📱

Get Our Mobile App

Take your business learning on the go!

Download on the App StoreGet it on Google Play

Lec 8 - CA Foundation Bootcamp | Sales of Good Act 1930 | Unit 4

Rajat Arora UG and Professional Courses56:35

Transcription

व्हाट्स अप एवरीवन वेलकम बैक टू द चैनल गाइज फेस्टिव डेज आर ओवर। आई होप आप लोगों ने खूब अच्छे से एंजॉय किया होगा। आई नो आप लोग सीए स्टूडेंट्स हो, आपने पढ़ाई भी करी होगी। बट स्टिल फेस्टिव सीजन में थोड़ा सा पढ़ाई का माहौल बनता नहीं है, और सब लोग का टाइम ऐसे ही निकल जाता है, पता नहीं चलता। मैं भी बहुत ऑक्यूपाइड था, सारी चीजों में लगा हुआ था। बट अभी इट्स हाई टाइम, नवंबर शुरू हो गया है, ऑलमोस्ट तीन दिन जा चुके हैं, हम फोर्थ डे पे हैं। तो अब इट्स टाइम टूगेदर ऑल आवर स्ट्रेंथ और हम मिलजुल के सारी चीजें खत्म करेंगे बहुत क्विकली। तो बहुत जल्दी में आपकी सारी चीजें खत्म करा दूंगा। एंड इकोनॉमिक्स और अकाउंट्स के भी न्यू टॉपिक्स मुझे आपको कराने हैं, एंड देन इसका रिवीजन भी करना है पूरा का पूरा वन शॉट से और प्रैक्टिस भी करनी है। इन दो महीने में खूब राइटिंग प्रैक्टिस भी शुरू करानी है आपकी। सेल्स ऑफ गुड्स एक्ट में बस ये फोर्थ यूनिट ही हमारा बचा है, पहले इसको समाप्त करते हैं और फिर हम सीधा कांट्रैक्ट एक्ट। मैं आपको बहुत क्विकली कराऊंगा, बिल्कुल जल्दी-जल्दी से। दिन में चाहे दो-दो तीन-तीन वीडियोस डालूँ, बट मैं आपको क्विकली से कांट्रैक्ट एक्ट भी खत्म करा दूंगा। तो चलिए शुरू करते हैं। आज मॉड्यूल लेके आओ, मार्किंग्स कर लेना और चैप्टर फोर देखते हैं। अनपेड सेलर में क्या है? लेट्स बिगिन बेटा जी। बहुत ही सिंपल, बहुत साधारण सा, बहुत कॉमन सेंस से भरपूर ये यूनिट है। मतलब मुझे नहीं लगता कि इस यूनिट में ऐसी कोई भी चीज है जो आपको नहीं पता होगी। एक आम आदमी भी इस तरीके से अपने बिजनेस में चीजें करता है। एक आम आदमी जो-जो चीजें करेगा वही सब यहां पे लिखी हुई है। एंड ट्रस्ट मी ऑन दिस पार्ट, तुम लोग खुद से बता दोगे कि यहां क्या लिखा है, क्योंकि बहुत ही कॉमन है।

चैप्टर का नाम है अनपेड सेलर। अनपेड का क्या मतलब है बच्चों? सेलर आप सब समझते हो, जो माल बेच रहा है, राइट? और अनपेड का क्या मतलब है कि भैया जी इसको जो पैसा है वो नहीं मिला। नहीं मिला भाई, किसी ने बीर दिया था। भाई सामने वाले के लिए तो बीर ही है ना, जिसने पे करना है उसके लिए बीपी है। अब वो बीर सेम डेट पे डिसऑनर हो गया तो मैं अनपेड हो गया, मुझे मेरा रिकवर नहीं हुआ। पैसा चेक हुआ था, बाउंस हो गया, अनपेड हो गया। मैं सामने वाला इंसॉल्वेंट हो गया, अनपेड हो गया। मैं सामने वाले की डेथ हो गई, अनपेड हो गया। मैं तो अनपेड का मतलब जो मुझे रुपया, मेरा पैसा मुझे मिलना चाहिए था, नहीं मिल रहा है। अब ऐसे में एक सेलर के पास क्या-क्या ऑप्शंस हैं? वो क्या कर सकता है? किस तरीके से वो क्या कर सकता है? क्या-क्या राइट्स हैं अगेंस्ट द गुड्स एज वेल एज अगेंस्ट द बायर्स? वो सब हम पढ़ने वाले हैं इस चैप्टर के अंदर। बहुत साधारण, बहुत सिंपल है, ठीक है? आओ देखो जरा क्या लिखा है। सबसे पहले अनपेड सेलर कौन होता है? अनपेड सेलर हम किसको बोलेंगे? हु इज कॉल्ड टू बी एन अनपेड सेलर? तो देखो क्या लिखा हुआ है।

