Transcription
नमस्कार दोस्तों, होम्योपैथी विथ सचिन में आप सब लोगों का बहुत-बहुत स्वागत है। उम्मीद है आप सब लोग अच्छे से होंगे। अभी बुखार का सीजन चल रहा है। डेंगू, चिकनगुनिया, वायरल, टाइफाइड भी स्टार्ट हो गया है। तो आप सब लोग अपने से अपना ध्यान रखिए और बड़ी चीज है कि हाइड्रेट रहिए। पानी बहुत ज्यादा पीते रहिए।
आज हम पाइल्स की बात करेंगे, एरोड्स पाइल्स या बवासीर की बात करेंगे। होम्योपैथी में इसको कैसे ट्रीट कर सकते हैं, परमानेंटली इसको कैसे ठीक किया जा सकता है? तो चलिए वीडियो स्टार्ट करते हैं।
दोस्तों, पाइल्स या बवासीर एक ऐसी समस्या है जो हमारी रेक्टम में, हमारी एनल जो कैनाल होती है, उसमें देखने को मिलती है। वहां पर वेनस होती हैं कुछ, जो ब्लड को वापस लेकर जाती हैं ऑक्सीजनेट करने के लिए। वह फूल जाती हैं, उनका साइज बड़ा हो जाता है, जिसकी वजह से वहां कुछ मस्से जैसी चीजें लटक जाती हैं। कई बार रगड़ लगने की वजह से, कॉन्स्टिपेशन होने की वजह से ब्लीडिंग का एहसास भी रहता है।
जहां तक इसके सिम्टम्स की बात है, सिम्टम्स में कुछ पाइल्स मस्से नजर भी आ सकते हैं, नहीं भी आ सकते। क्योंकि अकॉर्डिंग टू शेप, साइज या फिर देखने के हम दो टाइप से पाइल्स को डिवाइड कर सकते हैं। इंटरनल पाइल्स जो अंदर एनस के रहते हैं और एक्सटर्नल पाइल्स। इनको आप फील कर सकते हैं, हाथ से महसूस कर सकते हैं, वो एक्सटर्नल पाइल्स होते हैं।
इसके अलावा दो और वैरायटी हम इसमें देखते हैं। इंटरनल, एक्सटर्नल दोनों में ही यह देखने को मिलती है। या तो ड्राई पाइल्स होंगे जिनमें ब्लीडिंग नहीं होती है। जिनमें ब्लीडिंग नहीं होती है, उनमें ज्यादातर पेन रहता है, बर्निंग रहती है, जलन रहती है मतलब और खुजली रहती है। इसके अलावा दूसरे पाइल्स ब्लीडिंग पाइल्स होते हैं। जिनमें ड्राई पाइल्स में ब्लीडिंग नहीं होती है, ब्लीडिंग पाइल्स में ब्लीडिंग होती है। ब्लीडिंग पाइल्स में स्टूल के साथ में, स्टूल के बाद में जो है वो ब्लड देखने को मिलता है। कई बार ज्यादा ब्लड लॉस भी हो जाता है, जिसकी वजह से कमजोरी रहती है।
सिम्टम्स में यही चीज, सारी चीजें आती हैं जिनको फील कर सकते हैं, जिनको देख सकते हैं। और इसके अलावा इसको ग्रेड में भी डिवाइड किया जाता है। फर्स्ट ग्रेड, सेकंड ग्रेड, थर्ड, फोर्थ ग्रेड, जिसमें इसके साइज, शेप और कितना बड़ा पाइल्स हो गया उसके अकॉर्डिंग हम देखते हैं। उस पर बहुत ज्यादा जाने की जरूरत नहीं है। अभी जो मैं ट्रीटमेंट बता रहा हूं, वो लगभग सभी टाइप के पाइल्स में, सभी ग्रेड के पाइल्स में काम करता है और जल्दी ही ये जो है ठीक करने की तरफ पेशेंट को चला जाता है।
हां, पेशेंट को थोड़ा ध्यान रखना है। मिर्च मसाला, तीखी चीजें नहीं खानी है, गर्म चीजें नहीं खानी है, पानी ज्यादा पीना है। यह सब सिचुएशन को हैंडल करेंगे तो आराम से यह ठीक हो जाएंगे।
सबसे पहली जो मेडिसिन है उसमें, वह एक बाय कॉम्बिनेशन है। बीसी बाय कॉम्बिनेशन जो आते हैं, 17 नंबर लेना है। इसकी चार-चार गोली दिन में तीन बार लेनी है। इसमें बहुत अच्छी मेडिसिन को ऐड किया गया है और आप लोग देखेंगे कि यह साइज को कम करता है, पेन को रिड्यूस करता है, इरिटेशन, इचिंग को भी यह कम करता चला जाता है।
दूसरी मेडिसिन है, जो सुबह-सुबह लेनी है, वह है सल्फर। सल्फर 30 पोटेंसी की दो बूंदें जीभ पर केवल सुबह-सुबह लेनी है। इससे बर्निंग, इचिंग, पेन भी जो है वो सबसाइड होता है।
