📱

Get Our Mobile App

Take your business learning on the go!

Download on the App StoreGet it on Google Play

YouTube Copyright Policy 2026 | New Rules Explained in Hindi

Technical Yogi6:50

Transcription

अगर किसी और का वीडियो आपने डाउनलोड करके अपने चैनल पर अपलोड कर दिया तो वह आपको कॉपीराइट स्ट्राइक दे सकता है। इस पॉलिसी के बारे में आप जानते होंगे। लेकिन अभी कॉपीराइट पॉलिसी में काफी सारी चीजें चेंज हो गई है और अब आपको कई तरीके से कॉपीराइट स्ट्राइक आ सकती है।

आज के इस वीडियो में मैं आपको कंप्लीट बताऊंगा कि आप कॉपीराइट स्ट्राइक से कैसे बच सकते हैं और अब आपको अपने चैनल पर कौन-कौन सी गलती नहीं करनी है। अगर वीडियो पसंद आए तो लाइक करना चैनल को भी सब्सक्राइब कर देना क्योंकि ऐसी वीडियोस मैं आपके लिए हमेशा बनाता रहता हूं।

तो देखिए अगर पुराने नियम को समझे तो पुराना नियम एक सीधा सा था कि किसी की भी वीडियो है आपने डाउनलोड करी और अपने चैनल पर अपलोड कर दी और अगर उसको पता चल गया उसको पता कैसे चलेगा दो तरीके से पता चलेगा एक तो उसके चैनल पर एक कॉपीराइट मैच टूल उसे मिला होगा उसको जब वो चेक करेगा तो वहां पे दिखा देगा कि आपने किसी का पूरा का पूरा 100% वीडियो कॉपी किया है 50% किया है 10% किया है या फिर 30% किया है तो उस टूल की मदद से उसको पता चल जाएगा और वो आपको को एक स्ट्राइक दे देगा। या दूसरा तरीका यह है कि मान लीजिए उसने कॉपीराइट मैच टूल को देखा भी नहीं लेकिन अचानक से उसकी वीडियो उसके सामने आ गई और उसको पता चल गया अरे ये तो मेरी वीडियो है। इसने कॉपी करी है तो भी वो आपको एक कॉपीराइट स्ट्राइक दे देगा।

लेकिन अभी क्या है नियम कुछ चेंज हुए वो भी मैं आपको बताऊंगा। लेकिन मैं आपको यह बता दूं कि कॉपीराइट स्ट्राइक जब वो सामने वाला देता है तो एक्चुअल में आपके चैनल पर क्या इफेक्ट पड़ता है? तो सिंपल सी एक बात है। आपने किसी का एक वीडियो था वो डाउनलोड करके अपने चैनल पर अपलोड कर दिया या फिर 50% कर दिया और 50% आपने कुछ और डाल दिया या आपने 10% कर दिया। बहुत सारे लोगों के दिमाग में ये मिथ होता है कि अगर आपने 10 सेकंड में किसी का वीडियो उठाया और 10 सेकंड का ही अपलोड करा तो भी क्या कॉपीराइट स्ट्राइक दे सकता है? बिल्कुल दे सकता है। अगर आपने किसी का 10 सेकंड का वीडियो भी अपने चैनल पर डाल दिया बिना उसकी परमिशन के या किसी भी तरीके से तो भाई साहब वो आपको कॉपीराइट स्ट्राइक दे सकता है। तो इस मिथ को तो मैं अभी क्लियर कर देता हूं।

अब होगा यह कि जैसे ही वो आपको कॉपीराइट स्ट्राइक देगा तो आपका जो चैनल है उस पर से वो वीडियो YouTube रिमूव कर देगा और आपको एक स्ट्राइक लग जाएगी और जिसने आपको स्ट्राइक दिया है उसका मेल आईडी भी आपको मेल के थ्रू बता दिया जाएगा। इसलिए बताया जाएगा ताकि आप उससे बात कर सको और बात कर के आपस में समझाइश करके कुछ फैसला ले सको आपस में ही ताकि वह YouTube को यह कहे कि भाई मैं मान गया हूं इसकी स्ट्राइक मैं वापस लेता हूं तो उसको स्ट्राइक रिट्रैक्ट करना बोलते हैं। ध्यान रखिए यह पॉलिसी YouTube की नहीं है। यह पॉलिसी एक आईपीसी का डिजिटल जो कॉपीराइट एक्ट है उसकी सिर्फ पालना करता है YouTube।

