Transcription
जुनून
जुनू
[संगीत]
>> वो यहां आया था। वो यहां जरूर आया था और
आप मुझसे छुपा रहे हैं। उसने मेरे बेटे को
अपने गंदे हाथों से गोद में उठाया है।
इससे प्यार किया है। अभी तक उसकी उस सस्ती
आफ्टशेव लोशन की गंदी बांस मेरे इस बेटे
के जिस्म से आ रही है। वो यहां आया था कि
नहीं?
>> मुझे नहीं मालूम।
>> आपको मालूम है डैडी।
ठीक है। मिल जाइए अपनी बेटी के उन
दुश्मनों से जो उसकी इज्जत सरे बाजार
नीलाम करने पर तुले हुए हैं।
>> अरे अगर तू ये पागलपन ना करती अपने घर को
खुद अपने हाथों से आग ना लगाती तो किसकी
मजाल थी जो हमारी तरफ उंगली उठाता।
>> आपने फिर वो दास्तान शुरू कर दी डैडी। मैं
सीधा सा सवाल पूछ रही हूं। वो यहां आया था
कि नहीं?
>> हां आया था वो। तो कौन सा गुनाह कर दिया
उसने? यह अभी तक उसका ससुराल है। मैं उसका
ससुर हूं और यह उसका बेटा है। समझ गई तू?
>> अब मैं समझी तो आपने मौका गनीमत जानकर उसे
टेलीफोन किया था कि आ जाओ मैदान साफ है। आ
जाओ और इस बच्चे को ले जाओ।
>> ठीक है। तुम जो समझना चाहो समझो।
>> मैं भी कितनी पागल हूं। किस ईमानदारी से
आप पर भरोसा किया।
>> और मैंने तुम्हारा ये बेटा उठाकर उसे दे
दिया और कहा कि इसे ले जाओ। इस वक्त यहां
कोई नहीं है। यही कहना चाहती है ना तू?
>> और आया कहां है? उसे कहां भेज दिया आपने?
हां।
कहां मरने गई थी? वेयर वर यू?
>> जी अपने भांजी से मिलने गई थी।
>> चली जा। वहीं चली जा जहां गई थी। अब मुझे
अपनी ये मनु सूरत नहीं दिखाना। समझी? गेट
आउट।
मैं तो मरने गई ही थी और आपने आया को भी
भेज दिया। और फिर भी आप नहीं मानते कि
आपने उसे बुलाया था।
>> हां, बुलाया था। मैंने ही उसे बुलाया था।
अब क्या करेगी तू? बोल। हस्बैंड
की तरह मुझे भी अदालत में घसीट कर ले
जाएगी तू। हैं बोल।
अरे मैं चाहता हूं तुझे आराम से तलाक
मिले। किसी तरह का कीचड़ उछले बगैर।
और इसे देखो। मालूम नहीं कहां से क्या
खाकर आ गई है ये।
सुन यह बेटा तेरा ही नहीं उसका भी है और
कानून भी उसे हक देता है कि वो कभी-कभी
अपने बेटे से मिले।
और तू समझती है कि तू जो कहेगी जो करेगी
वही कानून है क्योंकि तस्वीर का सुहावना
मगर गलत रुख दिखाकर तुझे कोई छल रहा है।
>> यू आर इंपॉसिबल डैडी।
>> यस आई एम समर्थ।
>> ठीक है। अब मेरा ये बेटा मेरे कमरे से
बाहर नहीं निकलेगा। इस पर पहरा रखने के
लिए इस मिनी में दम है। मुझे किसी की मदद
की जरूरत नहीं है।
मैं तेरा दर्द समझती हूं बेटा। अच्छी तरह
से समझती हूं।
तेरे साथ मेरा भी दिल रोता है। पर करें
क्या?
>> मां
अभी भी इन हाथों में उस मासूम के कोमल नरम
जिस्म का लम्स महसूस हो रहा है।
>> कैसा है वो? अब तो उसका नाक नक्शा भी निकल
आया होगा।
>> उस पर तो मेरा ध्यान ही नहीं गया। वैसे भी
वो सो रहा था। इसके लिए मैं कह नहीं सकता
कि वो किस पे गया है।
>> भगवान ना करे मां पे गया हो। उस नागन ने
तो
बेटा
तुम्हारा डिवोर्स जल्दी नहीं हो सकता।
>> क्यों मां? तुम्हें कौन सी जल्दी है?
