Transcription
राधे-राधे। एक बार फिर से आप सभी का स्वागत है हमारे मंथली राशिफल के वीडियो में। और आज के इस वीडियो में हम जून कैसा जाने वाला है इसकी बात करेंगे। 2025 का छठा महीना आधा साल होने जा रहा है दोस्तों। लेकिन उससे पहले कि हम एक-एक करके राशि वाइज सबका प्रेडिक्शन करने की कोशिश करें, समय थोड़ा गड़बड़ चल रहा है।
आप में से सभी लोगों को कहीं ना कहीं से कोई बुरी खबर, कोई बैड न्यूज़ मिल रही होगी। किसी की तबीयत खराब हो रही है, किसी को चोट लग जा रही है, तो आपका कोई रिश्तेदार हॉस्पिटलाइज़ हो जा रहा है। इवन आपको किसी की डेथ की न्यूज़ज़ भी मिल रही होंगी। जो लोग बिज़नेस कर रहे हैं, बिजनेस में भी काफी परेशानियां हो रही हैं। एंप्लई से नहीं बन रही, मैनेजमेंट से नहीं बन रही है। रेवेन्यू डाउन हो रहा है क्योंकि वक्त ही ऐसा चल रहा है।
साल 2025 में चार ग्रहों ने अपनी राशियां बदली और यह कोई छोटे-मोटे ग्रह नहीं, नौ ही तो ग्रह होते हैं और उनमें से जो सबसे ज्यादा समय लेते हैं राशि बदलने के लिए—शनि, गुरु, राहु और केतु—ये सब अब अपनी राशि बदल चुके हैं। इस वजह से आप उथल-पुथल और थोड़ा हड़कंप देख रहे हैं। जब हाथी चलता है ना, हाथी का पांव पड़ता है तो जमीन थोड़ी धंस सी जाती है। यह ग्रह हाथी के समान ही है। ज्योतिष की भाषा में अगर मैं बोलूं, और जब यह मूव करते हैं तो थोड़ी धरती हिलती है। तो आप सभी कुछ ना कुछ जरूर महसूस कर रहे होंगे। कुछ नेगेटिविटी, कुछ परेशानियां, थोड़ी बैड न्यूज़, थोड़ी सी आपके स्ट्रेस, ओवरथिंकिंग और अगर कर रहे हो तो जरूर हमें कमेंट कर बताइएगा।
लेकिन अब इस स्थिति में हमें करना क्या चाहिए? देखिए मेरे पास आपकी कुंडली नहीं है कि मैं बता सकूं, आप यह करो, आप वो करो। इसलिए मैं आपको सबसे बड़ी रेमेडी बताता हूं और वो है श्री हरि के चरणों में जाना। श्री राधा रानी के चरणों में जाना। जब तक आप श्री हरि के शरण में रहते हैं, राधा रानी की शरण में रहते हैं, महादेव की शरण में रहते हैं तो समस्याएं तब भी आती हैं लेकिन उनसे लड़ने की क्षमता आपको मिल जाती है। उनसे लड़ने का साहस और ताकत आपको मिल जाती है। जब हम कुछ कड़वा खा लेते हैं ना तो मीठा खाते हैं ताकि कड़वे का असर कम नहीं होता, बस मीठा आने से कड़वेपन से लड़ने की ताकत हमें मिल जाती है। तो जरूर सत्संग सुनना शुरू करिए, अगर आप ऐसी कुछ नेगेटिविटी महसूस कर रहे हैं। कीर्तन सुनना शुरू करिए। मंदिर जाना शुरू करिए। यहां से आपको वो स्ट्रेंथ और वो ताकत और वो साहस मिलती है कि ठीक है। यह भी एक वक्त है। यह भी गुजर जाएगा। इससे अच्छा वक्त आपके लिए इंतजार कर रहा है।
लेकिन कब तक होगा यह सब? ये कब तक हम ये सब उथल-पुथल महसूस करते रहेंगे? तो आंसर है कि अमूमन 30 जून की जो तारीख है वहां तक आप यह उथल-पुथल, नेगेटिविटी थोड़ा बहुत महसूस अपने लाइफ में किसी ना किसी पहलू में जरूर करते रहेंगे। तो यह था मेरा कि वीडियो शुरू करने से पहले आप लोग जो महसूस कर रहे हैं उसको मैं एक बार जरूर एड्रेस कर दूं। और अब मेन बात कि अगर हमारे चैनल पे पहली बार आए हैं और अभी तक चैनल सब्सक्राइब नहीं किया तो बेल आइकन दबा दीजिए। चैनल सब्सक्राइब कर लीजिए क्योंकि यहां पर आपको एस्ट्रोलॉजी की ऑथेंटिक नॉलेज मिलती रहती है और मिलती रहेगी।
हम अपना मंथली राशिफल का वीडियो शुरू करें। उससे पहले आप सभी के लिए एक अनाउंसमेंट है। 30 मई को मैं एक वेबिनार करने जा रहा हूं। जिसमें मैं आपको भृगु नंदी नाड़ी के कई सारे ऐसे कांसेप्ट सिखाऊंगा जिससे आप अपने करियर और अपनी मैरिज, अपने वेल्थ को ज्यादा बेहतर तरीके से अपनी कुंडली के अंदर खुद समझ पाएंगे। यह लगभग 3 से 4 घंटे का वेबिनार होगा और इसके लिए मैं आप सभी को बुलाना चाहता हूं। आप सभी इनवाइटेड हैं। इसके लिए बस एक छोटा सा रजिस्ट्रेशन करना है जिसका डिस्क्रिप्शन में मैंने एक लिंक दे दिया है। जाइए उसको देखिए और मैंने दो वीडियो डाले हैं भृगुन नंदी नाड़े के ऊपर। में वह टेक्निक समझाने की कोशिश की है उनमें और आप देख सकते हैं कई सारे लोगों ने उसे समझा है, रिलेट किया है, कमेंट आपकी स्क्रीन के सामने चल रहे हैं। तो जरूर आइए भृगुनंदी नाड़ी के हमारे इस वेबिनार में, कई सारे लोगों ने ऑलरेडी रजिस्टर कर दिया है। बस अब आप ही बाकी हैं।
दोस्तों, शुरू करते हैं जून 2025 का यह महीना मेष राशि के लिए कैसा जाने वाला है। मेष राशि, सबसे पहले अगर मैं आपके करियर की बात करूं, तो इस महीने आपके ऊपर ना काम का थोड़ा प्रेशर रहेगा। आपने काम ज्यादा ले लिया है और उसको करने के लिए वक्त नहीं निकाल पा रहे हैं क्योंकि मजे भी तो करने हैं, एंजॉयमेंट भी तो करना है, आराम भी तो करना है लेकिन काम भी तो ले लिया है तो कई बार आपने जो प्रॉमिस किया है उसे फुलफिल नहीं कर पाएंगे। लेकिन यहां पर एक ट्विस्ट भी है। इस महीने जून में आप देखेंगे कि ट्रैवल के चांस भी बन रहे हैं। घूमने फिरने के चांस भी बन रहे हैं। और आप में से कई लोगों का विदेश का यानी फॉरेन ट्रिप का भी मौका लग जाए तो कोई बड़ी बात नहीं है। इमेजिन करिए आप ऑफिस के स्ट्रेस में परेशान हो ही रहे थे और अचानक ने बॉस ने कहा कि चलो चलो सिंगापुर में एक डील है, एक प्रोजेक्ट है और वहां पर जाना है और अचानक से आपका फॉरेन का ट्रिप बन गया। तो ऐसा ही कुछ यात्राएं, कुछ घूमने फिरने का मन करता रहेगा और जैसा मैंने शुरू में इंट्रो में बोला भी कि यह यात्राएं यह स्पिरिचुअल जगहों पर हो, मंदिर भी अगर आप वहां पर जा सके तो बहुत अच्छा रहेगा।
इस महीने आपका जो बैंक बैलेंस है वो ठीक-ठीक रहने वाला है। इवन मैं ठीक-ठीक क्या कहूं, थोड़ा बढ़ने वाला ही है। लेकिन साथ ही साथ खर्चों का भी होगा। देखिए जब पैसा आता है ना तो इंसान के मन में जो हिडन डिज़ायर होते हैं उसे पूरा करने का उसका मन करने लग जाता है। तो आप भी कुछ ऐसी चीजें खरीदेंगे। अगर आप हीलर हैं तो आप क्रिस्टल्स वगैरह परचेस करने लग जाएंगे। अगर आप नॉर्मल कोई कॉर्पोरेट जॉब करते हैं तो अपने लिए कपड़े, मोबाइल, गैजेट्स ऐसा कुछ परचेस करने लगेंगे, तो पैसा भी ठीक आ रहा है। खर्चा भी ठीक-ठीक ही हो रहा है। तो इसमें हमें किसी तरह की कोई समस्या यहां पे देखने को नहीं मिलती है। यहां पर आपकी जो आमदनी है उस पे और बढ़ाने और सेव करने की अगर आपको जरूरत लगे, तो वह आप अपने मन से अपने हिसाब से करते रहिएगा।
बिजनेस जो कर रहे हैं मेष राशि के लोग उनके लिए यह महीना बहुत अच्छा टाइम पीरियड बीत सकता है। स्पेशली कोई नई डील आपका लिए इंतजार कर रही थी। अपने ही बिज़नेस में कोई एक नया सेक्टर या सेगमेंट स्टार्ट करना चाह रहे थे तो यस आपके WhatsApp पर कई सारी नोटिफिकेशन आने लगेंगे कि यह डील डन हो गई है। यह काम हो गया है। यह चीज़ स्टार्ट हो गई है। तो यस मेष राशि के जातकों यह महीना नई शुरुआत करने के लिए अच्छा है। बस थोड़ा सा सावधान रहिएगा अपनी हेल्थ को लेकर। यहां पर हेल्थ के मामले में मैं कहूंगा अप एंड डाउन लगा रहेगा। कोई खास समस्या बीमारी नहीं दिख रही है। हां, चेस्ट में या पेट में थोड़ी बहुत समस्या आपको आ सकती है। तो पिज़्ज़ा बर्गर अगर खाते थे ज्यादा तो छोड़कर घर का खाना खाने की सलाह दूंगा मैं आपको। थोड़ा-थोड़ा कर कर खाइए। आराम से खाइए और घर का खाना स्वादिष्ट खाना हेल्दी खाना खाइए। यहां पर पेट पर बहुत, पेट की हेल्थ पर बहुत ध्यान देना पड़ेगा। माताजी की तबीयत का भी यहां पर आपको ख्याल रखना पड़ेगा। आपकी माताजी को माउथ से रिलेटेड या फिर दांतों से रिलेटेड या फिर पैरों का रिलेटेड कोई पेन या कोई दर्द उनको सता सकता है। मम्मी से अगर कम बात हो रही हो तो थोड़ा ज्यादा बात करिए। दिन में कम से कम एक से दो बार मम्मी को जरूर फोन करिएगा। मम्मी को भी अच्छा लगेगा। आपको भी अच्छा लगेगा।
एक इंटरेस्टिंग बात यहां पे कहना चाहूंगा कि अगर आपकी लव लाइफ की बात करें तो अगर आपका, अगर आप सिंगल हैं बेसिकली तो आपका कोई क्रश है। आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो थोड़ा और वेट करना पड़ेगा। अभी इतनी जल्दी मामला सेट नहीं होने वाला है। जून में प्यार के मामले में थोड़ी उलझने जरूर आ सकती हैं। मिसअंडरस्टैंडिंग, फाइट्स और ड्रामा जैसी कोई बॉलीवुड मूवी चल रही हो ऐसा भी फील कर सकते हो आप और कुछ ना कुछ कंफ्यूजन भी रहेगी कि जिससे हम प्यार करते हैं वो हमसे शादी नहीं करना चाहता है और हमारी शादी हो नहीं रही है और जो हमसे शादी करना चाहता है उससे कौन शादी करना चाहता है। इस तरह की फीलिंग आपके मन में आ सकती है अपने विवाह को लेकर अगर आप सिंगल हैं। अगर आपकी शादी ऑलरेडी हो चुकी है तो यहां पर रोमांस काफी रहेगा। प्यार मोहब्बत काफी रहेगा। ठीक-ठीक ही रिश्ते चल रहे हैं। मूवीज़, डिनर डेट्स और अच्छी-अच्छी मीठी-मीठी बातें हो। ऐसा Instagram के लिए फोटो वगैरह खिंचवाओ आप, सरप्राइज़ दो एक दूसरे के लिए। ऐसे लविंग मोमेंट्स आपकी लाइफ में क्रिएट होते रहेंगे।