अकॉर्डिंग टू सेक्शन 45 वन ऑफ द सेल्स ऑफ गुड्स एक्ट, ठीक है? यह सेक्शन प्लीज याद रख लेना, पता होना चाहिए आपको। को सेलर ऑफ गुड्स इज डीम टू बी अनपेड व्हेन द होल ऑफ द प्राइस हैज नॉट बीन पेड और टेंडर्ड एंड द सेलर हैड एन इमीडिएट राइट ऑफ एक्शन फॉर द प्राइस। जब उसको उसका सारा पैसा, जब तक नहीं मिल रहा, ठीक है? उसको पूरा पैसा नहीं मिला उसके सामान का, तो वो अनपेड है। भाई पैसा मिलना चाहिए था। मैंने 100 क्विंटल ऑफ ऑयल डिलीवर कराया, तो मुझे 100 क्विंटल का पैसा मिलना चाहिए भाई। 10 क्विंटल का पैसा मिल गया, आप बोलोगे आप पेड सेलर हो गए हो? नहीं भाई, मुझे पूरा पैसा जब तक नहीं मिल रहा, मैं अनपेड हूँ। भाई पैसा मिलना चाहिए था मुझे। राइट? आगे क्या लिखा हुआ है? व्हेन अ बिल ऑफ एक्सचेंज, अगर कोई बिल ऑफ एक्सचेंज है या कोई और नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट है, बिल ऑफ एक्सचेंज है, चेक है, वो मिला था कंडीशनल पेमेंट के तौर पे और जो कंडीशन थी वो फुलफिल नहीं हुई, यानी कि डिसऑनर हो गया, बाउंस हो गया, टाइम लैप्स हो गया, टाइम निकल गया उसका, तब भी कोई पैसा नहीं मिल रहा, तब भी मैं अनपेड हूँ। तो अनपेड सेलर कौन है? जिसको अपना पूरा अमाउंट नहीं मिल रहा या फिर जिसको कोई बिल ऑफ एक्सचेंज वगैरह मिला था लेकिन वो बाउंस हो गया, डिसऑनर हो गया, उसका टाइम लैप्स हो गया, पैसा नहीं आया है। दैट सेलर इज डीम टू बी अ एन अनपेड सेलर। सिंपल, ठीक है? अब सेलर क्या होता है आप जानते हो यार, इसमें मुझे कुछ खास है नहीं पढ़ने के लिए। देखो लिखा हुआ है। एक्स सोल्ड सर्टेन गुड्स टू वाई फॉर रु. 50000। वाई ने 0000 दिए, बट फेल्स टू पे द बैलेंस। एक्स अभी अनपेड सेलर है। देखो यहां लिखा था ना द होल ऑफ द प्राइस, जब तक पूरा पैसा नहीं मिल रहा, तब तक मैं पेड नहीं कंसीडर करा जाऊंगा, तब तक मैं अनपेड ही माना जाऊंगा। ठीक है जी? परफेक्ट, डन सर। आगे क्या दिया हुआ है? राइट्स ऑफ एन अनपेड सेलर। आपके पास क्या-क्या राइट्स हैं? अनपेड सेलर के पास क्या-क्या राइट्स होते हैं? देखो बहुत आसान है। सबसे पहले देखो क्या लिखा हुआ है। सब्जेक्ट टू द प्रोविजंस ऑफ दिस एक्ट एंड ऑफ एनी लॉ फॉर द टाइम बीइंग नोट विदस्टैंडिंग दैट द प्रॉपर्टी इन द गुड्स मे हैव पास्ड टू द बायर। अनपेड सेलर एज सच हैज इंप्लीकेशंस ऑफ द लॉ। अनपेड सेलर को कुछ राइट्स दी गई है लॉ में, इस एक्ट में प्रोविजंस दिए गए हैं। क्या-क्या राइट्स दी गई है? सबसे पहले नंबर वन, अ लियन ऑन द गुड्स फॉर द प्राइस। लियन का मतलब होता है बच्चों कब्जा करना, यानी गुड्स को अपनी पोजीशन में रखना। है ना भाई, मैंने आपको माल बेचा, हमारे बीच में कांट्रैक्ट हुआ, राइट? और कि मैं आपको गुड्स बेचूंगा। मैंने आपको गुड्स बेचने का प्रॉमिस करा, आपने कहा ठीक है। अब आपने बोला