>> नहीं।
तुम इस बंधन से मुक्त हो जाओ तो अच्छी तरह
देखभाल के तुम्हारे लिए दूसरी बहू ले आती।
>> मां
अभी तक तो एक से ही नहीं निपट पा रहा हूं
और तुम दूसरी की बात कर रही हो। भूल जाओ।
अभी तो मैं ऐसे ही ठीक हूं। हां, बस एक ही
तमन्ना है कि मुझे मेरा बेटा मिल जाए
और एक ना एक दिन मैं उसे लेकर ही रहूंगा।
क्या हुआ? मत रो। चुप हो जा। चल सो जा। चल
मेरा मुन्ना मेरा मुन्ना सो जा मेरा
मुन्ना। सो जा मत रो मत रो। सो जा सो जा।
क्या मुसीबत है।
सो जा, सो जा। मत रो।
चुप चुप चुप चुप
[संगीत]
चुप चुप
[प्रशंसा]
मत रो मत रो चुप हो जा
[प्रशंसा]
[संगीत]
चुप हो जा मैं कह रही हूं।
>> मिनी दरवाजा खोलो।
[संगीत]
मिनी ये मुन्ना क्यों रो रहा है?
मिनी मैं तुमसे दरवाजा खोलने के लिए जा
रहा हूं।
>> क्या है?
>> ये मुन्ना क्यों रो रहा है?
>> वो रो रहा है तो आपको उससे क्या?
>> डैडी गो मी एंड माइंड योर ओन बिज़नेस।
>> नहीं।
>> डोंट शाउट इट मी एंड लीव मी अलोन।
>> स्टूपिड कार।
यस सर।
>> कुछ पता चला क्या?
>> जी नहीं सर।
>> आप सब लोग निगम में हैं। सारी मुसीबतें
मुझे अकेले कोई उठानी पड़ती है। आपका क्या
है? आपको हर महीने तनख्वाह जो मिल जाती
है। इतने हफ्तों में आप लोग ये पता भी
नहीं लगा सके कि ये एडी बिल्डर्स का मालिक
कौन है? मिस्टर शर्मा से कहा था तो वो
छुट्टी लिए बैठे हैं। व्हाई कांट यू
अंडरस्टैंड दिस सिंपल फैक्ट? कि वो हमारा
सारा कारोबार ठप किए दे रहा है।
>> सर आपने केके साहब को भी तो लगवाया था
इसका? के बड़े-बड़े धंधे करता है। उसके
पास ऐसे मामूली कामों के लिए फुर्सत नहीं
है। आज अखबार पढ़ा आपने मार्केट रेट से भी
कम कीमत पर फ्लैट्स ऑफर कर रहा है ये एडी
बिल्डर्स।
आज की कॉस्ट ऑफ कंस्ट्रक्शन भी कवर नहीं
होती। आप प्लीज जाकर उसका पता लगाइए ताकि
मैं उसके पास जाकर कह सकूं कि भैया ये
क्या गजब कर रहे हो। सर आपका अंदाजा
बिल्कुल ठीक था। ये एडी बिल्डर्स आदित्य
धनराज बिल्डर्स ही है। ये देखिए दोपहर का
अखबार। इसमें आदित्य धनराज का इंटरव्यू
छुपा है।
हम
तो तू ही है रईसदे
जिसने मेरे यहां छापा डलवाया था और जब
वहां मायूसी हासिल हुई
तो अब अपने ही दरो दीवार फूंक कर तू मुझे
नीचा दिखाना चाहता है। सर आपने आगे पढ़ा
वो क्या कहता है कि मैं इस कंस्ट्रक्शन के
कारोबार में यहां के मिडिल इनकम ग्रुप की
मदद करने के लिए उतरा हूं क्योंकि मेरे
अपने स्टाफ को यहां के बिल्डर्स ने लूटना
शुरू किया था।
>> बकवास करता है वो इरशाद भाई आप खुद
आर्किटेक्ट हैं। आप ये बताइए आजकल के
जमाने में इस कॉस्ट पर कोई बिल्डिंग खड़ी
कर सकता है?
>> बिल्कुल नहीं।
>> ये शोर कैसा है?
>> आप जाकर पता लगाइए ये कौन झगड़ रहा है?
>> सब भारतीय जमा हो गई है। लोग अपनी
रजिस्ट्रेशन कैंसिल कराना चाहते हैं और
अपनी रकमे भी वापस मांग रहे हैं।
>> रकम वापस मांग रहे हैं। ये कैसे हो सकता
है?
>> हाउ इज इट पॉसिबल?