फैमिली के मामले की अगर बात करें तो भाई बहनों का साथ मिलता हुआ नजर आ रहा है। वह आपकी हेल्प करेंगे और आप भी उनकी प्रोग्रेस को देखकर ठीक-ठीक खुश होते रहोगे कि मतलब यह वाला मामला सिबलिंग का बेहतर चल रहा है। पापा जी से भी अच्छे रिलेशंस यहां पर बनते हुए नज़र आ रहे हैं और बिज़नेस में भी उनका सपोर्ट या गाइडेंस आप देखने को या फिर उम्र में कोई बड़ा व्यक्ति है। पिताजी के फिगर का कोई व्यक्ति है तो वो भी आपको सपोर्ट कर रहा है। आपके किसी प्रॉब्लम को जिस हद तक सॉल्व कर सकता है वो सॉल्व करने की कोशिश कर रहा है।
जून 2025 आपके लिए ट्रांसफॉर्मेशन का महीना होने वाला है। चैलेंजर्स आएंगे बट यहां पे याद रखना है कि आप मेष राशि वाले लोग हैं। आप में हिम्मत है। आप में जुनून है और यही आपको खास बनाता है। हर मुश्किल से निकल कर आप भी स्ट्रांग बनकर ही यहां से निकलेंगे और लाइफ में अप एंड डाउन चलते रहते हैं। आते रहते हैं। लेकिन जो लोग सच्चे दिल से मेहनत करते हैं यूनिवर्स भगवान जी सब उनका साथ देते हैं। आपका जून का महीना शानदार रहेगा। पॉजिटिव रहेगा। भरोसा रखिएगा। जून में जो भी अच्छा हो मुझे जरूर बताइएगा। कमेंट कर एक महीने बाद जरूर यहां पर आइएगा।
कुछ उपाय आपके लिए बता रहा हूं। सिंपल सी रेमेडी आप यहां पर यह कर सकते हो कि बुधवार को गणेश जी को दुर्वा जाकर जरूर चढ़ाइएगा। भगवान श्री गणेश से आपको सद्बुद्धि दें। ऐसी मनोकामना करिएगा और आपके लाइफ में जो भी ऑब्सकल्स आ रहे हैं उनको दूर करें। यह भी मनोकामना आप करिएगा। जितनी जल्दी आप ये कर दें उतना बेहतर आपके लिए है। भगवान सूर्य पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाना भी आपके करियर में आनी आ रही अड़चनों को खत्म करता हुआ इस महीने में दिखाई देता है। आपकी हेल्प करेगा। तो यह था दोस्तों कैसा जाएगा मेष राशि के लिए आने वाला जून 2025 का यह पूरा महीना।
अब हम वीडियो में आगे बढ़ेंगे और बात करेंगे वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा जाने वाला है जून 2025 का यह महीना। सबसे पहले बात करते हैं आपके करियर की। दोस्तों इस महीने सैटर्न, जुपिटर और राहु तीनों मिलकर आपसे कह रहे हैं कि अभी तक जो एफर्ट लगाया है वो थोड़ा सा कम है। अब आप भी यह सोच रहे होंगे कि हमने तो ऑलरेडी बहुत मेहनत कर ली है लेकिन यहीं पर तो ट्विस्ट है। मरकरी आपका सबसे बड़ा सपोर्टर बनकर यहां पर आया हुआ है। इमेजिन करिए आप ऑफिस में एक्स्ट्रा आवर्स लगा रहे हैं। स्ट्रेस हो रहा है और अचानक से कोई नई अपॉर्चुनिटी नॉकनॉक कर दे डोर पर आपके, ऐसा ही कुछ होने वाला है इस महीने। आप मेहनत ऑलरेडी कर रहे हैं। टॉरस वाले करते ही हैं काफी मेहनत। लेकिन यहां पर अभी भी थोड़ा सा एक कहीं ना कहीं वो कमी, वो जो 99% काम हो गया वो एक% बचा हुआ है और जैसे ही आप उसको क्लिक करेंगे तो नई अपॉर्चुनिटी आपके डोर पर आपके सामने आ जाएगी।
बिजनेस अगर करते हैं वृषभ राशि के हैं तो इस महीने प्रॉफिट आपका स्टडी रहेगा। बिल्कुल उसी तरह जैसे अपनी फेवरेट चाय को रोज सेम टाइम पर आप पीते हैं ना, बस वैसे ही सेम टाइम का प्रॉफिट आपका रेवेन्यू ऐसा रहने वाला है। आप इसे एवरेज मान सकते हो लेकिन बहुत अच्छा है। कम से कम नीचे तो नहीं गिर रहा है। इस बात की खुशी जरूर रखिएगा। महीने यह टाइम पीरियड राहु केतु के ट्रांजिट गड़बड़ चल ही रहे हैं। इस वजह से यहां पर जो हमारे पास है उसको बचा लेना ही सबसे बड़ी हमारी उपलब्धि होने वाली है। इस महीने जुपिटर और राहु आपके करियर को और मनी को इंपैक्ट करने वाले हैं। यहां पे आप यह देख सकते हो कि आप तो एक तो किसी वायरल इनफेक्शन के थोड़े शिकार हो जाओ इसकी पॉसिबिलिटी है। दूसरा यहां पर आपके एक्सपेंसेस बढ़ाने वाला है। वीनस और मरकरी फेवरेट पोजीशन पे, फेवरेबल पोजीशन पर सॉरी बैठे हुए हैं। यानी कि अर्निंग तो ठीक हो रही है लेकिन उस अर्निंग से शायद उतनी हैप्पीनेस नहीं आ रही है।
दोस्तों, हेल्थ के मामले में थोड़ा सा सावधान यहां पे रहना पड़ेगा। खासतौर पे आपको शोल्डर पेन हो जाए और गाड़ी चलाते समय भी बड़ा सावधान रहिएगा। चोट वगैरह लग जाए थोड़ा सा ऐसा पॉसिबिलिटी बनती है। महीना थोड़ा नॉर्मल ही जा रहा है। लेकिन 15-15 तारीख के बाद जब सूर्य आपके तीसरे घर में आएंगे, एंट्री मारेंगे तो आपकी एनर्जी बूस्ट करने वाले हैं। यहां पे जुपिटर और राहु और सैटर्न थोड़े से इशूज़ यहां पे क्रिएट करते हुए नजर आ रहे हैं जो कि आपकी हेल्थ से रिलेटेड पहले हैं। उसके बाद आपके, आपके इन लॉस से रिलेटेड है। यहां पे अगर आप मेरी बात माने तो जंक फूड छोड़कर आपको घर का खाना खाना चाहिए। बहुत अच्छा लगेगा आपको। आप हेल्दी रहेंगे। और देखिए शनि और राहु का एक उपाय खाने से भी किया जाता है। शनि कहता है डिसिप्लिन बनाओ फूड में और राहु कहता है कि बाहर का खाओगे तो भैया बहुत परेशान करूंगा और इसलिए शुद्ध अच्छा साफ सुथरा भोजन करो। मेडिटेशन योग करना भी आपके लिए एक बेहतर उपाय की तरह काम करेगा जो कि अगर आप चाहे तो अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। और ट्रस्ट मी ये चीजें छोटी-छोटी बहुत लगती होंगी। आपने कई जगह सुनी होंगी लेकिन शायद आपने अभी तक इसको आजमाया नहीं है। महीने भर इसको आजमा के देखिए। गेम चेंजर साबित होती हैं। यह छोटी-छोटी बातें, यह छोटी-छोटी हैबिट ही हमारे डिसीजन को बहुत बेहतर और बहुत खराब भी बना सकती हैं।
यहां पर आपके रिलेशनशिप में इस महीने थोड़ा सा पेशेंस रखना आपके लिए बहुत ज्यादा जरूरी होगा। क्योंकि आपका पार्टनर या फिर आपका स्पाउस कुछ ऐसी बातें करेगा आपसे जो आपको बिल्कुल पसंद नहीं आएगी। तुरंत रिएक्ट मत करिए। तुरंत एक्शन का रिएक्शन देने की कोशिश मत करिए। तुमने मेरे साथ ऐसे कैसे कर दिया। यह बोल दिया। नो, थोड़ा सा सुनने की आदत डालिए। थोड़ा सा कहिए कि ठीक है। तुम बोल रहे हो ना, साइलेंस। देखिए एक जो चुप्पी होती है ना, एक जो साइलेंस होता है ना वो जितना बड़ा प्रभाव दूसरे पे डालता है उतना अब्यूज करना किसी को भला बुरा कहना वो कभी नहीं डाल पाता है। इसलिए जब आप चुप रहते हैं तो सामने वाले की जो आत्मा होती है वो कराती है उसे कचोटती है कि यार मैं कुछ भी बोले जा रहा हूं या बोले जा रही हूं और ये देखो ये रिएक्ट ही नहीं कर रहा है। वो ज्यादा हर्टफुल या पेनफुल होता है या फिर ज्यादा रियलाइज़ करवाता है सामने वाले को कि गलत नहीं बोलना चाहिए। कुछ मिसअंडरस्टैंडिंग्स आप यहां पे एक्सपेक्ट करके चल सकते हो अपने रिलेशनशिप के अंदर, स्मॉल फाइट्स या थोड़ा बहुत ड्रामा भी तो डेली सोप चल सकता है आपकी मैरिड लाइफ में लेकिन यहां पे रिएक्ट नहीं करना, बहुत ज्यादा किसी को भला बुरा या अब्यूज नहीं करना है। मरकरी आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स को फाइट में जरूर यूज़ होने के लिए आपको प्रवोक करेगा लेकिन आपको यहां पर ऐसा कुछ भी नहीं होने देना है। प्रॉपर्ली कन्वे करिए और कि आप क्या चाहते हैं और जब कोई गुस्सा है ना तब बातें मत करिए, जब गुस्सा शांत हो जाए तब जाकर बातें करिए।
फैमिली के मामले में जुपिटर और राहु वो यहां पर आपको कंस्ट्रेंट भी लेकर आ रहे हैं। मम्मी पापा से थोड़ी मिसअंडरस्टैंडिंग भी करवा सकते हैं। लेकिन मरकरी के सपोर्ट से ही आप बेटर रिजल्ट अपने बिजनेस में भी पाएंगे। और अगर आपका कोई मित्र है, दोस्त है या गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड है तो उनका भी सपोर्ट इस टाइम पे आपको मिलेगा। स्टूडेंट्स जो हैं उनके लिए अगर देखा जाए तो जुपिटर, राहु और मरकरी का इंटरेस्टिंग कॉम्बिनेशन यहां पर पढ़ाई में चैलेंजेस ला रहा है। आपको लग रहा है कि नहीं हो पाएगा, नहीं हो पाएगा। लेकिन कभी-कभी लगेगा सब कुछ समझ में आ रहा है। कभी-कभी लगेगा कि यार कुछ नहीं समझ में आ रहा है, मैं सब कुछ भूल गया हूं। तो यह अप एंड डाउन इमोशंस में आप फेस जरूर करेंगे लेकिन एंड अच्छा ही होगा। डोंट वरी, चिंता मत करिएगा। आप चाहे तो अपने दोस्तों की ग्रुप स्टडीज की हेल्प यहां पे ले सकते हैं या फिर अपने सीनियर्स के साथ डिस्कशन में उनकी हेल्प ले सकते हैं। अकेले स्ट्रगल करने से बेहतर है कि आप किसी से हेल्प मांग लें।
