ खाना चाहती हो?" मियोंग ने सोचते हुए कहा, "मुझे नहीं पता।" यह सुन हंग ने उसे बताया, "डिलीशियस चीजें खाना तुम्हारे मूड को काफी इंप्रूव कर देगा।" वहीं ऊपर खड़ा लीसंग उन्हें देख गुस्से से भरा जा रहा था। हंग ने मियोंग से पूछा, "स्पाइसी खाना कैसा रहेगा?" मियोंग ने बताया, "मैं ज्यादा स्पाइसी नहीं खा पाती।" यह सुन हंग बोलने लगा, "मुझ पर यकीन करो, कुछ स्पाइसी खाना स्ट्रेस को काफी हद तक कम कर देता है।"

फिर हमें अगले दिन वापस से स्कूल का सीन दिखाया जाता है। लीसंग फिर से गुस्से से चिल्लाते हुए ह्यूंग को आगे आने को बोल रहा था। वहां बैठे स्टूडेंट्स को भी समझ नहीं आ रहा था कि आखिर लीसंग ऐसा क्यों कर रहा है। वहीं लीसंग अभी भी इरिटेट होकर ह्यूंग को बाहर बुला रहा था। कुछ लड़के बातें करने लगे, "मैंने सुना है वह ऐसा इसलिए कर रहा है क्योंकि हंग और मियोंग डेटिंग कर…"

रहे हैं लेकिन क्या यह कुछ ज्यादा ही नहीं हो रहा है? वो अपना गुस्सा सिर्फ हंग पर ही क्यों निकाल रहा है?

तभी हंग ने लीसियंग के सामने खड़े होते हुए बताया कि, "मैं आपके कहे मुताबिक यहां आ चुका हूं।" लीसंग उसे देख बोलने लगा कि, "कमीने मुझे घूरना बंद कर।" तभी हंग ने लीसंग के हाथ में पकड़े डंडे को देख पूछा कि, "क्या आप मुझे इससे मारने वाले हैं?" यह सुन लीसंग हैरान रह गया। तभी हंग सीरियस एक्सप्रेशन के साथ बोलने लगा कि, "आपको तो पता ही होगा कि इससे मुझे मारना किसी डेंजरस ऑब्जेक्ट के द्वारा स्पेशल वायलेंस करना कंसीडर किया जाएगा, राइट? मैंने पिछले दिन तो इसे नजरअंदाज कर दिया था, लेकिन मैं इस बार ऐसा नहीं करूंगा। तो अब मैं चलता हूं।" इतना बोल हंग वहां से निकल गया। यह देख लीगंग उसे गुस्से से गालियां देने लगा।

फिर शाम के वक्त घर जाते हुए मियोंग हंग से माफी मांगने लगी। हंग ने उसे बताया कि, "इसमें तुम्हारी कोई गलती नहीं है। यहां पर बुरा बंदा वो लीसंग है।" मियोंग ने आगे पूछा कि, "लेकिन तुम अब क्या करोगे? अगर ऐसा ही चलता रहा तो तुम्हारी जिंदगी एक हेल बन जाएगी।" क्यूंग ने कहा कि, "यह बात तो सच है और तुम्हारे साथ रहने के भी कुछ लिमिटेशंस हैं।" इतना बोल उसने मिंग को देख सोचा कि, "साथ ही इस बात का भी चांस है कि वो लिसियों उसे ग्रेजुएशन हो जाने के बाद भी बुलाए, क्योंकि उसके जैसे बंदे अपने विक्टिम्स को इतना आसानी से नहीं छोड़ते।" तभी मियोंग उससे बोलने लगी कि, "अगर यह मुश्किल लग रहा हो तो तुम इसे छोड़ सकते हो।" हंग ने उससे कहा कि, "मेरी बात ध्यान से सुनो मिंग। बात ऐसी नहीं है कि इसका कोई सशन नहीं है।" यह सुन मिंग ने पूछा कि, "तुम्हारे कहने का मतलब क्या है?" हंग ने उसे बताया कि, "यह मेथड तब तक अच्छी साबित नहीं होंगी जब तक तुम इसे आखिर तक करने के लिए तैयार ना हो। लेकिन इसका सशन तो है। हालांकि अगर तुम ना चाहो तो इसे करने की कोई जरूरत नहीं है।" मयंग ने उससे माफी मांगकर बताया कि, "मैं काफी डरी हुई हूं।" यह सुन हंग ने मुस्कुराते हुए कहा कि, "मैं समझ सकता हूं। तुम्हें माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है।" तभी मिंग ने उससे माफी मांगते हुए बताया कि, "मुझे नहीं लगता कि इसमें मैं अकेली ही हूं।" यह सुन हंग सरप्राइज हो गया। मियोंग ने आगे बताया कि, "वह कमीना जब अच्छा फील कर रहा हो तो कुछ बार और लड़कियों का भी नाम लेता है और ऐसा भी नहीं लगता कि वह बस एक या दो ही लड़कियां हो।" यह सुन हंग हैरान रह गया। वो सोचने लगा कि अगर इसके और विक्टिम्स भी हैं तो यह काफी सीरियस क्राइम हो जाएगा। फिर उसने मिंग का सिर सहलाते हुए कहा कि, "यह बात मुझे बताने के लिए थैंक यू। मुझे पता है कि तुम्हारे लिए यह काफी मुश्किल रहा होगा। अब तुम सब कुछ मुझ पर छोड़ दो।"

इसके बाद हमें कुछ वक्त बाद एक सिंगल मदर्स हाउस दिखाया जाता है। उसके सामने खड़ा हंग बोल रहा था कि, "लीसंग के कम से कम चार विक्टिम्स हैं। उनमें से दो कॉलेज स्टूडेंट्स हैं। इसका मतलब कि वो लीसंग उनके कॉलेज स्टूडेंट्स बनते ही इंटरेस्ट को देता है। यह कमीना वाकई में बहुत ही नीच किस्म का इंसान है। बाकी बचे दो विक्टिम्स जो कि अब बड़े हो चुके हैं, उनमें से एक यहां सिंगल मदर्स फैसिलिटी में रहती है। सेक्सुअल वायलेंस के विक्टिम्स का फ्यूचर में किसी और अब्यूजर्स के साथ मिलने का भी काफी चांस रहता है, क्योंकि उन्हें डेस्पिरेटली किसी का एक्सेप्टेंस और एकनॉलेजमेंट चाहिए होता है। उनमें से काफी बिना शादी के सिंगल मदर्स भी बन जाती है।" इतना सोच उसने वहां पर अंदर जाते हुए पूछा कि, "क्या मैं मिस कांगसंग से मिल सकता हूं?" यह सुन वहां खड़ी लेडी ने उससे माफी मांगकर बताया कि, "यह पॉसिबल नहीं हो सकता। चाहे फिर वो स्टूडेंट हो या कोई और, लेकिन मर्दों का उनसे मिलना अलाउड नहीं है। सारी मदर्स इसे हेट करती है।" हंग ने कहा कि, "अगर ऐसा है तो मैं समझ सकता हूं। फिर भी मैं जस्ट इन केस अपना कांटेक्ट इनफो छोड़कर जा रहा हूं। प्लीज मेरा यह मैसेज मिस स्वयंग तक पहुंचा देना। उससे बोलना क्या वह बदला लेने की इच्छा रखती है?"

फिर हमें कुछ वक्त बाद का सीन दिखाया जाता है। स्वयंग हंग से मिलकर पूछ रही थी कि, "क्या तुम ही वो हो जो मुझे ढूंढ रहा था?" हंग ने उसे हां में जवाब दिया। यह सुन स्वयंग बोलने लगी कि, "मैंने यह तो सुना था कि तुम स्टूडेंट हो, लेकिन तुम तो मैंने जितना सोचा था उससे भी यंग हो। तो तुम्हें मुझसे क्या काम था?" हंग ने बोलना शुरू किया कि, "मैं यहां उस कमीने लिसियंग की वजह से आया हूं।" सामने से स्वयंग ने पूछा कि, "क्या कोई और स्टूडेंट उसका विक्टिम बन गया है?" हंग ने उसे हां में जवाब देकर बताया कि, "उस लड़की की मां नहीं है और उसका बाप भी अक्कड़ है, लेकिन वह काफी साफ दिल की लड़की है।" यह सुन स्वयंग ने उसकी बात समझते हुए कहा कि, "तो तुम मुझे ढूंढते हुए यहां इसलिए आए हो क्योंकि अगर उस लड़की ने लीसंग के खिलाफ रिपोर्ट कर भी दिया तो भी उसका बाप कुछ ही पैसों में सेटल हो जाएगा और तुम चाहते हो कि उसकी जगह मैं रिपोर्ट करूं? लेकिन क्या तुम यह नहीं जानते कि ऐसा करने से मुझे सिर्फ पैसों की लालची औरत के तौर पर ही बुलाया जाएगा?" यह सुन हंग सोचने लगा कि अगर यह मुझसे मिलने आई है तो इसने जरूर कुछ डिसाइड किया होगा। शायद इसने मां बनकर अपने बच्चे की परवरिश करने का डिसाइड किया है। इसका मतलब कि यह पैसों के लिए डेस्पिरेट है। इतना सोच उसने स्वयं को बताया कि, "अगर तुम लीसंग के खिलाफ केस करने में मदद करो तो मैं तुम्हें तुम्हारे बच्चे का बायोलॉजिकल फादर ढूंढकर चाइल्ड सपोर्ट दिलवाने में मदद करूंगा। मैं गारंटी दे सकता हूं कि मैं तुम्हारे एवरेज लॉयर से बेहतर हूं। तुम्हें इसके लिए कोई फी देने की भी जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि तुम खुद से ही किसी को स्यू कर सकती हो।" यह सुन स्वयं बोलने लगी कि, "लेकिन मुझे तो लगा था कि ऐसा करना कानून के खिलाफ है।" दरअसल लॉयर्स आपको बताएंगे नहीं, लेकिन आप लोग सिविल केस में खुद को लीगली रिप्रेजेंट कर सकते हैं। हालांकि यह आसान बिल्कुल भी नहीं है। डॉक्यूमेंट से लेकर कंप्लेंट फाइल करना, आंसर रिसीव करना, एविडेंस इकट्ठा करना, ब्रीफ लिखना एंड और भी बहुत कुछ। ऐसी बहुत सारी चीजें इसे काफी मुश्किल बनाती हैं। वहीं हंग ने स्वयं को जवाब दिया कि, "वैसा तो सिर्फ लॉयर्स इसलिए कहते हैं क्योंकि उन्हें काम ना मिलने का डर रहता है। बिना कोई पैसे लिए प्रोबोनो करना कानून के खिलाफ नहीं है। दरअसल बिना लीगल क्वालिफिकेशंस के किसी से पैसे लेकर लीगल सर्विज देना कानून के खिलाफ है, लेकिन अगर यही काम फ्री में किया जाए तो यह बिल्कुल भी कानून के खिलाफ नहीं है।" यह सुन स्वयं ने पूछा कि, "तो मुझे क्या करना चाहिए?" हंग ने उसे बताया कि, "मैं तुम्हें सब कुछ स्टेप बाय स्टेप बताऊंगा। तो चलो मैं मान लेता हूं कि हमारे बीच डील हो गई है। मैं प्रॉमिस करता हूं कि तुम इसे रिग्रेट नहीं करोगी।" यह सुन स्वयंग ने भी उससे हाथ मिला लिया। हंग ने मन ही मन लीसंग से कहा कि, "मैं तुम्हें हेल का टेस्ट दिलवा कर ही रहूंगा।"

फिर हमें अगले दिन स्कूल का सीन दिखाया जाता है, जहां ह्यूंग मियोंग को एक सोडा कैन दे रहा था। फिर वह खुद का सोडा कैन पीकर बोलने लगा कि, "सोडा से बेहतर और कुछ भी नहीं है। वैसे वह कमीना लिसियों क्या बोल रहा था?" मियोंग ने बताया कि, "वह चाहता है कि मैं वीकेंड्स पे भी स्कूल आऊं।" यह सुन ह्यूंग लिसियंग को कमीना बोलने लगा। फिर उसने मियोंग से कहा कि, "इस सिचुएशन से निकलने के लिए हमें सबसे पहले तुम्हारे फादर की प्रॉब्लम सॉल्व करनी होंगी। वह हर रोज खुद को नशे में धुत करता है। उसे समझाने का कोई मतलब नहीं है। सबसे पहले तुम्हें खुद को तैयार रखना होगा ताकि तुम खुद को प्रोटेक्ट कर सको।" यह सुन मिंग पूछने लगी कि, "लेकिन मैं कैसे? मेरी बात कौन सुनेगा?" हंग ने बताया कि, "अगर तुम मुझ पर भरोसा करो तो यह पॉसिबल हो सकता है।"

इसके बाद हंग मियंग के घर के आसपास रह रहे लोगों से मिंग के फादर के बारे में कुछ इंक्वायरी करने लगा। एक बंदे ने ह्यूंग को बताया कि, "उस यूनन के बारे में तो बात भी मत करो। वह पीने के बाद एक जानवर जैसा हो जाता है।" हंग ने भी यह बात रिकॉर्ड करते हुए नोट कर ली कि वह बहुत ही अल्कोहलिक है। फिर एक और लेडी से पूछने पर उसने बताया कि, "वह एकदम नीच किस्म का इंसान है। मुझे उसकी बेटी के लिए काफी बुरा फील होता है।" कुछ और आदमियों ने भी ह्यूम को बताया कि, "उस यूनन को जल्द ही अपने किए कामों का रिजल्ट मिलेगा। काफी सारे लोग उससे गुस्सा हैं क्योंकि वह उनसे लिए हुए पैसे नहीं लौटा रहा।" उन सबके स्टेटमेंट्स इकट्ठा कर ह्यूंग फिर से प्रोसकटर की ऑफिस पर जा पहुंचा। वहां बैठा प्रोसकटर फिर से हंग को आया देख पूछने लगा कि, "अब इस बार क्या हो गया? क्या तुम एक और कंप्लेंट फाइल करना चाहते हो?" हंग ने उसे हां में जवाब देकर बताया कि, "मैं अभी लॉ की पढ़ाई करते हुए लोगों की फ्री में मदद कर रहा हूं।" यह सुन उस प्रोसकटर ने पूछा कि, "क्या तुम खुद से ही पढ़ रहे हो?" तभी कुछ देखकर वह हैरान रह गया। उसने देखा कि ह्यूंग की फाइल की गई कंप्लेंट में एक भी गलती नहीं थी। उसमें सब कुछ एकदम परफेक्ट था। फिर मियोंग ने उसकी तरफ कुछ कागज बढ़ाते हुए बताया कि, "यह रहे मेरे डॉक्यूमेंट्स ताकि मेरी आइडेंटिटी प्रूव हो सके।" उन कागज को देख वो प्रोसकटर मन ही मन सोचने लगा कि इसके पास अपना आइडेंटिटी कार्ड नहीं है, इसलिए इन्होंने पहले से ही और डॉक्यूमेंट्स तैयार करके रखे हैं। यह बच्चे काफी स्मार्ट हैं। इतना सोच वो उस कंप्लेंट को देखने लगा जिसमें मियोंंग के फादर के खिलाफ क्वाजी इनकंपिटेंस एक्ट लगाने की डिमांड की गई थी। यह लॉ इसलिए बनाया गया है ताकि ऐसे लोग जो सोशल या मेंटल प्रॉब्लम्स की वजह से एक आम जिंदगी जी पाने के लिए सक्षम ना हो, उनकी एक्शंस को लिमिट किया जा सके। इससे मियोंंग के फादर पर लोंस लेने या देने पर रोक लगा दी जाएगी और साथ ही वो किसी भी क्राइम्स की सेटलमेंट में नहीं आ पाएंगे। हंग ने उस प्रोसकटर से पूछा कि, "इतना चल जाएगा, राइट?" उस प्रोसकटर ने भी उसे हां में जवाब दिया।

इसके बाद हमें मिंग के घर का सीन दिखाया जाता है। मियोंग का बाप उसे गालियां देते हुए बोल रहा था कि, "तेरी अपने बाप के खिलाफ कंप्लेंट करने की हिम्मत भी कैसे हुई? क्या तुम मरना चाहती हो?" वहीं हंग भी बाहर खड़ा सोच रहा था कि उन लोगों को इतनी देर क्यों लग रही है। तभी उसका ध्यान किसी चीज पर गया। उसने देखा कि कुछ लोग मिंग के फादर को कहीं ले जा रहे थे। एक बंदे ने उसके पास आते हुए बताया कि, "हम मिस मिंग के लीगल रिप्रेजेंटेटिव्स हैं।" वहां खड़े डॉक्टर ने भी उससे कहा कि, "तुम्हें ट्रीटमेंट की जरूरत है।" तभी वहां कुछ पुलिस वाले भी आ गए। हंग वहां खड़ा यह सब देख रहा था। वहीं मियोंंग का बाप अभी भी उन ऑफिसर्स को गालियां देते हुए चिल्लाए जा रहा था। वो बहुत ही ज्यादा गुस्से में था। तभी उसने अपने हाथ में पकड़ी हुई कांच की बोतल तोड़ दी। वो उस बोतल को उन ऑफिसर्स की ओर तान कर बोलने लगा कि, "मेरे पास मत आना। मैं तुम सबको मार डालूंगा।" यह देख उस ऑफिसर ने भी अपने बंदों से कहा कि, "यह बाकियों के लिए खतरा है। इसे तुरंत ही रिस्ट्रेन करो।" यह सुन पुलिस वालों ने कुछ डाट्स चला दिए। वह सीधा जाकर मियोंंग के फादर को लगे। वह धीरे-धीरे अपना होश खोने लगा। थोड़ी ही देर में वह पूरी तरह से बेहोश हो गया। फिर उस लीगल रिप्रेजेंटेटिव ने उन लोगों से मियोंग को ले आने को कहा। उसने बताया कि वह जल्द ही ऑफिशियल रिकॉर्ड बनाएगा। उसने आगे कहा कि, "अब से मिस्टर यूनन के अग्रेशन और वायलेंस से हो रहे कुछ खतरों की वजह से हम रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि उन्हें तुरंत ही मेंटल इंस्टिट्यूशन में भर्ती कर दिया जाए।" हंग भी मिंग को देख रहा था।

फिर थोड़ी देर बाद पार्क में बैठी मियोंग ने ह्यूंग को थैंक यू बोला। उसने आगे कहा कि, "यह जैसा तुमने बोला था वैसा ही था। कोर्ट ने कहा है कि वो मेरे फादर को इनक्पिटेंट के तौर पर क्लासिफाई करती है। आखिर इसका मतलब क्या है?" हंग ने बताया कि, "यह क्वाजी इनकंपिटेंस एक्ट जैसा ही होता है, लेकिन उससे थोड़ा ज्यादा स्ट्रांग।" मियंग भी उसकी बात समझ गई। हंग ने आगे बताया कि, "इससे तुम्हारे फादर किसी भी लीगल एकशंस में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। तो अब क्योंकि तुम्हारे फादर की प्रॉब्लम सॉल्व हो चुकी है तो बस वो कमीना लीसंग ही बचा है। चार विटम्स ने उसके खिलाफ कंप्लेंट करने का डिसाइड किया है। अब तो वह भी कुछ नहीं कर पाएगा।" इतना बोल उसने मिंग की ओर हाथ बढ़ाते हुए कहा कि, "मेरे साथ घर चलो। मैं तुम्हें आखिर तक प्रोटेक्ट करूंगा।" मियोंग ने भी उसका हाथ थामते हुए थैंक यू बोला।

ऐसे ही रात हो जाती है। कोई मिंग के घर के बाहर खड़ा उसका नाम चिल्ला रहा था, लेकिन मियोंग उसे जवाब नहीं देती। यह देख लीगंग दरवाजा खटखटाते हुए उसे आवाज लगाने लगा। वो उससे रिक्वेस्ट कर रहा था। वह रोते हुए बोलने लगा कि, "हमने तो ऐसा इसलिए किया था क्योंकि हम एक दूसरे से प्यार करते थे।"

फिर हमें हंग के घर का सीन दिखाया जाता है। मियोंग हंग को बता रही थी कि, "मुझे एक पड़ोसी से पता चला है कि कोई पागल बंदा मेरे घर आया था।" हंग ने उसकी ओर चाय बढ़ाते हुए कहा कि, "वो शायद वही कमीना लीसंग होगा। वह सब लोग ऐसे ही एक्ट करते हैं। वो तुम्हें ढूंढकर मामला सेटल करने की कोशिश करेगा।" यह सुन मंग पूछने लगी कि, "तो क्या तुम्हें यह लगता है कि उसने बाकी विक्टिम्स को भी विजिट किया होगा?" क्यूंग ने उसे हां में जवाब दिया। फिर वह गहरी सांस छोड़कर बोलने लगा कि, "अगर पुलिस वाले ऐसे केसेस में और ज्यादा केयरफुल रहते तो अच्छा होता। दरअसल उस वक्त लोगों के लीगल डिफेंस राइट को एक्नॉलेज करने के लिए पुलिस वाले विक्टिम्स की इंफॉर्मेशन आरोपी को भी दे देते थे। हालांकि यह चीजें वक्त के साथ बेहतर हो चुकी हैं।" फिर हंग ने मियोंंग से कहा कि, "तुम परेशान मत हो। मैं सब कुछ संभाल लूंगा।"

ऐसे ही सुबह हो जाती है। क्योंकि फादर उससे कुछ बात कर रहे थे। वह उससे पूछ रहे थे कि, "आखिर यहां चल क्या रहा है? वो मियोंग का होम रूम टीचर पर्सनली उससे मिलने के लिए हमारे घर आ रहा है। मैं चाहता हूं कि तुम मुझे सब कुछ ऑनेस्टली बताओ। मुझे पता है कि तुम ऐसे बंधे नहीं हो जो कोई काम बिना किसी वजह के करें।" ह्यूंग भी यह सुन उन्हें सच बताने लगा। मियोंग का पूरा मामला जानकर ह्यूंग के फादर ने गुस्से के मारे टेबल पर अपना हाथ पछाड़ दिया। वह गुस्से से पूछने लगे कि, "आखिर उसके जैसा बंदा एक टीचर कैसे हो सकता है?" हंग ने भी अपने फादर को शांत होने को कहा। यह सुन उसके फादर बोलने लगे कि, "मैं शांत कैसे हो जाऊं? मेरी खुद की भी एक बेटी है। मैं इसे ऐसे ही नहीं जाने दे सकता।" हंग ने उन्हें बताया कि, "यह एक ऐसी लड़ाई है जिसे मैंने जीतने की पूरी तैयारी करके ही शुरू किया है, इसलिए आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।" यह सुन उसके फादर ने भी कहा कि, "ठीक है। मुझे यकीन है कि तुम्हारे पास कोई प्लान होगा। मैं तुम पर भरोसा करता हूं।" हंग ने भी उन्हें थैंक यू बोला। तभी उसके फादर ने बताया कि, "लेकिन मेरी एक शर्त है।"

इसके बाद हंग और मियोंंग स्कूल जाने के लिए निकल जाते हैं। मियोंग हंग से बोलने लगी कि, "तुम्हारे पेरेंट्स काफी अच्छे इंसान लगते हैं।" हंग ने भी उसकी बात से एग्री किया। फिर उसने मिंग को बताया कि, "मुझे लगता है तुम्हारे लिए अब से होटल में रहना ही बेहतर होगा।" मियोंग भी यह सुन सरप्राइज्ड हो गई। फिर वो खुद को संभालकर हां में जवाब देते हुए बोलने लगी कि, "मैं समझ सकती हूं। मुझे पता ही था कि तुम्हारी फैमिली मेरी वजह से अनकंफर्टेबल फील कर रही है।" यह सुन हंग मियंग से बोलने लगा कि, "स्टूपिड मत बनो। ऐसा कुछ भी नहीं है।" दरअसल पिछले दिन...

तभी हमें पिछले दिन का सीन दिखाया जाता है, जहां हंग के फादर उससे कुछ कंडीशन के बारे में बात कर रहे थे। वो हंग को बता रहे थे कि, "मियोंंग अब हमारे साथ नहीं रह सकती। हम उसे किसी होटल में मूव कर देंगे और उसके पैसे भी मैं दूंगा।" यह सुन हंग उन्हें मना करते हुए बोलने लगा कि, "हम उसे ऐसे अकेले नहीं छोड़ सकते।" उसके फादर ने उसे पूरी बात सुनने को कहा। उन्होंने बताया कि, "मिंग उस कमीने की वजह से थोड़ी परेशान है और वह इस बात से भी वरिड है कि वह हम पर बोझ बन रही है और ऐसे में उस बंदे का मंग को ढूंढते हुए यहां आना उसके जख्मों पर नमक छिड़कने के बराबर है। मुझे खुशी होगी अगर मियोंंग जितना हो सके उतना रिलैक्स रहे।" हंग भी उनकी बात सुन सोच में पड़ गया। वहीं मियोंग भी अब उसकी सारी बात समझ गई। फिर वह अपना सिर झुकाकर बिना कुछ सोचे कंक्लूजंस पर पहुंचने के लिए माफी मांगने लगी। हंग ने कहा कि, "कोई बात नहीं। अब हम भी ऑलमोस्ट फिनिश लाइन पर पहुंच ही चुके हैं।" इतना बोल उसने मन ही मन कहा कि, "तुम वरिड मत हो मंग। मैं तुम्हें हर हाल में प्रोटेक्ट करके ही रहूंगा।"

फिर हमें ह्यूंग के स्कूल का सीन दिखाई देता है। प्रिंसिपल की ऑफिस में कोई ह्यूंग को समझाने की कोशिश कर रहा था। तभी हंग बोलने लगा कि, "मैं भी श्योर हूं कि आपके टीचर स्टूडेंट्स के साथ ऐसी हरकतें करने तो नहीं आते होंगे, राइट?" यह सुन लीसियंग हंग पर भड़क गया। प्रिंसिपल ने उसे शांत होने को बोलते हुए अपनी जगह पर बैठने को कहा। हंग ने आगे पूछा कि, "क्या मैंने कुछ गलत कहा?" उसके सामने बैठा बंदा भी उसे कुछ जवाब नहीं दे पाया। हंग ने आगे कहा कि, "लीसियंग प्लीज बाकी टीचर्स का अच्छा नाम मत डूबाओ।" यह सुन लीसंग गुस्से से भर गया। उसके पास बैठा टीचर भी उसे शांत होने को बोल रहा था। फिर हंग ने प्रिंसिपल की ओर देखते हुए कहा कि, "अब तक ऐसे चार केस आ चुके हैं। मुझे यह समझ नहीं आ रहा कि अब तक स्कूल ने कोई एक्शन कैसे नहीं लिया?" सामने से प्रिंसिपल ने बताया कि, "ऐसा इसलिए क्योंकि अब तक उनमें से कोई भी एलिगेशंस के सबूत नहीं मिले। कैसा रहेगा अगर हम मियोंग से माफी मांगकर मामला सेटल कर दें?" यह सुन हंग ने सोचा कि तो इसका मतलब इन टीचर्स ने हर हाल में साथ रहने का फैसला ले लिया है। प्रिंसिपल ने आगे पूछा कि, "कैसा रहेगा अगर हम इस मामले को यहीं खत्म कर दें?" हंग ने उसे जवाब दिया कि, "अगर आप ऐसा ही चाहते हैं तो मेरे पास भी और कोई चॉइस नहीं है।" इतना बोल उसने एक कागज निकाल कर बताया कि, "आपको जल्द ही कोर्ट से कॉल आएगा। चलो मैं इस बारे में आपको पहले ही आगाह कर देता हूं।" प्रिंसिपल भी उसकी बात सुन थोड़ा परेशान हो गया। हंग ने आगे बताया कि, "कोर्ट के रिस्ट्रेनिंग ऑर्डर के मुताबिक आरोपी लीसंग को विक्टिम मिंग और विटनेस हंग से 200 मीटर दूर रहने का आर्डर दिया गया है। यह डॉक्यूमेंट उसी रिस्ट्रेनिंग ऑर्डर का वारंट है।" यह सुन लीसंग भी हैरान रह गया। हंग ने आगे पूछा कि, "तुम लोगों को यह तो पता ही होगा कि रिस्ट्रेनिंग ऑर्डर इशू होते ही तुरंत लागू हो जाता है, राइट?" यह सुन लीसंग उसे गाली देने लगा। हंग ने प्रिंसिपल से कहा कि, "मैं आपको रिक्वेस्ट करता हूं कि आरोपी को स्कूल की प्रॉपर्टी से बाहर निकाल दिया जाए। वैसे 200 मीटर के रेडियस के हिसाब से तुम्हें यहां से काफी दूर जाना पड़ेगा।" प्रिंसिपल भी उसकी बात से गुस्सा होकर मन ही मन बोलने लगा कि यह लड़का चीजों को बहुत आगे ले जा रहा है। फिर उसने तुरंत ही चिल्लाते हुए ली सयोंग को शांत होने के लिए बोला और कहा कि, "तुमने कोई प्राउड होने वाला काम नहीं किया।" फिर वो हंग से बोलने लगा कि, "मुझे लगता है कि टीचर को स्कूल से बाहर निकालने को बोल तुम कुछ ज्यादा ही पुश कर रहे हो।" यह सुन हंग ने सीरियस होकर कहा कि, "तो मैं आपकी बात से यह मान लेता हूं कि इस रिस्ट्रेनिंग ऑर्डर को फॉलो करने से इंकार किया जा रहा है।" इतना बोल उसने इमरजेंसी नंबर पर कॉल मिला दिया। फोन उठने पर हंग ने बताया कि, "मैंने एक रिस्ट्रेनिंग ऑर्डर और रिस्ट्रेन किए जा रहे बंदे के लिए कॉल किया है। मैंने इसीलिए कॉल किया है क्योंकि मुझे डर लग रहा है।"

फिर हमें थोड़ी देर बाद का सीन दिखाया जाता है। अब प्रिंसिपल की ऑफिस पर कुछ पुलिस वाले आ चुके थे। अंदर कुछ पुलिस वाले लीसंग को वहां से ले जाते हुए बोल रहे थे कि, "अगर तुमने ऑर्डर को फॉलो नहीं किया तो हमें तुम्हें अरेस्ट करना पड़ेगा।" लीसंग भी प्रिंसिपल से कुछ करने के लिए रिक्वेस्ट कर रहा था। वहीं हंग प्रिंसिपल से पूछ रहा था कि, "क्या आप इसे सस्पेंड करेंगे या मुझे ब्रीच ऑफ ड्यूटी इन द कंडक्ट ऑफ बिजनेस की एक्यूज़िशन फाइल करनी पड़ेगी?" ब्रीच ऑफ ड्यूटी इन द कंडक्ट ऑफ बिजनेस की बात सुन प्रिंसिपल पूछने लगा कि, "भला वो क्या होता है?" ह्यूम ने उसे बताया कि, "हर स्कूल के प्रिंसिपल की यह रिस्पांसिबिलिटी होती है कि वह स्टूडेंट्स को क्रिमिनल्स से बचाए। लेकिन आपने ऑलरेडी एक बार कोर्ट का आर्डर मानने से इंकार कर दिया है। वह भी इसीलिए क्योंकि वह क्रिमिनल एक टीचर था। अगर आपने उसे सस्पेंड नहीं किया तो मैं ऑफिशली ब्रीच ऑफ ड्यूटी इन द कंडक्ट ऑफ बिजनेस का एक्यूजिशन फाइल करूंगा और साथ ही मैं स्कूल डिस्ट्रिक्ट में यह भी सिविल कंप्लेंट करूंगा कि आपने एक क्रिमिनल का साथ देने की कोशिश की है। अब चॉइस आपके हाथों में है। रिजल्ट चाहे जो भी हो उसके जिम्मेदार पूरी तरह से आप ही होंगे।" प्रिंसिपल ने भी अब उससे हार मानते हुए कहा कि, "मैं तुम जो चाहो वही करूंगा। अब से लीसंग सस्पेंड हो चुका है।"

फिर हमें थोड़ी देर बाद का सीन दिखाया जाता है। यंग मिंग से पूछ रहा था कि, "क्या इन दिनों तुम ठीक तो हो ना?" मिंग ने मुस्कुराकर उसे हां में जवाब देते हुए बताया कि, "यह सब कुछ तुम्हारी वजह से ही है, इसलिए थैंक यू। लेकिन ऐसा लगता है कि टीचर्स मेरी वजह से तुम्हें हेट करने लगे हैं। क्या तुम ठीक तो रहोगे ना?" यह सुन हंग मुंह बनाकर बोलने लगा कि, "मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे वैसे टीचर्स से किसी भी तरह की उम्मीद नहीं है।" मियोंग ने भी हंसते हुए उसकी बात से एग्री किया। फिर उसने हंग को बताया कि, "थैंकफुली मेरे एक दूर के रिश्तेदार ने मुझे अपने साथ रखने का डिसाइड किया है, इसलिए लगता है कि मैं यहां से मूव कर जाऊंगी।" यह सुन हंग ने कहा कि, "यह तो काफी अच्छी बात है। लगता है कि वह काफी अच्छे लोग हैं। तुम जहां भी जाओ लेकिन मुझे मत भूलना।"

