Transcription
Facebook एड्स विद एआई।
दोस्तों, 2025 में Facebook एड्स, कहें तो मेटा एड्स, एक क्रांति लेकर आ रहा है। हम मैनुअल लेवल पर मेटा एड्स क्रिएट करते हैं, ऑडियंस सेट करते हैं, प्लेसमेंट्स और हर तरीके की सेटिंग हम खुद करते हैं। और इतने सालों से Facebook एड्स, मेटा एड्स, इस तरीके से ही ऑपरेट किया जा रहा था। लोग रिजल्ट्स लेकर आ रहे थे, सेल्स लेकर आ रहे थे, लीड्स लेकर आ रहे थे।
मगर अब 2025 में सबसे बड़ा चेंज मेटा एड्स के अंदर आ चुका है, जो हो सकता है आने वाले कुछ सालों के अंदर या हो सकता है जल्दी भी हमारे मैनुअल लेवल को धीरे-धीरे बंद कर देगा और सब कुछ एआई कंट्रोल करेगा। मगर दोस्तों, यह कब तक पूरी तरीके से एआई कंट्रोल होगा, यह तो अभी नहीं कहा जा सकता।
मगर आज मैं आपको वो कुछ फीचर्स दिखाता हूं और मैंने आपको इस कोर्स के अंदर कई बार उन फीचर्स के बारे में बताया भी है और यह डेडिकेटेड वीडियो सिर्फ इसीलिए बनाई गई है कि कौन-कौन से ऐसे एआई के फीचर्स खुद मेटा एड्स द्वारा इंट्रोड्यूस कर दिए गए हैं, जो मैनुअल तरीके को बिल्कुल डाउन लेकर आ रहे हैं और यह प्रमोट कर रहा है कि हर चीज एआई से द्वारा कंट्रोल करी जाए, वो आपको बेहतर रिजल्ट्स देगी।
अब एआई हमारे मनचाहे या बेहतर रिजल्ट्स दे पाएगा या नहीं दे पाएगा, वो तो अलग बात है। बट क्योंकि हमारा मकसद है इस कोर्स का कि आप लोग Facebook एड्स के एक्सपर्ट बनें, तो आपको मैनुअल लेवल पर भी Facebook एड्स अच्छे से रन करना आना चाहिए। सारी सेटिंग्स आनी चाहिए। चाहे ऑडियंस टारगेटिंग है, चाहे आपका बजट है, चाहे उससे रिलेटेड आप जितने भी अलग-अलग जो इनके अंदर सेटिंग्स के अंदर फीचर्स यूज़ करते हो, हर एक चीज के बारे में आपको डायरेक्ट नॉलेज होनी चाहिए। और प्रैक्टिस कर-करके अलग-अलग कैंपेन और लाइव प्रोजेक्ट्स पर काम करके आप इन चीजों को एडवांस लेवल तक ले जाते हो और सीख जाते हो। इसके थ्रू आप अपने बिज़नेस में भी फायदा पाते हो और आपको जॉब भी मिलती है।
मगर दोस्तों, अब आपको यह फीचर भी सीखने जरूरी हैं। इनके ऊपर भी प्रैक्टिस करना जरूरी है।
अब देखिए, मेरे डैशबोर्ड पर इस समय मैं Facebook एड्स के अपने ऐड अकाउंट के अंदर हूं। ठीक है? अब यहां पर जब मैं कोई भी कैंपेन क्रिएट करूंगा, यहां पर मैं कोई भी एक ऑब्जेक्टिव चूज़ करूंगा। जैसे मैं यहां पर ऑब्जेक्टिव चूज़ कर लेता हूं। ट्रैफिक। कंटिन्यू करूंगा। कंटिन्यू करने के बाद यहां पर आप देखिए, टेलर्ड वेब ट्रैफिक कैंपेन। अब यहां पर यह कह रहा है, प्रीसेट सेटिंग्स इंक्लूड एडवांटेज प्लस प्लेसमेंट्स, हाईएस्ट वॉल्यूम बिट स्ट्रेटजी एंड मोर।