तो दोस्तों, जून 2025 का महीना आपको पेशेंस सिखाने आ रहा है। अप एंड डाउन लाइफ में और भी आएंगे और भी समय आएंगे। तो जून का महीना उनमें से एक है। यहां पर आप इसको बस प्रैक्टिस करोगे। ठीक है? हो गया। चलो इसको सॉल्व करते हैं। क्या कर सकते हैं? उस पे ध्यान देते हैं। जो हो गया पास्ट में उस पर ध्यान नहीं देना है। यहां पर याद रखिएगा कि रिलेशनशिप जो रिश्ते होते हैं ना बड़े नाजुक होते हैं। टूट जाते हैं और उसको बाद में जोड़ने की कोशिश करो तो गांठ सी पड़ जाती है और वो गांठ दिल से निकलती नहीं है। वो रिलेशनशिप रोमांटिक हो या माता-पिता के साथ हो हर जगह यही बात लागू होती है। अगर आप वृषभ राशि के हैं तो आपकी जो स्ट्रेंथ है जो ताकत है वो स्टबर्न नेचर ही है। वो जिद्दी नेचर ही है कि आओ लाने दो तुम्हें कितनी समस्याएं लानी है। मैं पहाड़ की तरह यहां पे खड़ा रहूंगा। मुझे हिला नहीं पाओगे। मरकरी आपका साथ दे रहा है। वीनस भी आपके सपोर्ट में है। बस थोड़ा सा कम्युनिकेशन पर यहां पर धैर्य रखना है। फोकस रखना है और प्लानिंग के साथ आगे बढ़ना है। तुरंत चीजों पे रिएक्ट नहीं करना है। समय लेने के बाद उन पे रिएक्ट हम करेंगे। आपका जून का महीना बैलेंस्ड और प्रोडक्टिव बना रहेगा। बस पॉजिटिव रहिए और भरोसा रखिए। और जून कैसा गया? जरूर आइएगा। लौट कर इस वीडियो पे। हमें कमेंट में बताइएगा। वीडियो को लाइक कर दीजिए।
कुछ रेमेडीज जो मैं आपको बताना चाहूंगा कि इस महीने सबसे पहले तो आप दुर्गा माता के मंदिर अगर जा सकते हैं तो जरूर जाइए। ओम दुर्गाय नमः इस मंत्र का जाप करिए वहां पर 108 बार और फिर मतलब आप यह काम चाहो तो डेली कर लो, नहीं डेली कर पा रहे हो तो कम से कम शुक्रवार के दिन आप यह काम जरूर करें। आपके लिए बहुत बेहतर उपाय रहेगा। फाइनेंसियल स्टेबिलिटी भी लाएगा। एक रेमेडी और मैं चाहूंगा कि जो लोग व्यापारी हैं, बिजनेस करते हैं तो मां लक्ष्मी के मंदिर जाना या घर में ही अगर आपकी मां लक्ष्मी की प्रतिमा है तो वहां पर सफेद पुष्प या कमल का पुष्प चढ़ाना बहुत बेहतर उपाय आपके लिए यहां पे साबित होगा। तो यह था कैसा जाएगा वृषभ राशि के लिए जून 2025 का महीना।
अब हम वीडियो में आगे बढ़ेंगे और बात करेंगे मिथुन राशि के जातकों के बारे में। सबसे पहले आपके करियर की अगर बात करें तो दोस्तों इस महीने शनि आपको प्रभावित करने वाले हैं। जुपिटर भी आपके काफी इंपॉर्टेंट हाउस में बैठे हुए हैं। यहां पर, यहां पर करियर का अगर देखा जाए तो जमकर आपका भला ही कर रहे हैं दोनों मगर मैं कहूंगा। लेकिन इन दोनों का भला करने का जो तरीका होता है वो थोड़ा सा वियर्ड होता है। शनि यहां पे कहता है कि यार इस आदमी को ना ऊंचाइयों पे पहुंचाना है। ठीक है? इसको ऊंचाइयों पे कैसे पहुंचाऊंगा? इसकी स्किल्स बढ़ानी पड़ेगी। इसकी थोड़ी सी ज्ञान, नॉलेज बढ़ानी पड़ेगी। तो क्या करें? इसकी बेइज्जती करा देते हैं। इसकी बेइज्जती कराते हैं। इसे ह्यूमिलेट करवाते हैं तो फिर यह कहेगा कि नहीं अब मुझे करके दिखाना है तो फिर यह बेहतर काम कर लेगा। तो शनि कुछ इस तरह से सोचते हैं। इसलिए आप इस महीने की शुरुआत हो और कहीं से आपको ह्यूमिलेशन फील हो, कहीं से बेइज्जती फील हो, अपमान फील हो, समझ जाइएगा शनि ने काम करना शुरू कर दिया। अब ये अपमान कैसे फील हो सकता है? ज़रूरी नहीं है कि आपका बॉस या आपके घर वाले करें, वैसे कर सकते हैं। लेकिन आप किसी को देख रहे हो वह आगे बढ़ रहा है। जिसको आप पास्ट में सोचते थे यार यह तो मुझसे कम है। फिर आपको ह्यूमिलेशन फील होता है कि यार यह कर लिया इसने, इस व्यक्ति ने यह काम कर लिया। मैं क्यों नहीं कर पाया? यह शनि और जुपिटर इस तरह से काम करते हैं। तो इस चीज, ये ऐसा कुछ इस महीने के शुरुआती दिनों में ही आपके साथ हो सकता है।
बिजनेस वाले जो हैं आपके लिए वेंचर्स या पार्टनरशिप से प्रॉफिट आना बहुत पॉसिबिलिटी है। WhatsApp पर कई सारी बातें आप या कई सारी डील आप WhatsApp पर ही डन कर दोगे। इवन कॉम्पिटिटर्स जिनसे अभी तक आप परेशान थे उनको ट्रैक करने लग जाओगे। जैसे जीपीएस ट्रैकर होता है ना वैसे ही आपके कॉम्पिटिटर्स क्या कर रहे हैं उनको आप ट्रैक करने लग जाओगे। और अगर पैसों की बात करें तो इंटरेस्टिंग कहानी यहां पे मंगल और केतु की वजह से आपके एक्सपेंस बढ़ रहे हैं। लगेगा कि पॉकेट में छेद हो गया है। लेकिन यहां पर ट्विस्ट ये है कि अह जुपिटर और राहु आपको अनएक्सेक्टेड मनी गेन भी लेकर आ रहा है। तो जब आपको लगेगा कि ना पैसा बहुत खर्च हो रहा है। खर्च हो रहा है। अचानक से कहीं से एक मनी
का फ्लो भी क्रिएट हो जाएगा। अगर इन्हहेरिटेंस की कोई लड़ाई झगड़ा नहीं चल रहा है तो बहुत अच्छी बात है। लेकिन अगर चल रहा था, आपका कोई कोर्ट केस चल रहा था तो अभी थोड़ा और चलेगा यहां पर, और उससे रिलेटेड कोई एक अपडेट होगी, बट वो शायद आपके मन के दिल के हिसाब से ना हो पॉसिबल है।
फैमिली और लव लाइफ की अगर बात करें तो जुपिटर, राहु, मरकरी के गुड पोजीशन से एटमॉस्फियर बहुत अच्छा रहेगा घर में। मंगल सेकंड हाउस में थोड़ी सी नखरेबाजी करवाएगा आपसे यहां पर, लेकिन कुछ मेजर नहीं है। लव मैटर्स की अगर मैं बात कर रहा हूं, लव में या फिर मैरिटियल लाइफ में, इन जनरल ब्लूम ही देखोगे आप। सक्सेस या सफलता या फिर प्यार का मामला है तो क्या ही सफलता, इसमें दोनों ही जीतेंगे आप लोग। कुछ ज्यादा नुकसान नहीं दिखाई देता है। मेरी यहां पर एक और प्रेडिक्शन अगर मैं कहूं तो आपकी लव लाइफ इस महीने बॉलीवुड मूवी की तरह यानी कि रोमांस है, सफलता है, सक्सेस है, थोड़ा सा यहां पे ट्विस्ट एंड टर्न्स भी हैं। लेकिन एंड में हैप्पी एंडिंग ही हो रही है।
हेल्थ के मामले में थोड़ा सा सावधान रहना आपके लिए बेहतर ही रहेगा। यहां पर मेजर हेल्थ इशज़ तो नहीं दिखाई देते हैं, लेकिन हां, आपके बैक पेन आपको परेशान कर सकता है और आपका स्ट्रेस, आपका स्ट्रेस आपको परेशान करेगा। देखिए आप मिथुन राशि के ना, गुरु आप ही की राशि में आए हुए हैं और आपके राशि के ऊपर बैठे हुए हैं। तो क्या होता है, चंद्रमा से हमारी जो राशि है वो डिसाइड होती है। जुपिटर उसके ऊपर बैठ जाता है तो हमें थोड़ा स्ट्रेस महसूस होता है। थोड़ा सा हमें ना अह क्या कहूं उसे, ओवरथिंकिंग महसूस होती है। चीजें जल्दी नहीं हो रही हैं। बहुत लेट हो रहा है। ऐसी भावना मन में आती रहती है। तो उसके लिए कोई भी ब्रीथिंग एक्सरसाइज आप कर सकते हैं। आप डायनेमिक मेडिटेशन भी कर सकते हैं। इस तरह की चीजें जब आप करेंगे तो आपका मन शांत रहेगा।
यहां पर स्टूडेंट्स की अगर बात करें तो सैटर्न, जुपिटर और मरकरी तीनों ही फेवर में आपके आ चुके हैं। मतलब कि एकेडमिक लाइफ में बूस्ट थोड़ा सा गारंटी जैसा हो गया है। प्रोग्रेसिव रिजल्ट्स आने वाले हैं। टीचर्स भी इंप्रेस होंगे आपकी परफॉर्मेंस से, इवन नए आइडियाज आएंगे। क्रिएटिविटी पीक पर होगी। अगर आपको कुछ उपाय मैं बताना चाहूं तो उपाय रहेगा कि आप बुद्ध का मंत्र जरूर पढ़ें। जैसे ओम बुद्धाय नमः, इस मंत्र को रोज 11 बार पढ़ें और फिर अपने घर से बाहर निकलें। यह आपके लिए सबसे बेहतर और पावरफुल एक रेमेडी रहेगी। बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनना और गणेश जी को तुलसी के पत्ते चढ़ाना भी आपके लिए एक उपाय रहेगा। रोज मॉर्निंग में अपने हैंड को, हाथों को ऐसे देखिए। ठीक है? और मन में कहिए कि मेरी इंटेलिजेंस मेरे साथ है और हर चैलेंजेस को अपॉर्चुनिटी में बदलना मुझे आता है। आपको यह ब्रिलियंट बना रहा है मरकरी। यहां पर आप देखेंगे कि कितनी प्रॉब्लम्स थीं। लेकिन आप एक प्रॉब्लम सॉल्व के रूप में यहां पर बाहर निकल कर आए हैं इस महीने। तो यह था दोस्तों, कैसा जाएगा मिथुन राशि के लिए आने वाला जून 2025 का पूरा महीना। जरूर आइएगा अगले महीने। बताइएगा। वीडियो को लाइक जरूर कर दीजिए और कमेंट करके बताइए हमारे राशिफल आपको कैसे लगते हैं। वीडियो में आगे बढ़ते हैं और बात करते हैं हमारी इमोशनल सी कर्क राशि के बारे में।
दोस्तों इस महीने अगर आपके करियर की बात करें तो थोड़े हर्डल्स आने वाले हैं। चैलेंजेस और प्रेशर, वर्क लोड, बॉस आपको आपसे ज्यादा काम की एक्सपेक्टेशन करें। यह सब होने वाला है। इमेजिन करिए आप ऑफिस में पहुंचे और लगता है कि जैसे सब कुछ अपसाइड डाउन हो गया, और आप जब तक सारा काम नहीं करोगे तो कंपनी का रेवेन्यू आगे बढ़ेगा ही नहीं। आपका मैनेजमेंट इस महीने आपसे कह सकता है कि ये क्या परफॉर्मेंस है? ये कैसे काम किया है? लेकिन टेंशन मत लीजिएगा। ये सब टेंपरेरी फज़ है। वक्त के साथ निकल जाएगा। और यही लोग जो आज डांट रहे हैं आगे चलकर आपकी तारीफ भी करेंगे।
बिजनेस वाले मेरे सभी दोस्तों के लिए कंपटीशन बढ़ने वाला है। लोग अब आपसे कॉम्पीट कर रहे हैं। इसलिए जो हाई प्रॉफ़िट के आपके सपने हैं, उसमें इंतजार करना पड़ेगा। यहां पर अब अपने आप को और बेहतर और एक्सीलेंट और ब्रिलियंट बनाना पड़ेगा। जैसे कोई क्रिकेट मैच में आप बैटिंग कर रहे हैं और बॉलर केवल यॉर्कर ही रॉकर फेंके जा रहा है तो थोड़ा टफ हो जाता है।
परिवार की बात करें तो अब परिवार में थोड़ी सेंसिटिव बातें हो सकती हैं। यहां पर आपके परिवार में आर्गुमेंट हो सकती है। कोपरेशन की कमी देख सकते हो आप। इस महीने आपके घर में बातचीत का लेवल थोड़ा सा हाई रहने वाला है। जैसे कि टीवी का वॉल्यूम बहुत बढ़ जाता है ना अचानक से तो सब कहते हैं क्या हो गया? क्या हो गया? ऐसे ही घर में किसी का वॉल्यूम भी बढ़ जाएगा। स्पेशली मम्मी के साथ पेशेंस रखिएगा। उनकी हेल्थ में भी चिंता करते रहिएगा और चिंता होगी भी घर में। यहां पे सभी को, और आपस में घर वाले लड़ाई झगड़े भी कर सकते हैं।