ऐसे ही कुछ वक्त बीत जाता है और हमें पुलिस स्टेशन का सीन दिखाया जाता है। वहां बैठे पुलिस वाले ने मियोंग और स्वयं को बैठने के लिए बोला। फिर वो हंग को देख बोलने लगा कि, "अब यह कौन है?" हंग ने बताया कि, "मैं इसका दोस्त और एक विटनेस हूं।" उसकी बात सुन पुलिस वाला बोलने लगा कि, "अच्छा तो तुम ही वह बंदे हो। तुम अभी घर जा सकते हो क्योंकि अभी तुम्हारी गवाही देने का दिन नहीं है।" यह सुन हंग ने परेशान होकर सोचा कि इसका एटीट्यूड और सिचुएशन देख मैं अंदाजा लगा सकता हूं कि इन्होंने ऑलरेडी रिश्वत ले ली है। तभी वह पुलिस वाला मिंग और स्वयंग से पूछने लगा कि, "क्या तुम लोगों ने वैसे काम इसलिए किए थे क्योंकि लीसंग ने तुम्हें वैसा करने के लिए सजेस्ट किया था?" यह सुन मियोंंग और सोयंग दोनों ही सरप्राइज्ड हो गए। उस बंदे ने आगे पूछा कि, "या क्या लीसंग ने तुम्हें किसी तरह के चाकू से धमकी दी थी? जवाब दो।" उसके सवाल सुन स्वयं और मियंग दोनों ही कुछ नहीं बोल पाए। यह देख उस बंदे ने कहा कि, "ठीक है तो इसका मतलब कि तुमने वैसा इसीलिए किया था क्योंकि आरोपी ने तुमसे रिक्वेस्ट की थी।" तभी हंग ने उसे रुकने को बोला। यह देख वो बंदा पूछने लगा कि, "अब क्या हुआ? तुम इंटरप्ट क्यों कर रहे हो?" तभी हंग ने टेबल पर हाथ रखते हुए पूछा कि, "ऐसे केसेस को हैंडल करने के लिए कुछ गाइडलाइंस हैं, राइट? लगता है तुम उसके बारे में भूल गए हो, इसलिए मैं तुम्हें याद दिला देता हूं। सबसे पहला यह कि इंटेरोगेशन करते वक्त विक्टिम के साथ किए गए कामों का एक्सप्लसिट डिस्क्रिप्शन देना फॉरबिडन है। दूसरा यह कि अगर विक्टिम अंडर एज्ड हो तो उसके पास एक फीमेल इंटेरोगेटिंग ऑफिसर की रिक्वेस्ट करने का हक है। साथ ही बच्चों को ट्रोमेटिक एक्सपीरियंस से बचाने के लिए चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट का होना जरूरी है।" यह सुन वो बंदा भूलने का नाटक कर बोलने लगा कि, "लगता है मैं उस बारे में भूल गया था। मैं कुछ चीजों में काफी बिजी हूं।" तभी सामने से स्वयंग ने कहा कि, "मैं एक फीमेल ऑफिसर की रिक्वेस्ट करती हूं।" मियोंग ने भी एक चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट के होने की रिक्वेस्ट की।

फिर हमें कुछ वक्त बाद का सीन दिखाया जाता है। अब सोयंग और मियोंग को वुमेन यूथ काउंसलिंग ऑफिस में बिठाया गया था। फिर वहां बैठी उस लेडी ऑफिसर ने कहा कि, "मैं रिक्वेस्ट करना चाहती हूं कि स्टूडेंट हंग ऑफिस के बाहर इंतजार करें।" तभी सामने बैठा हंग बोलने लगा कि, "मैं समझ सकता हूं, लेकिन उससे पहले मैं यह पूछना चाहता हूं कि क्या यह एक इंटेरोगेशन है या एक इन्वेस्टिगेशन?" यह सुन वो लेडी ऑफिसर ने पूछा कि, "तुम कहना क्या चाहते हो?" हंग ने बताया कि, "अगर यह एक सिंपल विक्टिम इन्वेस्टिगेशन है तो मैं यहां से बाहर जाने के लिए ऑब्लिगेटेड नहीं हूं। यह विक्टिम की चॉइस होती है कि वह अपनी मेंटल स्टेबिलिटी के लिए जिस भी पर्सन के साथ कंफर्टेबल फील करती हो उन्हें अपने साथ रखे।" यह सुन मियोंग ने तुरंत ही कहा कि, "मैं ह्यूंग के साथ रहना चाहती हूं।" स्वयेंग ने भी कहा कि, "मुझे ह्यूंग के पास होने से ज्यादा रिलैक्स और कंफर्टेबल फील होता है।"

है यह सुन वो लेडी ऑफिसर चिढ़ गई। तभी हंग ने कुछ नोटिस किया। उसने उस लेडी ऑफिसर के बैच पे उसका नाम यूनसकसून देखा। वो सोचने लगा कि यह नाम काफी जाना पहचाना सा लग रहा है। इतना सोच उसने खड़े होकर कहा कि मैं थोड़ी देर बाथरूम यूज़ करने जा रहा हूं। इतना बोल वो बाहर जाकर सोचने लगा कि आखिर यह नाम मैंने कहां सुना था? मुझे पक्का यकीन है कि यह नाम मैंने पहले भी कहीं देखा हुआ है। इतना बोल वो दिमाग पर जोर डाल के उसे याद करने की कोशिश करने लगा। तभी कुछ याद कर वह चौंक गया। उसने तुरंत ही वापस उस रूम में जाते हुए कहा कि मुझे इससे ऑब्जेक्शन है।

यह देख उस लेडी ने गुस्सा होते हुए उसे बताया कि तुम यहां ऐसे हल्ला नहीं मचा सकते। लेकिन हंग ने उसकी बात इग्नोर कर कहा कि तुम इस केस को हैंडल करने के लिए क्वालिफाइड नहीं हो। फिर उसने वहां बैठी इन्वेस्टिगेटर को आवाज लगाई। उसने उसकी ओर एक कागज बढ़ाते हुए कहा कि बैकग्राउंड इंफॉर्मेशन के आधार पर मैं इस केस की इंचार्ज को चेंज करने की रिक्वेस्ट करता हूं। यह सुन वो लेडी ऑफिसर पूछने लगी कि तुम अचानक से ऐसा क्यों कर रहे हो? आखिर तुम्हारी वजह क्या है? सामने से हंग ने बताया कि मुझे लगा ही था कि मैंने ऑफिसर इंचार्ज का नाम पहले भी कहीं देखा है। इसीलिए मैंने थोड़ा रिसर्च किया। तब मुझे पता चला कि इस ऑफिसर का तो सेक्स ऑफेंडर्स के लिए एडवोकेट करने का रिकॉर्ड रहा है। यह सुन स्वयंग और मियोंग दोनों ही चौंक गए। वहीं वो लेडी ऑफिसर बोलने लगी कि वो तो एक अलग केस और अलग सिचुएशन थी। हंग ने कहा कि सिर्फ उस केस के अलग होने से तुम्हारे कहे शब्द नहीं बदल जाते। तभी हमें पास्ट का सीन दिखाया जाता है जहां वह लेडी ऑफिसर एक विक्टिम लड़की को देख बोल रही थी कि वो उसके साथ ऐसा होना डिर्व करती थी। इन दिनों बच्चे बहुत ही अनइंग होते हैं। वहीं प्रेजेंट में हंग उसे बता रहा था कि मैंने तुम्हारे किसी केस के रिलेटिंग एक न्यूज़पेपर को दिए गए इंटरव्यू को देखा और उसमें तुमने विक्टिम के बारे में कुछ ऐसा कहा था कि वो अपने साथ वैसा होना डिर्व करती थी। आखिर कोई सेक्सुअल ऑफेंस केसेस का ऑफिसर इंचार्ज ऐसा कैसे बोल सकता है?

वहां बैठी इन्वेस्टिगेटर ने भी हंग की बात सुन कहा कि इस लेडी ऑफिसर के यहां होने से उसकी पूर्वधारणा की इस केस में इंटरफेयर करने की पॉसिबिलिटी है। इसीलिए मैं इस केस के लिए एक अलग ऑफिसर को इंचार्ज बनाने की रिक्वेस्ट करती हूं। यह सुन वो लेडी ऑफिसर वहां से निकल गई। फिर थोड़ी देर बाद वहां एक और ऑफिसर आ गई। इन्वेस्टिगेटर ने भी इन्वेस्टिगेशन फिर से शुरू करने को कहा। तभी हंग ने स्वयंग से कहा कि अब से इस पूरे सेशन को अपने फोन पर रिकॉर्ड करना। इतना बोल उसने वहां बैठी ऑफिसर से पूछा कि अगर विक्टिम सेशन को रिकॉर्ड करें तो यह इललीगल नहीं है, राइट? उस ऑफिसर ने भी ह्यूंग की बात से एग्री किया। तभी वहां बैठी इन्वेस्टिगेटर मुस्कुराते हुए स्वयं से बोलने लगी कि तुम्हें जरूर अपने भाई पर काफी प्राउड फील होता होगा। वो वाकई में एक स्मार्ट लड़का है। स्वयंग ने भी मुस्कुरा कर बताया कि यह ऐसा है जैसे मेरा खुद का कोई लॉयर हो।

ऐसे ही थोड़ी देर बाद इन्वेस्टिगेशन खत्म हो जाती है और स्वयंग हंग से हाथ मिलाकर थैंक यू बोल रही होती है। वो हंग से बोल रही थी कि अगर तुम ना होते तो हम काफी बड़ी मुसीबत में फंस जाते। हंग ने मुस्कुरा कर कहा कि मैं भी तुम्हें हार ना मानने के लिए थैंक यू बोलना चाहता हूं। वैसे हमें कुछ और चीज से भी डील करना है। वहीं हमें लीस यंग दिखाई देता है जो फोन पर बात करते हुए रिक्वेस्ट कर रहा था कि प्लीज, मैं तुम्हें तुम जितना चाहो उतने पैसे दूंगा। प्लीज मुझे बखश दो। तुम मेरे लॉयर हो। अगर ऐसा ही चलता रहा तो मुझे समाज से बेदखल कर दिया जाएगा। इतना बोल वह रोने लगा। दरअसल कोरिया में विक्टिम्स को क्रिमिनल ट्रायल्स में पार्टिसिपेट करना अलाउड नहीं होता। हालांकि आरोपी खुद को डिफेंड करने के लिए लॉयर रख सकता है, लेकिन विक्टिम को प्रोसकटर रिप्रेजेंट करता है। ऐसे में अगर आरोपी को बहुत ही कम सजा मिले तो भी विक्टिम ज्यादा कुछ नहीं कर सकता क्योंकि अगर प्रोसकटर को लगे कि आरोपी को इनफ सजा मिल चुकी है तो वह ट्रायल को कंटिन्यू नहीं करता।

फिर हमें कुछ वक्त बाद मियोंग के घर का सीन दिखाया जाता है जहां एक ट्रक में उसके घर का सामान भरा जा रहा था। वो सामान भरने वाला बंदा बोल रहा था कि हमने सब कुछ लोड कर लिया है, चलो अब चलते हैं। वहीं हंग मियोंग से बोल रहा था कि यह देखना थोड़ा अजीब है कि कानून विक्टिम की जगह आरोपी को प्रोटेक्ट कर रहा है, लेकिनकि उसने कानून तोड़ा है तो उसे सजा मिलकर ही रहेगी। मियोंग ने भी उसे ठीक है कहा। फिर हंग ने उससे हाथ मिलाते हुए कहा कि अगर तुम्हारे साथ कुछ भी हो और तुम्हें मेरी मदद चाहिए तो मुझे कॉल कर देना। मिंग ने भी उसकी बात मान ली। फिर वो हंग से पूछने लगी कि क्या मैं तुम्हें कुछ बार ऐसे ही कॉल कर सकती हूं? हंग ने मुस्कुराते हुए कहा कि जरूर, तुम जब चाहो मुझे कॉल कर सकती हो, मैं इंतजार करूंगा और तुम भी अब से खुश रहना। तभी मियोंग ने कुछ ऐसा किया जिससे हंग सरप्राइज्ड रह गया। दरअसल मियोंग ने ह्यूंग के गाल पर किस कर लिया था। इसके बाद वह तुरंत ही भागकर वहां से निकल गई। वह गाड़ी में बैठकर हंग को देख मन ही मन बोलने लगी कि अगर तुम ना होते तो मैं अभी भी हेल में जी रही होती। थैंक यू माय डियर लॉयर, मैं तुम्हें कभी भी नहीं भूलूंगी। वहीं हंग ने भी अपने गाल को छूते हुए मुस्कुरा कर सोचा कि अटर्नी के तौर पर मुझे मिली यह पहली फी उतनी भी बुरी नहीं है। तभी किसी ने उसे आवाज लगाई। अपनी बहन को वहां देख हंग का मुंह खुला का खुला ही रह गया। वहीं यूना उसे देख बोलने लगी कि जरा भाई की शरारतें तो देखो, तुम कुछ ज्यादा ही उछल रहे हो, मैं इस बारे में मां को बताने वाली हूं। यह सुन हंग ने चिढ़कर उसे कुछ पैसे देते हुए कहा कि अब बंद भी करो। यूना ने शातिर मुस्कान देते हुए कहा कि मेरे शरारती छोटे भाई, तुम्हें मुझे इसका ब्याज भी देना पड़ेगा। उसकी बात सुन हंग इरिटेट होकर मुंह बनाने लगा। यह देख यूना ने वहां से जाते हुए कहा कि ठीक है, मैं तुम्हें इन $5 में ही छोड़ दूंगी। थैंक यू मेरे भाई।

ऐसे ही कुछ वक्त बीत जाता है। हंग न्यूज़पेपर में लीसंग के सेंटेंस की बात पढ़ बोलने लगा कि इसे ऐसी हरकतें करने के बाद भी सिर्फ 5 साल की ही सजा मिली है। अगर मैंने उस पर और लॉ सूट्स फाइल किए तो भी उसकी सजा ज्यादा से ज्यादा 7 साल ही होंगी। यह बहुत ही बड़ा कमीना है। खैर अब मैं कह सकता हूं कि यह केस ऑलमोस्ट खत्म हो ही चुका है। अब बस स्वयं के बच्चे का पेटनिटी टेस्ट करवाने का लॉ सूट फाइल करना बचा है और साथ ही मुझे सैड की भी पढ़ाई करनी है। यह सब सोचते हुए वह किसी कैफे में जा पहुंचा। वो वहां बैठी स्वयं को बता रहा था कि लॉ सूट फाइल करना उतना भी मुश्किल नहीं है। यह सुन सोयंग को राहत हुई। वह बोलने लगी कि मुझे नहीं पता था कि लॉ सूट्स और पेटनिटी टेस्ट्स इतनी आसानी से किया जा सकता है। सामने से हंग ने बताया कि पेटनिटी और चाइल्ड सपोर्ट के क्लेम्स काफी इजी होते हैं क्योंकि तुम्हारे पास उसका एक सॉलिड सबूत है। यह सुन स्वयंग कंफ्यूज होकर पूछने लगी कि कैसा सबूत? हंग ने बताया कि डीएनए जींस से बढ़कर और कोई सॉलिड सबूत नहीं हो सकता। फिर स्वयंग ने भी हंग से पैटनिटी टेस्ट के पैसे देने के लिए थैंक यू बोला। हंग ने कहा कि मुझे थैंक यू बोलने की कोई जरूरत नहीं है। अब हमें बस डॉक्यूमेंट को कोर्ट में सबमिट करना ही बचा है। लगता है कि यहां से आगे सब कुछ आसान रहेगा क्योंकि हमारे पास सॉलिड सबूत है।

फिर हमें कुछ वक्त बाद का सीन दिखाया जाता है। हंग फिर से स्वयंग से मिल बता रहा था कि हमारा केस डिसमिस्ड हो चुका है। यह सुन स्वयंग चौंकते हुए पूछने लगी कि लेकिन तुमने तो कहा था कि यह केस आसान होगा क्योंकि हमारे पास सबूत है? सामने से हंग ने पूछा कि क्या तुम्हें दो महीने पहले का वक्त याद है जब हम लीसियों की वजह से काफी बिजी थे? अपेरेंटली जो बंदा तुम्हारे बच्चे यंगन के फादर के तौर पर आइडेंटिफाई हुआ था वो किसी कार एक्सीडेंट में मारा जा चुका है। यह सुन स्वयं पूरी तरह से चौंक गई। वो उदास होकर बोलने लगी कि ऐसा कैसे हो सकता है? अब मेरे युंगमीन का क्या होगा? अगर मुझे अपने बच्चे को बिना बाप के बड़ा करना हो तो मुझे चाइल्ड सपोर्ट के पैसे चाहिए होंगे। अब मैं क्या करूंगी? इतना बोल स्वयं रोने लगी। हंग भी यह देख मन ही मन इसका कुछ सशन ढूंढने की कोशिश कर रहा था। तभी उसे कुछ आईडिया आया। उसने तुरंत ही स्वयं को बताया कि अभी भी इसका एक सशन है। जींस जनरेशन टू जनरेशन पास डाउन होते हैं। इसलिए चलो युंगमीन को अपने दादा या दादी का वारिस बनाने की कोशिश करते हैं। यह सुन स्वयं थोड़ा परेशान होकर पूछने लगी कि लेकिन क्या वो लोग ऐसा करने के लिए तैयार होंगे? हंग ने मुस्कुराते हुए बताया कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह इसके लिए तैयार है या नहीं। उन्हें ऐसा करना ही होगा। कानून इसी तरह काम करता है।

इसके बाद हमें किसी ऑफिस बिल्डिंग का सीन दिखाया जाता है। सोयंग वहां खड़ी सोच रही थी कि क्या यही वह एजेंसी है जिसके बारे में हंग बात कर रहा था? उसने कहा था कि मैं उसकी स्किल्स पर भरोसा कर सकती हूं। यह सब सोचते हुए सोयंग उस फाइंड ऑल एजेंसी के ऑफिस में चली गई। तभी हमें पास्ट का सीन दिखाया जाता है जहां हंग सियोंग को एक कागज देकर बता रहा था कि इस एड्रेस पर जाकर वहां के बंदे को यह नोट देना और बोलना कि तुम किसको ढूंढ रही हो। स्वयंग ने भी उसकी बात मान वो नोट ले ली। वहीं हंग मन ही मन सोच रहा था कि क्या वह सुपरवाइजर अभी भी टकला होगा? मैं यह जानने के लिए क्यूरियस हूं। इतना सोच उसने स्वयंग से कहा कि तुम चिंता मत करो, वो जगह बिल्कुल भी डरावनी नहीं है। वहीं हमें प्रेजेंट का सीन दिखाया जाता है जहां स्वयं हंग के कहे मुताबिक उस बंदे को वो नोट दे रही थी। सामने से वह टकला बंदा भी नोट लेकर हंसते हुए बोलने लगा कि आप सही जगह पर आई हैं। ऐसे कामों के लिए तो मुझे बस कुछ फस ही घुमाने हैं। इसीलिए आप तब तक यहां वेट कर सकती हैं।

फिर हमें कुछ वक्त बाद का सीन दिखाया जाता है। स्वयंग फिर से हंग से मिलने उस कैफे में जा पहुंची। हंग ने उससे पूछा कि तो कैसा रहा काम? स्वयेंग ने भी उसकी ओर कुछ कागज बढ़ाते हुए बताया कि उस सुपरइंटेंडेंट ने तुम्हारी रिक्वेस्ट की हुई सारी इंफॉर्मेशन तुरंत ही पा ली। हंग ने आगे पूछा कि वैसे क्या वो टकला था? स्वयंग ने बताया कि उसके सिर के साइड्स में अभी भी कुछ बाल बचे हैं, लेकिन टॉप पर बिल्कुल भी बाल नहीं है। यह सुन हंग मन ही मन हंसते हुए सोचने लगा कि वह तो बोलता था कि पास्ट में उसके काफी बाल हुआ करते थे, लेकिन लगता है वह झूठ था। फिर वो उसके दिए हुए कागज निकालने लगा। तभी कुछ पढ़कर उसने चौंकते हुए कहा कि यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। यह सुन स्वयंग ने पूछा कि क्या डॉक्यूमेंट में कुछ गलत है? सामने से हंग ने थोड़ा परेशान होकर ना में जवाब देते हुए बताया कि हमें एग्जजेक्टली पता चल चुका है कि वह बंदा कौन है, लेकिन दिक्कत यह है कि तुम्हारे बेटे युंगमीन के दादा का नाम मीनतायक है। स्वयंग पूछने लगी कि भला वो कौन है? क्या वह कोई फेमस बंदा है? हंग ने बताया कि जो लोग इस फील्ड में इंटरेस्टेड ना हो उन्हें शायद इस बंदे के बारे में पता नहीं होगा। वो डायरियों कंपनी का सीईओ है। यह सुन स्वयं दंग रह गई। वो पूछने लगी कि क्या तुम वही मेजर कंपनी डायरियोंंग की बात कर रहे हो? हंग ने उसे हां में जवाब देकर कहा कि लगता है उस लड़के ने तुमसे डेट करते वक्त जानबूझकर इस बारे में नहीं बताया था। स्वयंग भी परेशान होकर उस लड़के को कमीना बोल कहने लगी कि लगता है उसे मुझ पर भरोसा नहीं था।

फिर हंग ने आगे पूछा कि क्या तुम इस बारे में पूरी तरह से शोअर हो कि बच्चे का फादर यूसांग मीन ही है? स्वयंग ने बताया कि मैं इस बारे में शअर हूं। यंग मीन का फादर यूसांग मीन ही है। यह सुन हंग ने बताया कि तब तो यह केस विरासत का बन चुका है। सामने से स्वयंग पूछने लगी कि लेकिन ऐसा क्यों? वह लोग तो काफी अमीर हैं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि चाइल्ड सपोर्ट देना उनके लिए कोई बड़ी बात होगी। हंग ने उसे एक्सप्लेन करते हुए बताया कि उस कंपनी के सीईओ मिनाताइयक के तीन बेटे हैं, लेकिन सबसे बड़ा बेटा जब यंग था तभी एक एक्सीडेंट में मारा गया था और अबकि सांगमीन भी मर चुका है तो सिर्फ एक ही बेटा बचा है। ना सिर्फ इतना बल्कि उस बचे हुए यंगेस्ट बेटे को शादी के बाद दो बेटियां हुई हैं। अगर दायरोंग ने इस केस को एकनॉलेज किया तो इसका चांस है कि तुम्हारा बेटा उस कंपनी का वारिस बन जाए। एस्टिमेशन के मुताबिक मिनतायक की नेटवर्थ तकरीबन $850 मिलियन जितनी है। इसका मतलब कि तुम्हारा बेटा 420 मिलियन डॉलर के एसेट्स के लिए एलिजिबल हो सकता है जो ओरिजिनली उसके फादर सांगमीन को मिलने वाले थे। 420 मिलियन की बात सुन स्वयं पूरी तरह से दंग रह गई। वहीं हंग सोचने लगा कि मेरी पिछली जिंदगी में उस मिनतायक के बचे हुए बेटे सांगो ने कंपनी को इनहेरिट कर लिया था, लेकिन उसकी ग्रीड और इनकंपिटेंस के चलते वो कंपनी सिर्फ 10 सालों में ही बैंककरप्ट होके हिस्ट्री से गायब हो गई। अगर मुझे सही से याद है तो सांगो के दोनों भाई कार एक्सीडेंट्स में मारे गए थे। मेरे पास कोई सबूत तो नहीं है, लेकिन मुझे इस पर शक हो रहा है। फ्यूचर में दायरियों के साथ जो हुआ था उससे मैं कह सकता हूं कि इस सांघो की पर्सनालिटी उतनी भी अच्छी नहीं होंगी। साला यह सिचुएशन अब बहुत ही ज्यादा कॉम्प्लिकेटेड हो चुकी है। इतना सोच उसने स्वयं को आवाज लगाई। उसने स्वयं को बताया कि अभी हमारी मेन प्रॉब्लम चाइल्ड सपोर्ट या विरासत की नहीं है। तुम्हारा बेटा युंगमीन सीईओ मिनताइयक का इकलौता मेल डिसेंडेंट है। अगर सीईओ की पर्सनालिटी को कंसीडर किया जाए तो इस बात का काफी चांस है कि तुम्हारा बेटा यंगन डायरंग कंपनी के वारिस के तौर पर चूज किया जाए। इतना बोल वो सोचने लगा कि मैं तो सिर्फ एक बुरे टीचर को सजा दिलवाना चाहता था, लेकिन लगता है कि मैंने ग से बचते हुए लैंडमाइन पर पैर रख दिया है।

फिर हमें दायरियों का हेड क्वार्टर्स दिखाया जाता है। अपनी ऑफिस में बैठा सांगो अपने बंदे की बात सुन चौंक गया। वह पूछने लगा कि क्या यह सच है कि सांगमीन के खिलाफ पेटर्निटी का लॉ सूट फाइल किया गया है? सामने से उस बंदे ने बताया कि सांगमीन के जिंदा ना होने की वजह से वह केस डिसमिस कर दिया गया है। यह सुन सांगो ने गाली देते हुए अपना हाथ टेबल पर पछाड़ दिया। उस बंदे ने आगे बताया कि कुछ रिसर्च के बाद मुझे पता चला है कि उस औरत का नाम कांगसंग है। मुझे लगता है कि वह सांगमीन की डेट की हुई औरतों में से एक है। यह सुन सांगू ने गुस्से के मारे अपने दांत खींच लिए। वह गुस्से से कांपते हुए बोलने लगा कि वह कमीना सांगन मरने के बाद भी मुझे ऐसे अनइंग कामों में फंसा रहा है। फिर उसने उस बंदे से पूछा कि क्या तुम श्योर हो कि वह वाकई में सांगमीन का ही बेटा है? सामने से उस बंदे ने हां में जवाब देकर बताया कि उन लोगों ने कंफर्म करने के लिए पैटर्निटी टेस्ट की थी। सांगो भी बोलने लगा कि इस बात का सेंस तो बनता है, वरना कोई दायरे कंपनी से झूठ बोलने की हिम्मत नहीं कर सकता। उस बंदे ने आगे बताया कि वह औरत अभी सिंगल मदर्स हाउस में रह रही है। यह सुन सांगो ने कहा कि ठीक है, जाओ और उससे मिलकर लॉ सूट कैंसिल करने की कोशिश करो और साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना कि कोर्ट का भेजा हुआ कोई भी डॉक्यूमेंट मेरे फादर तक ना पहुंचे। अगर उन्हें इस बारे में पता चल गया तो काफी दिक्कत हो जाएगी। अब तुम जा सकते हो। वो बंदा भी उसकी बात सुन वहां से निकल गया। फिर सांगो भी गहरी सांस छोड़कर बोलने लगा कि सांगमीन तुम मरने के बाद भी मुझे पीछे खींच रहे हो।

फिर हमें अगले दिन का सीन दिखाया जाता है। यह कोई टूरिस्ट होटल होती है। वहां बैठा हंग स्वयं को बता रहा था कि तुम्हें अभी के लिए यहां रहना चाहिए। स्वयंग पूछने लगी कि लेकिन मैं सिंगल मदर्स फैसिलिटी पर क्यों नहीं रह सकती? हंग ने उसे बताया कि हमारा सामना एक बड़ी कंपनी से हो रहा है। इसीलिए उन्हें यह पता लगाने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा कि हमने उनके खिलाफ लॉ सूट फाइल किया था जो कि डिसमिस हो चुका है। एक्चुअली उन्हें तो अब तक इस बात का पता लग भी चुका होगा। यह सुन स्वयंग पूछने लगी कि भला एक ऐसा लॉ सूट जो कि डिसमिस हो चुका है उसे वह लोग इतना इंपॉर्टेंट कंसीडर क्यों ही करेंगे? उसकी बात सुन हंग ने मन ही मन कहा कि अगर मेरे अपनी पिछली जिंदगी में सुने हुए सांगो के रूमर्स सच निकले तो वह मोस्ट लाइकली इसके खिलाफ एक्शन लेगा। इतना सोच उसने स्वयंग को बताया कि ऐसा इसलिए क्योंकि मुझे अभी कुछ बात का पता लगाना है। इसलिए तब तक तुम प्लीज यहां रहो। यह सुन स्वयंग ने उससे पूछा कि क्या तुम फैसिलिटी पर जाकर मेरे छोड़े हुए कुछ बेबी क्लोथ्स ला सकते हो? हंग ने भी उसे ठीक है कहा।

फिर हमें सिंगल मदर्स हाउस का सीन दिखाया जाता है। उसके बाहर काफी सारी गाड़ियां खड़ी हुई थीं। वहां की ओनर भी यह सब देख सरप्राइज्ड होते हुए उन लोगों को थैंक यू बोलने लगी। कुछ लोग वहां काफी सारे बॉक्सेस रख रहे थे। दरअसल यह उन सिंगल मदर्स के लिए सप्लाई थे। फिर एक बंदे ने वहां की ओनर से पूछा कि क्या मिस स्वयंग यहां मौजूद है? हमारे बॉस ने कहा है कि उन पर मिस सोयंग का कर्ज है और वह उससे मिलना चाहते हैं। उसकी बात सुन ओनर ने बताया कि अनफॉर्चूनेटली सोयंग अभी यहां नहीं है। वहीं पास ही खड़ा ह्यूंग भी यह सब देख सरप्राइज्ड होते हुए सोचने लगा कि क्या उन लोगों ने इस जगह को अभी से ढूंढ लिया? यह तो मैंने जितना सोचा था उससे भी तेज निकले। तभी उसकी नजर वहां रखे जा रहे खाली बॉक्सेस के कार्डबोर्ड पर पड़ी। उसने सोचा कि यह लोग उन्हें हाथों से पकड़ कर ही लाए होंगे, राइट? इतना बोल वो अपने हाथ को देखने लगा। उसने मन ही मन कहा कि मैं अंदाजा लगा सकता हूं कि इन्हें किसने भेजा होगा, लेकिन यही मेरा चांस है कि मैं इस बात को कंफर्म कर सकूं कि वह बंदा कौन है। मुझे यकीन है कि मैं इन बॉक्सेस से क्लियर मेमोरीज पा सकता हूं क्योंकि वह इन्हें हाथों से पकड़ कर लाए हैं। इतना सोच उसने एक बॉक्स को टच कर लिया। वो जानना चाहता था कि इसे भेजने वाला बंदा मिनतायक था या सांगो। तभी उसे उस बॉक्स से रिलेटेड मेमोरीज दिखाई देने लगीं। एक बंदा कुछ लोगों से बॉक्सेस लोड करने को बोल कह रहा था कि उस औरत का चेहरा अच्छे से याद कर लेना। उसके साथियों ने भी उसे हां में जवाब दिया। फिर उस बंदे ने आगे कहा कि अगर कोई भी पूछे तो बताना कि हम डायरियों कंपनी से नहीं हैं। हम किसी भी हाल में अपने यंग मास्टर सांगो का नाम बाहर आने नहीं दे सकते। यह देख हंग परेशान होकर सोचने लगा कि मुझे पता ही था कि यह सांगो होगा। उन्हें ऑलरेडी सब कुछ पता चल चुका है। इसलिए अब मेरे पास भी उन्हें अप्रोच करने के लिए अलग मेथड यूज़ करने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है।

इसके बाद ह्यूंग फिर से उसी होटल पर जा पहुंचा। उसने स्वयं को बताया कि मेरे हिसाब से हमारा कंप्लेंट फाइल ना करना ही बेहतर होगा। यह सुन स्वयं चौंक कर पूछने लगी कि तुम अचानक से ऐसा क्यों बोल रहे हो? हंग ने उसे बताया कि ऐसा इसलिए क्योंकि तुम्हें उसके डॉक्यूमेंट में अपना एड्रेस और कांटेक्ट इन डालना पड़ेगा। यह सुन स्वयं बोलने लगी कि एड्रेस लिखने में तो ज्यादा प्रॉब्लम नहीं होंगी क्योंकि मैं यहां रह रही हूं और क्या फोन नंबर देना ठीक नहीं रहेगा? हंग ने उसे मना करते हुए बताया कि इन दिनों टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस हो चुकी है कि हमें सिर्फ एक फोन नंबर से ही ट्रैक डाउन कर लिया जा सकता है। ऊपर से हमें कंप्लेंट फाइल करने के बाद उसके प्रोसेस होने के लिए कम से कम 3 महीने इंतजार करना पड़ेगा। अगर उतने में कंप्लेंट करने वाला बंदा किसी एक्सीडेंट में मर जाए तो केस डिसमिस कर दिया जाएगा क्योंकि वह बंदा कोर्ट में प्रेजेंट नहीं होगा। यह सुन स्वयं के हाथ से उसकी बोतल छूट गई। वह हैरान होकर पूछने लगी कि तो क्या तुम यह कहना चाहते हो कि वह लोग मुझे मार भी सकते हैं? लेकिन वह लोग ऐसा कैसे कर सकते हैं? हंग ने उसे संभालते हुए बताया कि इस बात का भी चांस है कि उनका टारगेट सिर्फ तुम अकेली ही नहीं होगी। यह सुन स्वयं परेशान होकर बोलने लगी कि तो इसका मतलब कि मेरा बच्चा भी खतरे में पड़ जाएगा? हंग ने उसे बताया कि यह लोग बहुत ही खतरनाक होते हैं।

ऐसे ही शाम हो जाती है। हंग कहीं जा रहा होता है। उसने याद किया कि कैसे उसकी बात सुन स्वयं गिव अप करने की बात कर रही थी। हंग ने उसे बताया कि अब हम गिव अप नहीं कर सकते। उसका कोई फायदा नहीं होगा। वह हमें छोड़ेंगे नहीं क्योंकि उन्हें हमारे बारे में ऑलरेडी पता चल चुका है। अब मैं कुछ सशन ढूंढने की कोशिश करूंगा। इसलिए प्लीज तब तक बाहर मत निकलना। वहीं प्रेजेंट में हंग स्ट्रीट पर चलते हुए सोच रहा था कि अब इससे बैक आउट नहीं किया जा सकता। मुझे आगे बढ़ना ही होगा। यह सब सोचते हुए वो योदो नाम की जगह पर जा पहुंचा। वो उसे देख बोलने लगा कि योदो कोरिया का फाइनेंस सेंटर है। यहां आसपास जरूर कोई जीराशी होगा। दरअसल जीराशी ऐसे न्यूज़पेपर को कहा जाता है जो लो क्वालिटी के और अनडिग्निफाइड रूमर्स से डील करता है। एक हिसाब से जीराशी न्यूज़पेपर से ज्यादा एक प्राइवेट इनफेशन मैगजीन जैसा है। वो मेनली मेंबरशिप सिस्टम पर ऑपरेट करता है और मार्केट में चल रहे रूमर्स को समराइज करता है। फिर चाहे वह इनक्यूरेट ही क्यों ना हो। क्यों की पिछली जिंदगी के एक्सपीरियंस के हिसाब से जीराशी की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के रिगार्डिंग दी जाने वाली आधे से भी ज्यादा इंफॉर्मेशन गलत होती थी, लेकिन उनकी 70% से भी ज्यादा इकोनॉमिक या पॉलिटिकल इंफॉर्मेशन सच होती थी क्योंकि कोई भी साल के $2 हजार नहीं देता अगर जी राशि की सारी न्यूज़ गलत होती। हंग ने आगे कहा कि यूजुअली अमीर लोग ही जी राशि पढ़ते हैं। चलो अब जी राशि यूज़ करने का टाइम आ चुका है। इसके लिए मुझे किसी ऐसे को ढूंढना होगा जो जी राशि बनाता हो। इतना सोच वो जा ही रहा था कि तभी उसका हाथ कुछ लोगों को टच कर गया। तभी उसे उन लोगों की मेमोरीज दिखाई देने लगीं। उसमें उसे दो बंदे दिखाई दिए और कोई लिपस्टिक लगाया हुआ भी दिखाई दिया। यह देख हंग सोचने लगा कि क्या यह कोई सेलिब्रिटी स्कैंडल है? अब मैं ऐसी गंदी चीजें और नहीं देख पाऊंगा।

