📱

Get Our Mobile App

Take your business learning on the go!

Download on the App StoreGet it on Google Play

उत्तर प्रदेश की योजनाएं | UP GK for UPSSSC | UP GK for UP Lekhpal, UP GK for Lower PCS, ASO, JE

Quick Revision Classes45:53

Transcription

नमस्कार! जय हिंद प्यारे बच्चों। यूपी ट्रिपल एससी के विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी में आपका स्वागत है।

यूपी जीके बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है और यूपी की योजनाएं उसी यूपी जीके का हिस्सा है। तो यूपी की योजनाओं से जुड़े हुए जितने भी पीवाईक्यूस हैं, उन सभी को आज मैं लेकर आया हूं। वीडियो को लाइक कर लीजिएगा। चैनल पर नए हैं, चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिएगा क्योंकि प्रश्न यहीं से आएगा। पढ़ते रहेंगे आप मेरे साथ तो आपको यकीन आएगा।

अगर आप यूपी लेखपाल की तैयारी कर रहे हैं, यूपीएसओ की तैयारी कर रहे हैं, यूपी जेई की तैयारी कर रहे हैं या फिर आप लोअर पीसीएस की तैयारी कर रहे हैं तो यूपी जीके आपको बहुत अच्छे तरीके से तैयार करना होगा क्योंकि यह 20 नंबर का आपका सेक्शन है और बगैर इसको तैयार किए आपको सफलता नहीं मिलेगी। तो वीडियो में अंत तक बने रहिएगा।

अगर आप आज के इस वीडियो की पीडीएफ चाहते हैं या हमारे चैनल के अन्य किसी वीडियोस की पीडीएफ चाहते हैं तो स्क्रीन पर अभी आपको WhatsApp नंबर दिख रहा होगा। वहां पर जाकर आप हमारे वीडियो चैनल से जुड़ सकते हैं और पीडीएफ चैनल से जुड़ सकते हैं जहां पर आपको हम सभी पीडीएफ प्रोवाइड करवाएंगे।

तो चलिए शुरू करते हैं।

**क्वेश्चन नंबर एक है आपका कि उत्तर प्रदेश में कुष्ठ रोग पेंशन योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को कितनी मासिक पेंशन प्रदान की जाती है?**

सही उत्तर है आपका ऑप्शन डी 3000। उत्तर प्रदेश में कुष्ठ रोग पेंशन योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को ₹3000 मासिक पेंशन प्रदान की जाती है। जबकि 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध व्यक्तियों को ₹1000 मासिक वृद्धा पेंशन प्रदान की जाती है। यूपी ट्रिपल एससी एजीटीए 2025 का प्रश्न है।

**अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश में किसान मित्र योजना कब शुरू की गई थी?**

बहुत बार परीक्षाओं में यह प्रश्न पूछा गया है। सही उत्तर है आपका 18 जून 2001 को। आरओ एआरओ री एग्जाम 2025 का प्रश्न है। उत्तर प्रदेश में किसान मित्र योजना की शुरुआत तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने की थी। इस योजना का प्रारंभ 18 जून 2001 को किया गया था। कुछ किताबों में कल्याण सिंह छपा है जो कि गलत है। 2001 में राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री थे।

**अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश में शुरू की गई ऑपरेशन कायाकल्प योजना किससे संबंधित है?**

सही उत्तर है आपका ऑप्शन सी प्राथमिक विद्यालयों का पुनरुद्धार से। उत्तर प्रदेश में शुरू की गई ऑपरेशन कायाकल्प योजना प्राथमिक विद्यालयों के पुनद्धार से संबंधित है। इसका उद्देश्य विद्यालयों की बुनियादी सुविधाओं में सुधार करना है। यूपीपीएससी आरओ एआरओ री एग्जाम 2025 का यह प्रश्न है।

**अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जीरो पावर्टी अभियान कब प्रारंभ किया गया?**

तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन सी 2 अक्टूबर 2024 को। जीरो पावर्टी अभियान का उद्देश्य अति गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जीरो पावर्टी अभियान 2 अक्टूबर 2024 को प्रारंभ किया गया था।

**अगला प्रश्न है आपका कि निवेश मित्र योजना किस राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गई है?**

तो यह प्रारंभ की गई है उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में उद्यम स्थापित करने के इच्छुक उद्यमियों के लिए निवेश मित्र नामक एक वेव आधारित ऑनलाइन सुविधा शुरू की है। उत्तर प्रदेश में व्यापार करने की राह को आसान बनाने के लिए यह उद्यमियों को अनुकूल एप्लीकेशन है। ठीक है?

**अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश सरकार की एक जिला एक उत्पाद योजना का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में रिक्त स्थान को प्रोत्साहित करना है।**

तो सही उत्तर है आपका ए ऑप्शन स्वदेशी और विशिष्ट उत्पाद। उत्तर प्रदेश सरकार की एक जिला एक उत्पाद योजना का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में स्वदेशी और विशिष्ट उत्पादों को प्रोत्साहित करना है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक जिला एक उत्पाद योजना की शुरुआत 24 जनवरी 2018 को की गई थी। इसकी सफलता के कारण बाद में इसे केंद्र सरकार द्वारा भी अपनाया गया।

**अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक जनपद एक उत्पाद योजना किस वर्ष चालू की गई थी?**

तो सही उत्तर है आपका वर्ष 2018। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक जनपद एक उत्पाद योजना 2018 में शुरू की गई थी जो ओडीओपी के नाम से भी जानी जाती है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट।

**अगला प्रश्न है आपका कि वाराणसी पंडित दीनदयाल उपाध्याय मल्टी ट्रैकिंग परियोजना के एक भाग के रूप में रिक्त स्थान नदी पर एक नया रेल सह सड़क पुल बनाया जाना है।**

तो इसका सही उत्तर है आपका ऑप्शन ए गंगा नदी पर। वाराणसी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मल्टी ट्रैकिंग परियोजना के एक भाग के रूप में गंगा नदी पर एक नया रेल सह सड़क पुल बनाया जाना है।

**अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख कार्यक्रम के तहत एमएसएमई पर विशेष ध्यान दिया गया है।**

तो सही उत्तर है आपका एक जिला एक उत्पाद वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट। जूनियर असिस्टेंट 2025 का प्रश्न है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक जिला एक उत्पाद एक अनूठी पहल है जिसका उद्देश्य राज्य के विभिन्न हस्तशिल्प रेडीमेड कपड़े चमड़े के उत्पाद आदि के घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहित करना है। एक जिला एक उत्पाद योजना को जनवरी 2018 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लांच किया गया था।

**अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश सरकार का सबसे पश्चिमी जिला कौन सा है?**

तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन ए शामली। उत्तर प्रदेश का सबसे पश्चिमी जिला शामली है। सबसे पूर्वी जिला बलिया और सबसे उत्तरी तथा सबसे दक्षिणी जिला क्रमशः सहारनपुर और सोनभद्र है। उत्तर प्रदेश की सीमा कुल नौ राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों से लगती है। यूपी ट्रिपल एससी जूनियर असिस्टेंट 1901.225 का प्रश्न है।

**अगला प्रश्न है आपका कि यूपीएसआरएलएम ने रिस्क रिड्रेसल फंड के तहत एससी एसटी के आरक्षित सदस्यों के लिए रिक्त स्थान का प्रावधान किया है।**

सही उत्तर है आपका ऑप्शन डी ₹2250। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने जोखिम निवारण फंड के तहत एससी एसटी के आरक्षित सदस्यों के लिए ₹2250 का प्रावधान किया है। यूपी ट्रिपल एससी होम्योपैथिक 2025 का प्रश्न है।

**अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति 2022 के अनुसार महाभारत सर्किट के अंतर्गत आने वाले स्थलों स्थानों वाले विकल्पों की पहचान कीजिए।**

तो सही उत्तर है आपका मथुरा, गोंडा, प्रयागराज और कौशांबी। उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति 2022 के अनुसार महाभारत सर्किट के अंतर्गत आने वाले स्थानों में हस्तिनापुर का कामिल्य अहिछत्र बरनावा बागपथ मथुरा कौशांबी गोंडा लाच्छाग्रह हंडिया प्रयागराज कीच कवध स्थल राठ हमीरपुर में जो है और बिदुरीकुटी जो बिजनौर में शामिल है।

**अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अटल युवा महाकुंभ का उद्घाटन किस शहर में किया?**

सही उत्तर है आपका सी लखनऊ में। उत्तर प्रदेश सरकार ने अटल युवा महाकुंभ का उद्घाटन लखनऊ शहर में किया। इसका आयोजन दिसंबर 2024 में के डी सिंह बाबू स्टेडियम में हुआ था जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाग लिया था। यह भी 2025 में पूछा गया प्रश्न है। करंट अफेयर्स का टॉपिक था।

**अगला प्रश्न है आपका कि हाल ही में भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश के किस शहर में पेंट माय सिटी अभियान का आयोजन किया है?**

सही उत्तर है आपका प्रयागराज। हाल ही में भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में पेंट माय सिटी का अभियान का आयोजन किया। इसका उद्देश्य शहर की सुंदरता को बढ़ावा देना और भारतीय संस्कृति को दीवारों पर उकेर कर प्रदर्शित करना है। यह भी 2025 का पीवाईक्यू है।

**अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2022 के अंतर्गत मेगा श्रेणी की परियोजना के लिए पूंजी निवेश सीमा क्या है?**

तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन सी रुपए 200 करोड़ या उससे अधिक लेकिन 500 करोड़ से कम। उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2022 के अंतर्गत मेगा श्रेणी की परियोजना के लिए पूंजी निवेश की सीमा ₹200 करोड़ या उससे अधिक ले लेकिन ₹500 करोड़ से कम होनी चाहिए। इस नीति के अंतर्गत लार्ज श्रेणी में ₹50 करोड़ या उससे अधिक लेकिन ₹200 करोड़ से कम सुपर मेगा श्रेणी में ₹500 करोड़ या उससे अधिक तथा ₹3000 करोड़ से कम होना चाहिए। अल्ट्रा मेगा श्रेणी के अंतर्गत ₹3000 करोड़ से अधिक की राशि का निवेश किया जा सकता है। यूपी ट्रिपल एससी जूनियर एनालिस्ट ड्रग 2025 का प्रश्न है।

**अगला प्रश्न है आपका कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक लाभार्थी युगल के लिए कितना रकम प्रदान करती है? कितने रुपए प्रदान करती है?**

तो यहां पर कोई भी ऑप्शन आपका सही नहीं है। ए ऑप्शन आपका सही हो जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2026 बजट के अनुसार गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए ₹1 लाख तक की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस राशि में 60 हजार सीधे वधू के खाते में जाते हैं। 25000 की वैवाहिक सामग्री दी जाती है और 15,000 विभाग कार्यक्रम के आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। यूपी ट्रिपल एससी असिस्टेंट स्टोरकीपर 2025 का प्रश्न है।

**अगला प्रश्न है आपका कि 2023 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?**

तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन डी। उद्यमी मित्रों को निवेशकों और राज्य सरकार के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करने के लिए नियुक्त किया जाता है। उद्यमी मित्रों को ₹7000 प्रतिमाह प्रदान किए जाते हैं।

**अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश सरकार की किसानों के लिए दुर्घटना मुआवजा योजना के तहत निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?**

तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन बी। एक हाथ और एक पैर की हानि की स्थिति में मुआवजा राशि 3 लाख है जो कि गलत है। बाकी सही है। उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत किसानों को विभिन्न प्रकार की दुर्घटनाओं में मुआवजा प्रदान किया जाता है। मृत्यु की स्थिति में यदि खेती करते समय किसान की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को ₹5 लाख तक का मुआवजा मिलता है। हाथ और पैर की हानि यदि दुर्घटना में किसान का एक हाथ और एक पैर कट जाता है तो उसे ₹5 लाख तक का मुआवजा मिलता है। विकलांगता की स्थिति में यदि किसान की विकलांगता 50% या उससे अधिक है, तो उसे ₹.5 लाख तक का मुआवजा मिलता है। वीडियो 2025 का प्रश्न है।

**अगला प्रश्न है आपका कि निवेश सारथी पोर्टल द्वारा निम्नलिखित में से कौन सी सेवा प्रदान नहीं की जाती है?**

तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन सी उद्योगियों के लिए भूमि आवंटन करना। यह निवेश सारथी पोर्टल के द्वारा सुविधा प्रदान नहीं की जाती है। बाकी सभी सही हैं। नवंबर 2022 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निवेश सारथी पोर्टल शुरू किया गया था। यह राज्य में निवेश के अनुभव को सुव्यवस्थित और बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया एक व्यापक ऑनलाइन प्लेटफार्म है। यह पोर्टल निवेशकों को निवेश के लिए आवेदन करने, समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने और शिकायत निवारण तक की सेवा प्रदान करता है। यह भी आपका 2025 में वीडियो में पूछा गया प्रश्न है।