यहां पे आपकी लव लाइफ की बात करें तो उथल-पुथल होने वाली है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो थोड़ा सा रफ़ पैच यहां पे जा सकता है। आपको ऐसा फील हो सकता है कि ना मुझे समय नहीं मिल रहा है या फिर मैंने गलती कर दी इस आदमी के साथ आकर। इस अह फीमेल के साथ आकर, आपके पार्टनर के बीच में बेसिकली कन्वर्सेशन का यहां पे गैप होगा। आप बहुत सीरियस हो जाओगे। इवन आपको हो सकता है रोना भी आ जाए बीच-बीच में, इमोशनल भी हो जाओ आप। लेकिन यह परमानेंट फिर नहीं है। कुछ दिन बाद ये ठीक हो जाना है और फिर आप दो जैसे थे वैसे ही हो जाने वाले हो। तो यह भी एक टेंपरेरी फज़ है। तो आप समझ रहे हो कर्क राशि वालों, क्या हो रहा है आपके साथ? कई सारी ऐसी समस्याएं आ रही हैं जो कि बहुत ज्यादा टेंपरेरी इन नेचर हैं। लेकिन वो आपको उस प्रेजेंट मोमेंट पर ऐसा लग रहा है कि अब जीवन में यही होगा। यही मैं डिर्व करता हूं। मेरी जिंदगी में यही होगा। जिस वजह से वह जो आपके 10-15 दिन हैं, वह बड़े टेंशन में चल जा सकते हैं। इसलिए क्या करना है? चिल, जस्ट चिल। रिलैक्स करो। समस्या आ रही है, प्रॉब्लम आ रही है, ठीक है, झेल लेंगे। ज्यादा दिन नहीं टिकने वाली है। ऐसा बोलिए अपनी प्रॉब्लम्स को, वो निकल जाएगी।
फाइनेंससेस की अगर बात करें तो यहां सावधानी बरतनी होगी। एक्सपेंसेस थोड़े से राइज़ हो सकते हैं। खासकर वहां माता जी की हेल्थ पे खर्चा वगैरह हो सकता है। बजट प्लानिंग करनी पड़ेगी और अननेसेसरी एक्सपेंसेस अवॉइड करने पड़ेंगे। यहां पर आपको ऐसा लग सकता है कि आप एक ऐसी बाल्टी लेकर दौड़ रहे हो जिसमें दो-तीन छेद हुए हैं और पानी सारा निकलता ही जा रहा है। आप कितना भी भरने की कोशिश करो वो भर कर भर नहीं पा रही है। देखिए बेसिकली कर्क राशि के अगर आप हैं ना, अपना पैसा अपने से खुद ही दूर कर दीजिए। कोई एसेट खरीद सकते हैं, गोल्ड खरीद सकते हैं, एफडी लगा सकते हैं, शेयर मार्केट में डाल सकते हैं। जहां पर भी आपको ज्यादा विश्वास हो कि हां ठीक रहेगा। खुद ही अपना पैसा दूर कर दो। अपने जेब में रखोगे तो कोई ना कोई बहाना बनेगा और वह निकल जाएगा।
अगर आपके हेल्थ की बात करें तो यहां पे थोड़ा सा अलर्ट रहना पड़ेगा। आपको दांतों की कोई समस्या हो सकती है। आंखों में इरिटेशन हो सकता है। पैरों में दर्द भी परेशान कर सकता है। ऐसे छोटे-मोटे जो माइनर से इशूज़ होते हैं ना ये आपको तंग करेंगे। बहुत इग्नोर मत करिएगा। इनको ट्रीट करने की कोशिश करिएगा और हो सके तो चेकअप के लिए भी आप जा सकते हैं।
अगर आप विद्यार्थी हैं, स्टूडेंट हैं तो हिंडेंस आने वाला है। आपकी जो फ्लो चल रहा है पढ़ाई का वो ब्रेक होने वाला है। लगेगा जैसे पढ़ाई करने का मन ही नहीं है। बैठता हूं तो दिमाग कहीं और भटकता है। तो मेरी एडवाइस आपको यही है कि दिमाग तो भटकेगा। दिमाग का काम है भटकना। आप मेडिटेशन करिए। आप ध्यान लगाइए। सबसे बड़ा बेस्ट फ्रेंड इस समय आपका आपका दिमाग ही है जो आपको भटका भी रहा है लेकिन उसी को मित्र बनाना है। यहां पे हर दिन 10 से 15 मिनट मेडिटेशन करना आपके फ़ोकस को ऑटोमेटिकली इंप्रूव करेगा। आप त्राटक क्रिया जैसी चीज़ें भी कर सकते हैं।
अगर आपके लव लाइफ की यहां पर बातें की जाए तो रोमांटिक लाइफ तो बेहतर ही दिखाई देती है। लेकिन शादी के मामले में अगर देखें तो आपकी स्पाउस के फैमिली की वजह से, यानी कि जो आपके इनलॉज़ हैं उनकी वजह से आप थोड़े से तंग हो जाए, परेशान हो जाए। मन में कुछ आए पर कह ना पाए। ऐसा हो सकता है। यहां पर उपाय के तौर पर सोमवार को आपको जरूर व्रत रखना चाहिए। चार सोमवार आएंगे। चारों व्रत जरूर रखिएगा। चंद्र देव की पूजा, ओम सुमाए नमः मंत्र का 11 बार जाप। फिर अपने काम के लिए निकलना। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करिए और मेडिटेशन, ध्यान को अपना डेली रूटीन बनाइए। तो, यह था कैसा जाएगा कर्क राशि के लिए आने वाला जून 2025 का समय। आपको हमारे प्रेडिक्शनंस कैसे लगते हैं? कमेंट करके जरूर बताइएगा। वीडियो को लाइक नहीं किया है, लाइक जरूर कर दीजिए। आगे बढ़ते हैं। बात करते हैं सिंह राशि के जातकों के बारे में।
कैसा जाएगा सिंह राशि के लिए जून 2025 का यह पूरा महीना? करियर की बात करें तो दोस्तों इस महीने आपको गुड आउटकम्स मिलने वाले हैं। करियर में आपके जो वर्क प्लेस में लोग हैं, इस महीने आपसे पूछ सकते हैं कि भैया कौन सा लीडरशिप कोर्स किया है यार? क्या पढ़ रहे हो आजकल? तुम्हारा कॉन्फिडेंस अलग ही लेवल पे दिख रहा है। प्लानिंग, प्लानिंग भी बढ़िया कर रहे हो। इंप्रेस कर रहे हो आजकल, तो कुछ लोग आपको ऐसा कहेंगे कि अच्छे दिख रहे हो। जिम जाना शुरू कर दिया है क्या? आप जब मीटिंग में बैठेंगे तो आपके आइडियाज की भी तारीफ होगी और आपके काम करने की अप्रोच की भी सराहना की जाएगी।
बिजनेस वाले जो लोग भी हैं मेरे दोस्त, आपको प्रॉफिट का सीजन आ चुका है। अभी जून में एकदम से नहीं होगा, लेकिन हां जून में आपको इतना एहसास हो जाएगा कि होने वाला है। तो कमर कस लेनी है अपनी और कहीं पर भी गलती का मौका अब नहीं छोड़ना है। कंपटीशन आएगा। वह आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। उनको रौंदते हुए चले जाना है। सिंह राशि के हैं आप। आप नहीं रौंदेंगे तो कौन रौंधेगा?
अगर आपके परिवार की बात करें तो खुशखबरी जरूर सुनाई देगी यहां पे। परिवार में हारमोनियस रिलेशनशिप बना हुआ है। सब लोग अपने काम में व्यस्त हैं। आराम से रह रहे हैं और एक अच्छा खुशनुमा एटमॉस्फियर आपके घर में रहेगा। फैमिली मेंबर्स आपसे खुश रहेंगे और आपकी बातों को वैल्यू भी करेंगे। इस महीने आपका घर किसी सेलिब्रेशन वेन्यू की तरह ही लगने वाला है। यानी कि खुशी, हंसी-मजाक, पार्टी पे जाना, घूमने फिरने के प्लान बनाना, एक दूसरे के साथ गेम्स खेलना, एवरीथिंग। इवन अगर आप दूर रहते हैं तो यह सारी चीजें वीडियो कॉल या फिर ऑडियो कॉल पर भी हो सकती है। तो आप यहां पर बेसिकली यह एक्सपीरियंस करेंगे कि जीवन में जो परिवार है जो पास है या जो अपने हैं वही सबसे ज्यादा सुख दे सकते हैं आपको। यह जो बैठते हैं ना घर में लोग और हंसते खेलते हैं एक दूसरे के साथ। उससे ज्यादा अच्छी जगह इस दुनिया में और कोई होती नहीं है।
लव लाइफ की अगर बात करें तो पॉजिटिव और रोमांटिक आउटकम्स एक्सपेक्टेड हैं। हार्मोनी, रिलेशनशिप मेंटेन रहेगी। सिंगल है तो कोई स्पेशल पर्सन मिल सकता है। कोई पुराना दोस्त, पुराना यार, पुराना क्रश मैसेज कर सकता है। अगर आपका ऑलरेडी कोई पार्टनर है तो यहां पर वो आपकी जेनोसिटी को एप्रिशिएट करेगा। आप प्लांस बनाओगे नाइट आउट, गिफ्ट देना या फिर इधर-उधर कोई लॉन्ग ड्राइव पे जाना। कुछ ऐसा स्पेशल प्लान वगैरह भी आप बना सकते हो। तो, यहां पे लव लाइफ भी बेहतर ही नज़र आती है।
फाइनशियल्स की अगर बात करें तो अच्छा खासा, अच्छा खासा पैसा है। ठीक है? मनी का मामला बढ़िया दिखाई देता है। ओवरऑल फाइनेंसियल सिचुएशन यहां पे स्ट्रांग ही रहती है। जैसे आपका पर्सनल एटीएम मशीन होना, यह पैसे चाहिए थे या इतने लेवल की मनी चाहिए थी या फिर आपने कभी सोचा था कि यार मुझे बैंक में इतने पैसे तो जोड़ने ही हैं। ऐसा ही कुछ होने वाला है और मनी गेंस यहां पे कर सकते हो आप। खर्चा तो होगा ही उसमें। मैं क्या ही कहूं पैसा आ रहा है तो कहीं तो खर्च होगा और यह तो ऐसे तो इकॉनमी चलती है। आता है जाता है। आता है जाता है। अब जाएगा नहीं तो आएगा कैसे? है ना? तो खर्चे भी उसके लिए भी तैयार रहना है।
स्वास्थ्य की बात करेंगे तो स्वास्थ्य अच्छा है। एनर्जी लेवल हाई मेंटेन है और कॉन्फिडेंस भी यहां पर पीक पर ही नजर आ रहा है। बस रेगुलर रूटीन पर थोड़ा सा मेंटेन करिएगा। थोड़ा रात में ज्यादा देर से सोने लग गए हो, सुबह देर से उठने लग गए हो और इस चीज से आपको ना काम करने के लिए प्रोडक्टिव आवर्स थोड़े से कम मिल रहे हैं। जिस वजह से ही स्ट्रेस हो रहा है। अगर आपने ये स्लीप साइकिल बैलेंस कर लिया तो लगभग जीवन की 60 70% प्रॉब्लम, प्रोडक्टिव आवर्स की प्रॉब्लम्स आपकी सॉल्व हो जाएगी। यहां पर आपको कोई अच्छा टीचर, कोई अच्छा गुरु मिलने की यहां पे दिखाई दे रहा है ऐसा कि और वो आपके सब्जेक्ट से रिलेटेड हो ना हो पॉसिबल है। बट कहीं ना कहीं वो आपको जीवन में कुछ ना कुछ अच्छा महसूस करा कर या सिखा कर जाएंगे। कॉन्फिडेंस लेवल इतना हाई रहेगा कि एग्जाम हॉल में एंट्री करते ही लगेगा कि जैसे कि स्टेज परफॉर्मेंस देने जा रहे हैं और एग्जाम हॉल की जगह आप अपना ऑफिस लिख लीजिए। बिज़नेस करते हैं तो अपना मीटिंग रूम लिख लीजिए। ऐसा ही आप फील करेंगे कि यार मैं नहीं कर पाया तो कौन कर पाएगा?