फिर हमें वहां के एक पार्ट का सीन दिखाया जाता है। हंग अपने मुंह पर हाथ रखे कुछ देर पहले का सीन याद कर मन ही मन बोल रहा था कि वो बहुत ही घटिया था। मुझे उल्टी हो रही है। इन सब चीजों से मेरा दिमाग घूमा जा रहा है। वहीं उसके पास बैठा बंदा भी उसे देख सोचने लगा कि आखिर इस बच्चे को क्या हो रहा है? क्यों? गहरी सांस छोड़कर सोच रहा था कि आखिर मुझे यह सब चीजें कब तक कंटिन्यू करनी पड़ेगी? मेरे पास सैट की तैयारी करने का भी वक्त नहीं है। तभी उस बंदे ने उसे आवाज लगाते हुए पूछा कि क्या तुम ड्रंक हो? हंग ने उसे मना करते हुए बताया कि वह तो बस मेरा पेट थोड़ा खराब है। यह सुन वो बंदा जाकर पास ही की वेंडिंग मशीन से कुछ निकालने लगा। फिर उसने हंग को एक कैन देते हुए उसे पीने को कहा। हंग ने बताया कि मैं ठीक हूं। आपको यह करने की जरूरत नहीं है। उस बंदे ने कहा कि तुम चिंता मत करो। शायद मैं ऐसा दिखता नहीं हूं, लेकिन मैं पुलिस फोर्स का एक डिटेक्टिव हूं। यह सुन हंग सरप्राइज हो गया। फिर उसने भी उस बंदे को थैंक यू बोलते हुए वह कैन ले लिया। तभी उसे उस बंदे की मेमोरीज दिखाई देने लगीं। उसमें वह बंदा इस बात से गुस्सा था कि उसे जीराशी से इंफॉर्मेशन शेयर करने के लिए पनिशमेंट के तौर पर भाग चुके यूथ्स से डील करने वाले डिपार्टमेंट में ट्रांसफर कर दिया गया था। फिर हमें दिखाया जाता है कि वह बंदा एक जीराशी से कोई बड़ी इंफॉर्मेशन बेचते हुए पैसे नेगोशिएट कर रहा था। यह देख ह्यूम की आंखें चमक उठीं। वो सोचने लगा कि मैं ऐसे ही किसी बंदे को ढूंढ रहा था। वहीं उसका ऐसा बर्ताव देख सामने से उस बंदे ने पूछा कि तुम मुझे ऐसे क्यों घूर रहे हो? क्या कभी किसी डिटेक्टिव को नहीं देखा? तभी हंग परेशान होने का नाटक करते हुए बोलने लगा कि मैं ऑलमोस्ट घर से भाग ही जाने वाला था, लेकिन एक औरत से मिलने के बाद मैं मेहनत और ऑनेस्टी से जिंदगी जीने लगा हूं। उसकी बात सुन उस डिटेक्टिव ने कहा कि वह औरत काफी अच्छी इंसान लगती है। यह सुन हंग ने मन ही मन सोचा कि अब यह मेरी जाल में फंस चुका है तो चलो अब मुद्दे की बात पर आते हैं। इतना सोच उसने उस डिटेक्टिव से आगे कहा कि वह बहुत ही सुंदर है, लेकिन वो एक सिंगल मदर है और उसे एक ग्रुप के कुछ बंदे काफी परेशान

कर रहे हैं यह सुन उसके पास बैठा डिटेक्टिव पूछने लगा कि क्या वाकई में वो औरत ऑलरेडी काफी मुश्किल में जी रही है? आखिर वो लोग कितने बुरे होंगे जो उसे ऐसे परेशान कर रहे हैं? हंग ने कुछ याद करने का नाटक कर कहा कि वह कह रही थी कि उसे अबेंडंडन करने वाला वह बंदा किसी डायरियों नाम की कंपनी का सांगिन था। यह सुन वो डिटेक्टिव चौंक गया। हंग भी उसे देख मुस्कुरा दिया। फिर उसने खड़े होते हुए कहा कि इसलिए वो किसी ऐसे को ढूंढ रही है जो उसे मदद कर सके, और मैं भी उसके लिए मदद ढूंढ रहा हूं। अभी यह वक्त रिलैक्स करने का नहीं है। मुझे ड्रिंक देने के लिए थैंक यू, तो अब मैं चलता हूं।

तभी उस डिटेक्टिव ने हंग को रुकने के लिए बोला। वह उसके पास जाकर पूछने लगा कि जैसे मैंने कहा था, मैं एक डिटेक्टिव हूं। अगर तुम मुझे इस बारे में डिटेल में बता सको तो मुझे लगता है कि मैं तुम्हारी मदद कर सकता हूं। यह सुन हंग ने भी इंप्रेस्ड होकर पूछा कि क्या वाकई में? इसके बाद हंग ने उस डिटेक्टिव को सारी बात एक्सप्लेन कर दी। पूरी बात जानने के बाद उस डिटेक्टिव ने हंग को कुछ पैसे पकड़ा दिए। यह देख हंग ने पूछा कि भला तुम मुझे पैसे क्यों दे रहे हो?

डिटेक्टिव ने बताया कि मुझे तुम्हारा वक्त बर्बाद करने के लिए बुरा फील हो रहा था। दरअसल हम पुलिस वाले कॉग्निटिव इन्वेस्टिगेशन कर सकते हैं। इसका मतलब होता है कि अगर पुलिस को यह लगे कि कहीं पर कोई क्राइम होने की पॉसिबिलिटी है, तो वह खुद से ही इन्वेस्टिगेशन स्टार्ट कर सकते हैं। इसीलिए मैं बस यह पूछना चाहता हूं कि क्या तुमने अब तक जो भी कहा वह सच ही है ना? हंग ने उसे हां में जवाब देकर बताया कि उस औरत के मुताबिक उसने यह सब इसीलिए शुरू किया था ताकि उसे चाइल्ड सपोर्ट मिल सके, लेकिन अब वह इस बात से वरिड है क्योंकि यह पूरा सीन काफी बड़ा हो चुका है। वो डिटेक्टिव भी बोलने लगा कि दायरियों कंपनी के मर चुके बेटे का बच्चा कंपनी का वारिस बनने की कोशिश कर रहा है। यह न्यूज़ इतनी बड़ी है कि इससे पूरे स्टॉक मार्केट में हलचल मच सकती है। फिर उसने हंग को आवाज लगाकर पूछा कि तुम बोल रहे थे कि वो औरत कंप्लेंट फाइल करने के लिए किसी की मदद ढूंढ रही है? हंग ने उसे हां में जवाब दिया। यह सुन उस डिटेक्टिव ने उसे अपना कार्ड देते हुए बताया कि मैं मदद करने की कोशिश कर रहा हूं, इसीलिए कॉल करने से डरना मत। हंग ने भी उसका कार्ड लेते हुए थैंक यू कहा और बताया कि मैं उससे बात करके तुम्हें वापस कॉल करूंगा। तुमने जो सब किया उसके लिए थैंक यू।

फिर हमें कुछ वक्त बाद डायरियों कंपनी का सीन दिखाया जाता है, जहां सांगो किसी बात से काफी गुस्सा होकर चिल्ला रहा था। वो अपने मैनेजर से बोल रहा था कि मैंने तुमसे कहा था कि उन लोगों का मुंह बंद रखना, तो फिर यह इंफॉर्मेशन जी राशि में लीक हुई भी कैसे? फिर उसने थोड़ा परेशान होकर पूछा कि क्या मेरे फादर को इस बारे में पता चल चुका है? उस मैनेजर ने उसे ना में जवाब दिया। यह सुन सांगो ने चैन की सांस ली और कहा कि इस बात का ध्यान रखना कि यह बात मेरे फादर तक ना पहुंचे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह जी राशि है या न्यूज़, उन सबको चुप करवा दो। सामने से उस मैनेजर ने बताया कि मैंने इस न्यूज़ को हमारे एडवरटाइजिंग कॉन्ट्रैक्ट के जरिए हैंडल कर लिया है। यह सुन सांगू ने भी उसकी तारीफ की और कहा कि यह इशू मैंने जितना सोचा था उससे काफी बड़ा हो चुका है। इतना बोल उसने किसी को फोन मिला दिया। सामने से किसी बंदे ने फोन उठाकर पूछा कि भला कंपनी के फ्यूचर सीईओ को मुझसे क्या काम पड़ गया? सांगो ने उससे कहा कि मैं अपने सेक्रेटरी को तुम्हारे पास भेज रहा हूं, तुम्हें किसी को मेरे सामने लाना है। सामने से उस बंदे ने बताया कि मैं तुम्हारे लिए यह कर सकता हूं, जब तक तुम मुझे पैसे दो, जैसा कि हम हर बार करते आ रहे हैं। सांगो ने भी आगे कहा कि अपने सारे आदमियों का इस्तेमाल करो और उस औरत को मुझ तक ले आओ। उस बंदे ने भी सांगो को ठीक है कहा। फिर वह स्वयं को गालियां देते हुए बोलने लगा कि मैं तुम लोगों को दिखाकर ही रहूंगा कि मेरे रास्ते के आड़े आने का क्या अंजाम होता है।

इसके बाद हमें सोचोदोंग लॉ टाउन नाम की जगह दिखाई जाती है। वहां बैठे कुछ लॉयर्स बातें कर रहे थे। उनमें से एक ने पूछा कि क्या आपको लगता है कि यह सच होगा, काउंसलर? सामने से काउंसलर ने बताया कि अगर यह सच निकला तो यह काफी बड़ा होगा, और अगर यह झूठ भी निकला तो भी हमारे पास खोने को कुछ नहीं है। उस बंदे ने आगे कहा कि लेकिन वह दायरे कंपनी वाले ऐसे नहीं हैं जो चीजों को भूल जाएँ। अगर कुछ गलत हुआ तो हम लोग डिस्ट्रॉय कर दिए जाएंगे। काउंसलर ने उसकी बात से एग्री किया और फिर मुस्कुराते हुए बताया कि लेकिन अगर हमने इस केस का सॉल्यूशन प्रोवाइड कर दिया तो हम दायरे कंपनी के साथ काफी मजबूत रिलेशनशिप बना पाएंगे। उस बंदे ने भी यह सुन मुस्कुराते हुए कहा कि यह एक ऐसा गैंबल लगता है जिसमें हमें हिस्सा लेना चाहिए। लेकिन अगर हम फेल हो गए तो हम सांगो के दुश्मन बन जाएंगे। काउंसलर ने भी आगे कहा कि लेकिन अगर केस का वर्डिक्ट सांगो के बेटे के पक्ष में आया तो हमें डायरियों कंपनी और चेयरमैन मिनतायक का सपोर्ट मिलेगा। इसका मतलब कि यह एक ऐसा गैंबल है जिसमें हमें हिस्सा लेना ही होगा। उस बंदे ने भी उसकी बात से एग्री किया। फिर काउंसलर ने उस डिटेक्टिव को आवाज लगाई। उसने उसे बताया कि उस मिडिल स्कूल के स्टूडेंट से कहना कि हम इस केस को उसके लिए हर हाल में जीत कर ही रहेंगे।

ऐसे ही सांगमीन के बेटे की खबर जी राशि के द्वारा लीक किए जाने के बाद दो हफ्ते बीत चुके थे। उस वक्त के बीच हंग पूरी सिचुएशन को इवैलुएट कर रहा था और डायरंग कंपनी के स्टॉक में हो रही फ्लक्चुएशन ऑब्जर्व कर रहा था। तभी उसका फोन बजने लगा। उसने देखा तो यह उसी दुख नाम के डिटेक्टिव का मैसेज था जो उसे बता रहा था कि उसने हंग की मदद के लिए एक लॉयर ढूंढ लिया है। यह देख हंग ने मन ही मन कहा कि मैंने इससे काफी इंतजार करवा लिया है। अब मुझे भी इसे कांटेक्ट कर लेना चाहिए। अगर मैंने इसे और ज्यादा इग्नोर किया तो शायद इसका इंटरेस्ट लूज हो सकता है। इतना सोच उसने अपने सामने बैठी स्वैंग को बताया कि मैंने तुमसे जिस डिटेक्टिव के बारे में बात की थी उसने हमारी मदद करने के लिए एक लॉयर ढूंढ लिया है। यह सुन स्वैंग भी काफी खुश हो गई। फिर हंग ने अपने मोबाइल को देख सोचा कि यह दुख मुझे बार-बार कांटेक्ट किया जा रहा है। लगता है कि वह वाकई में हमारा साथ देना चाहता है। इतना सोच उसने दुख को कॉल लगा दिया। सामने से दुख ने भी कॉल उठाकर खुश होते हुए पूछा कि क्या तुमने उस औरत से इस इशू के बारे में बात कर ली? हंग ने थोड़ा नाटक करते हुए पूछा कि कौन सी औरत? यह सुन दुख परेशान होकर बोलने लगा कि अरे वही औरत जिसका तुम बता रहे थे कि वह डायरंग ग्रुप के पोते को जन्म देने के बाद खतरे में है। हंग भी स्वयं को अपने पास आने का इशारा कर दुख से बोलने लगा कि अच्छा वो, वो तो इन दिनों एक कैफे में काम करती है। यह सुन दुख ने पूछा कि क्या, कैफे में? हंग ने उसे हां में जवाब देकर बताया कि उसे अपने बच्चे के लिए मिल्क खरीदने के पैसे चाहिए थे। यह सुन दुख सोचने लगा कि कम से कम वह औरत ऐसी तो नहीं लगती जो दूसरों को स्कैम करती हो। हंग ने उससे आगे कहा कि मैंने उस औरत को तुम्हारे बारे में बता दिया है और वह तुमसे मिलना चाहती है। यह सुन दुख बोलने लगा कि यह सुनकर खुशी हुई, तो मुझे उसे कब और कहां मिलना होगा? हंग ने बताया कि उस औरत ने कहा है कि वह तुमसे अपने काम की जगह पर नहीं मिल सकती, इसीलिए मैं उससे पूछकर तुम्हें कॉल करता हूं। दुख ने भी उसे हां में जवाब देकर कॉल काट दिया। फिर वह खुश होकर मन ही मन सोचने लगा कि जिस लॉ फर्म ने मुझसे जीराशी के थ्रू कांटेक्ट किया है, उन्होंने कहा है कि वो मुझे उन लोगों को उस औरत से इंट्रोड्यूस करवाने के $500 देंगे, और अगर मैं उन्हें उससे आमने-सामने मिलवा दूं तो उसके $500 और देंगे। इसका मतलब कि मुझे कुल $1,000 मिलेंगे। यह तो एक बड़ा जैकपॉट है।

वहीं हंग स्वैंग से बता रहा था कि मेरे हिसाब से हम उससे आमने-सामने मिलने के लिए तैयार हैं। स्वैंग ने भी उसकी बात से एग्री किया। फिर हमें कुछ वक्त बाद किसी और कैफे का सीन दिखाया जाता है। वहां बैठे हंग और स्वैंग किसी का इंतजार कर रहे होते हैं। तभी वहां पर दुख आ पहुंचा। उसे देख हंग ने स्वैंग से कहा कि जैसा मैंने कहा है वैसा ही करना। स्वैंग ने भी उसे ठीक है कहा। फिर हंग ने आवाज लगाकर दुख को अपने पास बुलाया। दुख ने भी उसे देख मुस्कुराते हुए ग्रीट किया। फिर वह उनके पास जाकर स्वैंग को देख पूछने लगा कि क्या यही वह औरत है जिसके बारे में तुम बात कर रहे थे? हंग ने उसे हां में जवाब दिया। स्वैंग भी उसे ग्रीट कर रही थी। वहीं दुख स्वैंग को देख सोचने लगा कि हंग की इस औरत के खूबसूरत होने वाली बात बिल्कुल भी गलत नहीं थी। फिर उसने उनके सामने बैठकर एक रिकॉर्डिंग डिवाइस निकालते हुए बताया कि मुझे भी तुम लोगों की मदद करने से पहले कुछ चीजों को निश्चित करना होगा, क्योंकि बाहर काफी सारे स्कैमर्स घूमते रहते हैं, इसलिए मुझे थोड़ा केयरफुल रहना पड़ता है। स्वैंग ने भी उसे ठीक है कहा। फिर दुख ने पूछना शुरू किया कि क्या तुम मुझे सांगमिन के बारे में जो भी याद हो वह बता सकती हो? कुछ भी चलेगा, जो भी तुम्हें याद हो। स्वैंग ने भी उसे बताना शुरू किया कि उसका दायां कान छेदा हुआ था, वह मुझे लेने एक लाल कलर की स्पोर्ट्स कार में आता था, उसे मीट खाना काफी पसंद था, लेकिन फिश पसंद नहीं थी, और उसने यह भी कहा था कि उसे पीचेस से एलर्जी है इसलिए वह उन्हें नहीं खाता, लेकिन मैं इस बारे में ज्यादा शोर नहीं हूं। उसकी बातें सुन दुख सरप्राइज्ड होकर सोचने लगा कि इसकी दी हुई इंफॉर्मेशन तो जितना मेरे पास है उससे भी ज्यादा डिटेल्ड है। यह वाकई में सच बोल रही है। तभी हंग ने स्वैंग को परेशान देख बताया कि तुम्हें सब कुछ बताने की जरूरत नहीं है, यह कोई इंटेरोगेशन नहीं है। स्वैंग ने भी उसे ठीक है कहा। तभी सामने से दुख ने कहा कि इतना काफी रहेगा, मैं माफी मांगना चाहता हूं अगर मेरे शक की वजह से आप ऑफेंड हुई हो। स्वैंग ने भी कहा कि कोई बात नहीं। दुख ने आगे कहा कि तो चलो फिर मुद्दे की बात पर आते हैं, एक ऐसी लॉ फर्म जिसे मैं अच्छे से जानता हूं उसने तुम्हें सपोर्ट करने का डिसाइड किया है। मैंने उन्हें तुम्हारी सारी सिचुएशन बता दी है और उन्होंने कहा है कि वह लोग तुम्हें फ्री में मदद करेंगे। यह सुन स्वैंग और हंग दोनों ही चौंक गए। हंग मुस्कुराते हुए सोचने लगा कि यह तो मैंने जितना सोचा था उससे भी बड़ा मामला लगता है। तभी स्वैंग ने दुख से पूछा कि भला वह लोग बिना पैसे लिए हमारी मदद क्यों ही करेंगे? दुख ने उसे बताया कि वह लॉ फर्म कुछ बार मदद चाह रहे लोगों को फ्री में सपोर्ट करने के लिए वालंटियर करती है। यह सुन हंग मन ही मन बोलने लगा कि घंटा मदद! मुझे ऑलरेडी पता है कि इस केस के रूमर्स पूरी लॉ इंडस्ट्री में फैल चुके हैं। इंडस्ट्री में हर कोई जानता है कि यह मामला कितना बड़ा है। अनफॉर्चूनेटली मैं अभी सिर्फ मिडिल स्कूलर ही हूं, इसलिए मुझे भी एक लीगल रिप्रेजेंटेटिव की जरूरत पड़ेगी। मेरे पास इसके अलावा वाकई में और कोई चॉइस नहीं है। वहीं स्वैंग भी दुख से थैंक यू बोल रही थी। दुख ने उसे वेलकम करते हुए बताया कि उस लॉ फर्म के बंदों ने कहा था कि वह यहीं पास ही में है, इसलिए मैं उन्हें तुरंत ही कांटेक्ट कर लेता हूं। यह सुन स्वैंग भी खुश हो गई। वहीं हंग दुख की बातें सुन सोचने लगा कि इसकी जल्दबाजी देख लगता है कि उस लॉ फर्म ने पक्का इसे 7 से $1000 ऑफर किए होंगे।

फिर हमें थोड़ी देर बाद का सीन दिखाया जाता है। वो लॉयर्स वहां पहुंचकर स्वैंग से उन्हें मिलने के लिए थैंक यू बोल रहे थे। स्वैंग ने कहा कि थैंक यू तो मुझे बोलना चाहिए। फिर उस काउंसलर ने उनकी ओर एक डॉक्यूमेंट बढ़ाते हुए बताया कि यह रहा पावर ऑफ अटर्नी। मैं चाहता हूं कि आप इसे अच्छे से पढ़कर वेरीफाई कर लें। हंग ने भी यह देख सोचा कि यह काफी तेजी से हो गया। लगता है मुझे भी इतने बड़े केस के लिए तेजी से काम करना होगा। इतना सोच उसने ना जानने का नाटक करते हुए उस लॉयर से पूछा कि हम एक लॉ सूट कैसे फाइल कर सकते हैं? सामने से काउंसलर ने जवाब दिया कि सबसे पहले हमें वह बंदा स्पेसिफाई करना होगा जिसके खिलाफ हम लॉ सूट फाइल कर रहे हैं। युंगमीन का फादर सांगमीन ऑलरेडी मर चुका है, इसलिए हमें उसके दादा मिनतायक से डीएनए टेस्ट करवाना होगा। अगर हम वैसा करें तो ब्लड रिलेशनशिप साफ हो जाएगी। हर कोई जानता है कि चेयरमैन मिनतायक कौन है, इसलिए कोई ज्यादा दिक्कत नहीं होंगी। हमने सारी तैयारियां कर ली है। अब हमें बस कोर्ट से युंगमीन और चेयरमैन मिनतायक के डीएनए टेस्ट के आर्डर का ही इंतजार करना है। यह सुन हंग सोचने लगा कि क्या यह उतना सिंपल भी होगा? क्योंकि यहां पर हम डायरियों के सांगो की बात कर रहे हैं।

इसके बाद हमें मिनतायक के घर का सीन दिखाया जाता है। सांगो अपनी मां से पूछ रहा था कि आखिर क्या कर रही हैं? तभी उसकी मां ने उसके सामने एक कागज पछाड़ते हुए गुस्से से पूछा कि क्या तुम्हारे पास इस चीज का कोई एक्सप्लेनेशन है? दरअसल यह औरत सांगो की मां और मिनतायक की वाइफ, किम ख्वाजा होती है। ख्वाजा ने सांगो को बताया कि तुम्हारे फादर ने अब तक इसे नहीं देखा, मैंने उनके देखने से पहले ही इसे ले लिया। अब तुम मुझे एक्सप्लेन करो कि यह हमारे दरवाजे पर क्यों था? सांगो ने थोड़ा परेशान होते हुए बताया कि मैंने इसे सॉल्व करने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन उससे पहले ही यह बात जी राशि में लीक हो गई। यह सुन उसकी मां ने कहा कि अब यह बेकार से बहाने बनाना बंद करो। यह सुन सांगो भी चिल्लाते हुए पूछने लगा कि तो फिर मैं और क्या करूं? मैं कुछ भी नहीं कर सकता। उस घटिया जी राशि की वजह से हर किसी की नजर हम पर ही है। उसकी मां ने भी इरिटेट होकर कहा कि अब मैं तुम्हें और कितनी बार समझाऊं? ऐसी सिचुएशनंस में तुम्हें स्ट्रांग मेजर्स लेने चाहिए। क्या तुम उन्हें किसी एक्सीडेंट में खत्म नहीं कर सकते? यह सुन सांगो ने बताया कि वह काम बस कुछ ही बार किया जा सकता है। अगर मैंने वह बार-बार किया तो लोगों को पता चल जाएगा। यह सुन उसकी मां बोलने लगी कि क्या पता लग जाएगा? अगर उन गरीबों को पता लग भी गया तो वह लोग क्या ही कर लेंगे? मुझे तुम्हें और कितनी बार समझाना पड़ेगा कि यह दुनिया पैसों पर चलती है? सबसे पहले उस औरत को खत्म करो, अभी वह कहां है? सांगो ने बताया कि मैंने कोशिश की, लेकिन मैं उसे नहीं ढूंढ पाया। यह सुन उसकी मां गहरी सांस छोड़कर बोलने लगी कि इसीलिए लोग तुम्हें इनकॉपिटेंट बोलते हैं, तुम एक नंबर के गद्दे हो। वो लोग अपने लॉयर से मिलने जाएंगे, यह डॉक्यूमेंट लॉ फर्म से भेजा गया था। सबसे पहले उस लॉ फर्म और उसके लॉयर को ढूंढो और किसी से उन पर नजर रखवाओ, वो कहीं ना कहीं तो मिलेंगे ही। यह सिचुएशन कंट्रोल से बाहर निकले उससे पहले ही उस औरत और उसके बच्चे को खत्म कर दो। सांगो ने भी अपनी मां को ठीक है कहा। फिर उसने अपने मैनेजर को कॉल लगाकर बताया कि अपने कुछ बंदों को उस औरत के हायर किए हुए लॉयर के पीछे लगा दो, वो कभी ना कभी तो जरूर मिलेंगे। वहीं ख्वाजा सांगो को देख मन ही मन फ्रस्ट्रेट होकर बोलने लगी कि आखिर मेरा बेटा इतना बेवकूफ कैसे हो गया? लेकिन मैं डायरियों और अपने बेटे को ऐसे ही नीचे जाता नहीं देख सकती।

फिर हमें एक महीने बाद का सीन दिखाया जाता है। हंग और वो लॉ फर्म के लॉयर्स किसी कैफे में बैठे बात कर रहे थे। वो काउंसलर बोलने लगा कि यह काफी अजीब है। अगर उन लोगों को कोर्ट ऑर्डर मिला हो तो उन्हें कुछ रिएक्शन तो देना ही चाहिए था, लेकिन डायरियों की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आ रहा। इसीलिए मैंने तुम्हें स्वैंग के बारे में बात करने के लिए बुलाया है। उन्हें कम से कम डीएनए टेस्ट का आंसर तो भेजना ही चाहिए था। सामने बैठे हंग ने रिएक्शन ना मिलने की बात सुन कहा कि यह एक्सपेक्टेड था। वह लोग बस इसे लंबा खींच रहे हैं ताकि वह हमारी सिचुएशन को इवैलुएट कर सके। इसका मतलब कि उनके पास इस सिचुएशन को हमारे खिलाफ करने के लिए कोई दूसरे तरीके का प्लान है। यह सुन काउंसलर पूछने लगा कि तुम्हें यह कैसे पता? हंग ने मन ही मन कहा कि कोई बेवकूफ ही होगा जिसे यह बात पता ना हो। फिर उसने उन्हें बताया कि हम दायरियों की तरफ से दो तरह के रिएक्शंस प्रेडिक्ट कर सकते हैं। सबसे पहला तो यह होगा कि उनको लगता हो कि यह केस नॉनसेंस है और इसके बारे में सोचना भी वर्थ इट नहीं है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि चेयरमैन कोई ऐसा डिसीजन लेंगे। दूसरा यह कि उनके पास कोई और प्लान है, इसलिए वह उसकी तैयारी करने के लिए हमारा वक्त बर्बाद कर रहे हैं। दूसरे प्लान की बात सुन वो दोनों ही लॉयर्स थोड़े परेशान हो गए। हंग ने भी कहा कि यह एग्जैक्टली वही है जो तुम लोग सोच रहे हो। पैसा वाकई में एक खतरनाक मॉन्स्टर है। यह सुन सामने बैठा वो लॉयर परेशान होकर बोलने लगा कि मैंने इसके रूमर्स तो सुने हैं, लेकिन मैंने सोचा नहीं था कि वह लोग वाकई में ऐसा करेंगे। वहीं कैफे के बाहर गाड़ी में बैठे कुछ बंदे उन्हें ही देख रहे थे। हंग ने भी उन्हें नोटिस कर लिया था। उस गाड़ी के पीछे से बाकी के व्हीकल्स वाले चिल्लाते हुए उसे आगे बढ़ने को बोल रहे थे। यह देख हंग ने मन ही मन कहा कि मुझे पता ही था कि मिलने के लिए यह कैफे चूज़ करना सही चॉइस रहेगी। इस कैफे के पास वाला रोड काफी भरा हुआ एरिया है। इतना सोच उसने गहरी सांस छोड़कर उन लॉयर्स को बताया कि लगता है तुम लोगों का पीछा किया जा रहा है। यह सुन वो लॉयर्स और स्वैंग सब हैरान रह गए। हंग ने उन्हें बताया कि वो लोग स्वैंग को ढूंढना चाहते थे, लेकिन बिना उसके फोन नंबर के वो लोग उसे ढूंढ नहीं पा रहे थे, इसलिए उन्होंने तुम्हारा पीछा करने का डिसाइड किया। यह सुन स्वैंग डर के मारे कांपते हुए बोलने लगी कि अब हम क्या करें? मुझे काफी डर लग रहा है। हंग ने उसे कहा कि चलो उनके नोटिस किए बिना ही यहां से निकल जाते हैं। यह सुन स्वैंग पूछने लगी कि क्या तुम्हारे पास कोई प्लान है? हंग ने हंसते हुए उसे एक थैली दिखाकर कहा कि मेरे पास एक क्रेजी प्लान है। तो प्लान कुछ ऐसा है कि सबसे पहले तुम पास ही के मेट्रो स्टेशन पर जाकर किसी ट्रेन में चढ़ जाना। उसके बाद तुम सिंदोरिम स्टेशन पर उतर जाना और वहां से एक अलग ट्रेन में चढ़ जाना। इतना करने के बाद मुझे कॉल करके बता देना। उसकी बात सुन स्वैंग ने पूछा कि भला सिंदोरिम स्टेशन क्यों? हंग ने उसे बताया कि अभी लोगों के काम से घर जाने का वक्त हो चुका है, मेट्रो अभी काफी बिजी होंगी। किसी का पीछा करने के लिए सबसे जरूरी होता है टारगेट से एक अच्छी दूरी बनाए रखना, और अगर तुम ऐसे रश आवर में सिंदोरिम जाओगी तो वह लोग बाकी लोगों की वजह से अपनी दूरी नहीं रख पाएंगे। तो चलो, अगर तुम प्लान समझ गई हो तो हम उनसे अपना पीछा छुड़वाने के बाद मिलेंगे। स्वैंग ने भी उसे ठीक है बोलकर संभल कर रहने को कहा। वहीं गाड़ी में बैठा वह बंदा किसी को बाहर आता देख पूछने लगा कि क्या स्वैंग खुद से ही बाहर आ चुकी है? उसके पास बैठे बंदे ने कहा कि ऐसा ही लगता है। तभी मैनेजर ने पूछा कि लेकिन वह अपने आसपास क्यों देख रही है? पास बैठे बंदे ने कहा कि लगता है उसने हमें पकड़ लिया है। तभी स्वैंग ने एक बार उनकी ओर देखा और फिर तेजी से भागने लगी। यह देख वह बंदे भी उसका पीछा करने लगे। वह मैनेजर अपने बंदों से बोल रहा था कि उस औरत को हर हाल में पकड़ो। उसके बंदों ने भी उसे ठीक है कहा। फिर वह लोग स्वैंग को देख पूछने लगे कि आखिर वह इतना तेज कैसे भाग रही है? हम इन रास्ते में आ रहे लोगों की वजह से उस तक पहुंच नहीं पा रहे। वहीं हमें फिर से उस कैफे का सीन दिखाई देता है। स्वैंग उन लॉयर्स के साथ वहां से बाहर निकल कर बोलने लगी कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि यह काम कर गया। आखिर हंग ने ऐसे प्लान के बारे में सोचा भी कैसे? उस लॉयर ने भी उसकी बात से एग्री कर कहा कि हंग कोई आम स्टूडेंट नहीं है। स्वैंग ने भी मन ही मन हंग को थैंक यू बोला और उसे केयरफुल रहने की रिक्वेस्ट की। वही सीन फिर से उन बंदों पर शिफ्ट होता है जो स्वैंग का भेस पहने हुए हंग का पीछा कर रहे थे। वो हाफते हुए उसका पीछा कर रहे थे। वो मैनेजर चिल्लाते हुए उससे बोल रहा था कि मैं तुम्हें हर हाल में पकड़ कर ही रहूंगा। तभी उनके सामने एक दीवार आ गई। यह देख हंग भी परेशान हो गया। वो मैनेजर भी अब रुक कर गहरी सांसें लेने लगा। फिर उसने शातिर मुस्कान के साथ स्वैंग को आवाज लगाकर कहा कि अब तुम कहीं नहीं भाग सकती। अब हमारे साथ चलो। अगर तुम रेसिस्ट नहीं करोगी तो हम भी तुम्हें चोट नहीं पहुंचाएंगे। वहीं हंग ने अपने हाथ में मोबाइल पकड़ा हुआ था। फिर वह मुस्कुरा कर बोलने लगा कि तुम्हें जो करना है करो। उसकी आवाज सुन वो मैनेजर चौंकते हुए सोचने लगा कि आखिर इसकी आवाज इतनी भारी क्यों है? क्या तुम स्वैंग नहीं हो? साले आखिर तू है कौन? तभी हंग ने अपनी टोपी निकाल दी। फिर वो अपनी लिपस्टिक हटाकर बोलने लगा कि मैं तो बस पास ही से गुजर रहा कोई पागल बीएल बंदा हूं। यह देख उस मैनेजर ने गुस्से से चिल्लाते हुए अपने बंदों से हंग को पकड़ने को बोला। उसने कहा कि हमारे सुपीरियर्स हर प्रॉब्लम को संभाल लेंगे, इसलिए सबसे पहले इस लड़के को पकड़ो। हम इसे उस औरत को बाहर निकालने के लिए यूज करने के बाद मार सकते हैं। यह सुन हंग बोलने लगा कि ऐसी बातें मत बोलो जिस पर तुम्हें बाद में रिग्रेट हो। तभी उसके फोन में से आवाज आई कि हम जल्द ही वहां पहुंच जाएंगे। हमने सारी धमकियां रिकॉर्ड कर ली है, इसलिए प्लीज थोड़ी देर इंतजार करो। यह सुन वो मैनेजर भी हैरान रह गया। वहीं सामने से हंग मुस्कुराते हुए बोलने लगा कि मैंने कहा था कि तुम्हें रिग्रेट होगा। क्या कभी इमरजेंसी कॉल के बारे में सुना है? अपेरेंटली इन दिनों इससे पुलिस को कॉल करने वाले की लोकेशन भी ऑटोमेटिकली पता चल जाती है। तभी पीछे से कुछ पुलिस वालों ने उस मैनेजर पर अपनी टीजर गन तान हाथ खड़े करने का आर्डर दिया। यह देख वो मैनेजर गुस्से से हंग को गाली देकर पूछने लगा कि कमीने यह सब सिर्फ एक ट्रैप था? हंग ने भी स्मर्क करते हुए पूछा कि क्या तुम्हें अब जाकर रियलाइज हो रहा है?