**अगला प्रश्न है आपका कि निर्मल भारत अभियान एनबीए योजना के तहत रिवॉल्विंग फंड प्राप्त करने वाले चार नमूना जांच वाले जिलों में निम्नलिखित में से कौन सा जिला नहीं था?**

तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन सी वाराणसी। निर्मल भारत अभियान एनबीए योजना के तहत रिवॉल्विंग फंड प्राप्त करने वाले चार नमूना जांच वाले जिलों में वाराणसी जिला शामिल नहीं था।

**अगला प्रश्न है आपका कि भारत सरकार जीओआई गवर्नमेंट ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश सरकार गवर्नमेंट ऑफ यूपी मनरेगा निधि में अपने अंशों को कहां स्थानांतरित करती है?**

तो सही उत्तर है आपका ए राज्य रोजगार गारंटी निधि में। राज्य रोजगार गारंटी निधि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण गारंटी रोजगार गारंटी योजना को निधि देने के लिए राज्य सरकार द्वारा बनाया गया एक गैर समाप्ति योग्य फंड है। इस निधि का उपयोग ग्रामीण श्रमिकों को मजदूरी देने के साथ-साथ योजना से संबंधित अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए किया जाता है।

**अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश में पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि बीआरजीएफ योजना के अंतर्गत कितने जिले शामिल हैं?**

तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन बी 35। उत्तर प्रदेश में पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि बीआरजीएफ योजना के अंतर्गत 35 जिले शामिल हैं। योजना का उद्देश्य विकास कार्यों में ऐसे महत्वपूर्ण अंतरालों को पूरा करना है जो अन्य योजनाओं से छूट गए हैं।

**अगला प्रश्न है आपका कि किस योजना का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में गांवों में लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों को रोजगार प्रदान करना है?**

सही उत्तर है आपका गरीब कल्याण रोजगार मिशन। गरीब कल्याण रोजगार अभियान का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में गांव में लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों को रोजगार प्रदान करना है। यह योजना 20 जून 20 को 125 दिनों की अवधि के लिए शुरू की गई थी। जिसमें ₹00 करोड़ की संसाधन शामिल थे ताकि गांवों में प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा दिया जा सके। तो 2020 का समय कोविड काल था और बहुत सारे प्रवासी मजदूर लौट कर आए थे। तो उनके पास धन का पर्याप्त सुचारू रूप से पहुंच सके तो उसके लिए यह योजना शुरू की गई थी।

**अगला प्रश्न है आपका कि निम्नलिखित में से कौन सी पहल उत्तर प्रदेश सरकार की ग्रामीण विद्युतीकरण रणनीति का मुख्य हिस्सा है?**

तो सही उत्तर है आपका सौभाग्य योजना। सौभाग्य योजना उत्तर प्रदेश सरकार की ग्रामीण विद्युतकरण रणनीति का मुख्य हिस्सा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश में सार्वभौमिक घरेलू विद्युतीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी प्रदान करना है। ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में सभी शेष गैर विद्युतीकृत घरों को बिजली कनेक्शन प्रदान करके सभी को ऊर्जा उपलब्ध कराना। यूपी ट्रिपल एससी वीडियो 2025 का प्रश्न है।

**अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना विशेष रूप से बनाई गई है।**

तो यह बनाई गई थी कोविड में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खोया है उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए। बाद में इसको अपडेट भी किया गया है। यह कार्यक्रम जून 2021 में शुरू किया गया था। इसके तहत राज्य सरकार बच्चे के वयस्क होने तक उसके अभिभावक या देखभाल करने वाले को ₹4000 प्रतिमाह प्रदान करेगी। साथ ही सरकार बच्चों की शिक्षा और शादी का खर्च भी उठाएगी। ठीक है? इलाहाबाद हाईकोर्ट दो एआरओ 2021 का प्रश्न है।

**अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश की एक योजना निर्भया एक पहल किसके सशक्तिकरण के लिए है?**

तो सही उत्तर है आपका महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए है। उत्तर प्रदेश में निर्भया एक पहल एक महिला सशक्तिकरण योजना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 29 सितंबर 2021 को मिशन शक्ति के तीसरे चरण के तहत इसे शुरू किया था। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इलाहाबाद हाईकोर्ट का यह प्रश्न था।

**अगला प्रश्न है आपका कि निम्नलिखित में से उत्तर प्रदेश के किस शहर में स्फूर्ति योजना के तहत एक कुंभकार क्लस्टर स्थापित किया गया है?**

तो सही उत्तर है आपका वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्फूर्ति योजना के तहत कुंभकार क्लस्टर स्थापित किया गया है। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय ने पारंपरिक उद्योगों एवं कारीगरों को समूहों में संगठित करने और उनकी आय को बढ़ाने के लिए इसे लागू किया है।

**अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश में उद्यम स्थापित करने के इच्छुक उद्यमियों के लिए रिक्त स्थान एक वेव ऑनलाइन आधारित वेव आधारित ऑनलाइन सुविधा है।**

तो यह है निवेश मित्र। ठीक है? इसके बारे में मैं आपको पूरी जानकारी दे चुका हूं।

**अगला प्रश्न है आपका कि निम्नलिखित में से कौन सी योजना निम्न आय वर्ग में बालिका के जन्म के बाद वित्तीय सहायता प्रदान करती है?**

तो सही उत्तर है आपका भाग्यलक्ष्मी योजना। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों के भविष्य को उज्जवल करने के उद्देश्य से भाग्यलक्ष्मी योजना शुरू की गई है। इस योजना के द्वारा राज्य सरकार लड़कियों के भविष्य और शिक्षा के लिए परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं। इस योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों को कुल ₹ लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी जिससे वे अपनी पढ़ाई व भविष्य के लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकें।

**अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा के लिए स्कूल चलो अभियान का कब प्रारंभ किया गया?**

तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन बी 2000 में। उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा के लिए स्कूल चलो अभियान वर्ष 2000 में शुरू किया गया था। छ से 11 वर्ष तथा 11 से 14 वर्ष के सभी बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा के लिए स्कूल चलो अभियान प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया था।

**अगला प्रश्न है आपका कि भारत के किस राज्य ने एमएसएमई क्षेत्र के माध्यम से प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु औद्योगिक एवं व्यापारिक समूहों के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।**

तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन डी उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश सरकार ने एस एमएसएमई क्षेत्र के जरिए प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नवंबर 2020 में औद्योगिक एवं व्यापारिक समूहों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। ऐसा करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पांचवा राज्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश के पश्चात बन गया है।

**अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश में प्रेरणा ऐप का उद्देश्य क्या है?**

तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन डी ऑनलाइन अध्यापक उपस्थिति अभिलेख लिखित। प्रेरणा ऐप उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों एवं कर्मचारियों के लिए एक ऑनलाइन ऐप है। यह अध्यापकों की उपस्थिति और भोजन निगरानी के डाटा सबमिशन पर का कार्य करती है। लेकिन इसमें अभी रोक लगा दी गई है।

**अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश में मध्यान भोजन योजना को कब प्रमोचित किया गया?**

तो सही उत्तर है आपका सी 1995 में। उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त 1995 को मध्यान भोजन योजना प्रारंभ की गई थी। यह योजना सरकारी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के छात्रों को प्रतिमाह 3 किग्र चावल या गेहूं प्रदान करने से संबंधित थी। वर्तमान में विद्यालय के बच्चों को इसी योजना के तहत विद्यालय में ही पका हुआ भोजन प्रदान किया जाता है।

**अगला प्रश्न है आपका कि पीएम किसान योजना के अंतर्गत सर्वाधिक संख्या में लाभान्वित प्रमाणित राज्य के रूप में किस राज्य को पुरस्कृत किया है?**

सही उत्तर है आपका ऑप्शन डी उत्तर प्रदेश। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी। इसमें किसानों को प्रतिवर्ष ₹6000 प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से स्थानांतरित किए जाते हैं। अब तक इस योजना का सर्वाधिक लाभ उत्तर प्रदेश राज्य को मिला है। जिसके 2 करोड़ 86 लाख से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल चुका है।

**अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश रिक्त स्थान प्रति बल्ब की दर से एलईडी बल्ब उपलब्ध करवाने के लिए ग्राम उजाला योजना शुरू की गई।**

तो सही उत्तर है आपका ₹10। उत्तर प्रदेश में ₹10 प्रति बल्ब की दर से एलईडी बल्ब उपलब्ध कराने के लिए ग्राम उजाला योजना शुरू की गई।

**अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश की विशेष केंद्रीय योजना नवाचार योजना का एक और नाम क्या है?**

तो सही उत्तर है आपका स्वनियोजन योजना। उत्तर प्रदेश की विशिष्ट केंद्रीय योजना का एक और नाम स्वनियोजन योजना है।

**अगला प्रश्न है आपका कि जिस प्रदेश सरकार ने किसानों की आय दुगनी करने के लिए किसान कल्याण मिशन शुरू किया है, वह प्रदेश कौन सा है?**

तो वह प्रदेश उत्तर प्रदेश है। जनवरी 2021 में उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के किसानों की आय को दोगुना करने के लिए किसान कल्याण मिशन शुरू किया था। इसके अंतर्गत राज्य सरकार के कई विभाग जैसे कि बागवानी, मंडी परिषद, पशुपालन, गन्ना आदि मिलकर कार्य करेंगे।

**अगला प्रश्न है आपका 38। इसमें सूची एक को सूची दो से मिलाना है। एक तरफ विकास योजना दी गई है। दूसरी तरफ जिला या क्षेत्र दिए गए हैं।**

तो सही उत्तर है इसका ऑप्शन डी आपका। ठीक है? कि जैविक खेती को विकसित करना हमीरपुर क्षेत्र से संबंधित है। किसान बाजार की स्थापना बहराइच में हुई है। तिल प्रसंस्करण संयंत्र बुंदेलखंड में और भूमि सेना योजना बिजनौर में। यूपीएससी 2018 का यह प्रश्न है।

**अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख कार्यक्रम इनमें से कौन सा है जिसका उद्देश्य सभी वर्गों की महिलाओं के लिए विभिन्न बुनियादी सुविधाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और स्वायत्तता प्रदान करना है?**

सही उत्तर है आपका ऑप्शन ए मिशन शक्ति। मिशन शक्ति कार्यक्रम का उद्देश्य सभी वर्ग की महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और स्वास्थता के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना है। यह एक अंब्रेला कार्यक्रम है जो भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, एमएसएमई विभाग, सिडबी, पीएनबी आदि द्वारा समर्पित है। यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 का प्रश्न है।

**अगला प्रश्न है आपका कि यूपी की कुष्ठ रोग पेंशन योजना के लाभार्थियों को कितना मासिक अनुदान प्रदान किया जाता है?**

सही उत्तर है आपका ऑप्शन सी 3000। उत्तर प्रदेश में कुष्ठ रोग पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को ₹3000 मासिक अनुदान प्रदान किया जाता है और यह 2022 में यूपी ट्रिपल एससी इंस्ट्रक्टर के पेपर में पूछा गया प्रश्न है। कुष्ठ रोगियों के लिए किसी प्रकार की उम्र सीमा का बंधन नहीं रखा गया है।

**अगला प्रश्न है आपका कि निम्नलिखित में से कौन सी एक व्यापक और दूरदर्शी पहल है जिसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश राज्य में महिलाओं को सुरक्षा, सलामती और आत्मनिर्भरता के लिए सशक्त बनाना है?**

तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन बी, मिशन शक्ति। मिशन शक्ति एक व्यापक और दूरदर्शी पहल है जिसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश राज्य में महिलाओं को सुरक्षा, सलामती और आत्मनिर्भरता के लिए सशक्त बनाना है। मिशन शक्ति को 17 अक्टूबर 2020 को लांच किया गया था।

**अगला प्रश्न है आपका कि निवेश मित्र मोबाइल एप्लीकेशन भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य की एक पहल है?**

तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन डी उत्तर प्रदेश राज्य की एक पहल है। निवेश मित्र मोबाइल एप्लीकेशन भारत के उत्तर प्रदेश राज्य की एक पहल।

है। इसे उद्योगों और एमएसएमई के लिए एक संपूर्ण पैकेज समाधान बनाने के लिए हितधारकों की गहन प्रतिक्रिया के बाद डिजाइन किया गया है।

अगला प्रश्न है आपका कि नंदनी कृषक समृद्धि योजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। इस योजना में केवल साहीवाल गिर थारपकार एवं गंगा तीरी प्रजाति के दुधारू गायों की सम्मिलिति की गई है। लाभार्थियों के पास गोपालन का कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए। तो इसका सही उत्तर है आपका ऑप्शन सी केवल एक सही है।

नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत गौवंशीय पशुओं में नस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादकता में वृद्धि हेतु नंदनी कृषक समृद्धि योजना शुरू की गई है। दुधारू गायों में साहवाल गिर थार पारकार एवं गंगा तीरी प्रजाति की गाय सम्मिलित की जाएंगी। लाभार्थी के पास गोपालन या महिष पालन का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