अब यहां पर दोस्तों, बेसिकली पहला जनरली जब मैंने आपको यह कोर्स सिखाया, तब मैंने आपको सेकंड सेटिंग को ही चूज़ करना हमेशा बताया कि आप मैनुअल ट्रैफिक मतलब मैनुअल आप कोई भी कैंपेन बनाइए। बिकॉज़ एडवांटेज प्लस कैंपेन बनाने का मतलब क्या है? और उसके अंदर अगर आप पहला वाला ऑप्शन चूज़ कर लेते हो एडवांटेज प्लस का, तो वहां पर काफी सारे फीचर्स सेटिंग्स के आपके पास मतलब ऑप्शन ही नहीं होंगे कि आप उनको चेंज कर पाएं, सेट कर पाएं क्योंकि वहां पर आपने उसको हिदायत दे दी कि हां भाई, अब सब कुछ एआई द्वारा बनाया जाएगा। तो मैनुअल तो नहीं करना है। मैं पहले इसी पर ही आता हूं। कंटिन्यू करता हूं। कंटिन्यू करने के बाद जैसे हम अब आगे बढ़े।
अब आप देखिए, यहां पर पूरा का पूरा जो इंटरफेस है, इधर आ गया। है ना? अब एक चीज सोचो आप, पहले किस तरीके से यहां पर हमारे पास आया करता था? कैंपेन लेवल, एडसेट लेवल और ऐड लेवल। यहां पर सीधा आ गया। सी ऑल प्रीसेट सेटिंग्स। यह कह रहा है, पहले से ही करी हुई सेटिंग्स आप देख लो। यहां पर कैंपेन ऑब्जेक्टिव, बिट स्ट्रेटजी, कन्वर्शन, लोकेशन, प्लेसमेंट के अंदर एडवांटेज प्लस रहेगा। ऑप्टिमाइजेशन ऑफ ऐड डिलीवरी लिंक क्लिक्स रहेगी। एट्रिब्यूशन सेटिंग वन डे क्लिक। मीडिया मैनुअली चूज़ इमेजज़ एंड वीडियोस। लिंक्स मीडिया के अंदर हम मैनुअली चूज़ कर सकते हैं, जो भी क्रिएटिवर्स वगैरह हमें यूज़ करने हैं। और ऐड डेस्टिनेशन जो हमारी वेबसाइट है। तो यह सारी चीजें ऑलरेडी हमारे बस एक क्लिक पर कि एडवांटेज प्लस कैंपेन रहेगा। ऑलरेडी सारी की सारी सेटिंग्स हो गई हैं, जो अब हमें नहीं करनी।
अब यहां पर हमें अपने कैंपेन को अगर नाम देना है, यह सब नाम भी आ गया। आप चेंज करना चाहो, चेंज कर सकते हो। अब यहां पर हमें डेली बजट हमें सेट करना है। पैसा तो हम ही बताएंगे ना भाई। हम ₹1000 दिन का खर्च करना चाहते हैं, ₹100 दिन का खर्च करना चाहते हैं। यह हम बताएंगे। आगे बढ़ेंगे।
यहां पर एडवांटेज प्लस ऑडियंस आ गया। अब दोस्तों, एडवांटेज प्लस ऑडियंस क्यों आ गया? क्योंकि अब यहां पर यह ऑप्शन आ रहा है कि सजेशन ऑप्शनल कि यहां पर अब आप देख सकते हो के हमारे पास स्विच टू ओरिजिनल का भी ऑप्शन आ रहा है कि भाई ओरिजिनल मतलब मैनुअली वाला करना है या एडवांटेज प्लस ऑडियंस। मैं एडवांटेज प्लस ऑडियंस करूंगा क्योंकि मैनुअल वाला तो मैं आपको हर कैंपेन में बनाना सिखा ही दिया है। बट अब यहां पर एडवांटेज प्लस ऑडियंस का मतलब क्या है? एडवांटेज प्लस ऑडियंस के अंदर अब जो एआई सिस्टम है, लिखा भी है कि आर एआई फाइंड्स ऑडियंसेस फॉर योर एड्स। जो ऐड क्रिएटिव्स हम लगाएंगे, ठीक है? जो सेटिंग्स ऑलरेडी इसने कर दी और अब हम जो कुछ थोड़ी बहुत सेटिंग्स करेंगे, उसके बिहाफ पर ऑडियंसेस सब कुछ टारगेट करेगा यह मेटा एड्स का एआई सिस्टम। ठीक है?