फिर हमें मिनतायक के घर का सीन दिखाया जाता है। सांगो अपने बंदों के अरेस्ट होने की बात सुन फोन पर उन्हें बेवकूफ बोलते हुए गुस्से से चिल्ला रहा था। फिर उसने कॉल काटकर अपनी मां को बताया कि हमारे खिलाफ अटेमप्टेड किडनैपिंग का एक अरेस्ट वारंट इशू हो चुका है। वह बंदे हमारी कंपनी के नाम से रजिस्टर की हुई गाड़ी चला रहे थे, इसलिए यह मामला काफी बड़ा हो गया है। यह सुन उसकी मां ने इरिटेट होकर कहा कि अभी के लिए बस इतना बोल देना कि हमें इस बारे में कुछ नहीं पता। मुझे यकीन है कि मैनेजर में उतना तो दिमाग होगा कि वह सब कुछ उगल ना दे। सबसे पहले एक लॉयर भेजो, उसके बाद मैनेजर को पता चल जाएगा कि हम उससे क्या चाहते हैं। वहीं सांगो गुस्से से परेशान होकर बोलने लगा कि कोई बेवकूफ ही होगा जिसे पता ना चले कि यह पूरा मामला डायम ग्रुप से एसोसिएटेड है। अब पुलिस, प्रेस और हर कुत्ते को इस बारे में पता चल जाएगा। उसकी मां ने भी फ्रस्ट्रेट होकर कहा कि अभी के लिए उस औरत को ढूंढना बंद कर दो। हम पर काफी सारे लोगों की नजर है। इसे हर कीमत पर पब्लिसाइज होने से रोको। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि इसमें हमारे कितने पैसे लगेंगे, यह इंसिडेंट किसी भी हाल में पब्लिक को पता नहीं लगना चाहिए।

इसके बाद हमें फिर से उस दायरे नाम की लॉ फर्म का सीन दिखाया जाता है। कोई दरवाजा खोलकर लॉ फर्म में एंटर हुआ। यह देख स्वैंग ने हंग को आवाज लगाई। हंग ने भी उसे बताया कि मुझे थोड़ी देर हो गई क्योंकि मैं कपड़े बदलने घर गया था। तभी स्वैंग ने उससे कहा कि वैसे वह कपड़े तुम पर काफी अच्छे लग रहे थे। यह सुन हंग मुंह बनाकर बोलने लगा कि अब मेरा मजाक उड़ाना बंद करो। वहीं स्वैंग अभी भी हंसते हुए बोल रही थी कि आई विश मेरी भी कोई ऐसी सुंदर छोटी बहन होती। यह सुन हंग और भी चिढ़ गया। फिर उसने काउंसलर को बताया कि वह बंदे लिटरली ऐसा बोल रहे थे कि वह मुझे चारा बनाकर स्वैंग को किडनैप करेंगे, इसलिए वह उन पर लगा आरोप अवॉइड नहीं कर पाएंगे, राइट? काउंसलर ने उसे बताया कि डायरियों इस मामले को एकनॉलेज नहीं करेगा और अपना पीछा छुड़वा लेगा। यह सुन स्वैंग ने पूछा कि तो क्या हमारा ट्रायल अब अच्छे से प्रोसीड कर पाएगा? हंग ने उसे ना

में जवाब देकर बताया कि मुझे नहीं लगता वो लोग अभी भी जितना हो सके उतना वक्त बर्बाद करने की कोशिश करेंगे। स्वयंग ने पूछा कि लेकिन मैंने तो सुना है कि उन लोगों को कोर्ट से समंस ऑर्डर मिलने वाले हैं।

सामने से काउंसलर ने उसे हां में जवाब देकर बताया कि लेकिन वो लोग कोर्ट में अपीयर नहीं होंगे। वो लोग कोई फेक पावर ऑफ अटरनी लिखकर अपनी जगह अपने लॉयर को कोर्ट में भेजेंगे। हंग ने भी आगे कहा कि वो लोग अमीर हैं, वो लोग अपने ट्रायल के लिए सबसे बेस्ट लॉयर हायर करेंगे ताकि वह इस सिचुएशन से बाहर निकल सके। तभी उसे कुछ आईडिया आया। वह बोलने लगा कि आई थिंक इसका वाकई में एक सशन है। हमें दायरियों ग्रुप के चेयरमैन से आमने सामने मिलना होगा।

यह सुन काउंसलर ने पूछा कि लेकिन हम यह करेंगे कैसे? हंग ने उन्हें बताया कि अगर सांगो ने कोर्ट से भेजे गए सारे डॉक्यूमेंट्स को बीच में ही रोक लिया हो तो इस बात के काफी चांस है कि चेयरमैन मिनतायक को इस केस के बारे में कुछ पता ही ना हो। लेकिन इसमें दिक्कत की कोई बात नहीं है, हम स्पेशल सर्विस यूज कर सकते हैं।

यह सुन उन दोनों ही लॉयर्स ने सरप्राइज्ड होकर उसकी बात से एग्री करते हुए कहा कि हम इस बारे में तो पूरी तरह से भूल ही गए थे। यह सुन हंग मन ही मन बोलने लगा कि तुम लॉयर्स होकर ऐसे कैसे हो सकते हो? वहीं उसके पास बैठी स्वयं भी सोचने लगी कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस केस में असली लॉयर्स कौन है? हंग इन लोगों से काफी ज्यादा स्मार्ट है। दरअसल स्पेशल सर्विस उसे कहा जाता है जब कोर्ट राइट को किसी बंदे को डायरेक्टली एक प्रोसेस सर्वर के थ्रू भेजता है। यूजुअली नॉर्मल सर्विस रजिस्टर्ड मेल से भेजी जाती है, इसलिए फैमिली मेंबर या कोई भी उस डॉक्यूमेंट को रिसीव कर सकता है। लेकिन जब राइट किसी केस से रिलेटेड बंदे को डायरेक्टली भेजने की जरूरत हो तो कोर्ट उसे स्पेशल सर्विस के द्वारा भेज सकता है। वो काउंसलर भी ह्यूम की बात सुन खुश होते हुए बोलने लगा कि अगर हम राइट को स्पेशल सर्विस के थ्रू भेजें तो सांगो उसे चेयरमैन तक पहुंचने से रोक नहीं पाएगा, क्योंकि वो लोग चेक करेंगे कि वो डॉक्यूमेंट कौन रिसीव कर रहा है। उसके पास बैठे लॉयर ने भी कहा कि जब चेयरमैन को इसके बारे में पता चलेगा तो यह केस खत्म हो जाएगा। तभी हंग कुछ और बोलने लगा।

यह सुन काउंसलर ने उससे पूछा कि क्या तुम्हारे पास कोई और आईडिया है? हंग ने उसे ना में जवाब देकर बात टालते हुए कहा कि यह एक डिफरेंट टॉपिक है। क्या तुम वह कार्ड ढूंढ सकते हो जो सांगमीन एक्सीडेंट होने के वक्त चला रहा था? सामने से काउंसलर ने बताया कि हम ऐसा कर तो सकते हैं, लेकिन तुम यह क्यों पूछ रहे हो? ह्यूंग ने उसे जवाब दिया कि मैंने एक रूमर सुना है। इतना बोल वो मन ही मन सोचने लगा कि रूमर के हिसाब से सांगो ने अपने भाइयों को इन्हहेरिटेंस के पैसों के लिए मरवा दिया था। मेरी पिछली जिंदगी में चेयरमैन मिनतायक अचानक से गुजर गए थे और सांगो कंपनी का हेड बन गया था। यह तब हुआ था जब इन्वेस्टिगेशन स्टार्ट होने ही वाली थी, लेकिन ऐसा होने के बाद इन्वेस्टिगेशन कैंसिल हो गई थी और अब इस जिंदगी में यह इन्हहेरिटेंस के मर्डर वाले केस का रूमर लॉयर्स के बीच फैल रहा है। तभी सामने से उस लॉयर ने बताया कि मुझे याद है कि उस केस को सर्च करने का काम नेशनल फॉरेंसिक सर्विस के पास था। यह सुन ह्यूमंग ने पूछा कि तो क्या उस कार का पता चल सकता है? सामने से उस लॉयर ने भी उसे ठीक है कहा।

इसके बाद हमें कुछ वक्त बाद किसी व्हीकल रिसाइक्लिंग सेंटर का सीन दिखाया जाता है। हंग उस जगह को देख इंप्रेस्ड होकर पूछने लगा कि क्या तुमने वाकई में इसे ढूंढ लिया? सामने से उस काउंसलर ने हां में जवाब देकर बताया कि पुलिस ने कहा था कि व्हीकल को स्क्रैप यार्ड भेज दिया गया है, इसलिए मैं यहां चेक करने आ गया। किस्मत से यहां काफी सारी गाड़ियां होने की वजह से अब तक इसे स्क्रैप नहीं किया गया था। फिर वो ह्यूंग को देख सोचने लगा कि मैं जानना चाहता हूं कि इस बार यह क्या करके दिखाएगा? अगर इसकी एज इतनी कम ना होती तो मैं ही इसे अपनी लॉ फर्म में ले लेता। इतना सोच उसने हंग से पूछा कि क्या तुम्हें यहां कुछ ढूंढना है? हंग ने बताया कि वह तो देखकर ही पता चलेगा। इतना बोल उसने अपना हाथ आगे बढ़ा दिया। वो लॉयर्स भी यह देख कंफ्यूज हो गए। वहीं हंग ने उस कार को टच कर लिया। ऐसा करते ही उसे उस कार से रिलेटेड काफी सारी मेमोरीज दिखाई देने लगी। अब उसे सांगमीन के एक्सीडेंट का सीक्रेट पता चल चुका था। वो मन ही मन बोलने लगा कि यह सांगो ऐसे इविल प्लांस में काफी स्मार्ट है। मुझे तो लगा था कि वह बस एक इनकंपिटेंट इडियट है। इतना सोच उसने कहा कि यह केस वाकई में इंटरेस्टिंग है।

यह सुन वो लॉयर्स पूछने लगे कि तुमने तो सिर्फ वहां खड़े-खड़े कार को टच ही किया है, भला इसमें इंटरेस्टिंग क्या है? हंग ने उन्हें बताया कि यह कोई एक्सीडेंट नहीं था, बल्कि यह मर्डर था। उसकी बात सुन वो लॉयर्स दंग रह गए। सामने से हंग ने बताया कि मैं भी ऐसी ट्रिक पहली बार देख रहा हूं। फिर चीन सांगो की ऑफिस पर शिफ्ट होता है। वह अपने कंप्यूटर पर कुछ देख काफी गुस्सा हो रहा था। दरअसल यह उसके कॉल किए हुए गुंडे का ईमेल था जो उससे और ज्यादा पैसे मांग रहा था। यह देख सांगो गुस्से से बोलने लगा कि आखिर उसकी मेरे साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत भी कैसे हुई? गोंसियो कमीने, मैं तुझे यह बात रिग्रेट करवा कर ही रहूंगा।

इसके बाद सीन किसी अनजान फैक्ट्री पर शिफ्ट होता है। कोई वहां पर गाड़ी लेकर आ पहुंचा। सांगो गाड़ी से बाहर निकल आया। फिर वह फैक्ट्री में जाकर गोंसियोक का नाम चिल्लाने लगा। वह चिल्लाते हुए उसे तुरंत ही बाहर आने को बोल रहा था। यह सुन गोंसियोक ने भी मुस्कुराते हुए बताया कि मैं भी तुम्हारा ही इंतजार कर रहा था। तुम काफी लेट हो। अब मैं और क्या ही करता यंग मास्टर, मुझे पैसों की काफी जरूरत थी। यह सुन सांगो उसकी ओर बढ़ते हुए पूछने लगा कि क्या तुझे वाकई में लगता है कि तू मुझे ब्लैकमेल करके बच सकता है? यह सुन गोंसियोक ने हंसकर कहा कि लेकिन फिर भी तुम पैसे लेकर आए हो, राइट? यह सुन सांगो ने गुस्से से कहा कि मैं बस इस बार तुम्हें छोड़ रहा हूं। अगर तुमने दोबारा ऐसा किया तो मैं तुम्हें खत्म कर दूंगा। सामने से गोंसियोक भी इविल स्माइल के साथ बोलने लगा कि मुझे नहीं पता कि अगर मैं कुछ बार और भी ऐसा करूं। मैं तुम्हारे लिए ऑलरेडी दो बार उन कार्स को खराब कर चुका हूं, इसलिए तुम्हें मुझे और दो चांस तो देने ही चाहिए। यह सुन सांगो गुस्से से उसका कॉलर पकड़ कर बोलने लगा कि अपना मुंह बंद कर। क्या तुझे वाकई में लगता है कि तू मुझसे नेगोशिएट करने की हालत में है? गोंसियोक ने भी बेफिक्र होकर कहा कि यह कोई नेगोशिएशन नहीं है। मुझे तो बस अपने पैसे चाहिए। मैंने तुम्हारे कहे मुताबिक तुम्हारे भाइयों को मारा था। तुम्हारे पास एक पूरी मिलियंस ऑफ डॉलर्स की कंपनी है, तो फिर तुम उसमें से कुछ मुझे क्यों नहीं दे सकते? यह सुन सांगो ने उसे धक्का देकर कहा कि मैंने यह सब इस वजह से नहीं किया था कि मैं तुम जैसों पर पैसे बर्बाद कर सकूं। मैंने तुम्हें ऑलरेडी उन कामों के लिए $1400 दे दिए हैं। क्या तेरे लिए उतना काफी नहीं था? इससे ज्यादा तुझे और क्या चाहिए? गोंसियोक ने कहा कि अब मैं और क्या ही बोलूं यंग मास्टर, पैसे कभी भी इनफ नहीं होते। यह सुन सांगो अपने पास से एक गन निकालने लगा। यह देख गोंसियोक भी डर गया। तभी सांगो उस पर अपनी गन ताने बोलने लगा कि तो लगता है तुमने लाइफ बोर्ड की जगह मरना चोज किया है। सामने से गोंसियोक भी उसे यंग मास्टर बुलाकर माफी मांगने लगा। यह सुन सांगो ने भड़कते हुए कहा कि चुप कर। तू यंग मास्टर किसे बोल रहा है? मैं अब चेयरमैन हूं। गोंसियोक ने भी उसकी बात मान उसे चेयरमैन बुलाते हुए कहा कि मैंने तो आपके कहे मुताबिक आपके भाइयों को मरवाया था। सामने से सांघो ने भी उसे हां में जवाब देकर कहा कि मुझे तुम्हारा वह प्लान काफी पसंद आया था। उससे तो पुलिस भी बेवकूफ बन गई थी। लेकिन अब यही एक प्रॉब्लम है, उस प्लान के बारे में सिर्फ तुम और मैं ही जानते हैं।

तभी पीछे से किसी ने कहा कि यह तो गलत बात हो गई। लगता है कि वह प्लान अब सिर्फ तुम दोनों के बीच का सीक्रेट नहीं रहा। सांगो भी किसी और की आवाज सुन चौंक गया। वो हंग को देख पूछने लगा कि अब तू कौन है? सामने से हंग ने बताया कि वह प्लान काफी बढ़िया था। तुमने एक कैन के शेप का बर्फ का टुकड़ा स्टीयरिंग व्हील के नीचे रखा था। उसके बाद तुमने एक ब्रैकेट की मदद से उसे स्टीयरिंग व्हील के नीचे के बर्फ से अटैच कर दिया और जब वो बर्फ का टुकड़ा पिघला तो वह ब्रेक पेडल के नीचे आ गया और आखिर में वो पेडल के नीचे फंस गया और ब्रेक फेल हो गई औरकि सांग मीन कार को रोक नहीं पाया तो वह जाकर सीधा किसी चीज से टकरा गई। तुमने वाकई में इसके लिए काफी मेहनत की है। एंबुलेंस और पुलिस के आने तक वो बर्फ पूरी तरह से पिघल गई और वहां पड़े कार के मलबे में उस ब्रैकेट को ढूंढना काफी मुश्किल होता। यह सुन सांगो ने पूछा कि तुम्हें यह सब कैसे पता? क्या तुम एक डिटेक्टिव हो? हंग ने बताया कि मुझे यह सब इसलिए पता है क्योंकि मैंने उसे देखा है। यह सुन सांगो गोंसियोक से पूछने लगा कि क्या यह तुम्हारी गैंग का हिस्सा है? क्या तुम्हें वाकई में लगा था कि यह तुम्हें इससे बचा पाएगा? गोसियोग भी उसे मना करते हुए बोलने लगा कि मैं तो इसे जानता भी नहीं। हंग ने भी बताया कि मैं उसकी गैंग का हिस्सा नहीं हूं। मैं तो बस एक विटनेस हूं, या फिर कहां जाए तो हम सब विटनेस हैं। यह सुन सांगो कंफ्यूज हो गया। तभी उस फैक्ट्री की लाइट्स ऑन हो गई। वहां खड़े पुलिस वालों ने तुरंत ही सांगो को अपना हथियार नीचे रखने का आर्डर दिया। एक ऑफिसर ने भी वहां हुई सारी बातों की रिकॉर्डिंग कर ली थी। यह सब देख सांगो के होश उड़ गए। तभी हंग उससे बोलने लगा कि तुमने एक विटनेस को निपटाने की कोशिश की, लेकिन अब उन विटनेसेस का नंबर डबल हो चुका है।

तभी वहां किसी की ऊंची आवाज गूंज उठी। यह कोई और बंदा होता है। उसने पीछे से सांगो से पूछा कि क्या यह सब वाकई में तुम्हारा काम था? सांगो भी उस बंदे की आवाज सुन चौंक गया। दरअसल यह बंदा उसका फादर यानी कि चेयरमैन मिनतायक था। मिनतायक को देख सांगो के हाथ से गन छूट गई। फिर वह अपने फादर के पास जाकर कुछ बहाना बनाने की कोशिश करने लगा, लेकिन तभी मिनतायक ने फिर से चिल्लाकर पूछा कि क्या तुमने ही मेरे दोनों बेटों को मारा है? वहीं पीछे से हंग सांगों से बोल रहा था कि स्पेशल सर्विस की मदद से मैंने तुम्हारा वह प्लान चेयरमैन मिनतायक के सामने रिवील कर दिया है। तभी मिनतायक ने सांगो का कॉलर पकड़ लिया। वो चिल्लाकर उससे पूछने लगा कि आखिर क्यों? आखिर तुमने ऐसा क्यों किया? वहीं गोंसियोक भी सोचने लगा कि आखिर उसे मेरे प्लान के बारे में कैसे पता चला? उसे मेरे प्लान और पैसे सबके बारे में पता है। आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? तभी किसी ने सांगो को आवाज लगाई। उस ऑफिसर ने सांगो को हथकड़ी पहनाते हुए बताया कि तुम्हें दो मर्डर और दो अटेमप्टेड किडनैपिंग के लिए अरेस्ट किया जाता है। इतना बोल वो लोग उसे ले जाने लगे। वहीं पीछे खड़ा मिनतायक उसे देख सोच रहा था कि क्या यह अपने दोनों भाइयों को मारने के बाद मुझे भी मारने वाला था? मेरा सबसे छोटा बेटा।

इसके बाद हमें कुछ वक्त बाद का सीन दिखाया जाता है। वो लॉयर अपने सामने पड़े कागज को देख बोलने लगा कि हमने तीन लोगों के डीएनए टेस्ट की रिक्वेस्ट की थी- मिनतायक, सांगो और स्वयं का बेटा युंगमीन। हमने ऐसा इसलिए किया था ताकि यह बात सर्टेन हो सके कि युंगमीन उनके ही ब्लड लाइन से बिलोंग करता है। इसीलिए हमने उनकी फैमिली के हर मेंबर के डीएनए टेस्ट की रिक्वेस्ट की थी और अब कोर्ट ने हमें डीएनए टेस्ट का रिजल्ट भेज दिया है। यह वाकई में अनएक्सेक्टेड है। सामने से हंग ने भी उसकी बात से एग्री कर कहा कि इस रिपोर्ट के मुताबिक उन पेरेंट चाइल्ड का रिलेशनशिप 1% से भी कम है। हमारी वजह से मिनताय को पता चल चुका है कि सांगो उसका खुद का बेटा नहीं है। लेकिन युंगमीन का डीएनए अपने दादा से 99.98% मैच हो रहा है। इसका मतलब कि वो मिनतायक का ही पोता है। अब मुझे पता चला कि सांगो और उसकी मां इतनी मेहनत क्यों कर रहे थे, क्योंकि सांगो की मां का किसी और मर्द के साथ अफेयर था। सांगो की मां ख्वाजा, चेयरमैन मिनतायक की दूसरी बीवी है। इसलिए पहला और दूसरा बेटा उसके खुद के बच्चे नहीं थे, इसलिए उसने अपने असली बेटे की मदद से उनको खत्म करवा दिया और मोस्ट लाइकली हवाजा को यह भी पता था कि सांगो चेयरमैन मिनतायक का असली बेटा नहीं है, लेकिन उसने यह बात छिपाई रखी। यह सुन काउंसलर ने पूछा कि क्या यह पैसों की वजह से था? हंग ने बताया कि उसने यह सब पैसों के लिए किया था, लेकिन सबसे जरूरी बात यह कि अगर सच सामने आ जाता तो वह उसके कॉन्सक्वेंसेस झेल नहीं पाती। इसलिए उनके लिए सबसे जरूरी था डीएनए टेस्ट को ही रोक देना। अगर मेनतायक को अपने पोते के बारे में पता चलता तो वह पक्का डीएनए टेस्ट करवाता। यह बात भी ऑब्वियस थी कि सांगो को भी यह टेस्ट करवानी पड़ती और मिनतायक की शक भरी पर्सनालिटी को ध्यान में रखते हुए वह शायद ऐसा सोचते कि युंगमीन और सांगो के बीच का टेस्ट रिजल्ट काफी अच्छा कंपैरेटिव डाटा प्रोवाइड करता, क्योंकि वह अलग-अलग मदर से बिलोंग करते हैं। डीएनए टेस्ट रिजल्ट ज्यादा एक्यूरेट होते हैं अगर हमारे पास कंपेयर करने के लिए ज्यादा डाटा हो। आखिर में सांगो और उसकी मां को फैमिली से बाहर निकाल दिया जाएगा और यह तो अभी सबसे बुरी चीज है भी नहीं।

यह सुन काउंसलर कंफ्यूज हो गया। हंग ने आगे बताया कि सांगो की मां हवाजा, 11वें सबसे पावरफुल ऑर्गेनाइजेशन सुघावा ग्रुप की बेटी है। उसने मिनतायक की पहली बीवी के गुजरने के बाद उससे शादी की थी। उसने अपने हस्बैंड पर चीट किया और उसे इस धोखे में रखा कि वह बच्चा उनका है और साथ ही वह उनकी सारी जायदाद को भी ठगने की कोशिश करते हुए पकड़ी गई। आगे काउंसलर ने उसकी बात जारी रखते हुए कहा कि और इन सब की जिम्मेदार उसी संघवा ग्रुप की यंगेस्ट बेटी है, जो कि दारियो ग्रुप का फाइनेंसियल राइवल है। यह सुन वो लॉयर भी चौंक कर पूछने लगा कि तो क्या इससे एक कॉर्पोरेट वॉर शुरू हो जाएगा? हंग ने बताया कि एग्जैक्टली, तुम सही हो। फाइनेंसियल वर्ल्ड में सुंगहवा ग्रुप 11वां और दायरोंग ग्रुप नौवा सबसे पावरफुल ग्रुप है, लेकिन उनके बीच का डिफरेंस काफी कम है। यह इन दोनों ग्रुप्स के बीच का एक वॉर है। दायरंग और सुघवा एक साथ एकिस्ट करने से मना कर देंगे और आखिर में सिर्फ युंगमीन ही बचेगा। तभी वहां पर कोई आ गया। यह कुछ सूट पहने हुए बॉडीगार्ड्स थे। उन्हें देख हंग ने कहा कि अब यह लोग मितायक के लिए उसके इकलौते वारिस को लेने आ चुके हैं।

फिर हमें ऑफिस के बाहर का सीन दिखाया जाता है। जाने से पहले स्वयं हंग से पूछने लगी कि तुम्हें क्या लगता है हमारे साथ अब क्या होगा? हंग ने मुस्कुरा कर बताया कि सब कुछ ठीक ही होगा। वो लोग तुम्हें बिल्कुल भी परेशान नहीं करेंगे, क्योंकि युंगमीन डायरंग ग्रुप का इकलौता वारिस बचा है। इस बात का ध्यान रखना कि तुम उसे अच्छे से एजुकेट करके बड़ा करो ताकि वह अपने फादर की तरह बेवकूफ हरकतें ना करें। स्वयंग भी यंगन को देख मुस्कुरा कर बोलने लगी कि लेकिन उसकी उन्हीं बेवकूफ हरकतों की वजह से यंगन इस दुनिया में आ पाया है। हंग भी उन्हें देख सोचने लगा कि अगर मिनातायक को कुछ हो गया तो स्वयं ही दायरोंग और सुघवा के बीच चल रहे वॉर की इंचार्ज होंगी, क्योंकि वो उसकी बहू है। फिर स्वयंग ने हंग से कहा कि तुम चिंता मत करो, मैं यंगन को कम से कम इतना तो सिखा दूंगी कि एक औरत को कैसे ट्रीट किया जाता है। हंग भी मुस्कुराकर उन्हें गुड बाय बोलने लगा। स्वयंग ने भी उसे इन सबके लिए थैंक यू कहा। यह सुन हंग ने उससे कहा कि सब कुछ ठीक हो जाने के बाद भी मुझे याद रखना। स्वयंग ने बताया कि ऑफ कोर्स मैं तुम्हें याद रखूंगी, इन सबके लिए तुम्हें थैंक यू। इसके बाद वो लोग वहां से निकल गए। उनके जाने के बाद हंग ने चैन की सांस लेकर कहा कि यह हिस्ट्री का सबसे मुश्किल पिटरनिटी लॉ सूट रहा होगा।

इसके बाद सीन हंग के घर पर शिफ्ट होता है। वहां बैठी यूना कुछ देखकर एकदम हैरान हो चुकी थी। वो इरिटेट होकर पूछ रही थी कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? वहीं हंग भी अपनी नाक लंबी कर इतराते हुए बोलने लगा कि लगता है यह कुछ ज्यादा ही हो गया। मुझे जानबूझकर कुछ क्वेश्चंस गलत कर देने चाहिए थे। दरअसल यह न्यूज़पेपर में छपी हुई एक खबर थी जिसके मुताबिक एक मिडिल स्कूल का बच्चा यानी कि हंग, सैट की एग्जाम में पूरे मार्क्स स्कोर करने वाले स्टूडेंट्स में से एक था। हंग ने भी उसे देख मन ही मन कहा कि लोग इसे कुछ ही वक्त में भूल जाएंगे। वहीं यूना को अभी भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा था। यह देख ह्यूंग ने चिढ़ते हुए कहा कि अब बस भी करो। तभी उसके फादर ने उसे आवाज लगाई। वह उससे बोलने लगे कि जब मैंने तुम्हें एक ही बार में दो जीईडी की एग्जाम पास करते देखा था तभी मैं समझ गया था कि तुम आउटस्टैंडिंग हो, लेकिन तुम्हारा सैट की एग्जाम में पूरे मार्क्स लाना मुझे अभी भी सरप्राइज कर रहा है। यह सुन हंग ने कहा कि शायद मैं बस लकी था। उसके फादर ने आगे कहा कि खैर वैसे तुम इन दिनों किससे मिल रहे हो? यह सुन हंग ने कंफ्यूज होकर पूछा कि आप किस बारे में बात कर रहे हैं? तभी उसके फादर ने एक बड़ा सा बॉक्स लाते हुए बताया कि मैं इसके बारे में बात कर रहा हूं। इतना बोल उन्होंने दायरियों की ओर से आए उस बॉक्स में पड़े पैसे दिखाते हुए कहा कि अब इसे एक्सप्लेन करो। यह देख यंग मुस्कुराते हुए बोलने लगा कि वह तो बस मेरा डायरियों के साथ एक छोटा सा रिलेशनशिप है। सामने से उसके फादर ने पूछा कि भला वो लोग एक छोटी सी रिलेशनशिप के लिए $33,000 क्यों भेजेंगे? क्यों मन ही मन सोचने लगा कि लगता है स्वयं ने इस बारे में मिनतायक से बात की होगी। खैर यह अच्छा है, मुझे पढ़ाई के लिए इन पैसों की जरूरत होंगी। इसीलिए मुझे यह पैसे वापस नहीं भेजने पड़ेंगे। इतना सोच उसने अपने फादर से कहा कि चलो इसे एक्सेप्ट कर लेते हैं। यह सुन उसके फादर ने कहा कि लेकिन यह कुछ ज्यादा ही हो जाएगा। मुझे नहीं लगता कि हम इतना कर सकते हैं। हंग ने उन्हें बताया कि तो इसके बदले हम उनकी उतनी मदद कर देंगे। यह सुन उसके फादर ने पूछा कि क्या तुम कॉन्फिडेंट हो कि तुम यह कर सकते हो? ह्यूंग मुस्कुरा कर पूछने लगा कि क्या आपने कभी मुझे नॉनसेंस बातें करते हुए देखा है? यह सुन उसके फादर भी पैसे एक्सेप्ट करने के लिए तैयार हो गए। फिर हंग अपने कमरे में जा पहुंचा। वह लेटे हुए सोच रहा था कि अब यह मेरे असली स्टार्ट ओवर की शुरुआत है। यह साल मेरे लिए काफी मुश्किल रहेगा।

फिर हमें कुछ वक्त बाद एक बोर्डिंग स्कूल का सीन दिखाया जाता है। यह एक ऐसी स्कूल है जहां स्टूडेंट्स स्कूल में ही रहते हैं। हंग की चूज़ की हुई यह बोर्डिंग स्कूल बार एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के बीच काफी जानीमानी है। हंग ने लॉ कोर्स के 35 क्रेडिट्स अर्न करने के लिए इस स्कूल में एक साल पढ़ाई करने का डिसाइड किया था ताकि वह बार एग्जाम देने के लिए क्वालिफाइड हो सके। फिर हमें 310 नंबर का रूम दिखाई देता है। उसके सामने खड़े एक बंदे ने हंग को बताया कि यही तुम्हारा रूम है। इतना बोल उसने हंग को उस रूम की चाबी दे दी। फिर वो उसे आराम करने को बोल वहां से निकलने लगा। हंग ने भी उसे थैंक यू कहा। फिर वो अंदर जाकर गहरी सांस छोड़ते हुए बोलने लगा कि मैं ऑलरेडी काफी थक चुका हूं। मुझे वाकई में एक साल यहां रहकर पढ़ाई करनी होंगी। मुझे पागलों की तरह पढ़ाई करनी होगी ताकि मैं पहली ही बार में एग्जाम क्लियर कर सकूं। अब मैं इस पहाड़ में फंस चुका हूं, तो फिर ठीक है, मैं एक साल में ही यहां से निकल लूंगा। तभी किसी ने उसके कमरे का दरवाजा खोल दिया। ह्यूम भी यह देख सरप्राइज्ड हो गया। तभी एक पीले बाल वाला बंदा ह्यूम को देख चढ़कर पूछने लगा कि अब यह कमीना यहां क्या कर रहा है? लगता है मुझे एक अलग रूम मांगना पड़ेगा। मैं अब इस ऐज में यहां फंसकर एक बच्चे की देखभाल नहीं करने वाला। ह्यूम को भी वह बंदा काफी इरिटेटिंग लगा। फिर उसने खड़े होकर कहा कि मैं भी एक अलग रूम की रिक्वेस्ट करने वाला हूं। यह सुन वो लड़का पूछने लगा कि क्या तेरा दिमाग घूम गया है? क्या तू मुझसे जुबान लड़ा रहा है? सामने से हंग ने भी थोड़ा गुस्सा होते हुए कहा कि तो शायद तुम्हें अपना यह गंदा मुंह बंद रखना चाहिए। इसके बाद वह दोनों ही नए रूम की रिक्वेस्ट करने जा पहुंचे, लेकिन सामने से उस बंदे ने उन्हें बताया कि अब और कोई रूम नहीं बचा। यह सुन वो दोनों ही चौंक गए। उस बंदे ने उन्हें आगे बताया कि रूल्स के मुताबिक तुम्हें जो रूम असाइन किया जाए वही तुम्हारा रूम रहेगा। यह सुन हंग मन ही मन बोलने लगा कि यह शुरुआत बहुत ही टेरेबल है।

