Transcription
एक जहीन लड़के की कहानी गुडविल हंटिंग।
कहानी शुरू होती है अमेरिका के मशहूर
कॉलेज एमआईटी में। हम प्रोफेसर जेरल्ड को
मैथ्स की क्लास लेते हुए देखते हैं। क्लास
खत्म होने के बाद उन्होंने स्टूडेंट से
कहा कि वो बाहर बोर्ड पर एक बहुत मुश्किल
मैथ्स का सवाल लिखेंगे। अगर किसी ने इसे
हल कर दिया तो कॉलेज में उसका नाम सुनहरे
अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने यह कहकर
स्टूडेंट्स का हौसला बढ़ाया कि पहले भी
उनके कुछ स्टूडेंट्स यह सवाल हल कर चुके
हैं और आज वे अपनी फील्ड में सबसे ऊंचे
मुकाम पर हैं। यह सवाल बहुत मुश्किल था।
इसलिए प्रोफेसर ने उन्हें सेमेस्टर के
आखिर तक का वक्त दिया। लेक्चर खत्म हुआ और
फिर हमने विल हंटिंग नाम के एक आदमी को
देखा जो वहां सफाई का काम करता था। उसने
वो मैथ्स प्रॉब्लम देखी जो प्रोफेसर ने
लिखी थी। विल बाद में घर गया और बाथरूम के
शीशे पर सवाल हल करने लगा। अगले दिन जब वह
कॉलेज में अकेला था। उसने चौक उठाया और
प्रॉब्लम का जवाब लिख दिया। यह बहुत बड़ी
बात थी क्योंकि उसने इस सवाल का जवाब
सिर्फ एक दिन में निकाल दिया था। काम के
अलावा विल अपना सारा समय अपने दोस्तों के
साथ आवारागर्दी करते हुए बिताता था। एक
दिन जब वह बेसबॉल मैच देख रहा था तो उसने
एक लड़के को देखा जो उसे स्कूल में परेशान
करता था। उसे देखते ही विल को गुस्सा आ
गया। वो अपने दोस्तों के साथ उस लड़के के
पास गया और लड़ाई शुरू कर दी। आखिर में
विल ने उस लड़के को खूब मारा। मामला
ज्यादा ना बढ़े इसलिए उसके दोस्तों ने उसे
रोका। लेकिन तब तक पुलिस आ गई। जब पुलिस
वाले ने उसे रोकने की कोशिश की तो विल ने
पुलिस वाले पर ही हमला कर दिया जिसकी वजह
से वह गिरफ्तार हो गया। दूसरी ओर प्रोफेसर
जेरल्ड को पता चला कि उन्होंने जो मैथ्स
प्रॉब्लम लिखी थी वह हल हो गई है। वो
तुरंत देखने गए और देखा कि किसी ने सच में
उनका सवाल बिल्कुल सही हल कर दिया था।
उन्होंने अपने होशियार स्टूडेंट से पूछा
क्या यह तुम में से किसी का काम है? जब
उन्होंने भी मना कर दिया तो प्रोफेसर
हैरान रह गए। प्रोफेसर की अगली क्लास पूरी
भरी हुई थी। सब जानना चाहते थे कि वो
अनोखा मैथ्स जीनियस कौन है? प्रोफेसर ने
कहा कि जिसने भी यह हल किया है वह आगे आए।
मैं उसे उसका इनाम देना चाहता हूं। लेकिन
कोई आगे नहीं बढ़ा। तो प्रोफेसर ने
स्टूडेंट से कहा कि वह एक और मैथ्स
प्रॉब्लम लिख रहे हैं जिसे हल करने में
उन्हें खुद 2 साल लगे थे। वहीं दूसरी ओर
विल अभी जेल से बाहर आया ही था। उसने अपना
सफाई का काम किया और तुरंत दूसरी प्रॉब्लम
हल करने लग गया। उसी वक्त जेरल्ड अपने
ऑफिस से बाहर आए और उन्होंने विल को बोर्ड
पर लिखते हुए देख लिया। उन्हें लगा कि वह
बस कुछ अनापश-शनाप लिख रहा होगा और
उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की। प्रोफेसर
को अपनी तरफ आते हुए देखकर विल वहां से
भाग गया। बाद में जब प्रोफेसर वापस आए तो
उन्होंने देखा कि विल ने सच में उनकी
प्रॉब्लम हल कर दी है जिसे हल करने में
उन्हें खुद 2 साल लगे थे। अब उन्हें पता
चल गया था कि वो छिपा हुआ मैथ्स जीनियस
कौन है। काम के बाद विल अपने दोस्तों से
मिला और एक बार में ड्रिंक्स लेने गया।
वहां कुछ खूबसूरत लड़कियों को देखकर विल
का दोस्त चक्की उनके पास गया और फ्लर्ट
करने लगा। लड़कियों को इंप्रेस करने के