उपाय के तौर पर यहां पर आपको सूर्य भगवान को जल जरूर चढ़ाना है। ओम श्री सूरय नमः इस मंत्र का जाप आप डेली 11 बार करें और फिर घर से बाहर निकलें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। गोल्डन कलर, येलो कलर, ऑरेंज कलर का इस्तेमाल करिए। आपके लिए यह महीना बेहतर हो जाएगा। तो, यह था दोस्तों, कैसा जाएगा सिंह राशि के लिए जून 2025 का हमारा टाइम पीरियड। अभी क्या करना है? वीडियो को लाइक जरूर करिएगा। कमेंट करके बताइएगा कि आपको कैसा लगा यह आज इस बार का राशिफल और आपके क्या प्लानिंग्स हैं आने वाले जून के महीने को लेकर। अब हम वीडियो में आगे बढ़ेंगे और बात करेंगे हमारे क्रिटिकल, जजमेंटल और बहुत ही ज्यादा एनालिटिकल पावर या स्किल रखने वाली कन्या राशि के बारे में।
कन्या राशि के दोस्तों, सिस्टेटिक प्लानिंग और हार्ड वर्क का फल मिलने वाला है। आपकी डिटेल अप्रोच और परफेक्शन की जो आदत है ना इस महीने शाइन करेगी। ऑफिस में आपकी एक्यूरेसी को सब एप्रिशिएट करेंगे और जहां पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा था वहां पर आपका ध्यान जाएगा। कितना परफेक्ट काम करते हो आप। ऐसा कमेंट सुनने को मिल सकता है। कोई बड़ी बात नहीं है। यहां पर आपकी जो पावर है ना कि सब लोग ना एक भेड़चाल में आगे भाग रहे हैं। कैसे हैं ये लोग? मुझे ना इनसे थोड़ा अलग काम करना है। और यह काम आप कैसे कर पाओगे? जब आप एनालाइज करोगे और कन्या राशि से ज्यादा एनालिटिकल पावर किसी की अच्छी नहीं होती है। तो जो मन में आ रहा है उसे बोलना भी सीखना है। अब उसे बताना भी सीखना है। और किसी सही व्यक्ति को बताना है। आप किसी और को बताओगे वो आगे बढ़ा देगा। क्रेडिट सारा वो ले जाएगा। इसका ध्यान रखना है।
परिवार की बात करें तो यहां पर फैमिली में थोड़ी सी प्रॉब्लम है या पहले से थी। उनको सॉल्व करने में आपका समय जाने वाला है। आपकी जो ऑर्गेनाइजिंग स्किल्स हैं ना उससे फैमिली में हार्मोनी मेंटेन होगी। आप लोगों की प्रॉब्लम सुनोगे। अच्छा पापा ठीक है। मैंने आपकी प्रॉब्लम सुन ली। अब ये रहा ये रहा ये रहा। ऐसे-ऐसे करो। अभी ठीक हो जाएगा। ज्यादा पैनिक आप मत करो। इस तरह से आप अपने पापा को भी गाइड कर सकते हो। फाइनेंसियल प्लानिंग में भी लीड कर सकते हो।
तो आप यहां पर अगर आपकी लव लाइफ देखा जाए तो थॉटफुल जेस्चर्स और सिंसियर एफर्ट से रिलेशनशिप स्ट्रेंथन होगी आपकी। यहां पर पार्टनर आपकी केयरिंग नेचर और रिलायबिलिटी को आपको को वैल्यू करेगा। स्मॉल बट मीनिंगफुल कमेंट्स आपके लिए क्रिएट करेगा।
फाइनेंससेस भी देखे जाए तो यहां पे मुझे कोई ज्यादा उतार-चढ़ाव फाइनेंससेस में नजर नहीं आता है। इवन मैं कहूंगा कि ज्यादा ही स्टेबल हो रहे हैं। फाइनेंसियल और फाइनेंसियल स्टेबिलिटी को महसूस कर रहे हैं और आपके मन में एक विचार बहुत तगड़े से चल रहा है। अब इतना पैसा कमा लेना है कि ज्यादा काम ना करना पड़े। इसलिए आप सोच रहे हो कि मुझे कितना पैसा चाहिए कि मुझे फाइनेंसियल फ्रीडम मिल जाएगी। इसलिए आप एक सिस्टेटिक सेविंग प्लान बनाना या फिर सिस्टेटिक फाइनेंशियल प्लान बनाने की तरफ भी आप इस महीने काफी ज्यादा कुछ सोचने वाले हो।
आपके हेल्थ की अगर मैं बात करूंगा यहां पे तो थोड़ा बहुत अपने पैरों का ध्यान रखेंगे। अपने स्टमक का ध्यान रखेंगे। कॉन्शियस रहेंगे। हेल्दी हैबिट्स अडॉप्ट कर लेंगे। वैसे कन्या राशि वाले आमतौर पे या तो बहुत हेल्दी हैबिट्स अडॉप्ट करते हैं या बिल्कुल ही हेल्थ क्या हेल्थ क्या होती अरे हटाओ इसको ऐसे वाले हो जाते हैं। तो आप कौन से? अगर ऐसे वाले हैं तो यह बनने का ज्यादा फायदा है। डाइट प्लान पे फोकस होना, किसी न्यूट्रिनिस्ट से बात करना, न्यूट्रिशन एक्सपर्ट से कंसल्ट करना या कुछ नहीं तो एआई से ही पूछना कि मुझे अपना 10 किलो वजन कम करना है। बताओ क्या खाना चाहिए? क्या नहीं खाना चाहिए? यह भी कन्या राशि के लोग कर सकते हैं।
यहां पर अगर आप विद्यार्थी हैं तो डिटेल ओरिएंटेड अप्रोच से एक्सीलेंट रिजल्ट आने वाले हैं। आपकी जो काम करने की तरीका है ना जो स्टडी पैटर्न है वो सबको इंस्पायर करेगा। करें या ना करें। आपको लगेगा कि यार मैं ठीक काम करता हूं। आप जिस तरह के नोट्स बनाएंगे या जिस तरह के आप रिसोर्सेज का यूज़ करेंगे अपनी एजुकेशन के लिए वो सबसे ज्यादा गेम चेंजिंग होगा।
उपाय के तौर पर बुधवार को ग्रीन वेजिटेबल्स डोनेट करिए मंदिर के बाहर जरूरतमंदों को। ओम बुद्धाए नमः इस मंत्र का भी जाप आप कर सकते हैं। थोड़ा सा क्लीनलीनेस पर, हाइजीन पर बहुत ज्यादा ध्यान देना है। और इस महीने हर रात को फोन बंद करिए और 15 मिनट अपने आप से बात करिए। हम ना सबको समय देते हैं। सबकी बातें सुनते हैं। लोगों के दुख भी दूर करते हैं। हम दूसरों के लिए बहुत अच्छे वकील हैं और बहुत अच्छे जज हैं दूसरों के लिए। पर खुद की जब बारी आती है तो हम खुद से भागने लग जाते हैं। खुद से बात करना बड़ा कठिन सा लगता है। लेकिन इस बार कोशिश करिए कि रात के 10 मिनट जब सब कुछ कर लिया आपने, अपने बाबू सोना को सब कुछ सुला दिया। फोन रखो साइड में फेंक दो फ़ और उसके बाद अपने आप से बात करो कि और बताओ रमेश क्या चल रहा है जिंदगी में? जैसा सोचा था वैसा चल रहा है क्या? थोड़ा सा डर लगेगा। थोड़ा सा पैनिक भी होगे आप लेकिन फेस तो करना ही है ना। किसी और से नहीं। खुद से ही तो बात कर रहे हो। तो कन्या राशि यह एक्सरसाइज इस महीने जरूरी है आपके लिए। पसंद आया तो वीडियो को लाइक जरूर करिएगा। कमेंट छोड़ जाइएगा आपको कैसे लगते हैं हमारे राशिफल। अब हम वीडियो में आगे बढ़ेंगे और बात करेंगे हमारी अगली राशि यानी हमारे बैलेंसर, हमारे दूसरों की लड़ाई सॉल्व कराने वाले तुला राशि के जातकों के बारे में।
तुला राशि के दोस्तों, इस महीने डिले, देरी आ सकती है। खासतौर पे अगर मैं कहूं तो करियर के पॉइंट ऑफ व्यू से मैं यह बात आपसे कह रहा हूं कि तो आप इमेजिन करिए कि आप कोई इंपॉर्टेंट प्रोजेक्ट सबमिट करने जा रहे हैं और सिस्टम ही हैंग हो गया। लाइक दिस। इस तरह के कुछ ना कुछ छोटी-छोटी समस्याएं आपके करियर के यानी कि काम को, प्रोजेक्ट को, ऑफिस में पहुंचने को, जैसे ट्रैफिक जाम आ गया, बार-बार ट्रैफिक जाम आ जाता है। आप घर से देर से निकल पाते हैं। ऐसी सिचुएशंस, कहीं ना कहीं आपको लगेगा कि यार मेरा यह काम इतने दिन में हो जाना चाहिए था। पर वो डिले, डिले, डिले, डिले हो रहा है। इवन आपके जो क्लाइंट्स हैं उनके साथ भी ऐसी ही मीटिंग होगी कि अब यह काम अभी हो नहीं सकता। थोड़ा सा देरी से हो पाएगा। यहां पे गुड न्यूज़ ये है कि इवेंचुअली जो रिजल्ट निकलेगा वो काफी बेटर निकलेगा। वो रिजल्ट से सब लोग खुश हो जाएंगे तो ये चीज भुला दी जाएगी। इसलिए थोड़ा सा पेशेंस रखना, धैर्य रखना आपके लिए जरूरी रहेगा। सिस्टमैटिक अप्रोच जरूर यहां पे अपनाइएगा। जिस वजह से यह जो डिले है ना यह अनप्रेसिडेंटेड ना हो जाए कि कभी भी कहीं से भी आ जा रहे हैं। इनको जितना आप मिनिमाइज कर सकें इस महीने उतना आपको करना चाहिए।
इस महीने आपके घर में डिस्कशंस काफी ज्यादा होने वाली हैं। इट इज़ लाइक कि रोज सुबह यहां पे पार्लियामेंट का सेशन चलता है। घर में कोई अपनी बात कहता है, कोई अपनी डिबेट करता है और एक्स्ट्रा पेशेंस अब यहां पे फिर से आपको रखना पड़ेगा और बहुत ही ज्यादा डिप्लोमेटिकली आपको घर की अपनी फैमिली की सिचुएशनंस को हैंडल करना पड़ेगा। देखिए हम जंग दुनिया में सबसे जीत सकते हैं, लड़ सकते हैं। सब कुछ कर सकते हैं। लेकिन इंसान बहुत वरेबल हो जाता है। जब बात अपनों की आ जाती है, फैमिली की आ जाती है। तो बस आई थिंक आप भी इतनी चीजें समझते होंगे। तो यहां पे हमें गुस्सा नहीं करना, लीडर नहीं बनना। यहां पे हमें एक अच्छा डिप्लोमेट बनना है।
लव लाइफ की अगर बात कर दूं तो इशूज़ आने वाले हैं रिलेशनशिप में। रोमांटिक मूड थोड़ा सा रहेगा आपका। बट वो बार-बार ऑफ हो कर देगा आपका पार्टनर। आप थोड़ा सा मोटिवेट होकर या एक्साइटेड होकर किसी चीज़ के साथ उसके पास जाओगे और वो कहेगा अरे इतनी भी कौन सी बड़ी बात थी? इतना क्यों एक्साइटेड हो रहे हो? आपने कोई गिफ्ट दिया। उसने ऐसे देखा और ऐसे रख दिया। आप कहोगे यार इतने प्लान किया एक महीने तुम्हें गिफ्ट देने के लिए