अगला प्रश्न है आपका कि निम्नलिखित में से कौन सी योजनाएं उत्तर प्रदेश से संबंधित है? तो, सही उत्तर है आपका ऑप्शन एक, अनूठी उपहार योजना।

अनूठी उपहार योजना उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठी उपहार योजना शुरू की। मातृशक्ति उद्यमिता योजना हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को रोजगार प्राप्त करने के लिए शुरू की गई। कौशल्या मातृत योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए उद्देश्य से शुरू की गई है। स्त्री निधि योजना यह तेलंगाना सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है।

अगला प्रश्न है आपका कि गोकुल ग्राम योजना का संबंध किससे है? तो सही उत्तर है आपका ए उत्तर प्रदेश से।

गोकुल ग्राम योजना उत्तर प्रदेश से संबंध योजना है। इसके तहत गांव-गांव जाकर गौवंश का निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान किया जाता है ताकि अच्छे नस्ल के गौवंश को बढ़ावा मिले।

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ की गई कन्या विद्याधन योजना उन लड़कियों के लिए है जिन्होंने उत्तीर्ण किया है तो जिन्होंने कक्षा 12 उत्तीर्ण किया है। वर्ष 2012 में शुरू की गई इस योजना के माध्यम से ₹00 की आर्थिक मदद प्रदान की जाती थी।

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश कृषि विविधीकरण परियोजना यूपी डास पर प्रायोजित की गई तो यह प्रयोजित की गई केंद्र सरकार द्वारा और विश्व बैंक के द्वारा बी और सी आपके दोनों सही हैं। ठीक है? अगर सरकार पूछा जाए तो केंद्र सरकार है। अगर वित्तीय सहायता किसने प्रदान करी? तो विश्व बैंक द्वारा।

विविध कृषि सहायता परियोजना डास का प्रथम चरण सितंबर 1998 में विश्व बैंक की सहायता से प्रारंभ किया गया जो मार्च 2004 तक चला डास्म का द्वितीय चरण नवंबर 2007 में राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया जिसे आर के वीवीआई भारत सरकार द्वारा प्रयोजित किया गया। क्योंकि प्रश्न में चरण का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया। अतः विकल्प बी और सी दोनों आपके सही होंगे।

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन योजना 2021 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा धार्मिक यात्रा के लिए निम्न में से किन व्यक्तियों के लिए आरंभ की गई? तो सही उत्तर है आपका मजदूरों के लिए।

उत्तर प्रदेश सरकार ने मजदूरों के लिए उत्तर प्रदेश स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा आरंभ की। इस योजना के तहत उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करेंगे। उन्हें सरकार की तरफ से ₹12,000 धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के लिए प्रदान किए जाएंगे। इस योजना का लाभ लगभग ₹1.5 करोड़ श्रमिकों को दिया जाएगा।

अगला प्रश्न है आपका कि संगम योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है? तो संगम योजना का मुख्य उद्देश्य विकलांगों की कल्याण वृद्धि करना है।

यह योजना 15 अगस्त 1996 को प्रारंभ की गई। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले विकलांग व्यक्तियों को समूहों में संगठित करके आर्थिक गतिविधियां संपन्न करने हेतु ₹15,000 की सहायता प्रदान किए करने का प्रावधान है। अब विकलांग को दिव्यांग कहा जाता है। यह बात ध्यान रखिएगा आप।

अगला प्रश्न है आपका कि वूमेन पावर लाइन 1090 योजना प्रारंभ हुई। तो यह प्रारंभ हुई थी 15.11 2012 को।

वूमेन पावर लाइन 1090 योजना 15 नवंबर 2012 को प्रारंभ हुई थी। प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाओं को सख्ती से रोकने के लिए यह योजना प्रारंभ की गई थी।

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश में राज्य पोषण मिशन संबंधित है। तो यह संबंधित है कुपोषण से।

कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को कुपोषण से निजात दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य पोषण मिशन प्रारंभ किया था।

अगला प्रश्न है आपका कि गोमती कार्य योजना के अंतर्गत निम्नलिखित में से किस जनपद में प्रदूषण न्यूनीकरण कार्यों पर समुचित बल नहीं दिया गया है? तो सही उत्तर है आपका सीतापुर।

गोमती नदी को घरेलू सीवजत से मुक्त करने हेतु गोमती कार योजना का प्रारंभ भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के सहयोग से वर्ष 1993 में शुरू किया गया।

अगला प्रश्न है आपका कि आत्मनिर्भर यूपी रोजगार अभियान का कब प्रारंभ किया गया? तो यह प्रारंभ किया गया था 26 जून 2020 को।

जिसमें उत्तर प्रदेश के 31 जिलों को चिन्हित किया गया था।

अगला प्रश्न है आपका कि शारदा सहायक समादेश विकास परियोजना के मुख्य लक्ष्य निम्नलिखित में से क्या हैं? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन डी उपर्युक्त सभी कृषि उत्पादन को बढ़ाना, बहु फसली खेती द्वारा भूमि उपयोग के प्रारूप को बदलना, भूप्रबंधन का सुधार करना।

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फरवरी 2013 में अधिसूचित पीड़ित मुआवजा योजना के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन सा आच्छादित है? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन सी एक दो और चार हत्या पीड़ित यौन दुष्कर्म पीड़ित और तेजाब के हमले से पीड़ित।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फरवरी 2013 में अधिसूचित पीड़ित मुआवजा योजना के अंतर्गत बलात्कार की पीड़िता को ₹ लाख तेजाबी हमले से पीड़ित को ₹3 लाख हत्या पीड़ित को ₹ लाख एवं मानव तस्करी के पीड़ित को ₹ लाख मुआवजा दिया जाएगा।

अगला प्रश्न है आपका कि निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का सही उत्तर को चुनिए। कथन ए है कि उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्र योजना ग्रामीण युवा शक्ति को अपने ही ग्राम की शिक्षा द्वारा सेवा करने का अवसर उपलब्ध कराती है। मानकान अनुसार अध्यापक छात्र अनुपात को बनाए रखना आवश्यक है। तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन ए।

दोनों सही हैं और व्याख्या भी सही करते हैं। वर्ष 2001 से संचालित सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत शिक्षामित्र योजना प्रारंभ की गई थी।

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश में किसान वही योजना लागू की गई थी। तो यह लागू की गई थी वर्ष 1992 में।

प्रदेश के ढाई करोड़ जोत धारकों को उनकी जोतों की जानकारी कराने के उद्देश्य पूर्व प्रचलित जोत वही पासबुक के स्वरूप में परिवर्तन कर 1992 में किसान वही योजना लागू की गई थी और कई बार यह विभिन्न परीक्षाओं में पूछा गया है।