फिर हमें कुछ वक्त बाद का सीन दिखाया जाता है। हंग गलियारे में चलते हुए बोल रहा था कि वो कमीना वाकई में मुझे परेशान कर रहा है। भला वो मुझे फॉलो करते हुए हैरास क्यों कर रहा है? वो वाकई में एक बड़ा कमीना है। आखिर उसकी दिक्कत क्या है? यह सब सोचते हुए वह बाहर जा पहुंचा। उसके पास ही से एक गाड़ी गुजर रही थी। तभी किसी ने उसे कमीना कहकर आवाज लगाई और एक कागज का बॉल उड़ते हुए ह्यूम की ओर आने लगा। वह कागज का बॉल सीधा हंग के मुंह पर लगा। हंग भी यह देख सरप्राइज हो गया। उसने देखा कि उस गाड़ी में उसका वही रूममेट उसे मिडिल फिंगर दिखाकर चिढ़ाते हुए हंस रहा था। यह देख ह्यूंग को भी काफी गुस्सा आ गया और वह चिल्लाकर उसे गाली देने लगा। फिर सीन लेक्चर रूम पर शिफ्ट होता है। वहां बैठा हंग अपने सिर पर हाथ रखकर परेशान होते हुए बोल रहा था कि यह काफी मुश्किल हो रहा है। मुझे वाकई में यहां से जल्दी निकलने की इच्छा हो रही है। तभी किसी ने उसे आवाज लगाई। एक लड़की उसे ग्रीट करते हुए बोलने लगी कि मेरा नाम हरिन है। मेरे पास की सीट खाली है, क्या तुम यहां बैठना चाहोगे? हंग ने भी हां में जवाब देते हुए उसे ग्रीट किया। उस लड़की ने उससे आगे पूछा कि तुम वही जीनियस लड़के हो जिसके बारे में हर कोई बात कर रहा है, राइट? यह सुन हंग ने कंफ्यूज होते हुए पूछा कि जीनियस लड़का? सामने से वह लड़की बताने लगी कि हमारी बोर्डिंग स्कूल में हर कोई उस मिडिल स्कूल के लड़के की बात कर रहा है जिसने सैट की एग्जाम में पूरे मार्क्स हासिल किए हैं। लेकिन लगता है कि तुम्हारा लक काफी मुश्किल है, क्योंकि यह सुन कंफ्यूज हो गया। सामने से उस लड़की ने बताया कि मैं ली जेमयंग की बात कर रही हूं। तुम्हारे रूममेट का यही नाम है। क्या तुम्हें नहीं पता? लगता है उसने तुम्हें अपना नाम नहीं बताया। हम सेम हाई स्कूल से बिलोंग करते हैं। वो टिपिकल कमीना है और जितना दिखता है उतना ही बेवकूफ है। यह सुन हंग ने पूछा कि तो फिर वो यहां क्यों है? सामने से उस लड़की ने इरिटेट होकर बताया कि वो यहां मुझे फॉलो करते हुए आया है। वो इस स्कूल में ऐसे लेक्चर्स लेकर एंटर हुआ है जो ज्यादा कंपेटिटिव नहीं है, इसीलिए मेरा उससे ज्यादा सामना नहीं होता। लेकिन मैं सोच भी नहीं सकती कि वह तुम्हें कितना परेशान करेगा। मुझे लगता है कि इसमें थोड़ी मेरी भी गलती है। हंग को भी उस बंदे की किसी लड़की को बोर्डिंग स्कूल में फॉलो करने की बात सुन वह बंदा बड़ा कमीना लगा। फिर उसने उस लड़की से पूछा कि क्या ऐसे भी कोई क्लासेस है जिसे उसके जैसा बंदा क्लियर कर सके? उस लड़की ने ह्यूम को हां में जवाब देकर बताया कि एग्रीकल्चर क्लासेस। उसमें तुम्हें क्लास क्लियर करने के लिए बस फी देनी पड़ती है। उस क्लास को हमेशा और स्टूडेंट्स चाहिए होते हैं, क्योंकि वह थोड़े बूढ़े लोगों के लिए है जो बस फार्मिंग स्टार्ट ही कर रहे हो और स्टूडेंट्स को उसे क्लियर करने के लिए क्लासेस भी अटेंड नहीं करने पड़ते। क्योंकि सुन काफी परेशान हो गया। वो मन ही मन बोलने लगा कि चलो बार एग्जाम को एक ही बार में क्लियर कर लेते हैं ताकि मुझे उस कमीने के साथ ज्यादा ना रहना पड़े। फिर हमें शाम का सीन दिखाया जाता है। जेमयंग अपने दोस्त की बात सुन पूछने लगा कि क्या तुम उस कमीने और हरिन की बात कर रहे हो? क्या तुम श्योर हो? उसके दोस्त ने उसे हां में जवाब दिया और बताया कि वह लोग काफी क्लोज लग रहे थे। यह सुन जेमयन गुस्से से हंग को गाली देकर पूछने लगा कि क्या वो वाकई में मरना चाहता है? मैं उस कमीने को मार कर ही रहूंगा। उसकी हरिन पर लाइन मारने की हिम्मत भी कैसे हुई? हम इस कमीने को सबक सिखा कर ही रहेंगे। वहीं हमें ह्यूंग के रूम का सीन दिखाई देता है। हंग पढ़ाई करके अंगड़ाई ले रहा था। फिर वह बेड में लेटते हुए बोलने लगा कि मैं पूरे दिन की पढ़ाई से थक चुका हूं। मैंने कभी सोचा नहीं था कि मुझे बार एग्जाम दो बार देनी पड़ेगी। खैर वो कमीना कुछ वक्त से रूम पर नहीं

आ रहा वैसे यह बात तो मेरे लिए अच्छी है। वो बहुत ही बड़ा बेवकूफ है। उसे यह भी नहीं पता कि वह किस इरा में है। लेकिन फिर भी मैं इस बात के लिए क्यूरियस हूं। इतना बोलकर हंग जेमयंग के बेड के पास जाकर पूछने लगा कि उसके जैसे इडियट्स के दिमाग में क्या होता होगा। मुझे उसे चेक कर लेना चाहिए। इतना सोचकर ह्यूंग ने जेमयंग के बेड को टच कर लिया। ऐसा करते ही उसे कुछ सीन्स दिखाई देने लगे। यह किसी जंगल का सीन होता है। हंग वहां पर बंधा पड़ा था। उसके सामने जेमयंग और उसके दोस्त खड़े थे। यह देखकर हंग हैरान रह गया। वो परेशान होकर सोचने लगा कि क्या वो मुझे किडनैप करके माउंटेंस में अबंडन करने का प्लान बना रहा है। यह तो और भी टेरेबल है कि वो यह सब एक प्रैंक के तौर पर कर रहा है। क्या उसका दिमाग घू से भरा है? अगर मैं वाकई में मर गया तो वह उसके परिणामों से कैसे निपटेगा? क्या वो ग्रॉस नेग्लिजेंस के बारे में सोच रहा है? यह बंदा वाकई में पागल है।

दरअसल, ग्रॉस नेग्लिजेंस उसे कहा जाता है जब कोई कुछ काम यह जानने के बाद भी करे कि उसका ऐसा करना मोस्ट लाइकली यह क्राइम होगा। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो बंदा सब कुछ जानने के बाद भी उस काम को करे। इसलिए अगर इससे ह्यूंग जेम के प्रैंक से मर भी गया तो भी यह जेमयंग की दिक्कत नहीं कहलाएगी। ग्रॉस नेग्लिजेंस के थ्रू हुए मर्डर की सजा अराउंड 5 साल की जेल होती है। ना सिर्फ इतना बल्कि ऐसे केस में इंटेंशंस प्रूफ करना भी आसान नहीं होता। अब मैं क्या करूं? उन्हें मेरे साथ ऐसा करने देना काफी खतरनाक होगा। क्या मुझे उन्हें कंफ्रंट करना चाहिए? या फिर क्या मुझे उन्हें अवॉइड करना चाहिए? इन दोनों ही ऑप्शंस में मैं ही डिसएडवांटेज में हूं। क्या मुझे सेल्फ डिफेंस का यूज करना चाहिए? नहीं, इस देश की जुडिशियल सिस्टम में सेल्फ डिफेंस को प्रूव करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है। यह सब सोचते हुए ह्यूंग परेशान हो गया। फिर वह डिटरमिनेशन के साथ बोलने लगा कि ठीक है, मैंने भी कोरियन आर्मी में एक सार्जेंट के तौर पर अपनी सर्विस कंप्लीट की हुई है। मैं तुम कीनो को दिखाऊंगा कि मैंने वहां से एग्जैक्टली क्या सीखा है।

फिर हमें कुछ वक्त बाद रात का सीन दिखाया जाता है। हंग वहां ग्राउंड में रनिंग कर रहा था। उसे देखकर पास ही छिपा जेमयंग पूछने लगा कि क्या यह एक्सरसाइज भी करता है। उसके दोस्त ने उसे हां में जवाब देकर बताया कि वो कुछ दिनों से यहीं रनिंग करता है। फिर जेमयंग ने उस बंदे से पूछा कि क्या तुमने कार रेंट कर ली है। उस बंदे ने उसे हां में जवाब देते हुए बताया कि वह वहां पार्क की हुई है। यह सुनकर जेमयंग इविल स्माइल के साथ ह्यूंग को गाली देकर बोलने लगा कि अब तू मरने वाला है। चलो अब उसे पकड़ते हैं। इतना बोलकर वो लोग ह्यूंग की ओर बढ़ने लगे। जेमयंग का दोस्त उससे पूछ रहा था कि क्या यह ठीक तो होगा ना? जेमयंग ने कहा कि अगर वह मर गया तो वह उसकी गलती होगी, वह मेरी दिक्कत नहीं है। उसके बंदे ने आगे पूछा कि क्या होगा अगर उसने पुलिस बुला ली? तो जेमयंग बोलने लगा कि तुम तो ऐसे एक्ट कर रहे हो जैसे यह हमारा पहली बार है। अगर हम पकड़े गए तो हम बोल देंगे कि यह तो बस एक प्रैंक था। तुम्हें पता ही है कि यह कैसे होता है। तभी उन लोगों ने ह्यूंग के मुंह पर एक कपड़ा डाल दिया और जेमयंग ने ह्यूंग के सिर पर वार कर दिया।

फिर हमें कुछ देर बाद का सीन दिखाया जाता है। वो लोग ह्यूंग को गाड़ी से माउंटेंस के जंगल में ले जा रहे थे। जेमयंग ह्यूंग को कमीना कहते हुए बोल रहा था कि इसके जिम्मेदार तुम खुद हो, समझे? पीछे बंधा हंग भी मन ही मन सोचने लगा कि यह लोग तो मैंने जितना सोचा था उससे भी ज्यादा बेवकूफ है। उन्होंने तो अपनी आइडेंटिटी भी नहीं छिपाई और मुझे चेक भी नहीं किया। आखिर वो लोग कितना दूर जाने की सोच रहे हैं? यहां आसपास तो कोई रोड्स भी नहीं है। फिर उसने अपनी बाह में छिपा एक कटर निकालकर सोचा कि अगर यह लोग ऐसा ही करना चाहते हैं तो मुझे भी अपने प्लान के मुताबिक करना होगा। वहीं पीछे बैठा जेमयंग का एक दोस्त हंसते हुए बोल रहा था कि जंगली जानवरों को यह काफी पसंद आएगा। जेमयंग ने भी हंसते हुए कहा कि उन्हें एंजॉय करने को फ्रेश और सॉफ्ट मीट मिलने वाला है। वो लोग इस बात से पूरी तरह अनजान थे कि हंग उस वक्त कटर की मदद से अपनी रस्सी काट रहा था। जेमयंग और उसके दोस्त अभी भी बातों में बिजी थे। अब हंग ने अपने पैर पर लगी रस्सी भी काट दी थी। फिर हंग अपने पैर पर बंधा पेपर स्प्रे निकालकर मन ही मन बोलने लगा कि यह बेवकूफ अपनी बकवास करने में ही बिजी है। अब तुम्हें अपने किए कामों की कीमत चुकाने का वक्त आ चुका है।

तभी जेमयंग को कोई जगह पसंद आ गई। उसने अपने दोस्त से गाड़ी वहीं पार्क करने को बोला। उसके दोस्त ने भी उसे ठीक है कहा। फिर जेमयंग ने उनसे पूछा कि क्या तुम्हारे फोन में सिग्नल है? उसके दोस्तों ने उसे ना में जवाब दिया। यह सुनकर जेमयंग भी गाड़ी से बाहर निकलकर बोलने लगा कि यह मौसम इसके मरने के लिए काफी बढ़िया है। चलो अब उस कमीने को बाहर निकालो। वहीं गाड़ी की डिक्की में ह्यूंग पेपर स्प्रे लिए तैयार बैठा था। जेमयंग डिक्की के पास पहुंचकर बोलने लगा कि हम तुझे तेरी कब्र तक लाए हैं। चलो देखते हैं कि तू उसमें कैसे फिट होता है। इतना बोलकर उसने डिक्की खोल दी। ऐसा करते ही उन्हें पेपर स्प्रे लेकर तैयार बैठा हुआ ह्यूंग दिखाई दिया। वह मन ही मन बोल रहा था कि यह मेरी नहीं बल्कि तुम्हारी कब्र है। जेमयंग और उसके दोस्त भी उसके हाथ खुले देखकर चौंक गए। तभी हंग ने उन पर अपना पेपर स्प्रे चला दिया। पेपर स्प्रे लगते ही वह लोग चिल्लाते हुए अपनी आंखें मसलने लगे। फिर हंग ने बाकी बचे हुए बंदे को देखा। वो उसे गाली देते हुए हमला करने आ रहा था। लेकिन तभी ह्यूंग स्लाइड मारकर उन बंदों के बीच से निकल गया और फिर सीधा उस बचे हुए बंदे के घुटने पे एक जोरदार डंडा दे मारा। इससे वह बंदा जमीन पर पड़ा अपना पैर पकड़कर दर्द के मारे चिल्लाने लगा। हंग ने उन्हें देखकर कहा कि इसलिए तुम्हें मेरी तलाशी लेनी चाहिए थी। इतना बोलकर उसने उनकी गाड़ी का दरवाजा खोल दिया। वो वहां लगी चाबी देखकर सोचने लगा कि यह लोग वाकई में मुझे यहां छोड़कर तुरंत ही निकलने की कोशिश करने वाले थे। इतना सोचकर उसने अंदर बैठकर गाड़ी दौड़ा दी। यह देखकर पीछे से जेमयंग भी चिल्लाते हुए उसे गाली देने लगा।

फिर हमें कुछ वक्त बाद का सीन दिखाया जाता है। पेड़ों के बीच से कुछ धुआं उठ रहा था। यह धुआं पेड़ से टकराई उसी गाड़ी से निकल रहा था। ह्यूंग गाड़ी चलाकर वापस बोर्डिंग स्कूल नहीं गया था बल्कि उसने उस गाड़ी के एक्सीलरेटर में एक टहनी फंसाकर उसे पेड़ में क्रैश करवा दिया था। ह्यूंग वहां बैठा सोचने लगा कि अगर मैं ऐसे ही वापस चला गया तो वह कमीने मेरे खिलाफ उन्हें हार्म करने के लिए रिपोर्ट लिखवा देंगे। इस सिचुएशन में मैं किडनैप हुआ विक्टिम हूं लेकिन मैं भी क्या ही कर सकता हूं जब कोरिया का कानून सेल्फ डिफेंस को एक्नॉलेज ही नहीं करता। इतना सोचकर उसने अपनी जैकेट खोलकर पेट पर बंधी हुई एक शोवल निकाल ली। वो मन ही मन बोलने लगा कि यहां फोन सर्विस नहीं है और आसपास कोई रोड्स भी नहीं है। ऐसे में मदद ढूंढना काफी मुश्किल होगा। अगर हम सब सेम सिचुएशन में हैं तो मेरे पास एडवांटेज है क्योंकि उनके पास कोई भी मिलिट्री एक्सपीरियंस नहीं होगा। चलो कीनो देखते हैं कि इस माउंटेंस में कौन ज्यादा सर्वाइव कर सकता है। मैंने कोरियन आर्मी में अपनी सर्विस एक सार्जेंट के तौर पर कंप्लीट की थी और मैं तुम्हें दिखाकर ही रहूंगा कि उसका मतलब क्या होता है। ऐसे ही हंग ने अपनी तैयार की हुई चीजों से वहां तीन दिन तक सर्वाइव कर लिया। उसने एक शोवल की मदद से जमीन में गड्ढा किया और उस पर एक वाटरप्रूफ और हीट रेजिस्टेंट विनाइल से छत बना दी। उसके बाद उसने उस छत पर पत्ते बिछा दिए ताकि वह पूरी तरह से प्रोटेक्ट रहे। साथ ही उसने सर्वाइव के लिए जरूरी कैलोरीज भी अपने तैयार किए हुए चॉकलेट बार से पाली।

ऐसे ही कुछ वक्त बीत जाता है। तभी ह्यूंग कुछ आवाज सुनकर चौंक गया। उसने ध्यान से सुना तो उसे पता चला कि वहां कोई बंदा था। यह जरूर कोई बंदा था। इतना सोचकर वह उस गड्ढे से बाहर निकलने लगा। उसने अपना हाथ आगे करते हुए उस बंदे को आवाज लगाई। उस बंदे ने भी मदद मांग रहे ह्यूंग को नोटिस कर लिया। हंग उससे मदद मांगकर बोल रहा था कि मुझे किडनैप किया गया था। वो बंदा भी उसे देखकर चौंक गया। फिर उसने भी ह्यूंग के पास जाकर पूछा कि क्या तुम ठीक हो? क्या तुम्हें किडनैप किया गया था? हंग ने हां में जवाब देकर बताया कि उन लोगों ने मुझे वहां पड़ी कार में किडनैप किया था। मैं काफी मुश्किल से बच भागा। वह बंदा भी पीछे खड़ी गाड़ी देखकर मन ही मन बोलने लगा कि मैं तो बस यहां जीपीएस ट्रैक करके रेंट पर दी हुई गाड़ी कलेक्ट करने आया था। मैंने किसी के किडनैप होने के बारे में तो बिल्कुल भी एक्सपेक्ट नहीं किया था। इतना सोचकर उसने हंग को मदद करते हुए पूछा कि क्या तुम्हें कोई चोट लगी है? हंग ने हां में जवाब देकर बताया कि शायद मेरे पैर थोड़े दर्द कर रहे हैं। उस बंदे ने आगे पूछा कि वो किडनैपर्स कहां हैं? हंग ने बताया कि मुझे नहीं पता। जैसा कि मैंने बताया, मैं मुश्किल से वहां से भागा था। यह सुनकर वह बंदा भी उसे मदद करते हुए अपनी गाड़ी की ओर ले जाने लगा। हंग ने भी उसे थैंक यू बोला। फिर वह गाड़ी में बैठकर गहरी सांसें लेने लगा। उसने मन ही मन कहा कि फाइनली यह खत्म हुआ।

इसके बाद अगले दिन कार रेंटल के स्टाफ ने पुलिस को कॉल कर दिया और पुलिस ने किडनैपर्स की खोज शुरू कर दी। जेमयंग और उसके दोस्त जंगल में घूमते रहे और पुलिस को देखकर मदद के लिए चिल्लाने लगे। लेकिन दिक्कत यह थी कि उनमें से सिर्फ दो ही बंदे मिले थे। उनके मुताबिक तीसरा बंदा ठंड की वजह से मर गया था। यह वही बंदा था जिसे हंग ने घुटने पर डंडा मारा था। फिर सीन पुलिस स्टेशन पर शिफ्ट होता है जहां एक ऑफिसर उन लोगों से नाम और सोशल सिक्योरिटी नंबर्स मांग रहा था। तभी ह्यूंग ने कुछ नोटिस किया। वो जेमयंग को देखकर सोचने लगा कि क्या इसने अपने कपड़े बदल लिए हैं? मुझे ठीक से याद तो नहीं लेकिन वो लाल स्वेटर उस मरे हुए बंदे का लगता है। उस स्वेटर पर लगे खून के धब्बे देखकर लगता है कि उन लोगों ने उसके लिए लड़ाई की होगी। अगर ऐसा है तो इसका मतलब कि ग्रॉस नेग्लिजेंस हम दोनों पर अप्लाई होगा। लेकिन बात यह है कि तुम्हारा केस पूरी तरह से इललीगल है और मेरा केस लीगल है।

इसके बाद हमें उस बोर्डिंग स्कूल का सीन दिखाया जाता है। वहां स्कूल का कोई टीचर हंग से बोल रहा था कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि हमारे स्टूडेंट हंग के साथ ऐसा कुछ हो गया। मैं जितनी माफी मांगू उतनी कम है। हम कंपनसेशन के तौर पर तुम्हारी एकेडमिक फी में डिस्काउंट देंगे और दो बंदों वाला रूम तुम्हें अकेले ही यूज़ करने देंगे। हंग ने भी कहा कि ठीक है, मैं उसे तुम्हारी मैनेजमेंट रिस्पांसिबिलिटी में हुई कमी के कंपनसेशन के तौर पर ले लूंगा। उस बंदे ने भी हंग को थैंक यू बोलकर आराम करने को बोला। इसके बाद हंग वहां से निकल गया। बाहर निकलकर वह बोलने लगा कि अब मैं अपना पढ़ाई का पूरा जोश एकदम अच्छी कंडीशंस और माहौल में पूरा कर सकता हूं। हंग चिल्लाकर बोलने लगा कि मैं उस टेस्ट को हर हाल में पहली ही बार में क्लियर करके ही रहूंगा।

ऐसे ही उस इंसिडेंट को हुए कुछ वक्त बीत जाता है। हंग ने अपनी पढ़ाई शुरू कर दी थी लेकिन जल्द ही उसे फिर से मुश्किलों का सामना करना पड़ा। तभी हमें हंग के कमरे का सीन दिखाया जाता है जहां वह उसे रिसीव हुआ कोई कागज देख रहा था। यह कोर्ट की तरफ से भेजा गया इनडेमनीफिकेशन फॉर डैमेजेस का लॉ सूट था। यह देखकर हंग बोलने लगा कि अब यह क्या है? वो केस 100% सेल्फ डिफेंस डिसाइड हो चुका था और जेमयंग को जेल में डाल दिया गया था तो अब यह डैमेजेस किस बात के? यह बहुत ही रिडिकुलस है। फिर सीन बोर्डिंग स्कूल के डायरेक्टर की ऑफिस पर शिफ्ट होता है। डायरेक्टर हंग से पूछ रहा था कि तुम क्या करने का प्लान कर रहे हो? क्या मैं तुम्हारे लिए कोई वकील ढूंढूं? हंग ने उसे ना में जवाब देकर बताया कि इसकी कोई जरूरत नहीं है। मैं इसे खुद से ही कर सकता हूं। सामने से डायरेक्टर ने आगे बताया कि अगर तुम्हें पैसों से लेकर कोई दिक्कत हो तो हम उसका खर्चा उठा सकते हैं। हंग ने मुस्कुराते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। मैं वाकई में यह सब खुद से ही सॉल्व कर सकता हूं। इतना बोलकर वो ऑफिस से बाहर निकल आया। वो बाहर खड़ा पूछने लगा कि क्या तुम लोगों को वाकई में लगता है कि मैं ऐसे नॉनसेंसिकल लॉ सूट से हार जाऊंगा? तुम लोगों को कोई आईडिया भी नहीं है कि मैंने कोर्ट हाउस में कितना वक्त बिताया है।

फिर हमें कुछ वक्त बाद कोर्ट का सीन दिखाया जाता है। वहां ह्यूंग का ट्रायल होने वाला था। वहां बैठा हंग गहरी सांस छोड़कर सोच रहा था कि आखिर मेरे साथ यह सब क्यों हो रहा है? मैं यह टाइम इस बेकार से ट्रायल पर वेस्ट करने की जगह और टेक्स्ट बुक्स पढ़ने में लगा सकता था। दरअसल, जेमयंग की गैंग के पेरेंट्स को लगता था कि उनके बेटों की जिंदगी बर्बाद होना एक अनफेयर पनिशमेंट है। इसीलिए उन्होंने ह्यूंग के खिलाफ लाख के कंपनसेशन की कंप्लेंट की थी। तभी वहां पर कोई लॉयर आ पहुंचा। यह जेमयंग की गैंग के पेरेंट्स का हायर किया हुआ लॉयर था। इसका नाम था सांगजू। सांगजू ने जज को संबोधित करते हुए बोलना शुरू किया कि उस घटना के दिन प्रतिवादी हंग ने जानबूझकर विक्टिम्स को चोट पहुंचाई जिससे अननेसेसरी सैक्रिफाइसेस हुए। उसने वादी के बच्चों को ऐसा हार्म पहुंचाया है जिसे ठीक नहीं किया जा सकता। उसकी बात सुनकर हंग मुस्कुराते हुए मन ही मन बोलने लगा कि तो क्या तुम इस तरह से खेलना चाहते हो? लोग कोर्ट में जो बोलते हैं वह बस शो के लिए नहीं होता। इनफैक्ट, लॉयर का मेन ऑब्जेक्टिव होता है होशियारी से अपराधियों को विक्टिम्स का भेज देना ताकि वह जजेस की सिंपैथी पा सके। इतना सोचकर उसने अपना हाथ उठाते हुए कहा कि योर ऑनर, मैं ऑब्जेक्शन करना चाहता हूं। सामने से जज ने भी उसे परमिशन दे दी। हंग ने आगे कहा कि कानून के मुताबिक अपराधियों ने क्लियरली किडनैपिंग की है। उसी वजह से उन्हें अरेस्ट किया गया है और उनकी इन्वेस्टिगेशन हो रही है। इसलिए उन अपराधियों को विक्टिम्स कहकर बुलाना एप्रोप्रियेट नहीं होगा। जज ने भी उसकी दलील को रिकॉग्नाइज करते हुए वादी के पक्ष को आर्डर दिया कि अपराधियों को वादी के तौर पर बुलाया जाए। सांगजू ने भी थोड़ा परेशान होते हुए जज को हां में जवाब दिया। वो मन ही मन सोचने लगा कि आखिर यह लड़का है कौन? उसने मेरे साइकोलॉजिकल अटैक को तुरंत ही देख लिया और एक ही बार में उसे ब्लॉक भी कर दिया। यह उतना भी बुरा नहीं है। मैंने सुना है कि वह तो अभी लॉ स्कूल का स्टूडेंट भी नहीं है और बस कोई अकेडमी अटेंड कर रहा है। लेकिन क्या तुम्हें वाकई में लगता है कि मुझे रोकने के लिए इतना इनफ होगा? इसका तो कोई चांस ही नहीं है, बच्चे।

इतना सोचकर उसने जज को संबोधित करते हुए बोलना शुरू किया कि वादी के बच्चों ने कई बार यह बात कही थी कि वह तो बस एक प्रैंक ही था। वह तो बस उसे थोड़ा डराकर वापस लाने वाले थे। लेकिन वहीं प्रतिवादी ह्यूंग के पास काउंटर मेजर्स के तौर पर पेपर स्प्रे और टैक्टिकल बैटन था। इससे पता चलता है कि प्रतिवादी को इस सब के बारे में ऑलरेडी पता था और उसने ऐसी सिचुएशन की तैयारी कर रखी थी। इसका मतलब कि उसने क्राइम के बारे में पहले से ही पता होने के बावजूद भी उसे रोकने की कोशिश नहीं की। यह साफ दिखाई देता है कि उसने जानबूझकर उस सिचुएशन को उन लोगों को चोट पहुंचाने के लिए यूज किया है। हंग भी अब उस लॉयर को नोटिस करने लगा था। तभी वह कुछ याद कर चौंकते हुए सोचने लगा कि क्या यह वही नाम लॉ फर्म का लॉयर सांगजू है? यह अब तक हुआ नहीं लेकिन फ्यूचर में सांगजू एक दूसरे झुंग सांग नाम के लॉयर के साथ मिलकर एक नामवू नाम की लॉ फर्म शुरू करेगा और वह सिर्फ पांच ही सालों में इस देश की बेस्ट लॉ फर्म बन जाती है। यह लोग बहुत ही ज्यादा टैलेंटेड हैं। मैं सोच ही रहा था कि उन लोगों ने मेरे खिलाफ इतने कॉन्फिडेंस से कंप्लेंट फाइल क्यों की तो अब मैं समझा कि यह सांगजू की वजह से था। यह उतना भी आसान नहीं होगा। लेकिन अच्छी बात यह है कि मैंने रेस्क्यू होने से पहले ही सारे सर्वाइवल सप्लाई को मिटा दिया था। अगर मैंने वैसा ना किया होता तो चीजें और भी खराब दिखतीं। मैंने सारे बचे हुए चॉकलेट बाहर खा लिए थे और उनके रैप्स जमीन में गाड़ दिए थे। मैंने उस छत के लिए यूज किए विनाइल के भी टुकड़े करके हवा के साथ उड़ा दिए थे। उस शोवल को भी मैंने अच्छे से पत्थर के नीचे छिपा दिया था। सांगजू को प्रोबब्ली कोई भी एविडेंस नहीं मिले होंगे। लेकिन फिर भी उसने इतना सारा तर्क निकाल लिया। यह काफी अमेजिंग है। अब मैं भी इसके लिए एक्साइटेड होने लगा हूं। यह काफी मजेदार होगा।

तभी सांगजू ने जज को बताया कि हम अपने पहले गवाह को बुलाना चाहते हैं। उस गवाह ने ही सबसे पहले उस सीन को ढूंढा था। हम कार रेंटल के एंप्लई क्वांग को हमारे विटनेस के तौर पर बुलाना चाहते हैं। जज ने भी उसे परमिशन दे दी। यह सुनकर सांगजू ने उस कार रेंटल वाले क्वांग को बुला लिया। फिर वह उसके पास जाकर बोलने लगा कि तुम्हारे कहे मुताबिक जब तुमने प्रतिवादी हंग को ढूंढा तो वह काफी शांत था। क्या यह बात सच है? क्वांग ने भी उसे हां में जवाब दिया और बताया कि हंग काफी आराम से मदद मांग रहा था। तभी सांगजू ने उससे आगे पूछा कि तुम्हें क्या लगता है? क्या कोई किडनैपिंग का विक्टिम वैसी सिचुएशन में इतना शांत हो सकता है? मैं बस जनरली पूछ रहा हूं। क्वांग ने बताया कि मुझे नहीं पता। सामने से सांगजू ने कहा कि प्लीज सिर्फ हां या ना में ही जवाब दो। यह सुनकर क्वांग बोलने लगा कि जनरली मुझे नहीं लगता कि वैसा होना आम बात है। इसीलिए मेरा जवाब ना है। सांगजू ने आगे पूछा कि क्या तुम्हें लगता है कि एक टिपिकल 16 साल के बच्चे के लिए वैसी जगह पर पूरे तीन दिन तक सर्वाइव करना पॉसिबल है? यह सुनकर क्वांग ने जवाब दिया कि मुझे नहीं लगता। अभी विंटर चल रहा है और रात के टाइम तो ठंड और भी ज्यादा बढ़ जाती है। सांगजू भी उसकी बात से अग्री कर बोलने लगा कि लेकिन तुम्हारे कहे मुताबिक प्रतिवादी हंग थका होने के अलावा पूरी तरह से ठीक था, राइट? क्वांग ने उसे हां में जवाब दिया। हंग भी यह देखकर थोड़ा परेशान हो गया। वह मन ही मन बोलने लगा कि इसने मुझे पकड़ लिया। यह मुझे ऐसी डायरेक्शन से अटैक कर रहा है जो मैंने एक्सपेक्ट नहीं की थी। वहीं सांगजू क्वांग से पूछ रहा था कि तो क्या तुम्हें लगता है कि प्रतिवादी ह्यूंग का उस घटना के बारे में पहले से ही जानते होना पॉसिबल है? क्वांग ने कहा कि मुझे नहीं पता। सांगजू ने उसे फिर से सिर्फ हां या ना में जवाब देने की रिक्वेस्ट की। यह सुनकर क्वांग हां में जवाब देकर बोलने लगा कि जिस हिसाब से वहां पर ह्यूंग शांत था और बोल पा रहा था, उसे लगता है कि उसे शायद ऑलरेडी उस बारे में पता था। सांगजू भी उसकी बात से अग्री कर जज से बोलने लगा कि जैसे कि आप देख पा रहे हैं, इस बात का काफी चांस है कि ह्यूंग को अपने साथ होने वाली उस घटना के बारे में ऑलरेडी पता था। लेकिन फिर भी उसने उसे अवॉइड करने की कोई कोशिश नहीं की बल्कि उसने तो उन लोगों को इस झमेले में प्रेरित किया जिससे यह पूरा केस खड़ा हुआ। उसकी दलील सुनकर हंग थोड़ा परेशान होकर सोचने लगा कि लगता है मैंने कुछ ज्यादा ही लंबा ब्रेक ले लिया। मैं देख पा रहा हूं कि मेरी पकड़ काफी छूट गई है। सांगजू वाकई में एक टफ अपोनेंट है।