आप गुड्स भिजवा दो। अब मैं जब तक मुझे पैसे नहीं मिल रहे, मैं नहीं भेज रहा। भाई मैं गुड्स को अपनी पोजीशन में रख रहा हूँ। मैंने बोला मेरे पैसे दो, मैं गुड्स भिजवा दूंगा। तो अपने कब्जे में गुड्स को रखना, इसको बोलते हैं राइट ऑफ लियन। ठीक है? तो राइट ऑफ लियन, कुछ लोग राइट ऑफ लिन भी बोल देते हैं इसको सीधा, तो वो वोकैब है बच्चों, वो बेसिक चीज है, वो तो आप अपने हिसाब से उसको प्रोनाउंस कर सकते हो। लेकिन राइट ऑफ लियन का मतलब यही है, गुड्स को अपने कब्जे में रखना। तो पहला अधिकार जो मिलता है मुझे एज एन अनपेड सेलर, वो ये है कि जब तक मुझे पैसे नहीं मिलेंगे, मैं गुड्स नहीं भेजूंगा। भाई मैं गुड्स अपने पास रखूंगा, सीधी सी बात है। पहला अधिकार। दूसरा, इन केस ऑफ इंसॉल्वेंसी ऑफ द बायर, अ राइट ऑफ स्टॉपिंग द गुड्स इन ट्रांजिट। स्टॉपिंग द गुड्स इन ट्रांजिट का मतलब है कि बच्चों मैंने कोई गुड्स सेल करे चिंटू को। मैंने कुछ गुड्स सेल करे चिंटू को और मैंने रेलवे में दे दिए हैं कि लो भाई चिंटू के यहां भिजवा दो। इसको मुझे एकदम पता लगा कि चिंटू इंसॉल्वेंट हो गया, भैया इंसॉल्वेंट हो गया, तो मुझे पैसा वैसा तो मिलने नहीं वाला। का तो मैं उनको रास्ते में ही, मैं रेलवे जो मेरा कोरियर लेके जा रहा होगा या जो मेरा सामान लेके जा रहा होगा, मैं उस पर्टिकुलर बंदे को फोन करूंगा। मैंने कहा प्लीज सामान रोक देना, चिंटू को मत देना, चिंटू को मत देना। तो मेरे पास अधिकार है कि मैं सामान को रास्ते में ही रोक सकता हूँ। इसको बोलते हैं राइट ऑफ स्टॉपिंग द गुड्स इन ट्रांजिट। ट्रांजिट का मतलब रास्ते में रोक लेना, ठीक है? और उसके बाद मेरे पास एक अधिकार है, राइट ऑफ रिसेल। मैं गुड्स को रिसेल भी कर सकता हूँ। भाई जब मुझे पैसा नहीं मिल रहा, ओरिजिनल सेलर मैं हूँ, गुड्स मेरे हैं, सामने से पैसा मिल नहीं रहा, तो मैं उसको क्यों नहीं बेच सकता? बेच सकता हूँ, मेरे गुड्स हैं। तो क्या-क्या राइट्स आते हैं बच्चों अनपेड सेलर को? लियन का राइट है, कब्जा रख सकता है वो, अपने गुड्स नहीं देगा। अगर दे दिए हैं, निकल गए हैं मेरे पास से और सामने वाला इंसॉल्वेंट हो गया है, तो मैं स्टॉप कर सकता हूँ उनको, ट्रांजिट में रोक सकता हूँ और उसके साथ मैं रिसेल भी कर सकता हूँ। रट लेना बहुत इंपॉर्टेंट है ये चीजें, ठीक है? अच्छा जी, अब आगे देखो क्या लिखा हुआ है। अनपेड सेलर हैज बीन एक्सप्रेसली गिवन द राइट्स अगेंस्ट द गुड्स एज वेल एज द बायर। हमारे पास गुड्स के अगेंस्ट भी राइट्स दिए गए हैं, हमारे पास बायर के अगेंस्ट भी राइट्स दिए गए हैं। अभी तो ये गुड्स के अगेंस्ट पढ़े आपने सारे के सारे कि भई आप लियन कर लो, आप स्टॉपेज कर दो ट्रांजिट में, आप रिसेल कर दो। ये अगेंस्ट द गुड्स है। अगेंस्ट द बायर भी राइट्स हैं, वो भी हम पढ़ेंगे। अच्छा देखो आगे क्या लिखा हुआ है। राइट्स ऑफ एन अनपेड सेलर अगेंस्ट द गुड्स। सबसे पहले गुड्स की बात कर रहा है। अब अगर गुड्स की बात करें तो एक छोटा सा चार्ट बना हुआ है। पहले वाले में लिखा हुआ है वेयर