>> सर अब क्या हो गया सर? लोग कहते हैं कि हम
उन्हें धोखा दे रहे हैं और कयामत तो ये है
कि एडी बिल्डर्स हमारे पाली हिल के
कॉम्प्लेक्स में हमसे कम कीमत पर फ्लैग
ऑफर कर रहे हैं।
>> दिस इज फ्रॉड।
[संगीत]
>> हमें अपना चाहिए। हम नहीं जाएंगे। हेलो
अधिकारी साहब आपने लेटेस्ट सुना आपका वो
चहेता आदित्य धनराज हमारे कॉम्प्लेक्स में
हमारे फ्लैट आधे दाम पर बेच रहा है। आप
जरा एक मिनट के लिए आ सकते हैं? जी हां
बाहर भीड़ जमा हो गई है मैं देखता हूं।
ओके चलिए
सुनिए मेरी बात सुनिए।
अगर आप लोग चुप हो जाएंगे तो मुझे आप
लोगों की बात सुनने और समझने में आसानी
होगी।
>> क्या बात सुनेंगे? हम आपके स्टाफ के साथ
आधे घंटे से मगजमारी कर रहे हैं। लेकिन
कोई समझने को तैयार नहीं है।
>> आप मुझसे बात कीजिए। कहिए ये आप लोगों का
राजवंश बिल्डर्स के ऊपर से विश्वास ही उठ
गया है।
>> सीधी सी बात है साहब। हमें आप ही के
कॉम्प्लेक्स में आधी कीमतों पर फ्लैट मिल
रहे हैं। फिर हम आपसे क्यों खरीदें? हमें
हमारा एडवांस वापस कर दीजिए। देखिए कोई
अपने जाती फायदे के लिए आप लोगों को बरगला
रहा है, धोखा दे रहा है। भला हमारे ही
कॉम्प्लेक्स में हमारे ही फ्लैट्स कोई
दूसरा कैसे बेच सकता है? ये कोई यकीन करने
वाली बात है।
>> और फिर एडवांस किसी भी कीमत में वापस नहीं
मिल सकता।
>> आप चुप रहिए। मुझे इनसे बात करने दीजिए।
देखिए हमने इस फ्रॉड कंपनी के खिलाफ अदालत
में मुकदमा दायर किया है। अगर ये 420
कंपनी अदालत में ये साबित कर देती है कि
इनके फ्लैट्स हैं तो मैं आपसे वादा करता
हूं कि हम आपको आपके एडवांस से 14% ब्याज
के साथ वापस करेंगे।
[संगीत]
और हम यह बात आपको लिख के देने के लिए भी
तैयार हैं।
>> ठीक है साहब। हम इंतजार करते हैं। हमें
अभी इसी वक्त अलग-अलग लिख कर दीजिए।
>> देखिए इस काम में थोड़ा टाइम लगेगा लेकिन
कोई बात नहीं। आप इन लोगों की लिस्ट तैयार
कीजिए। तब तक मैं अंडरटेिंग का ड्राफ्ट
तैयार करवाता हूं।
>> आप लोग आइए मेरे साथ।
एंड वी शैल रिटर्न द एडवांस।
अलोंग विद 14% सिंपल इंटरेस्ट।
[संगीत]
नीचे मेरे सिग्नेचर होंगे।
>> यस सर।
>> इसकी तीन चार ज़ेरॉक्स कॉपीज करवा लीजिए।
मैं चाहता हूं ये भीड़ जितनी जल्दी हो यहां
से चली जाए वरना झमेला काफी पढ़ सकता है।
>> ओके सर।
>> आइए अधिकारी साहब।
>> ये सब क्या हो रहा है?
>> बहुत गड़बड़ हो रहा है। आपका वो आदित्य
धनराज हमारे ही कॉम्प्लेक्स में हमारे ही
फ्लैट्स सेल के लिए ऑफर कर रहा है।
>> ये कैसे हो सकता है?
>> दिस इज अ फ्रॉड। और वो भी मार्केट से आधी
कीमत पर।
हम अब आपकी सोच में पड़ गए। क्या वो ऐसा
कर सकता है? आदित्य बहुत ही शूट बिजनेसमैन
है। वो खामखा इस तरह की ऑफर नहीं करेगा?
क्या वो इतना बेवकूफ है कि दूसरों के मकान
बेचे?
नहीं। नहीं नहीं सुमेर नहीं। जरूर कोई बात
है इस सारे प्लान के पीछे।
यह भी उसका एक स्टंट होगा जैसे मेरे गोदाम
पर छापा डलवाना। ना वो स्टंट था और ना यह
स्टंट है। तुम्हारा कोटा था तो तुम बच गए।
मालूम नहीं तुम्हें कोटा दिलवाने में
कौन-कौन फंसने वाला था। इसलिए मामला
रफादफा हो गया। इसलिए अब वो तुम्हें दूसरे
चक्कर में डाल रहा है।
>> अगला एपिसोड जरूर देखिए और अपनी राय हमें
जरूर दीजिए।
जुनून जुनून जुनून
[संगीत]