लिए चक्की ने झूठ बोल दिया कि वह एमआईटी
में पढ़ता है। तभी एक आदमी बीच में बोला
और पूछने लगा कौन सी क्लास में पढ़ता है
तू? चक्की ने कहा हिस्ट्री। वो लड़का समझ
गया कि यह झूठ बोल रहा है। उसने चक्की की
बेइज्जती करनी शुरू कर दी और जानबूझकर
हिस्ट्री के टॉपिक्स पर सवाल करने लगा।
बेचारे चक्की को कुछ आता जाता नहीं था तो
वह चुप रहा। तभी विल अपने दोस्त के लिए
आगे बढ़ा और उस आदमी से बहस करने लगा। विल
एक बार जो पढ़ लेता था कभी भूलता ही नहीं
था। उसकी जानकारी और बोलने का अंदाज इतना
साफ था कि उसने उस लड़के को एकदम चुप करवा
दिया। इस सब के बाद वह आदमी तिलमिलाकर
वहां से चला गया। बाद में उन लड़कियों में
से एक जिसका नाम स्काइलर है विल के पास आई
और उसे अपना फोन नंबर दे दिया। विल की
होशियारी देखकर स्काइलर उसे पसंद करने लगी
थी। प्रोफेसर जेरल्ड उस सफाई वाले को ढूंढ
रहे थे जिसने उनकी मुश्किल प्रॉब्लम हल की
थी। ढूंढने के बाद उन्हें विल का कांटेक्ट
नंबर मिल गया। जिसके बाद वह सीधा विल की
कोर्ट की सुनवाई में पहुंच गए। उस पर
पुलिस ऑफिसर पर हमला करने का केस लगा था।
जज ने कहा कि तुम्हारे ऊपर पहले से चोरी
और मारपीट के आरोप लगे हुए हैं और अब मैं
पुलिस से हाथापाई को नजरअंदाज नहीं कर
सकता। और आखिरकार जज ने उसे जेल भेज दिया
और कहा कि अगर वह जमानत चाहता है तो उसे
$00 देने होंगे। जेल में उसकी मुलाकात
प्रोफेसर जेरल्ड से हुई जिनके पास उसके
लिए एक डील थी। प्रोफेसर ने कहा, "मैंने
जज से बात कर ली है और मैं तुम्हें
छुड़वाने के लिए तैयार हूं। लेकिन तुम्हें
मेरी दो शर्तें माननी होंगी। एक, पहली
शर्त विल प्रोफेसर जेरल्ड के साथ मैथ्स की
क्लास लगाएगा। दो, दूसरी शर्त उसे
काउंसलिंग लेनी पड़ेगी यानी दिमागी इलाज।
विल इस बात पर हंसने लगा, लेकिन वो जेल
में भी नहीं रहना चाहता था। उसके पास कोई
और रास्ता नहीं था। इसलिए उसने सारी
शर्तें मान ली। जल्द ही उसने अपनी मैथ्स
की क्लास प्रोफेसर जेरल्ड के साथ शुरू कर
दी जो विल के तेज दिमाग को देखकर हैरान रह
गए। अब दूसरी शर्त के हिसाब से उसे एक
थेरेपिस्ट से काउंसलिंग लेनी थी। लेकिन
विल खुद को उनके सामने खोलता नहीं था और
ऊपर से उनका मजाक अलग से उड़ाने लगता। वो
एक दिन पहले उन थेरेपिस्ट्स की किताबें
पढ़ लेता और अगले दिन उनकी जमकर बेइज्जती
करता। आखिरी रास्ता देखकर प्रोफेसर जेरल्ड
ने अपने पुराने दोस्त श मैगवायर से मदद
मांगी जो अब साइकोलॉजी पढ़ाते थे। शत में
तो मना कर दिया लेकिन जब जेरल्ड ने समझाया
कि वह लड़का बहुत खास है। अगर सही रास्ते
पर नहीं आया तो अपनी जिंदगी बर्बाद कर
बैठेगा तो श मान गए और विल से मिले। जैसा
कि उसने अपने पुराने थेरेपिस्ट्स के साथ
किया था। विल ने श की किताब भी पढ़ ली थी
और अब वह उनके हिसाब से ही उनका मजाक
उड़ाने लगा। लेकिन श ने सब्र रखा और विल
के साथ एकदम आम बातचीत की। तभी विल की नजर
श की बनाई हुई एक पेंटिंग पर पड़ी। उस
पेंटिंग और कुछ आर्ट बुक्स को देखकर विल
शॉन की जिंदगी के बारे में बेकार की बातें
बोलने लगा। श ने फिर भी ध्यान नहीं दिया।
लेकिन फिर विल शॉन की पत्नी को भी अपनी
बातचीत में ले आया। पत्नी का जिक्र होते
ही शॉन थोड़ा गुस्सा हो गए। विल को समझ आ
गया कि शॉन की कमजोरी उनकी पत्नी है। तो
वह बार-बार उसका जिक्र करने लगा। उसने
पूछा आपकी पत्नी यहां क्यों नहीं है? क्या
वह धोखा देकर किसी और के साथ भाग गई क्या?