द प्रॉपर्टी इन गुड्स हैज बीन पास्ड टू द बायर एंड वेयर द प्रॉपर्टी हैज नॉट पास्ड टू द बायर। यानी एक बार ओनरशिप ट्रांसफर हो चुकी है, एक बार ओनरशिप अभी ट्रांसफर नहीं हुई है। डिटेल में पढ़ेंगे। राइट्स ऑफ एन अनपेड सेलर अगेंस्ट द गुड्स। देखो जरा सबसे पहला लिखा हुआ है लियन, द राइट ऑफ लियन। राइट ऑफ लियन का मतलब क्या है? कब्जा करना, गुड्स को अपने कब्जे में ले लेना, गुड्स को अपने पास रख लेना, गुड्स को डिलीवर ना करना। सिंपल सी बात है यार, पैसा नहीं मिलेगा मैं कैसे डिलीवर कर दूँ? क्या लिखा है? एन अनपेड सेलर हैज अ राइट ऑफ लियन ऑन द गुड्स फॉर द प्राइस फॉर व्हिच ही इज इन पोजीशन अंटिल पेमेंट ऑफ़ सच गुड्स। जब तक पेमेंट नहीं आ रहा, तब तक मैं गुड्स को अपने कब्जे में रख सकता हूँ। भाई पैसा दो, सामान लो, सीधी सी बात है, है ना? इट इज द राइट टू रिटेन द पोजीशन ऑफ द गुड्स एंड रिफ्यूज टू डिलीवर। अंटिल पेमेंट ट्रांसफर नहीं करूंगा, ठीक है? अब राइट ऑफ लियन कब-कब एक्सरसाइज कर सकता हूँ मैं एज एन अनपेड सेलर? इस अधिकार का कब मैं फायदा उठा सकता हूँ? सबसे पहला नंबर वन, वेयर गुड्स हैव बीन सोल्ड विदाउट एनी स्टेपलेस ऑफ क्रेडिट। इसका मतलब गुड्स हमने कैश सेल पे बेचे थे, उधार पे नहीं थे, कैश सेल पे थे। दूसरा, वेयर गुड्स हैव बीन सोल्ड ऑन क्रेडिट बट द टर्म्स ऑफ क्रेडिट हैज एक्सपायर्ड। हमने गुड्स बेचे थे उधार पे, ठीक है? पहला तो पर्पस यही है, कैश सेल पे बेच रहा हूँ, भाई पैसे दो और सामान लो। दूसरा ये है, चलो उधार पे बेच रहा हूँ, लेकिन उधार की टर्म्स एक्सपायर हो चुकी है। आपने बोला था तीन दिन में पैसा दे दोगे, आपने दिया ही नहीं, तीन दिन खत्म हो गए, मैं गुड्स कैसे भेज दूँ आपको, है ना? आगे लिखा हुआ है, वेयर द बायर बिकम इंसॉल्वेंट, या फिर बायर इंसॉल्वेंट हो गया है, तब भी मुझे पता है इंसॉल्वेंट को गुड्स देके क्या करूंगा भाई, मैं पैसा तो वैसे नहीं मिलना है। नहीं, उसके पास कुछ भी। तो ये चीजें भी आपको पता होनी चाहिए। तो सबसे पहला अधिकार क्या है? राइट ऑफ लियन। आगे क्या है? एग्जांपल दिया हुआ है। एक एग्जांपल लिखा हुआ है। ए सोल्ड सर्टेन गुड्स टू बी फॉर अ प्राइस ऑफ 50000 एंड अलाउड हिम टू पे द प्राइस विद इन मंथ। ए ने बी को माल बेचा 50000 का और उसको बोला कि ठीक है एक महीने के अंदर-अंदर पे कर देना। बी इंसॉल्वेंट हो गया इस पीरियड के अंदर ही, एक महीने के अंदर-अंदर बी हो गया है इंसॉल्वेंट। जो अनपेड सेलर है वो अपनी राइट ऑफ लियन एक्सरसाइज कर सकता है। ठीक है या नहीं है? अच्छा जी, ओके सर। इंसॉल्वेंट कौन होता है? अब आप ये सब समझते हो। पार्ट डिलीवरी का एक छोटा सा सेक्शन है बच्चों, पार्ट डिलीवरी का क्या मतलब होता है? आधा पार्ट डिलीवर कर दिया, आधा पार्ट डिलीवर नहीं करा, दैट इज पार्ट डिलीवरी, है ना? पार्ट डिलीवरी देखो क्या लिखा हुआ है। वेयर एन अनपेड सेलर हैज मेड पार्ट डिलीवरी ऑफ द गुड्स ही मे एक्सरसाइज हिज राइट ऑफ लियन ऑन द रिमाइंडर। इसका मतलब ये है कि चिंटू ने मेरे से डील करी 100 क्विंट्स ऑफ ऑयल की, ठीक है? मेरा ऑयल का बिजनेस है। 