और थर्ड मेडिसिन है, नक्स वोमिका। नक्स वोमिका के 30 पोटेंसी दो बूंदें रात को लेनी है। क्योंकि पाइल्स ज्यादातर उन लोगों को होता है, जो बहुत सेडेंटरी लाइफ जीते हैं, लगातार बैठे रहने का काम करते हैं। और एक बड़े कारण में यह है पाइल्स के लगातार बैठे रहना, सिडेंटरी लाइफ करना, बहुत आलसी होने के कारण यह चीजें रहती हैं। तो नक्स वोमिका इम सब को ठीक करती है, कॉन्स्टिपेशन को ठीक करती है। पाइल्स में कई बार बार-बार अर्जिंग भी रहती है स्टूल की, लगता है कि कुछ पास, कुछ स्टूल पास किया जाए, कुछ स्टूल पास किया जाए, लेकिन होता नहीं है। तो ऐसे में भी नक्स वोमिका बहुत रिलीफ प्रोवाइड करता है। इसकी दो बूंदें केवल रात को लेनी है।
थर्ड जो मेडिसिन है, फोर्थ जो मेडिसिन है, वह एक कॉम्बिनेशन है मदर टिंचर का और वन ऑफ द बेस्ट कॉम्बिनेशन है। इसको मैं सभी पेशेंट को देता हूं, सभी पेशेंट में यह 100% रिजल्ट जो है वो निकाल के देता है।
पहली मेडिसिन है, रानिया। रानिया का मदर टिंचर लेना है। पेन की अच्छी मेडिसिन है। पाइल्स में पेन रहता है, जलन रहता है, उसको ठीक करती है।
सेकंड मेडिसिन है, हेमामेलिस। हेमामेलिस वेनस एनगॉल्मेंट को प्रॉपर करती है और जो ब्लीडिंग होती है, उसको मैनेज करती है।
थर्ड मेडिसिन है, पियोनिया। पियोनिया पेन की, जलन की, बर्निंग की बहुत अच्छी रेमेडी है। पाइल्स में जो काम करती है, बहुत ज्यादा जलन जो है देखने को मिलती है। स्टूल पास करने के बाद काफी ज्यादा पेन जो है पेशेंट को देखने को मिलता है।
यह कॉम्बिनेशन और यह फार्मूला सेम जो कुछ मैं आपको सारी चीजें बता रहा हूं, ये पाइल्स के अलावा फिशर में भी दे सकते हैं। फिशर में भी यह बहुत अच्छा काम करता है। सल्फर, नक्स वोमिका, बाय कॉम्बिनेशन 17 और यह फॉर्मूलेशन भी आप दे सकते हैं।
इस फॉर्मूलेशन की फोर्थ रेमेडी है। पहली रानिया है, दूसरी हमामेलिस है, तीसरी पियोनिया है। चौथी मेडिसिन इस कॉम्बिनेशन की है, एस्कुलस। एस्कुलस हिप। एस्कुलस हिप जो है, यह भी वेनस एंडोमेंट की रेमेडी है और वन ऑफ द बेस्ट रेमेडी है जो पाइल्स को यूज होती है। सबसे ज्यादा पाइल्स के लिए प्रिस्क्राइब करे जाने वाली अगर कोई मेडिसिन है, तो वो एस्कुलस ही है। एस्कुलस का भी मदर लेना है।
इस कॉम्बिनेशन में सभी कॉम्बिनेशन को मान लो 10-10 एमएल आपने लिया, तो 10-10 एमएल, 20-20 एमएल आप इक्वल क्वांटिटी में लेंगे। चाहे 10 एमएल ले, चाहे 20 एमएल ले, चाहे 30 एमएल ले, चारों मेडिसिन को तो इक्वल क्वांटिटी में सबको आपस में मिक्स कर लेना है। मिक्स कर लेने के बाद में फिर इस कॉम्बिनेशन की 15 से 20 बूंदें दिन में तीन बार लेंगे। अगर प्रॉब्लम बहुत ज्यादा नहीं है, तो 15-15 बूंदें दिन में तीन बार। अगर प्रॉब्लम ज्यादा है, तो 15-15 बूंदें दिन में चार बार आप लोग जो है यूज करेंगे।
साथ में एक एक्सटर्नल एप्लीकेशन बता रहा हूं, जो आपको बहुत अच्छे से यूज करना है। पाइल्स में बहुत अच्छा रिजल्ट आपको निकाल के देगी। एक ऑइंटमेंट आता है, बेटाडिन, जिसको हम बोलते हैं। और एक मदर टिंचर है हमारा कैलेंडुला का मदर टिंचर। तो लिक्विड बेटाडिन आपको लेना है और एक टब पानी का भर लेना है। उसमें आप लगभग 5 एमएल लिक्विड बीटाडिन ऐड करके उसको जो है साफ कर लीजिए, मतलब मिला लीजिए, उसको अच्छे से घोल लीजिए। और फिर उसमें 20 से 30 बूंदें कैलेंडुला मदर टिंचर की ऐड करके और उस टब में बैठना है, मतलब एनल बाथ हमें देनी है। यह जितना रिजल्ट ऊपर की मेडिसिन करेगी, उतना ही रिजल्ट यह अकेला एक्सटर्नल कॉम्बिनेशन देगा।
आप लोग यूज करिए और देखिए, बहुत जल्दी जो पाइल्स है, वो हमेशा के लिए ठीक हो जाएंगे। इस एक्सटर्नल एप्लीकेशन से पहले, दूसरे दिन ही पेन तो बिल्कुल, पेन, खुजली, जलन, यह सब जो है पहले दिन ही बंद हो जाते हैं।
तो यह था आज का वीडियो, या बवासीर को होम्योपैथी से कैसे ठीक कर सकते हैं। उम्मीद करता हूं आप लोगों को अच्छा लगा होगा। अच्छा लगा तो लाइक कीजिए, शेयर कीजिए, चैनल को सब्सक्राइब जरूर करिएगा। थैंक यू।