कि तुम्हें क्या अच्छा लगेगा? तुमने ना तारीफ करी ना कुछ बोला। तो यहां पर कुछ ऐसा हो सकता है। अच्छा जरूरी नहीं कि आपके पार्टनर की तरफ से ही हो। आप भी ऐसा कुछ कर सकते हो। इसलिए थोड़ा सा एक्स्ट्रा अंडरस्टैंडिंग आपको यहां पर दिखानी पड़ेगी। ईगो को साइड में रखकर कॉम्प्रोमाइज थोड़ा सा करना पड़ेगा। याद रखिए रिलेशनशिप में जितना-तना हारना नहीं होता। यहां पे बस साथ निभाना होता है और साथ ही गिरना है। साथ ही उठना है और साथ निभाना, साथिया करना है।
फाइनेंससेस की बात करेंगे तो एक्सपेंसेस इंक्रीस होते हुए नजर तो जरूर आते हैं। अर्निंग भी उसी हिसाब से बढ़ती हुई दिखाई देती है। पर खर्चे थोड़े से लिटिल बिट ज्यादा है। पार्टनर की हेल्थ पर भी पैसा खर्च हो सकता है। बजट प्लानिंग करनी पड़ेगी और हेल्थ पॉइंट ऑफ व्यू से इनडाइजेशन, एलर्जी, स्किन एलर्जी, खासतौर पे कोल्ड रिलेटेड कोई इशू हो जाना, स्किन प्रॉब्लम्स हो जाना, इस पर यह सब हो सकता है। इसलिए डाइट का ध्यान रखिएगा और खासतौर पे अपनी स्किन पर आप क्या लगा रहे हो, क्या उन-उन प्रोडक्ट्स को भी एक बार पढ़ लीजिएगा कि वह सूटेबल है या नहीं है। एलर्जी आपको किसी चीज के खाने की वजह से भी हो सकती है। तो फूड पर बहुत ज्यादा ध्यान रखना है। तो बाहर का खाना खाना, इवन जो आप सोचते हो ना कि ये बहुत अच्छा रेस्टोरेंट है। यहां बड़ा अच्छा खाना मिलता है। वो अच्छा खाना किचन में कैसे बनता है? हम सब जानते हैं। तो थोड़ा सा इस महीने ज्यादा कॉशियस रहिएगा।
अगर आप विद्यार्थी हैं, स्टूडेंट हैं तो यहां पे आउटकम्स ठीक नजर आते हैं। इवन ठीक क्या कहूं, अच्छे ही नजर आते हैं। एकेडमिकली आप बेटर परफॉर्म कर रहे हैं। जितना आपने खुद से उम्मीद की थी, उससे ज्यादा अच्छा रिजल्ट यहां पर लेकर आ रहे हैं। इसलिए अपना फोकस इसी तरह से बनाए रहिए और कंसिस्टेंट रहिए। कंसिस्टेंट एफर्ट करते रहिए। लाइब्रेरी में एक्स्ट्रा टाइम स्पेंड करिए। ग्रुप स्टडी बेनिफिशियल आपके लिए यहां पर हो सकती है। रेमेडीज के तौर पर शुक्रवार को ना वाइट फ्लावर जरूर चढ़ाइएगा। किसको? माता लक्ष्मी को। अपने पार्टनर के साथ अगर मंदिर, गुरुद्वारे जाने जैसा कोई प्रोग्राम बना सके तो बहुत अच्छा है। और फिर से कहूंगा डाइट पर ज्यादा ध्यान देना है। तो ये था कैसा जाएगा तुला राशि के लिए जून 2025 का यह पूरा समय, पूरा टाइम पीरियड। वीडियो को लाइक जरूर करिएगा। कमेंट करके बताइएगा कि आपको हमारे ये राशिफल कैसे लगते हैं। क्या हम इसमें और ऐड कर सकते हैं। आगे बढ़ेंगे। बात करेंगे वृश्चिक राशि के जातकों के बारे में।
तो दोस्तों, मिक्स्ड आउटकम्स यहां पर आने वाले हैं। इमेजिन करिए कि आप ऑफिस में प्रोजेक्ट प्रेजेंट करने जा रहे हैं। कुछ पॉइंट्स पर बॉस खुश हो रहा है, पर कुछ पर फिर भी इंप्रूवमेंट, ये बेहतर हो सकता है और आप फिर इंप्रूव करके आ रहे हैं। फिर कह रहा है मजा नहीं आ रहा है। आपको समझ ही नहीं आएगा कि अरे भाई चाहते क्या हो? कहना क्या चाहते हो? और लेकिन अब क्या है कि वह कह रहा है तो बार-बार करना पड़ेगा। तो इस चीज़ की थोड़ी सी फ्रस्ट्रेशन आप फेस कर सकते हो। आपका करियर वेदर फॉरकास्ट की तरह होने वाला है कि आज थोड़ा सा सनी है। आज थोड़ा सा क्लाउडडी है। आज भैया आंधी तूफान आने की संभावना पूरी बनी है। तो आप पूरे महीने में देखना ये सारी चीजें ऊपर, अप एंड डाउन, अप एंड डाउन, कुछ दिन बड़े सुकून वाले जाएंगे। कुछ बहुत हेक्टिक भी जा सकते हैं।
फैमिली पॉइंट ऑफ व्यू से अगर राशि को देखा जाए तो यहां पर परिवार वाले बैठकर खर्चे कहां करने हैं? प्रॉपर्टी लेनी है, नहीं लेनी है। इवन घर में किसी की शादी वगैरह या कोई फंक्शन प्लान हो सकता है। तो उनके खर्चों की लिस्ट बनाना और यह सारे चीजें आप एक्सपीरियंस करोगे। आपके घर में एटमॉस्फियर कभी क्रिकेट मैच की तरह एक्साइटिंग भी हो जाएगा और कभी डेली सोप की तरह ड्रामेटिक भी हो जाएगा। तो हैंडल विद केयर वाला जो लेबल है वह आपको अपनी फैमिली, परिवार वालों के साथ लगाकर चलना है। लव लाइफ में, रिलेशनशिप में स्पार्क की थोड़ी सी कमी लग रही है। पार्टनर के साथ डीप कन्वर्सेशन की जरूरत पड़ सकती है। रोमांस को आर्टिफिशियली क्रिएट करने की कोशिश ना करें। नेचुरल फ्लो रखें। कम्युनिकेशन गैप को ब्रिज करना होगा।
इवन अगर आपके फाइनेंससेस को देखा जाए तो प्रॉफिट भी आ रहा है। एक्सपेंसेस भी बढ़ रहे हैं। हेल्थ पर भी खर्चा हो रहा है। और ये सारी चीजें एक साथ, एक के बाद एक हो रही हैं। इट इज़ लाइक कि आप एक प्रॉब्लम से लड़ाई करके जीत कर निकले हो। दूसरा कह रहा है इधर आओ। मैं तुम्हारा अभी वेट कर रहा था। फिर वो दूसरी प्रॉब्लम पे आप लग गए हो। तो आप एक चीज़ फिक्स कर रहे हो। तो फिर दूसरी चीज़ फिक्स करनी है। फिर तीसरी चीज़ फिक्स करनी है। फिर आपके घर वाले भी तो हैं। तो इस तरह से यह महीना थोड़ा सा व्यस्तता में, बिजी में होने वाला है। और आप देखिएगा जब 1 जून से लेके 30 जून के बीच में ये कब शुरू हुआ, कब खत्म हो गया पता नहीं चलेगा। लेकिन हां, थका जरूर देगा आपको। यहां पर आपकी जो डेबिट कार्ड है ना, बैलेंस शीट में जो डेबिट कार्ड है, दोनों साइड एक्टिवेट होने वाली है। फाइनेंसियल प्लानिंग केयरफुली करनी ही पड़ेगी। हेल्थ पॉइंट ऑफ व्यू से ओवरऑल सब ठीक ही नजर आता है। थोड़े से माइनर इशज़ हैं। शोल्डर पेन हो गया, हेडेक हो गया, इनडाइजेशन हो गया, रेगुलर एक्सरसाइज, रूटीन वगैरह से। ये सारी चीजें ठीक हो जाएंगी। बट हां, आपकी जो स्लीप साइकिल है वो प्रॉपर नहीं हो पा रही है। इसलिए स्लीप साइकिल मेंटेन करना आपके लिए बेहद जरूरी है।
स्टूडेंट्स, आपकी स्टूडेंट्स की अगर हम बात करें तो आपकी जो स्टडी शेड्यूल है वो यो की तरह होगी। यो नहीं, ऐसे खेल करते थे, यो-वो वाला यो, दूसरा यो मत याद करिएगा। कभी हाई कॉन्संट्रेशन, कभी डिस्ट्रैक्शन, कभी एफर्ट लगानी पड़ेगी। यहां पर आपको ना ग्रुप स्टडीज के लिए कोई बुलाए, मत जाना। वहां पर टाइम वेस्ट हो जाएगा। यहां पर आप अकेले बैठकर पढ़िए। वही सबसे अच्छा है। आपके लिए उपाय के तौर पे हनुमान चालीसा का आपको यहां पर थोड़ा सा पाठ करना चाहिए और अकेले में करिए। यहां पे पीछे शोर हो रहा है नहीं। अकेले बैठिए। रात में बैठिए। आराम से हनुमान चालीसा का पाठ करिए। थोड़ा सा हनुमान जी का स्मरण करिए। हनुमान जी आपको प्रोटेक्ट करेंगे।
करियर पॉइंट ऑफ व्यू से दोस्तों, प्रोस्परस रिजल्ट यहां पर आने वाले हैं। नई जॉब अपॉर्चुनिटी मिलेगी और स्टेबिलिटी भी आएगी। आपके करियर में इस महीने अपॉर्चुनिटीज इतनी आएंगी कि जैसे कि Amazon सेल में नोटिफिकेशन आती है ना कि इसके दाम कट गए, उसके दाम कट गए। लेकिन अब इन अपॉर्चुनिटीज को देखना और उनको गैब करना आपके ऊपर डिपेंड करता है। आपको शुरुआत में जिस भी काम को या अपॉर्चुनिटी को लेकर थोड़ी घबराहट हो, डर लगे कि यार यह मैं कर पाऊंगा या नहीं कर पाऊंगा, बस वही काम करना है। यह महीना आपकी प्रोफेशनल लाइफ के लिए एक टर्निंग पॉइंट भी साबित हो सकता है। तो बहुत ध्यान से समझकर, एक्साइट होकर या फिर बहुत ज्यादा क्विक कोई भी एक्शन लेने से बचिए। सोच समझकर, घबराहट जहां हो रही है वहीं जाना है। यह सोचकर आगे बढ़िए।
परिवार की बात करें तो खुशखबरी सुनने को मिलेगी। फैमिली में हार्मोनी रहेगी। सपोर्ट मिलता रहेगा और सेलिब्रेशन भी हो सकता है। आपके घर वालों का इस महीने थोड़ा सा घूमने-फिरने या फेस्टिवल मनाने का मन कर रहा है। हर दिन कोई ना कोई खुशी की बात हो सकती है। लव लाइफ की बात करें तो इमेंस सक्सेस आने वाली है। ग्रोथ इन लव, जो कनेक्टिविटी है, रिलेशनशिप का जो आनंद होता है, जो सुख होता है विवाह का, वो आप एक्सपीरियंस करेंगे। अगर आप सिंगल हैं तो भी मैं कहूंगा कि आपको आपकी जो सिंगल तत्ता है, सिंगलता कोई शब्द नहीं होता। सॉरी, आपका जो अकेलापन है वो ख़त्म हो सकता है। कोई स्पेशल पर्सन जीवन में आ सकता है। आप कमिटेड हो सकते हैं। रिलेशनशिप नेक्स्ट लेवल पे जा सकता है। रोमांस का लेवल इतना बढ़ सकता है कि मजा आ जाएगा आपको।
फाइनेंससेस की अगर बात करें तो यहां तो मैं कहूंगा कि जैकपॉट वाला थोड़ा सा कॉम्बिनेशन बना हुआ है। सैलरी बढ़ जाना, इंक्रीमेंट हो जाना, अर्निंग अच्छी करना, सेविंग्स कर ले जाना। फाइनली शेयर्स अगर आपने खरीदे थे तो अच्छा प्रॉफिट वहां मिल जाना। मनी फ्लो इतना स्मूथ है कि जैसे अब मैं सब कुछ मेंटेन कर सकता हूं। वेल ऑयल्ड मशीन होती ना, मक्खन की तरह चलती है। अब आपको अपने फाइनेंससेस पे भी ऐसा विश्वास बढ़ेगा। बोनस, इंक्रीमेंट या फिर अनएक्सेक्टेड गिफ्ट्स भी हो सकते हैं। हेल्थ पॉइंट ऑफ व्यू से देखा जाए तो फिट रहने वाले, एनर्जी लेवल्स हाई रहेंगे। स्टैमिना भी अच्छा यहां पर रहेगा। जिम जाने की अगर कोशिश कर रहे थे तो जरूर जाइएगा। आपके बॉडी में आप थोड़ा सा सुपरमैन जैसा भी फील कर जाओगे आप। यानी कि हेल्दी फील करोगे बेसिकली, तो यहां पे हेल्थ वगैरह सब ठीक ही नजर आती है। कोई नई स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी आप पार्टिसिपेट कर सकते हैं।