तो उसमें सिंपल सा एक सिस्टम है। कोई अगर आपको कॉपीराइट देता है तो आपको क्या करना होगा? जी आपको उससे बात करनी होगी। उसका मेल आईडी आपको मिल जाएगा। और अगर आपको लगता है कि सामने वाले ने जो कॉपीराइट दिया है वो गलत दिया है। यह कंटेंट उसका है ही नहीं, तो आप YouTube को काउंटर नोटिफिकेशन सबमिट कर सकते हैं। अगर आपके पास एक स्ट्राइक आएगा सिर्फ और सिर्फ आपका जो वीडियो है वो डिलीट होगा। इसके अलावा कुछ नहीं होगा। 90 डेज तक आपके चैनल पर वो स्ट्राइक पड़ी रहेगी। अगर मान लीजिए 90 डेज के अंदर एक दूसरा कॉपीराइट स्ट्राइक आ जाता है तो भी कोई दिक्कत नहीं है। बस वह वीडियो डिलीट हो जाएगा।

लेकिन अगर 90 डेज के अंदर आपको तीन या इससे ज्यादा कॉपीराइट स्ट्राइक आ जाते हैं तो YouTube आपको सिर्फ और सिर्फ से डेज का टाइम देगा कि भाई से डेज के अंदर जिन्होंने आपको स्ट्राइक दी है उनसे आप बात कर लीजिए। अगर वो आपकी स्ट्राइक को रिट्रैक्ट कर लेंगे। रिट्रैक्ट का मतलब जैसे वो कॉपीराइट स्ट्राइक देते हैं ऐसे उनको रिट्रक्ट करने का भी ऑप्शन मिलता है। तो फिर YouTube आपकी स्ट्राइक हटा के आपकी वीडियो वापस दे देगा। और अगर 7 दिन में उन्होंने अपनी कॉपीराइट को रिट्रैक्ट नहीं किया या मान लो आपको 10 कॉपीराइट स्ट्राइक आई लेकिन सात लोगों ने रिट्रैक्ट किया तीन अभी भी है तो आपके चैनल को रिमूव कर दिया जाएगा YouTube से यानी कि 90 डेज के अंदर तीन कॉपीराइट स्ट्राइक आने का मतलब है कि आपका चैनल डिलीट हो जाएगा। तो ये तो है सिस्टम।

अब समझते हैं इसमें चेंजेस क्या-क्या हुए हैं। तो अभी तक तो आपको यही पता था ना कि भाई किसी का वीडियो हमने डाउनलोड करके अपने चैनल पर अपलोड कर दिया तो वो स्ट्राइक दे सकता है। अब थोड़ा बहुत चेंजेस मैं आपको बताता हूं जो हाल ही में बहुत सारे केसेस देखे गए हैं। अगर आपने किसी का इमेज भी यूज किया तो भी वो आपको स्ट्राइक दे सकता है। ये सुन लीजिए। दूसरी बात कई बार हमको यह लगता है कि यार हमने कोई म्यूजिक कांसेप्ट देखा और उसमें हमने अपना जो कैमरा है मोबाइल का उससे उस कांसेप्ट को रिकॉर्ड कर लिया। तो अब यह हो गया हमारा क्योंकि यह वीडियो तो हमने रिकॉर्ड किया है और हमने अपने चैनल पर उसे अपलोड कर दिया। यह भाई आपका वीडियो नहीं हुआ। जिसने वो कासेप्ट कराया जिसके पास उसके राइट है उसी का है। वो लीगल नोटिस के थ्रू भी आपको कॉपीराइट स्ट्राइक दे सकता है। चाहे भले ही उसने अपने चैनल पे उसे अपलोड भी ना किया हो। यह ध्यान रखना हमेशा तो भी आपको स्ट्राइक मिल जाएगा।