तो अब यहां पर अब मान लीजिए मेरा डिजिटल मार्केटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का लाइव कोर्स है, तो मैं ट्रैफिक ऐड चलाना बनाना चाहता हूं, तो मैं एज ग्रुप 18 से लेकर 50, 40 तक का एज ग्रुप मैं रखूंगा। मैंने अपना मतलब एक ऐज ग्रुप बता दिया। जेंडर मैं दोनों ही रखूंगा। ऑल रखूंगा, मैन भी, वुमेन दोनों को मेरा क्योंकि स्किल ऐसा है कि मैन वुमेन दोनों को सीखना चाहिए।
अब यहां पर डिटेल्ड टारगेटिंग के अंदर। ठीक है? डिटेल टारगेटिंग के अंदर अगर मैं यहां पर कुछ टारगेटिंग करना चाहता हूं। जैसे मान लीजिए मैंने यहां पर दे दिया इनको, यह एक तरीके का सजेशन है। करेंगे भाई, बट मैं इनको फिर भी एक बात चीज बताना चाहता हूं कि मैं मान लीजिए अब कोर्स है, तो मैं जो सोशल मीडिया मार्केटर हैं, ठीक है? सोशल मीडिया मैनेजर्स को मेरा ऐड दिखना चाहिए। सोशल मीडिया मार्केटिंग में जो इंटरेस्टेड हैं, सोशल डिजिटल मार्केटिंग स्ट्रेटजिस्ट, एसइओ। ठीक है? उसके अलावा अगर मैं यहां पर डालता हूं एमबीए मार्केटिंग। ठीक है? तो यहां पर एमबीए मार्केटिंग जो कर रहे हैं, उनको मेरा ऐड दिखे क्योंकि जो एमबीए कर रहा है, ऑब्वियसली वो डिजिटल मार्केटिंग और एआई की स्किल सीखना चाहेगा। इस तरीके से मैंने कुछ सजेशंस इसको दे दिए हैं।
अब प्रॉपर तरीके से सारी टारगेटिंग मैंने नहीं करी, बस। तो वह बहुत ज्यादा डिटेल्ड इन जो टायरिंग प्रोसेस होता था, एक-एक चीज को देखना, ऑडियंस वगैरह को एक-एक चीज को सेलेक्ट करना, ऑडियंस टारगेटिंग करना, वह एडवांटेज प्लस में उतना ज्यादा फोकस में नहीं है। बस मोटा-मोटा ब्रॉड आप एक उसको आप बता दीजिए कि यह मेरा टारगेट ऑडियंस है, जो मेरे प्रोडक्ट या सर्विस के लिए बेस्ट है।
यहां पर अब हम प्लेसमेंट्स में कुछ नहीं करेंगे। अब वह अपने आप देखेगा, उसको Facebook, Insta, थ्रेड, ऑडियंस नेटवर्क, वहां पर भी स्टोरीज, रील्स, फीड, मार्केटप्लेस फीड या किन-किन जगहों पर ऐड दिखाना है, किस टाइम दिखाना है, कब दिखाना है, सब कुछ इनका एआई सिस्टम ही मैनेज करने वाला है। ठीक है?
तो यहां पर आप देख सकते हो और इधर ही सीधा ऐड का ऑप्शन आ गया। पहले क्या होता है? जब मैं अगर मैनुअल चूज़ करता देखा है ना आपने, जब मैंने आपको कैंपेन बनाना सिखाया, पहले प्रॉपर कैटेगरी सॉरी, कैंपेन के फर्स्ट स्टेज पर सारी सेटिंग करो। फिर ऐडसेट लेवल पर सारी सेटिंग करो। फिर ऐड लेवल पर सारी सेटिंग करो। यहां पर एक ही गो के अंदर सारा कुछ हो रहा है और ज्यादा कुछ करना नहीं पड़ रहा। ठीक है?
तो यहां पर जो क्रिएट ऐड, यहां पर सिंगल इमेज वगैरह, अब जो भी मेरे को इमेज या वीडियो वगैरह पर ऐड चलाना है, लिंकविंक सब कुछ मेरा आ गया। ठीक है? अब जो भी मेरे को ऐड चलाना है, तो मेरे को अब यहां पर मैं सेलेक्ट कर सकता हूं। कॉल चाहिए, ट्रैफिक ऐड, है ना? कॉल चाहिए, मैसेंजर पर ट्रैफिक ले जाना है, इंस्टाग्राम पर ट्रैफिक ले जाना है। जबकि यह सब चीज़ हम पहले डिसाइड कर लेते थे, जब हम मैनुअल कैंपेन चला रहे होते थे।
अब मान लो जी, मैं कहता हूं जी मेरे को तो WhatsApp के ऊपर मेरा सारा ट्रैफिक जाना चाहिए, तो मैं वह सेलेक्ट कर लूंगा। ठीक है? उसके अलावा जो मेरा ऐड क्रिएटिव है, वह मैं यहां से इमेज, मेरे को इमेज ऐड चलाना है, वीडियो ऐड चलाना है, वह मैं यहां से सेलेक्ट कर लूंगा। मान लो चलो, एक मैं एक डमी इमेज, एक इमेज मैं ले लेता हूं। नेक्स्ट करेंगे।