अगर आप विद्यार्थी हैं तो यहां पे डबल सेलिब्रेशन है क्योंकि आउटकम एक तो अच्छे मिल रहे हैं। ऊपर से ओवरसीज स्टडी का या बाहर जाकर पढ़ने का कोई एकेडमिक अपॉर्चुनिटी भी मिल रही है। जिस वजह से आपका जो पढ़ाई-लिखाई या करियर का पाथ है ना, टेक ऑफ कर सकता है। फॉरेन यूनिवर्सिटी से एडमिशन लेटर आ सकता है। लेकिन किसी भी थर्ड क्लास यूनिवर्सिटी में जाने से बचिएगा। सिर्फ विदेश में है वो, इसलिए एक्साइटेड मत हो जाइएगा। यहां पर आपको ध्यान से चूज़ करना है कि क्या चाहिए आपको। रेमेडीज की अगर बात करें तो थर्सडे को हैंडीकैप पीपल को, हैंडीकैप्ड जो लोग होते हैं उनको खाना खिलाना अच्छा उपाय है। पीले रंग के, ऑरेंज कलर के, हल्के रंग के कपड़े पहनना अच्छा उपाय है। ओम गुरुवे नमः इस मंत्र का रोज 11 बार जाप करिए और फिर अपना काम शुरू करिए। तो दोस्तों, यह था कैसा जाएगा धनु राशि का आने वाला यह पूरा समय। आपको कैसे लगा राशिफल? हमें जरूर लाइक करिए। कमेंट करके बताइए और अब हम आगे बढ़ेंगे और बात करेंगे दसवीं राशि मकर राशि के बारे में। कैप्रीकॉर्न के बारे में।
मकर राशि फेमस है अपने स्टेबिलिटी के लिए। जो ठान लिया वो करना है। करके ही दिखाना है। मेहनत के लिए बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। तो मकर राशि वालों, आपके लिए जून 2025 का यह महीना कैसा जाने वाला है। तो दोस्तों, अगर आपके करियर की बातें की जाए तो यहां पे थोड़े मिक्स आउटकम मिलने वाले हैं। करियर में कुछ दिन, यानी कि शुरुआती में, एक से 10 तारीख तक आप कहोगे कि यार क्या बढ़िया काम हो रहा है। सब कुछ परफेक्ट है। काम ज्यादा भी नहीं है। पर हां, पैसे अच्छे मिल रहे हैं मुझको यहां पे। ये सब आपको ऐसा-ऐसा रियलाइज होने लग जाएगा। लेकिन उसके बाद का एक फेज ऐसा आएगा। आप कहोगे कितना काम है यार ये, इतना ज्यादा काम के लिए मैंने तो हां नहीं बोली थी, फिर भी मुझे करवाया जा रहा है। और फिर आप कहोगे कि यार काम है भी नहीं, भी है और थोड़ा सा है, थोड़ा सा नहीं भी है। तो इस तरह से एक मिक्स पूरा यह महीना आपका जाने वाला है। यहां पर जो आपके बॉस हैं वह आपको अचानक से कहीं ट्रैवल करने के लिए, कहीं जाने के लिए कि वहां दिल्ली में जाओ, प्रेजेंटेशन दिखानी है। वहां चले जाओ। ये काम करना है। ऐसा भी कुछ कह सकते हैं।
फैमिली पॉइंट ऑफ व्यू से देखा जाए तो फ्लक्चुएशन यहां पर आने वाली है। प्रॉपर्टी रिलेटेड कोई इशू भी हो सकता है। आपके घर में इस महीने डिस्कशन का लेवल पार्लियामेंट सेशन की तरह होने वाला है। जहां पर लोग आपस में डिस्कस कर रहे हैं कि यह करना है, वो नहीं करना है। फिर आपकी पुरानी गलतियां पकड़ी जा रही हैं। फिर आपको थोड़ा सुनाया भी जा रहा है। फिर आपको मनाया भी जा रहा है। तो इस तरह से आपको थोड़ा पेशेंस यहां पे, करियर पे भी और अपने फैमिली में भी यहां पे रखना पड़ेगा। लव लाइफ में डिसहार्मनी यहां पे देखने को मिलती है। पार्टनर से स्मॉल फाइट्स और वो फाइट्स बढ़ती-बढ़ती-बढ़ती काफी हो। आपने जो प्लान्स बनाए थे वो कैंसिल करने लग जाओ। ऐसी भी चीजें यहां पर हो सकती हैं। तो यहां पे कम्युनिकेशन गैप सबसे बड़ा रीज़न और सबसे बड़ा दिक्कत बनेगी आपके रिलेशनशिप में। तो इसको ब्रिज करना ही आपके लिए एक काम होगा कि चाहे जितना भी आप व्यस्त हो, अपने अगर आपका कोई रिलेशनशिप है, आपकी शादी हुई है तो उनसे बात करने का समय निकालते रहिए। अदरवाइज उनके मन में, दिमाग में क्या चल रहा है नहीं पता चलेगा आपको।
फाइनेंससेस की अगर बात करें तो एक्सपेंसेस भी यहां बढ़ते हुए नजर आते हैं। प्रॉफिट भी आएंगे। जैसे कि किसी जगलर के हाथ में मल्टीपल बॉल्स दे दी गई हो और वो सबको गिरा, गिरने से बचाना भी चाहता है, लेकिन वो एक के बाद एक सारी बॉलें गिरा भी रहा है। इसलिए फाइनेंसेस में छोटी-छोटी बारीकियों पे ध्यान देना है। आपको हमेशा ऐसा लगता है कि बड़ा कोई खर्चा आएगा तो उसे देख लेंगे, हैंडल कर लेंगे। पर यह जो छोटे-छोटे खर्चे आ रहे हैं ना, यही बड़े बन जाते हैं और आपको रियलाइज़ नहीं होता है। कब होगा रियलाइज़? जब महीना खत्म हो जाएगा, सारी जगलिंग बॉल्स गिर जाएंगी तब जाके एहसास होगा। हेल्थ पॉइंट ऑफ व्यू से अगर देखा जाए तो जनरली अच्छा ही है। थोड़ा सा आंखों में इंफेक्शन या थोड़ा दर्द वगैरह हो सकता है। जिस वजह से हेडेक भी आपको पकड़ सकता है। जैसी माइनर प्रॉब्लम्स आपको परेशान कर सकती है। तो कंप्यूटर स्क्रीन पे बहुत समय बिताना, बहुत देर तक एक ही जगह पर बैठे रहना, ये सारी चीजों को थोड़ा सा, इस रूटीन को बदलिए। थोड़ा सा वॉक करिए। थोड़ा सा रेस्ट लीजिए। अगर आप ज्यादा बैठकर काम करते हैं, अगर आप बिजनेस करते हैं, व्यापार करते हैं, तो यह महीना थोड़ा सा मध्यम और थोड़ा सा तेज इस तरह से फ्लक्चुएट करेगा। जैसा मैंने शुरू में बोला ना कि वेदर रिपोर्ट की तरह, कभी सनी है, कभी क्लाउडडी है, कभी स्टॉर्म आ रहा है। इस तरह से पूरा एक रोलर कोस्टर राइड आप एक्सपीरियंस करेंगे अपने करियर पे।
यहीं पर अगर देखा जाए तो अगर आप विद्यार्थी हैं, पढ़ाई करते हैं तो यहां पर आपको लगेगा कि पढ़ाई तो कर ही रहे हैं लेकिन थोड़ी सी एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी भी करनी चाहिए। तो दोस्तों के साथ अभी नहीं घूमे तो कब घूमेंगे? गर्लफ्रेंड को अभी नहीं डेट पर ले गए तो कब ले जाएंगे? यही तो मेरी उम्र है। नहीं दोस्त, यह उम्र नहीं है। उम्र तब है जब जेब में होगा पैसा। तब आप यही सारे काम बहुत अच्छे तरीके से कर पाओगे। आपको यहां पर किसी तरह की कोई कटौती नहीं करनी पड़ेगी। अपने मन को मारना नहीं पड़ेगा। तो दिस इज द टाइम ताकि आप एक अच्छे कॉलेज में जा सको। अच्छे कॉलेज में अच्छे ग्रेड्स ला सको या फिर अगर आप कोई सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं तो उस कोचिंग में जाकर समय बिताइए। वहां के टीचरों से कि भैया इस साल रिजल्ट लाना ही लाना है। यह देखिए आपकी साढ़ेसाती ख़त्म हो गई है। तो शनि को जितना सिखाना था, जितना मारना था, जितना पीटना था वो सब वो कर चुका है। नाउ इट इज़ अ टाइम टू गो फॉरवर्ड। और अभी वो सारे एक्सपीरियंस और वो सारा हार्ड वर्क लेकर अब रिजल्ट में, फ्रूट में कन्वर्ट करना है। एंड यू कैन डू इट। आप आराम से कर ले जाएंगे। उपाय के तौर पर आप डेली ओम नमः शिवाय का 108 बार पाठ करें। नहीं कर पा रहे तो 11 बार ही आप उसका मानसिक पाठ कर कर आगे बढ़े। जीवन में आपको बहुत ज्यादा सरलता और सुगमता से यह महीना काटने की ताकत मिलेगी। तो यह था दोस्तों, कैसा जाएगा मकर राशि के लिए जून 2025 का यह टाइम पीरियड। अब हम वीडियो में आगे बढ़ेंगे और बात करेंगे हम सबकी प्यारी कुंभ राशि के बारे में।
कुंभ राशि वाले जातकों, चैलेंजिंग टाइम आने वाला है। आपका करियर अंडर कंस्ट्रक्शन रोड की तरह होने वाला है। हर स्टेप पर एक ब्लॉक आएगा। इनोवेशन, आउट ऑफ द बॉक्स थिंकिंग की जरूरत बहुत ज्यादा पड़ने वाली है। अब पुरानी तरह से जो चल रहा था वह नहीं चलेगा। और इस चीज़ का एहसास कहीं ना कहीं आपको होने लग गया है। पार्टनरशिप में या किसी से काम करवा लूंगा मैं। कोई मेरी तरह का काम करके दे देगा। दे तो देगा पर मजा नहीं आएगा। आप जब काम करते हो तो जितनी खूबसूरती से, जितने बेहतर तरीके से करते हो, शायद कोई और नहीं करेगा क्योंकि काम आपका था। बिज़नेस आपका था। वहीं पर फैमिली लाइफ अगर देखा जाए तो वहां पे हंसी-खुशी है, हार्मोनी है, अंडरस्टैंडिंग है। ये सारी चीजें बेहतर हैं। हो सकता है कि कभी-कभी आप और आपके घर वालों में थोड़ी बहस वगैरह हो जाए। पर इतना नॉर्मल है, घरों में चलता रहता है। तो यहां पर फैमिली लाइफ, फैमिली सपोर्ट, सिबलिंग्स का सपोर्ट यह सब आपको मिलता हुआ नज़र आ रहा है। कम्युनिकेशन गैप बढ़ने मत दीजिएगा। डिप्लोमेटिक अप्रोच अपनाइएगा और उसको ठीक कर लीजिएगा।