अगला प्रश्न है आपका कि विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित सोडिक लैंड रिक्लेमेशन प्रोजेक्ट टू रिक्लेमिनेशन हेतु उस जनपद को चिन्हित कीजिए जो परियोजना के लिए चयनित नहीं है। तो सही उत्तर है आपका सीतापुर।

विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित 7 जून 2009 को उत्तर प्रदेश सोडिक लैंड रिक रिक्लेमेशन परियोजना द्वारा प्रदेश के 24 जिलों में ऊसर एवं बीहड़ भूमि सुधार संबंधित छ वर्षीय परियोजना प्रारंभ की गई।

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश उद्योग बंधु योजना का उद्देश्य क्या है? तो सही उत्तर है आपका बी औद्योगिक इकाइयों के समयबद्ध स्थापना सुनिश्चित करना। ठीक है?

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश में किसान मित्र योजना का आरंभ हुआ था तो 18 जून 2001 को हुआ था।

उस समय मुख्यमंत्री थे आपके राजनाथ सिंह जी।

अगला प्रश्न है आपका कि लखनऊ योजना संबंधित है विकास से। तो ये सड़कों के विकास से संबंधित है।

भारतीय सड़क कांग्रेस द्वारा 1981 ईस्वी में एकत्वाकांक्षी योजना के रूप में लखनऊ योजना प्रारंभ की गई। यह सड़क निर्माण व मरम्मत से संबंधित थे।

अगला प्रश्न है आपका कि Reliance निम्नलिखित राज्यों में से किस एक में गैस आधारित ऊर्जा उत्पादन परियोजना लगाने जा रही है और सही उत्तर है आपका ऑप्शन डी उत्तर प्रदेश।

यह 2004 का प्रश्न है। गाजियाबाद के दादरी नामक स्थान पर 10,000 करोड़ की लागत से गैस आधारित ऊर्जा उत्पादन परियोजना स्थापित की है।

अगला प्रश्न है आपका कि ज्ञानदीप शिक्षा योजना उत्तर प्रदेश में प्रारंभ की गई थी। तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन सी सितंबर 2002 में।

सितंबर 2002 में उत्तर प्रदेश में प्रावधिक शिक्षा के लिए ज्ञानदीप शिक्षा योजना चलाई गई। यह योजना उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली छात्रों को तकनीकी एवं उच्च शिक्षा प्राप्त कराने के लिए शिक्षा ऋण उपलब्ध कराने से संबंधित योजना है।

अगला प्रश्न है आपका कि कल्प योजना संबंधित है। सही उत्तर है आपका प्राथमिक शिक्षा से।

कल्प योजना प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों को समाज से जोड़कर उसमें आध्यात्मिक माहौल तैयार करना है।

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश में मिड डे मील कार्यक्रम आरंभ किया गया था। तो यह आरंभ हुआ था वर्ष 1995 में।

2012 में प्रश्न पूछा गया है। उत्तर प्रदेश में मिड डे मील कार्यक्रम का प्रारंभ 15 अगस्त 1995 से माना जाता है। तथापि भारत में इसका प्रारंभ 1960 के दशक में ही हो गया था। यह कार्यक्रम विद्यालय में बच्चों को भूख से बचाने, नामांकन तथा उपस्थिति बढ़ाने, सभी जाति के बच्चों में सामाजिकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रारंभ हुआ है।

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा के लिए स्कूल चलो अभियान कब शुरू हुआ? तो यह शुरू हुआ था वर्ष 2000 में।

प्रारंभिक शिक्षा के सर्व शिक्षा अभियान का प्रारंभ सन 2000 2001 में हुआ। इसका मूल उद्देश्य सभी को निशुल्क शिक्षा व सभी को ज्ञान देना है।

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश में विकास केंद्र परियोजना का शुभारंभ किया गया था। तो इसका शुभारंभ किया गया था अक्टूबर 2001 में।

उत्तर प्रदेश में विकास केंद्र परियोजना का शुभारंभ अक्टूबर 2001 में गोरखपुर जनपद के सहजनवा में केंद्र स्थापित करके किया गया था।

अगला प्रश्न है आपका कि द ऑपरेशन ग्रीन परियोजना का उत्तर प्रदेश में शुभारंभ हुआ था। तो इसका शुभारंभ 2001 में हुआ था।

द ऑपरेशन ग्रीन परियोजना का उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई 2001 को शुभारंभ हुआ था।

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश में क्रियान्वित की जा रही निम्नलिखित योजनाओं में से कौन एक केंद्रीय सरकार की योजना नहीं है? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन ए गंगा एक्सप्रेसवे।

गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश सरकार की परियोजना है। यह 593.947 कि.मी. लंबा एक्सप्रेसवे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ता है।

अगला प्रश्न है आपका कि स्वावलंबन योजना निम्नलिखित में से किस उद्देश्य की पूर्ति करती है? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन डी महिलाओं को प्रशिक्षण एवं कौशल प्रदान करना।

स्वावलंबन योजना महिलाओं को प्रशिक्षण एवं कौशल प्रदान करने की लिए शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य परंपरागत क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराकर महिलाओं की स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार करना है।

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश के कितने जिलों में पहले मुख्यमंत्री महामाया अस्पताल योजना प्रारंभ हुई थी? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन बी 15 में।

उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में सर्वप्रथम मुख्यमंत्री महामाया मोबाइल अस्पताल योजना प्रारंभ की गई थी। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री महामाया योजना पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रारंभ की थी जिसे 2012 में समाजवादी सरकार ने बंद कर दिया।

अगला प्रश्न है आपका कि तालीम उत्तर प्रदेश सरकार की एक योजना है। दूरदर्शन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार हेतु, विश्वविद्यालय तथा उच्चतर विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा के प्रसार हेतु, चुने गए अभ्यर्थियों को खेल के प्रशिक्षण हेतु या सभी विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर पर उर्दू भाषा से परिचय हेतु सही उत्तर है आपका ऑप्शन डी एक और चार।

तालीम योजना का के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार दूरदर्शन के माध्यम से शिक्षा प्रसार एवं उर्दू भाषा के विकास पर ध्यान दे रही है।

अगला प्रश्न है आपका कि गैसो हॉल की पायलट परियोजना उत्तर प्रदेश में आरंभ की गई है। सही उत्तर है आपका ऑप्शन ए आमला में।

गैसो हॉल की पायलट परियोजना बरेली जिले की आमला तहसील में स्थित है। जिसकी स्थापना की घोषणा 2001 में की गई थी।

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश वित्तीय निगम के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा या कौन से कथन सत्य हैं? सही उत्तर है आपका ऑप्शन सी।

एक और दोनों सही हैं। यह लघु तथा मध्यम स्तरीय उद्योगों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है। यह लघु तथा मध्यम क्षेत्र की सेवा इकाइयों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है। ठीक है?