100 क्विंट्स ऑफ ऑयल की डील करी। अभी मैं 30 क्विंट्स भेज चुका था, ये मैं भेज चुका था, ठीक है? और मुझे पता लग गया कि चिंटू क्या हो गया? इंसॉल्वेंट हो गया, पैसे वैसे मिलने नहीं, तो जो बचा हुआ है ना 70 क्विंट्स, मैं इसको अभी अपने कब्जे में ले सकता हूँ। मैं रोक सकता हूँ कि भैया ये मैं डिलीवर नहीं करूंगा, मैं डिलीवर नहीं करूंगा। चलो मेरे से जो गलती हो गई सो हो गई, उसके लिए मेरे पास और एक्शन है, मैं अभी दिखाऊंगा आपको इस चैप्टर में कि जो डिलीवर हो गए उसके अगेंस्ट आप क्या कर सकते हो, बट जो अभी डिलीवर नहीं हुए उसको तो रोक लो। तो अगर पार्ट डिलीवरी हो गई है तो आप राइट ऑफ लियन रिमाइंडर पे लगा सकते हो। अनलेस सच पार्ट डिलीवरी हैज बीन मेड अंडर सच सरकमस्टेंसस एज टू शो एन एग्रीमेंट टू वेव द लियन। ठीक है? इसका मतलब ये है कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि आप अपना राइट वेव ऑफ कर रहे हो। वेव ऑफ का मतलब आप लियन में लेना ही नहीं चाहते, आप राइट अपना एक्सरसाइज ही नहीं करना चाहते, आपको चाहिए ही नहीं लियन, आपको यूटिलाइज ही नहीं करना, तो फिर तो आप भेज ही दो, क्या फायदा राइट? तो वेव ऑफ जब तक नहीं कर रहा, तब तक मैं कर सकता हूँ। मेन चीज यही है। टर्मिनेशन ऑफ लियन। टर्मिनेशन ऑफ लियन का क्या मतलब होता है? टर्मिनेशन ऑफ लियन का मतलब होता है बच्चों कि कब-कब मैं इसको यूटिलाइज नहीं कर पाऊंगा या इस अधिकार को कब-कब मैं एक्सरसाइज नहीं कर सकता? मैं कब इस चीज को एक्सरसाइज नहीं करूंगा या क्या-क्या सिचुएशंस हैं जिसमें राइट ऑफ लियन नहीं मिलेगा मुझे? मैं गुड्स को अपने कब्जे में नहीं रख सकता। क्या-क्या सिचुएशंस हैं? चार सिचुएशंस दी हुई हैं। सबसे पहला नंबर वन, व्हेन ही डिलीवर्स द गुड्स टू अ कैरियर और अदर बेली फॉर द पर्पस ऑफ ट्रांसमिशन टू द बायर विदाउट रिजर्विंग द राइट ऑफ डिस्पोजल। पीछे हमने पढ़ा था ना बच्चों कि पहले नजर में प्राइम ऑफ एसआई, जब आप गुड्स अपने पास से निकाल देते हो, कैरियर को दे देते हो, तो वो किसका एजेंट होता है? प्राइम ऑफ एसआई, प्राइम ऑफ एसई वो एजेंट होता है बायर का, यानी आपने गुड्स अगर उस कैरियर को दे दिए तो आपने गुड्स बायर को दे दिए। पीछे पढ़ के आए या नहीं पढ़ के आए? तो या तो आप राइट को रिजर्व करो। ये भी पीछे मैंने पढ़ाया था कि आप अपने राइट्स को रिजर्व कर सकते हो, रिजर्व कर सकते हो कि आप गुड्स कभी भी रोक सकते हो। या तो आप अपने राइट्स को रिजर्व करो, नहीं करा तो फिर आपको राइट ऑफ लियन नहीं मिलेगा, क्योंकि जो कैरियर है वो प्राइमा फसा इज द एजेंट ऑफ बायर, ठीक है? दूसरा क्या लिखा हुआ है? व्हेन द बायर और हिज एजेंट लॉफुली ऑब्टेनर ने और उसके एजेंट ने लॉफुली पोजीशन ऑब्टेन कर लिया है, गुड्स उस तक पहुँच चुके हैं, तो फिर क्या कब्जे में लोगे भाई? अब वो तो उसके पास पहुँच गए। नंबर तीन, वेयर सेलर हैज वेव्ड हिज राइट ऑफ लियन। सेलर ने खुद ही वेव ऑफ कर दिया, सेलर ने खुद ही उस राइट को एक्सरसाइज ना करने