यहां पर मेरा आ गया डिजिटल मार्केटिंग प्लस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लाइव कोर्स, जो हम लोगों को सिखाते हैं, पढ़ाते हैं, वह आ गया यहां पर। ठीक है? और यह कोर्स अगर आप लोग ज्वाइन करना चाहते हैं, एडवांस लेवल पर सीखना चाहते हैं, लाइव सीखना चाहते हैं, सर्टिफिकेशन चाहते हैं, तो यह लाइफ चेंजिंग कोर्स है। 2025 मॉड्यूल से ज्यादा मॉड्यूल हैं और सारे हाइपिंग मॉड्यूल्स हैं। आप हमें कांटेक्ट कर सकते हैं। नेक्स्ट करेंगे।
अब यहां पर प्राइमरी टेक्स्ट, हेडलाइंस, डिस्क्रिप्शनंस हमको डालना होगा। ठीक है? अब यह बहुत ही ज्यादा आपको मतलब कैची रखनी है। ऑफर्स होनी चाहिए इसके अंदर। ठीक है? आप क्या प्रोवाइड कर रहे हो, वह सब होना चाहिए। कम शब्दों में इफेक्टिव तरीके से आपको अपनी बात कहनी है और ऑफर्स वगैरह बताने हैं। अभी मैं डमी कुछ कंटेंट ऐसे लिख देता हूं। लाइक, डिजिटल मार्केटिंग प्लस एआई फ्यूजन कोर्स, लर्न एंड अर्न। ठीक है? नीचे हेडलाइन में डाल देते हैं, लाइव क्लासेस। यहां पर डिस्क्रिप्शन में, गेट 20% डिस्काउंट फॉर फर्स्ट 10 स्टूडेंट्स। ऐसे करके एक नहीं, कम से कम प्राइमरी टेक्स्ट पांच, हेडलाइन पांच, डिस्क्रिप्शन पांच, मतलब दो-तीन से तो ज्यादा ही रखिए ताकि हमारे क्रिएटिव्स के संग अलग-अलग हमारा जो यह कंटेंट है, जो ज्यादा परफॉर्म करेगा, उसको वह ज्यादा दिखाएगा, बाकियों को नहीं दिखाएगा। एक तरीके की एबी टेस्टिंग हो जाएगी। तो इस तरीके से मैं नेक्स्ट करूंगा। नेक्स्ट करने के बाद यहां पर डन करेंगे। ठीक है?
डन करने के बाद आप देखिए, मेरा ऐड वगैरह सब बन गया है इधर। ठीक है? सब बन गया है। कॉल टू एक्शन जो मेरे को लगाना है, मैं यहां लगा सकता हूं। अप्लाई नाउ, कॉल नाउ, जो भी हमें करना है। ठीक है? और हम यहां पर अभी कर देते हैं अप्लाई नाउ और पब्लिश कर देते हैं। ठीक है?
अब मैंने पब्लिश करा। अब आप देखिए, पब्लिशिंग हो रहा है। अब जैसे ही मेरे जो कैंपेन है, पब्लिश हो जाएगा, तो रिव्यू में जाएगा और ऐड अगर अप्रूव्ड हो गया, तो रन होना शुरू हो जाएगा। अब एक बात का ध्यान रखिएगा इसके अंदर।
अब आप देखिए, जो कैंपेन बनाने में आधा घंटा लगता था, मैं जब सिखा रहा हूं, मैं उसकी बात कर रहा हूं। प्रॉपर अगर मैं अपने लिए भी ऐड बनाना बैठूं या आप लोग भी प्रॉपर हर एक चीज की टारगेटिंग सेटिंग अच्छे से करो, कंटेंट लिखो, क्रिएटिव बनाओ, तो कई घंटों का काम है। ठीक है? दिन भी लग जाता है। मगर एआई की मदद से कैंपेन जो आधे घंटे में बनता है, अगर हमारे पास सारा मटेरियल होता है, आधे घंटे, पौने घंटे में बनता है, तो वह अब काम 10 मिनट में हो जाएगा। ठीक है?
उसके अलावा, अब आपको मैं इसी कोर्स के अंदर अपकमिंग वीडियोस के अंदर मैं आपको कैसे हम एआई टूल्स की मदद से, जैसे चैट जीपीटी हो गया या कोई और टूल हो गया, उसकी मदद से कैसे आप अपने कंटेंट को भी इफेक्टिव बढ़िया तरीके से क्रिएट कर सकते हो, नए आइडियाज ले सकते हो और चुटकियों में आप उसका कंटेंट क्रिएट कर सकते हो, वह भी आप कैसे टाइम बचाओगे, का कैसे यूज़ करोगे फ्री में, वह सब भी आपको इस कोर्स के अंदर सिखाऊंगा। तभी तो यह कोर्स है, Facebook एड्स विद एआई।
उम्मीद करता हूं इस फीचर के बारे में आज अच्छे से आप समझ गए होंगे। इसको यूज़ कीजिए, ट्राई कीजिए और डिफरेंस पता कीजिए कि एआई से रिजल्ट्स बेटर आ रहे हैं, मैनुअल में ज्यादा बेटर आ रहे हैं। और कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अपना एक्सपीरियंस शेयर कीजिएगा।
तो दोस्तों, इस कोर्स को पूरा अच्छे से देखिएगा। एआई के वीडियोस भी देखिएगा ताकि आप Facebook एड्स और एआई अच्छे से सीख पाओ। थैंक यू।
[संगीत]