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश वित्तीय निगम किसकी वित्तीयकरण नहीं करता है? तो सही उत्तर है आपका बी पर्यटन संबंधी उद्योगों के लिए।

उत्तर प्रदेश वित्तीय निगम कानपुर की स्थापना 1 नवंबर 1954 को की गई थी। यह छोटी औद्योगिक इकाइयों को स्थाई संपत्तियों के साथ ही कार्यशील पूंजी के लिए भी वित्तीय सहायता दे रहा है। तो जब देश आजाद हुआ उसके बाद 2000 1990 के आसपास तक कानपुर में उद्योग बहुत ज्यादा था और यह काफी उत्तर उत्तर भारत का मैनचेस्टर कहा जाता था। यूपीपीएससीएस 2018 का यह प्रश्न है।

अगला प्रश्न है आपका कि अप्रैल 2018 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गंगा नदी के जल ग्रहण क्षेत्र में हरित क्षेत्र को बढ़ाने और मृदा अपरदन को रोकने के लिए निम्न में से किस योजना की शुरुआत की गई? तो सही उत्तर है आपका बी गंगा हरतीमा।

अप्रैल 2018 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गंगा नदी के जल ग्रहण क्षेत्र में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने और मृदा अपरदन को रोकने के लिए गंगा हरतीमा योजना की शुरुआत की गई थी।

अगला प्रश्न है आपका कि एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत हस्तनिर्मित कागज के उत्पादन के लिए उत्तर प्रदेश के रिक्त स्थान जिले को चुना गया है। तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन बी जालौन को।

24 जनवरी 2018 को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक जिला एक उत्पाद योजना प्रारंभ की गई। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के जालौन जिले को हस्तनिर्मित कागज के उत्पादन के लिए चुना गया। जबकि अलीगढ़ जिले को ताले एवं हार्डवेयर के सामान उत्पादन के लिए चुना गया है।

अगला प्रश्न है आपका कि काला नमक चावल की किस्म को एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत उत्तर प्रदेश के किस जिले से जिले के उत्पाद के रूप में चुना गया है? तो सही उत्तर है आपका बी सिद्धार्थ नगर।

काला नमक चावल की एक सर्वोत्तम किस्म है। यह सिद्धार्थ नगर का है और इसे बुद्ध का प्रसाद भी कहा जाता है। काला नमक धान का ऊपरी हिस्सा काला होता है। इस चावल को जीआई टैग भी मिला हुआ है।

अगला प्रश्न है आपका कि निम्नलिखित में से किस राज्य की पुलिस का आदर्श वाक्य है सुरक्षा आपकी संकल्प हमारा। तो सही उत्तर है आपका उत्तर प्रदेश पुलिस।

इसका अर्थ है अर्थ है पारितणा साधुनाम विनाशाय च दुष्कृताम यानी अच्छे का संरक्षण बुरे का विनाश 1863 में गठित उत्तर प्रदेश पुलिस तकरीबन 20 करोड़ से अधिक लोगों को सुरक्षा मुहैया कराती है लोअर एग्जाम का प्रश्न है सही उत्तर आपको पता चल गया होगा।

अगला प्रश्न है आपका कि गोकुल पुरस्कार योजना किससे संबंधित है? तो यह दुग्ध उत्पादन से संबंधित है।

दुग्ध दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के लिए उद्देश्य उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गोकुल पुरस्कार योजना को प्रारंभ किया गया। जबकि देसी गायों के दुग्ध उत्पादकों हेतु नंद बाबा पुरस्कार प्रारंभ किया गया। गोकुल पुरस्कार के तहत प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को ₹ लाख प्रदान किए जाने का प्रावधान किया गया है।

अगला प्रश्न है आपका कि डाक कर्मयोगी पोर्टल का उद्देश्य क्या है? तो सही उत्तर है आपका बी लगभग 4 लाख ग्रामीण डाक सेवकों की क्षमताओं में वृद्धि करना।

डाक कर्मयोगी पोर्टल डाक विभाग का एक ईलर्निंग पोर्टल है। इसका मुख्य प्रमुख उद्देश्य लगभग 4 लाख ग्रामीण डाक सेवकों की क्षमताओं में वृद्धि करना है।

अगला प्रश्न है आपका कि निम्न में से किस राज्य में भारत के प्रथम अमृत सरोवर का उद्घाटन किया गया? तो सही उत्तर है आपका ऑप्शन डी उत्तर प्रदेश।

भारत के प्रथम अमृत सरोवर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश राज्य में किया गया। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के तत्कालीन मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने 13 मई 2022 को भारत के पहले अमृत सरोवर का उद्घाटन किया था। यह सरोवर रामपुर जिले में स्थित है।

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश में रिक्त स्थान के प्रचार हेतु कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की गई थी। सही उत्तर है आपका डी।

लड़कियों के लिए स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक मानक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 25 अक्टूबर 2019 को कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना है। योजना में लाभार्थियों को बेटी के जन्म लेने से लेकर उसके स्नातक होने तक वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है। अगस्त 2023 में यह राशि बढ़ाकर ₹25,000 कर दी गई है।

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश में रिक्त स्थान हेतु साबरी संकल्प अभियान की शुरुआत की गई थी। सही उत्तर है आपका ऑप्शन बी कुपोषण दूर करने के लिए।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हौसला पोषण योजना के तर्ज पर प्रदेश की 29 जिलों में साबरी संकल्प योजना शुरू की गई। साबरी संकल्प योजना महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिए शुरू की गई थी। नवजात बच्चे के 2 वर्ष होने तक पोषण के लिए ₹500 प्रतिमाह की दर से लगभग छ माह पर आर्थिक सहायता दी जाएगी।

अगला प्रश्न है आपका कि किशोरी बालिका योजना वर्ष में कितने दिनों के लिए विद्यालय में उपस्थिति ना होने पर लड़कियों को संतुलित आहार प्रदान करने की पेशकश करती है? तो सही उत्तर है आपका 300।