का फैसला ले लिया कि ठीक है ये तो तो मैं नहीं कर सकता। नंबर चार, बाय एस्टोपल। एस्टोपल का मतलब क्या है? लॉ आपको रोक देगा। लॉ आपको कैसे रोक देगा? देखो लिखा हुआ है। वेयर द सेलर सो कंडक्ट हिमसेल्फ, जहां पे सेलर ने अपने आप को ऐसे दिखाया दैट ही लीड्स थर्ड पार्टी टू बिलीव दैट लियन डज नॉट एग्जिस्ट, कि किसी भी तरीके से उसने ऐसा प्रिटेंड किया कि लियन तो होने ही नहीं वाला, लियन तो हो ही नहीं सकता, तो बाद में आप लियन नहीं कर सकते, एस्टोपल। एस्टोपल लग जाएगा। चार सिचुएशंस हैं जब राइट ऑफ लियन आपको नहीं मिलेगा। नंबर वन, सबसे पहला क्या है? कि आपने कैरियर को गुड्स ट्रांसफर कर दिए हैं और आपने उसको जो आपका रिजर्वेशन ऑफ द राइट ऑफ डिस्पोजल है वो नहीं रखा, ठीक है? इसका मतलब गुड्स बायर को डिलीवर हो गए। नंबर टू, एक्चुअल में ही बायर को डिलीवर हो चुके हैं। नंबर थ्री, उन्होंने सेलर ने खुद ही वेव ऑफ कर दिया और नंबर फोर, सेलर का कोई इंटेंशन ही नहीं था, उसने पहले प्रिटेंड कर दिया था, थर्ड पार्टीज को ऐसा दिखा दिया था कि भैया मैं कभी भी लियन एक्सरसाइज करूंगा ही नहीं, तो बाद में नहीं कर सकता, ठीक है? ओके सर, आगे क्या है जी? हमारे पास एक एग्जांपल दिया हुआ है। पहले एक एग्जांपल देख लो फिर एक्सेप्शन दिखाता हूँ। एग्जांपल में लिखा हुआ है। ए सोल्ड अ कार टू बी फॉर रु. 1 लाख। ए ने बी को, चिंटू ने चिं को, हम तो ए बी नहीं मानते, हम तो चिंटू चिंती मानते हैं। चिंटू ने चिं को ₹1 लाख की गाड़ी बेची, डिलीवर भी कर दी, सेम टू द रेलवेज फॉर द पर्पस ऑफ ट्रांसमिशन टू द बायर। रेलवे को दे दी वो गाड़ी कि भैया चिं तक पहुँचा दो। रेलवे रिसिप्ट वाज टेकन इन द नेम ऑफ चिं और चिं को भी भेज दी गई है रिसिप्ट। देखो रिसिप्ट किसके पास पहुँच गई? चिं के पास, चिं के नाम की ही थी। नाउ ए कैन नॉट एक्सरसाइज द राइट ऑफ लियन। अब ए जो है ये राइट एक्सरसाइज नहीं कर सकता क्योंकि रेलवे रिसिप्ट दिखा के चिं उसको एक्सेप्ट कर सकती है। सिंपल सी बात है यार, है ना? अब इसमें मैंने आपको ये रिजर्वेशन वाले में बताया था ना कि ये रेलवे रिसिप्ट अपने नाम पर लिखवा लो। चिंटू अपने नाम पर लिखवाता है या अपने एजेंट के नाम पर लिखवाता है कि भाई पहले पैसे पकड़ो फिर सामान डिलीवर करियो। पढ़ा था या नहीं पढ़ा था? पीछे पढ़ा था हमने, तो ये बहुत इंपॉर्टेंट है बच्चों। अच्छा जी, एक एक्सेप्शन लिखा हुआ है। क्या लिखा हुआ है? द अनपेड सेलर ऑफ़ द गुड्स हैविंग अ लियन डज़ नॉट लूज़ हिज़ लियन बाय रीज़न ओनली दैट ही हैज़ ऑब्टेंड अ डिक्री फॉर द प्राइस ऑफ़ द गुड्स। दिस मीन्स इवन इफ द सेलर हैज़ टेकन द प्राइस अंडर अ कोर्ट केस ही कैन स्टिल एक्सरसाइज हिज़ राइट टू लियन ऑन दोस गुड्स। इसका मतलब ये है बच्चों कि ये जो राइट ऑफ लियन है ये सिर्फ पैसे के डिफॉल्ट में ही नहीं चलता। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है और आपको प्राइस भी मिल चुका है और कुछ किसी तरीके का डिस्प्यूट है गुड्स में, तब भी आप राइट ऑफ लियन एक्सरसाइज कर सकते हो। देखो लिखा हुआ है इवन इफ द सेलर हैज़ टेकन अ प्राइस फॉर द गुड्स अंडर अ कोर्ट केस ही कैन स्टिल एक्सरसाइज राइट ऑफ लियन ऑन दीज़ गुड्स। ठीक है सर? समझ गए? दूसरा राइट क्या है? राइट ऑफ लियन पढ़ लिया। दूसरा राइट क्या है? राइट ऑफ स्टॉपेज इन ट्रांजिट। राइट ऑफ स्टॉपेज इन ट्रांजिट का मतलब कि गुड्स अभी ट्रांजिट में है, गुड्स अभी रास्ते में है और आपने रास्ते में ही रोक दी क्योंकि आपको पता चल गया कि सामने वाला इंसॉल्वेंट हो गया है, सामने वाला पैसा नहीं देने वाला। द राइट ऑफ़ स्टॉपेज इन ट्रांसमिट मीन्स राइट ऑफ़ स्टॉपिंग द गुड्स व्हाइल दे आर इन ट्रांजिट टू रीगेन द पोजीशन। बच्चों, पोजीशन आप रीगेन करोगे। ऊपर वाले में आपने रिटेन किया था। रिटेन का मतलब आपने अपने पास ही रखा वो गुड्स कभी निकले ही नहीं आपके पास से। राइट ऑफ़ लियन तभी एक्सरसाइज होता है जब गुड्स ही के पास है। यहां पे आपके पास से निकल चुके हैं। राइट ऑफ़ स्टॉपेज एंड ट्रांजिट में क्या है कि मैं रास्ते में रोकूंगा और वापस से रीगेन करूंगा उनका पोजीशन। एक बार मेरे हाथ से निकल गया था पोजीशन। समझे? दोनों में बहुत फ़र्क है। एंड टू रिटेन देम टिल द फुल प्राइस इज़ पेड। ठीक हो गया बच्चों? अच्छा जी, आगे देखो क्या लिखा हुआ है। व्हेन द अनपेड सेलर हैज़ पार्टेड विद द गुड्स। जब अनपेड सेलर ने गुड्स को निकाल दिए अपने पास से, पार्टेड यानी अपने पास से निकाल दिए, टू अ कैरियर एंड द बायर हैज़ बिकम इंसॉल्वेंट। वो इंसॉल्वेंट हो गया है, तो वो अपनी राइट को एक्सरसाइज कर सकता है। वो कैरियर को बोल सकता है कि भैया प्लीज मेरे गुड्स वापस कर दो और सामने वाले को मत देना, इंसॉल्वेंट हो गया है, नालायक। ठीक है? दिस राइट इज़ द एक्सटेंशन ऑफ़ राइट ऑफ़ लियन बिकॉज़ इट एंटाइटल टू सेलर टू रीगेन द पोजीशन। ओके, ठीक है। अच्छा लेकिन ये आप राइट ऑफ़ स्टॉपेज एंड ट्रांजिट कब एक्सरसाइज कर सकते हो? उसकी कुछ कंडीशंस हैं। कब एक्सरसाइज कर सकते हो? नंबर वन, व्हेन द सेलर इज़ अनपेड, ऑफ़कोर्स। सीधी सी बात है भाई, पैसे नहीं मिले तभी तो किसी का माल रोकूंगा, रास्ते में। पैसे मिल गए तो क्यों रोकूंगा? मैंने बोला कॉमन सेंस से भरा चैप्टर है। दूसरा, ही मस्ट हैव पार्टेड विद द पोशन ऑफ़ गुड्स। उसके पास से गुड्स निकल चुके थे, गुड्स इन ट्रांजिट, रास्ते में थे, बायर इनसॉल्वेंट हो गया है और पांचवाँ जो राइट है वो हम प्रोविजंस ऑफ़ द एक्ट के अनुसार ही कर रहे हैं। ठीक है जी? परफेक्ट। एग्जांपल दिया हुआ है। बहुत बेसिक सी बात लिखी है जो ऊपर पढ़ाई है वही, कुछ नहीं है। रीड ओनली, एक बार पढ़ लेना। ठीक है जी? परफेक्ट, पर परफेक्ट, परफेक्ट। चलो जी, सेक्शन 51 क्या बोल रहा है? ड्यूरेशन ऑफ़ ट्रांजिट। ट्रांजिट कितने समय का या क्या रास्ता किसको मानो, कितनी ड्यूरेशन मानोगे? देखो क्या लिखा हुआ है। द गुड्स आर डीम टू बी इन द कोर्स ऑफ़ ट्रांजिट फ्रॉम द टाइम व्हेन दे आर डिलीवर्ड टू अ कैरियर फॉर द पर्पस ऑफ़ ट्रांसमिशन टू द बायर अंटिल ही टेक्स डिलीवरी। इसका मतलब ये है बच्चों कि जब मैंने