Transcription
आज देश भर में मनाई जा रही है सावन की शिवरात्रि। मंदिरों की बड़ी रौनक। भोले के जयकारों से गूंजाया हुए शिवाल।
आज दोपहर 1:00 बजे लंदन रवाना होंगे पीएम मोदी। आज से दो दिनों के दौरे पर ब्रिटिश ब्रिटेन जा रहे हैं पीएम मोदी। ब्रिटेन के दौरे के बाद 25 से 26 जुलाई को पीएम मोदी का मालदीव दौरा। प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मोइजू के आमंत्रण पर मालदीव जाएंगे।
आज संसद के मानसून सत्र का तीसरा दिन। कई मुद्दों पर दोनों सदनों में विपक्ष का भारी हंगामा संभव। विपक्ष लगातार एसआईआर और ऑपरेशन सिंदूर का मुद्दा उठा रहा है। लोकसभा में खेल विधेयक पेश होने की उम्मीद।
धनखड़ के इस्तीफे पर ममता का बीजेपी पर तंज। कहा धनखड़ का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। बीजेपी पहले अपना घर ठीक करें। बंगाल को निशाना बनाने की जरूरत नहीं।
आज बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन। एसआईआर और कानून व्यवस्था को लेकर हंगामे के आसार पांच दिनों का है। बिहार विधानसभा का मानसून सत्र।
आज आईआर सीटीसी मामले में लालू परिवार पर सुप्रीम कोर्ट आरोप तय करने की प्रक्रिया पर आदेश देगा। आरोपों में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार शामिल।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पांच विभिन्न भर्तियों की परीक्षा तिथि की जारी। पांच विभागों में 12121 पदों पर भर्तियों की गई।
सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई राष्ट्रीय खेल विधेयक के दायरे में आएगा। नए विधेयक के तहत बीसीसीआई को राष्ट्रीय खेल महासंघ के रूप में वग्रीकृत किया जाएगा।