तभी जज ने ह्यूंग की दलील सुनने के लिए उसे आवाज लगाई। हंग भी खड़ा होकर बोलने लगा कि प्रतिवादी के तौर पर मैं अपने आप को बिना किसी लॉयर के खुद से ही डिफेंड करना चाहूंगा। जज ने भी उसे परमिशन दे दी। फिर हंग ने क्वांग के पास जाकर कहा कि मैं गवाह से एक सवाल पूछना चाहता हूं। क्या तुम्हारे दोनों पेरेंट्स जिंदा हैं? यह सुनकर क्वांग भी चौंककर पूछने लगा कि अब अचानक से मेरे पेरेंट्स की बात क्यों की जा रही है? सांगजू ने भी जज से कहा कि प्रतिवादी के सवाल का इस केस से कोई लेना देना नहीं है। तभी हंग ने बताया कि यह एक जरूरी सवाल है। सामने से जज ने कहा कि हम पूरी बात सुनने के बाद डिसाइड करेंगे। प्लीज तुम अपनी बात जारी रखो। अगर हमें सवाल इनएप्रोप्रियेट लगा तो हम उसी वक्त तुम्हें रोक देंगे। यह सुनकर हंग ने भी मुस्कुराते हुए उन्हें थैंक यू कहा। फिर वह क्वांग से बोलने लगा कि मैं तुमसे यह सवाल फिर से पूछना चाहता हूं। क्या तुम्हारे दोनों पेरेंट्स जिंदा हैं? सामने से क्वांग ने बताया कि मेरे फादर गुजर चुके हैं और मां अभी जिंदा है। यह सुनकर हंग ने पूछा कि तो फिर तुम अपने फादर के फ्यूनरल पे भी गए होंगे, राइट? क्वांग ने उसे हां में जवाब दिया। फिर हंग ने पूछा कि क्या तुम्हारे फादर के गुजर जाने पर तुम्हें मेंटली सदमा लगा था? क्वांग ने उसे हां में जवाब देकर बताया कि वह एक बड़ा सदमा था। वह एक एक्सीडेंट था और काफी अचानक से हुआ था। हंग ने आगे बताया कि मैं अंदाजा लगा रहा हूं कि फ्यूनरल 3 दिन तक चला होगा। क्या तुमने फ्यूनरल के बाद अपने काम से कभी छुट्टी ली है या कभी काम क्विट किया है या क्या कभी साइकेट्रिक काउंसलिंग ली है? सांगजू हंग का सवाल सुनकर चौंक गया। वहीं क्वांग ने ह्यूंग को ना में जवाब दिया। यह सुनकर हंग पूछने लगा कि तो इसका मतलब कि तीन दिन एक इंसान के लिए अपने दिमाग को शांत करने के लिए काफी होते हैं। फिर चाहे वह कोई फैमिली मेंबर के गुजर जाने जैसा बड़ा इंसिडेंट ही क्यों ना हो, राइट? क्वांग ने हां में जवाब देते हुए कहा कि मेरे हिसाब से उतना टाइम इनफ है। यह सुनकर हंग जज से बोलने लगा कि गवाह के कहे मुताबिक तीन दिन एक इंसान के लिए अपना दिमाग शांत करके किसी भी तरह की सिचुएशन से अडैप्ट करने के लिए काफी होते हैं। मुझे किडनैपिंग होने के 3 दिन बाद ढूंढा गया था। नहीं, अगर हम किडनैपिंग का दिन भी गिने तो मुझे 4 दिन बाद ढूंढा गया था। इसीलिए मेरे हिसाब से उतना टाइम मेरे लिए खुद को एडजस्ट करके अडैप्ट करने के लिए और समझदारी से डिसीजंस लेने के लिए काफी है। किसी के लिए अपने पेरेंट को खोने के बाद होने वाला दर्द और कष्ट काफी ज्यादा होता होगा। लेकिन ज्यादातर लोगों के लिए फिर भी तीन दिन अपनी नॉर्मल जिंदगी में वापस जाने के लिए काफी होते हैं। वादी के पक्ष के मुताबिक इस केस के विक्टिम यानी कि मुझे कम से कम तीन से चार दिन पैनिक में होना चाहिए था। लेकिन अगर जनरली बात की जाए तो ज्यादातर लोग 3 दिन में सिचुएशन का अंदाजा लगाकर उसे अडैप्ट कर लेते हैं। उसकी दलील सुनकर सांगजू भी परेशान होकर मन ही मन सोचने लगा कि मैंने सिचुएशन की डिस्टिंक्टिवनेस को एक्सप्लेन करके जजेस को पर्सुएड करने की कोशिश की। लेकिन ह्यूंग का पेरेंट्स की डेथ वाला एग्जांपल ज्यादा पर्सुएसिव है क्योंकि वो एक ज्यादा कॉमन सिचुएशन है। यह ऑब्वियस है कि जजेस को किसका पक्ष ज्यादा कन्विंसिंग लगेगा।

तभी जज ने उसे दलील पेश करने को कहा। सांगजू ने खड़े होकर कहा कि मैं झुंग यूनसांग जो कि एक सर्वाइवल स्पेशलिस्ट है, उसे हमारे दूसरे गवाह के तौर पर बुलाने की रिक्वेस्ट करता हूं। जज ने भी उसे परमिशन दे दी। तभी कोई बंदा आगे आने लगा। उसे देखकर सारे लोग हैरान होकर सोचने लगे कि क्या यह वही इनफिनिट सर्वाइवल वाला यूनसांग है? यह तो वाकई में यूनसांग है। दरअसल, यूनसांग वाइल्ड में वंडर करने वाले टीवी शोज़ में एक राइजिंग स्टार है। उसने वादी के पक्ष से काफी पैसे मिलने के बाद एक गवाह के तौर पर कोर्ट आने का डिसाइड किया था। सांगजू ने उसके सामने जाकर बताया कि मैं चाहता हूं कि तुम इन सवालों का जवाब इस देश के बेस्ट सर्वाइवल स्पेशलिस्ट के तौर पर दो। यूनसांग ने भी उसे हां में जवाब दिया। यह सुनकर सांगजू ने पूछा कि एक 16 साल के लड़के ने माउंटेन पे चार दिन बिना किसी मदद के सर्वाइव किया है। तुम्हारे इस बारे में क्या विचार हैं? यह सुनकर यूनसांग हंग को देखकर कुछ सोचने लगा। फिर उसने जवाब दिया कि मेरे हिसाब से यह इम्पॉसिबल है। वह काफी यंग है और उसने वाइल्ड में सर्वाइव करने के लिए जरूरी कोई नॉलेज या ट्रेनिंग भी रिसीव नहीं की है। मेरा मानना है कि उसका विंटर्स के बीच में माउंटेन पे तीन दिन तक सर्वाइव करना काफी अनलाइकली है। सांगजू ने आगे पूछा कि लेकिन क्या होगा अगर उसने इसके लिए पहले से ही तैयारी करके रखी हो? यूनसांग ने जवाब दिया कि अगर उसने वैसी सिचुएशन के लिए तैयारी कर रखी हो तो हां, उसके लिए सर्वाइव करना पॉसिबल है। वहीं हंग उन्हें देखकर सोचने लगा कि आखिर यह लोग एक सर्वाइवल स्पेशलिस्ट को कैसे ले आए? सांगजू वाकई में रिस्पेक्ट के लायक है। वहीं सांगजू ने यूनसांग से आगे पूछा कि अगर उसने माउंटेन पर सर्वाइव करने के लिए तैयारी की हो तो उसे किस तरह के सप्लाई की जरूरत पड़ती? यूनसांग ने बताया कि सबसे पहले तो उसे कुछ चॉकलेट बार्स, एक शोवल और थर्मल इंसुलेशन फिल्म चाहिए होती। यह चीजें साइज में छोटी होती हैं।

इसलिए उन्हें लेकर घूमना काफी आसान है। सांगजू ने आगे पूछा कि हमारे अभी के क्लाइमेट में रात के वक्त पहाड़ों पर तापमान कितना नीचे जाता होगा? यूनसांग ने बताया कि टेंपरेचर कम से कम -15 डिग्री सेल्सियस जाता होगा।

सांगजू ने आगे पूछा कि उस तरह के एनवायरमेंट में नॉर्मली एक इंसान के साथ क्या होगा? यूनसांग ने जवाब दिया कि वह हाइपोथर्मिया से मर जाएगा। यह सुन सांगजू ने जज से कहा कि यही मेरा कहना है। हंग पहाड़ों पर नहीं मरा, इसका मतलब कि वह वाकई में इसके लिए तैयार था। शायद वह वाकई में जानबूझकर किडनैप हुआ था।

यह सुन जज ने हंग की ओर देख पूछा कि क्या तुम कुछ और कहना चाहते हो? हंग ने भी गहरी सांस छोड़ी और फिर खड़े होकर हां में जवाब दिया। फिर वो यूनसांग की ओर बढ़ने लगा। वो जाकर उसके सामने खड़ा हो गया। वो उससे बोलने लगा कि गवाह एक सर्वाइवल स्पेशलिस्ट होने का क्लेम करता है। मैं पूछना चाहता हूं कि तुमने अपना नॉलेज और स्किल्स कहां से सीखी?

सामने से यूनसांग ने जवाब दिया कि मैंने 7 साल मिलिट्री में सर्व किया है और उनमें से तीन साल मैं स्पेशल फोर्सेस में था। हंग ने आगे कहा कि तुम अभी एक स्पेशलाइज्ड सर्वाइवल स्कूल चलाते हो, इसलिए तुम्हारे पास सर्वाइवल के बारे में काफी नॉलेज होगा। यूनसांग ने उसे हां में जवाब दिया।

यह सुन हंग ने पूछा कि तुम "हाउ टू एंजॉय सर्वाइवल इन द 21 सेंचुरी" नाम की बुक के भी ऑथर हो, क्या यह बात सच है? यूनसांग ने हां में जवाब देकर बताया कि वह बुक मैंने ही लिखी है।

यह सुन हंग बोलने लगा कि तो फिर तुम एक काफी ग्रेट इंसान होंगे। क्या तुम उस बुक को हमें उसके ऑथर के तौर पर इंट्रोड्यूस कर सकते हो? यह सुन यूनसांग ने बोलना शुरू किया कि उस बुक में काफी सारा सर्वाइवल नॉलेज और ऐसी मेथड्स हैं जिसे रियल सिचुएशनंस में तुरंत ही यूज़ किया जा सकता है। हर कोई सर्वाइव करने का तरीका ढूंढ सकता है, फिर चाहे सिचुएशन कितनी भी खराब क्यों ना हो।

उसकी बात सुन हंग ने कहा कि गवाह के एक्सप्लेन किए मुताबिक वो एक अमेजिंग बुक लगती है जिसमें रियल लाइफ सिचुएशनंस में यूज की जा सके ऐसी काफी इंफॉर्मेशन है। यूनसांग ने भी उसे हां में जवाब देकर बताया कि वो परफेक्ट सर्वाइवल गाइड बुक है।

यह सुन हंग पूछने लगा कि तो अगर मैंने उस बुक को पास्ट में पढ़ा हो तो उसने मेरी उस इंसिडेंट में सर्वाइव करने में काफी मदद की होंगी, राइट? यह सुन हनसांग चौंक कर पूछने लगा कि क्या? हंग ने मुस्कुराते हुए पूछा कि क्या से तुम्हारा क्या मतलब? तुम्हें हां या ना में जवाब देना होगा। तो अगर मैंने वह बुक पास्ट में पढ़ी होती तो क्या मैं सर्वाइव कर पाता या मर जाता?

यह सुन यूनसांग परेशान होकर सांगजू की ओर देखने लगा। सांगजू ने भी मन ही मन उसे बेवकूफ बोलते हुए कहा कि मेरी ओर मत देखो। तभी हंग ने बोलना शुरू किया कि चैप्टर एक- सोने की जगह सिक्योर करो। चैप्टर दो- एक सेफ पानी का सोर्स सिक्योर करो। चैप्टर तीन- खाने के लिए कुछ फूड ढूंढो। यह तुम्हारी लिखी हुई बुक के ही कंटेंट्स हैं, राइट? क्या यह बात सच है?

यूनसांग ने भी परेशान होते हुए उसे हां में जवाब दिया। यसुन हंग ने पूछा कि तो इसका मतलब कि मैंने वह बुक पढ़ी होंगी, राइट? यूनन सांग ने फिर से उसे हां में जवाब दिया। यसुन हंग ने आगे पूछा कि तो क्या तुम्हें लगता है कि अगर मैं तुम्हारी बुक में लिखी बातें जानता हूं तो मैं सर्वाइव कर सकता हूं? मैं एक प्रोफेशनल का ओपिनियन जानना चाहता हूं।

उसकी बात सुन यूनन सांग परेशान होकर सोचने लगा कि अगर मैंने इसे मना किया तो कोई भी मेरी बुक्स नहीं खरीदेगा। जितने पैसे सांगजू ने मुझे इस सेशन के बाद देने का वादा किया है, वह इसे मना करने से होने वाले लॉस के आगे कुछ भी नहीं है। ऊपर से पब्लिशर भी मेरे खिलाफ लॉ सूट फाइल करके डैमेजेस का कंपनसेशन मांगेगा और पब्लिक मुझे कचरे की तरह देखेगी। तभी ह्यूंग ने कहा कि मैं फिर से पूछता हूं, क्या मेरे लिए सर्वाइव करना पॉसिबल है?

सामने से हंग सांग ने जवाब दिया कि अगर ऐसा है तो हां, तुम्हारा सर्वाइव करना काफी हद तक पॉसिबल है। यह सुन सांगजू फ्रस्ट्रेट हो गया। वहीं हंग मन ही मन बोलने लगा कि अब बाजी पलट चुकी है। तभी यूनसांग ने आगे कहा कि लेकिन उस सिचुएशन में आग जलाना आसान नहीं है।

हंग भी उसकी बात सुन बोलने लगा कि क्या तुम आग जलाने की बात कर रहे हो? हां, तुम सही हो। सिर्फ एक पत्थर और लकड़ी के टुकड़े को घिसकर आग जलाना काफी मुश्किल होगा। लेकिन क्या तुम्हें लगता है कि आग को लाइटर से जलाना भी मुश्किल होगा?

यह सुन यूनसांग हैरान रह गया। वह बोलने लगा कि एक मिडिल स्कूल के स्टूडेंट के पास लाइटर होने का तो कोई चांस ही नहीं है। इसका मतलब कि तुमने उसे पहले से ही तैयार कर रखा था। तभी हंग ने पूछा कि क्या तुम्हें पता है कि मिडिल स्कूल स्टूडेंट्स के सिगरेट पीने का रेट कितना है? यूनसांग ने उसे ना में जवाब दिया।

यह सुन हंग ने आगे पूछा कि तो क्या तुम इस बात को लेकर पूरी तरह से श्योर हो सकते हो कि प्रतिवादी हंग सिगरेट नहीं पीता? यूननसांग उसे कोई जवाब नहीं दे पाया। हंग भी उसे देख मन ही मन बोलने लगा कि अगर कोई बंदा सिगरेट पीता हो तो उसके पास लाइटर होना अजीब नहीं है। अगर इसने कहा कि यह इस बात को लेकर श्योर है कि मैं सिगरेट पीता हूं तो यह उसके किसी अनजान बंदे के खिलाफ पूर्वधारणा के तौर पर कंसीडर किया जाएगा और मैं उसकी टेस्टिमोनी को चोट पहुंचा सकता हूं। इसीलिए अब इसके पास बस एक ही चॉइस है।

यूनसांग ने भी परेशान होकर अपने सिर पर हाथ रख जवाब दिया कि मुझे नहीं पता। यह सुन हंग पूछने लगा कि तो तुम्हारे मुताबिक यह बात शोअर होकर कही नहीं जा सकती कि प्रतिवादी के पास उस वक्त लाइटर था या नहीं, राइट? यूनसांग ने उसे हां में जवाब दिया।

हंग ने आगे पूछा कि तो इसका मतलब कि एक मिडिल स्कूल का स्टूडेंट भी उस सिचुएशन में सर्वाइव कर सकता है अगर उसने तुम्हारी लिखी हुई सर्वाइवल बुक पढ़ी हो, राइट? यूनसांग ने फिर से उसे हां में जवाब दिया। यह सुन हंग ने जज से कहा कि मेरी तरफ से इतना ही।

ऐसे ही कोर्ट का सेशन खत्म हो जाता है। उसे खत्म कर हंग वापस जाने लगा। तभी किसी ने उसे आवाज लगाकर पूछा कि क्या मैं तुमसे एक सेकंड बात कर सकता हूं? यह सांगजू होता है।

सांगजू ने हंग से पूछा कि क्या तुम वाकई में नाइंथ ग्रेड में हो? मैंने सुना है कि तुमने एकेडमी में एंटर किया है क्योंकि तुम लॉ की पढ़ाई करना चाहते हो। अगर तुम एक ऑफिशियल लॉयर होते तो मैं तुम्हें बिना सोचे ही हायर कर लेता।

हंग ने भी उसकी बात सुन मुस्कुराते हुए कहा कि फ्यूचर के बारे में हम नहीं जान सकते। क्या पता तुम ऐसा कर भी पाओ। सांगजू ने भी उसकी बात से एग्री किया और आगे कहा कि लेकिन मैं हमारी अगली मुलाकात में तुम्हें इतनी आसानी से नहीं जीतने दूंगा, क्योंकि एक फाइट तो आखिर में फाइट ही होती है।

हंग ने भी कहा कि मैं भी तुम पर इजी नहीं होऊंगा। तो चलो अब मैं चलता हूं। पीछे से सांगजू बोलने लगा कि मुझे तुम्हारी हिम्मत वाकई में पसंद आई। मैं हमारी अगली फाइट का इंतजार करूंगा। हंग ने भी वहां से निकलते हुए कहा कि चलो देखते हैं कि वह अगली फाइट होती भी है या नहीं।

दरअसल लोगों के बीच ट्रायल्स को लेकर गलतफहमी होती है कि फाइट सिर्फ कोर्ट हाउस के अंदर ही होती है, लेकिन हकीकत में असली फाइट्स कोर्ट के बाहर होती हैं। लॉ सूट के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स ऑर्गेनाइज करने से लेकर फ्रेंडली गवाह सिक्योर करना, यह सब कुछ। इसलिए असली फाइट कोर्ट के बाहर होती है और कोर्ट के अंदर उसका रिजल्ट सेटल होता है।

क्यों कहीं जाते हुए मन ही मन बोल रहा था कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि उन लोगों ने मुझे मारने की कोशिश की और फिर मेरे ही खिलाफ कंप्लेंट फाइल की। मैं उन्हें उनके गुनाहों के लिए जाने देने वाला था क्योंकि वह लोग ऑलरेडी जेल में हैं, लेकिन अब नहीं। उन लोगों ने सारी किडनैपिंग पहले से ही प्लान की हुई थी, तो क्या उन लोगों को किडनैपिंग और अटेमप्टेड मर्डर के लिए पनिशमेंट नहीं मिलनी चाहिए? आखिर उन लोगों ने कितनी पैरवी की होगी कि उन्हें सिर्फ किडनैपिंग और चोट पहुंचाने की ही सजा मिली? यह सब सोचते हुए वह इरिटेट हो गया।

फिर उसने किसी के घर के सामने पहुंचते हुए सोचा कि अब उन्होंने यह फाइट शुरू की ही है तो मैं भी और चुप नहीं बैठूंगा। इतना सोच उसने उस घर का डोर बेल बजा दिया। उसके ऐसा करते ही अंदर से आवाज आई कि कौन है? हंग ने बताया कि मैंने आपसे मिलने आने के लिए बात की थी। फिर हमें कुछ देर बाद घर के अंदर का सीन दिखाया जाता है। यह उस मरे हुए लड़के का घर होता है।

ह्यूंग ने खुद को उसके पेरेंट्स से इंट्रोड्यूस किया। यह सुन उस लड़के की मां बोलने लगी कि मुझे पता है कि तुमने कहा था तुम आओगे, लेकिन तुम तो वाकई में आ गए। तुम बहुत ही बेशर्म हो। हंग भी मन ही मन बोल रहा था कि यह उस घटना में मर चुके कांगमून का घर है। कांगमून के फादर गुस्से से बोलने लगे कि क्या तुम यहां हमें कोर्ट के बाहर सेटलमेंट करने की बात करने आए हो? मेरे बेटे को मारने के बाद भी तुम बहुत ही बेशर्म हो। इसका तो कोई चांस ही नहीं है।

तभी हंग ने उन्हें बताया कि मैं यहां सेटल करने नहीं आया। यह सुन कांग मून के फादर ने गुस्से से टेबल पर अपना हाथ पछाड़ते हुए कहा कि कमीने, तुम्हारी एक एडल्ट के साथ मैस करने की हिम्मत भी कैसे हुई? यंग ने आगे बताया कि मैंने बोला था कि मैं यहां आऊंगा क्योंकि मैं कुछ कहना चाहता हूं। मैंने कभी भी सेटलमेंट के बारे में एक शब्द भी नहीं बोला था।

यह सुन कांग मून का फादर और भी गुस्सा हो गया और उसने हंग को कमीना कहते हुए उसका कॉलर पकड़ लिया। वो उसे बेशर्म बोल के मुक्का मारने जा ही रहा था, लेकिन तभी हंग ने पूछा कि क्या तुम अपने बेटे के असली खूनी को ढूंढना नहीं चाहते?

यह सुन कांगमून का फादर चौंक गया। हंग ने फिर से कहा कि मैं असली खूनी की बात कर रहा हूं। क्या तुम उसे ढूंढना नहीं चाहते? यह सुन उस बंदे की पकड़ ह्यूंग के कॉलर से छूट गई। वह कांपते हुए बोलने लगा कि तुम ही हो जिसकी वजह से मेरा बेटा ठंड से जमकर मर गया।

यह सुन हंग पूछने लगा कि और यह बात किसने बोली? पुलिस ने? यह सच है कि मैंने ही उसका पैर तोड़ा था, लेकिन वो तो बस मैं उस सिचुएशन से सर्वाइव करने का स्ट्रगल कर रहा था। तुम लोग भूले नहीं होंगे कि तुम्हारे बेटे और उसकी गैंग ने ही मुझे किडनैप किया था, राइट? खैर, मैं प्रॉमिस करता हूं कि मैंने सिर्फ उसका पैर ही तोड़ा था।

यह सुन कांग मून के फादर ने अपनी वाइफ को संभालते हुए पूछा कि तो अब क्या तुम कहना क्या चाहते हो? हंग ने बताया कि जिसने तुम्हारे बेटे को मारा है वो मैं नहीं बल्कि वो कमीने हैं जो उसके साथ थे। क्या तुमने बाय एनी चांस अपने बेटे के मरते वक्त पहने हुए कपड़े देखे थे?

कांग मून का फादर भी यह सुन कंफ्यूज हो गया। हंग ने कुछ फोटो निकालते हुए कहा कि लगता है पुलिस ने तुम लोगों को सब कुछ नहीं बताया। जरा इन फोटोस को देखो। यहां तुम देख सकते हो कि ठंड से मरने से पहले उसे काफी सारी चोटें लगी थीं, जो कि हमले के निशान हैं। लेकिन मैं कसम खाकर कहता हूं कि मैंने उसके पैर के अलावा और कहीं भी हमला नहीं किया था। और यह फोटो तब का है जब उन्हें पहली बार ढूंढा गया था।

कांग मून का फादर भी उस फोटो को देख बोलने लगा कि यह लाल जैकेट तो मेरे बेटे की लगती है। तभी वह उस पर लगे खून के धब्बे देख चौंक गया। उसकी वाइफ भी यह देख हैरान होकर पूछने लगी कि वो जैकेट तो हमारे बेटे का है। आखिर वो लोग मेरे बेटे का जैकेट क्यों पहने हुए हैं?

हंग ने आगे कहा कि मुझे भी यह बात काफी अजीब लगी। आखिर उसका खून क्यों निकला था जब पुलिस ने कहा था कि वह ठंड से जमकर मरा है? और वह बंदा वो लाल जैकेट क्यों पहना हुआ है? मैंने जो पैर तोड़ा था उससे उस वक्त खून नहीं निकल रहा था। इसीलिए मैं यह कहना चाहता हूं कि मुझे नहीं लगता कि तुम्हारा बेटा ठंड से जमकर मरा है। जरा इस ऑटोप्सी रिपोर्ट को देखो। यहां साफ तौर पर कहा गया है कि मेरे तोड़े हुए पैर से कोई खून नहीं निकल रहा था। तो अब तुम्हें अपने बेटे के खून के धब्बे उसके सर्वाइव किए हुए दोस्तों की जैकेट पर होने के बारे में क्या लगता है? मैं तुम्हें बता रहा हूं कि असली खूनी मैं नहीं बल्कि वह फोटो में दिखाए गए कमीने हैं।

यह सुन उन लोगों को हंग की बात पर यकीन नहीं हो रहा था। हंग ने आगे पूछा कि क्या उन बाकी के पेरेंट्स ने तुमसे यह कहा था कि तुम्हें अपने बेटे की मौत का बदला लेने की कोशिश करनी चाहिए? उनसे कहना कि ऐसी रेडिकुलस बातें ना करें। वह तो बस तुम्हें इस लॉ सूट से डिस्ट्रैक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं जबकि वह खुद अपने बेटों के गुनाहों को छिपा रहे हैं।

कांग मून का फादर भी उसकी बात सुन सोचने लगा कि वो लोग हमें ऐसी बातें बोल लॉ सूट फाइल करने के लिए इनकरेज कर रहे थे। क्या तुम्हें अपने बेटे के लिए सॉरी फील नहीं होता? हंग ने आगे कहा कि उन्होंने तुम्हारे बेटे के असली खूनी का सबूत छिपा दिया और तुम्हारा सारा गुस्सा मेरी ओर शिफ्ट कर दिया ताकि उनके बच्चे कम से कम उनके किए हुए गुनाहों से तो बच ही सके। अब तुम्हें किसकी बातें ज्यादा सच लगती हैं? मैं इन डॉक्यूमेंट्स को यहीं छोड़ रहा हूं, इसलिए इस बारे में अच्छे से सोचना। तुम मेरे खिलाफ लॉस सूट के साथ प्रोसीड करना चाहते हो या सच जानना चाहते हो, यह तुम्हारी चॉइस है। इतना बोल हंग वहां से निकल गया।

उसके अगले दिन कांग मून के पेरेंट्स ने उसे कांटेक्ट करके उनके साथ पुलिस स्टेशन चलने को कहा। फिर हमें उस पुलिस स्टेशन का सीन दिखाया जाता है। वहां पर पुलिस वाले अपना काम कर रहे थे। तभी हंग ने एक पुलिस वाले को ग्रीट किया। उसने उसे बताया कि हम यहां किसी केस के रिकॉर्ड्स देखने आए हैं। यह सुन वो पुलिस वाला कंफ्यूज हो गया। हंग ने आगे बताया कि अब क्योंकि दोनों पार्टीज यहां हैं, इसीलिए तुम हमें इस केस से रिलेटेड पुलिस के पास जो भी डाटा है वह सारा दिखा सकते हो, राइट? उस पुलिस वाले ने भी उसकी बात सुन झिझकते हुए हां में जवाब दिया।

यह देख हंग सोचने लगा कि मैंने तो बस एक कॉमन रिक्वेस्ट की थी, लेकिन यह इतना परेशान हो रहा है। एस एक्सपेक्टेड, इन लोगों ने इस बार भी किसी से रिश्वत ली है। तभी उस पुलिस वाले ने उन्हें केस से रिलेटेड रिकॉर्ड दे दिए। कांगमून का फादर उसे देख चौंक गया। वो गुस्सा होते हुए सोचने लगा कि यह तो एक्सजेक्टली इस लड़के के कहे मुताबिक ही है।

हंग ने उस पुलिस वाले से आगे पूछा कि क्या तुम्हें पता है कि यहां लिखा यह अनजान वजह से हुआ घाव किस वजह से हुआ था? पुलिस वाले ने बताया कि अब तक हमने उस पर इन्वेस्टिगेशन शुरू नहीं की, इसीलिए हमें नहीं पता। यह सुन हंग गुस्से से पूछने लगा कि बॉडी पर इतने सारे घाव होने के बावजूद भी तुमने अब तक इन्वेस्टिगेशन शुरू नहीं की? क्या तुम्हें पता भी है कि तुम्हारी बात कितनी रेडिकुलस साउंड कर रही है? वह पुलिस वाला भी बहाना बनाकर बोलने लगा कि हमने यह कंक्लूड कर दिया था कि वह ठंड से जमकर मरा है।

तभी कांग मून के फादर ने पूछा कि अगर हम एक ऑफिशियल कंप्लेंट फाइल करें तो क्या इन्वेस्टिगेशन शुरू हो जाएगी? यह सुन वो पुलिस वाला कंफ्यूज हो गया। सामने से कांग मून के फादर ने फिर से कहा कि मैं पूछ रहा हूं कि अगर हम एक कंप्लेंट फाइल करें तो क्या तुम इन्वेस्टिगेशन शुरू करोगे? पुलिस वाले ने उसे हां में जवाब दिया। यह सुन कांगमून के फादर ने कहा कि तो हम एक कंप्लेंट फाइल कर रहे हैं।

फिर हमें कुछ वक्त बाद उस कोर्ट का सीन दिखाया जाता है। एस एक्सपेक्टेड, कांग मून के पेरेंट्स ने ह्यूंग के खिलाफ की हुई कंप्लेंट वापस लेने का डिसाइड कर लिया था। उसके बदले उन लोगों ने बाकी के दो बंदों के खिलाफ कंप्लेंट फाइल करने का डिसाइड किया और उन्हें अपने कनेक्शंस के थ्रू प्रेशर किया।

हंग वहां से निकलते हुए गहरी सांस छोड़कर सोचने लगा कि आखिर मैं इन सब में फंसा भी कैसे? तभी किसी ने उसे आवाज लगाई। सांगू ने उससे पूछा कि मैंने सुना है उन लोगों ने तुम्हारे खिलाफ की हुई कंप्लेंट वापस ले ली है, तो फिर तुम यहां क्यों आए हो?

हंग ने उसे कुछ कागज दिखाते हुए बताया कि मैं तो बस यहां डैमेजेस को लेकर एक लॉ सूट फाइल करने और उसके लिए जरूरी कुछ डॉक्यूमेंट्स देने आया था। सांगजू भी उसकी बात सुन बोलने लगा कि यह पूरा केस काफी बिगड़ गया है। क्या यह सब तुम्हारा किया धरा है? हंग ने बताया कि मैं समझा नहीं कि तुम क्या कहना चाहते हो।

सामने से सांगजू ने बताया कि मैं इस बारे में बात कर रहा हूं कि कैसे उन्होंने तुम्हारे खिलाफ की हुई कंप्लेंट वापस लेकर एक दूसरे के खिलाफ कंप्लेंट कर दी है। वह सब लोग अमीर हैं, इसलिए मैंने सुना है कि पुलिस उनकी फाइट के बीच फंसी मरने जैसा फील कर रही है। यह सुन हंग ने कहा कि कानून हर किसी के लिए फेयर होना चाहिए, राइट?

सांगजू ने उसकी बात से एग्री करते हुए कहा कि मैं वाकई में तुम्हारे जैसे टैलेंटेड बंदे के साथ काम करना चाहता हूं। अगर तुम्हें कभी अपना लॉयर का लाइसेंस मिले तो मुझे कॉल करना। दरअसल सांगजू इस सिचुएशन में कुछ नहीं कर सकता। इस ट्रायल को जीतने का अब उसके पास कोई तरीका नहीं था क्योंकि विक्टिम्स की फैमिलीज ने ही अपनी कंप्लेंट वापस ले ली थी।

हंग ने भी सांगजू से कहा कि अगर मुझे जरूरत पड़ी तो मैं वैसा करूंगा। सांगजू ने आगे पूछा कि तो अब तुम क्या करने का प्लान कर रहे हो? यह सुन हंग ने पूछा कि तुम्हारा मतलब क्या है? सांगजू ने बताया कि उन लोगों को इस वक्त जरूर किसी लॉयर की जरूरत होगी।

यह सुन हंग मुस्कुराते हुए सोचने लगा कि क्या यह ऐसा बोल रहा है कि मैं इसे कांगमुन के फादर को रेकमेंड करूं? इस लॉयर की दुनिया में तुम कुछ पल पहले जिसके खिलाफ फाइट कर रहे थे उसी को बाद में डिफेंड कर सकते हो। इतना सोच उसने सांगजू को बताया कि मैं समझ गया। मैं उन्हें इस बारे में बता दूंगा।

इसके बाद हमें फिर से उसी जंगल का सीन दिखाया जाता है। हंग फिर से वहां जा पहुंचा था। वो वहां बैठकर बोलने लगा कि मैं काफी थक चुका हूं। मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं फिर से यहां आऊंगा। तो चलो अब काम शुरू करने का वक्त हो चुका है। इतना सोच उसने वहां जमीन को टच कर लिया। ऐसा करते ही उसे काफी सारी मेमोरीज दिखाई देने लगीं। उनमें से ज्यादातर मेमोरीज छिप कर मेक आउट कर रहे कपल्स की थीं।

यह देख हंग शर्माकर इरिटेट होते हुए सोचने लगा कि मुझे सिर्फ ऐसी चीजें ही क्यों दिखाई दे रही हैं? इतना सोच वो आगे बढ़ गया। वो आसपास देखते हुए बोलने लगा कि वो यहीं कहीं होना चाहिए। तभी उसे एक गुफा दिखाई दी। उसे देख हंग ने कहा कि शायद यही वो जगह है। उन्होंने कहा था कि वह एक छोटी सी गुफा में रहे थे, इसलिए यह पक्का वही होगी। मुझे उम्मीद है कि यही वह हो। इतना सोच वह उस गुफा के अंदर जा पहुंचा। फिर उसने वहां जमीन पर अपना हाथ टच कर दिया। ऐसा करते ही उसे फिर से वहां के सीनंस दिखाई देने लगे। उसमें दिखाई दे रहा था कि जेमंग और उसके दोस्त वहां गुफा में बैठे हुए बातें कर रहे थे। कांग मून अपना पैर पकड़ कर दर्द के मारे करा रहा था।

यह सुन जेमयंग ने उसे चुप होने को बोल कहा कि मैं ठंड से मरा जा रहा हूं। उसके तीसरे दोस्त को भी काफी ठंड लग रही थी। वो पूछने लगा कि क्या हमें उस कमीने हंग का पीछा कर उसे मार डालना चाहिए? यह सुन जिमंग ने इरिटेट होकर पूछा कि अब हम इसके टूटे हुए पैर के साथ उसका पीछा कैसे करेंगे? और हम क्या करेंगे अगर उसने पागलों की तरह हम पर गाड़ी चढ़ा देने का डिसाइड किया? तो वो टोपी वाला बंदा फिर से बोलने लगा कि साला ऐसा लगता है कि मैं वाकई में ठंड से मर जाऊंगा।

यह सुन जेमुयंग ने गुस्से से उसे चुप होने को बोल कहा कि ऐसी बकवास मत करो। मैं यहां से जिंदा बाहर निकलूंगा और उस कमीने को मार डालूंगा। वहीं कांग अभी भी दर्द और ठंड के मारे करा रहा था। यह सुन जेमयंग ने गुस्से से उसे चुप होने को बोल पूछा कि क्या तुम्हें यह लगता है कि सिर्फ तुम्हें ही ठंड लग रही है? तुम्हारे पास तो एक मोटी जैकेट भी है, तो फिर तुम कंप्लेन क्यों कर रहे हो? वैसे क्या तुम्हें नहीं लगता कि हम तीनों को ठंड से मरने की जरूरत नहीं है?