लव लाइफ का अगर देखा जाए तो यह है आपके लिए सबसे डिस्टरबेंस पैदा करने वाला एक सेगमेंट। यहां पर कम्युनिकेशन प्रॉब्लम होगी। दिल कुछ चाहता है। दिमाग कुछ और कह रहा है। परिवार वाले कुछ और कह रहे हैं। जो पार्टनर है वह तो कुछ और ही कह रहा है। यह सारी चीज़ों के बीच में फंसा कौन? बेचारा कुंभ राशि वाला जातक। तो ये जो प्यार का मामला है, इस बार आप जून में दिमाग और दिल की जंग कैसी होती है ना, इसको एक्सपीरियंस करने वाले हो। एक्स्ट्रा एफर्ट्स लगाने पड़ सकते हैं रिलेशनशिप को मेंटेन करने के या फिर रिलेशनशिप को खत्म करने के लिए भी। यस, कई सारे कुंभ राशि वाले जातक अब उम्र में आ गए हैं। 30, 32, 35 के हो गए हैं। अब उन्हें लग रहा है कि जिसके साथ घूम रहे हैं इससे तो शादी होने से रही। इसके घर वाले नहीं कराएंगे या मेरे घर वाले नहीं कराएंगे। घर वालों के खिलाफ नहीं जा सकता मैं। बड़ी ये एक ऐसी बात है ना कि इस पे आपको एक तराजू पर तोला जाता है कि तुमने कैसा प्यार किया कि तुम घर वाले से लड़ नहीं पाए या फिर आपको तोला जाएगा कि यार तुमने कभी ढंग से प्यार ही नहीं किया। तुम तो बस टाइम पास कर रहे थे। लेकिन सच में जिस पर बीतती है उस पर बीतती है। परिवार वाले बहुत खास हैं। उनको कैसे दुखी दें? जिससे प्यार करते हैं वह भी बहुत खास है। उसको कैसे दुखी करें? और यहां पर होती है दिल और दिमाग की जंग जिसका मैं कह रहा था। तो कुंभ राशि वालों, यह होने वाला है। कैसे करना? हैंडल विद केयर करना है। कोई हार्ड एंड फास्ट यहां पे फैसला नहीं लेना है। अपने आप को ज्यादा समय देना है। थोड़ा कंजर्वेटिव अप्रोच अपनाना है। इमरजेंसी जैसी कोई सिचुएशन नहीं पैदा करनी है। अननेसेसरी किसी को ज्यादा कुछ बोलना नहीं है। और अननेसेसरी इन्वेस्टमेंट भी नहीं करनी है। अननेसेसरी यहां पर आपको ज्यादा एक्साइटेड होने की और ओवर द टॉप जाने की कोई जरूरत नहीं है। थोड़ा सा वक्त अपने आप को दीजिए। जब आंधी तूफान आता है ना तो उसको रोका नहीं जाता। उसको जाने दिया जाता है कि तुम आए हो। हम रुक जाते हैं। हम थोड़ा इंतजार कर लेते हैं। हम अभी घर से बाहर नहीं निकलेंगे। तुम होकर चले जाओ। फिर हम अपना काम करेंगे। तो कहीं ना कहीं कुंभ राशि, यही करना है इस पूरे महीने हमें।
हेल्थ पॉइंट ऑफ व्यू से बहुत सावधानी बरती है। यहां पर आपको बैक पेन, चोट लग जाना या नींद, नींद बहुत कम आना, स्ट्रेस ज्यादा लेना, ये सारी चीजें होंगी। हेयर फॉल परेशान करेगा। आइज भी आपको परेशान कर सकती हैं। वर्क लाइफ बैलेंस मेंटेन करने का खूब मन करेगा यहां पर। और अब आपका सैटर्न का लास्ट फेज स्टार्ट हुआ है। आखिरी फेज स्टार्ट हुआ है। चंद्रमा को पार करके शनि अब आपसे आगे जा चुके हैं। लेकिन अभी भी शनि की साढ़ेसाती के आखिरी के दो साल आपके बचे हुए हैं। अब यह फेज होता है अपने आप को पूरी तरह से बदलने का और यह भावना बताइए, कमेंट कर कि आपके मन में आ रही है या नहीं आ रही है। यस, आप चाह रहे हैं कि नाउ इट इज़ अ टाइम कि अब मैं चीजों को बैलेंस करूं। थोड़ा समय अपने लिए, परिवार के लिए, लव वन्स के लिए और करियर के लिए भी निकाल लूं और इसको पूरी तरह से बैलेंस करूं। सेविंग्स भी करनी है। आगे जाके घर या गाड़ी लेना है। अपनी लाइफ को भी एंजॉय करना है। आई लाइक दिस। यह कुंभ राशि अब इस मोड में आएगी और चलती रहेगी आने वाले 2 साल तक। क्योंकि शनि अब जाने वाले हैं आपको छोड़कर। उनको जितना सिखाना था, 5 साल खूब तोड़ा आपको। खूब सिखाया आपको। अब वह सब कुछ बैलेंस करने के मूड में आए हैं। और बैलेंस कैसे करता है? शनि का बैलेंस करने का है। बेइज्जती कराता है, ह्यूमिलिएट करता है। आपको इतना प्रेशराइज करता है कि आप चाहो ना चाहो आपको बदलना पड़ता ही है।
यहां पर अगर आप एक विद्यार्थी हैं, स्टूडेंट हैं तो थोड़ा टफ टाइम एक्सपेक्ट कर सकते हैं। आपकी स्टडी रूटीन थोड़ी सी पजल गेम की तरह हो सकती है। एक्स्ट्रा कोचिंग को कंसीडर करना चाहिए आपको। यहां पर टेक बेस्ड लर्निंग आपके लिए ज्यादा बेनिफिशियल यहां पे साबित होगी। रेमेडीज की अगर बात करें तो ट्यूसडे को लॉर्ड हनुमान को रेड फ्लावर चढ़ाना आपके लिए एक अच्छा उपाय है। नीले रंग के कपड़े ज्यादा पहनना भी आपके लिए एक अच्छा उपाय है। तो यह था कैसा जाएगा कुंभ राशि के लिए जून 2025 का महीना। वीडियो को लाइक जरूर करिएगा। कमेंट करके बताइएगा कि कैसा लगा आपको हमारा राशिफल और अब हम अपनी आखिरी राशि की तरफ और हमारी भगवान भरोसे राशि, मीन राशि की तरफ आगे बढ़ चुके हैं।
मीन राशि वालों, करियर के पॉइंट ऑफ व्यू से अगर बात किया जाए तो चैलेंजिंग टाइम तो जरूर है। आपका करियर अनप्रिडिक्टेबल वेदर की तरह बहुत-बहुत चेंज हो रहा है और काफी सारी चीजें, वो स्पाइडरमैन नहीं था। ऐसे रोक के रखी थी ट्रेन उसने और सब फ्रंट से आगे बढ़ता चला जा रहा था। लाइक दिस, आप कई सारी चीजों को संभाले हुए हैं और सब आपके भरोसे बैठे हुए हैं। जॉब चेंज करना, काम बंद कर देना, ऐसी फीलिंग्स भी आएंगी, पर होगा कुछ नहीं, रहना यहीं पर है। फ्लेक्सिबिलिटी मेंटेन रखनी पड़ेगी और थोड़ा सा धैर्य, पेशेंस और सहनशीलता आपको...
बढ़ानी पड़ेगी।
यहां पर यहां पर कई सारे बैकअप प्लांस रेडी रखने पड़ेंगे कि यह फेल हुआ तो यह करेंगे, वो फेल हुआ तो वो करेंगे। फैमिली पॉइंट ऑफ व्यू से अगर देखा जाए तो वहां पे तो हार्मोनी है वहां पे। तो सब ठीक है। एटमॉस्फियर इमोशनल हो सकता है थोड़ा बहुत। परिवार के बीच में थोड़े बहुत माताजी से आपके स्मॉल इशज़ भी हो सकते हैं। पिताजी के साथ स्मॉल इशज़ बिग बन सकते हैं। यहां पर आपको इमोशनल इंटेलिजेंस का यूज़ करना पड़ेगा। आपके सिबलिंग्स की से भी आपकी थोड़ी कम बने और आप जैसा उनको चाह रहे थे वो काम करें और वह आपकी बात नहीं मान रहे हैं। आप थोड़े से गुस्सा हो जा रहे हैं। यह सब भी हो सकता है।
लव लाइफ की अगर बात करें तो टफ टाइम हो सकता है। आपका पार्टनर आपसे थोड़ा दूर जा सकता है। बातें कम हो सकती हैं। इमोशनल अप एंड डाउन फील कर सकते हैं। स्मॉल रोमांटिक जेस्चर करते रहिएगा। फ्लावर, हैंड रिटन नोट्स, क्वालिटी टाइम, गिफ्ट्स वगैरह देते रहिएगा। बैलेंस रहेगा।
फाइनेंससेस की बात करें तो एक्सपेंसेस ज्यादा बढ़ रहे हैं। इनकम थोड़ी कम हो रही है। जिस वजह से मेंटल पीस साथ छोड़कर जा रहा है। यहां पर शेयर्स में गुड रिटर्न्स मिलते हुए नजर आ रहे हैं। यानी कि जो पुरानी इन्वेस्टमेंट की थी जैसे प्रॉपर्टी वगैरह खरीदी थी उसका दामवाम बढ़ गया तो आप थोड़ा सा खुश वगैरह हो सकते हैं। लेकिन दाम बढ़ गया है। आप शायद बेचने के मूड में अभी ना हो। वहां पे घर बनाना हो शायद आपको। ऐसा कुछ हो सकता है। एक काम जरूर करिएगा कि अपने डेली एक्स एक्सपेंसेस को ट्रैक जरूर करिएगा ताकि आप अननेसेसरी जो खर्च कर रहे हैं उन्हें अवॉइड कर कर पाएं। आपके दिमाग में शायद है नहीं कि आपकी जो मनी है वो लीक कहां पे हो रही है। क्योंकि देखिए प्रॉफिट अगर नहीं बढ़ पा रहा है तो खर्चे कम कर लीजिए। वह प्रॉफिट समझ में आ जाएगा। इस एक अवधारणा से आगे बढ़िएगा।
हेल्थ पे बहुत ध्यान दीजिए। आप अपनी हेल्थ को बिल्कुल इग्नोर मत करिए। और अगर आपके कोई लव्ड वंस हैं जिनकी मीन राशि है उनके लिए अगर आप सुन रहे हैं तो वह तो ध्यान देंगे नहीं। आप ध्यान दीजिए। घुटनों में दर्द होना, स्ट्रेस बहुत ज्यादा ले लेना, बेहोशी हो जाना या फिर नींद तो बिल्कुल ही खराब हो रखी हो इस समय। ऐसा भी पॉसिबल है। विटामिन सी की बहुत ज्यादा कमी है बॉडी के अंदर। विटामिन सी, डी ये सारी विटामिंस की बेसिकली कमी, प्रॉपर हाइड्रेशन की कमी। ये सब दिखाई देता है इस बार आपकी राशि में। तो ध्यान रखिए अपनी हेल्थ का। शनि का वो वाला पीरियड चल रहा है जब शनि तबीयत की मार मारते हैं।
स्टूडेंट्स की अगर बात करें तो टाइम्स विल बी टेस्टिंग। टेस्ट करेगा आपको। आपकी स्टडी स्टडी रूटीन स्विमिंग अगेंस्ट करंट है ना लहरें इधर से आ रही है और आप इधर स्विमिंग करके जा रहे हो कुछ इस तरह से आपका स्टडी का पैटर्न होने वाला है। ग्रुप स्टडी बेनिफिशियल बिल्कुल नहीं होगी। सीनियर से गाइडेंस या टीचर्स की गाइडेंस ज्यादा बेनिफिशियल होगी। अकेले पढ़ने की आदत डालिएगा। रेमेडीज के तौर पर हनुमान जी की शरण में जाइए। ट्यूसडे को हनुमान जी के दर्शन करिए। यह सारी चीजें अगर आप करते हैं तो यह महीना यादगार हो सकता है। लेकिन कितना भी मैं कहूं थोड़ा बहुत टर्म ऑइल आप जून में जरूर महसूस करने वाले हैं। इस टाइम पीरियड में तो यह था कैसा जाएगा मीन राशि के लिए आने वाला जून 2025 का समय। लाइक जरूर करिएगा वीडियो को। कमेंट करके बताइएगा कि आपको हमारा राशिफल कैसा लगा। तो अब यहां पे मैं आपसे विदा लूंगा। मिलूंगा अगले महीने किसी और राशिफल के साथ। शायद होपफुली आपकी राशि के लिए अच्छी बातें बताते हुए। तब तक के लिए राधे-धे।