21 फरवरी 2019 को किशोरियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किशोरी बालिका योजना शुरू की गई। किशोरी बालिका योजना के अंतर्गत 11 से 14 वर्ष की स्कूल ना जाने वाली बालिकाओं को वर्ष के 300 दिनों पोषण आहार के रूप में मोटा अनाज जैसे बाजरा कोदो, मक्का, रागी, घी, चना आदि दिया जा रहा है। यह योजना प्रदेश के सभी जिलों में संचालित की जा रही है।

अगला प्रश्न है आपका कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य को कौन सा स्थान मिला है? तो पहला मिला है।

जाहिर सी बात है उत्तर प्रदेश की जनसंख्या अधिक है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी। इसके तहत सभी किसानों को 6000 प्रतिवर्ष वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है तीन किस्तों में 2000 की।

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया दस्तक अभियान निम्न में से किससे संबंधित है? तो यह संबंधित है जापानी इंफ्रास्टिस का उन्मूलन से।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश में जापानी इन इंसफलाइटिस की प्रभावित 38 जिलों में दस्तक अभियान शुरू किया गया था। दस्तक अभियान व्यापक सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन संचार रणनीति का हिस्सा है। यह अभियान यूनिसेफ की मदद से पूरे राज्य के जापानी इंसेफिस जेई और एक्यूट इनसेफाटाइस फेलाइटिस सिंड्रोम से प्रभावित 38 जिलों में डोर टू डोर चलाया गया और इसका बहुत अच्छा परिणाम मिला और यह बीमारी अब लगभग समाप्त हो गई है।

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कन्या विद्या धन योजना के अंतर्गत वर्ष 2016 की कक्षा 12 में उत्तीर्ण चयनित छात्राओं को प्रोत्साहन हेतु कितनी धनराशि प्रदान की गई? तो सही उत्तर है आपका 300।

अगला प्रश्न है आपका कि श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पत्रकारों की मदद एवं सहायता हेतु किस हेल्पलाइन नंबर को प्रारंभ किया गया? 1880।

अगला प्रश्न है आपका कि कन्या विद्या धन योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किस कक्षा में उत्तीर्ण होने पर प्रोत्साहन हेतु धनराशि दी जाती है? तो सही उत्तर है आपका डी 12वीं कक्षा।

अगला प्रश्न है आपका कि हाल ही में समाजवादी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य में वृद्धावस्था पेंशन की धनराशि कितने से बढ़ाकर कितनी की गई है? तो सही उत्तर है आपका बी।

300 से बढ़ाकर 400 प्रतिमाह की गई है। उत्तर प्रदेश राज्य में समाजवादी सरकार के द्वारा वृद्धा पेंशन की धनराशि को ₹300 से बढ़ाकर ₹400 कर दिया गया था। वर्ष 2024 में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने पेंशन के रूप में ₹1000 दिए जा रहे हैं और इसे अभी और बढ़ाया जाएगा। ठीक है?

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समाजवादी पेंशन योजना कब प्रारंभ की गई? तो यह प्रारंभ की गई थी जनवरी 2014 में।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने समाजवादी पेंशन योजना 28 जनवरी 2014 को मंजूरी प्रदान की थी। समाजवादी पेंशन योजना का लाभ लाभ 40 लाख गरीब परिवारों तक पहुंचाना है।

अगला प्रश्न है आपका कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टैंड अप इंडिया स्कीम का प्रारंभ किस शहर से किया था? तो सही उत्तर है आपका नोएडा से।

5 अप्रैल 2016 को बाबू जगजीवन राम की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सेक्टर 62 नोएडा से स्टैंड अप इंडिया योजना को प्रारंभ किया गया। स्टैंड अप इंडिया योजना देश में अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों एवं महिलाओं को वित्तीय सहायता सुनिश्चित कर उनमें उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई। इस योजना के तहत ₹1 लाख से लेकर ₹1 करोड़ तक का ऋण उपलब्ध कराने का प्रावधान है।

अगला प्रश्न है आपका कि उत्तर प्रदेश सरकार की एक जिला एक उत्पाद योजना का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में रिक्त स्थान का प्रोत्साहित करता है। तो स्वदेशी और विशेष उत्पादों को प्रोत्साहित करता है।

यह योजना 24 जनवरी 2018 को शुरू की गई थी। यह योजना सर्वप्रथम जापान के ओइटा के गवर्नर मोरीहिको हिरा मासू ने वर्ष 1975 में शुरू की थी। तो यह आपके आज के योजनाओं से जुड़े यूपी की योजनाओं से जुड़े हुए पीवाईक्यू कंप्लीट होते हैं। आपका यूपी जीके जो विभिन्न परीक्षाओं में 20 नंबर का पूछा जा रहा है, उसके उद्देश्य से यह वीडियो बहुत ही महत्वपूर्ण है। वीडियो को लाइक कर लीजिएगा। चैनल पर नए हैं, चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिएगा। अपने दोस्तों के साथ शेयर करिएगा और कमेंट करके हमें बताइएगा कि आपकी तैयारी कैसी चल रही है। आपको आज का यह सेशन कैसा लगा। अच्छे-अच्छे कमेंट किया करिए। मुझे भी अच्छा लगता है। YouTube को भी अच्छा लगता है और सभी को अच्छा लगता है। देखिए जितना सकारात्मक रहेंगे परिणाम उतने ही आपके पक्ष में आएंगे। नेगेटिव रहकर दुखी रहकर जिंदगी नहीं जी जाती। खुद को खुद को बेचारा बनाकर आप कुछ भी हासिल नहीं कर पाएंगे। मेहनत करिए। हौसला रखिए। आगे बढ़िए। जितना आप मेहनत करेंगे उतने अच्छे परिणाम आपको हो सकता है आज ना मिले, एक महीने ना मिले, 3 महीने ना मिले, एक साल ना मिले, 3 साल ना मिले लेकिन समय आएगा जब आपका तो आप चमक जाएंगे। तो अपने सही वक्त का इंतजार बुरे वक्त में लगातार मेहनत करने से बहुत अच्छा हो जाता है। रही बात आज के इस वीडियो की पीडीएफ की या हमारे चैनल के अन्य वीडियोस की पीडीएफ। फिर चाहे आप लेखपाल की तैयारी कर रहे हो, लोअर पीसीएस की तैयारी कर रहे हो, आबकारी सिपाही की तैयारी कर रहे हो या अन्य परीक्षाओं के लिए यूपी जीके और कंप्यूटर की तैयारी कर रहे हो, आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं। मिलेंगे फिर किसी अन्य वीडियो में तब तक के लिए आप अपने ख्याल रखिए और स्क्रीन पर दिख रहा जो आपको WhatsApp नंबर है वहां पर आप मैसेज करके पूरी पीडीएफ के बारे में जानकारी ले सकते हैं। जय हिंद। जय