उस टोपी वाले बंदे ने भी उसकी बात से एग्री कर कांगमुन से कहा कि तुम्हारा जैकेट काफी आरामदायक लग रहा है। जेमंग ने भी उसे हां में जवाब देकर जमीन से एक पत्थर उठाते हुए कहा कि चलो बाकियों के लिए एक बंदे को खत्म कर देते हैं। यह सुन कांगून चिल्लाते हुए उसे रुकने को बोलने लगा, लेकिन जेमियंग ने उसे वहीं खत्म कर दिया।

यह देख हंग हाफ सोचने लगा कि क्या उन लोगों ने वाकई में अपने दोस्त को सिर्फ एक जैकेट के लिए मार डाला? यह कमीने बहुत ही घटिया हैं। चलो कम से कम मुझे यह जगह तो मिल गई। अबकी मुझे यह जगह मिल चुकी है तो मुझे इसे मार्क कर देना चाहिए ताकि मैं यहां अगली बार आ सकूं। इतना सोच उसने वहां पर रिबन बिछा दी।

फिर हमें अगले दिन का सीन दिखाया जाता है। पुलिस भी अब उस गुफा वाली जगह पर पहुंच चुकी थी। कांगमून के पेरेंट्स अपने बेटे के खूनी को गाली देते हुए रो रहे होते हैं। जब इन्वेस्टिगेशन शुरू हुई थी तब जेमयंग और उसके दोस्त ने सिंपल सा बहाना दिया था कि उन्होंने कांगमून के मरने के बाद सर्वाइव करने के लिए उसकी जैकेट ले ली थी, लेकिन खून की जगह एक अलग ही कहानी बता रही थी।

उसके बाहर खड़े हंग ने सांगजू को बताया कि यहां पर फाइटिंग के निशान और खून के धब्बे हैं। इससे हमें पता चलता है कि उस घटना की रात क्या हुआ होगा। सांगजू ने भी उससे कहा कि यह पक्का कांगम के स्ट्रगल के निशान हैं, लेकिन तुमने इस जगह को ढूंढा कैसे? हंग ने बताया कि मैंने खुद से पूछा कि अगर उनकी जगह मैं होता तो मैं क्या करता? सांगजू भी उसकी बात समझ गया।

फिर हंग ने पूछा कि अब तुम आगे क्या करने का प्लान कर रहे हो? सांगजू ने बताया कि अब मुझे लॉ सूट के साथ प्रोसीड करना पड़ेगा क्योंकि हमें सबूत और खून की जगह मिल चुकी है। वैसे तुम यह क्यों पूछ रहे हो? क्या तुम वरिड हो? इसकी कोई जरूरत नहीं है। तुम्हें पता ही है कि मैं कौन हूं।

हंग ने भी उसकी बात सुन कहा कि मुझे पता है कि तुम खुद से भी ठीक-ठाक कर ही लोगे। यह सुन सांगजू बोलने लगा कि तुम वाकई में अपने शब्दों को लेकर स्मार्ट हो। हंग ने भी मुस्कुरा कर कहा कि आखिर मैं भी तो एक लॉयर बनना चाहता हूं, इसलिए मुझे बातें करना तो आना ही चाहिए। क्योंकि लॉयर का आधा काम तो सिर्फ बातें बनाना ही होता है, राइट? सांगजू ने भी उसकी बात से एग्री किया।

इसके बाद हंग अपनी नॉर्मल जिंदगी में वापस चला गया। वो हमेशा की ही तरह एग्जाम के लिए तैयारी करने लगा। बोर्डिंग स्कूल को भी उनके यंगेस्ट स्टूडेंट के बार एग्जाम क्लियर करने को लेकर काफी उम्मीद थी। हंग खुश होकर मन ही मन बोलने लगा कि मैंने बिना बाहर जाए पूरी तरह से पढ़ाई पर फोकस करने को बहुत ही मिस किया।

तभी उसके कमरे में लगे स्पीकर से आवाज आई कि मिस्टर हंग, प्लीज अभी के अभी बाहर लॉबी में आइए। यह सुन हंग बाहर जाते हुए बोलने लगा कि अब इस वक्त कौन होगा? मुझे उम्मीद है कि यह मेरा टाइम वेस्ट ना हो। यह सब बोलते हुए वह मैनेजमेंट ऑफिस जा पहुंचा। वहां किसी बंदे ने उससे कहा कि मैं यहां तुम्हारी मदद लेने आया हूं। लेकिन हंग ने तुरंत ही उसे मना कर दिया। वह गहरी सांस छोड़कर सोचने लगा कि अब मैं बाहर नहीं जा रहा तो मुझे खुद को ढूंढते हुए आ रही प्रॉब्लम्स से डील करना पड़ रहा है।

सामने से उस बंदे ने बताया कि मैं यहां कांगमून के केस को लेकर बात करने आया हूं। यह सुन हंग ने इरिटेट होते हुए कहा कि मैं वाकई में उसमें और इनवॉल्व होना नहीं चाहता। सांगू भी उसकी बात सुन गहरी सांस छोड़कर पूछने लगा कि क्या तुम इमेजिन भी कर सकते हो कि यह प्रॉब्लम कितनी फ्रस्ट्रेटिंग होगी कि मुझे ढूंढते हुए तुम्हारी एडवाइस लेने आना पड़ रहा है? लेकिन हंग ने उसे मना करते हुए बताया कि मेरे पास पढ़ाई करने के लिए भी इनफ टाइम नहीं है।

यह सुन सांगजू ने उससे माफी मांगकर अपना सिर पकड़ते हुए कहा कि मैं खुद को एक लॉयर भी कैसे बोल सकता हूं जब मैं इस प्रॉब्लम से भी डील नहीं कर पा रहा? मुझे लॉयर बनना छोड़ देना चाहिए। उसकी हरकतें देख हंग बोलने लगा कि तुम्हारी एक्टिंग बहुत खराब है। आखिर तुम ऐसी एक्टिंग के साथ ट्रायल्स कैसे जीत लेते हो? चलो ठीक है, तुम्हें क्या प्रॉब्लम हो रही है?

सांगजू ने बताया कि उन लोगों ने अपने डिफेंस के लिए नेसेसिटी को यूज़ किया है। यह सुन हंग चौंक कर बोलने लगा कि उन लोगों ने वाकई में अपना काफी दिमाग लगाया है। अगर कोर्ट ने इसे एक्सेप्ट कर लिया तो उन लोगों को तुरंत ही छोड़ दिया जाएगा, राइट? दरअसल नेसेसिटी का मतलब होता है कि गुनाह का आरोप लगे बंदे को पनिशमेंट नहीं दी जाएगी अगर उसने वह गुनाह कोई प्रॉब्लम हैंडल करते हुए या

कोई इमरजेंसी सिचुएशन के दौरान इवाकुएट करते वक्त किया हो। फॉर एग्जांपल, जब कोई नौ बंदों की मैक्सिमम कैपेसिटी वाली बोट किसी और बंदे के बोट पर चढ़ने की कोशिश करने की वजह से डूबने वाली हो, तो जो लोग ऑलरेडी बोट पर हैं उन्हें गुनाह के लिए रिस्पांसिबल नहीं ठहराया जाएगा, अगर उन्होंने उस बंदे को बोट पर चढ़ने नहीं दिया। उन लोगों ने नेसेसिटी के लिए इस बहाने से अप्लाई किया होगा कि हर कोई ठंड से मर जाता और उस सिचुएशन में कोई एक्सटर्नल मदद भी अवेलेबल नहीं थी। सांगू ने उसे हां में जवाब देते हुए बताया कि इसके परिणाम के तौर पर शायद उन लोगों को खून के लिए पनिश नहीं किया जाएगा।

हंग भी उसकी बात सुन सोचने लगा कि अगर जेमियंग जेल से छूट गया तो वह पक्का मुझसे बदला लेने आएगा। इतना सोच उसने सांगजू से कहा कि लगता है अब मेरे पास और कोई चॉइस नहीं है, मैं तुम्हारी मदद करूंगा। सांगजू ने भी यह सुन उसे थैंक यू बोला और कहा कि मुझे यकीन है कि तुम काफी मददगार होंगे। फिर हमें ह्यूंग के रूम का सीन दिखाया जाता है। वहां बैठा ह्यूंग परेशान होकर बोल रहा था कि यह मैंने जितना सोचा था उससे काफी मुश्किल हो सकता है। उन्होंने पार्क एंड सन लॉ फर्म को हायर किया है। पार्क एंड सन पूरे कोरिया की बेस्ट हाईएस्ट रेटेड लॉ फर्म है। उन्हें हायर करने के लिए बहुत सारे पैसे लगते हैं, क्योंकि उनकी गवर्नमेंट के साथ मेलझोल है। वह गवर्नमेंट के सारे बड़े केसेस लेते हैं, क्योंकि उनका वहां काफी बड़ा नेटवर्क है। मैं कह सकता हूं कि वह लोग इस केस से पीछे नहीं हटेंगे।

सांगजू भी बोलने लगा कि यह मेरे लिए भी खुद से फाइट करना काफी मुश्किल है। हंग ने आगे कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह लोग अपने डिफेंस के तौर पर नेसेसिटी को एस्टैब्लिश कर लेंगे। उनका जवाब परफेक्ट है। डॉक्यूमेंट में सारी इन दी गई है, जैसे कि वेदर टेंपरेचर और यहां तक कि उस टेंपरेचर पर सर्वाइव करने की प्रोबेबिलिटी भी। सांगजू ने भी उसकी बात से एग्री कर कहा कि यह कुछ ज्यादा ही परफेक्ट है। हंग मुस्कुरा कर बोलने लगा कि पैसे वाकई में कन्वीनिएंट होते हैं। अमीर होना काफी अच्छा होता होगा। इतना बोल हंग हंसने लगा। यह देख सांगजू थोड़ा ऊंची आवाज में बोलने लगा कि यह कोई हंसने की बात नहीं है, मैं यहां तुम्हारी एडवाइस लेने आया हूं। ह्यूंग ने भी उसका बिहेवियर देख कहा कि अब अचानक से तुम्हारा टेंपर कैसे बढ़ गया थोड़ा चिल करो। वहीं सांगजू भी उसे देख सोच रहा था कि यह लड़का एक जीनियस है, इसलिए मुझे पता है कि वह कोई क्लेवर आंसर ढूंढ लेगा। कम ऑन हंग दिखाओ अपना कमाल।

तभी हंग ने कुछ सोचते हुए कहा कि शायद इसका एक सॉल्यूशन हो सकता है। यह सुन सांगू भी खुश होते हुए पूछने लगा कि क्या वाकई में? तभी हंग ने उससे कहा कि लेकिन यह बताने से पहले मेरी एक शर्त है। मैं बार एग्जाम पहले ही ट्राई में क्लियर करना चाहता हूं। इसलिए प्रॉमिस करो कि तुम मुझे परेशान करना बंद कर दोगे। सिर्फ तभी मैं तुम्हें यह बात बताऊंगा। सांगजू भी उसकी पहले ट्राई में बार एग्जाम क्लियर करने की बात सुन सोच में पड़ गया। फिर वो मन ही मन बोलने लगा कि अगर ह्यूंग की बात की जाए तो यह डेफिनेटली पॉसिबल है। तभी हंग ने फिर से पूछा कि तुम्हारा क्या कहना है? क्या तुम मुझे यह प्रॉमिस कर सकते हो या नहीं? सांगू ने भी मन ही मन सोचा कि मुझे बाद में अपनी लॉ फर्म के लिए यह लड़का चाहिए होगा, इसलिए मैं इसे परेशान नहीं कर सकता। इतना सोच उसने हंसते हुए ह्यूंग की बात मान ली। इसके बाद ह्यूंग भी उसे अपना प्लान बताने लगा। उसका प्लान सुन सांगजू चौंक गया। वो पूछने लगा कि क्या बस इतना ही? हंग ने कहा कि जरा सोच कर देखो, अगर तुम्हारा सामना इस सबूत से होता तो तुम उस सिचुएशन को कैसे रिसोंड करते?

सांगजू भी उसकी बात सुन हंसते हुए बोलने लगा कि तुम मुझे हर बार अमेज कर देते हो मेरे दोस्त, तुम वाकई में एक जीनियस हो। फिर हमें जेम्यून के खून के केस का ट्रायल का दिन दिखाया जाता है। पार्क् एंड सन लॉ फर्म के लॉयर्स ने नेसेसिटी क्लेम करने के लिए हर तरह के साइंटिफिक फैक्ट्स, रिकॉर्ड्स, एक्सपेरिमेंटल रिजल्ट्स और स्टैटिस्टिक्स दिखाए। यहां तक कि जज के पास भी उनके क्लेम को लेकर कहने के लिए कुछ नहीं था। तभी जज ने वादी के पक्ष से कहा कि अगर तुम और कुछ कहना नहीं चाहते तो हम ट्रायल को यहीं खत्म कर सकते हैं। सांगजू भी यह सुन सोचने लगा कि यह जैसा मैंने एक्सपेक्ट किया था वैसा ही है। अब जबकि वह लोग अपनी जीत को लेकर शोर हैं, तो मेरा पूरी बाजी पलटने का वक्त आ चुका है। इतना सोच उसने जज से कहा कि योर ऑनर, मैं नया सबूत लेकर आया हूं। यह सबूत प्रूव करता है कि जेमंड ने खून जानबूझकर किया था, इसलिए मैं यह सबूत कोर्ट में सबमिट करना चाहता हूं। यह सुन वो पार्क एंड सन के लॉयर्स चौंक गए। जज भी पूछने लगा कि तुम यह बात प्रूव कैसे कर सकते हो कि वह खून जानबूझकर किया गया था, जबकि वहां कोई गवाह मौजूद ही नहीं था?

सामने से सांगजू ने बताया कि अगर आप सबूत को देखेंगे तो आपको पता चल जाएगा। जज ने भी सबूत देख पूछा कि यह क्या है? सांगजू ने बताया कि जेमियंग और उसकी गैंग के पास यह चीज मौजूद थी जब उन्हें ह्यूम के अरेस्ट के लिए किडनैप किया जा रहा था। यह सुन जज बोलने लगा कि लेकिन मुझे तो फोटो में कोई हथियार दिखाई नहीं दे रहा। सामने से सांगजू ने बताया कि आप सही हैं, लेकिन उस फोटो में ऐसा सबूत है जिससे नेसेसिटी का क्लेम खारिज होता है। सबूत नंबर चार, यह प्रूफ करता है कि इस केस में नेसेसिटी एप्लीकेबल नहीं है। यह सुन जज ने पूछा कि सबूत नंबर चार से क्या तुम लाइटर की बात कर रहे हो? सांगजू बोलने लगा कि उन्होंने क्लेम किया था कि काफी कम टेंपरेचर से उनकी जान खतरे में थी, लेकिन हम देख सकते हैं कि उनके पास लाइटर मौजूद था। इसका मतलब कि वह लोग बिना किसी परेशानी के आग जला सकते थे। दरअसल ऐसी फंडामेंटल्स चीजें कई बार ट्रिवियल लग सकती हैं, लेकिन ऐसी ट्रिवियल चीजें जिस पर किसी का भी ध्यान ना जाए वो आखिर में पूरी बाजी पलट सकती है। प्लीट करने का यही फंडामेंटल है। वादी पक्ष का किया हुआ नेसेसिटी का यह क्लेम कि खून करना अवॉइड नहीं किया जा सकता था, यह पूरी तरह से झूठा है।

उसकी दलील सुन जज ने वादी पक्ष से पूछा कि क्या तुम कुछ कहना चाहते हो? लेकिन पार्क एंड सन लॉ फर्म के लॉयर्स के पास अब कोई जवाब नहीं था। यह देख जज बोलने लगा कि मुझे लगता है हम हमारे कंक्लूजन पर पहुंच चुके हैं। उनकी सजा दो दिनों में अनाउंस कर दी जाएगी। और ऐसे ही हंग के ढूंढे हुए छोटे से सबूत की वजह से ट्रायल अपने कंक्लूजन तक पहुंच गया, क्योंकि जेमियंग ने उसके पास लाइटर होने के बावजूद भी अपने दोस्त का खून करने का डिसाइड किया था। इसलिए उसे खून के लिए 12 साल की जेल की सजा दी गई थी और साथ ही किडनैपिंग और चोट पहुंचाने की कोशिश करने के लिए उसमें एक साल और जोड़ा गया था, जिससे उसकी टोटल सजा 13 साल की जेल थी।

वहीं अपने लेक्चर रूम में बैठा हंग मन ही मन बोल रहा था कि आखिर वसंत शुरू हो चुका है। मैंने बैचलर्स डिग्री एग्जामिनेशन फॉर सेल्फ एजुकेशन को क्लियर कर लिया है और अगर मैं मई, अगस्त और नवंबर में होने वाली एग्जाम्स क्लियर कर लूं तो मुझे आखिरकार अपनी ऑफिशियल डिग्री और बार एग्जाम देने का हक मिल जाएगा। वैसे सोचा जाए तो उस घटना को हुए ऑलरेडी 13 महीने हो चुके हैं। मैं काफी बोर हो रहा हूं। उसे देख पास बैठी हुवारिन ने पूछा कि क्या बात है? क्या हमारे देश के सबसे स्मार्ट बच्चे को वसंत का बुखार हो रहा है? हंग ने बताया कि नहीं, मैं तो बस बोर हो रहा हूं। यह सुन हारिन ने कहा कि मेरा भी यही हाल है। लगता है मुझे वीकेंड्स पे शॉपिंग करने जाना चाहिए। हंग भी उसकी बात सुन सोचने लगा कि शायद मुझे भी इस वीकेंड ब्रेक लेकर शॉपिंग पर जाना चाहिए। फिर हमें वीकेंड का सीन दिखाया जाता है।

हंग ने किसी स्ट्रीट पर जाते हुए पूछा कि क्या यह डाउन है? फिर वह गहरी सांस लेते हुए बोलने लगा कि तो वसंत की खुशबू ऐसी होती है। लेकिन तभी उसे जोरदार छींक आ गई। वह अपना नाक पोंछते हुए बोलने लगा कि घंटा वसंत की खुशबू, मुझे पराग से नफरत है। फिर वो इविल स्माइल देते हुए सोचने लगा कि आखिरकार मैं उस पहाड़ से बाहर निकल ही गया, तो अब मैं सिविलाइजेशन के कुछ बेनिफिट्स एंजॉय करूंगा। इतना सोच वो किसी गेम सेंटर पर जा पहुंचा। उसे गेम खेलता देख कुछ लोग बोलने लगे कि यह तो इसमें बहुत ही अच्छा है, यह वाकई में प्रो है। ऐसे ही हंग ने उस गेम में नया हाईएस्ट स्कोर सेट कर दिया। यह देख पास ही खड़े कुछ लड़के हैरान होकर बोलने लगे कि यह तो वाकई में काफी अच्छा खेलता है, यह मेरा देखा हुआ बेस्ट प्लेयर है। हंग भी वह गन पकड़े सोच रहा था कि लगता है मेरे पास अभी भी वह स्किल्स बची है। यह मुझे पुराने दिनों की याद दिलाता है। मुझे तो यह याद भी नहीं कि मैंने इस गेम में कितने पैसे डाले थे। अगर उतना सब करने के बाद भी मैं इस गेम में खराब होता तो यह अजीब होता। फिर वह वहां से बाहर निकल कर बोलने लगा कि अब मुझे कहां जाना चाहिए? शायद मुझे किसी कैफे पर एक कप स्वीट कॉफी पी लेनी चाहिए। इतना बोल वो किसी कैफे में जा पहुंचा। तभी उसका ध्यान किसी चीज पर गया। उसने देखा कि वहां काम कर रही लड़की ने स्कूल यूनिफार्म पहन रखा था। तभी किसी ने उसे वेलकम किया। एक लड़की उसके सामने खड़ी मुस्कुराते हुए बोल रही थी कि सूंग मून गर्ल्स मिडिल स्कूल, डेली कैफे में आने के लिए थैंक यू। यह रहा मेन्यू।

हंग भी मेन्यू देखते हुए सोचने लगा कि मुझे याद है कि उन दिनों इस टाइम के अराउंड टी कैफेस पॉपुलर हुए थे। कुछ लड़कियां उससे पॉकेट मनी कमाती थीं। फिर उसने उस लड़की से पूछा कि क्या मुझे चॉकलेट मैचा मिल सकता है? यह सुन वह लड़की कंफ्यूज होकर बोलने लगी कि मुझे नहीं लगता कि वह चौको वाली चीज मेन्यू में है। उसकी बात सुन हंग मुस्कुराते हुए मन ही मन बोलने लगा कि इसका रिएक्शन देख मुझे इसे और टीस करने का मन कर रहा है। इतना सोच उसने पूछा कि तो फिर ब्लैक टी लाटे मिल सकती है? उस लड़की ने बताया कि हमारे पास वो भी नहीं है। हंग ने आगे पूछा कि तो फिर चॉकलेट चिप का पोचीनो कैसा रहेगा? यह सुन वो लड़की परेशान होकर पूछने लगी कि अब यह क्या होता है? उसकी बात सुन हंग ने पूछा कि तो फिर तुम्हारे पास क्या है? सामने से उस लड़की ने थोड़ा एंबरेस होते हुए जवाब दिया कि मिक्स्ड कॉफी। ह्यूंग भी उसे देख सोचने लगा कि लगता है मैंने कुछ ज्यादा ही कर दिया। चलो अब इसे यहीं रोक देते हैं। इतना सोच उसने उस लड़की से कहा कि तो फिर मैं उसका एक कप ऑर्डर करना चाहूंगा। यह सुन उस लड़की ने भी खुश होते हुए उसे थैंक यू कहा। फिर हंग सोचने लगा कि मुझे याद है कि डेली कैफेस को स्टूडेंट्स के लिए इंडिपेंडेंस और सोशलाइजेशन डेवलप करने के लिए शुरू किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें बुलीस के द्वारा इनोसेंट स्टूडेंट्स से पैसे हड़पने के लिए टूल्स की तरह यूज किया जाने लगा था। लेकिन यहां काम कर रहे स्टूडेंट्स को देख लगता नहीं है कि यह जगह वैसी होगी। तभी उस लड़की ने ह्यूंग को मिक्स्ड कॉफी दे दी। उसे देख हंग ने मुंह बनाते हुए पूछा कि यह? उस लड़की ने हां में जवाब देकर बताया कि यही तुम्हारी ऑर्डर की हुई कॉफी है। यह सुन हंग मन ही मन बोलने लगा कि अब यह कॉफी जैसा स्मेल करने वाला सादा पानी का है। यह ऐसा लगता है जैसे उसने इसमें मिक्स करने के लिए इनफ कॉफी नहीं डाली। यह कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे एक इंसान निगल सके। यह तो कॉफी इंडस्ट्री की बेइज्जती है। इससे मुझे मेरी मां की रमन में काफी ज्यादा पानी डाल देने वाली ट्रॉमेटिक मेमोरीज याद आ रही हैं। यह सब सोचते हुए उसने मुश्किल से वह कॉफी पी ली। फिर वो उस लड़की से बोलने लगा कि मुझे थोड़ा चॉकलेट सिरप, ओरियो और विप्ड क्रीम लाकर दो, मैं उन सबके पैसे दे दूंगा और मुझे थोड़ी देर अपना किचन यूज़ करने दो।

फिर हमें कुछ वक्त बाद का सीन दिखाया जाता है, जहां हंग उस कैफे के किचन में खड़ा अपनी कॉफी बना रहा था और वहां खड़ी लड़कियां उसकी स्किल्स देख इंप्रेस हो रही थीं। तभी हंग ने चमकती हुई आंखों से उन्हें अपना काम देखने के लिए बुलाया। वो लड़कियां उसकी बनाई कॉफी देख हैरान रह गईं। हंग उन्हें वो कप दिखाकर बोलने लगा कि यह है चॉकलेट चिप का पोचीनो। यह देख वो लड़कियां काफी इंप्रेस हो गईं। हंग ने कहा कि अगर तुम चाहो तो इसे ट्राई कर सकती हो। यह सुन वो लड़कियां उसे टेस्ट करने लगीं। उसे खाते ही वह सरप्राइज होकर बोलने लगी कि यह तो बहुत ही डिलीशियस है। आखिर तुमने इसे बनाया कैसे? हंग ने बताया कि यह तो एक सीक्रेट है, लेकिन तुम मुझे एक दिन के लिए हायर कर सकती हो, मैं एक दिन के $25 में सेटल हो जाऊंगा। सामने से वह लड़की कुछ सोचते हुए बोलने लगी कि $25 तो काफी एक्सपेंसिव साउंड करते हैं, लेकिन चलो ठीक है। यह सुन हंग ने भी उसे थम्स अप दिखाते हुए कहा कि तुमने अच्छी चॉइस की। फिर हमें कुछ वक्त बाद का सीन दिखाया जाता है। अब उन्होंने मेन्यू में कुछ नई कॉफीज ऐड कर दी थीं। वहां पर काफी भीड़ जमी हुई थी। एक लड़का और लड़की ह्यूम की बनाई कॉफी पीकर सरप्राइज होते हुए बोलने लगे कि यह तो बहुत ही ज्यादा अच्छी टेस्ट कर रही है। आइस्ड कैफे मैचा भी काफी अच्छी टेस्ट कर रही है। कुछ और बंदे भी कैफे में आते हुए कॉफी ऑर्डर करने लगे। वह लड़की भी उनका आर्डर लेकर ह्यूम को बता रही थी। वहीं ह्यूम की अब काम करते हुए हालत खराब हो चुकी थी। वो मन ही मन बोल रहा था कि यह मैंने जितना सोचा था उससे काफी मुश्किल है। आखिर मैंने खुद को इसमें क्यों ही फंसाया? क्या यह जॉब इतना एफर्ट वर्थ करती है? लेकिन फिर वो वहां बैठी कुछ कॉलेज की लड़कियों को देख मन ही मन खुश होकर बोलने लगा कि यह पूरी तरह से वर्थ इट है। यह जगह हॉर्न्स का गार्डन है। यह जॉब काफी रिवॉर्डिंग है। ऐसे ही शाम हो जाती है और वह लोग कैफे बंद कर देते हैं। वो लड़कियां ह्यूंग के पास खड़ी उसे थैंक यू बोलकर कहने लगी कि इस बार स्टोर ने काफी अच्छी कमाई की। क्यूंग ने भी उन्हें वेलकम बोलते हुए कहा कि मैंने भी कुछ पॉकेट मनी कमा ली। फिर उस लड़की ने बाकियों से कहा कि तो चलो हम रेंट देकर घर चलते हैं। एक और लड़की ने भी उसे ठीक है बोलते हुए कहा कि मैं अभी पैसे गिन रही हूं। तभी एक लड़की ने पूछा कि आखिर क्या हुआ?

हंग भी यह सुन कंफ्यूज हो गया। वो लड़कियां पैसे गिनकर बोल रही थीं कि हमारे पास इनफ पैसे नहीं है। यह सुन वो लड़की हैरान होकर पूछने लगी कि तुम कहना क्या चाहती हो? क्या किसी ने हमारे पैसे चुरा लिए? शायद तुमने पैसे गिनने में गलती कर दी होंगी। चलो फिर से थोड़ा धीरे-धीरे गिनते हैं। इतना बोल वो लोग फिर से पैसे गिनने लगे। वहीं हंग भी उन्हें देख सोच रहा था कि इस बात का तो चांस ही नहीं है कि किसी ने पैसे चुराए हो। यह जगह काफी ओपन है, इसलिए किसी का बिना पकड़े गए चोरी करना काफी मुश्किल है। तभी एक लड़की ने बताया कि मुझे नहीं लगता कि किसी ने हमारे पैसे चुराए होंगे। हमारे पास बस इनफ पैसे नहीं है। हमारे पास $420 कम है। इतने सारे पैसे सुन हंग और वह लड़की दोनों ही हैरान रह गए। हंग सोचने लगा कि $420 कम कैसे हो सकते हैं? इतना सोच उसने उस लड़की से पूछा कि तुमने इस कैफे को कितने पैसों में रेंट किया था? उस लड़की ने बताया कि $1250। यह सुन हंग मन ही मन बोलने लगा कि इस बात का तो कोई चांस ही नहीं है कि यह कैफे दिन के $1250 वर्थ करता हो। मुझे यकीन है कि यह जगह दिन के $240 भी नहीं बना सकती। इतना सोच उसने उन लड़कियों से पूछा कि क्या मैं दिन के इनकम और एक्सपेंसेस देख सकता हूं? इसके बाद हंग उनके फाइनेंससेस चेक करने लगा। उसने देखा कि उन्होंने दिन में $.5 के 500 कप बेचकर $1200 बनाए थे, लेकिन दिक्कत यह थी कि उसमें से $420 मटेरियल का खर्चा था जिसे टोटल में से एक्सक्लूड किया जाएगा। तभी वहां पर कोई आ पहुंचा। एक बंदा उनसे पूछने लगा कि तो दिन की कमाई कैसी रही? तुम्हारा मुंह उतरा हुआ क्यों है? उस लड़की ने उस बंदे से माफी मांगकर बताया कि हमारे पास पैसे थोड़े कम है। यह सुन वह बंदा चिल्लाते हुए पूछने लगा कि क्या तुम मुझसे मजाक कर रही हो? तुम्हें कम से कम उतने पैसे तो देने ही चाहिए जितने तुमने प्रॉमिस किए हो और तुम बोल रही हो कि तुम्हारे पास पैसे कम पड़ रहे हैं। इतना बोल उसने पास ही पड़े टेबल पर लात मार दी। वो लड़की भी उससे माफी मांग रही थी। तभी दो और बंदे वहां आते हुए पूछने लगे कि यह शोर किस बात का है? उस चश्मे वाले बंदे ने बताया कि यह लोग कह रहे हैं कि वह पैसे देना नहीं चाहते। यह सुन जैकेट वाला बंदा बोलने लगा कि क्या तुम लोगों को यह कोई मजाक लगता है? सामने से उस लड़की ने बताया कि हमारे पास सिर्फ $840 ही है। यह सुन वो बंदा स्मग करने लगा। हंग भी यह सब नोटिस कर रहा था। फिर वो बंदे पुलिस बुलाने की बात कर उन लड़कियों को डराने लगे। हंग को यह देख हंसी आ गई। वहीं वह लड़की अभी भी उन बंदों से माफी मांग रही थी। यह देख हंग मन ही मन उन बंदों को कमीना बोलते हुए पूछने लगा कि आखिर यह लोग कुछ नया सीख रही इन छोटी स्टूडेंट्स को स्कैम करने की कोशिश भी कैसे कर सकते हैं? यह कैफे दिन के अराउंड सिर्फ $240 ही बनाता है, लेकिन उन्होंने इस जगह को $1200 के किराए पर दिया है। वहीं वह बंदे अभी भी चिल्लाते हुए उन लड़कियों से बोल रहे थे कि या तो हमें पैसे दो या जेल जाओ, चॉइस तुम्हारी है। हंग ने मन ही मन सोचा कि यह बाकी के दो बंदे ऐसे आए थे जैसे वह इस सिचुएशन के लिए तैयार हो। यह सहना मेरे लिए कुछ ज्यादा ही हो रहा है। तभी वहां पर टेबल की आवाज गूंज उठी। हंग बोलने लगा कि बस बहुत हो गया तुम लोगों को, मैं बता दूं कि यह जो तुम कर रहे हो यह इंटिमिटेशन है।

यह सुन वो बंदे पूछने लगे कि अब साला यह कौन है? बच्चे, तुझे पता भी है कि तू क्या कर रहा है? तभी उस बंदे ने ह्यूंग के सामने जाते हुए पूछा कि तुम कौन हो? हंग ने बताया कि मैं तो बस एंप्लई हूं। यह सुन वो बंदा बोलने लगा कि तुम उसके बॉयफ्रेंड हो, राइट? मैं तुम्हारी हिम्मत देखकर तुम्हें जाने दे रहा हूं। उसकी बात सुन हंग उन्हें मन ही मन गाली देने लगा। फिर उसने बोलना शुरू किया कि क्रिमिनल कोड का आर्टिकल 284, जब किसी को धमकी या इक्टिव फोर्स या डेंजरस हथियार से इंटिमिडेट किया जाए तो ऐसा करने वाले को स्पेशल इंटिमिडेशन की सजा के तौर पर 7 साल की जेल या $000 का फाइन देना पड़ सकता है। तुम टोटल तीन लोग हो, यह इक्टिव फोर्स के तौर पर काउंट होता है। यह सुन वह बंदा गुस्से से चिल्लाकर उसे गाली देते हुए अपना हाथ उठाने लगा। तभी हंग ने पूछा कि क्या तुम मुझे मारना भी चाहते हो? इससे लिस्ट में असॉल्ट भी ऐड हो जाएगा। यहां पर विक्टिम्स फीमेल मिडिल स्कूल स्टूडेंट्स का ग्रुप है, इसलिए कुछ और एडिशनल पनिशमेंट भी होंगी। तो कैसा रहेगा अगर हम यहीं रुक जाए या क्या फिर तुम आखिर तक लड़ना चाहते हो? यह सुन वो बंदा चिढ़कर बोलने लगा कि तो फिर हमें तुमने प्रॉमिस किए हुए पैसे दे दो। सामने से हंग ने उनसे वो कॉन्ट्रैक्ट मांगा। उस बंदे ने भी उसे कॉन्ट्रैक्ट देते हुए कहा कि देखो यहां $50 लिखा हुआ है। यह सुन हंग ने कहा कि तुम सही हो, तो फिर क्या मैं कंसेंट फॉर्म देख सकता हूं? सामने से वह बंदा पूछने लगा कि कैसा कंसेंट फॉर्म? तभी हंग ने उसके हाथ से वो कॉन्ट्रैक्ट लेते हुए बताया कि इस डॉक्यूमेंट में मेंशंड स्टूडेंट्स में से सबसे ओल्डेस्ट की उम्र 16 साल है, इसलिए उन सबको कानून के द्वारा माइनर्स कंसीडर किया जाता है, राइट? सामने से उस बंदे ने हां में जवाब देते हुए पूछा कि तो क्या हो गया? हंग ने बताया कि यही एक प्रॉब्लम है। किसी माइनर को लीगल एग्रीमेंट में हिस्सा लेने के लिए उन्हें एक लीगल रिप्रेजेंटेटिव की जरूरत होती है। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो तुम्हें यह काम लीगली करने के लिए पैरेंटल कंसेंट चाहिए होगा। अगर तुमने बिना किसी कंसेंट के एक कॉन्ट्रैक्ट बना लिया है तो यह उसे कैंसिल करने का क्लियर रीजन है। इसका मतलब कि अगर तुम्हारे पास पैरेंटल कंसेंट नहीं है तो हमें तुम्हारे पैसे देने की कोई जरूरत नहीं है। यह सुन वो बंदा भड़कते हुए पूछने लगा कि ऐसा किसने कहा? हंग ने भी ऊंची आवाज में पूछा कि किसने कहा से तुम्हारा क्या मतलब? यह कानून ने कहा है। यह सुन वह बंदा काफी फ्रस्ट्रेट हो गया। फिर वह बाकियों के साथ आपस में बात करने लगा। हंग ने भी उन्हें देख मन ही मन कहा कि ऑफ कोर्स इनके जैसे लोग जो छोटे बच्चों को स्कैम करते हैं उन्हें इस बारे में पता नहीं होगा। तभी वह बंदा फिर से बोलने लगा कि तो ठीक है, हमें बस $840 दे दो। सामने से हंग ने पूछा कि क्या वैसा करने से पहले मैं सेल्स रिकॉर्ड देख सकता हूं? यह सुन वह बंदा पूछने लगा कि अब तुम्हें सेल्स रिकॉर्ड क्यों देखने हैं? हंग ने बताया कि ताकि मैं इस कैफे के एवरेज सेल्स देख सकूं। मैं तुम्हारी एवरेज सेल्स रिपोर्ट देखकर यह डिटरमिन कर सकता हूं कि तुम्हारी $50 की रिक्वेस्ट उचित है या नहीं। अगर वैसा नहीं हुआ तो फिर यह कपट कहलाएगा। इसे फ्रॉड कंसीडर किया जा सकता है। यह सुन वो बंदा परेशान होते हुए पूछने लगा कि भला इसे फ्रॉड कंसीडर क्यों किया जाएगा? हंग ने बताया कि अगर तुम कॉन्ट्रैक्ट को अफेक्ट करने वाली जरूरी इंफॉर्मेशन को छिपाओ या उसे रिवील करने से मना करो तो वह फ्रॉड के तौर पर कंसीडर किया जाएगा। सामने से वो बंदा बोलने लगा कि क्या होगा अगर मैंने तुम्हें मना कर दिया? यह सुन हंग ने कहा कि अचानक से तुम्हारा एटीट्यूड बदल चुका है। वैसे अगर तुमने मना किया तो मेरे पास भी और कोई चॉइस नहीं है। चलो 112 पे कॉल करते हैं। मैं तुम्हारे खिलाफ इंटिमिटेशन और फ्रॉड की रिपोर्ट करूंगा। तभी उस बंदे ने उसे रुकने को बोला। वह बोलने लगा कि सच कहूं तो इस कैफे की सेल्स दिन के $1000 है। क्या अब तुम सेटिस्फाइड हो? यह सुन हंग ने मुस्कुराते हुए पूछा कि क्या वाकई में? तो फिर उसके ऊपर $80 और ऐड करके इसे यहीं सेटल करना कैसा रहेगा?