यह सुनते ही श पूरी तरह से अपना आपा खो
बैठे और विल को गले से पकड़ लिया।
उन्होंने विल को चेतावनी दी कि कभी भी
मेरी पत्नी की बेइज्जती मत करना। तभी विल
ने श टाइम खत्म हो गया है। कहा श ने उसे
छोड़ दिया और विल यह सोच कर बाहर चला गया
कि उसने फिर से एक थेरेपिस्ट को हरा दिया
है। श का मूड देखकर प्रोफेसर जेरल्ड को
लगा कि वो और सेशंस के लिए नहीं मानेंगे।
लेकिन श ने कहा हां मैं करूंगा इसकी
काउंसलिंग। अगले हफ्ते से लगातार ले आओ
इसको मेरे पास। स्काइलर से प्यार।
काउंसलिंग के बाद विल स्काइलर के साथ डेट
पर गया। डेट पर विल को पता चला कि स्काइलर
एक बहुत ही अमीर परिवार से है और इस वक्त
हार्व में पड़ रही है। उन दोनों ने एक
दूसरे के साथ बहुत अच्छा वक्त बिताया। विल
जब अगले हफ्ते श मिलने आया तो श उसे एक
पार्क में ले गए और उससे बात करने लगे।
उन्होंने विल से कहा, तुमने जो कुछ भी
बोला, मैंने उस बारे में बहुत सोचा। आखिर
में मुझे यही समझ आया कि तुम दिमाग से एक
छोटे बच्चे हो जो यह जानता ही नहीं है कि
वह क्या बोल रहा है। तुम बदतमीज हो। मैं
समझता हूं तुम बोलना नहीं चाहते। शायद कोई
डर है तुम्हारे अंदर। लेकिन एक बात याद
रखना कभी तो तुम्हें बोलना ही पड़ेगा वरना
जिंदगी की सारी अच्छी चीजें खो बैठोगे।
अगले दिन विल अपने दोस्त चक्की के साथ
मजदूरी करने गया। उसने स्काइलर को फोन
किया लेकिन वो बात करने से डर रहा था। श
के साथ अपने तीसरे थेरेपी सेशन में विल ने
एक शब्द भी नहीं कहा और श ने भी नहीं।
दोनों पूरा एक घंटा चुप रहे। चौथा सेशन भी
इसी तरह शुरू हुआ। लेकिन फिर विल ने श को
एक जोक सुनाया। इसे एक हिंट मानकर कि विल
अब बात करना चाहता है। श ने उससे पूछा कि
क्या तुम्हारी कोई गर्लफ्रेंड है? विल ने
उसे स्काइलर के बारे में बताया कि कैसे
उनकी पहली डेट बढ़िया गई लेकिन अब बात
नहीं हो पा रही। विल ने कहा मुझे लगता है
स्काइलर मेरे लिए बहुत ज्यादा अच्छी है और
अगर मैं उससे मिलता रहा तो सब कुछ खराब हो
जाएगा। कभी ना कभी तो वह समझ ही जाएगी कि
मैं उसके लायक नहीं हूं। श ने उसे समझाया।
कोई भी किसी से बेहतर नहीं होता। हर किसी
में कुछ चीजें अच्छी कुछ खराब होती हैं।
लेकिन जरूरी बात बस यह है कि वह इंसान
आपके लिए सही है या नहीं। इस बारे में और
समझाते हुए श ने अपनी पत्नी के बारे में
बताया। वो बहुत अच्छी इंसान थी। बहुत
प्यार करता था मैं उससे। विल और श दोनों
ने खुलकर हंसना शुरू कर दिया। इसी पल वे
दोनों थोड़े करीब आ गए और विल को अब श के
आसपास थोड़ा आराम कंफर्टेबल महसूस होने
लगा।
स्काइलर से अलगाव और नौकरी का डर श की बात
मानकर विल स्काइलर के कॉलेज में गया और
उसे दोबारा बाहर चलने के लिए कहा। स्काइलर
ने कहा कि मैं तुम्हारे साथ बाहर जाना
चाहती हूं लेकिन मुझे एक बहुत ही मुश्किल
प्रॉब्लम हल करनी है जिसमें कई दिन लग
सकते हैं। विल ने कहा वो सवाल मुझे
दिखाना। सवाल देखते ही उसने पलक झपकते ही