कैरियर को दिए कि ले भाई चिंटू तक पहुँचा देना और जब तक चिंटू रिसीव नहीं कर रहा, इसके बीच के समय को ही हम लोग क्या बोल देते हैं? ट्रांजिट का टाइम। इसको हम ये बोल देते हैं द ड्यूरेशन ऑफ़ द ट्रांजिट। ठीक है? ट्रांजिट कब खत्म होगा? अब बताओ जी, ट्रांजिट कब खत्म होगा? कॉमन सेंस, तुम्हारी कॉमन सेंस क्या बोलती है कि ट्रांजिट कब खत्म होगा? भाई जब बायर रिसीव कर लेगा या उसका एजेंट रिसीव कर लेगा, ट्रांजिट समाप्त हो जाएगा। देखो क्या लिखा हुआ है। द राइट ऑफ़ स्टॉपेज इन ट्रांजिट इज़ लॉस्ट व्हेन ट्रांजिट कम्स टू एन एंड। और ट्रांजिट कब खत्म होता है? व्हेन द बायर और द बेली ऑब्टेंड डिलीवरी। सर ये बेली क्या होता है बेटा? बेलेमेंट वगैरह ना मैं आपको पूरा डिटेल में कांट्रैक्ट एक्ट में पढ़ाऊंगा, स्ट्रेस फ्री होके पढ़ना इसको। ठीक है? अभी के लिए समझ लो उसका एजेंट। ठीक है जी? ओके। तो बायर या उसके एजेंट ने डिलीवरी ले ली। बायर ऑब्टेंड बिफोर द अराइवल ऑफ़ गुड्स एट डेस्टिनेशन। इसको बोलते हैं इंटरसेप्शन। ये इंटरेस्टिंग है, ये इंटरेस्टिंग है। इंटरसेप्शन का क्या मतलब है? लेट्स सपोज करता हूँ कि मेरा सामान आ रहा है। अब मैं सहारनपुर में बैठा हूँ, ठीक है? मेरा सामान आ रहा है हरियाणा से कहीं से। मैंने कुछ सामान खरीदा हरियाणा से, आ रहा है। अब मैं यमुनानगर गया हुआ था अपने कज़िन के घर पे। तो मैंने जो कैरियर है जो लेके आ रहा है उसको बोला यार मैं यमुनानगर आया हुआ हूँ, मुझे यही दे दे यार, कोई दिक्कत नहीं है, मैं ले जाऊँगा, तू ज़्यादा टेंशन मत ले। मुझे वो सामान को आगे यमुनानगर में ही कुछ लोगों को डिलीवर भी करना है। मैं सहारनपुर से दोबारा करूँगा। मैं आया हूँ, मुझे यही पकड़ा दे। तो अल्टीमेटली सामान सहारनपुर नहीं पहुँचा, बट मैंने उसको रास्ते में ही रिसीव कर लिया। तो भी ये माना जाएगा कि अब जो एक्चुअल सेलर है उसका स्टॉपेज इन ट्रांजिट खत्म होगा, क्योंकि बायर तक तो पहुँच गया ना सामान। वो अलग बात है कि उसकी लोकेशन पे पहुँचा या उसने कहीं रास्ते में ले लिया। उसकी लोकेशन पे पहुँच गया, तो फ़र्स्ट पॉइंट। रास्ते में ले लिया, तो सेकंड पॉइंट, इंटरसेप्शन। ठीक है? आगे देखो क्या लिखा हुआ है। नंबर थ्री, वेयर द कैरियर और अदर बेली एक्नॉलेज टू द बायर और हिज़ एजेंट दैट ही होल्ड्स द गुड्स एज़ सून एज़ द गुड्स आर लोडेड ऑन द शिप अनलेस द सेलर हैज़ रिजर्व्ड द राइट ऑफ़ द डिस्पोज़ल। अगर कैरियर ने या बेली ने एक्नॉलेज कर दिया बायर को कि ठीक है भैया आपके गुड्स मेरे पास हैं और मैं लेकर आ रहा हूँ। अब देखो उसने ये बात बोल दी, आपके गुड्स मेरे पास हैं और मैं लेकर आ रहा हूँ, तो अल्टीमेटली किसका एजेंट हो गया? वो बायर का एजेंट हो गया, है ना? बायर के गुड्स उसके पास हैं, वो लेके आ रहा है, तो बायर का एजेंट है। यहां पर भी आपका राइट समाप्त हो जाता है। इफ द कैरियर रॉन्गफुली रिफ्यूज़ टू डिलीवर द गुड्स टू द बायर। अगर कैरियर रॉन्गफुली किसी गलत तरीके से बायर को डिलीवर करने से रिफ्यूज़ कर देता है कि मैं नहीं करता