इसके बाद ह्यूंग कैफे का मामला सेटल करके वापस स्कूल के लिए निकल जाता है। वो अंगड़ाई लेते हुए बोलने लगा कि आखिरकार अब मैं वापस जा सकता हूं। वैसे तुमने काफी अच्छा काम किया, जिहिए। उसके साथ चल रही उस जिहिए नाम की लड़की ने कहा कि मैंने तो उतना भी कुछ खास नहीं किया। मेरे हिसाब से सारा काम तुमने ही किया है। तुमने ही सारी कॉफीज और सब बनाया था। मैंने तो डेली कैफे के लिए सिर्फ इसीलिए अप्लाई किया था क्योंकि मैं अपनी दोस्तों के साथ कुछ अच्छी मेमोरीज बनाना चाहती थी। यह सुन हंग हंसते हुए बोलने लगा कि वो तो ऑलमोस्ट तुम्हारी वर्स्ट मेमोरी बनने वाली थी। फिर उस लड़की ने आगे पूछा कि वैसे तुम कौन सी स्कूल में जाते हो? हंग ने पूछा कि क्या मैं स्कूल नहीं जाता? मैंने जीईडी क्लियर कर लिया है और अब मैं अपनी कॉलेज डिग्री के लिए पढ़ रहा हूं। यह सुन जिहिए इंप्रेस होकर बोलने लगी कि यह तो वाकई में अमेजिंग है। तुम पक्का काफी स्मार्ट होंगे। हंग भी उसकी बात सुन मुस्कुरा दिया। फिर जिहिए ने कहा कि चलो फिर किसी दिन ऐसा ही करते हैं। तुम मदद करोगे, राइट? हंग ने बताया कि मुझे देखना पड़ेगा। अगर तुम्हें मेरी जरूरत पड़े तो बस मुझे कॉल कर देना। इसके बाद हमें बोर्डिंग स्कूल का सीन दिखाया जाता है।

हंग अपना मोबाइल देखते हुए सोचने लगा कि जिए ने तो काफी सारे मैसेजेस भेज दिए हैं। तभी उसे अपने पीछे से कुछ अजीब फीलिंग महसूस होने लगी। पीछे से ह्यूरिन उसकी गर्दन दबोचते हुए पूछने लगी कि क्या तुम किसी को डेट कर रहे हो? हंग भी उसके ऐसा करने से चौंक गया। फिर हरिन शातिर मुस्कान के साथ बोलने लगी कि चलो इन सब मैसेजेस को देखते हैं। हंग उसे बोल रहा था कि ऐसी कोई बात नहीं है। फिर हरिन नाटक करते हुए बोलने लगी कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो मैं भी तुम्हारे चाम में गिर जाऊंगी। लेकिन मेरा आइडियल टाइप तो ऐसा लड़का है जो सिर्फ मुझे ही देखे ना कि तुम्हारे जैसा प्लेयर। हंग भी उसे यह नौटंकी बंद करने को बोल रहा था। फिर वह रोते हुए बोलने लगा कि आखिर मेरे आसपास की सारी औरतें ऐसी क्यों हैं? इसके बाद सीन लेक्चर रूम पर शिफ्ट होता है। हंग पूरी मेहनत से पढ़ाई कर रहा था। फिर वह उबासी लेकर बोलने लगा कि चलो थोड़ा ब्रेक ले लेते हैं। तभी उसका फोन बज उठा। यह देख हंग ने सोचा कि लगता है यह जिहिए का मैसेज होगा। ऐसे ही अब ह्यूंग की जिंदगी पढ़ाई और बोरिंग एक्टिविटीज से ही भरी हुई थी। वो अपना स्ट्रेस अपनी उम्र की उसकी दोस्त यानी कि जीहिए के साथ मैसेजिंग करके रिलीव कर लेता था। लेकिन तभी वह जिहेए का कुछ मैसेज देखकर थोड़ा परेशान हो गया। वह जिहिए का मदद मांगने वाला मैसेज देख बोलने लगा कि मुझे कुछ खराब फीलिंग आ रही है। फिर हमें बाहर का सीन दिखाया जाता है। वहां बेंच पर बैठे ह्यूंग ने जिहिए का कॉल उठा लिया। फिर उसने जिहिए से पूछा कि क्या हुआ? तुम थोड़ा शांत हो जाओ और मुझे...

सब कुछ एक्सप्लेन करो। सामने से अपने घर पर परेशान बैठी जिहिए बोलने लगी कि, “एक बड़ी प्रॉब्लम हो गई है, लेकिन मैं तुम्हारे अलावा और किसको नहीं जानती जो इसमें मदद कर सके।” बड़ी प्रॉब्लम की बात सुनकर हंग ने गहरी सांस छोड़कर सोचा कि आखिर मेरी जिंदगी में चल क्या रहा है। इसने जितना लेट कॉल किया है, उससे तो लगता है कि यह कोई सीरियस प्रॉब्लम होगी। इतना सोचकर उसने जीहिए से कहा कि, “ठीक है, मैं मदद कर सकता हूं। क्या तुम मुझे यह बताओगी कि दिक्कत क्या है?”

सामने से जीहिए ने रोते हुए बताया कि किसी ने मेरी बहन के खिलाफ कंप्लेंट कर दी है। यह सुनकर हंग चौंक गया। जीहिए ने आगे बताया कि वह एक “क्यूटी पाई” नाम का राइटर है, अपेरेंटली उसका असली नाम है जंग सांगा। दरअसल, जीहिए की बहन, जो कि 11th ग्रेड में पढ़ती है, उसने एक वेब नॉवेल लिखना शुरू किया था, लेकिन एक “क्यूटी पाई” नाम के राइटर ने उसे मैसेज करके कहा कि वह उसका काम प्लेजराइज कर रही है। इससे जीहिए की बहन डर गई और उसने तुरंत ही अपनी सारी वेब नॉवेल डिलीट कर दी। लेकिन फिर उसे कुछ ही वक्त पहले पुलिस स्टेशन से अपीयरेंस रिक्वेस्ट का नोटिस मिला। क्यों? यह सब सोचते हुए बोलने लगा कि, “मैं ब्रेक भी नहीं ले सकता। क्या मुझे इसके लिए हरन की मदद लेनी चाहिए? काश ऐसी सिचुएशनंस में मेरे पास अपना लाइसेंस होता!” इसके बाद हमें किसी बर्गर प्लेस का सीन दिखाया जाता है। हंग वहां जीहिए से मिलने जा पहुंचा था।

उसने जीहिए से पूछा कि, “तो उस राइटर की नॉवेल का नाम क्या है?” सामने से जीहिए ने बताया कि उस नॉवेल का नाम “रेनबो ऑन अ रेनी डे” है। यह सुनकर हंग चौंक गया। वो मन ही मन सोचने लगा कि यह तो वही नॉवेल है ना, जिस पर एक मूवी भी बन रही है। इस केस में तो प्रॉब्लम और भी खतरनाक हो जाएगी। यह काफी कॉम्प्लिकेटेड हो रहा है। अगर प्लेजरिज्म का लॉ सूट फाइल किया जाए, तो कंपनसेशन के तौर पर लाखों डॉलर्स देने पड़ सकते हैं। इतना सोचकर उसने जिहिए से पूछा कि, “लेकिन उसने ऐसा क्यों किया?” तभी जिहिए चिल्लाते हुए उसे ना में जवाब देने लगी। उसने कांपते हुए कहा कि, “मेरी बहन ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। मेरी बहन ने कहा है कि उसने तो वह नॉवेल पहले कभी देखी भी नहीं है। मेरी बहन को नॉवेल्स लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है, लेकिन उसे दूसरों की नॉवेल्स पढ़ना पसंद नहीं है।”

यह सुनकर हंग हैरान होकर पूछने लगा कि, “तो क्या तुम्हारी बहन ने वो नॉवेल पहले कभी नहीं पढ़ी?” सामने से जीहिए ने रोते हुए उसे हां में जवाब दिया। यह सुनकर हंग सोचने लगा कि जब कोई प्लेजरिज्म करते हुए पकड़ा जाए, तो उसका ऐसा झूठ बोलना कॉमन है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि एक 11th ग्रेड की स्टूडेंट ऐसी सिचुएशन में झूठ बोल सकती है। इतना सोचकर उसने जिए से फिर पूछा कि, “उस राइटर का नाम क्या था?” जिएहिए ने बताया कि उसका नाम क्यूटी पाई है और असली नाम झुंग सांगा है। यह सुनकर हंग सोचने लगा कि यह नाम सुना हुआ तो लग रहा है, आखिर मैंने इसे कहां सुना था? क्या यह मेरा पास्ट का कोई क्लाइंट हो सकता है? फिर उसने जिहिए से पूछा कि, “क्या तुम्हारे पास उस सांगा के बारे में और कोई इंफॉर्मेशन है?” जिए ने मना करते हुए बताया कि, “मैं भी उसका नाम पहली बार सुन रही हूं।” यह सुनकर हंग परेशान होकर बोलने लगा कि, “तो शायद अब हमारे पास और कोई चॉइस नहीं है।” वो अपना फोन निकालकर रोते हुए सोचने लगा कि मेरा इंटरनेट का बिल एक्सप्लोर होने वाला है। इतना सोचकर उसने सांगा के बारे में इंटरनेट पर सर्च करना शुरू कर दिया। दरअसल, अर्ली 2000 में ज्यादातर लोग 2G इंटरनेट फीस यूज किया करते थे, और सर्विस देने वाली कंपनीज इंटरनेट के लिए बहुत ज्यादा पैसे लेती थीं। तभी हंग सांगा के बारे में कुछ पढ़कर चौंक गया। यह देखकर जिहिए ने पूछा कि, “क्या तुम उसे जानते हो? क्या तुम्हें लगता है कि हम उससे माफी मांगकर इस मामले को निपटा सकते हैं?” सामने से हंग बोलने लगा कि, “मैं उसे काइंड ऑफ जानता भी हूं, लेकिन हकीकत में नहीं जानता।”

दरअसल, सांगा, जिसका कि पेन नेम “क्यूटीपाई” है, उसके डेब्यू वर्क “रेनबो ऑन अ रेनी डे” ने अपने वक्त पर 80 लाख व्यूअर्स क्रॉस कर लिए थे। इससे वो राइटर्स के बीच एक राइजिंग स्टार बन गया था। लेकिन उसके बाद के सांगा के वर्क्स, जैसे कि “हाउलिंग ऑफ द वुल्फ्स” और “फोल्डेड बुड्स” को बहुत ही ज्यादा क्रिटिसाइज किया गया था, और उन्हें ऑलमोस्ट सेल्फ प्लेजरिज्म कंसीडर किया गया था। उसकी वो नॉवेल्स कभी फेमस नहीं हो पाईं। इसके बाद वो सोप ऑपरा ड्रामा लिखने के लिए ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री में चला गया, लेकिन मैंने न्यूज़ से सुना था कि उसका वह काम भी किसी जैपनीज ड्रामा से प्लेजराइज किया गया था। इसलिए उसे उस इंडस्ट्री से भी बाहर निकाल दिया गया था। और अब वही प्लेजरिज्म का एक्सपर्ट किसी के खिलाफ प्लेजरिज्म की कंप्लेंट फाइल कर रहा है। यह बहुत ही रेडिकुलस है। इतना सोचकर उसने जिहिए से पूछा कि, “वैसे तुम्हारी बहन ने वो नॉवेल लिखना कब शुरू किया था?” जिहिए ने बताया कि लगभग 2 साल पहले। यह सुनकर हंग सोचने लगा कि जिहिए की बहन अभी 11वीं क्लास में है, इसलिए वह 2 साल पहले नौवीं क्लास में रही होगी। यह बाकी सारी इंफॉर्मेशन के साथ मैच नहीं हो रहा। जीहिए ने भी ह्यूंग को सोच में पड़ा देखकर पूछा कि, “क्या कुछ गलत है?” हंग ने बताया कि, “इसमें कुछ सही नहीं लग रहा। उसकी टाइमिंग मैच नहीं हो रही।” यह सुनकर जीहिए बोलने लगी कि, “मैंने सुना है वह नॉवेल एक साल बाद पब्लिश हुई थी।” तभी हंग ने उससे पूछा कि, “क्या मैं तुम्हारी बहन का काम देख सकता हूं?” जीहिए ने भी उसे ठीक है बोलकर कहा कि, “शायद उसके कंप्यूटर पर कुछ फाइल्स बची हो सकती हैं, इसलिए मैं उसे चेक करूंगी।” फिर हमें कुछ वक्त बाद एक ऑनलाइन बुक स्टोर की ब्रांच का सीन दिखाया जाता है। ह्यूंग उस नॉवेल को पढ़ते हुए मन ही मन बोलने लगा कि, “यह कोई ऐसी बुक नहीं है जिसे लड़के पढ़े। लेकिन अगर मैं अपने पर्सनल प्रेफरेंस को साइड में रखूं, तो इस बुक की लिटरेरी स्टाइल काफी अच्छी है, और कैरेक्टर्स को काफी अच्छे से डिस्क्राइब किया गया है। और क्या तुम मुझे यह कहना चाहते हो कि इसे किसी लड़के ने लिखा है?” तभी उसका फोन बजने लगा। उसने फोन उठाकर जिहिये से पूछा कि, “क्या तुम्हें वो मिला?” सामने से जीहिए ने उसे हां में जवाब देकर बताया कि, “मुझे ओरिजिनल फाइल्स मिल चुकी हैं। वह कुछ फ्लॉपी डिस्क्स में थीं।”

फ्लॉपी डिस्क की बात सुनकर हंग हैरान होकर सोचने लगा कि यह शब्द मैंने काफी वक्त से नहीं सुना। मुझे याद है कि फ्यूचर में कुछ लॉयर्स इसे अभी भी सिक्योरिटी पर्पस के लिए यूज करते हैं, लेकिन फिर भी मुझे यकीन नहीं हो रहा कि कोई अभी भी फ्लॉपी डिस्क्स यूज करता है। वैसे अगर सोचा जाए, तो इस इरा में वह उतना भी अजीब नहीं है। यह सब सोचते हुए उसने जिहिए से कहा कि, “मैं थोड़ी ही देर में तुमसे मिलता हूं।” फिर हमें जिहिए के घर का सीन दिखाया जाता है। हंग ने खुद को जिहिए की बहन से इंट्रोड्यूस किया। जिहिए की बहन ने भी उसे ग्रीट कर बताया कि, “मेरा नाम जियोन है।” वहीं उनके पास खड़ी जिहिए ने बताया कि, “कंप्यूटर मेरी बहन के रूम में है।” फिर वह लोग उस कंप्यूटर वाले रूम में जा पहुंचे। ह्यूंग वो कंप्यूटर देखकर हैरान रह गया। जिहिए ने थोड़ा एंबरेस होकर हंसते हुए बताया कि, “इसे शुरू होने में 5 मिनट लगेंगे।” ह्यूंग ने भी कहा कि, “कोई बात नहीं।” वह मन ही मन सोचने लगा कि इस कंप्यूटर की कंडीशन देखकर लगता है कि इन्हें इस चीज को मैनेज या ऑपरेट करने के बारे में कुछ भी पता नहीं है। फिर थोड़ी देर बाद उसने जियोन की लिखी नॉवेल देखकर कहा कि, “यह बहुत ही ज्यादा सिमिलर है। वर्डिंग और स्टाइल ऑलमोस्ट उस बुक जैसी ही है।” यह सुनकर उसके पास बैठी जिहिए बोलने लगी कि, “मेरी बहन ने प्लेजराइज नहीं किया। यह सब कुछ मेरी बहन ने खुद से लिखा है।” जियोन ने भी उसकी बात से एग्री कर बताया कि, “मैंने इसे 2 साल पहले लिखा था। मैंने इसे बिना कुछ ज्यादा सोचे अपने ब्लॉग पर डाल दिया था।” यह सुनकर हंग ने पूछा कि, “तो क्या तुम यह कहना चाहती हो कि तुमने इसे अपने पर्सनल ब्लॉग पर डाला था, ना कि किसी पब्लिक वेबसाइट पर?” जियोन ने उसे हां जवाब देते हुए बताया कि, “मुझे उन सब चीजों के बारे में कुछ ज्यादा नहीं पता।” हंग बोलने लगा कि, “मुझे तो इनमें बस टाइटल का ही फर्क दिखाई दे रहा है। एक का टाइटल है “मेलन कोली ऑन अ रेनी डे।” क्या तुम्हारे पास अपने काम की और कॉपीज हैं?” जियोन ने बताया कि, “मैंने उस वेब नॉवेल पर काम करना बंद कर दिया है, लेकिन मेरे पास अलग फ्लॉपी डिस्क पे अपने अगले काम की कॉपीज हैं। क्या तुम उन्हें भी देखना चाहते हो?” इतना बोलकर उसने ह्यूंग को वह फ्लॉपी डिस्क दे दी। ह्यूंग उन्हें पढ़कर बोलने लगा कि, “इसकी स्टोरी लाइन काफी फेमिलियर लगती है।” यह सुनकर जीहिए ने अपनी बहन से पूछा कि, “कहीं तुमने कुछ गलत तो नहीं किया ना?” सामने से जियोन चिल्लाकर मना करते हुए बोलने लगी कि, “मैंने प्लेजराइज नहीं किया।” हंग ने उसे बताया कि, “मेरे कहने का यह मतलब नहीं था। क्या यह स्टोरी इस बारे में है जहां टू लवर्स मिडिल स्कूल में मिलते हैं और फिर हाई स्कूल और यूनिवर्सिटी से लेकर शादी तक साथ रहते हैं?” जॉन ने हां में जवाब देकर पूछा कि, “लेकिन तुम्हें कैसे पता?” सामने से हंग बोलने लगा कि, “अब मैं सब कुछ समझ गया। यह ऐसा नहीं है कि जियोन ने किसी का काम प्लेजराइज किया है, बल्कि किसी और ने जियोन का काम चुराया है।”

यह सुनकर जिहिए और जियोन दोनों ही हैरान होकर पूछने लगी कि, “क्या किसी ने काम चुराया है?” दरअसल, अब ह्यूंग को आखिरकार याद आ ही गया था कि वो “रेनबो ऑन अ रेनी डे”, “हाउलिंग ऑफ द वुल्फ्स” और “फोल्डेड बूट्स” तीनों को ही एक ट्रायलॉजी रोमांस नॉवेल की तरह एडवर्टाइज किया गया था, लेकिन उसमें से पिछली वाली दो बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थीं। हंग उन्हें बताने लगा कि, “लगता है मेरा शक सही था। किसी ने बिना जियोन की परमिशन लिए उसका काम ले लिया है। फिर उस बंदे ने उस काम को एक वेब नॉवेल प्लेटफार्म पर पोस्ट कर दिया, जहां वह काफी पॉपुलर हो गया। और क्योंकि वह काफी पॉपुलर हो चुका था, इसलिए उस बंदे ने किसी पब्लिशर के साथ उसकी बुक पब्लिश करने का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया।” यह सुनकर जियोन कंफ्यूज होकर पूछने लगी कि, “वेब नॉवेल प्लेटफार्म?” हंग ने उसे हां में जवाब देकर बताया कि, “वह ऐसी वेबसाइट होती है जहां अमेचर राइटर्स अपना काम पब्लिश करते हैं। और ऐसे ही एक बड़ी प्रॉब्लम शुरू हो गई है। उस नॉवेल पर एक मूवी बनाई जा रही है।” यह सुनकर जिहिए ने पूछा कि, “लेकिन वो एक प्रॉब्लम क्यों है?” हंग ने बताया कि, “वह सांगा नाम का बंदा जानता है कि वह उस नॉवेल का असली ऑथर नहीं है। अगर किसी लड़की ने बाहर आकर कहा कि वह नॉवेल उसका काम है, तो उस सांगा को चोरी, फ्रॉड, प्लेजरिज्म और ब्रीच ऑफ कॉन्ट्रैक्ट के लिए चार्ज किया जाएगा। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।” यह सुनकर जिया चौंक कर पूछने लगी कि, “तो क्या इसका मतलब कि उसने वैसा ना हो, इसलिए खुद ही पहला वार कर दिया?” हंग ने हां में जवाब देकर बताया कि, “उन सब आरोपों से बचने के लिए सबसे बेस्ट तरीका है उस काम का कॉपीराइट पा लेना। और उसके लिए बिना पकड़े गए कॉपीराइट पाने का एकमात्र रास्ता है उसे जबरदस्ती असली राइटर से ले लेना।” यह सुनकर जियोन पूछने लगी कि, “तो क्या इसलिए उसने मेरे खिलाफ कंप्लेंट फाइल की?” हंग ने उसे हां में जवाब देकर बताया कि, “उसने ऐसा तुमसे कॉपीराइट छीनने के लिए किया है। उसने तुम्हें मैसेजेस से वॉर्न इसलिए किया था ताकि तुम ओरिजिनल टेक्स्ट डिलीट कर दो और इंटरनेट पर कुछ भी ना बचे।” फिर वह उन दोनों बहनों को देखकर परेशान होकर पूछने लगा कि, “अब तुम्हें क्या चाहिए? तुम दोनों मुझे ऐसे क्यों देख रही हो? नहीं, मैं इसमें कुछ नहीं करने वाला।” लेकिन वह दोनों बहनें अभी भी रुआ होकर उससे मदद मांग रही थीं। यह देखकर हंग ने परेशान होकर अपना सिर पकड़ते हुए कहा कि, “ठीक है, मैं तुम्हारी मदद करूंगा।” अपेरेंटली जितना मैंने ढूंढा है, उस हिसाब से वह “क्यूटी पाई” नाम का राइटर तुम्हारी ही उम्र का है। मुझे नहीं लगता कि एक 11वीं ग्रेड का बच्चा ऐसी डिटेल्ड स्ट्रेटजी प्लान कर सकता है। मुझे शक है कि इस पूरी चीज में कोई लॉयर भी इनवॉल्व्ड है। अगर तुम्हें क्रिमिनली पनिश किया जाए, तो तुमसे तुम्हारा कॉपीराइट चोरी कर लिया जाएगा। यह सुनकर वो दोनों ही बहनें परेशान हो गईं। फिर जीहिए पूछने लगी कि, “लेकिन उस बंदे ने यह सब अभी क्यों किया? उसने यह पहले क्यों नहीं किया? मैंने सुना है कि वो नॉवेल पिछले साल पब्लिश की गई थी।”

हंग ने बताया कि इस नॉवेल की स्टोरी एक बुक सीरीज है। इस सीरीज की और भी बुक्स आने वाली हैं, और उस बंदे ने अब कंप्लेंट फाइल करने का डिसाइड किया ताकि वह उसका सीक्वल लिख सके। “रेनबो ऑन अ रेनी डे”, या फिर तुम्हारे टाइटल के मुताबिक कहा जाए तो “मेलन कोली ऑन अ रेनी डे”, जिसकी स्टोरी मेनली मिडिल स्कूल पर बेस्ड है, वो एक काफी अच्छे से जीवंत एक्सप्रेशनंस और डिटेल्स के साथ लिखी गई नॉवेल है। लेकिन तुमने उसकी आगे की स्टोरी लिखना बंद कर दिया क्योंकि तुम्हारे पास उसकी आगे होने वाली स्टोरी के बैकग्राउंड के बारे में रियल लाइफ एक्सपीरियंस नहीं था, राइट?” जियोन ने भी उसे हां में जवाब देकर बताया कि, “मेरे लिए वह स्टोरीज लिखना काफी मुश्किल हो रहा था क्योंकि उस वक्त मेरे पास मिडिल स्कूल से आगे का कोई एक्चुअल एक्सपीरियंस नहीं था।” यह सुनकर हंग ने बताया कि, “इसलिए वह बंदा तुम्हारे काम खत्म करने का इंतजार कर रहा था क्योंकि उसे भी अपनी बुक की सीक्वल पब्लिश करनी थी।” यह सुनकर जियोन पूछने लगी कि, “तो क्या उसने मेरे खिलाफ कंप्लेंट इसलिए फाइल की क्योंकि मैंने लिखना जारी नहीं रखा?” हंग ने हां में जवाब देते हुए बताया कि, “मैंने कुछ ही देर पहले तुम्हारा ब्लॉग चेक किया और उसे लगता है कि तुमने 2 साल से कुछ भी पोस्ट नहीं किया। इसलिए उस बंदे ने कंक्लूड किया होगा कि उसे तुम्हारी ओर से और आगे की स्टोरी नहीं मिलेगी। अब उसने तुमसे आगे की स्टोरी पाने का इंतजार करने पर गिव अप कर दिया है, और साथ ही उस बुक की एक मूवी के लिए कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया है। ऐसे में अगर तुम, जो कि उस काम की असली कॉपीराइट होल्डर हो, वह बाहर आ गई तो वह बंदा मुश्किल में पड़ जाएगा।” इतना बोलकर हंग सोचने लगा कि यह सब कुछ प्रोबेब्ली उसके हायर किए हुए लॉयर ने प्लान किया होगा। इस इंडस्ट्री में ऐसे लॉयर्स हमेशा होते हैं जो इललीगल एक्टिविटीज को प्रमोट करते हैं और उसका फायदा उठाते हैं। मैं इस तरह के लॉयर्स के साथ डील करना नहीं चाहता था क्योंकि यह कमीने ऐसे होते हैं जो पैसों के लिए अपने पेरेंट्स के खिलाफ भी कंप्लेंट कर सकते हैं। उसकी बात सुनकर जिया पूछने लगी कि, “तो क्या हमें भी एक लॉयर हायर नहीं कर लेना चाहिए?” ह्यूंग ने बताया कि, “मुझे नहीं लगता कि हम एक लॉयर हायर करके भी जीत सकते हैं। मैं पुलिस स्टेशन पर कॉल करके इस सिचुएशन के बारे में और पता लगाऊंगा।” जीहिए ने भी उसकी बात मान ली। फिर हमें कुछ देर बाद का सीन दिखाया जाता है। हंग पुलिस को कॉल करके उस केस के बारे में पूछ रहा था। तभी सामने से कुछ सुनकर वह बोलने लगा कि, “क्या यह कंप्लेंट खुद राइटर ने फाइल नहीं की? तो क्या आप यह कहना चाहते हैं कि इसे ‘चंगिए’ नाम की लॉ फर्म ने फाइल किया है?” दरअसल, ‘चंगे’ लॉ फर्म जीनियस फाइनेंसियल पावर के साथ देश की सबसे बड़ी लॉ फर्म्स में से एक है। वो एक ऐसी पावरफुल लॉ फर्म है जो कि अपने अमीर क्लाइंट्स के गुनाहों को कानून के लूप होल्स से कवर अप करती है। हंग परेशान होकर मन ही मन सोचने लगा कि ‘चंगे’ के खिलाफ जाना आसान नहीं है। उसे परेशान देखकर जिया पूछने लगी कि, “क्या हुआ?” हंग वहीं हंग रोते हुए मन ही मन बोल रहा था कि मैंने अब तक हैंडल किए हुए सारे केसेस वॉलंटरी वर्क थे, लेकिन इस तरह के केस के लिए मैं फीस के तौर पर कई हजारों डॉलर मांग सकता था, लेकिन मेरे लिए बिना लाइसेंस के पैसे लेना अवैध होगा। लगता है इस बार भी मुझे मुफ्त में काम करना पड़ेगा। मुझे वाकई में जितना हो सके उतना जल्दी अपना लाइसेंस चाहिए। फिर वो उन दोनों बहनों को कुछ बताने लगा। उसने उन्हें बताया कि, “अब से हमें खुद के दम पर ही लड़ना होगा। क्या तुम इसके लिए तैयार हो?” सामने से जीहिए और जियोन ने पूरी डिटरमिनेशन के साथ कहा कि, “हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे।” हंग भी गहरी सांस छोड़कर सोचने लगा कि मैं भी इन मदद की जरूरत में पड़े बच्चों को ऐसे ही इग्नोर नहीं कर सकता।

फिर हमें अगले दिन किसी कैफे का सीन दिखाया जाता है। हंग अपने सामने पड़े कागज को देखकर बोल रहा था कि, “यह आखिरकार यहां आ ही चुका है।” वो मन ही मन बोलने लगा कि यह पक्का ‘चूंगी’ की तरफ से होगा। उन्होंने अपने क्लाइंट सांगा के कामों की इंटरनेट पर अनऑथोराइज्ड पोस्टिंग को लेकर कंप्लेंट फाइल की है। मुझे न्यूज़ में पड़ा हुआ आर्टिकल याद है कि ओरिजिनल ऑथर ने मूवी हिट होने के बाद लाखों डॉलर्स कमाए थे। इतना सोचकर उसने जीहिए से कहा कि, “चलो सबसे पहले क्रिमिनल कंप्लेंट से निपटते हैं।” सामने से जीहिए थोड़ा परेशान होकर बोलने लगी कि, “मुझे उम्मीद है कि हम तुम्हारी पढ़ाई को इंटरप्ट नहीं कर रहे।” हंग ने मुस्कुराते हुए उसे बताया कि, “तुम उसकी चिंता मत करो। मुझे जो भी चाहिए वह सब ऑलरेडी मेरे दिमाग में है।” इतना बोलकर उसने मन ही मन कहा कि वैसे भी मैं एकेडमी को सिर्फ क्रेडिट पॉइंट्स के लिए ही अटेंड कर रहा हूं। उसकी बात सुनकर जियोन ने कहा कि, “यह राहत की बात है। क्या तुम्हें पता है कि हम उस ब्लॉग चलाने वाली कंपनी को कांटेक्ट करके जरूरी रिकॉर्ड्स कैसे रिक्वेस्ट कर सकते हैं?” हंग ने उसे बताया कि, “ब्लॉगिंग वेबसाइट चलाने वाली कंपनी को ओरिजिनल ऑथर के पोस्ट डिलीट करने के बाद कुछ वक्त के बाद उन रिकॉर्ड्स को परमानेंटली डिलीट करना होता है। उन बंदों को इस बारे में ऑलरेडी पता था, इसलिए उन्होंने तुम्हारी बहन के खिलाफ कंप्लेंट करने से पहले इतना इंतजार किया। यह एक बड़ी प्रॉब्लम है। वह ब्लॉग ऑलरेडी जा चुका है।” तभी जीहिए उसे ना में जवाब देकर बताने लगी कि, “लेकिन मेरी बहन का ब्लॉग तो अभी भी मौजूद है। उसने तो बस उस ब्लॉग पर की हुई पोस्ट्स हटाई हैं।” यह सुनकर हंग ने चौंक कर पूछा कि, “क्या वाकई में? अगर ऐसा है तो शायद इससे बाहर निकलने का रास्ता हो सकता है।” तो इस पार्ट को अब हम यहीं खत्म करते हैं। बाकी अगर आप लोगों को यह कहानी पसंद आ रही हो तो कमेंट कर देना ताकि मुझे पता चल सके कि कितने लोग इसमें इंटरेस्टेड हैं और आखिर तक देख रहे हैं। और अगर अब तक लाइक नहीं किया तो वह भी करते जाना। तो मिलते हैं नेक्स्ट पार्ट में।