आंसर एक नैपकिन के ऊपर लिख दिया। इसके बाद
विल ने कहा अब तो तुम्हारे पास कोई बहाना
नहीं बचा। चलो मेरे साथ। उनकी दूसरी डेट
के दौरान स्काइलर ने विल से उसके परिवार
के बारे में पूछा और विल ने उसे झूठ कह
दिया कि मेरे 12 भाई हैं। स्काइलर को शक
हुआ और उसने कहा एक बार नाम फिर से
दोहराना जरा। विल जीनियस था। उसने दोबारा
उन नामों को उसी सीक्वेंस में बोल दिया।
विल अपने अगले थेरेपी सेशन में श मिला और
पूछा क्या तुम्हें कभी अपनी पत्नी से
मिलने का पछतावा है? क्योंकि तुम्हारी
पत्नी के मरने के बाद तो तुम बहुत अकेले
हो गए होंगे। श ने उसे बताया कि उन्हें
कभी कोई पछतावा नहीं हुआ उससे मिलने का।
चाहे वह मेरी जिंदगी में सिर्फ कुछ सालों
के लिए ही थी, लेकिन वह साल सबसे खूबसूरत
थे। बाद में स्काइलर ने विल से कहा, "तुम
मुझे अपने दोस्तों और परिवार वालों से
क्यों नहीं मिलवाते?" विल ने अभी भी उससे
अपनी जिंदगी के बारे में झूठ बोल रखा था।
एक रात अपनी जिंदगी के बारे में बात करते
हुए स्काइलर ने विल से पूछा, "तुम मेरे
साथ कैलिफोर्निया चलोगे?" विल घबराने लगा
और बोला कि वह उसके साथ नहीं चल सकता।
मेरी सारी जिंदगी यहीं पर है। स्काइलर ने
उससे पूछा तुम मुझसे प्यार करते हो। मैं
जानती हूं तो पूरी तरह मेरे साथ आने में
इतना डरते क्यों हो? और मुझे कभी कुछ सच
भी नहीं बताते। उसने यह भी बताया। मुझे
पता है तुमने झूठ बोला था। तुम्हारे 12
भाई हैं। यह झूठ सामने आने पर विल अपना
आपा खो बैठा। उसने कहा क्या जानना चाहती
हो तुम मेरे बारे में? अनाथ हूं मैं। अपनी
ज्यादातर जिंदगी एक परिवार से दूसरे में
भटकते हुए बिताई है मैंने। बचपन में जिस
परिवार के साथ मुझे रखा गया वो मारता था
मुझे। कुत्ते की तरह मारता था। स्काइलर
रोने लगी और विल से कहा कोई बात नहीं मैं
तुम्हारे साथ हूं ना। मैं तुम्हारे साथ
रहूंगी। चाहे कुछ भी हो जाए। लेकिन विल ने
उसे दूर कर दिया और कहा मुझे किसी की मदद
नहीं चाहिए। विल को डर था कि अगर उसने
किसी को पास आने दिया और फिर वह इंसान उसे
छोड़कर चला गया तो वह सह नहीं पाएगा।
स्काइलर ने रोते हुए कहा, "मैं तुमसे बहुत
प्यार करती हूं। कभी तुम्हें छोड़कर नहीं
जाऊंगी। लेकिन विल ने झूठ कह दिया कि मैं
तुमसे प्यार नहीं करता और वहां से चला
गया। सच्चाई का सामना और आजादी प्रोफेसर
जेरल्ड के बहुत कहने पर विल ने आखिरकार
नौकरी के लिए हां कह दिया। लेकिन विल को
इस तरह की नौकरी में कोई दिलचस्पी नहीं
थी। इसीलिए उसने अपने दोस्त चक्की को
इंटरव्यू में अपनी जगह भेज दिया। थेरेपी
सेशन में श ने विल से पूछा कि वो अपनी
जिंदगी में क्या करना चाहता है? इस पर विल
ने मजाक में कहा, "मैं तो भेड़ बकरियां
चराना चाहता हूं।" श ने उसे अपने ऑफिस से
निकलने को कहा। अगर ईमानदारी से जवाब नहीं
देना तो जाओ।" इस पर विल गुस्सा हो गया और
श पर चिल्लाने लगा। श ने फिर से पूछा कि
वो अपनी जिंदगी में क्या करना चाहता है?