इसके अलावा अब मैं कुछ नई चीजें बता रहा हूं। उनको ध्यान से सुने कि अगर मान लीजिए आपने किसी का स्क्रिप्ट कॉपी किया। स्क्रिप्ट कैसे कॉपी किया? मान लीजिए किसी ने कोई कॉमेडी वीडियो बनाया 5 मिनट का। आपने क्या किया? जो कॉमेडी वीडियो उसने 5 मिनट का बनाया था उसमें मान लीजिए दो लड़के थे और एक लड़की थी। यह कररेक्टर थे। अब आपने क्या किया? आपने भी एक वीडियो बनाया स्क्रिप्ट उसकी डिट्टो कॉपी कर ली। वर्ड टू वर्ड या उससे 90% तक भी मिलती जुलती स्क्रिप्ट आपने बनाई और आपके जो स्क्रिप्ट थी उसमें भी दो करैक्टर थे। लड़के और एक करैक्टर थी लड़की। वो लड़के और लड़की अलग करैक्टर थे और वो अलग। मतलब कररेक्टर तो सेम थे। लोग अलग-अलग थे लेकिन फिर भी आपने स्क्रिप्ट डिट्टो कॉपी करी है तो भी आपको कॉपीराइट स्ट्राइक लग जाएगा। इसका ध्यान रखें।

इसके अलावा एक छोटी सी बात और बताता हूं जो किसी को भी नहीं पता। अगर आपने कोई भी गाना गाना होता है ना म्यूजिक गाने के जो लिरिक्स है उसको अपने वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिख दिया एज इट इज तो भी भाई साहब आपको स्ट्राइक लग सकता है। इसको आप ध्यान में रखें।

इसके अलावा यहां पे एक चीज और है जिसके बारे में पता भी नहीं है आपको। अगर आपने कभी भी एक ऐसा वीडियो बनाया कि यार यह जो मूवी है इसको कैसे हम डाउनलोड कर सकते हैं? मूवी का कोई भी पार्ट आपने अपनी वीडियो में शो नहीं किया है। बस आपने वो लिंक दिया है जहां से मूवी डाउनलोड कर सकते हैं। उसके बारे में बताया है कि यहां से कर सकते हो। आपने लिंक भी नहीं दिया। वीडियो में बताया कि यहां से इस वेबसाइट से यह मूवी डाउनलोड की जा सकती है। तो भी आपको कॉपीराइट स्ट्राइक आ जाएगा। पता है क्यों? क्योंकि आपने पाइरेसी को बढ़ावा दिया है और यह एक सरासर पाइरेसी है कि आपने इस तरह किया।

एक चीज और अगर कोई पेड सॉफ्टवेयर है जिसके जिसको यूज़ करने के लिए पैसा लगता है और आपने बताया नहीं जिसका क्रैक वर्जन या फ्री वर्जन या मोड वर्जन मैं आपको प्रोवाइड करूंगा। आप इस वेबसाइट से जाके जो है डाउनलोड कर सकते हैं इसका क्रैक वर्जन। तो भी वह कंपनी आपको कॉपीराइट स्ट्राइक दे सकती है। यह ध्यान रखें।

तो ये गलती आपको नहीं करनी है। अदरवाइज इन गलतियां करने पर भी आपको कॉपीराइट स्ट्राइक आ जाएगा। और अगर 90 डेज में तीन स्ट्राइक इस तरह की भी आ गई तो भी आपका चैनल रिमूव हो सकता है। अगर फिर भी कॉपीराइट के बारे में कोई डाउट है आपको तो कमेंट सेक्शन में लिख के बताइए। मिलता हूं अगली वीडियो में नए टॉपिक के साथ। तब तक के लिए, जय हिंद।