विल दोबारा से चुप रहा। श ने उससे कहा चला
जा यहां से। जा। अगले दिन चक्की से बात
करते हुए विल ने कहा कि मैं कोई नौकरी
नहीं लेने वाला और अब तो स्काइलर भी चली
गई। दोनों भाई यहीं पर कंस्ट्रक्शन का काम
करेंगे आराम से। यह सुनकर चक्की ने अपने
दिल की बात कही। उसने विल से कहा, देख 10
साल बाद मैं तो यहीं मिलूंगा, लेकिन अगर
तू 10 साल बाद यहां मिला ना, तो मुझे बहुत
दुख होगा। मेरा एक ही सपना है। सुबह जब
मैं तुझे लेने तेरे घर जाता हूं ना, मेरे
दिल से हर रोज आवाज आती है कि काश आज यह
साला यहां ना मिले। कुछ अच्छा कर रहा हो
जिंदगी के साथ। श के पास आज एक फाइल थी
जिसमें विल के शरीर की तस्वीरें थी जिसमें
उसके सौतेले बाप की मार के निशान थे। श ने
विल के सामने आकर कहा जो कुछ भी तुम्हारे
साथ हुआ बेटा वो तुम्हारी गलती नहीं थी।
विल ने हामी भरी पर श बार-बार कहते रहे यह
तुम्हारी गलती नहीं थी। नहीं थी बेटा नहीं
थी। आखिर में विल ने कहा मुझे पता है। पर
श फिर भी बार-बार बोलते रहे। तुम्हारी
गलती नहीं थी। नहीं थी। मान लो इस बात को।
यह सुनकर विल की आंखों में आंसू आ गए।
उसने श को धक्का दिया। श ने फिर से कहा कि
जो कुछ भी हुआ तुम्हारी गलती नहीं थी और
अब आखिर में विल टूट गया। उसने श को गले
लगा लिया और जोर-जोर से रोने लगा। अब वह
अपना बीता हुआ दर्द छोड़कर आगे बढ़ने के
लिए तैयार था। उसने कहा कि वह उन्हीं
नौकरियों में से एक लेगा जो प्रोफेसर
जेरल्ड ने उसके लिए तैयार की हैं। इसके
साथ उसका आखिरी थेरेपी सेशन खत्म हुआ।
उसके 21वें जन्मदिन पर उसके दोस्तों ने
मिलकर उसे एक गाड़ी दी थी। विल बहुत खुश
था इस तोहफे से। नई मंजिल। उधर प्रोफेसर
जेरल्ड श के पास गया और उसे फेलियर बुलाने
के लिए माफी मांगी। वो दोनों दोस्त फिर से
मिल गए और श ने बताया कि वो वर्ल्ड टूर पर
जा रहा है। जब शॉन अपना सामान पैक कर रहे
थे। विल उनके घर के बाहर कार लेकर आया।
विल ने घर के दरवाजे तक जाकर श के मेल
बॉक्स में एक खत छोड़ दिया और फिर वहां से
चला गया। इसी बीच चक्की विल को काम पर ले
जाने के लिए उसके घर गया। उसने दरवाजे पर
दस्तक दी लेकिन कोई जवाब नहीं आया। उसने
खिड़की से झांक कर देखा कि विल घर पर नहीं
है। चक्की मुस्कुराया और समझ गया कि विल
ने अपनी जिंदगी में क्या करना है वह फैसला
कर लिया है। श को भी विल का छोड़ा हुआ खत
मिल गया। खत में विल ने लिखा था कि वह
नौकरी नहीं ले रहा। वो कैलिफोर्निया जा
रहा है स्काइलर से मिलने। यह पढ़कर श
मुस्कुरा दिए और अंदर चले गए। यहां मूवी
का एंड होता है।